*प्रेस विज्ञप्ति* *ग्वालियर/नई दिल्ली* *04 मई 2026, सोमवार* *ग्वालियर को दिल्ली-बेंगलुरु को मिली नई उड़ान: केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने दिल्ली से नई हवाई सेवा का किया शुभारंभ* *दिल्ली-बेंगलुरु से सीधी कनेक्टिविटी, अब सप्ताह में 6 दिन उड़ान से ग्वालियर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार* *विकास और विरासत के संगम की ओर बढ़ता ग्वालियर, हजारों करोड़ की परियोजनाओं पर तेजी से काम जारी* ग्वालियर/नई दिल्ली। केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री एवं गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज सोमवार को दिल्ली से वर्चुअली ग्वालियर हवाई अड्डे से अकासा एयरलाइंस की QP-1572 बेंगलुरु-दिल्ली-ग्वालियर और QP-1573 ग्वालियर-दिल्ली-बेंगलुरु की नई उड़ान सेवा का शुभारंभ करते हुए इस दिन को ग्वालियर के लिए ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि यह केवल एक हवाई सेवा की शुरुआत नहीं, बल्कि ग्वालियर के आत्मविश्वास, विकास की रफ्तार और नए भारत की पहचान की उड़ान है। सिंधिया ने कहा कि अब ग्वालियर से दिल्ली और बेंगलुरु के लिए हवाई कनेक्टिविटी और मजबूत हो गई है। अब तक यहाँ से इंडिगो की उड़ानें सप्ताह में केवल तीन दिन (मंगलवार, गुरुवार और शनिवार) संचालित हो रही थीं, लेकिन अब अकासा एयर के जुड़ने से सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को भी उड़ान उपलब्ध होगी। इस प्रकार अब सप्ताह में 6 दिन सीधी हवाई सेवा उपलब्ध होगी, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने आमजन से इस सेवा का भरपूर उपयोग करने का आह्वान किया। *कनेक्टिविटी से ही विकास की गति: सिंधिया* केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जहां कनेक्टिविटी होती है, वहीं प्रगति होती है। उन्होंने कहा कि ग्वालियर अब केवल अपनी ऐतिहासिक विरासत के लिए ही नहीं, बल्कि आधुनिक कनेक्टिविटी और विकास के लिए भी पहचाना जाएगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली देश की राजधानी है, मुंबई आर्थिक राजधानी है और ग्वालियर देश का दिल है, अब इस दिल की धड़कन देशभर में महसूस की जाएगी। इस अवसर पर सिंधिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके दूरदर्शी नेतृत्व और ‘विकसित भारत 2047’ के विजन के कारण ही ऐसी कनेक्टिविटी परियोजनाएं साकार हो रही हैं। साथ ही उन्होंने नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू के सहयोग के लिए भी धन्यवाद ज्ञापित किया। *पर्यटन और अर्थव्यवस्था को मिलेगा बड़ा लाभ* सिंधिया ने कहा कि ग्वालियर मध्य प्रदेश का प्रमुख पर्यटन केंद्र है और नई हवाई सेवा से यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या में वृद्धि होगी। इससे होटल उद्योग, परिवहन, गाइड, हस्तशिल्प और स्थानीय व्यापार को सीधा लाभ मिलेगा तथा रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। *तेजी से बदलता ग्वालियर: कई बड़े प्रोजेक्ट्स प्रगति पर* केंद्रीय मंत्री ने बताया कि ग्वालियर में कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं पर तेजी से कार्य किया जा रहा है। उन्होंने हाल ही में शहर की ₹1400 करोड़ की लागत से बन रही एलिवेटेड रोड का निरीक्षण किया, जो ट्रैफिक जाम से मुक्ति दिलाकर शहरी सुगमता को नए स्तर पर ले जाएगी। उन्होंने बताया कि लगभग ₹1347 करोड़ की लागत से बन रहा वेस्टर्न बायपास ग्वालियर के विकास में मील का पत्थर साबित होगा, जिससे शहर के भीतर यातायात का दबाव कम होगा और लॉजिस्टिक्स तथा औद्योगिक विकास को बढ़ावा मिलेगा। सिंधिया ने यह भी बताया कि ₹5000 करोड़ का आगरा-ग्वालियर मार्ग और ग्वालियर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। रेलवे स्टेशन का नवीनीकरण आधुनिक सुविधाओं के साथ-साथ ग्वालियर की सांस्कृतिक पहचान को भी प्रदर्शित करेगा, जो ‘विकास भी, विरासत भी’ के मंत्र को साकार करेगा। अंत में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ग्वालियर अब एक निर्णायक विकास चरण में प्रवेश कर चुका है और आने वाले समय में यह शहर देश के प्रमुख विकास केंद्रों में अपनी मजबूत पहचान बनाएगा। इस अवसर पर मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, विधायक मोहन सिंह राठौड़, प्रवीण अग्रवाल एवं प्रदीप पाराशर सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधि और गणमान्य उपस्थित रहे।

- सड़क किनारे बनी खुली लिफ्ट में एक्टिवा सहित गिरी युवती, शोरूम संचालक की बड़ी लापरवाही, युवती घायल बची जान1
- वीओ – नलखेड़ा में प्रसिद्ध माँ बगलामुखी मंदिर में दर्शन और विशेष हवन अनुष्ठान करने पहुंचे सांसद पप्पू यादव ने मीडिया से बातचीत में कहा कि आज लोकतांत्रिक मूल्य और संवैधानिक विचार कमजोर पड़ते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश में हालात इतने गंभीर हो चुके हैं कि मानवता ही संकट में दिखाई दे रही है। पप्पू यादव ने पश्चिम बंगाल चुनाव परिणामों पर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि जिस तरह से चुनाव संपन्न हुए, वह संविधान के दायरे में नहीं हैं। उन्होंने चुनाव आयोग पर भी गंभीर टिप्पणी करते हुए कहा कि पूरी प्रक्रिया पर सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी और आम जनता के मुद्दों से ध्यान भटकाया जा रहा है, जबकि पूर्वांचल के लोगों पर अत्याचार हो रहे हैं। उन्होंने विपक्षी दलों को एकजुट होने की अपील करते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि सभी पार्टियां मिलकर चुनाव लड़ने की रणनीति तय करें। पप्पू यादव ने ममता बनर्जी के मुद्दे पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने दावा किया कि ममता बनर्जी को जबरदस्ती हराया गया है और आखिरी राउंड में कई तरह की अनियमितताएं हुईं। उन्होंने पूरे मामले की जांच के लिए सात सदस्यीय जजों की कमेटी गठित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक नेता का नहीं, बल्कि जनता के जनादेश का अपमान है और लोकतंत्र को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है। वीओ – नलखेड़ा दौरे के दौरान पप्पू यादव ने माँ बगलामुखी मंदिर में पूजा-अर्चना की और विशेष हवन अनुष्ठान में भाग लिया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।4
- डबरा (ग्वालियर)मध्य प्रदेश Nh 44 अर्रू तिराहे के पास अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकराई स्विफ्ट कार दो लोग जिंदा जले। दोस्त की शादी में शामिल होकर ग्वालियर से बमौर कला शिवपुरी जाते समय देर रात 2 बजे करीब हुआ हादसा। कार में रखे थे पटाखे भी धू धू कर जले ये भी रहा हादसे का मुख्य कारण। कार में तीन लोग थे सवार अवधेश विश्वकर्मा ओर रामजी सोनी की हुई मौत चंदप्रकाश सोनी हुए घायल। 130 से अधिक रफ्तार में थी स्विफ्ट कार डबरा सिटी थाना क्षेत्र का मामला।4
- Post by दिगेन्द्र कुमार बाजपेई1
- नगर के प्राचीन लोड़ी माता मंदिर ने परिसर में रविवार 3 मई 2026 से में संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का र शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ र हुआ। श्रद्धा, भक्ति और उल्लास से में सराबोर इस धार्मिक आयोजन में न नगर के सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए ए और पूरे वातावरण को भक्तिमय र बना दिया। कथा प्रारंभ से पूर्व बस स्टैंड से विशाल कलश यात्रा न निकाली गई, जो गांधी बाजार, गणेश न बाजार सहित नगर के प्रमुख मार्गों से पं होती हुई लोड़ी माता मंदिर पहुंची। कलश यात्रा में सिर पर कलश धारण किए महिलाएं, भजन-कीर्तन करते र श्रद्धालु और जयघोष लगाते भक्तों ने नगर को धर्ममय वातावरण से गुंजायमान कर दिया। लोड़ी माता मंदिर पहुंचने के बाद विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ, जो अनवरत रूप से जारी है। कथा के दूसरे दिवस राष्ट्रीय कथा प्रवक्ता पं. दिनेश शास्त्री जी महाराज (ददरौआ धाम) ने अपने मधुर वाणी और संगीतमय शैली में श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कराते हुए श्रद्धालुओं को भक्ति भाव से सराबोर कर दिया।1
- दतिया जिले के भगुवापुरा थाना क्षेत्र से दिल दुखाने वाली खबर सामने आई है। यहां 11 केवी बिजली लाइन की चपेट में आने से एक राष्ट्रीय पक्षी मोर की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरा मोर गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक, दोनों मोर उड़ान भरते समय अचानक हाई वोल्टेज 11 केवी लाइन की चपेट में आ गए। करंट लगने से एक मोर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दूसरा बुरी तरह झुलस गया। घायल मोर का तुरंत पशु चिकित्सक द्वारा उपचार किया जा रहा है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मृत मोर को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, मृत मोर का अंतिम संस्कार राष्ट्रीय सम्मान के साथ किया जाएगा, क्योंकि मोर भारत का राष्ट्रीय पक्षी है। इस घटना से क्षेत्र में शोक का माहौल है और लोगों में बिजली लाइनों की सुरक्षा को लेकर चिंता भी बढ़ गई है। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि खुले और खतरनाक बिजली तारों को सुरक्षित किया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से वन्यजीवों को बचाया जा सके।1
- ग्वालियर में पुरानी रंजिश में ताबड़तोड़ फायरिंग एक की मौत, 4 घायल....... ग्वालियर में गोलियों की गूंज एक ही परिवार पर हमला, पिता की मौत मुरार के बड़ागांव खुरेरी में फायरिंग पिता की मौत, पत्नी-बेटे घायल पुरानी रंजिश में ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की मौत, चार घायल1
- छिंदवाड़ा जिले के ग्रामीण अंचलों में आज तेज हवा तूफान के साथ हुई बारिश से आम जनजीवन ठप्प हो गया। तस्वीरें जिले के अमरवाड़ा के राधा रानी लॉन की बताई जा रही है। तस्वीरों में आप देख सकते है वैवाहिक कार्यक्रम की व्यवस्था बारिश और तूफान की वजह से चौपट हो गई। मौसम विभाग ने आज छिंदवाड़ा में हाई अलर्ट भी किया था।4
- डबरा (ग्वालियर) मध्य प्रदेश टैक्सी में बुजुर्गों को लिफ्ट देकर जेब काटने वाले दो आरोपियों को किया पुलिस ने गिरफ्तार सिटी पुलिस ने टैक्सी में बुजुर्गों को लिफ्ट देकर जेब काटने वाले गिरोह का पुलिस में पर्दाफाश कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है । आपको बता दें सिटी थाने में तीन मामले ऐसे दर्ज किए गए थे जिनमें लिफ्ट देने के बहाने सवारियों को बैठाकर उनकी जेब काट लेते थे। वहीं आज सिटी पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि झांसी रोड डबरा पर एक ऑटो किसी सवारी को निशाना बनाने के इंतजार में खड़े हैं । सिटी पुलिस मौके पर पहुंची तो दो लोग ऑटो क्रमांक UP 93 ET 0224 लिए बैठे हैं जिन्हें पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया जब उनसे पूछताछ की गई तो उन्होंने अपना नाम धर्मेंद्र अहिरवार और जितेंद्र अहिरवार बताया वही दोनों झांसी जिले के रहने वाले हैं । वहीं आरोपी धर्मेंद्र अहिरवार के खिलाफ वर्ष 2019 में लूट बात खेती के दो प्रकरण दर्ज हैं।4