डीआरएम के निर्देश पर डीडीयू मंडल में रेलकर्मियों के स्वास्थ्य संरक्षण की सतत पहल विभिन्न स्टेशनों पर हेल्थ कैम्प एवं जागरूकता अभियान जारी* हीट वेव प्रबंधन संबंधी हेल्थ एडवाइजरी पैंफलेट तथा ओआरएस पैकेट का वितरण* ___________________________________ डेहरी रोहतास से संवाददाता मोहम्मद इमरान अली की रिपोर्ट यूपीआजतक सोन न्यूज़ बिहार ✍🏻 दिनांक: 10.05.2026 पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल में मंडल रेल प्रबंधक श्री उदय सिंह मीना के निर्देशानुसार रेलकर्मियों एवं उनके परिवारजनों के स्वास्थ्य संरक्षण, नियमित स्वास्थ्य परीक्षण तथा गर्मी एवं हीट वेव से बचाव के प्रति जागरूकता हेतु मंडल चिकित्सा विभाग द्वारा विभिन्न स्टेशनों पर लगातार स्वास्थ्य जांच शिविर, चिकित्सकीय परामर्श एवं जागरूकता अभियान संचालित किए जा रहे हैं। इन अभियानों का आयोजन विभिन्न विभागों के समन्वय से किया जा रहा है, ताकि कार्यस्थल पर रेलकर्मियों के स्वास्थ्य की सतत निगरानी सुनिश्चित की जा सके। इसी क्रम में 09 मई 2026 को मंडल रेल प्रबंधक के निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधीक्षक/डीडीयू डॉ. केसब द्वारा जपला, सिगसिगी, करकट्टा, मोहम्मदगंज एवं हैदर नगर स्टेशनों पर समर हीट वेव प्रबंधन जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान रेलकर्मियों को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सावधानियों की जानकारी देते हुए जागरूकता पैंफलेट(हीट वेव प्रबंधन संबंधी हेल्थ एडवाइजरी) तथा ओआरएस पैकेट वितरित किए गए। इसके पूर्व 07 मई 2026 को चंदौली मझवार स्टेशन पर आयोजित मेडिकल हेल्थ चेकअप कैंप में 34 रेलकर्मियों की रक्तचाप, ब्लड शुगर सहित अन्य प्रारंभिक स्वास्थ्य जांच की गई। 04 मई 2026 को डेहरी ऑन सोन स्टेशन पर आयोजित विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर में मंडल के चिकित्सकों द्वारा 85 रेलकर्मियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। 22 अप्रैल 2026 को जाखिम स्टेशन पर आयोजित स्वास्थ्य जांच शिविर में 32 रेलकर्मियों की रक्तचाप, ब्लड शुगर सहित अन्य प्रारंभिक स्वास्थ्य जांच की गई। इसी प्रकार 13 अप्रैल 2026 को रफीगंज स्टेशन पर आयोजित स्वास्थ्य जांच शिविर में 51 रेलकर्मियों की रक्तचाप, ब्लड शुगर सहित अन्य प्रारंभिक स्वास्थ्य जांच की गई। आयोजित स्वास्थ्य जांच शिविरों के दौरान मंडल के चिकित्सकों द्वारा आवश्यकतानुसार रेलकर्मियों को चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया गया तथा हीट वेव के लक्षण, बचाव एवं उपचार संबंधी विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही रेलकर्मियों द्वारा पूछे गए स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न प्रश्नों पर आवश्यक चिकित्सकीय मार्गदर्शन एवं फीडबैक भी उपलब्ध कराया गया। हीट वेव प्रबंधन संबंधी हेल्थ एडवाइजरी पैंफलेट तथा ओआरएस पैकेट वितरित किए गए। मंडल चिकित्सा विभाग द्वारा रेलकर्मियों के स्वास्थ्य संरक्षण, हीट वेव प्रबंधन तथा सुरक्षित कार्य वातावरण सुनिश्चित करने की दिशा में यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
डीआरएम के निर्देश पर डीडीयू मंडल में रेलकर्मियों के स्वास्थ्य संरक्षण की सतत पहल विभिन्न स्टेशनों पर हेल्थ कैम्प एवं जागरूकता अभियान जारी* हीट वेव प्रबंधन संबंधी हेल्थ एडवाइजरी पैंफलेट तथा ओआरएस पैकेट का वितरण* ___________________________________ डेहरी रोहतास से संवाददाता मोहम्मद इमरान अली की रिपोर्ट यूपीआजतक सोन न्यूज़ बिहार ✍🏻 दिनांक: 10.05.2026 पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल में मंडल रेल प्रबंधक श्री उदय सिंह मीना के निर्देशानुसार रेलकर्मियों एवं उनके परिवारजनों के स्वास्थ्य संरक्षण, नियमित स्वास्थ्य परीक्षण तथा गर्मी एवं हीट वेव से बचाव के प्रति जागरूकता हेतु मंडल चिकित्सा विभाग द्वारा विभिन्न स्टेशनों पर लगातार स्वास्थ्य जांच शिविर, चिकित्सकीय परामर्श
एवं जागरूकता अभियान संचालित किए जा रहे हैं। इन अभियानों का आयोजन विभिन्न विभागों के समन्वय से किया जा रहा है, ताकि कार्यस्थल पर रेलकर्मियों के स्वास्थ्य की सतत निगरानी सुनिश्चित की जा सके। इसी क्रम में 09 मई 2026 को मंडल रेल प्रबंधक के निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधीक्षक/डीडीयू डॉ. केसब द्वारा जपला, सिगसिगी, करकट्टा, मोहम्मदगंज एवं हैदर नगर स्टेशनों पर समर हीट वेव प्रबंधन जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान रेलकर्मियों को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सावधानियों की जानकारी देते हुए जागरूकता पैंफलेट(हीट वेव प्रबंधन संबंधी हेल्थ एडवाइजरी) तथा ओआरएस पैकेट वितरित किए गए। इसके पूर्व
07 मई 2026 को चंदौली मझवार स्टेशन पर आयोजित मेडिकल हेल्थ चेकअप कैंप में 34 रेलकर्मियों की रक्तचाप, ब्लड शुगर सहित अन्य प्रारंभिक स्वास्थ्य जांच की गई। 04 मई 2026 को डेहरी ऑन सोन स्टेशन पर आयोजित विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर में मंडल के चिकित्सकों द्वारा 85 रेलकर्मियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। 22 अप्रैल 2026 को जाखिम स्टेशन पर आयोजित स्वास्थ्य जांच शिविर में 32 रेलकर्मियों की रक्तचाप, ब्लड शुगर सहित अन्य प्रारंभिक स्वास्थ्य जांच की गई। इसी प्रकार 13 अप्रैल 2026 को रफीगंज स्टेशन पर आयोजित स्वास्थ्य जांच शिविर में 51 रेलकर्मियों की रक्तचाप, ब्लड शुगर
सहित अन्य प्रारंभिक स्वास्थ्य जांच की गई। आयोजित स्वास्थ्य जांच शिविरों के दौरान मंडल के चिकित्सकों द्वारा आवश्यकतानुसार रेलकर्मियों को चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया गया तथा हीट वेव के लक्षण, बचाव एवं उपचार संबंधी विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही रेलकर्मियों द्वारा पूछे गए स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न प्रश्नों पर आवश्यक चिकित्सकीय मार्गदर्शन एवं फीडबैक भी उपलब्ध कराया गया। हीट वेव प्रबंधन संबंधी हेल्थ एडवाइजरी पैंफलेट तथा ओआरएस पैकेट वितरित किए गए। मंडल चिकित्सा विभाग द्वारा रेलकर्मियों के स्वास्थ्य संरक्षण, हीट वेव प्रबंधन तथा सुरक्षित कार्य वातावरण सुनिश्चित करने की दिशा में यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
- रोहतास के सासाराम में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रही है, जिसमें लोग किसी दृश्य या घटना की पहचान करने में मदद मांग रहे हैं। यह पोस्ट यूजर्स से जानकारी साझा करने और पसंद करने का आग्रह कर रही है।4
- सासाराम में भीषण सड़क हादसा: डिवाइडर से टकराई पाइप लदी ट्रक, गैस कटर से काटकर निकाला गया चालक सासाराम में शनिवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। एसपी जैन कॉलेज रोड के समीप एक पाइप लदी ट्रक कार चालक को बचाने के क्रम में अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसा इतना भयावह था कि ट्रक के केबिन में रखे भारी लोहे के पाइप आगे खिसक गए और चालक केबिन को तोड़ते हुए आगे सड़क पर जा बिखरा। ट्रक के केबिन में ही बुरी तरह फंस ड्राइवर को नगर थाना के गस्ती वाहन के द्वारा गैस कट्टर से कटवा कर ड्राइबर को निकाला गया। ड्राइवर को हादसे में बाल बाल बच निकला केवल सर मे चोट आई है। जानकारी के अनुसार, औरंगाबाद निवासी प्रदीप कुमार वर्मा ट्रक के मालिक होने के साथ स्वयं चालक भी हैं। वह ओडिशा के राउरकेला से लोहे के पाइप लेकर उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जा रहे थे। चालक प्रदीप कुमार वर्मा ने बताया कि रात करीब 11 बजे सड़क पर अचानक सामने आई एक कार को बचाने के प्रयास में ट्रक अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर के बाद ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे। चालक की स्थिति गंभीर देखते हुए गैस कटर मंगवाया गया। काफी मशक्कत के बाद ट्रक के केबिन को काटकर प्रदीप कुमार वर्मा को सुरक्षित बाहर निकाला गया। घटना में चालक घायल हो गए हैं, जिनका इलाज कराया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि यदि समय रहते राहत और बचाव कार्य नहीं किया जाता, तो बड़ा हादसा हो सकता था। पुलिस ने क्षतिग्रस्त ट्रक को सड़क से हटवाकर यातायात सामान्य कराया। हादसे के बाद कुछ समय तक इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।2
- जीवन में लगातार रुकावटें, डर या बेचैनी महसूस हो रही है? बार-बार असफलता और बीमारियों की वजह नकारात्मक ऊर्जा भी हो सकती है। अगर आप अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव चाहते हैं, तो संपर्क करें।1
- Post by Kaushal kumr Kaushal1
- रफीगंज शहर में नगर पंचायत द्वारा चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान रफीगंज नगर पंचायत द्वारा शहर एवं बाजार में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया।रफीगंज थाना के पास से इसकी शुरुआत की गयी। मुख्य बाजार, बस स्टैंड,कलाली, कासमा पथ महराजगंज रोड,ब्लाक रोड किनारे ,व्यवसायियों,ऑटो चालकों द्वारा किये गए अतिक्रमण को हटाया गया।अतिक्रमण हटाने के क्रम में अतिक्रमणकारियों का आक्रोश भी कुछ जगहों पर पदाधिकारीयों एवं कर्मियों को झेलना पड़ा।इस संबंध में कार्यपालक पदाधिकारी मैमून निशा ने बताया कि मौसम को देखते हुए शहर के छोटी बड़ी नालियों की सफाई जरूरी है। लोगों द्वारा नालियों एवं बाजार एवं शहर में कुछ जगहों पर आवागमन के लिए संकरे रास्ते को भी अतिक्रमण किया गया था।जिसे हटाना जरूरी हो गयाथा। ताकि नालियों की सफाई की सके।और शहर वासियों को जलजमाव नहीं झेलना पड़े।इसको मद्देनजर रखते हुए आज अतिक्रमण अभियान चलाया गया।कुछ जगहों पर अतिक्रमण कारियों द्वारा इसका विरोध भी किया गया।जिन्हें जमझा बुझा कर मनाया गया।एक दिया पूर्व नगर पंचायत द्वारा ध्वनि विस्तारक यंत्र से अतिक्रमणकारियों को सूचना दी गयी थी।तथा सडक किनारे से खुद ही अतिक्रमण हटाने को कहा गया। रविवार को सुबह से ही रफीगंज थाना सामने से प्रारंभ किया गया। फुटपाथी दूकानदारो के बीच हडकंप मच गया। दूकान के सामने लगे चौकी, छोटे दूकान एवं ठेला को हटाया गया। क ई जगहो से गुमटी , चौकी , बास बल्ला को जप्त कर लिया गया है।1
- बक्सर के नवानगर पावर हाउस में बिजली के जले तारों को लेकर अधिकारियों पर गंभीर लापरवाही का आरोप है। स्थानीय लोगों को किसी बड़े हादसे का डर सता रहा है, क्योंकि अधिकारी इस खतरे को अनदेखा कर रहे हैं।1
- अरवल जिले के सोनभद्र बंशी सूर्यपुर प्रखंड में बने नए स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर नदारद हैं। डॉक्टरों की कमी के कारण मरीजों को उचित इलाज नहीं मिल पा रहा है, जिससे उन्हें बिना उपचार वापस लौटना पड़ रहा है। इस स्थिति ने नए स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण के उद्देश्य पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं।1
- रफीगंज शहर के एक मोहल्ला से नाबालिग किशोरी के अपहरण मामले में मां ने थाना में दिया आवेदन रफीगंज शहर के एक मोहल्ला से 17 वर्षीय किशोरी के अपहरण का मामला रविवार रात्रि 8 बजे प्रकाश में आया है। इस संबंध में किशोरी की मां ने रफीगंज थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। दिए गए आवेदन में महिला ने बताया है कि उसकी पुत्री वर्ष 2022 से औरंगाबाद जिला के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत हसौली मोड़ निवासी सचिन कुमार से बातचीत करती थी। आरोप लगाया गया है कि युवक ने बहला-फुसलाकर उसकी पुत्री से तीन सोने की चेन, एक अंगूठी, दो बजरंगबली का लॉकेट एवं पांच हजार रुपये नकद ले लिया। महिला ने आवेदन में उल्लेख किया है कि 7 मई 2026 को करीब 11:30 बजे शादी का लालच देकर उसकी नाबालिग पुत्री का अपहरण कर लिया गया। घटना के बाद परिजन काफी परेशान हैं और बेटी की बरामदगी की मांग कर रहे हैं। इस मामले में रफीगंज थाना अध्यक्ष शंभू कुमार ने बताया कि आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है तथा पुलिस द्वारा अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।1