logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अरवल जिले के सोनभद्र बंशी सूर्यपुर प्रखंड में बने नए स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर नदारद हैं। डॉक्टरों की कमी के कारण मरीजों को उचित इलाज नहीं मिल पा रहा है, जिससे उन्हें बिना उपचार वापस लौटना पड़ रहा है। इस स्थिति ने नए स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण के उद्देश्य पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं।

10 hrs ago
user_Kanchankumar Biharwala
Kanchankumar Biharwala
Media and information sciences faculty सोनभद्र बंशी सूर्यपुर, अरवल, बिहार•
10 hrs ago

अरवल जिले के सोनभद्र बंशी सूर्यपुर प्रखंड में बने नए स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर नदारद हैं। डॉक्टरों की कमी के कारण मरीजों को उचित इलाज नहीं मिल पा रहा है, जिससे उन्हें बिना उपचार वापस लौटना पड़ रहा है। इस स्थिति ने नए स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण के उद्देश्य पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं।

More news from बिहार and nearby areas
  • अरवल जिले के सोनभद्र बंशी सूर्यपुर प्रखंड में बने नए स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर नदारद हैं। डॉक्टरों की कमी के कारण मरीजों को उचित इलाज नहीं मिल पा रहा है, जिससे उन्हें बिना उपचार वापस लौटना पड़ रहा है। इस स्थिति ने नए स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण के उद्देश्य पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं।
    1
    अरवल जिले के सोनभद्र बंशी सूर्यपुर प्रखंड में बने नए स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर नदारद हैं। डॉक्टरों की कमी के कारण मरीजों को उचित इलाज नहीं मिल पा रहा है, जिससे उन्हें बिना उपचार वापस लौटना पड़ रहा है। इस स्थिति ने नए स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण के उद्देश्य पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं।
    user_Kanchankumar Biharwala
    Kanchankumar Biharwala
    Media and information sciences faculty सोनभद्र बंशी सूर्यपुर, अरवल, बिहार•
    10 hrs ago
  • ऑटो और मैजिक गाड़ी में आमने सामने टक्कर होने से 2 लोग की मौत और 6 घायल सभी मजदूर थे जो जहानाबाद से काम करने अरवल मेहेंदिया आने के कर्म N. H. 149 वालिदाज के समीप की घटना.......
    1
    ऑटो और मैजिक गाड़ी में आमने सामने टक्कर होने से   2  लोग की मौत और 6 घायल सभी मजदूर थे जो जहानाबाद से काम करने अरवल मेहेंदिया  आने के कर्म N. H. 149  वालिदाज के समीप  की घटना.......
    user_Baban पासवान
    Baban पासवान
    अरवल, अरवल, बिहार•
    5 hrs ago
  • जहानाबाद में चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी का भव्य स्वागत, संगठन मजबूत करने पर जोर। जहानाबाद में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के नवनियुक्त राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी के पहली बार पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। रविवार को जदयू जिला कार्यालय में सम्मान सह स्वागत समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान नेताओं और कार्यकर्ताओं ने फूल-माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया। समारोह में कार्यकर्ताओं के बीच खासा उत्साह देखने को मिला। इस मौके पर चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विपक्ष के अनाप-शनाप बयान देने से अब कुछ होने वाला नहीं है और जदयू मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल केवल एक परिवार की पार्टी बनकर रह गई है, जबकि निशांत कुमार को जनता और संगठन की मांग पर सक्रिय राजनीति में लाया गया है। उन्होंने कहा कि दोनों परिस्थितियों में काफी अंतर है और फिलहाल निशांत कुमार के नेतृत्व में संगठन को मजबूत करने का काम चल रहा है। चंद्रवंशी ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर जो भरोसा जताया है, उसके लिए वह आभारी हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि संगठन को मजबूत करने की जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है, उसका निर्वहन पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने की अपील की। परिवारवाद के मुद्दे पर विपक्ष द्वारा उठाए जा रहे सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार कभी नहीं चाहते थे कि उनका पुत्र राजनीति में आए, लेकिन संगठन के नेताओं के लगातार आग्रह और काफी मशक्कत के बाद उन्होंने सक्रिय भूमिका स्वीकार की है। उन्होंने विश्वास जताया कि नए नेतृत्व के साथ आने वाले दिनों में जदयू संगठन और अधिक मजबूत होगा।कार्यक्रम में मौजूद कई स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी अपने विचार रखे तथा पार्टी नेतृत्व के फैसले का स्वागत किया।
    1
    जहानाबाद में चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी का भव्य स्वागत, संगठन मजबूत करने पर जोर।
जहानाबाद में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के नवनियुक्त राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी के पहली बार पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। रविवार को जदयू जिला कार्यालय में सम्मान सह स्वागत समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान नेताओं और कार्यकर्ताओं ने फूल-माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया। समारोह में कार्यकर्ताओं के बीच खासा उत्साह देखने को मिला। इस मौके पर चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विपक्ष के अनाप-शनाप बयान देने से अब कुछ होने वाला नहीं है और जदयू मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल केवल एक परिवार की पार्टी बनकर रह गई है, जबकि निशांत कुमार  को जनता और संगठन की मांग पर सक्रिय राजनीति में लाया गया है। उन्होंने कहा कि दोनों परिस्थितियों में काफी अंतर है और फिलहाल निशांत कुमार के नेतृत्व में संगठन को मजबूत करने का काम चल रहा है। चंद्रवंशी ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर जो भरोसा जताया है, उसके लिए वह आभारी हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि संगठन को मजबूत करने की जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है, उसका निर्वहन पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने की अपील की। परिवारवाद के मुद्दे पर विपक्ष द्वारा उठाए जा रहे सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार कभी नहीं चाहते थे कि उनका पुत्र राजनीति में आए, लेकिन संगठन के नेताओं के लगातार आग्रह और काफी मशक्कत के बाद उन्होंने सक्रिय भूमिका स्वीकार की है। उन्होंने विश्वास जताया कि नए नेतृत्व के साथ आने वाले दिनों में जदयू संगठन और अधिक मजबूत होगा।कार्यक्रम में मौजूद कई स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी अपने विचार रखे तथा पार्टी नेतृत्व के फैसले का स्वागत किया।
    user_Pawan Kumar
    Pawan Kumar
    पत्रकार जहानाबाद, जहानाबाद, बिहार•
    1 hr ago
  • Post by Kaushal kumr Kaushal
    1
    Post by Kaushal kumr Kaushal
    user_Kaushal kumr Kaushal
    Kaushal kumr Kaushal
    कलेर, अरवल, बिहार•
    3 hrs ago
  • आर.सी.सेंट्रल स्कूल के तत्वाधान में मातृ दिवस के पावन अवसर पर मातृशक्ति संगोष्ठी का आयोजन। राजधानी पटना के एजी कालोनी में स्थित आर.सी.सेंट्रल स्कूल के तत्वावधान में मातृ दिवस के पावन अवसर पर मातृशक्ति संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसका विधिवत उद्घाटन सुविख्यात शिक्षाविद्, समाजसेविका एवं राष्ट्र सेविका समिति दक्षिण बिहार प्रांत की सह कार्यवाहिका श्रीमती निवेदिता सिन्हा, भारतीय जनता पार्टी शास्त्री नगर पटना के महामंत्री श्रीमती गुड़िया झा एवं समाजसेविका श्रीमती चिंतामणि देवी जी के श्री कर कमलों द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन व पुष्पार्चन कर किया गया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका सुश्री ऋचा कुमारी ने किया। जबकि परिचय शिक्षिका श्रीमती अमृता सिन्हा ने कराया। वहीं कार्यक्रम की प्रस्तावना रखते हुए प्रधानाचार्य श्री राकेश कुमार मिश्र ने कहा कि आज का यह दिन माताओं के लिए समर्पित है। सभी माताएं शक्ति स्वरूपा हैं। हम सब आप जैसे माताओं के गोद में पलकर बड़े हुए हैं। निश्चित रूप से आज के दिन आपका आशीर्वाद हम सभी को प्राप्त होगा। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना से प्रारंभ हुआ। जहां छात्राओं ने सस्वर प्रस्तुति कर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं भाषण प्रतियोगिता, समूह नृत्य, एकल गीत के साथ-साथ माताओं की भी प्रतियोगिता हुई, जिसमें माताओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी माताओं को आकर्षक पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। माताओं ने अनुभव कथन भी प्रस्तुत किया, जहां सक्षम आर्या की मां एवं केशव मिश्र की माताजी ने अपने अनुभव कथन को गागर में सागर भर दिया। अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि श्रीमती निवेदिता सिन्हा ने कहा कि विद्यालय द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम सराहनीय है। इस प्रकार के कार्यक्रमों से बच्चों के सर्वांगीण विकास में मदद मिलती है। मैं यहां उपस्थित सभी सम्मानित माताओं से कहना चाहती हूं कि आपके कंधों पर बच्चों के सर्वांगीण विकास की महत्वपूर्ण जिम्मेवारी है। आप अपने दायित्व को समझें और बच्चों के विकास में अपना योगदान दें। आप अपने बच्चों के साथ अधिकतम समय देती हैं, उसकी सभी पक्षों को भली-भांति जानती भी हैं। आपके सकारात्मक प्रयास से बच्चों में चहुंमुखी विकास होगा। वहीं आभार ज्ञापन करते हुए शिक्षिका श्रीमती ज्योति कुमारी ने कहा कि आज आप सबकी उपस्थिति देखकर मन गदगद है। अल्प सूचना पर आपकी गरिमामयी उपस्थिति हम विद्यालय परिवार को संबल प्रदान कर रहा है। इस अवसर पर श्रीमती सविता कुमारी, श्रीमती निशा कुमारी, श्रीमती गुंजा सिंह, सुश्री अन्नु कुमारी, श्री राकेश कुमार, श्री नरेश प्रसाद, श्री शिव कुमार साहू, सुश्री दीक्षा कुमारी, श्री धर्मेन्द्र कुमार सुधांशु सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
    1
    आर.सी.सेंट्रल स्कूल के तत्वाधान में मातृ दिवस के पावन अवसर पर मातृशक्ति संगोष्ठी का आयोजन।
राजधानी पटना के एजी कालोनी में स्थित आर.सी.सेंट्रल स्कूल के तत्वावधान में मातृ दिवस के पावन अवसर पर मातृशक्ति संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसका विधिवत उद्घाटन सुविख्यात शिक्षाविद्, समाजसेविका एवं राष्ट्र सेविका समिति दक्षिण बिहार प्रांत की सह कार्यवाहिका श्रीमती निवेदिता सिन्हा, भारतीय जनता पार्टी शास्त्री नगर पटना के महामंत्री श्रीमती गुड़िया झा एवं समाजसेविका श्रीमती चिंतामणि देवी जी के श्री कर कमलों द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन व पुष्पार्चन कर किया गया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका सुश्री ऋचा कुमारी ने किया। जबकि परिचय शिक्षिका श्रीमती अमृता सिन्हा ने कराया। वहीं कार्यक्रम की प्रस्तावना रखते हुए प्रधानाचार्य श्री राकेश कुमार मिश्र ने कहा कि आज का यह दिन माताओं के लिए समर्पित है। सभी माताएं शक्ति स्वरूपा हैं। हम सब आप जैसे माताओं के गोद में पलकर बड़े हुए हैं। निश्चित रूप से आज के दिन आपका आशीर्वाद हम सभी को प्राप्त होगा। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना से प्रारंभ हुआ। जहां छात्राओं ने सस्वर प्रस्तुति कर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं भाषण प्रतियोगिता, समूह नृत्य, एकल गीत के साथ-साथ माताओं की भी प्रतियोगिता हुई, जिसमें माताओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी माताओं को आकर्षक पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। माताओं ने अनुभव कथन भी प्रस्तुत किया, जहां सक्षम आर्या की मां एवं केशव मिश्र की माताजी ने अपने अनुभव कथन को गागर में सागर भर दिया। अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि श्रीमती निवेदिता सिन्हा ने कहा कि विद्यालय द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम सराहनीय है। इस प्रकार के कार्यक्रमों से बच्चों के सर्वांगीण विकास में मदद मिलती है। मैं यहां उपस्थित सभी सम्मानित माताओं से कहना चाहती हूं कि आपके कंधों पर बच्चों के सर्वांगीण विकास की महत्वपूर्ण जिम्मेवारी है। आप अपने दायित्व को समझें और बच्चों के विकास में अपना योगदान दें। आप अपने बच्चों के साथ अधिकतम समय देती हैं, उसकी सभी पक्षों को भली-भांति जानती भी हैं। आपके सकारात्मक प्रयास से बच्चों में चहुंमुखी विकास होगा। वहीं आभार ज्ञापन करते हुए शिक्षिका श्रीमती ज्योति कुमारी ने कहा कि आज आप सबकी उपस्थिति देखकर मन गदगद है। अल्प सूचना पर आपकी गरिमामयी उपस्थिति हम विद्यालय परिवार को संबल प्रदान कर रहा है। इस अवसर पर श्रीमती सविता कुमारी, श्रीमती निशा कुमारी, श्रीमती गुंजा सिंह, सुश्री अन्नु कुमारी, श्री राकेश कुमार, श्री नरेश प्रसाद, श्री शिव कुमार साहू, सुश्री दीक्षा कुमारी, श्री धर्मेन्द्र कुमार सुधांशु सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
    user_BIKKU SINGH
    BIKKU SINGH
    Local News Reporter बिक्रम, पटना, बिहार•
    12 min ago
  • रफीगंज रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन से चोरी कर भाग रहे चोर को RPF ने 90 मीनट में ट्रॉली बैग के साथ चोर को दबोचा रेल सुरक्षा बल (RPF) पोस्ट रफीगंज की टीम ने तत्परता और सक्रियता का परिचय देते हुए महज डेढ़ घंटे के भीतर ट्रॉली बैग चोरी करने वाले आरोपी को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई 09 मई 2026 को की गई। रेल सुरक्षा पोस्ट रफीगंज के निरीक्षक प्रभारी राम सुमेर ने बताया कि वे अपनी टीम के साथ रेलवे अधिनियम के तहत स्टेशन परिसर में जांच अभियान चला रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली कि गाड़ी संख्या 12382 डाउन पूर्वा एक्सप्रेस रफीगंज स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 03 पर एसीपी का हॉर्न देते हुए अचानक रुक गई है। RPF टीम जब ट्रेन के कोच S-3 में पहुंची तो यात्रियों ने बताया कि लगभग एक किलोमीटर पहले एक युवक चलती ट्रेन से महिला यात्री का ट्रॉली बैग लेकर नीचे कूद गया। यात्रियों ने बताया कि बैग में सोने के आभूषण समेत अन्य कीमती सामान मौजूद था। सूचना मिलते ही निरीक्षक राम सुमेर ने तत्काल तीन जवानों को घटनास्थल की ओर रवाना किया तथा स्वयं मोटरसाइकिल से संभावित मार्गों पर निगरानी शुरू कर दी। टीम की सतर्कता के कारण करीब डेढ़ घंटे के भीतर आरोपी राजन (21 वर्ष), पिता उमेश कुमार यादव, निवासी परवेश विहार, नवादा, थाना जोगीवाला, जिला देहरादून (उत्तराखंड) को चोरी किए गए ट्रॉली बैग के साथ पकड़ लिया गया। RPF ने महिला यात्री मंदिरा मंडल से वीडियो कॉल के माध्यम से आरोपी और सामान की पहचान कराई। चलती ट्रेन से कूदने के दौरान आरोपी घायल हो गया था, जिसके बाद उसका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रफीगंज में कराया गया। बाद में महिला यात्री मंदिरा मंडल, निवासी कानुपर, जिला वीरभूमि, रफीगंज पोस्ट पहुंचीं और बरामद सामान की पहचान की। जांच में ट्रॉली बैग से एक जोड़ी चूड़ी, दो जोड़ी कंगन, आर्टिफिशियल माला एवं कॉस्मेटिक सामान बरामद हुआ। महिला द्वारा बताए गए सोने के कंगन की जांच स्थानीय सोनार से कराई गई, जो नकली पाया गया। इस संबंध में महिला यात्री के आवेदन पर GRP सोननगर थाना में कांड संख्या 21/2026 दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
    1
    रफीगंज रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन से चोरी कर भाग रहे चोर को RPF  ने 90 मीनट में ट्रॉली बैग के साथ चोर को दबोचा
रेल सुरक्षा बल (RPF) पोस्ट रफीगंज की टीम ने तत्परता और सक्रियता का परिचय देते हुए महज डेढ़ घंटे के भीतर ट्रॉली बैग चोरी करने वाले आरोपी को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई 09 मई 2026 को की गई।
रेल सुरक्षा पोस्ट रफीगंज के निरीक्षक प्रभारी राम सुमेर ने बताया कि वे अपनी टीम के साथ रेलवे अधिनियम के तहत स्टेशन परिसर में जांच अभियान चला रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली कि गाड़ी संख्या 12382 डाउन पूर्वा एक्सप्रेस रफीगंज स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 03 पर एसीपी का हॉर्न देते हुए अचानक रुक गई है। RPF टीम जब ट्रेन के कोच S-3 में पहुंची तो यात्रियों ने बताया कि लगभग एक किलोमीटर पहले एक युवक चलती ट्रेन से महिला यात्री का ट्रॉली बैग लेकर नीचे कूद गया।
यात्रियों ने बताया कि बैग में सोने के आभूषण समेत अन्य कीमती सामान मौजूद था। सूचना मिलते ही निरीक्षक राम सुमेर ने तत्काल तीन जवानों को घटनास्थल की ओर रवाना किया तथा स्वयं मोटरसाइकिल से संभावित मार्गों पर निगरानी शुरू कर दी। टीम की सतर्कता के कारण करीब डेढ़ घंटे के भीतर आरोपी राजन (21 वर्ष), पिता उमेश कुमार यादव, निवासी परवेश विहार, नवादा, थाना जोगीवाला, जिला देहरादून (उत्तराखंड) को चोरी किए गए ट्रॉली बैग के साथ पकड़ लिया गया।
RPF ने महिला यात्री मंदिरा मंडल से वीडियो कॉल के माध्यम से आरोपी और सामान की पहचान कराई। चलती ट्रेन से कूदने के दौरान आरोपी घायल हो गया था, जिसके बाद उसका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रफीगंज में कराया गया।
बाद में महिला यात्री मंदिरा मंडल, निवासी कानुपर, जिला वीरभूमि, रफीगंज पोस्ट पहुंचीं और बरामद सामान की पहचान की। जांच में ट्रॉली बैग से एक जोड़ी चूड़ी, दो जोड़ी कंगन, आर्टिफिशियल माला एवं कॉस्मेटिक सामान बरामद हुआ। महिला द्वारा बताए गए सोने के कंगन की जांच स्थानीय सोनार से कराई गई, जो नकली पाया गया।
इस संबंध में महिला यात्री के आवेदन पर GRP सोननगर थाना में कांड संख्या 21/2026 दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
    user_Pappu Kumar
    Pappu Kumar
    पत्रकार रफीगंज, औरंगाबाद, बिहार•
    3 hrs ago
  • tujhe rabne banaya is liye is liye purane hindi gane . collab song
    1
    tujhe rabne banaya is liye is liye purane hindi gane .
collab song
    user_Vijay paswan
    Vijay paswan
    गायक Kako, Jehanabad•
    4 hrs ago
  • जहानाबाद : कड़ौना में वाहन जांच के दौरान 24 कार्टन कैन बियर बरामद, तस्कर गिरफ्तार। जहानाबाद में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कड़ौना के समीप वाहन चेकिंग अभियान चलाकर बड़ी सफलता हासिल की। जांच के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध कार को रोककर तलाशी ली, जिसमें से 24 कार्टन कैन बियर बरामद की गई। मौके से एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। उसकी पहचान गोलू कुमार के रूप में हुई है, जो पटना के बेउर इलाके का निवासी बताया जा रहा है। एसडीपीओ मनीष चंद्र चौधरी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि अवैध शराब की खेप लेकर एक वाहन गुजरने वाला है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने कड़ौना के पास सघन वाहन जांच अभियान शुरू किया। इसी दौरान एक कार को रोककर जांच की गई, जिसमें भारी मात्रा में कैन बियर बरामद हुई। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चालक को हिरासत में ले लिया। गिरफ्तार तस्कर से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि शराब की खेप कहां से लाई जा रही थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था। साथ ही इस अवैध कारोबार में शामिल अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ के दौरान कई अहम खुलासे होने की संभावना है।फिलहाल बरामद शराब और कार को जब्त कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इस कार्रवाई के बाद इलाके में शराब तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है।
    1
    जहानाबाद : कड़ौना में वाहन जांच के दौरान 24 कार्टन कैन बियर बरामद, तस्कर गिरफ्तार।
जहानाबाद में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कड़ौना के समीप वाहन चेकिंग अभियान चलाकर बड़ी सफलता हासिल की। जांच के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध कार को रोककर तलाशी ली, जिसमें से 24 कार्टन कैन बियर बरामद की गई। मौके से एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। उसकी पहचान गोलू कुमार के रूप में हुई है, जो पटना के बेउर इलाके का निवासी बताया जा रहा है। एसडीपीओ मनीष चंद्र चौधरी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि अवैध शराब की खेप लेकर एक वाहन गुजरने वाला है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने कड़ौना के पास सघन वाहन जांच अभियान शुरू किया। इसी दौरान एक कार को रोककर जांच की गई, जिसमें भारी मात्रा में कैन बियर बरामद हुई। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चालक को हिरासत में ले लिया। गिरफ्तार तस्कर से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि शराब की खेप कहां से लाई जा रही थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था। साथ ही इस अवैध कारोबार में शामिल अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ के दौरान कई अहम खुलासे होने की संभावना है।फिलहाल बरामद शराब और कार को जब्त कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इस कार्रवाई के बाद इलाके में शराब तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है।
    user_Pawan Kumar
    Pawan Kumar
    पत्रकार जहानाबाद, जहानाबाद, बिहार•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.