logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

174 करोड रुपए के कार्यों का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री, उप मुख्यमंत्री दिल्ली, एवं राज्य नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन मंत्री ने किया शहीद की मूर्ति का अनावरण ... सोडावास. केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री एवं अलवर सांसद भूपेंद्र यादव, उप मुख्यमंत्री प्रवेश वर्मा एवं राज्य नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने रविवार को जाट बहरोड़ गांव में शहीद सुरेंद्र सिंह तक्षक जी की प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान विधायक विराट नगर कुलदीप धनखड़, पूर्व सांसद अलवर करण सिंह यादव, पूर्व विधायक मंजीत धर्मपाल चौधरी, जिला प्रमुख बलबीर छिल्लर, जिला अध्यक्ष महासिंह चौधरी, डेयरी अध्यक्ष नितिन संगवान, प्रधान सुनीता गुप्ता, बन्ना राम मीणा, इंद्र यादव, अंजली यादव, अनूप यादव, पवन यादव सहित उपस्थित अतिथियों ने प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर शहीद को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर केंद्रीय वन मंत्री, उपमुख्यमंत्री दिल्ली, राज्य स्वायत्त शासन मंत्री ने शहिद कि वीरांगना प्रतिज्ञा देवी को शाॅल ओढ़ाकर सम्मानित किया। केंद्रीय वन मंत्री ने कहा कि सुरेंद्र सिंह तक्षक जी ने सैनिक जीवन में पूरा समर्पण दिया। उन्होंने कहा कि सेना में जाने के बाद जब फौजी अपनी वर्दी पहनता है तो निश्चित ही उसे गर्व और आत्मविश्वास महसूस होता है, साथ ही वर्दी हमें अनुशासन भी सिखाती है। इसीलिए हर युवा और ग्रामवासी जब भी शहीद की प्रतिमा के सामने से निकले या यहां आए तो याद रखे की एक सैनिक की ही भांति हमें भी अपने जीवन में आत्मविश्वास और अनुशासन लाना है तो जरूर आगे बढ़ने का रास्ता मिलेगा। उन्होंने कहा कि ये मूर्तियां हमारी विरासत हैं और हमें इन्हें संजोना है। केंद्रीय वन मंत्री ने बताया कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई मजबूती देने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा लाए गए 'विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) गारंटी अधिनियम को मील का पत्थर बताते हुए कहा कि यह एक ऐतिहासिक पहल है। उन्होंने कहा कि यह कानून भ्रष्टाचार और लेटलतीफी जैसी कमियों को जड़ से समाप्त कर देगा। उन्‍होंने कहा कि अब ग्रामीणों को साल में 100 के स्थान पर 125 दिन के रोजगार की कानूनी गारंटी दी जाएगी। इस योजना के तहत अब केवल कच्चे काम नहीं होंगे, बल्कि जल संसाधन और पक्की सड़कों जैसी स्थायी संपत्तियों का निर्माण होगा, जिससे गांव आत्मनिर्भर बनेंगे। योजना की सबसे बड़ी विशेषता इसकी पारदर्शिता है, जिसमें जियो-टैगिंग के माध्यम से कार्यों की निगरानी होगी। उन्होंने कहा कि योजना में श्रमिकों के हितों का ध्यान रखते हुए साप्ताहिक भुगतान को अनिवार्य किया गया है और देरी होने पर स्वतः मुआवजे का कड़ा प्रावधान रखा गया है। अब ग्राम सभाओं के माध्यम से कार्यों का चयन होगा, पंचायतें योजनाएं बनाएंगी और पीएम गति शक्ति पोर्टल से जियो-मैपिंग कर निगरानी सुनिश्चित की जाएगी। समय पर भुगतान, महिला, दिव्यांग और वंचित वर्गों को प्राथमिकता तथा एससी-एसटी परिवारों की व्यक्तिगत परिसंपत्तियों का वीबी जी राम जी के तहत निर्माण का प्रावधान सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने अपने संबोधन में कहा कि क्षेत्र में शिक्षा, खेल और रोजगार के क्षेत्र में निरंतर प्रभावी कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकारी और निजी स्कूलों के बीच की खाई को कम करने के उद्देश्य से सरकारी विद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। इसी क्रम में पिछले दो वर्षों में क्षेत्र के 80 सरकारी विद्यालयों में ई-लाइब्रेरी स्थापित किए जा चुके हैं और आगामी मई तक 125 सरकारी विद्यालयों में नई ई-लाइब्रेरी का लोकार्पण किया जाएगा, जिससे विद्यार्थियों को बेहतर अध्ययन सामग्री उपलब्ध हो सकेगी। उन्होंने बताया कि अलवर सांसद खेल उत्सव के माध्यम से 35 हजार से अधिक बच्चों को खेल गतिविधियों से जोड़ा गया, वहीं बहरोड़ में राष्ट्रीय पुस्तक न्यास के सहयोग से एक बड़े पुस्तक मेले का आयोजन कर बच्चों में पढ़ाई के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश शिक्षा, डिजिटल तकनीक और कौशल विकास के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। आज डिजिटल माध्यमों के जरिए लोगों को खेती, स्वास्थ्य, मौसम और शिक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी आसानी से उपलब्ध हो रही है। उन्होंने ग्रामीण विकास के लिए चलाई जा रही योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार द्वारा रोजगार के अवसर बढ़ाने और गांवों के विकास के लिए कई प्रभावी कदम उठाए गए हैं, जिससे गांवों की अर्थव्यवस्था मजबूत हो रही है और किसानों तथा मजदूरों को स्थानीय स्तर पर रोजगार मिल रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य हर गांव, हर गरीब और हर विद्यार्थी तक विकास का लाभ पहुंचाना है, ताकि क्षेत्र और देश का समग्र विकास सुनिश्चित हो सके। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री श्री प्रवेश वर्मा ने शहीद सुरेंद्र सिंह तक्षक की प्रतिमा के अनावरण अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि शहीद सुरेंद्र सिंह तक्षक ने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देकर पूरे क्षेत्र और देश का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि शहीदों का सम्मान केवल प्रतिमा स्थापित करने तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि उनके आदर्शों को अपनाकर राष्ट्र सेवा के संकल्प को मजबूत करना ही सच्ची श्रद्धांजलि है। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए कहा कि आने वाले समय में दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) की बस सेवा को दिल्ली से शाहजहांपुर होते हुए मुण्डावर तक संचालित किया जाएगा, जिससे क्षेत्र के लोगों को राजधानी से सीधा और सुलभ परिवहन सुविधा मिलेगी। राज्य के नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने शहीद सुरेंद्र सिंह तक्षक की प्रतिमा के अनावरण अवसर पर उन्हें नमन करते हुए कहा कि शहीदों का बलिदान राष्ट्र की अमूल्य धरोहर है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि शहीद सुरेंद्र सिंह तक्षक ने देश की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है और उनकी वीरता आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करती रहेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शहीदों के सम्मान और उनके परिवारों के कल्याण के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। साथ ही उन्होंने कहा कि नगरीय क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार, स्वच्छता, पेयजल, सड़क एवं आधुनिक नागरिक सुविधाओं के विकास के लिए राज्य सरकार निरंतर कार्य कर रही है, जिससे आमजन को बेहतर जीवन स्तर और सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। कार्यक्रम के दौरान अतिथिगणों ने मुण्डावर विधानसभा क्षेत्र में विकास को नई गति देते हुए विभिन्न विभागों के 612 विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया जाएगा, जिन पर कुल 17401.03 लाख रुपये की राशि व्यय की जाएगी। पंचायत समिति मुण्डावर में 451 कार्यों पर 2264.43 लाख रुपये तथा पंचायत समिति नीमराना में 26 कार्यों पर 137.00 लाख रुपये खर्च होंगे। वहीं नगरपालिका मुण्डावर के 20 कार्यों पर 797.60 लाख रुपये और नगरपालिका नीमराना के 12 कार्यों पर 114.26 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। सार्वजनिक निर्माण विभाग मुण्डावर के 63 कार्यों पर 5781.00 लाख रुपये तथा सार्वजनिक निर्माण विभाग नीमराना के 14 कार्यों पर 6806.28 लाख रुपये व्यय होंगे। इसके अलावा जन स्वास्थ्य अभियान्त्रिकी विभाग नीमराना के 5 कार्यों पर 1056.18 लाख रुपये और जन स्वास्थ्य अभियान्त्रिकी विभाग मुण्डावर के 21 कार्यों पर 444.28 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इन विकास कार्यों के माध्यम से क्षेत्र में सड़क, पेयजल, आधारभूत ढांचा एवं नागरिक सुविधाओं को सुदृढ़ किया जाएगा, जिससे आमजन को सीधा लाभ मिलेगा और क्षेत्र के समग्र विकास को नई दिशा मिलेगी।

14 hrs ago
user_पत्रकार संदीप यादव
पत्रकार संदीप यादव
Computer Shop मंडावर, अलवर, राजस्थान•

More news from राजस्थान and nearby areas
  • आजकल महिलाएं मोबाइल में घुस रहीं हैं आने वाले बच्चे को वया होगा Instagram पर ज्यादा ध्यान दे रही है महिला ओर इस कारण महिलाओं Instagram पर प्यार करते हैं अपने पति को धोखा दे रही है महिला मेरा निवेदन है कि आप बहन ओर महिलाओं को मोबाइल ना दें दिलबाग यादव मीडिया हाथ जोड़कर निवेदन करता हूं ऐसा मत करो
    1
    आजकल महिलाएं मोबाइल में घुस रहीं हैं आने वाले बच्चे को वया होगा 
Instagram पर ज्यादा ध्यान दे रही है महिला ओर इस कारण महिलाओं Instagram पर प्यार करते हैं अपने पति को धोखा दे रही है महिला मेरा निवेदन है कि आप बहन ओर महिलाओं को मोबाइल ना दें 
दिलबाग यादव मीडिया हाथ जोड़कर निवेदन करता हूं ऐसा मत करो
    user_दिलबाग यादव
    दिलबाग यादव
    Agricultural organisation मंडावर, अलवर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • ...बेरोजगार यूनियन के नेता ने हरी झंडी दिखा कर किया रवाना सोडावास. सोडावास के समीप गाँव सरूप सराय ( करणीकोट ) के श्याम भक्तो का दल सोमवार को सुबह शिव मंदिर परिसर से ग्रामीनी के सानिध्य में विधिवत पूजा अर्चना के साथ रवाना किया गया । श्याम भक्त नाचते व महिलाओ ने गीत गाकर बड़ी खुशी के साथ ग़ुलाल लगाकर भेजा। श्याम भक्त अपने हाथो में केसरिया निशान हाथ में लेकर बाबा के जयकारे लगाते प्रस्थान किया. आपको बता दे ग्राम सरुप सराय ( करणीकोट )से 31वी पद यात्रा को रवाना बेरोजगार युवा नेता मनोज पुरोहित ने पदयात्रा को हरी झंडी देकर रवाना किया। पद यात्रा में सुभाष मीणा, दिलीप सिंह राकेश मीणा ,महेश मीणा , नेमिचंद , दीपक शर्मा, कविश मीणा ,विशाल मीणा, कुलदीप मीणा , पिंटू शर्मा, जयंत यादव, कृष्ण कुमार मीणा ,करण मीणा, साधु मीणा, अंकित मीणा, युवराज , विकाश ,प्रदीप कांवत ,दीपक कुमार,किस्मिता मीणा, , मुकेश देवी, सोनू , सिखा सहित ग्रामीण मौजूद रहे।
    1
    ...बेरोजगार यूनियन के नेता  ने हरी झंडी दिखा कर किया रवाना
सोडावास.              सोडावास के समीप गाँव सरूप सराय ( करणीकोट ) के श्याम भक्तो का दल सोमवार को सुबह शिव मंदिर परिसर से ग्रामीनी के सानिध्य में विधिवत पूजा अर्चना के साथ रवाना किया गया  । श्याम भक्त नाचते व महिलाओ ने गीत गाकर बड़ी खुशी के साथ ग़ुलाल लगाकर भेजा। श्याम भक्त अपने हाथो में केसरिया निशान हाथ में लेकर बाबा के जयकारे लगाते प्रस्थान किया.
आपको बता दे  ग्राम सरुप सराय ( करणीकोट )से 31वी पद यात्रा को  रवाना बेरोजगार युवा नेता मनोज पुरोहित ने पदयात्रा को हरी झंडी देकर रवाना किया। पद यात्रा में  सुभाष मीणा, दिलीप सिंह राकेश मीणा ,महेश मीणा , नेमिचंद , दीपक शर्मा, कविश मीणा ,विशाल मीणा, कुलदीप मीणा , पिंटू शर्मा, जयंत यादव, कृष्ण कुमार मीणा ,करण मीणा, साधु मीणा, अंकित मीणा, युवराज , विकाश ,प्रदीप कांवत ,दीपक कुमार,किस्मिता मीणा, , मुकेश देवी, सोनू , सिखा सहित ग्रामीण मौजूद रहे।
    user_पत्रकार संदीप यादव
    पत्रकार संदीप यादव
    Computer Shop मंडावर, अलवर, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • जनता के सवालों पर खामोशी की दीवार है, कमज़ोर मुख्यमंत्री, कमज़ोर सरकार है जवाब मांगे जाएंगे, जवाब देने पड़ेंगे! नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने पूछे सवाल
    1
    जनता के सवालों पर खामोशी की दीवार है,
कमज़ोर मुख्यमंत्री, कमज़ोर सरकार है
जवाब मांगे जाएंगे, जवाब देने पड़ेंगे!
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने पूछे सवाल
    user_सुनील कान्त गोल्डी
    सुनील कान्त गोल्डी
    रिपोर्टर किशनगढ़ बास, अलवर, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • Post by Pragti News
    1
    Post by Pragti News
    user_Pragti News
    Pragti News
    Newspaper advertising department खैरथल, अलवर, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • राजस्थान सरकार के नगरीय स्वायत शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने जाट बहरोड में शहीद सुरेंद्र सिंह तक्षक की मूर्ति अनावरण के पश्चात मीडिया से बात करते हुए चुनाव को लेकर बड़ा अपडेट दिया है
    1
    राजस्थान सरकार के नगरीय स्वायत शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने जाट बहरोड में शहीद सुरेंद्र सिंह तक्षक की मूर्ति अनावरण के पश्चात मीडिया से बात करते हुए चुनाव को लेकर बड़ा अपडेट दिया है
    user_प्रेस रिपोर्टर
    प्रेस रिपोर्टर
    प्रेस रिपोर्टर Neemrana, Alwar•
    1 day ago
  • गुर्जर समाज की ओर से समाज सुधार के निर्णय के विरुद्ध जाने वालों के लिए समाज के लोगों ने क्या कहा... #satyadarshanharsora #sdnewsharsora #05ChallengeAccepted #starseverywher
    1
    गुर्जर समाज की ओर से समाज सुधार के निर्णय के विरुद्ध जाने वालों के लिए समाज के लोगों ने क्या कहा...
#satyadarshanharsora #sdnewsharsora #05ChallengeAccepted #starseverywher
    user_Mukesh Kumar सत्य दर्शन न्यूज़ हरसौरा
    Mukesh Kumar सत्य दर्शन न्यूज़ हरसौरा
    बानसूर, अलवर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • रिंग्स खाटू श्याम मेले में लाखों की संख्या में पहुंच रहे श्रद्धालु फागुन मेला 2026
    1
    रिंग्स खाटू श्याम मेले में लाखों की संख्या में पहुंच रहे श्रद्धालु फागुन मेला 2026
    user_Mahendragarh 24 News live
    Mahendragarh 24 News live
    अटेली, महेंद्रगढ़, हरियाणा•
    41 min ago
  • केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री, उप मुख्यमंत्री दिल्ली, एवं राज्य नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन मंत्री ने किया शहीद की मूर्ति का अनावरण ... सोडावास. केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री एवं अलवर सांसद भूपेंद्र यादव, उप मुख्यमंत्री प्रवेश वर्मा एवं राज्य नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने रविवार को जाट बहरोड़ गांव में शहीद सुरेंद्र सिंह तक्षक जी की प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान विधायक विराट नगर कुलदीप धनखड़, पूर्व सांसद अलवर करण सिंह यादव, पूर्व विधायक मंजीत धर्मपाल चौधरी, जिला प्रमुख बलबीर छिल्लर, जिला अध्यक्ष महासिंह चौधरी, डेयरी अध्यक्ष नितिन संगवान, प्रधान सुनीता गुप्ता, बन्ना राम मीणा, इंद्र यादव, अंजली यादव, अनूप यादव, पवन यादव सहित उपस्थित अतिथियों ने प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर शहीद को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर केंद्रीय वन मंत्री, उपमुख्यमंत्री दिल्ली, राज्य स्वायत्त शासन मंत्री ने शहिद कि वीरांगना प्रतिज्ञा देवी को शाॅल ओढ़ाकर सम्मानित किया। केंद्रीय वन मंत्री ने कहा कि सुरेंद्र सिंह तक्षक जी ने सैनिक जीवन में पूरा समर्पण दिया। उन्होंने कहा कि सेना में जाने के बाद जब फौजी अपनी वर्दी पहनता है तो निश्चित ही उसे गर्व और आत्मविश्वास महसूस होता है, साथ ही वर्दी हमें अनुशासन भी सिखाती है। इसीलिए हर युवा और ग्रामवासी जब भी शहीद की प्रतिमा के सामने से निकले या यहां आए तो याद रखे की एक सैनिक की ही भांति हमें भी अपने जीवन में आत्मविश्वास और अनुशासन लाना है तो जरूर आगे बढ़ने का रास्ता मिलेगा। उन्होंने कहा कि ये मूर्तियां हमारी विरासत हैं और हमें इन्हें संजोना है। केंद्रीय वन मंत्री ने बताया कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई मजबूती देने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा लाए गए 'विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) गारंटी अधिनियम को मील का पत्थर बताते हुए कहा कि यह एक ऐतिहासिक पहल है। उन्होंने कहा कि यह कानून भ्रष्टाचार और लेटलतीफी जैसी कमियों को जड़ से समाप्त कर देगा। उन्‍होंने कहा कि अब ग्रामीणों को साल में 100 के स्थान पर 125 दिन के रोजगार की कानूनी गारंटी दी जाएगी। इस योजना के तहत अब केवल कच्चे काम नहीं होंगे, बल्कि जल संसाधन और पक्की सड़कों जैसी स्थायी संपत्तियों का निर्माण होगा, जिससे गांव आत्मनिर्भर बनेंगे। योजना की सबसे बड़ी विशेषता इसकी पारदर्शिता है, जिसमें जियो-टैगिंग के माध्यम से कार्यों की निगरानी होगी। उन्होंने कहा कि योजना में श्रमिकों के हितों का ध्यान रखते हुए साप्ताहिक भुगतान को अनिवार्य किया गया है और देरी होने पर स्वतः मुआवजे का कड़ा प्रावधान रखा गया है। अब ग्राम सभाओं के माध्यम से कार्यों का चयन होगा, पंचायतें योजनाएं बनाएंगी और पीएम गति शक्ति पोर्टल से जियो-मैपिंग कर निगरानी सुनिश्चित की जाएगी। समय पर भुगतान, महिला, दिव्यांग और वंचित वर्गों को प्राथमिकता तथा एससी-एसटी परिवारों की व्यक्तिगत परिसंपत्तियों का वीबी जी राम जी के तहत निर्माण का प्रावधान सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने अपने संबोधन में कहा कि क्षेत्र में शिक्षा, खेल और रोजगार के क्षेत्र में निरंतर प्रभावी कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकारी और निजी स्कूलों के बीच की खाई को कम करने के उद्देश्य से सरकारी विद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। इसी क्रम में पिछले दो वर्षों में क्षेत्र के 80 सरकारी विद्यालयों में ई-लाइब्रेरी स्थापित किए जा चुके हैं और आगामी मई तक 125 सरकारी विद्यालयों में नई ई-लाइब्रेरी का लोकार्पण किया जाएगा, जिससे विद्यार्थियों को बेहतर अध्ययन सामग्री उपलब्ध हो सकेगी। उन्होंने बताया कि अलवर सांसद खेल उत्सव के माध्यम से 35 हजार से अधिक बच्चों को खेल गतिविधियों से जोड़ा गया, वहीं बहरोड़ में राष्ट्रीय पुस्तक न्यास के सहयोग से एक बड़े पुस्तक मेले का आयोजन कर बच्चों में पढ़ाई के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश शिक्षा, डिजिटल तकनीक और कौशल विकास के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। आज डिजिटल माध्यमों के जरिए लोगों को खेती, स्वास्थ्य, मौसम और शिक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी आसानी से उपलब्ध हो रही है। उन्होंने ग्रामीण विकास के लिए चलाई जा रही योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार द्वारा रोजगार के अवसर बढ़ाने और गांवों के विकास के लिए कई प्रभावी कदम उठाए गए हैं, जिससे गांवों की अर्थव्यवस्था मजबूत हो रही है और किसानों तथा मजदूरों को स्थानीय स्तर पर रोजगार मिल रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य हर गांव, हर गरीब और हर विद्यार्थी तक विकास का लाभ पहुंचाना है, ताकि क्षेत्र और देश का समग्र विकास सुनिश्चित हो सके। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री श्री प्रवेश वर्मा ने शहीद सुरेंद्र सिंह तक्षक की प्रतिमा के अनावरण अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि शहीद सुरेंद्र सिंह तक्षक ने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देकर पूरे क्षेत्र और देश का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि शहीदों का सम्मान केवल प्रतिमा स्थापित करने तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि उनके आदर्शों को अपनाकर राष्ट्र सेवा के संकल्प को मजबूत करना ही सच्ची श्रद्धांजलि है। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए कहा कि आने वाले समय में दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) की बस सेवा को दिल्ली से शाहजहांपुर होते हुए मुण्डावर तक संचालित किया जाएगा, जिससे क्षेत्र के लोगों को राजधानी से सीधा और सुलभ परिवहन सुविधा मिलेगी। राज्य के नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने शहीद सुरेंद्र सिंह तक्षक की प्रतिमा के अनावरण अवसर पर उन्हें नमन करते हुए कहा कि शहीदों का बलिदान राष्ट्र की अमूल्य धरोहर है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि शहीद सुरेंद्र सिंह तक्षक ने देश की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है और उनकी वीरता आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करती रहेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शहीदों के सम्मान और उनके परिवारों के कल्याण के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। साथ ही उन्होंने कहा कि नगरीय क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार, स्वच्छता, पेयजल, सड़क एवं आधुनिक नागरिक सुविधाओं के विकास के लिए राज्य सरकार निरंतर कार्य कर रही है, जिससे आमजन को बेहतर जीवन स्तर और सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। कार्यक्रम के दौरान अतिथिगणों ने मुण्डावर विधानसभा क्षेत्र में विकास को नई गति देते हुए विभिन्न विभागों के 612 विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया जाएगा, जिन पर कुल 17401.03 लाख रुपये की राशि व्यय की जाएगी। पंचायत समिति मुण्डावर में 451 कार्यों पर 2264.43 लाख रुपये तथा पंचायत समिति नीमराना में 26 कार्यों पर 137.00 लाख रुपये खर्च होंगे। वहीं नगरपालिका मुण्डावर के 20 कार्यों पर 797.60 लाख रुपये और नगरपालिका नीमराना के 12 कार्यों पर 114.26 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। सार्वजनिक निर्माण विभाग मुण्डावर के 63 कार्यों पर 5781.00 लाख रुपये तथा सार्वजनिक निर्माण विभाग नीमराना के 14 कार्यों पर 6806.28 लाख रुपये व्यय होंगे। इसके अलावा जन स्वास्थ्य अभियान्त्रिकी विभाग नीमराना के 5 कार्यों पर 1056.18 लाख रुपये और जन स्वास्थ्य अभियान्त्रिकी विभाग मुण्डावर के 21 कार्यों पर 444.28 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इन विकास कार्यों के माध्यम से क्षेत्र में सड़क, पेयजल, आधारभूत ढांचा एवं नागरिक सुविधाओं को सुदृढ़ किया जाएगा, जिससे आमजन को सीधा लाभ मिलेगा और क्षेत्र के समग्र विकास को नई दिशा मिलेगी।
    1
    केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री, उप मुख्यमंत्री दिल्ली, एवं राज्य नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन मंत्री ने किया शहीद की मूर्ति का अनावरण  
...
सोडावास.                        केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री एवं अलवर सांसद भूपेंद्र यादव, उप मुख्यमंत्री प्रवेश वर्मा एवं राज्य नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने रविवार को जाट बहरोड़ गांव में शहीद सुरेंद्र सिंह तक्षक जी की प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान विधायक विराट नगर कुलदीप धनखड़, पूर्व सांसद अलवर करण सिंह यादव, पूर्व विधायक मंजीत धर्मपाल चौधरी, जिला प्रमुख बलबीर छिल्लर, जिला अध्यक्ष महासिंह चौधरी, डेयरी अध्यक्ष नितिन संगवान, प्रधान सुनीता गुप्ता, बन्ना राम मीणा, इंद्र यादव, अंजली यादव, अनूप यादव, पवन यादव सहित उपस्थित अतिथियों ने प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर शहीद को श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर केंद्रीय वन मंत्री, उपमुख्यमंत्री दिल्ली, राज्य स्वायत्त शासन मंत्री ने शहिद कि वीरांगना प्रतिज्ञा देवी को शाॅल ओढ़ाकर सम्मानित किया। केंद्रीय वन मंत्री ने कहा कि सुरेंद्र सिंह तक्षक जी ने सैनिक जीवन में पूरा समर्पण दिया। उन्होंने कहा कि सेना में जाने के बाद जब फौजी अपनी वर्दी पहनता है तो निश्चित ही उसे गर्व और आत्मविश्वास महसूस होता है, साथ ही वर्दी हमें अनुशासन भी सिखाती है। इसीलिए हर युवा और ग्रामवासी जब भी शहीद की प्रतिमा के सामने से निकले या यहां आए तो याद रखे की एक सैनिक की ही भांति हमें भी अपने जीवन में आत्मविश्वास और अनुशासन लाना है तो जरूर आगे बढ़ने का रास्ता मिलेगा। उन्होंने कहा कि ये मूर्तियां हमारी विरासत हैं और हमें इन्हें संजोना है। 
केंद्रीय वन मंत्री ने बताया कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई मजबूती देने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा लाए गए 'विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) गारंटी अधिनियम को मील का पत्थर बताते हुए कहा कि यह एक ऐतिहासिक पहल है। उन्होंने कहा कि यह कानून भ्रष्टाचार और लेटलतीफी जैसी कमियों को जड़ से समाप्त कर देगा।
उन्‍होंने कहा कि अब ग्रामीणों को साल में 100 के स्थान पर 125 दिन के रोजगार की कानूनी गारंटी दी जाएगी। इस योजना के तहत अब केवल कच्चे काम नहीं होंगे, बल्कि जल संसाधन और पक्की सड़कों जैसी स्थायी संपत्तियों का निर्माण होगा, जिससे गांव आत्मनिर्भर बनेंगे। योजना की सबसे बड़ी विशेषता इसकी पारदर्शिता है, जिसमें जियो-टैगिंग के माध्यम से कार्यों की निगरानी होगी। उन्होंने कहा कि योजना में श्रमिकों के हितों का ध्यान रखते हुए साप्ताहिक भुगतान को अनिवार्य किया गया है और देरी होने पर स्वतः मुआवजे का कड़ा प्रावधान रखा गया है। अब ग्राम सभाओं के माध्यम से कार्यों का चयन होगा, पंचायतें योजनाएं बनाएंगी और पीएम गति शक्ति पोर्टल से जियो-मैपिंग कर निगरानी सुनिश्चित की जाएगी। समय पर भुगतान, महिला, दिव्यांग और वंचित वर्गों को प्राथमिकता तथा एससी-एसटी परिवारों की व्यक्तिगत परिसंपत्तियों का वीबी जी राम जी के तहत निर्माण का प्रावधान सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने अपने संबोधन में कहा कि क्षेत्र में शिक्षा, खेल और रोजगार के क्षेत्र में निरंतर प्रभावी कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकारी और निजी स्कूलों के बीच की खाई को कम करने के उद्देश्य से सरकारी विद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। इसी क्रम में पिछले दो वर्षों में क्षेत्र के 80 सरकारी विद्यालयों में ई-लाइब्रेरी स्थापित किए जा चुके हैं और आगामी मई तक 125 सरकारी विद्यालयों में नई ई-लाइब्रेरी का लोकार्पण किया जाएगा, जिससे विद्यार्थियों को बेहतर अध्ययन सामग्री उपलब्ध हो सकेगी। उन्होंने बताया कि अलवर सांसद खेल उत्सव के माध्यम से 35 हजार से अधिक बच्चों को खेल गतिविधियों से जोड़ा गया, वहीं बहरोड़ में राष्ट्रीय पुस्तक न्यास के सहयोग से एक बड़े पुस्तक मेले का आयोजन कर बच्चों में पढ़ाई के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश शिक्षा, डिजिटल तकनीक और कौशल विकास के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। आज डिजिटल माध्यमों के जरिए लोगों को खेती, स्वास्थ्य, मौसम और शिक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी आसानी से उपलब्ध हो रही है। उन्होंने ग्रामीण विकास के लिए चलाई जा रही योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार द्वारा रोजगार के अवसर बढ़ाने और गांवों के विकास के लिए कई प्रभावी कदम उठाए गए हैं, जिससे गांवों की अर्थव्यवस्था मजबूत हो रही है और किसानों तथा मजदूरों को स्थानीय स्तर पर रोजगार मिल रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य हर गांव, हर गरीब और हर विद्यार्थी तक विकास का लाभ पहुंचाना है, ताकि क्षेत्र और देश का समग्र विकास सुनिश्चित हो सके।
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री श्री प्रवेश वर्मा ने शहीद सुरेंद्र सिंह तक्षक की प्रतिमा के अनावरण अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि शहीद सुरेंद्र सिंह तक्षक ने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देकर पूरे क्षेत्र और देश का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि शहीदों का सम्मान केवल प्रतिमा स्थापित करने तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि उनके आदर्शों को अपनाकर राष्ट्र सेवा के संकल्प को मजबूत करना ही सच्ची श्रद्धांजलि है। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए कहा कि आने वाले समय में दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) की बस सेवा को दिल्ली से शाहजहांपुर होते हुए मुण्डावर तक संचालित किया जाएगा, जिससे क्षेत्र के लोगों को राजधानी से सीधा और सुलभ परिवहन सुविधा मिलेगी। 
राज्य के नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने शहीद सुरेंद्र सिंह तक्षक की प्रतिमा के अनावरण अवसर पर उन्हें नमन करते हुए कहा कि शहीदों का बलिदान राष्ट्र की अमूल्य धरोहर है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि शहीद सुरेंद्र सिंह तक्षक ने देश की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है और उनकी वीरता आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करती रहेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शहीदों के सम्मान और उनके परिवारों के कल्याण के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। साथ ही उन्होंने कहा कि नगरीय क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार, स्वच्छता, पेयजल, सड़क एवं आधुनिक नागरिक सुविधाओं के विकास के लिए राज्य सरकार निरंतर कार्य कर रही है, जिससे आमजन को बेहतर जीवन स्तर और सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।
कार्यक्रम के दौरान अतिथिगणों ने मुण्डावर विधानसभा क्षेत्र में विकास को नई गति देते हुए विभिन्न विभागों के 612 विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया जाएगा, जिन पर कुल 17401.03 लाख रुपये की राशि व्यय की जाएगी। पंचायत समिति मुण्डावर में 451 कार्यों पर 2264.43 लाख रुपये तथा पंचायत समिति नीमराना में 26 कार्यों पर 137.00 लाख रुपये खर्च होंगे। वहीं नगरपालिका मुण्डावर के 20 कार्यों पर 797.60 लाख रुपये और नगरपालिका नीमराना के 12 कार्यों पर 114.26 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। सार्वजनिक निर्माण विभाग मुण्डावर के 63 कार्यों पर 5781.00 लाख रुपये तथा सार्वजनिक निर्माण विभाग नीमराना के 14 कार्यों पर 6806.28 लाख रुपये व्यय होंगे। इसके अलावा जन स्वास्थ्य अभियान्त्रिकी विभाग नीमराना के 5 कार्यों पर 1056.18 लाख रुपये और जन स्वास्थ्य अभियान्त्रिकी विभाग मुण्डावर के 21 कार्यों पर 444.28 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इन विकास कार्यों के माध्यम से क्षेत्र में सड़क, पेयजल, आधारभूत ढांचा एवं नागरिक सुविधाओं को सुदृढ़ किया जाएगा, जिससे आमजन को सीधा लाभ मिलेगा और क्षेत्र के समग्र विकास को नई दिशा मिलेगी।
    user_पत्रकार संदीप यादव
    पत्रकार संदीप यादव
    Computer Shop मंडावर, अलवर, राजस्थान•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.