logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

तिरंगे की शान में सजेगा जामताड़ा गांधी मैदान, डीसी-एसपी ने लिया परेड के अंतिम अभ्यास का जायजा जामताड़ा। स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर गुरुवार को जामताड़ा के ऐतिहासिक गांधी मैदान में परेड का अंतिम पूर्वाभ्यास किया गया। इस दौरान उपायुक्त आलोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक शम्भू कुमार सिंह ने परेड की सलामी ली।

5 hrs ago
user_यूके न्यूज जामताड़ा,(झारखंड)
यूके न्यूज जामताड़ा,(झारखंड)
जामताड़ा, जामताड़ा, झारखंड•
5 hrs ago

तिरंगे की शान में सजेगा जामताड़ा गांधी मैदान, डीसी-एसपी ने लिया परेड के अंतिम अभ्यास का जायजा जामताड़ा। स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर गुरुवार को जामताड़ा के ऐतिहासिक गांधी मैदान में परेड का अंतिम पूर्वाभ्यास किया गया। इस दौरान उपायुक्त आलोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक शम्भू कुमार सिंह ने परेड की सलामी ली।

More news from झारखंड and nearby areas
  • भारतीय जनता पार्टी के द्वारा तिरंगा यात्रा निकाला गया पबिया मंडल के विभिन्न क्षेत्रों में गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से तिरंगा यात्रा निकाली गई। पबिया बाजार से शुरू हुई तिरंगा यात्रा अम्बेडकर चौक, मोहलीडीह समेत कई शक्ति केंद्रों से होकर गुजरी। यात्रा में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ बड़ी संख्या में कनिष्ठ कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए। हाथों में तिरंगा लेकर कार्यकर्ताओं ने देशभक्ति के नारे लगाए और लोगों को राष्ट्र के प्रति समर्पण का संदेश दिया। तिरंगा यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। जगह-जगह लोगों ने यात्रा का स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि तिरंगा देश की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है। इसके सम्मान और देश की प्रगति के लिए सभी नागरिकों को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। यात्रा के दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। पबिया मंडल अध्यक्ष द्वारिका प्रसाद सिंह के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा नेता महेंद्र मंडल, राजू मंडल, निमाई सेन, जितेंद्र मंडल, पहलू मंडल, मोहन मंडल, नरेश राय, , अजय मंडल, राजीव मंडल, प्रदीप दास, सुभाष मंडल और बिरबल कोल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।
    1
    भारतीय जनता पार्टी के द्वारा  तिरंगा यात्रा निकाला गया
पबिया मंडल के विभिन्न क्षेत्रों में गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से तिरंगा यात्रा निकाली गई। पबिया बाजार से शुरू हुई तिरंगा यात्रा अम्बेडकर चौक, मोहलीडीह समेत कई शक्ति केंद्रों से होकर गुजरी। यात्रा में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ बड़ी संख्या में कनिष्ठ कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए। हाथों में तिरंगा लेकर कार्यकर्ताओं ने देशभक्ति के नारे लगाए और लोगों को राष्ट्र के प्रति समर्पण का संदेश दिया।
तिरंगा यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। जगह-जगह लोगों ने यात्रा का स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि तिरंगा देश की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है। इसके सम्मान और देश की प्रगति के लिए सभी नागरिकों को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। यात्रा के दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।
पबिया मंडल अध्यक्ष द्वारिका प्रसाद सिंह के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा नेता महेंद्र मंडल, राजू मंडल, निमाई सेन, जितेंद्र मंडल, पहलू मंडल, मोहन मंडल, नरेश राय, , अजय मंडल, राजीव मंडल, प्रदीप दास, सुभाष मंडल और बिरबल कोल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।
    user_Bishnu nandal
    Bishnu nandal
    Local News Reporter जामताड़ा, जामताड़ा, झारखंड•
    1 hr ago
  • तिरंगे की शान में सजेगा जामताड़ा गांधी मैदान, डीसी-एसपी ने लिया परेड के अंतिम अभ्यास का जायजा जामताड़ा। स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर गुरुवार को जामताड़ा के ऐतिहासिक गांधी मैदान में परेड का अंतिम पूर्वाभ्यास किया गया। इस दौरान उपायुक्त आलोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक शम्भू कुमार सिंह ने परेड की सलामी ली।
    1
    तिरंगे की शान में सजेगा जामताड़ा गांधी मैदान, डीसी-एसपी ने लिया परेड के अंतिम अभ्यास का जायजा
जामताड़ा। स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर गुरुवार को जामताड़ा के ऐतिहासिक गांधी मैदान में परेड का अंतिम पूर्वाभ्यास किया गया। इस दौरान उपायुक्त आलोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक शम्भू कुमार सिंह ने परेड की सलामी ली।
    user_यूके न्यूज जामताड़ा,(झारखंड)
    यूके न्यूज जामताड़ा,(झारखंड)
    जामताड़ा, जामताड़ा, झारखंड•
    5 hrs ago
  • स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर फुल ड्रेस रिहर्सल, डीसी-एसपी ने परखी तैयारियां जामताड़ा:शहर के गांधी मैदान में स्वतंत्रता दिवस समारोह 2026 की तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। बुधवार को पैरेड पूर्वाभ्यास के अंतिम दिन फुल ड्रेस रिहर्सल कराया गया। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आलोक कुमार और पुलिस अधीक्षक शम्भू कुमार सिंह ने पूरे कार्यक्रम का निरीक्षण कर तैयारियों को परखा और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत उपायुक्त और एसपी आवासीय कार्यालय से शहर के विभिन्न महापुरुषों एवं स्वतंत्रता सेनानियों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण का पूर्वाभ्यास करते हुए गांधी मैदान पहुंचे। वीर कुंवर सिंह, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, महात्मा गांधी, डॉ. भीमराव अंबेडकर, भगवान बिरसा मुंडा और सिदो-कान्हो की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण के बाद शहीद बेदी पर पुष्प अर्पित किया गया।परेड के फाइनल रिहर्सल में कुल 15 प्लाटून शामिल हुआ। इसके बाद दोनों अधिकारियों ने सलामी मंच पर पहुंचकर पैरेड की सलामी ली। उपायुक्त और एसपी निरीक्षण वाहन पर सवार होकर विभिन्न प्लाटूनों के पैरेड का निरीक्षण किया। रिहर्सल के दौरान राष्ट्रगीत के बाद उपायुक्त आलोक कुमार ने राष्ट्रध्वज फहराया और तिरंगे को सलामी दी। गृह मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशों के अनुरूप राष्ट्रगीत और ध्वजारोहण की पूरी प्रक्रिया का भी अभ्यास कराया गया। रिहर्सल के बाद उपायुक्त आलोक कुमार ने अधिकारियों को स्वतंत्रता दिवस समारोह को भव्य, गरिमामय और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के निर्देश दिए। उन्होंने गांधी मैदान में साफ-सफाई, साज-सज्जा, पेयजल, मेडिकल सुविधा, एंबुलेंस, अग्निशमन वाहन, साउंड सिस्टम और आगंतुकों के बैठने की व्यवस्था को लेकर आवश्यक तैयारियां पूरी करने को कहा। वीआईपी प्रोटोकॉल का पूरी तरह पालन सुनिश्चित करने का निर्देश देते हुए उपायुक्त ने नगर निकाय के कार्यपालक पदाधिकारी को गांधी मैदान में आवारा पशुओं का प्रवेश रोकने के लिए कर्मियों की प्रतिनियुक्ति करने को कहा। वहीं एसपी शम्भू कुमार सिंह ने सार्जेंट मेजर और प्लाटून कमांडरों को पैरेड से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने राष्ट्रध्वज फहराए जाने से पहले राष्ट्रगीत गायन को लेकर प्लाटून को विशेष रूप से ब्रीफ किया और प्रक्रिया में किसी भी तरह की चूक न हो, इसके लिए पर्याप्त रिहर्सल कराने का निर्देश दिया। जामताड़ा के गांधी मैदान में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और राष्ट्रध्वज फहराएंगे। समारोह को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं।
    2
    स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर फुल ड्रेस रिहर्सल, डीसी-एसपी ने परखी तैयारियां

जामताड़ा:शहर के गांधी मैदान में स्वतंत्रता दिवस समारोह 2026 की तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। बुधवार को पैरेड पूर्वाभ्यास के अंतिम दिन फुल ड्रेस रिहर्सल कराया गया। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आलोक कुमार और पुलिस अधीक्षक शम्भू कुमार सिंह ने पूरे कार्यक्रम का निरीक्षण कर तैयारियों को परखा और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत उपायुक्त और एसपी आवासीय कार्यालय से शहर के विभिन्न महापुरुषों एवं स्वतंत्रता सेनानियों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण का पूर्वाभ्यास करते हुए गांधी मैदान पहुंचे। वीर कुंवर सिंह, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, महात्मा गांधी, डॉ. भीमराव अंबेडकर, भगवान बिरसा मुंडा और सिदो-कान्हो की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण के बाद शहीद बेदी पर पुष्प अर्पित किया गया।परेड के फाइनल रिहर्सल में कुल 15 प्लाटून शामिल हुआ। इसके बाद दोनों अधिकारियों ने सलामी मंच पर पहुंचकर पैरेड की सलामी ली। उपायुक्त और एसपी निरीक्षण वाहन पर सवार होकर विभिन्न प्लाटूनों के पैरेड का निरीक्षण किया। रिहर्सल के दौरान राष्ट्रगीत के बाद उपायुक्त आलोक कुमार ने राष्ट्रध्वज फहराया और तिरंगे को सलामी दी। गृह मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशों के अनुरूप राष्ट्रगीत और ध्वजारोहण की पूरी प्रक्रिया का भी अभ्यास कराया गया।
रिहर्सल के बाद उपायुक्त आलोक कुमार ने अधिकारियों को स्वतंत्रता दिवस समारोह को भव्य, गरिमामय और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के निर्देश दिए। उन्होंने गांधी मैदान में साफ-सफाई, साज-सज्जा, पेयजल, मेडिकल सुविधा, एंबुलेंस, अग्निशमन वाहन, साउंड सिस्टम और आगंतुकों के बैठने की व्यवस्था को लेकर आवश्यक तैयारियां पूरी करने को कहा।
वीआईपी प्रोटोकॉल का पूरी तरह पालन सुनिश्चित करने का निर्देश देते हुए उपायुक्त ने नगर निकाय के कार्यपालक पदाधिकारी को गांधी मैदान में आवारा पशुओं का प्रवेश रोकने के लिए कर्मियों की प्रतिनियुक्ति करने को कहा।
वहीं एसपी शम्भू कुमार सिंह ने सार्जेंट मेजर और प्लाटून कमांडरों को पैरेड से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने राष्ट्रध्वज फहराए जाने से पहले राष्ट्रगीत गायन को लेकर प्लाटून को विशेष रूप से ब्रीफ किया और प्रक्रिया में किसी भी तरह की चूक न हो, इसके लिए पर्याप्त रिहर्सल कराने का निर्देश दिया।
जामताड़ा के गांधी मैदान में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और राष्ट्रध्वज फहराएंगे। समारोह को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं।
    user_Suman Bhattacharjee
    Suman Bhattacharjee
    Court reporter जामताड़ा, जामताड़ा, झारखंड•
    5 hrs ago
  • ग्राहक बनकर आए दो ठग, सिद्धि ज्वेलर्स से एक लाख के जेवर लेकर फरार जामताड़ा। शहर के सुमित्रा मार्केट स्थित सिद्धि ज्वेलर्स में बुधवार की शाम करीब 5:15 बजे दो युवक ग्राहक बनकर पहुंचे और स्वर्ण आभूषण विक्रेता को झांसा देकर करीब एक लाख रुपये मूल्य के जेवर लेकर फरार हो गए. घटना श्री कृष्णम वस्त्रालय के समीप स्थित प्रतिष्ठान में हुई. वारदात की सूचना मिलते ही जामताड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू की. पीड़ित दुकानदार दीनदयाल अग्रवाल ने बताया कि दो व्यक्ति दुकान पर पहुंचे और कान के टॉप्स तथा मंगलसूत्र के पेंडेंट दिखाने को कहा. दुकानदार ने उन्हें कई आभूषण दिखाए. इसी दौरान दोनों ने कथित तौर पर दो नग पेंडेंट चुपके से गायब कर दिए. इसके बाद उन्होंने दुकानदार को दो हजार रुपये दिए और कहा कि वे अपनी महिला रिश्तेदार को लेकर वापस आ रहे हैं.दोनों के दुकान से निकलने के बाद जब दीनदयाल अग्रवाल ने आभूषणों का मिलान किया तो दो आभूषण कम मिले. इसके बाद उन्होंने तत्काल दुकान से बाहर निकलकर दोनों की तलाश की, लेकिन तब तक दोनों आरोपी फरार हो चुके थे. दुकानदार के अनुसार गायब किए गए आभूषणों की कीमत करीब एक लाख रुपये है.दीनदयाल अग्रवाल ने बताया कि दोनों आरोपी अलग-अलग दिशाओं से दुकान में पहुंचे थे. एक व्यक्ति घूंघट साड़ी प्रतिष्ठान की ओर से, जबकि दूसरा पॉपुलर मेडिकल हॉल की तरफ से आया था. इनमें से एक ने सफेद रंग की शर्ट और सिर पर टोपी पहन रखी थी, जबकि दूसरा स्थानीय व्यक्ति जैसा प्रतीत हो रहा था.घटना की सूचना मिलने पर जामताड़ा थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो पुलिस बल के साथ सिद्धि ज्वेलर्स पहुंचे. पुलिस ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और दुकानदार से घटना की जानकारी ली. थाना प्रभारी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में आरोपियों की तस्वीर कैद हुई है. फुटेज के आधार पर उनकी पहचान और गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है.उन्होंने जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी का भरोसा दिया.
    1
    ग्राहक बनकर आए दो ठग, सिद्धि ज्वेलर्स से एक लाख के जेवर लेकर फरार

जामताड़ा। 
शहर के सुमित्रा मार्केट स्थित सिद्धि ज्वेलर्स में बुधवार की शाम करीब 5:15 बजे दो युवक ग्राहक बनकर पहुंचे और स्वर्ण आभूषण विक्रेता को झांसा देकर करीब एक लाख रुपये मूल्य के जेवर लेकर फरार हो गए. घटना श्री कृष्णम वस्त्रालय के समीप स्थित प्रतिष्ठान में हुई. वारदात की सूचना मिलते ही जामताड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू की.
पीड़ित दुकानदार दीनदयाल अग्रवाल ने बताया कि दो व्यक्ति दुकान पर पहुंचे और कान के टॉप्स तथा मंगलसूत्र के पेंडेंट दिखाने को कहा. दुकानदार ने उन्हें कई आभूषण दिखाए. इसी दौरान दोनों ने कथित तौर पर दो नग पेंडेंट चुपके से गायब कर दिए. इसके बाद उन्होंने दुकानदार को दो हजार रुपये दिए और कहा कि वे अपनी महिला रिश्तेदार को लेकर वापस आ रहे हैं.दोनों के दुकान से निकलने के बाद जब दीनदयाल अग्रवाल ने आभूषणों का मिलान किया तो दो आभूषण कम मिले. इसके बाद उन्होंने तत्काल दुकान से बाहर निकलकर दोनों की तलाश की, लेकिन तब तक दोनों आरोपी फरार हो चुके थे. दुकानदार के अनुसार गायब किए गए आभूषणों की कीमत करीब एक लाख रुपये है.दीनदयाल अग्रवाल ने बताया कि दोनों आरोपी अलग-अलग दिशाओं से दुकान में पहुंचे थे. एक व्यक्ति घूंघट साड़ी प्रतिष्ठान की ओर से, जबकि दूसरा पॉपुलर मेडिकल हॉल की तरफ से आया था. इनमें से एक ने सफेद रंग की शर्ट और सिर पर टोपी पहन रखी थी, जबकि दूसरा स्थानीय व्यक्ति जैसा प्रतीत हो रहा था.घटना की सूचना मिलने पर जामताड़ा थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो पुलिस बल के साथ सिद्धि ज्वेलर्स पहुंचे. पुलिस ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और दुकानदार से घटना की जानकारी ली. थाना प्रभारी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में आरोपियों की तस्वीर कैद हुई है. फुटेज के आधार पर उनकी पहचान और गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है.उन्होंने जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी का भरोसा दिया.
    user_Yogesh Kumar
    Yogesh Kumar
    Local News Reporter जामताड़ा, जामताड़ा, झारखंड•
    20 hrs ago
  • सड़क हादसे में ITBP जवान बबन शर्मा की मौत, पूरे सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार निरसा। कुमारधुबी पंचमोहली निवासी ITBP के जवान 36 वर्षीय बबन शर्मा उर्फ गुड्डू की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। उनकी पोस्टिंग रांची में थी। हादसे की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार बबन शर्मा एक दिन की छुट्टी पर अपने घर कुमारधुबी आए थे। सोमवार को वे अपनी मोटरसाइकिल से ड्यूटी पर रांची वापस जा रहे थे। इसी दौरान रामगढ़ के गोला चौक के पास उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। सूचना मिलने पर रांची ITBP कैंप से अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्हें उठाकर अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान मंगलवार को उन्होंने दम तोड़ दिया। रांची कैंप से बुधवार की सुबह जवान का पार्थिव शरीर तिरंगे में लपेटकर कुमारधुबी लाया गया। ITBP के जवान भी साथ आए थे। पूरे राष्ट्रीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान भारत माता की जय, और बन शर्मा अमर रहे के नारे गूंजते रहे। स्थानीय लोगों ने बताया कि बबन काफी मिलनसार और मेहनती थे। गरीबी की स्थिति से निकलकर उन्होंने बहुत मेहनत कर ITBP में नौकरी हासिल की थी। उनके परिवार में पत्नी के अलावा एक बेटा और एक बेटी है।
    1
    सड़क हादसे में ITBP जवान बबन शर्मा की मौत, पूरे सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार


निरसा।
कुमारधुबी पंचमोहली निवासी ITBP के जवान 36 वर्षीय बबन शर्मा उर्फ गुड्डू की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। उनकी पोस्टिंग रांची में थी। हादसे की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
जानकारी के अनुसार बबन शर्मा एक दिन की छुट्टी पर अपने घर कुमारधुबी आए थे। सोमवार को वे अपनी मोटरसाइकिल से ड्यूटी पर रांची वापस जा रहे थे। इसी दौरान रामगढ़ के गोला चौक के पास उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। 
सूचना मिलने पर रांची ITBP कैंप से अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्हें उठाकर अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान मंगलवार को उन्होंने दम तोड़ दिया। 
रांची कैंप से बुधवार की सुबह जवान का पार्थिव शरीर तिरंगे में लपेटकर कुमारधुबी लाया गया। ITBP के जवान भी साथ आए थे। पूरे राष्ट्रीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान भारत माता की जय, और बन शर्मा अमर रहे के नारे गूंजते रहे।
स्थानीय लोगों ने बताया कि बबन काफी मिलनसार और मेहनती थे। गरीबी की स्थिति से निकलकर उन्होंने बहुत मेहनत कर ITBP में नौकरी हासिल की थी। उनके परिवार में पत्नी के अलावा एक बेटा और एक बेटी है।
    user_Manoj Kumar
    Manoj Kumar
    Photographer निरसा-कम-चिरकुंडा, धनबाद, झारखंड•
    19 hrs ago
  • ग्राहक बनकर आए दो ठग, सिद्धि ज्वेलर्स से एक लाख के जेवर लेकर फरार जामताड़ा शहर के सुमित्रा मार्केट स्थित सिद्धि ज्वेलर्स में बुधवार शाम करीब 5:15 बजे ग्राहक बनकर पहुंचे दो युवकों ने दुकानदार को झांसा देकर करीब एक लाख रुपये मूल्य के स्वर्ण आभूषण लेकर फरार हो गए। घटना श्री कृष्णम वस्त्रालय के समीप स्थित दुकान की है। सूचना मिलने पर जामताड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज खंगालकर जांच शुरू की। दुकानदार दीनदयाल अग्रवाल ने बताया कि दो युवक दुकान पर पहुंचे और कान के टॉप्स व मंगलसूत्र के पेंडेंट दिखाने को कहा। कई आभूषण देखने के दौरान दोनों ने कथित रूप से दो पेंडेंट चुपके से गायब कर दिए। इसके बाद दोनों ने दुकानदार को दो हजार रुपये दिए और महिला रिश्तेदार को साथ लेकर लौटने की बात कहकर दुकान से निकल गए। दोनों के जाने के बाद आभूषणों का मिलान करने पर दो पेंडेंट गायब मिले। दुकानदार ने बाहर निकलकर उनकी तलाश की, लेकिन तब तक दोनों फरार हो चुके थे। उन्होंने बताया कि एक युवक सफेद शर्ट और टोपी पहने था, जबकि दूसरा स्थानीय व्यक्ति जैसा लग रहा था। दोनों अलग-अलग दिशाओं से दुकान में पहुंचे थे। थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। सीसीटीवी फुटेज में दोनों युवकों की तस्वीर कैद हुई है। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।
    1
    ग्राहक बनकर आए दो ठग, सिद्धि ज्वेलर्स से एक लाख के जेवर लेकर फरार
जामताड़ा
शहर के सुमित्रा मार्केट स्थित सिद्धि ज्वेलर्स में बुधवार शाम करीब 5:15 बजे ग्राहक बनकर पहुंचे दो युवकों ने दुकानदार को झांसा देकर करीब एक लाख रुपये मूल्य के स्वर्ण आभूषण लेकर फरार हो गए। घटना श्री कृष्णम वस्त्रालय के समीप स्थित दुकान की है। सूचना मिलने पर जामताड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज खंगालकर जांच शुरू की।
दुकानदार दीनदयाल अग्रवाल ने बताया कि दो युवक दुकान पर पहुंचे और कान के टॉप्स व मंगलसूत्र के पेंडेंट दिखाने को कहा। कई आभूषण देखने के दौरान दोनों ने कथित रूप से दो पेंडेंट चुपके से गायब कर दिए। इसके बाद दोनों ने दुकानदार को दो हजार रुपये दिए और महिला रिश्तेदार को साथ लेकर लौटने की बात कहकर दुकान से निकल गए।
दोनों के जाने के बाद आभूषणों का मिलान करने पर दो पेंडेंट गायब मिले। दुकानदार ने बाहर निकलकर उनकी तलाश की, लेकिन तब तक दोनों फरार हो चुके थे। उन्होंने बताया कि एक युवक सफेद शर्ट और टोपी पहने था, जबकि दूसरा स्थानीय व्यक्ति जैसा लग रहा था। दोनों अलग-अलग दिशाओं से दुकान में पहुंचे थे।
थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। सीसीटीवी फुटेज में दोनों युवकों की तस्वीर कैद हुई है। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।
    user_Bishnu nandal
    Bishnu nandal
    Local News Reporter जामताड़ा, जामताड़ा, झारखंड•
    7 hrs ago
  • निरसा खुदिया फाटक रेलवे ओवरब्रिज के नीचे टैंकर ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, निरसा खुदिया फाटक रेलवे ओवरब्रिज के नीचे टैंकर ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, तीन युवक गंभीर घायल मदनपुर निवासी तीनों युवक घायल, शेख मानिरुल और शेख तालीमुद्दीन की हालत गंभीर निरसा। निरसा थाना क्षेत्र के खुदिया फाटक स्थित रेलवे ओवरब्रिज के नीचे बुधवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेल टैंकर की चपेट में आने से बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायलों की पहचान मदनपुर निवासी शेख तालीमुद्दीन, शेख मानिरुल और शेख मौनिव्द्धीन के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार थे। इसी दौरान टैंकर संख्या NL 01 AB 6726 ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में शेख मानिरुल और शेख तालीमुद्दीन को सबसे ज्यादा चोटें आई हैं और दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही निरसा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। एसडीपीओ लिलेश्वर महतो भी घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस की मदद से तीनों घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।
    6
    निरसा खुदिया फाटक रेलवे ओवरब्रिज के नीचे टैंकर ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, 
निरसा खुदिया फाटक रेलवे ओवरब्रिज के नीचे टैंकर ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, तीन युवक गंभीर घायल
मदनपुर निवासी तीनों युवक घायल, शेख मानिरुल और शेख तालीमुद्दीन की हालत गंभीर
निरसा। निरसा थाना क्षेत्र के खुदिया फाटक स्थित रेलवे ओवरब्रिज के नीचे बुधवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेल टैंकर की चपेट में आने से बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
घायलों की पहचान मदनपुर निवासी शेख तालीमुद्दीन, शेख मानिरुल और शेख मौनिव्द्धीन के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार थे। इसी दौरान टैंकर संख्या NL 01 AB 6726 ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में शेख मानिरुल और शेख तालीमुद्दीन को सबसे ज्यादा चोटें आई हैं और दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही निरसा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। एसडीपीओ लिलेश्वर महतो भी घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस की मदद से तीनों घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।
    user_Moloy Gope
    Moloy Gope
    Reporter निरसा-कम-चिरकुंडा, धनबाद, झारखंड•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.