महर्षि कश्यप जयंती पर मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित श्री कसौधन वैश्य सभा लखनऊ के तत्वावधान में भव्य आयोजन, सामाजिक एकता और नारी सशक्तिकरण का किया गया आह्वान महर्षि कश्यप जयंती पर मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित श्री कसौधन वैश्य सभा लखनऊ के तत्वावधान में भव्य आयोजन, सामाजिक एकता और नारी सशक्तिकरण का किया गया आह्वान लखनऊ। कसौधन वैश्य समाज के गोत्र प्रवर्तक महर्षि कश्यप जी की जयंती के अवसर पर श्री कसौधन वैश्य सभा लखनऊ के संयोजन में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम स्व. लालता प्रसाद वैश्य (मजिस्ट्रेट) की पुण्य स्मृति में निर्मित कसौधन वैश्य अतिथि भवन, श्यामा-श्याम धाम, चांदन, इंदिरा नगर में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में लखनऊ महानगर के साथ विभिन्न जनपदों से आए समाज के लोगों और महिलाओं ने बड़ी संख्या में सहभागिता की। कार्यक्रम का शुभारंभ आचार्य सतींद्र प्रकाश शास्त्री के पौरोहित्य में वैदिक यज्ञ से हुआ। यज्ञ के माध्यम से लोककल्याण की कामना की गई। इसके बाद महर्षि कश्यप जी के चित्र पर संरक्षक सीए नंदलाल गुप्त, जवाहरलाल गुप्त एवं अरुण कुमार गुप्ता (सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता) ने माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। उपस्थित लोगों ने महर्षि कश्यप जी की आरती-वंदना कर पुष्पांजलि अर्पित की। मेधावी छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान समारोह में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मान पत्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने तथा समाज की सेवा में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। विशेष रूप से कु. सलोनी वैश्य, सुपुत्री श्रीमती लवली वैश्य एवं श्री विनय कुमार वैश्य, निवासी कैंट रोड, लखनऊ को इंटरमीडिएट एवं विश्वविद्यालय स्तरीय प्रतियोगिताओं में चार स्वर्ण पदक, एक रजत पदक एवं एक ट्रॉफी प्राप्त करने पर श्री कसौधन वैश्य सभा लखनऊ की ओर से सम्मान पत्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। एकजुट होकर समाज को मजबूत बनाने का आह्वान उत्तर प्रदेश कसौधन वैश्य महासभा के मंत्री/प्रवक्ता सतींद्र प्रकाश शास्त्री ने मेधावी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके अभिभावकों की सराहना की। उन्होंने समाज के लोगों से व्यावसायिक, राजनीतिक एवं सामाजिक चेतना को मजबूत करते हुए एकजुट होकर आगे बढ़ने का आह्वान किया। संरक्षक नंदलाल गुप्त ने कहा कि महर्षि कश्यप जी के आदर्श एवं त्यागपूर्ण जीवन से समाज को प्रेरणा लेनी चाहिए। वरिष्ठ व्यापारी संजीव कुमार गुप्त ने सभी को कश्यप जयंती की शुभकामनाएं दीं। कार्यकारी अध्यक्ष शंभूनाथ कसौधन ने सामाजिक एकता की कड़ी को मजबूत करने तथा महिलाओं को समाज के कार्यों में आगे आने का आह्वान किया। महामंत्री प्रदीप कुमार वैश्य ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि संगठित होकर सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ संघर्ष कर मजबूत समाज का निर्माण किया जा सकता है। नारी सशक्तिकरण पर जोर महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष श्रीमती सविता वैश्य के नेतृत्व में समाज की महिलाओं को संगठित करने के प्रयासों की सराहना की गई। सविता वैश्य ने महिलाओं से सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी कर सकारात्मक परिवर्तन लाने का आह्वान किया। श्रीमती अलका गुप्ता ने सम्मानित विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी सफलता मेहनत, माता-पिता के त्याग और गुरुजनों के आशीर्वाद का परिणाम है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपनी सामाजिक जड़ों और संस्कारों को कभी न भूलने तथा शिक्षा के माध्यम से समाज को आगे ले जाने का संकल्प लेने की अपील की। युवाओं को संगठन की जिम्मेदारी संभालने का संदेश कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे श्री कसौधन वैश्य सभा लखनऊ के अध्यक्ष जवाहरलाल गुप्त ने सभी अतिथियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि समाज की एकजुटता बनाए रखना समय की आवश्यकता है। उन्होंने युवाओं से संगठन की जिम्मेदारी संभालने का आह्वान करते हुए कहा कि वर्ष 1985 से समाज की सेवा कर रहे हैं और अब नई पीढ़ी को आगे आकर इसकी बागडोर संभालनी चाहिए। उन्होंने लखनऊ महानगर में वैश्य समाज की बड़ी संख्या का उल्लेख करते हुए सामाजिक एवं राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया तथा पूर्व नगर प्रमुख डॉ. दाऊ जी गुप्त को समाज का आदर्श बताते हुए उनके विचारों से प्रेरणा लेने की बात कही। कार्यक्रम के दौरान श्री कसौधन वैश्य सभा लखनऊ के कर्मठ पदाधिकारियों एवं रुदौली से पधारे अतिथियों सतींद्र प्रकाश शास्त्री तथा राजेश कुमार गुप्ता को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अरुण गुप्ता, कृष्ण हरि आर्य, राजेंद्र कुमार, राकेश कुमार, परमेश कुमार गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, संतोष कुमार, अमृत कुमार गुप्ता, ग्रिजेश कुमार, पत्रकार राजेश कुमार गुप्ता, अजय कुमार गुप्ता, महावीर प्रसाद गुप्ता, शिवम वैश्य, रामकुमार गुप्ता, रामभरत गुप्ता, पूनम गुप्ता, अलका गुप्ता, ज्योति गुप्ता, प्रियंका गुप्ता, नंदिनी गुप्ता, रेखा गुप्ता सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे। रिपोर्ट: रवि गुप्ता, संवाददाता बाराबंकी दैनिक अयोध्या टाइम्स
महर्षि कश्यप जयंती पर मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित श्री कसौधन वैश्य सभा लखनऊ के तत्वावधान में भव्य आयोजन, सामाजिक एकता और नारी सशक्तिकरण का किया गया आह्वान महर्षि कश्यप जयंती पर मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित श्री कसौधन वैश्य सभा लखनऊ के तत्वावधान में भव्य आयोजन, सामाजिक एकता और नारी सशक्तिकरण का किया गया आह्वान लखनऊ। कसौधन वैश्य समाज के गोत्र प्रवर्तक महर्षि कश्यप जी की जयंती के अवसर पर श्री कसौधन वैश्य सभा लखनऊ के संयोजन में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम स्व. लालता प्रसाद वैश्य (मजिस्ट्रेट) की पुण्य स्मृति में निर्मित कसौधन वैश्य अतिथि भवन, श्यामा-श्याम धाम, चांदन, इंदिरा नगर में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में लखनऊ महानगर के साथ विभिन्न जनपदों से आए समाज के लोगों और महिलाओं ने बड़ी संख्या में सहभागिता की। कार्यक्रम का शुभारंभ आचार्य सतींद्र प्रकाश शास्त्री के पौरोहित्य में वैदिक यज्ञ से हुआ। यज्ञ के माध्यम से लोककल्याण की कामना की गई। इसके बाद महर्षि कश्यप जी के चित्र पर संरक्षक सीए नंदलाल गुप्त, जवाहरलाल गुप्त एवं अरुण कुमार गुप्ता (सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता) ने माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। उपस्थित लोगों ने महर्षि कश्यप जी
की आरती-वंदना कर पुष्पांजलि अर्पित की। मेधावी छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान समारोह में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मान पत्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने तथा समाज की सेवा में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। विशेष रूप से कु. सलोनी वैश्य, सुपुत्री श्रीमती लवली वैश्य एवं श्री विनय कुमार वैश्य, निवासी कैंट रोड, लखनऊ को इंटरमीडिएट एवं विश्वविद्यालय स्तरीय प्रतियोगिताओं में चार स्वर्ण पदक, एक रजत पदक एवं एक ट्रॉफी प्राप्त करने पर श्री कसौधन वैश्य सभा लखनऊ की ओर से सम्मान पत्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। एकजुट होकर समाज को मजबूत बनाने का आह्वान उत्तर प्रदेश कसौधन वैश्य महासभा के मंत्री/प्रवक्ता सतींद्र प्रकाश शास्त्री ने मेधावी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके अभिभावकों की सराहना की। उन्होंने समाज के लोगों से व्यावसायिक, राजनीतिक एवं सामाजिक चेतना को मजबूत करते हुए एकजुट होकर आगे बढ़ने का आह्वान किया। संरक्षक नंदलाल गुप्त ने कहा कि महर्षि कश्यप जी के आदर्श एवं त्यागपूर्ण जीवन से समाज को प्रेरणा लेनी चाहिए। वरिष्ठ व्यापारी संजीव कुमार
गुप्त ने सभी को कश्यप जयंती की शुभकामनाएं दीं। कार्यकारी अध्यक्ष शंभूनाथ कसौधन ने सामाजिक एकता की कड़ी को मजबूत करने तथा महिलाओं को समाज के कार्यों में आगे आने का आह्वान किया। महामंत्री प्रदीप कुमार वैश्य ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि संगठित होकर सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ संघर्ष कर मजबूत समाज का निर्माण किया जा सकता है। नारी सशक्तिकरण पर जोर महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष श्रीमती सविता वैश्य के नेतृत्व में समाज की महिलाओं को संगठित करने के प्रयासों की सराहना की गई। सविता वैश्य ने महिलाओं से सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी कर सकारात्मक परिवर्तन लाने का आह्वान किया। श्रीमती अलका गुप्ता ने सम्मानित विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी सफलता मेहनत, माता-पिता के त्याग और गुरुजनों के आशीर्वाद का परिणाम है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपनी सामाजिक जड़ों और संस्कारों को कभी न भूलने तथा शिक्षा के माध्यम से समाज को आगे ले जाने का संकल्प लेने की अपील की। युवाओं को संगठन की जिम्मेदारी संभालने का संदेश कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे श्री कसौधन वैश्य सभा लखनऊ के अध्यक्ष जवाहरलाल गुप्त ने सभी अतिथियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने
कहा कि समाज की एकजुटता बनाए रखना समय की आवश्यकता है। उन्होंने युवाओं से संगठन की जिम्मेदारी संभालने का आह्वान करते हुए कहा कि वर्ष 1985 से समाज की सेवा कर रहे हैं और अब नई पीढ़ी को आगे आकर इसकी बागडोर संभालनी चाहिए। उन्होंने लखनऊ महानगर में वैश्य समाज की बड़ी संख्या का उल्लेख करते हुए सामाजिक एवं राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया तथा पूर्व नगर प्रमुख डॉ. दाऊ जी गुप्त को समाज का आदर्श बताते हुए उनके विचारों से प्रेरणा लेने की बात कही। कार्यक्रम के दौरान श्री कसौधन वैश्य सभा लखनऊ के कर्मठ पदाधिकारियों एवं रुदौली से पधारे अतिथियों सतींद्र प्रकाश शास्त्री तथा राजेश कुमार गुप्ता को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अरुण गुप्ता, कृष्ण हरि आर्य, राजेंद्र कुमार, राकेश कुमार, परमेश कुमार गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, संतोष कुमार, अमृत कुमार गुप्ता, ग्रिजेश कुमार, पत्रकार राजेश कुमार गुप्ता, अजय कुमार गुप्ता, महावीर प्रसाद गुप्ता, शिवम वैश्य, रामकुमार गुप्ता, रामभरत गुप्ता, पूनम गुप्ता, अलका गुप्ता, ज्योति गुप्ता, प्रियंका गुप्ता, नंदिनी गुप्ता, रेखा गुप्ता सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे। रिपोर्ट: रवि गुप्ता, संवाददाता बाराबंकी दैनिक अयोध्या टाइम्स
- बप्पा मोरया के जयकारों के बीच निकली भव्य विसर्जन यात्रा ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर झूमे श्रद्धालु, लोढेमऊ घाट पर सरयू में हुआ प्रतिमाओं का विसर्जन गणपति बप्पा मोरया के जयकारों के बीच निकली भव्य विसर्जन यात्रा ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर झूमे श्रद्धालु, लोढेमऊ घाट पर सरयू में हुआ प्रतिमाओं का विसर्जन टिकैतनगर। गणेश महोत्सव के समापन पर मंगलवार को नगर पंचायत टिकैतनगर एवं इचौली में गणपति प्रतिमाओं की भव्य विसर्जन यात्रा श्रद्धा और उल्लास के साथ निकाली गई। आकर्षक ढंग से सजे वाहनों पर गणपति बप्पा की प्रतिमाओं को विराजमान कर निकाली गई शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। विसर्जन यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए इचौली पहुंची। इस दौरान पूरा क्षेत्र “गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ” के जयकारों से गूंजता रहा। ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर श्रद्धालु नाचते-झूमते हुए आगे बढ़े। महिलाओं और बच्चों में भी विशेष उत्साह देखने को मिला। रास्ते में जगह-जगह लोगों ने शोभायात्रा का स्वागत किया तथा गणपति की आरती उतारकर पुष्प अर्पित किए। इचौली से श्रद्धालु गणेश प्रतिमाओं को लेकर लोढेमऊ घाट पहुंचे। यहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं आरती के बाद गणपति प्रतिमाओं का सरयू नदी में विसर्जन किया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश से परिवार में सुख-समृद्धि, खुशहाली और नगर की उन्नति की कामना की। प्रतिमा विसर्जन के साथ ही श्रद्धालुओं ने अगले वर्ष पुनः गणपति बप्पा के आगमन की मंगलकामना की। विसर्जन यात्रा को लेकर प्रशासन एवं पुलिस की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। टिकैतनगर से लेकर लोढेमऊ घाट तक पुलिस बल तैनात रहा। यातायात व्यवस्था को नियंत्रित करते हुए शांतिपूर्ण माहौल में विसर्जन कार्यक्रम संपन्न कराया गया। थाना प्रभारी मनोज कुमार अपनी टीम के साथ व्यवस्था संभाले रहे, वहीं राजस्व विभाग की टीम भी मौके पर मौजूद रही। विसर्जन यात्रा में टिकैतनगर गणेश पूजा समिति के संस्थापक ऋषि गुप्ता, अध्यक्ष रिंकू गुप्ता, कोषाध्यक्ष अंकुर यज्ञसेनी, छोटू यज्ञसेनी, राहुल नेता, धर्मराज, मनोज यज्ञ सैनी सहित समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।4
- ### *निर्माण कार्यों में गुणवत्ता व समयबद्धता के साथ सीएम डैशबोर्ड पर बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित करें: डीएम* *आईटीआई सिरौलीगौसपुर व स्पोर्ट्स स्टेडियम के धीमे निर्माण पर नाराजगी, कार्यदायी संस्थाओं को नोटिस के निर्देश* *ब्यूरो चीफ, बाराबंकी।* डीआरडीए स्थित गांधी सभागार में जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह की अध्यक्षता में 50 लाख से अधिक लागत की निर्माणाधीन परियोजनाओं एवं मुख्यमंत्री डैशबोर्ड के अंतर्गत विभिन्न विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में निर्माण कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने आईटीआई सिरौलीगौसपुर के अवशेष भवन निर्माण कार्यों की धीमी प्रगति पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने कार्यदायी संस्था ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिशासी अभियंता को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार स्पोर्ट्स स्टेडियम के निर्माण में अपेक्षित प्रगति न होने पर राजकीय निर्माण निगम के अभियंता को भी नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। डीएम ने सभी कार्यदायी संस्थाओं को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी निर्माणाधीन परियोजनाओं में गुणवत्ता मानकों का शत-प्रतिशत पालन किया जाए और कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण कराया जाए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों का नियमित स्थलीय निरीक्षण किया जाए और लापरवाही बरतने वाली संस्थाओं के विरुद्ध कार्रवाई की जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि जिन परियोजनाओं की प्रगति सीएम डैशबोर्ड पर खराब है, उनमें तेजी लाई जाए। सभी विभागीय अधिकारी अपने-अपने विभाग से संबंधित योजनाओं की रैंकिंग सुधारने के लिए गंभीरता से कार्य करें। लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।1
- बाराबंकी रेंज में वन विभाग की मिलीभगत से हरे-भरे आम के पेड़ों पर आरा, 5 के परमिट पर 6 पेड़ काटे* *बाराबंकी रेंज में वन विभाग की मिलीभगत से हरे-भरे आम के पेड़ों पर आरा, 5 के परमिट पर 6 पेड़ काटे* //मुकेश कुमार पत्रकार बाराबंकी// *सफदरगंज, बाराबंकी।* वन रेंज बाराबंकी के थाना सफदरगंज क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चक में वन माफियाओं के हौसले बुलंद हैं। आरोप है कि वन विभाग के संरक्षण में 5 पेड़ों के परमिट का हवाला देकर 6 हरे-भरे आम के पेड़ काट डाले गए, साथ ही कई पेड़ों की शाखाओं पर भी आरा चला दिया गया। *ठेकेदार की दबंगई: "वन विभाग और पुलिस को सुविधा शुल्क देता हूं" -* ग्रामीणों के अनुसार ठेकेदार पप्पू व शंभू द्वारा यह कटान कराई गई है। जब ग्रामीणों ने विरोध किया तो ठेकेदारों ने खुलेआम कहा कि *"हम वन विभाग व पुलिस को सुविधा शुल्क देते हैं, तो परमिट से अधिक ही काटूंगा, चाहे जहां शिकायत कर लो, रिपोर्ट हमारे वन दरोगा को ही लगानी है।"* इस दबंगई से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। *रिटायर बनमाली मुन्ना का नर्सरी से गोरखधंधा? -* सबसे बड़ा सवाल वन विभाग की कार्यप्रणाली पर उठ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि रिटायर होने के बाद भी वन विभाग के *बनमाली मुन्ना नर्सरी पर बैठकर ठेकेदारों को पेड़ काटने की परमिशन देते हैं।* ठेकेदार खुद कहते हैं कि *"हम मुन्ना व सत्येंद्र से परमिशन लेकर पेड़ काटता हूं, उनका पैसा देता हूं, फिर परमिट किस बात का।"* ग्रामीण पूछ रहे हैं कि क्या रिटायरमेंट के बाद भी मुन्ना बनमाली को यह गोरखधंधा चलाने के लिए विभाग ने रख रखा है? *वन दरोगा सतीश के चार्ज लेते ही सुर्खियों में बाराबंकी रेंज -* ग्रामीणों का कहना है कि *जब से वन दरोगा सतीश ने बाराबंकी रेंज का चार्ज लिया है, तब से बाराबंकी रेंज लगातार अवैध कटान को लेकर पत्रकारों की सुर्खियों में बना हुआ है।* कहीं 5 के परमिट पर 10 काटे जा रहे हैं तो कहीं हरे आम के बागों को उजाड़ा जा रहा है। *ग्रामीणों ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग -* ग्राम चक के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी व प्रभागीय वनाधिकारी बाराबंकी से मांग की है कि इस अवैध कटान की निष्पक्ष जांच कराई जाए, परमिट से अधिक काटे गए पेड़ों की बरामदगी की जाए और सुविधा शुल्क लेकर कटान कराने वाले ठेकेदारों व इसमें लिप्त वन कर्मियों पर कठोर कार्रवाई की जाए। समाचार लिखे जाने तक इस मामले में वन विभाग का कोई आधिकारिक पक्ष सामने नहीं आया है।2
- मधुर भजनों से सजा गणेश महोत्सव, भक्ति की गंगा में देर तक गोते लगाते रहे श्रद्धालु बाराबंकी नगर पंचायत रामनगर के लखरौरा मोहल्ले में स्थित प्राचीन एवं आस्था के केंद्र श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर परिसर में श्री गणेश महोत्सव के पावन अवसर पर आयोजित भजन संध्या भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास से सराबोर रही। गणपति की आराधना से आरंभ हुई भजन संध्या में जैसे-जैसे भक्ति के स्वर गूंजे, वातावरण श्रद्धा और आनंद से भरता चला गया।कार्यक्रम में रामनगर संकीर्तन मंडल के कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भक्तिमय भजनों की मनोहारी प्रस्तुतियां दीं। भजनों की मधुर स्वर-लहरियों और ढोल-मंजीरों की थाप ने ऐसा समां बांधा कि उपस्थित श्रद्धालु स्वयं को रोक नहीं सके और गणपति की भक्ति में झूमते, गाते और नृत्य करते नजर आए। मंदिर परिसर में गूंजते जयकारों और भक्ति गीतों से पूरा वातावरण गणेशमय हो उठा। आयोजक श्री शुक्ल ने कहा कि गणेश चतुर्थी भारतीय सनातन परंपरा में विघ्नहर्ता, मंगलकर्ता और बुद्धि-विवेक के देवता भगवान गणेश की आराधना का पावन पर्व है। मान्यता है कि किसी भी शुभ कार्य का शुभारंभ भगवान गणेश के स्मरण के साथ करने से कार्य निर्विघ्न पूर्ण होता है। वरिष्ठ अधिवक्ता प्रबंधक एससी शुक्ल ने कहा कि भगवान गणेश को बुद्धि, विवेक, समृद्धि और सौभाग्य का प्रतीक माना गया है। यही कारण है कि गणेश महोत्सव केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि समाज को भक्ति, सद्भाव और एकता के सूत्र में पिरोने वाला पर्व भी है। बताया गया कि यह भक्तिमय आयोजन प्रतिवर्ष शुक्ला परिवार के निज निवास पर श्रद्धा और परंपरा के साथ आयोजित किया जाता है। आयोजन में क्षेत्रवासियों की सहभागिता इसे और भी आत्मीय एवं भव्य बना देती है।भजन संध्या में दिनेश शुक्ला,विश्वनाथ शुक्ला, मुरलीधर तिवारी, राजेश शुक्ला, हरिशंकर तिवारी, डॉ. संजय तिवारी, विक्कू मिश्रा, सुभाष शर्मा, गुड्डू मिश्रा, कल्लू तिवारी, रविकांत पांडेय, अश्वनी शुक्ल, पवन ओझा, मनकामेश्वर शुक्ल, आशीष शुक्ल सहित क्षेत्र के बड़ी संख्या में संभ्रांत नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान वातावरण में गूंजता गणपति बप्पा मोरया का जयघोष देर तक भक्ति और उल्लास का संदेश देता रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश के चरणों में शीश नवाकर परिवार एवं समाज की सुख-समृद्धि तथा मंगलमय जीवन की कामना की। संपूर्ण आयोजन ने यह अनुभूति कराई कि जहां भक्ति के स्वर मिलकर उठते हैं, वहां मनुष्य और ईश्वर के बीच की दूरी स्वयं मिट जाती है।1
- कब्रिस्तान तक पहुंची घाघरा एक हिस्सा नदी में कटा लोगो में चिंता सूरतगंज,बाराबंकी।सरयू नदी के जलस्तर में लगातार गिरावट जारी है। जलस्तर घटने के साथ ही हेतामपुर में नदी की कटान की रफ्तार भी धीमी हुई है। वहीं बाढ़ खण्ड नदी की कटान रोकने और मंदिर को बचाने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। इधर सरयू की कटान का कहर अब कब्रिस्तान तक पहुंच गया है। कटान के चलते कब्रिस्तान के एक कोने का हिस्सा नदी में समा गया है। नदी अब कब्रिस्तान से सटकर बहने लगी है। वहीं कटान की जद में आई मस्जिद फिलहाल सुरक्षित है, लेकिन नदी के बेहद करीब पहुंचने से मस्जिद का हिस्सा नदी की ओर लटका हुआ है। इससे ग्रामीणों में चिंता बनी हुई है। सरयू की कटान में अपने घर गंवा चुके लोग अब नए आशियाने की तलाश में हैं। कुछ कटान पीड़ितों ने अपनी घर-गृहस्थी का सामान बाढ़ शरणालय में शिफ्ट कर दिया है। प्रभावित परिवारों के सामने रहने और पुनर्वास की समस्या बनी हुई है।उधर तहसील प्रशासन का कहना है कि 27 कटान पीड़ितों के खातों में आवास की धनराशि भेज दी गई है।आवासीय पट्टे के लिए फरही में जमीन चिन्हित की गई है।फसलों के नुकसान का सर्वे कार्य भी तेजी से कराया जा रहा है। "सरयू नदी का जलस्तर लगातार कम हो रहा है और हेतमापुर में कटान की स्थिति भी पहले से धीमी हुई है। कटान प्रभावित 27 परिवारों के खातों में आवास के लिए धनराशि भेजी जा चुकी है। प्रभावित लोगों को आवासीय पट्टा देने के लिए फरही में जमीन चिन्हित की गई है। फसलों के नुकसान का सर्वे कराया जा रहा है। पात्र प्रभावितों को शासन के नियमानुसार हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। विपुल सिंह तहसील रामनगर3
- गांव के बच्चों का मैदान आखिर जाएगा कहा ?? - किसान नेता अशीष यादव1
- Post by राम जी दीक्षित पत्रकार1
- गोण्डा: विनोद साहनी हत्याकांड को लेकर स्वामी प्रसाद मौर्य की पार्टी के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन* *गोण्डा: विनोद साहनी हत्याकांड को लेकर स्वामी प्रसाद मौर्य की पार्टी के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन* *करनैलगंज, गोण्डा।* विनोद साहनी हत्याकांड को लेकर अपनी जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जमकर प्रदर्शन किया। बताया जा रहा है कि करनैलगंज क्षेत्र के रेक्सडिया गांव में हुए हत्याकांड के बाद अपनी जनता पार्टी के कार्यकर्ता मृतक विनोद साहनी के आवास पर जाने के लिए निकले थे। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को रास्ते में ही रोक दिया। पुलिस द्वारा रोके जाने से नाराज कार्यकर्ता मौर्य नगर चौराहे पर धरने पर बैठ गए और नारेबाजी करने लगे। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच तीखी बहस भी हुई। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने अपनी जनता पार्टी के कई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। कार्यकर्ता विनोद साहनी हत्याकांड में न्याय और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे थे।1