नहर में शौच करने गये आठ वर्षीय किशोर की मौत रायबरेली में आठ वर्षीय बालक की नहर में डूब कर दर्दनाक मौत हो गई है। बालक की मौत से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। हादसा तब हुआ जब बालक शौच के लिए गया था। मामला शिवगढ़ थाना इलाके के ढेकवा गांव का है। यहां के रहने वाले अलीमुद्दीन का 8 वर्षीय बेटा अनस शौच के लिए गांव के किनारे से निकली शिवगढ़ रजबहा के किनारे गया था।उसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया जिससे वह नहर में चला गया। पानी अधिक होने की वजह से वह बाहर नहीं आ सका। आसपास के लोगों से सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजन बालक को लेकर आनन - फानन सीएचसी शिवगढ़ पहुंचे। यहाँ चिकित्सकों ने बालक को मृत घोषित कर दिया। थाना शिवगढ़ प्रभारी निरीक्षक शिवगढ़ राजीव सिंह ने बताया कि अस्पताल से मेमो प्राप्त हुआ है मौके पर हलका इंचार्ज को भेजा गया है।अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। स्थान -शिवगढ़ रायबरेली रिपोर्ट -बलवंत कुमार
नहर में शौच करने गये आठ वर्षीय किशोर की मौत रायबरेली में आठ वर्षीय बालक की नहर में डूब कर दर्दनाक मौत हो गई है। बालक की मौत से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। हादसा तब हुआ जब बालक शौच के लिए गया था। मामला शिवगढ़ थाना इलाके के ढेकवा गांव का है। यहां के रहने वाले अलीमुद्दीन का 8 वर्षीय बेटा अनस शौच के लिए गांव के किनारे से निकली शिवगढ़ रजबहा के किनारे गया था।उसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया जिससे वह नहर में चला गया। पानी अधिक होने की वजह से वह बाहर नहीं आ सका। आसपास के लोगों से सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजन बालक को लेकर आनन - फानन सीएचसी शिवगढ़ पहुंचे। यहाँ चिकित्सकों ने बालक को मृत घोषित कर दिया। थाना शिवगढ़ प्रभारी निरीक्षक शिवगढ़ राजीव सिंह ने बताया कि अस्पताल से मेमो प्राप्त हुआ है मौके पर हलका इंचार्ज को भेजा गया है।अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। स्थान -शिवगढ़ रायबरेली रिपोर्ट -बलवंत कुमार
- रायबरेली सुपरमार्केट को खाली कराने के मामले में दुकानदार और व्यापारी नगरपालिका के द्वारा दी गई नोटिस के विरोध प्रदर्शन में सुपरमार्केट से लेकर जिला अधिकारी के ऑफिस तक विरोध प्रदर्शन, किया1
- रायबरेली सदर में फॉर्म-7 दुरुपयोग: "श्री राम" के नाम पर मुस्लिम मतदाताओं के वोट निशाने पर, 80+ नाम प्रभावित रायबरेली l सदर विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान फॉर्म-7 के बड़े पैमाने पर दुरुपयोग का मामला सामने आया है। रायबरेली समाजवादी पार्टी के अनुसार, बूथ 166, मुस्लिम बहुल इलाके में "श्री राम" नाम से दर्ज आपत्तियों के जरिए 99 मतदाताओं के नाम कटवाने की कोशिश हुई, जिसमें से करीब 80 वोट प्रभावित हुए हैं। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने इस मामले को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा, जिसमें फर्जी फॉर्म-7 रद्द करने, नाम बहाल करने और जांच की मांग की गई। सपा का आरोप है कि यह PDA (पिछड़ा-दलित-अल्पसंख्यक) वोटरों को निशाना बनाने की साजिश है।3
- - गाजियाबाद में तीन सगी नाबालिग बहनों ने मंगलवार देर रात 9वीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली... इस भयावह कदम के पीछे जो जानकारी निकल कर सामने आई है... वह है ऑनलाइन गेम... यह घटना न सिर्फ डराने वाली है बल्कि एक चेतावनी है कि बच्चों को इस लत से कैसे दूर रखा जाए... दरअसल, तीनों बहनों को एक खतरनाक ऑनलाइन गेम की लत थी... जिसमें कई जानलेवा और टार्चर करने वाले टास्क दिये जाते हैं... बच्चियों की खुदकुशी की इस घटना ने हर मां-बाप को हिलाकर रख दिया है... तीनों बहनें गेमिंग ऐप के जाल में इस कदर फंस चुकी थीं कि वह खुद को हर किसी से अलग-थलग रखती थीं... यहां तक की स्कूल जाना भी बंद कर दिया था... अब पूरी घटना पर भी एक नजर डाल लेते हैं... ग्राफिक्स इन - हेडर - गेमिंग ऐप की ऐसी लत... तीन बहनों ने उठाया खौफनाक कदम - मामला गाजियाबाद के टीला मोड़ थाना क्षेत्र स्थित भारत सिटी सोसायटी का है - जिन तीन बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर अपनी जान दी - उनके नाम पाखी (12 साल), प्राची (14 साल) और निशिका (16 साल) है - ( पिता के मुताबिक ) तीनों बहनों को टास्क-बेस्ड कोरियन लव गेम की लत थी - वह हर वक्त एकसाथ रहती थीं, एक साथ नहाती थीं और टॉयलेट जाती थीं - तीनों बहनों को इस कदर गेम की लत थी कि स्कूल भी छोड़ दिया था - वह आसपास के लोगों से बात भी नहीं करती थीं, और अक्सर कोरिया जाने की बातें करती थीं1
- Post by उत्तम सिंह1
- कल्यानपुर/फतेहपुर। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के बड़ौरी टोल प्लाजा में खड़े ट्राला ट्रक में तेज रफ्तार अनियंत्रित बोगा ट्रक जा घुसा। हादसे में चालक को सामान्य चोटें आई हैं। पुलिस ने चालक को इलाज हेतु नजदीकी अस्पताल में भर्ती करा, दोनों गाड़ियों को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।3
- मंझनपुर डायट मैदान | जनपद – कौशाम्बी | उत्तर प्रदेश महामंत्री ओमकार लहरी व सैकड़ों लोगो ने खून से लिखा पत्र, सरकार को सौंपा ज्ञापन भीम आर्मी व आज़ाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों द्वारा आज मंझनपुर डायट मैदान, जनपद कौशाम्बी में UGC कानून के समर्थन में एक विशाल एवं ऐतिहासिक जनसमर्थन प्रदर्शन आयोजित किया गया। इस जनआंदोलन में हर गाँव, हर मोहल्ले और हर वर्ग से लोग बड़ी संख्या में मंझनपुर डायट मैदान पहुँचे और एकजुट होकर अपनी लोकतांत्रिक आवाज़ बुलंद की। यह कार्यक्रम नगीना सांसद चंद्रशेखर आज़ाद के निर्देशानुसार आयोजित किया गया, जिसमें आज़ाद समाज पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता पूरी मजबूती और अनुशासन के साथ आंदोलन का नेतृत्व करते नज़र आए। कार्यक्रम से मंझनपुर पुलिस ने अपनी सक्रियता दिखाते हुए आज़ाद समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष तनवीर हसन, को हाउस अरेस्ट कर लिया इसके साथ ही कुछ अन्य पदाधिकारियों को भी उनके आवास पर ही डिटेन किया गया। इसके बावजूद आंदोलन की धार कमजोर नहीं पड़ी और कार्यकर्ताओं का उत्साह और अधिक मज़बूत दिखाई दिया। और सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने UGC कानून को लागू किए जाने की मांग को लेकर सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा। आंदोलन का सबसे संवेदनशील और ऐतिहासिक क्षण तब सामने आया, जब महामंत्री ओमकार लहरी ने अपने खून से लिखा हुआ पत्र सरकार के नाम सौंपा। यह पत्र केवल एक दस्तावेज़ नहीं, बल्कि उस संघर्ष, पीड़ा और अटूट संकल्प का प्रतीक था, जो न्याय की माँग को लेकर जनता के दिलों से निकलकर सड़कों तक पहुँचा। मंझनपुर डायट मैदान में5
- सतांव। रायबरेली-लालगंज मार्ग पर आठ मील के पास बुधवार शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि साथी घायल हो गया। युवक की मौत से परिजनों में रोना पीटना मचा है।गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के केसरूवा गांव निवासी सुभाष कुमार (19) पुत्र सुरेश कुमार बाइक से अपने साथी कृष्ण कुमार (16) के साथ किलौली चौराहा जा रहे थे। शाम करीब छह बजे जैसे ही वे रायबरेली-लालगंज मार्ग पर आठ मील के पास पहुंचे, तभी एक अज्ञात वाहन ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए।पुलिस को घटना की जानकारी मिलते ही वह तत्काल मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को एंबुलेंस की सहायता से सीएचसी जतुआ टप्पा पहुंचाया। सीएचसी जतुआ टप्पा में डॉक्टरों ने उपचार शुरू किया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण 19 वर्षीय सुभाष कुमार को बचाया नहीं जा सका।कृष्ण कुमार की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सुभाष खेती करते थे। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बाइक सवार ने हेलमेट नहीं पहना था। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर भाग निकला। गुरुबख्शगंज थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। स्थान --अटौरा गुरूबक्शगंज रिपोर्ट -बलवंत कुमार1
- श्री गुरु तेग बहादुर मार्केट (सुपर मार्केट) की मरम्मत की मांग, ईओ नगरपालिका के खिलाफ जमकर की नारेबाजी रायबरेली: रायबरेली के श्री गुरु तेग बहादुर मार्केट (सुपर मार्केट) के व्यापारियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर भवन की तत्काल मरम्मत की मांग की है। अध्यक्ष परमजीत सिंह गांधी के नेतृत्व में व्यापार मण्डल ने बताया कि यह तीन मंजिला मार्केट 1976 में नगर पालिका द्वारा बनवाया गया था, ताकि स्थानीय व्यवसाय और रोजगार को बढ़ावा मिले।ग्राउंड फ्लोर पर दुकानें, ऊपरी मंजिलों पर आवास, बैंक, सरकारी कार्यालय और राजनीतिक दफ्तर संचालित हैं। निर्माण के बाद कभी ठोस मरम्मत नहीं हुई, सिर्फ 2003 में छज्जों की पुताई हुई। जल निकासी की समस्या से छज्जे क्षतिग्रस्त हो गए हैं, शीलन से भवन को नुकसान पहुंच रहा है। नगर पालिका बोर्ड ने 22 जून 2023 को मरम्मत का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। मार्केट से पालिका को सालाना 14 लाख रुपये किराए की आय होती है। पीडब्ल्यूडी की रिपोर्ट में भवन को जर्जर बताया गया है।व्यापारियों ने विशेष मरम्मत (छत-छज्जे) और जल निकासी व्यवस्था की मांग की है, साथ ही उच्च स्तरीय तकनीकी कमेटी से स्थलीय जांच की अपील की है। इससे सरकारी धन बचेगा और हजारों लोगों की रोजी-रोटी सुरक्षित रहेगी।4
- फतेहपुर। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के अहिरनखेड़ा मोड के पास पण्डित होटल के सामने अनियंत्रित वैगन आर कार ट्रक में घुसी। ओवरस्पीडिंग को लेकर हुआ हादसा, हादसे में एक की दर्दनाक मौत। फिल्मी स्टाइल में हुआ एक्सीडेंट। मौके पर पहुंचे कल्यानपुर थाना प्रभारी ने संभाला मोर्चा। शव को कब्जे में लेकर अग्रिम विधिक कार्यवाही शुरू की1