टनल से घरों में दरारों के खिलाफ संजौली में जनसैलाब, ढली टनल से संजौली चौक तक शांतिपूर्ण मार्च; तकनीकी जांच और सुरक्षा की गारंटी की मांग शिमला। फोरलेन टनल निर्माण से आवासीय भवनों में आ रही दरारों को लेकर रविवार शाम संजौली में लोगों का शांतिपूर्ण आक्रोश सड़कों पर उतर आया। बड़ी संख्या में स्थानीय निवासियों ने संजौली ढली के पास टनल साइट से संजौली चौक तक शांतिपूर्ण मार्च निकाला। मार्च में शामिल लोगों का कहना था कि टनलिंग कार्य के बाद से क्षेत्र के कई मकानों में दरारें आई हैं, जिससे वे दहशत में जीने को मजबूर हैं। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तख्तियां लेकर निर्माण कार्य में सुरक्षा मानकों की अनदेखी का आरोप लगाया। संजौली चौक पहुंचकर लोगों ने संवाद सभा की। इसमें वक्ताओं ने कहा कि यह चिंता नई नहीं है, इससे पहले भी शहर के अन्य क्षेत्रों में टनल और फोरलेन निर्माण के दौरान इसी तरह की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। उन्होंने मांग उठाई कि प्रभावित क्षेत्र के सभी घरों की स्वतंत्र तकनीकी और भूवैज्ञानिक जांच कराई जाए, निर्माण से पहले और अब की स्थिति का तुलनात्मक सर्वे सार्वजनिक किया जाए, और जब तक सुरक्षा सुनिश्चित न हो, निर्माण कार्य शुरू न किया जाए। लोगों ने यह भी मांग रखी कि जिन मकानों को नुकसान पहुंचा है, उनकी निष्पक्ष आकलन के बाद या तो वैज्ञानिक तरीके से मरम्मत कराई जाए या उचित मुआवजा देकर अधिग्रहण किया जाए। सभा में कहा गया कि सैकड़ों परिवारों की जान-माल की सुरक्षा से बड़ा कोई प्रोजेक्ट नहीं हो सकता। शांतिपूर्ण मार्च बिना किसी उग्र प्रदर्शन के संपन्न हुआ। लोगों ने प्रशासन से जल्द ठोस कदम उठाने की अपील की है।

- मानसून की विदाई से पहले हिमाचल में झमाझम बारिश, ऊंची चोटियों पर बर्फबारी से बढ़ी ठंड शिमला। मानसून की विदाई से पहले हिमाचल प्रदेश में बादल जमकर बरसे हैं। ऊपरी शिमला सहित प्रदेश के कई भागों में पिछले दो दिनों से रुक-रुककर बारिश जारी है। शिमला में शनिवार के बाद सोमवार को भी भारी बारिश दर्ज की गई। वहीं किन्नौर, लाहौल-स्पीति और चंबा की ऊंची चोटियों पर ताजा बर्फबारी होने से ठंड ने दस्तक दे दी है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है। पिछले 24 घंटों में कांगड़ा में 73.4 मिमी, धर्मशाला में 61.1 मिमी, सांगला (किन्नौर) में 45.6 मिमी, सराहन (शिमला) में 38.5 मिमी, पांवटा साहिब में 30.6 मिमी, कल्पा में 30.4 मिमी, जोगिंद्रनगर व भावानगर में 26.0-26.0 मिमी, मंडी में 21.6 मिमी और रामपुर में 20.0 मिमी बारिश दर्ज की गई है। अगले छह घंटे में तेज बारिश की संभावना मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार शाम 5:30 से रात 11:30 बजे तक शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, बिलासपुर और किन्नौर के कुछ भागों में हल्की से मध्यम तथा एक-दो स्थानों पर तेज बारिश की संभावना है। 29 सितंबर को भी कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश और चोटियों पर बर्फबारी जारी रहने के आसार हैं। इसके बाद 30 सितंबर से 4 अक्टूबर तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। वहीं दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी रेखा गुरदासपुर, चंडीगढ़, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, धौलपुर, उदयपुर, डीसा और नलिया से होकर गुजर रही है। सामान्य से कम रहा मानसून इस वर्ष मानसून सीजन में प्रदेश में सामान्य से 12 प्रतिशत और सितंबर में 19 प्रतिशत कम बारिश दर्ज हुई है। 20 जून से 28 सितंबर तक प्रदेश में 644 मिमी बारिश हुई, जबकि इस अवधि के लिए 732 मिमी को सामान्य माना गया है। बिलासपुर, किन्नौर, कुल्लू, शिमला और सिरमौर में सामान्य से अधिक, जबकि चंबा, हमीरपुर, कांगड़ा, लाहौल-स्पीति, मंडी, सोलन और ऊना में सामान्य से कम बारिश हुई। सितंबर में 118 मिमी के मुकाबले 95 मिमी बारिश ही दर्ज हुई।1
- लगदाघाट-सून सड़क निर्माण कार्य शुरू, क्षेत्र में खुशी की लहर- ग्रामीणों ने जताया विधायक संजय अवस्थी का आभार दाड़लाघाट में 30 शटरिंग प्लेट चोरी, एक आरोपी गिरफ्तार खारसी-बागा-कंधर-बेरल सड़क की हालत खस्ता, मरम्मत की मांग अर्की में खुलेगी क्रिकेट अकादमी, युवा खिलाड़ियों को मिलेगा प्रशिक्षण का मंच क्रिप्टो करंसी में डबल मुनाफे का झांसा, साइबर ठगों से रहें सावधान शादी में फिजूलखर्ची रोकने को 51 हजार जुर्माना, 24 वर्षीय प्रधान का फैसला, शादी के खर्च को कम कर गरीब और अमीर परिवारों के बीच सामाजिक समानता को बढ़ावा देना उद्देश्य। सोने चांदी के दाम1
- जब मंत्री की बैठक में छाया अंधेरा, मोबाइल टॉर्च बनी अधिकारियों का सहारा मंत्री जी की बैठक में बिजली ने दिया झटका, अंधेरे में हुई समीक्षा, बिजली बोर्ड के अधिकारी भी रहे मौजूद! मंत्री की समीक्षा बैठक म मोबाइल टॉर्च की रोशनी में चली चर्चा #सोलन #बिजली_गुल #मंत्री_की_बैठक #धनीराम_शांडिल #मोबाइल_टॉर्च #बिजली_बोर्ड #सोलन_न्यूज #हिमाचल_प्रदेश #ब्रेकिंग_न्यूज #ViralNews #SolanNews #HimachalNews #BreakingNews #बिजली_व्यवस्था #सोशल_मीडिया_वायरल जब मंत्री की बैठक में छाया अंधेरा, मोबाइल टॉर्च बनी अधिकारियों का सहारा मंत्री जी की बैठक में बिजली ने दिया झटका, अंधेरे में हुई समीक्षा, बिजली बोर्ड के अधिकारी भी रहे मौजूद! मंत्री की समीक्षा बैठक म मोबाइल टॉर्च की रोशनी में चली चर्चा #सोलन #बिजली_गुल #मंत्री_की_बैठक #धनीराम_शांडिल #मोबाइल_टॉर्च #बिजली_बोर्ड #सोलन_न्यूज #हिमाचल_प्रदेश #ब्रेकिंग_न्यूज #ViralNews #SolanNews #HimachalNews #BreakingNews #बिजली_व्यवस्था #सोशल_मीडिया_वायरल1
- Solan में धूमधाम से मनाया गया वर्ल्ड टूरिज्म डे लोगों को किया गया जागरूक1
- पंचकूला में मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन चुनाव आयोग के कामकाज और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर कांग्रेस के प्रदेशव्यापी आंदोलन का हिस्सा है। प्रदर्शन में कांग्रेस जिलाध्यक्ष संजय चौहान, कालका के पूर्व विधायक प्रदीप चौधरी, मेयर प्रत्याशी सुधा भारद्वाज और पूर्व चेयरमैन रविंद्र रावल समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदीप चौधरी ने आरोप लगाया कि हरियाणा के 34 लाख लोगों के मतदान अधिकार को नुकसान पहुंचाया गया है। वहीं, चुनाव आयोग ने SIR प्रक्रिया को लेकर उठ रहे सवालों पर कहा है कि अंतिम फैसले सर्वसम्मति से लिए गए हैं।1
- *घर बैठे लाखों कमाने का मौका, वेस्टिज का डायरेक्ट सेलिंग सिस्टम* *घर बैठे लाखों कमाने का मौका, वेस्टिज का डायरेक्ट सेलिंग सिस्टम*4
- सड़क से सदन तक मंत्री बनाने का दावा, आलाकमान के सामने सुक्खू की बोलती बंद क्यों? जयराम ठाकुर का बड़ा हमला शिमला, 27 सितंबर। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर झूठ और गुटबाजी की राजनीति का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सड़क से लेकर सदन तक विधायकों को मंत्री बनाने के दावे करते हैं, लेकिन पार्टी आलाकमान के सामने खामोश हो जाते हैं। जयराम ने कहा कि करीब एक साल पहले मुख्यमंत्री ने विधानसभा के अंदर और फिर जनसभा में एक विधायक को मंत्री बनाने की घोषणा की थी, लेकिन आज तक उस पर अमल नहीं हुआ। वहीं कांग्रेस की हिमाचल प्रभारी मीडिया को बता रही हैं कि मंत्रिमंडल विस्तार का कोई प्रस्ताव ही नहीं आया है। इससे साफ है कि मुख्यमंत्री अपनी ही पार्टी प्रभारी को अंधेरे में रखकर विधायकों को लालच देकर अपना गुट मजबूत कर रहे हैं। उन्होंने तंज कसा कि वह विधायक हर जगह मुख्यमंत्री के साथ छाया की तरह दिखते हैं - दिल्ली हो, शिमला हो या मंडी, जहां सुक्खू खड़े होते हैं, उनके पीछे वही खड़े नजर आते हैं। उनके चेहरे पर मंत्री न बन पाने की बेचैनी साफ दिखती है। जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री जनता से तो झूठ बोलते ही हैं, विधानसभा में भी झूठ बोलते हैं और अब अपने विधायक साथियों से भी झूठ बोल रहे हैं। किसी को डराकर तो किसी को मंत्री पद का लालच देकर कुर्सी बचाने की कोशिश हो रही है। अब कार्यकाल समाप्ति की ओर है, सवाल है कि चार साल बाद मंत्री बनना भी कौन चाहेगा।1
- रोहड़ू में चिड़गांव से पहाड़ी धड़कने वाला यह वीडियो आया है सामने #kullutodaynews #himachalpradesh #himachalupdate #MediaPower #himachalkiawaaz #KTN #ATM #shimla #kullu #rampur1