Shuru
Apke Nagar Ki App…
shivrai bariyar Karimganj, shivrai bariyar se nagla ummed ko jane bala rasta kafi kharab hai logo ne rasta band kar diya hai kachra dal kar road block kar rakha hai is par koi action nahi liya ja raha hai
Ankit kumar Shakya
shivrai bariyar Karimganj, shivrai bariyar se nagla ummed ko jane bala rasta kafi kharab hai logo ne rasta band kar diya hai kachra dal kar road block kar rakha hai is par koi action nahi liya ja raha hai
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Mausam vibhag se bahut badi khabar nikal kar a rahi hai ki is rajyon mein barish Aandhi Pani ki sambhavna bahut bhayankar tarike se hai Devnarayan supporter1
- Road ki problem shivrai bariyar se nagla ummed ko jane bala rasta kafi kharab hai jisse koi bhi vahan nahi nikal pa raha hai or logo ko kafi pareshani ho rahi hai kuch davang logo ne road ko kat kar patla kar diya hai usi puri payemayis karwa ke road ko khulwaya jaye1
- *एटा– थाना जलेसर पुलिस को मिली सफलता, थाना जलेसर पुलिस द्वारा जुआ खेलते हुए 03 जुआरियों को किया गिरफ्तार, मौके से कुल 1925 रुपये नगद व ताश पत्ते बरामद।* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री इलामारन जि. के निर्देशन में अवैध जुआ एवं सट्टे के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्वेताभ पाण्डये तथा अपर पुलिस अधीक्षक अपराध श्री योगेन्द्र सिंह के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी नगर श्री ज्ञानेन्द्र प्रताप सिह के कुशल नेतृत्व में थाना जलेसर पुलिस द्वारा 03 अभियुक्तों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया गया है । घटनाक्रमानुसार दिनांक 31.08.2026 को थाना जलेसर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर तालाब के पास खाली पडा खेत मौहल्ला सादात थाना जलेसर एटा से समय 22.40 बजे जुआ खेलते हुए 03 अभियुक्तों को 1925 रुपये नगद व ताश पत्तो सहित गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरुद्ध मु0अ0सं0 373/2026 धारा 13 जुआ अधिनियम पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। *गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-* 1- सुखवीर सिंह पुत्र सोवरन सिंह निवासी बाबसा थाना को0 देहात जनपद एटा हाल निवासी मौहल्ला हथोडा कस्बा व थाना जलेसर जनपद एटा 2- रोहित पुत्र राजकुमार निवासी भदऊआ कुआ ( मौहल्ला हथौडा) थाना जलेसर जनपद एटा 3- मनवीर सिंह पुत्र छदामी लाल निवासी मौहल्ला सादात थाना जलेसर जनपद एटा। *बरामदगी -* 1- 1925 रुपये व ताश के पत्ते बरामद *गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरण -* 1.उ0नि0 श्री चन्द्रवीर सिंह 2.उ0नि0 श्री नदीम अहमद 3.रि0का0 पंकज कुमार 4.रि0का0 नईम सैफी 5.रि0का0 कनिष्क कुमार 6.रि0का0 धर्मेन्द्र कुमार2
- एटा बिग ब्रेकिंग एटा में जिलाधिकारी के निर्देशन में क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी दिग्विजय सिंह ने घरेलू गैस सिलेंडर इस्तेमाल करने वाले लोगों पर की सख्त कार्रवाई। एटा में घरेलू गैस सिलेंडर का व्यावसायिक इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। जिलाधिकारी के निर्देशन में क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी दिग्विजय सिंह ने अपनी टीम के साथ कोतवाली नगर क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए बृजवासी स्वीट से घरेलू गैस के 7 सिलेंडर और 2 चूल्हे बरामद किए हैं। क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी दिग्विजय सिंह,पूर्ति निरीक्षक ए के राणा, सह पूर्ति निरीक्षक के के शर्मा, सहित पुलिस बल मौजूद रहा। क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी दिग्विजय सिंह ने कहा कि घरेलू गैस सिलेंडर का व्यावसायिक इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह पूरा मामला कोतवाली नगर क्षेत्र आगरा रोड स्थित बृजवासी स्वीट का है पूरा मामला। बाइट दिग्विजय सिंह, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी, एटा रिपोर्ट वैभव वार्ष्णेय एटा #highlight Following Love PMO India Chief Minister Office Uttar Pradesh DM Etah Etah City - U.P Apna Etah1
- टोल की वसूली फुल, हाईवे की रोशनी गुल! बेवर बाईपास पर ‘शोपीस’ बनीं लाइटें मैनपुरी बेवर। नेशनल हाईवे पर टोल वसूलने में जरा भी चूक नहीं—लेकिन हाईवे की लाइटें बंद हों तो जिम्मेदारों की नजर क्यों बंद हो जाती है? छिमरामऊ की तरफ से आते हुए प्रेमपुर पार कर मैनपुरी जिले की सीमा में प्रवेश करते ही बेवर बाईपास पर कई लाइटें अक्सर बंद नजर आती हैं। रात के अंधेरे में हाईवे का यह हिस्सा वाहन चालकों के लिए परेशानी और सुरक्षा का सवाल बन रहा है। टोल मैनेजर साहब, एक सवाल का जवाब चाहिए! जब वाहन चालक से टोल का एक-एक रुपया पूरा वसूला जाता है, तो बदले में हाईवे की बुनियादी सुविधाएं दुरुस्त रखना किसकी जिम्मेदारी है? क्या ये लाइटें सड़क रोशन करने के लिए लगी हैं या सिर्फ दिन में खंभों पर लटककर ‘शोपीस’ बनने के लिए? टोल की पर्ची में सुविधा का हिसाब पूरा, लेकिन सड़क पर रोशनी का हिसाब गायब! अगर एक रुपये का टोल कम हो तो वाहन को नहीं छोड़ा जाता, तो फिर खराब लाइटों के मामले में जिम्मेदारों पर जवाबदेही क्यों नहीं तय होती? अब सवाल जनता पूछ रही है— टोल पूरा चाहिए तो सुविधा भी पूरी दो! हाईवे पर अंधेरा रहेगा तो हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन होगा? एनएचएआई और टोल प्रबंधन से मांग है कि बेवर बाईपास समेत मैनपुरी जिले की सीमा में बंद पड़ी सभी हाईवे लाइटों का तत्काल निरीक्षण कराकर उन्हें चालू कराया जाए। टोल मैनेजर साहब—पर्ची की रोशनी तो रोज जलती है, अब हाईवे की लाइटें भी जला दीजिए! जनता टोल देती है सुविधा के लिए, अंधेरे में सफर करने के लिए नहीं।1
- CITY NEWS: दो महीने इलाज के बाद घायल की मौत के मामले में पुलिस ने 8 को किया गिरफ्तार1
- पति की मौत के बाद विधवा पर ससुरालियों का दबाव! मकान खाली कराने की धमकी, बेटे को जान से मारने की भी बात ब्यूरो चीफ अनुराग दुबे फर्रुखाबाद। शहर की गंगा नगर कॉलोनी निवासी एक महिला ने अपने ससुराल पक्ष के लोगों पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। महिला का कहना है कि पति की मृत्यु के बाद वह अपने बच्चों के साथ रह रही है, लेकिन अब उसे मकान खाली कराने के लिए लगातार दबाव और धमकियों का सामना करना पड़ रहा है। शिकायत के मुताबिक महिला के पति पंकज अग्निहोत्री की 24 अप्रैल 2020 को कोरोना संक्रमण के दौरान मौत हो गई थी। पति के निधन के बाद महिला अपने बच्चों और करीब 85 वर्षीय ससुर विद्याधर अग्निहोत्री के साथ रह रही थी। महिला का दावा है कि ससुर सरकारी सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं और उन्हें करीब 70 हजार रुपये प्रतिमाह पेंशन मिलती है। महिला ने आरोप लगाया है कि ससुर की अन्य बहुएं भी हैं, जिनका ससुर से विवाद रहता है। शिकायत में कहा गया है कि ससुर के नाम मौजूद मकान को लेकर परिवार में खींचतान चल रही है और कथित तौर पर अन्य बहुओं द्वारा वृद्ध ससुर के साथ मारपीट कर उन्हें घर से बाहर कर दिया जाता था। महिला के अनुसार पति की मृत्यु के बाद परिवार के एक व्यक्ति सोमकान्त उर्फ दिलीप ने कथित तौर पर उसे समझाने-बुझाने के बाद अपने पास रहने के लिए कहा। बाद में महिला का आरोप है कि उसके ससुराल पक्ष के लोग ही उसके खिलाफ माहौल बनाने लगे और मकान खाली करने का दबाव बनाने लगे। शिकायत में महिला ने सोमकान्त उर्फ दिलीप और उसकी पत्नी नामालूम पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि उसके खिलाफ आए दिन कथित रूप से षड्यंत्र रचा जाता है और उसे पति के मकान से निकलने की धमकी दी जाती है। सबसे गंभीर आरोप यह है कि महिला के अनुसार रास्ते में रोककर उसे धमकाया गया और कहा गया कि मकान खाली नहीं किया तो उसके साथ बुरा किया जाएगा। शिकायत में यह भी आरोप है कि उसके छोटे बेटे अंकित अग्निहोत्री को शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान किए जाने की बात कही गई है। महिला ने पुलिस से अपनी और अपने बच्चों की सुरक्षा की गुहार लगाते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में यह भी कहा गया है कि भविष्य में उसके या उसके बच्चों के साथ कोई अप्रिय घटना होती है तो इसके लिए संबंधित लोगों को जिम्मेदार माना जाए। फिलहाल पूरे मामले में लगाए गए आरोप शिकायतकर्ता के कथन पर आधारित हैं। पुलिस जांच के बाद ही आरोपों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।1
- shivrai bariyar Karimganj, shivrai bariyar se nagla ummed ko jane bala rasta kafi kharab hai logo ne rasta band kar diya hai kachra dal kar road block kar rakha hai is par koi action nahi liya ja raha hai1