माधोपुर मे जंगली हाथियों की तबाही से परेशान ग्रामीणों ने किया सड़क जाम माधोपुर में फिर हाथियों का कहर: घर ध्वस्त, लाखों की क्षति – गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम नवादा जिले के गोविंदपुर प्रखंड अंतर्गत थाली थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव में जंगली हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीती रात हाथियों के झुंड ने माधोपुर किसान ईट भट्ठा के समीप माधोपुर टोला पिपरिया निवासी शिबालक यादव के घर पर हमला बोलकर उसे पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। घर में रखे करीब 40 बोरा गेहूं और लगभग दो क्विंटल चावल को हाथियों ने खा लिया, जिससे गृहस्वामी को करीब 2 से 3 लाख रुपये की भारी क्षति हुई है। लगातार हो रही घटनाओं से आक्रोशित सैकड़ों ग्रामीणों ने गुरुवार सुबह गोविंदपुर फतेहपुर मुख्य मार्ग जाम कर दिया और प्रशासन के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीण हाथियों से सुरक्षा और उचित मुआवजे की मांग को लेकर घंटों सड़क पर डटे रहे। जाम के कारण वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा, लोग घंटों जाम मे फंसे रहे। सूचना मिलते ही थाली थाना के अपर थानाध्यक्ष चांदनी कुमारी, गोविंदपुर थानाध्यक्ष विजय कुमार और वन विभाग के फोरेस्टर शैलेन्द्र कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत और समझाने-बुझाने के बाद तथा मुआवजे का आश्वासन देने पर सुबह करीब 9 बजे जाम हटाया गया। बताया जा रहा है कि यह तीसरी बड़ी घटना है। इससे पहले दो घरों को हाथियों ने ध्वस्त किया था और मंगलवार की रात हाथियों ने एक घर ध्वस्त कर एक महिला को पटक-पटक कर जान भी ले ली थी। लगातार हो रही घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है और आक्रोश बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही हाथियों के आतंक से निजात नहीं दिलाई गई तो वे वन प्रमंडल कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। पीड़ित शिबालक यादव ने बताया कि रात करीब साढ़े बारह बजे अचानक हाथियों का झुंड आया और घर पर हमला कर दिया। “हम लोग किसी तरह जान बचाकर भागे, नहीं तो बड़ी अनहोनी हो सकती थी,” वहीं वन विभाग के फोरेस्टर शैलेन्द्र कुमार ने बताया कि हाथियों को भगाने और रेस्क्यू का प्रयास लगातार जारी है तथा जल्द ही उन्हें घने जंगल की ओर भेज दिया जाएगा। विभाग लोगों की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह सतर्क है।

- कोडरमा में गैस की भारी किल्लत से लोग परेशान कोडरमा जिला के अंतर्गत मरकच्चो प्रखंड में गैस को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। लोगों का कहना है कि 7 से 15 दिन तक चक्कर लगाने के बाद भी गैस नहीं मिल रही है। ⛔ लंबी-लंबी कतारों में घंटों इंतजार करने के बावजूद लोगों को खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। आक्रोशित लोगों ने आखिरकार सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। 📢 क्या कहते हैं स्थानीय लोग? 👉 पूरी सच्चाई जानने के लिए वीडियो देखें... #Hashtags (Facebook/Instagram के लिए): #Koderma #JharkhandNews #GasCrisis #BreakingNews #Makarjho #PublicProblem #RoadJam #ViralNews #JharkhandSavera24News #LocalNews1
- कोडरमा:डोमचांच थाना क्षेत्र अंतर्गत पारहो पंचायत के ग्राम जोड़ासिमर मे दिन गुरुवार को मधुमखियों के हमला से एक व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गया है। घायल व्यक्ति की पहचान जोड़ासिमर निवासी चेतलाल राय उम्र 40 वर्ष के रुप मे हुई है। मिली जानकारी के अनुसार चेतलाल राय सुबह घर के बगल मे हीं महुआ चुनने गया था इसी दौरान मधुमखियों ने अचानक हमला कर दिया जिससे वे गंभीर रुप से घायल हो गए. जिसके बाद स्थानीय लोगो की मदद से उन्हें आनन - फानन मे गाँव के हीं एक निजी क्लिनिक मे इलाज कराया गया। बताया जा रहा है की घायल व्यक्ति काफ़ी गरीब परिवार से विलंब करते हैं जिस कारण वे कहीं अच्छे अस्पताल मे इलाज नहीं करवा पाए हैं.1
- Post by News Of Nawada1
- शेखपुरा - आसाराम बापू का 90वां जन्म दिवस मनाया गया. शहर के रेलवे स्टेशन पर प्यायु की वयवस्था किया गया. मौक़े पर समाजिक कार्यकर्ता शम्भू यादव, रंजीत कुमार उर्फ़ बुद्धन भाई मनोज कुमार सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे.1
- Mathura में सनसनीखेज मामला | 17 वर्षीय नाबालिग ने पंडित पर लगाया दुष्कर्म का आरोप 🚨 Mathura से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां 17 वर्षीय नाबालिग लड़की ने एक पंडित पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। 👉 पीड़िता ने रोते हुए अपनी आपबीती बताई 👉 पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है 👉 आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग ⚠️ ऐसे मामलों में पीड़िता की पहचान गोपनीय रखना कानूनन जरूरी है ⚠️ दोषी पाए जाने पर कड़ी सजा का प्रावधान है 💬 आपकी क्या राय है? Comment में जरूर बताएं1
- नालंदा जिला के गिरियक प्रखंड स्थित वी आर सक्सेस प्वाइंट कोचिंग सेंटर में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें 10वीं, 12वीं बोर्ड, JEE Mains व अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का उद्घाटन राजगीर विधायक कौशल किशोर, मुख्य पार्षद मोना देवी व बिपिन कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। विधायक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के छात्र अब राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं और उन्हें मेहनत व अनुशासन बनाए रखना चाहिए। वहीं मुख्य पार्षद ने ऐसे आयोजनों को छात्रों के लिए प्रेरणादायक बताया।1
- कोडरमा में गैस की भारी किल्लत से लोग परेशान कोडरमा जिला के अंतर्गत मरकच्चो प्रखंड में गैस को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। लोगों का कहना है कि 7 से 15 दिन तक चक्कर लगाने के बाद भी गैस नहीं मिल रही है। लंबी-लंबी कतारों में घंटों इंतजार करने के बावजूद लोगों को खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। आक्रोशित लोगों ने आखिरकार सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। 📢 क्या कहते हैं स्थानीय लोग? 👉 पूरी सच्चाई जानने के लिए वीडियो देखें... #Hashtags (Facebook/Instagram के लिए): #Koderma #JharkhandNews #GasCrisis #BreakingNews #Makarjho #PublicProblem #RoadJam #ViralNews #JharkhandSavera24News #LocalNews1
- डोमचांच नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष पप्पु मेहता ने झारखंड सरकार के नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू से मुलाकात कर क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं को उठाया। उन्होंने बढ़े हुए होल्डिंग टैक्स को कम करने की मांग करते हुए आम जनता को राहत देने का आग्रह किया। साथ ही नगर पंचायत के फ्रीज पड़े खातों को अविलंब चालू कराने की मांग रखी, ताकि विकास कार्य प्रभावित न हों। मंत्री ने सभी मुद्दों को गंभीरता से सुनते हुए सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया।1
- भगवान को कौन-कौन मानते हैं1