logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रील के चक्कर में पहुंचा जेल! रेलवे ट्रैक किनारे वीडियो बनाने वाले युवक को RPF ने पुणे से पकड़ा रील के चक्कर में पहुंचा जेल! रेलवे ट्रैक किनारे वीडियो बनाने वाले युवक को RPF ने पुणे से पकड़ा #Hashtags: #Rajnandgaon #RPF #RailwayPolice #RPFAction #Pune #Mahasamund #RailwayTrack #ViralReel #SocialMediaReel #ChhattisgarhNews #RajnandgaonNews #कडुवाघूंटसमाचार

8 hrs ago
user_Jaideep Sharma
Jaideep Sharma
राजनांदगांव, राजनांदगांव, छत्तीसगढ़•
8 hrs ago

रील के चक्कर में पहुंचा जेल! रेलवे ट्रैक किनारे वीडियो बनाने वाले युवक को RPF ने पुणे से पकड़ा रील के चक्कर में पहुंचा जेल! रेलवे ट्रैक किनारे वीडियो बनाने वाले युवक को RPF ने पुणे से पकड़ा #Hashtags: #Rajnandgaon #RPF #RailwayPolice #RPFAction #Pune #Mahasamund #RailwayTrack #ViralReel #SocialMediaReel #ChhattisgarhNews #RajnandgaonNews #कडुवाघूंटसमाचार

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • रील के चक्कर में पहुंचा जेल! रेलवे ट्रैक किनारे वीडियो बनाने वाले युवक को RPF ने पुणे से पकड़ा रील के चक्कर में पहुंचा जेल! रेलवे ट्रैक किनारे वीडियो बनाने वाले युवक को RPF ने पुणे से पकड़ा #Hashtags: #Rajnandgaon #RPF #RailwayPolice #RPFAction #Pune #Mahasamund #RailwayTrack #ViralReel #SocialMediaReel #ChhattisgarhNews #RajnandgaonNews #कडुवाघूंटसमाचार
    1
    रील के चक्कर में पहुंचा जेल! रेलवे ट्रैक किनारे वीडियो बनाने वाले युवक को RPF ने पुणे से पकड़ा
रील के चक्कर में पहुंचा जेल! रेलवे ट्रैक किनारे वीडियो बनाने वाले युवक को RPF ने पुणे से पकड़ा
#Hashtags:
#Rajnandgaon #RPF #RailwayPolice #RPFAction #Pune #Mahasamund #RailwayTrack #ViralReel #SocialMediaReel #ChhattisgarhNews #RajnandgaonNews #कडुवाघूंटसमाचार
    user_Jaideep Sharma
    Jaideep Sharma
    राजनांदगांव, राजनांदगांव, छत्तीसगढ़•
    8 hrs ago
  • बेलदारपारा में अवैध रूप से धारदार हथियार लेकर घूम रहा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने लोहे का धारदार हथियार किया जप्त बेलदारपारा में अवैध रूप से धारदार हथियार लेकर घूम रहा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने लोहे का धारदार हथियार किया जप्त ▪️ *मुखबिर सूचना पर थाना दुर्ग पुलिस ने बेलदारपारा स्थित खाली मैदान में दबिश देकर धारदार हथियार रखने वाले आरोपी को पकड़ा।* ▪️ *पुलिस को देखकर भागने का प्रयास कर रहे आरोपी को घेराबंदी कर अभिरक्षा में लिया गया तथा पूछताछ की गई।* ▪️ *आरोपी के कब्जे से एक लोहे का धारदार हथियार जप्त कर विधिवत पुलिस कब्जे में लिया गया।* ▪️ *आरोपी के विरुद्ध धारा 25 आयुध अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमाण्ड हेतु न्यायालय पेश किया जा रहा है।* मुख्य बिंदु दिनांक 02.09.2026 को मुखबिर सूचना के आधार पर थाना सिटी कोतवाली दुर्ग पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए बेलदारपारा क्षेत्र में धारदार हथियार रखने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया। संक्षिप्त विवरण दिनांक 02.09.2026 को थाना सिटी कोतवाली दुर्ग पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि बेलदारपारा स्थित खाली मैदान में एक व्यक्ति अपने पास लोहे का धारदार हथियार रखा हुआ है। सूचना की तस्दीक एवं वैधानिक कार्यवाही हेतु पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर संदिग्ध व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगा, जिसे पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम धनेश्वर यादव, उम्र 20 वर्ष, निवासी बजरंग नगर, कंडरापारा, दुर्ग, थाना एवं जिला दुर्ग बताया। आरोपी के कब्जे से एक लोहे का धारदार हथियार जप्त किया गया। आरोपी का कृत्य धारा 25 आयुध अधिनियम के अंतर्गत पाए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर अपराध पंजीबद्ध किया गया तथा न्यायिक रिमाण्ड हेतु माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है। मॉडस ऑपरेंडी (अपराध करने का तरीका) आरोपी द्वारा सार्वजनिक स्थान पर अवैध रूप से लोहे का धारदार हथियार अपने कब्जे में रखा गया था। मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को पकड़ते हुए हथियार जप्त किया। घटना स्थल बेलदारपारा स्थित खाली मैदान, दुर्ग, थाना सिटी कोतवाली दुर्ग क्षेत्र। आरोपी का नाम धनेश्वर यादव, उम्र 20 वर्ष, निवासी बजरंग नगर, कंडरापारा, दुर्ग, थाना एवं जिला दुर्ग (छत्तीसगढ़)। जप्त सामग्री 1. एक नग लोहे का धारदार हथियार। सराहनीय कार्य उक्त कार्यवाही में थाना सिटी कोतवाली दुर्ग पुलिस टीम की त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही रही। आरोपी की गिरफ्तारी एवं प्रकरण से संबंधित साक्ष्य संकलन की कार्यवाही नियमानुसार की गई। दुर्ग पुलिस की अपील दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि सार्वजनिक स्थानों पर अवैध हथियार लेकर घूमने अथवा किसी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली गतिविधियों की सूचना पर नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। —0000—
    2
    बेलदारपारा में अवैध रूप से धारदार हथियार लेकर घूम रहा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने लोहे का धारदार हथियार किया जप्त
बेलदारपारा में अवैध रूप से धारदार हथियार लेकर घूम रहा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने लोहे का धारदार हथियार किया जप्त
▪️ *मुखबिर सूचना पर थाना दुर्ग पुलिस ने बेलदारपारा स्थित खाली मैदान में दबिश देकर धारदार हथियार रखने वाले आरोपी को पकड़ा।*
▪️ *पुलिस को देखकर भागने का प्रयास कर रहे आरोपी को घेराबंदी कर अभिरक्षा में लिया गया तथा पूछताछ की गई।*
▪️ *आरोपी के कब्जे से एक लोहे का धारदार हथियार जप्त कर विधिवत पुलिस कब्जे में लिया गया।*
▪️ *आरोपी के विरुद्ध धारा 25 आयुध अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमाण्ड हेतु न्यायालय पेश किया जा रहा है।*
मुख्य बिंदु
दिनांक 02.09.2026 को मुखबिर सूचना के आधार पर थाना सिटी कोतवाली दुर्ग पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए बेलदारपारा क्षेत्र में धारदार हथियार रखने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
संक्षिप्त विवरण
दिनांक 02.09.2026 को थाना सिटी कोतवाली दुर्ग पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि बेलदारपारा स्थित खाली मैदान में एक व्यक्ति अपने पास लोहे का धारदार हथियार रखा हुआ है। सूचना की तस्दीक एवं वैधानिक कार्यवाही हेतु पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर संदिग्ध व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगा, जिसे पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम धनेश्वर यादव, उम्र 20 वर्ष, निवासी बजरंग नगर, कंडरापारा, दुर्ग, थाना एवं जिला दुर्ग बताया। आरोपी के कब्जे से एक लोहे का धारदार हथियार जप्त किया गया। आरोपी का कृत्य धारा 25 आयुध अधिनियम के अंतर्गत पाए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर अपराध पंजीबद्ध किया गया तथा न्यायिक रिमाण्ड हेतु माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है।
मॉडस ऑपरेंडी (अपराध करने का तरीका)
आरोपी द्वारा सार्वजनिक स्थान पर अवैध रूप से लोहे का धारदार हथियार अपने कब्जे में रखा गया था। मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को पकड़ते हुए हथियार जप्त किया।
घटना स्थल
बेलदारपारा स्थित खाली मैदान, दुर्ग, थाना सिटी कोतवाली दुर्ग क्षेत्र।
आरोपी का नाम
धनेश्वर यादव, उम्र 20 वर्ष, निवासी बजरंग नगर, कंडरापारा, दुर्ग, थाना एवं जिला दुर्ग (छत्तीसगढ़)।
जप्त सामग्री
1. एक नग लोहे का धारदार हथियार।
सराहनीय कार्य
उक्त कार्यवाही में थाना सिटी कोतवाली दुर्ग पुलिस टीम की त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही रही। आरोपी की गिरफ्तारी एवं प्रकरण से संबंधित साक्ष्य संकलन की कार्यवाही नियमानुसार की गई।
दुर्ग पुलिस की अपील
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि सार्वजनिक स्थानों पर अवैध हथियार लेकर घूमने अथवा किसी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली गतिविधियों की सूचना पर नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
—0000—
    user_हेमंत उमरे ,7509375525
    हेमंत उमरे ,7509375525
    दुर्ग, दुर्ग, छत्तीसगढ़•
    10 hrs ago
  • KCG जिले में गोवंश के अवैध परिवहन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 34 मवेशी बरामद; 3 वाहन जब्त, KCG जिले में गोवंश के अवैध परिवहन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 34 मवेशी बरामद; 3 वाहन जब्त, 2 सितंबर बुधवार को सुबह 9 बजे मिली जानकारी अनुसार केसीजी जिले में गोवंश के अवैध परिवहन और तस्करी के खिलाफ पुलिस ने अगस्त माह में बड़ी कार्रवाई की। विभिन्न थाना क्षेत्रों में 4 प्रकरण दर्ज कर 34 मवेशी बरामद किए गए। इस दौरान एक टाटा पिकअप और दो बोलेरो पिकअप समेत तीन वाहन जब्त किए गए। जब्त मवेशियों और वाहनों की कुल कीमत 15.84 लाख रुपए आंकी गई है। पुलिस के अनुसार, खैरागढ़ थाना क्षेत्र में 4 मवेशी और एक टाटा पिकअप जब्त की गई, जिसकी कीमत 1.40 लाख रुपए है। छुईखदान क्षेत्र में 20 मवेशियों को पैदल ले जाते हुए पकड़ा गया, जिनकी कीमत 2.50 लाख रुपए बताई गई है। वहीं साल्हेवारा थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग मामलों में 10 मवेशी और दो बोलेरो पिकअप जब्त की गईं, जिनकी कुल कीमत 11.94 लाख रुपए है। पुलिस ने बताया कि गोवंश के अवैध परिवहन में शामिल लोगों पर लगातार नजर रखी जा रही है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।
    1
    KCG जिले में गोवंश के अवैध परिवहन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 34 मवेशी बरामद; 3 वाहन जब्त,
KCG जिले में गोवंश के अवैध परिवहन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 34 मवेशी बरामद; 3 वाहन जब्त,
2 सितंबर बुधवार को सुबह 9 बजे मिली जानकारी अनुसार 
केसीजी जिले में गोवंश के अवैध परिवहन और तस्करी के खिलाफ पुलिस ने अगस्त माह में बड़ी कार्रवाई की। विभिन्न थाना क्षेत्रों में 4 प्रकरण दर्ज कर 34 मवेशी बरामद किए गए। इस दौरान एक टाटा पिकअप और दो बोलेरो पिकअप समेत तीन वाहन जब्त किए गए। जब्त मवेशियों और वाहनों की कुल कीमत 15.84 लाख रुपए आंकी गई है।
पुलिस के अनुसार, खैरागढ़ थाना क्षेत्र में 4 मवेशी और एक टाटा पिकअप जब्त की गई, जिसकी कीमत 1.40 लाख रुपए है। छुईखदान क्षेत्र में 20 मवेशियों को पैदल ले जाते हुए पकड़ा गया, जिनकी कीमत 2.50 लाख रुपए बताई गई है। वहीं साल्हेवारा थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग मामलों में 10 मवेशी और दो बोलेरो पिकअप जब्त की गईं, जिनकी कुल कीमत 11.94 लाख रुपए है।
पुलिस ने बताया कि गोवंश के अवैध परिवहन में शामिल लोगों पर लगातार नजर रखी जा रही है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।
    user_गंगाराम पटेल  स्थानीय पत्रकार
    गंगाराम पटेल स्थानीय पत्रकार
    खैरागढ़, खैरगढ़ छुईखदान गंडई, छत्तीसगढ़•
    6 hrs ago
  • 14 वीं बटालियन धनोरा के पास जंगली सूअर का आतंक जारी, ट्रक की चपेट में आने से बाल-बाल बचे जंगली सूअर NH 930 मे स्थित 14 वी बटालियन धनोरा के पास भी विगत एक माह से जंगली सूअर का झुंड देखा जा रहा है। ग्राम धनोरा में धान खरीदी केंद्र के अलावा अब नेशनल हाईवे से लगे दुकानो के पास भी 20 से 25 की संख्या मे जंगली सूअर पहुंच रहे है। बीती रात्रि मे बटालियन के सामने स्थित एक दुकान के पास जंगली सुवर का झुंड देखा गया, जहां मुख्य मार्ग से गुजरने वाले ट्रक की चपेट मे आने से दर्जनो जंगली सूअर बाल बाल बचे। यह पूरा घटनाक्रम सिन्हा किराना दुकान मे लगाए गए सीसीटीवी कैमरे मे भी कैप्चर हुआ है। ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह 20 से 25 की संख्या मे जंगली सूअर के पहुंचने से ग्रामीणो मे दहशत का माहौल बना हुआ है।
    1
    14 वीं बटालियन धनोरा के पास जंगली सूअर का आतंक जारी,  ट्रक की चपेट में आने से बाल-बाल बचे जंगली सूअर
NH 930 मे स्थित 14 वी बटालियन धनोरा के पास भी विगत एक माह से जंगली सूअर का झुंड देखा जा रहा है। ग्राम धनोरा में धान खरीदी केंद्र के अलावा अब नेशनल हाईवे से लगे दुकानो के पास भी 20 से 25 की संख्या मे जंगली सूअर पहुंच रहे है। बीती रात्रि मे बटालियन के सामने स्थित एक दुकान के पास जंगली सुवर का झुंड देखा गया, जहां मुख्य मार्ग से गुजरने वाले ट्रक की चपेट मे आने से दर्जनो जंगली सूअर बाल बाल बचे। यह पूरा घटनाक्रम सिन्हा किराना दुकान मे लगाए गए सीसीटीवी कैमरे मे भी कैप्चर हुआ है। ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह 20 से 25 की संख्या मे जंगली सूअर के पहुंचने से ग्रामीणो मे दहशत का माहौल बना हुआ है।
    user_खोमेश्वर गुरुपंच
    खोमेश्वर गुरुपंच
    Voice of people गुरुर, बालोद, छत्तीसगढ़•
    10 hrs ago
  • आखिर छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री युवाओं को नौकरी क्यों नहीं दे पा रहे है? छत्तीसगढ़ में जो पुलिस अभ्यर्थी है आखिर उनकी बात सरकार क्यों नहीं सुन रहा है। सरकार आखिर कब तक युवाओं को बस गुमराह करता रहेगा
    1
    आखिर छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री युवाओं को नौकरी क्यों नहीं दे पा रहे है?
छत्तीसगढ़ में जो पुलिस अभ्यर्थी है आखिर उनकी बात सरकार क्यों नहीं सुन रहा है। सरकार आखिर कब तक युवाओं को बस गुमराह करता रहेगा
    user_हमर जशपुर
    हमर जशपुर
    Raipur, Chhattisgarh•
    5 hrs ago
  • छत्तीसगढ़ में पहली बार रायपुर आ रहे हैं श्री इंद्रेश उपाध्याय जी! 🙏🚩 छत्तीसगढ़ में पहली बार रायपुर आ रहे हैं श्री इंद्रेश उपाध्याय जी! 🙏🚩 रायपुर में होने जा रहा है 7 दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन। 📅 21 से 27 सितंबर 📍 मंडी ग्राउंड, देवेंद्र नगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) भक्ति, ज्ञान और आध्यात्मिकता से सराबोर इस भव्य आयोजन में श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करने का अवसर मिलेगा। जय श्री राधे कृष्ण 🙏🚩
    1
    छत्तीसगढ़ में पहली बार रायपुर आ रहे हैं श्री इंद्रेश उपाध्याय जी! 🙏🚩
छत्तीसगढ़ में पहली बार रायपुर आ रहे हैं श्री इंद्रेश उपाध्याय जी! 🙏🚩
रायपुर में होने जा रहा है 7 दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन।
📅 21 से 27 सितंबर
📍 मंडी ग्राउंड, देवेंद्र नगर, रायपुर (छत्तीसगढ़)
भक्ति, ज्ञान और आध्यात्मिकता से सराबोर इस भव्य आयोजन में श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करने का अवसर मिलेगा।
जय श्री राधे कृष्ण 🙏🚩
    user_POLICE DOST NEWS
    POLICE DOST NEWS
    Media company Raipur, Chhattisgarh•
    9 hrs ago
  • सीतानदी-उदंती के ग्रामीणों की समस्याएं वन मंत्री के सामने, जल्द क्षेत्र का दौरा करेंगे केदार कश्यप धमतरी। सीतानदी-उदंती टाइगर रिजर्व क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं की कमी और वनाधिकार से जुड़े मामलों को लेकर जंगल-जमीन संघर्ष समिति के प्रतिनिधिमंडल ने वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने ग्रामीणों की समस्याओं से अवगत कराते हुए मांगों से संबंधित आवेदन सौंपा। स्थानीय आदिवासी स्वास्थ्य परम्परा एवं पादप औषधीय बोर्ड के अध्यक्ष विकास मरकाम और जिला पंचायत धमतरी अध्यक्ष अरुण सार्वा के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि क्षेत्र के ग्रामीण लंबे समय से सड़क, पुल-पुलिया और बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं की कमी से जूझ रहे हैं। वनाधिकार से जुड़े मामलों तथा विस्थापन की चिंताओं को भी मंत्री के समक्ष प्रमुखता से रखा गया। मंत्री केदार कश्यप ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना। उन्होंने कहा कि “नियमानुसार जो भी बेहतर होगा, उन कार्यों को अवश्य करेंगे।” उन्होंने जल्द नगरी-सिहावा क्षेत्र में पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याओं को स्वयं देखने और उनके निराकरण के लिए उचित पहल करने का आश्वासन दिया। विकास मरकाम ने कहा कि ग्रामीणों की समस्याएं लंबे समय से बनी हुई हैं। मंत्री के आश्वासन से समाधान की उम्मीद जगी है। अरुण सार्वा ने कहा कि वन संरक्षण के नियमों का पालन करते हुए ग्रामीणों की जरूरत के अनुसार विकास कार्य होना जरूरी है। विकास के साथ ग्रामीणों के अधिकारों की रक्षा भी सुनिश्चित की जानी चाहिए। प्रतिनिधिमंडल में चन्द्रकुमार अग्रवानी, रेवाप्रसाद देवदास, ईश्वरी नेताम, श्रीधन सोम, दैनिक राम मंडावी, उदय सहित अन्य प्रतिनिधि शामिल रहे। समिति ने मंत्री की पहल को सकारात्मक बताते हुए ठोस कार्रवाई की उम्मीद जताई।
    1
    सीतानदी-उदंती के ग्रामीणों की समस्याएं वन मंत्री के सामने, जल्द क्षेत्र का दौरा करेंगे केदार कश्यप
धमतरी। सीतानदी-उदंती टाइगर रिजर्व क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं की कमी और वनाधिकार से जुड़े मामलों को लेकर जंगल-जमीन संघर्ष समिति के प्रतिनिधिमंडल ने वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने ग्रामीणों की समस्याओं से अवगत कराते हुए मांगों से संबंधित आवेदन सौंपा।
स्थानीय आदिवासी स्वास्थ्य परम्परा एवं पादप औषधीय बोर्ड के अध्यक्ष विकास मरकाम और जिला पंचायत धमतरी अध्यक्ष अरुण सार्वा के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि क्षेत्र के ग्रामीण लंबे समय से सड़क, पुल-पुलिया और बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं की कमी से जूझ रहे हैं। वनाधिकार से जुड़े मामलों तथा विस्थापन की चिंताओं को भी मंत्री के समक्ष प्रमुखता से रखा गया।
मंत्री केदार कश्यप ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना। उन्होंने कहा कि “नियमानुसार जो भी बेहतर होगा, उन कार्यों को अवश्य करेंगे।” उन्होंने जल्द नगरी-सिहावा क्षेत्र में पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याओं को स्वयं देखने और उनके निराकरण के लिए उचित पहल करने का आश्वासन दिया।
विकास मरकाम ने कहा कि ग्रामीणों की समस्याएं लंबे समय से बनी हुई हैं। मंत्री के आश्वासन से समाधान की उम्मीद जगी है। अरुण सार्वा ने कहा कि वन संरक्षण के नियमों का पालन करते हुए ग्रामीणों की जरूरत के अनुसार विकास कार्य होना जरूरी है। विकास के साथ ग्रामीणों के अधिकारों की रक्षा भी सुनिश्चित की जानी चाहिए।
प्रतिनिधिमंडल में चन्द्रकुमार अग्रवानी, रेवाप्रसाद देवदास, ईश्वरी नेताम, श्रीधन सोम, दैनिक राम मंडावी, उदय सहित अन्य प्रतिनिधि शामिल रहे। समिति ने मंत्री की पहल को सकारात्मक बताते हुए ठोस कार्रवाई की उम्मीद जताई।
    user_यशवंत गंजीर
    यशवंत गंजीर
    Local News Reporter धमतरी, धमतरी, छत्तीसगढ़•
    11 hrs ago
  • गुरुर सहित बालोद जिले मे संतान की दीर्घायु के लिए मनाया गया कमरछठ का पर्व आज गुरुर बालोद सहित पूरे छत्तीसगढ़ मे बेहद श्रद्धा और उत्साह के साथ कमर छठ का पर्व मनाया जा रहा है, यह त्योहार मुख्य रूप से माताएं अपनी संतान की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और सुख समृद्धि की कामना के लिए रखती है, धार्मिक मान्यताओ के अनुसार,यह पर्व भगवान श्रीकृष्ण के बड़े भाई भगवान बलराम के जन्मोत्सव के रूप में भी मनाया जाता है,जिनका प्रिय शस्त्र हल था, इस कारण इस पर्व को हलषष्ठी के नाम से भी जाना जाता है, यह पर्व भगवान बलराम हलधर से जुड़ा है,इसलिए इस दिन व्रत रखने वाली माताएं केवल बिना हल चलाए उगने वाले पसहर चावल और छह प्रकार की भाजियों को मिलाकर तैयार किया गया प्रसाद ही ग्रहण करती है, गुरुर सहित ग्राम खैरवही,भरदा,धनोरा, कुलिया,कनेरी सहित ग्रामीण क्षेत्रो मे प्रमुख स्थानो पर एक छोटा सा तालाबनुमा गड्ढा बनकर उसमे पानी भरकर चारों ओर बेर,पलाश,कांस के फूल और पेड़ पौधो से सजाया जाता गया था,जहां मिट्टी के बर्तन,मिट्टी की नावें और छह प्रकार के खिलौने रखकर पार्थिव शिवलिंग बनाकर पूजा अर्चना की गई, पूजा के दौरान कमरछठ माता और भगवान बलराम से जुड़ी छह पौराणिक कहानियां का भी वाचन किया गया, पूजा का समापन होने के बाद माताएं अपनी संतान की पीठ पर कपड़े से छुही की सफेद मिट्टी के पानी की छाप लगाकर छह बार आशीर्वाद दी गई।
    1
    गुरुर सहित बालोद जिले मे संतान की दीर्घायु के लिए मनाया गया कमरछठ का पर्व
आज गुरुर बालोद सहित पूरे छत्तीसगढ़ मे बेहद श्रद्धा और उत्साह के साथ कमर छठ का पर्व मनाया जा रहा है, यह त्योहार मुख्य रूप से माताएं अपनी संतान की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और सुख समृद्धि की कामना के लिए रखती है, धार्मिक मान्यताओ के अनुसार,यह पर्व भगवान श्रीकृष्ण के बड़े भाई भगवान बलराम के जन्मोत्सव के रूप में भी मनाया जाता है,जिनका प्रिय शस्त्र हल था, इस कारण इस पर्व को हलषष्ठी के नाम से भी जाना जाता है, यह पर्व भगवान बलराम हलधर से जुड़ा है,इसलिए इस दिन व्रत रखने वाली माताएं केवल बिना हल चलाए उगने वाले पसहर चावल और छह प्रकार की भाजियों को मिलाकर तैयार किया गया प्रसाद ही ग्रहण करती है, गुरुर सहित ग्राम खैरवही,भरदा,धनोरा, कुलिया,कनेरी सहित ग्रामीण क्षेत्रो मे प्रमुख स्थानो पर एक छोटा सा तालाबनुमा गड्ढा बनकर उसमे पानी भरकर चारों ओर बेर,पलाश,कांस के फूल और पेड़ पौधो से सजाया जाता गया था,जहां मिट्टी के बर्तन,मिट्टी की नावें और छह प्रकार के खिलौने रखकर पार्थिव शिवलिंग बनाकर पूजा अर्चना की गई, पूजा के दौरान कमरछठ माता और भगवान बलराम से जुड़ी छह पौराणिक कहानियां का भी वाचन किया गया, पूजा का समापन होने के बाद माताएं अपनी संतान की पीठ पर कपड़े से छुही की सफेद मिट्टी के पानी की छाप लगाकर छह बार आशीर्वाद दी गई।
    user_खोमेश्वर गुरुपंच
    खोमेश्वर गुरुपंच
    Voice of people गुरुर, बालोद, छत्तीसगढ़•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.