ग्वालियर: अर्नव ग्रीन सिटी में नल जल योजना में पाइपलाइन लीकेज से कॉलोनी में जलभराव की समस्या एवं हजारों लीटर पानी हो रहा प्रतिदिन बर्बाद। ग्वालियर: फॉर्म फोर कॉलोनी अर्नव ग्रीन सिटी जो जलालपुर रोड पर स्थित हैँ। कॉलोनी में नल जल योजना का कार्य लगभग 3 से 4 माह पूर्व पूर्ण हुआ था। इसके बावजूद बार-बार पाइपलाइन फूटने की समस्या बनी हुई है, जिससे लगातार पानी की बर्बादी हो रही है तथा कीचड़ होने के कारण कॉलोनी के नागरिकों का निकलना मुश्किल हो गया है। कॉलोनी वासियों ने प्रशासन को सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से कई बार सूचित किया है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। पाइपलाइन लीकेज के कारण कॉलोनी में कीचड़ फैल गया है, जिससे जीवनयापन प्रभावित हो रहा है। नागरिकों ने प्रशासन से आग्रह किया है कि ठेकेदार को तत्काल आदेशित कर पाइपलाइन की मरम्मत कराई जाए ताकि जल की बर्बादी रोकी जा सके और ठेकेदार पर उचित कार्रवाई की जाए। जिससे की कार्य में लीपा पोती नहीं की जाय।
ग्वालियर: अर्नव ग्रीन सिटी में नल जल योजना में पाइपलाइन लीकेज से कॉलोनी में जलभराव की समस्या एवं हजारों लीटर पानी हो रहा प्रतिदिन बर्बाद। ग्वालियर: फॉर्म फोर कॉलोनी अर्नव ग्रीन सिटी जो जलालपुर रोड पर स्थित हैँ। कॉलोनी में नल जल योजना
का कार्य लगभग 3 से 4 माह पूर्व पूर्ण हुआ था। इसके बावजूद बार-बार पाइपलाइन फूटने की समस्या बनी हुई है, जिससे लगातार पानी की बर्बादी हो रही है तथा कीचड़ होने के कारण कॉलोनी के नागरिकों का निकलना मुश्किल हो गया
है। कॉलोनी वासियों ने प्रशासन को सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से कई बार सूचित किया है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। पाइपलाइन लीकेज के कारण कॉलोनी में कीचड़ फैल गया है, जिससे जीवनयापन प्रभावित हो रहा है। नागरिकों ने
प्रशासन से आग्रह किया है कि ठेकेदार को तत्काल आदेशित कर पाइपलाइन की मरम्मत कराई जाए ताकि जल की बर्बादी रोकी जा सके और ठेकेदार पर उचित कार्रवाई की जाए। जिससे की कार्य में लीपा पोती नहीं की जाय।
- दतिया चुनाव बहिष्कार को लेकर लगभग पांच प्रत्याशियों ने कलेक्टर महोदय को सौंपा ज्ञापन! दतिया चुनाव बहिष्कार को लेकर लगभग पांच प्रत्याशियों ने कलेक्टर महोदय को सौंपा ज्ञापन!1
- मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के बसई में केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक जनसभा को संबोधित किया। इस जनसभा में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए। शिवराज सिंह चौहान ने अपने भाषण में कृषि क्षेत्र में सुधार और किसानों के कल्याण पर जोर दिया। उन्होंने केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं का जिक्र किया और कहा कि इन योजनाओं से किसानों को काफी लाभ होगा। चौहान ने यह भी कहा कि सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के लिए प्रतिबद्ध है।1
- जौरा शहर की न्यू आवास कॉलोनी पर ट्रांसफार्मर न बदलने के कारण क्रोधित सभी लोग उतरे सड़कों पर। जौरा शहर की न्यू आवास कॉलोनी में रखा हुआ ट्रांसफार्मर लगभग दो माह पहले से फुका हुआ पड़ा है दो माह से सभी लोग दफ्तरों के चक्कर लगा रहे हैं नेताओं के चक्कर लगा रहे हैं लेकिन बावजूद उसके भी ट्रांसफार्मर नहीं बदला तो सभी लोग क्रोधित होकर उतरे सड़कों पर और भूक हड़ताल पर ट्रांसफार्मर के पास ही टेंट लगाकर बैठे।1
- संबल योजना के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करें - कलेक्टर समय सीमा पत्रों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक संपन्न दैनिक पुष्पांजलि टुडे कलेक्टर भिण्ड की अध्यक्षता में समय सीमा पत्रों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत भिण्ड, अपर कलेक्टर सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी तथा कई अधिकारी वर्चुअल रूप से उपस्थित रहे।कलेक्टर ने समय-सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक में विभिन्न विभागों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा करते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शासन की प्राथमिकता वाले सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किए जाएं। उन्होंने कहा कि लापरवाही या अनावश्यक विलंब किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। कलेक्टर ने 100 दिवस से अधिक लंबित सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों की समीक्षा करते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि इनका त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए। कलेक्टर ने सभी जनपद सीईओ एवं नगरीय निकायों के सीएमओ को मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ समय पर मिलना चाहिए। लंबित प्रकरणों की नियमित समीक्षा कर उनका त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें, ताकि प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता जल्द मिले और उन्हें अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन पेंशन योजना के तहत अधिक से अधिक श्रमिकों का पंजीयन करानें के निर्देश दिये।बैठक में कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस से संबंधित विभागों के बिन्दुओं की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने निर्धारित प्राथमिकताओं के अनुरूप विभागवार प्रगति की विस्तार से समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी विभाग अपने-अपने बिन्दुओं पर अद्यतन जानकारी रखें तथा प्राप्त निर्देशों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें।कलेक्टर ने समस्त विभाग अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए की न्यायालयीन प्रकरण का जबाव दावा समय पर प्रस्तुत करें। लापरवाही बरतने पर संबंधित जिला अधिकारी की जवाबदेही होगी।1
- उपचुनाव 2026: 4 विशेष पुलिस टीमें मैदान में, होटल-ढाबों और धर्मशालाओं की होगी सघन जांच ब्रेकिंग न्यूज़ दतिया दतिया विधानसभा उपचुनाव 2026 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए दतिया पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी है। पुलिस अधीक्षक मयूर खण्डेलवाल के निर्देशन में जिले में 4 विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया है। ये टीमें दतिया अनुभाग के सभी थाना क्षेत्रों में होटल, ढाबों और धर्मशालाओं की सघन जांच करेंगी। जांच के दौरान ठहरे हुए लोगों की पहचान और दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर आवश्यकता पड़ने पर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई भी की जाएगी। निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार बिना वैध कारण जिले में ठहरे बाहरी व्यक्तियों का भी सत्यापन किया जाएगा और जरूरत पड़ने पर उन्हें मतदान प्रक्रिया पूरी होने तक जिला सीमा से बाहर किया जा सकता है। दतिया पुलिस ने होटल, ढाबा और धर्मशाला संचालकों से अपील की है कि वे अपने यहां ठहरने वाले प्रत्येक व्यक्ति का वैध पहचान पत्र दर्ज करें और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। उद्देश्य है कि विधानसभा उपचुनाव-2026 शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सुरक्षित वातावरण में संपन्न हो।1
- मोरेना जिले के जौरा शहर में रजौधा हाउस पर पूर्व विधायक सूबेदार सिंह रजौधा ने नगर पालिका जौरा में मध्य प्रदेश शासन द्वारा मनोनीत किए गए पार्षदों का सभी कार्यकर्ताओं के साथ जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। पूर्व विधायक सूबेदार सिंह रजौधा ने मनोनीत पार्षदों का स्वागत करते हुए कहा कि यह एक महत्वपूर्ण कदम है और इससे नगर पालिका में विकास कार्यों को गति मिलेगी।1
- मध्य प्रदेश के भिण्ड जिले में आज दिनांक 27.07.2026 को एक विशेष वाहन चेकिंग अभियान का आयोजन किया गया। यह अभियान माननीय उच्च न्यायालय, खण्डपीठ ग्वालियर के निर्देशानुसार चलाया गया। अभियान का नेतृत्व माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, भिण्ड डॉ. मनोज गोयल ने किया। इस अभियान के दौरान मोबाइल कोर्ट द्वारा चार पहिया वाहनों में लगी काली फिल्म, अनधिकृत हूटर, सीट बेल्ट के उपयोग, दोपहिया वाहन चालकों द्वारा हेलमेट धारण करने तथा स्कूल बसों की सुरक्षा संबंधी मानकों की सघन जांच की गई। चेकिंग के दौरान लगभग 700 वाहनों का निरीक्षण किया गया। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही करते हुए समन शुल्क वसूल किया गया। इस अभियान में थाना प्रभारी निरीक्षक शिवप्रताप सिंह राजावत, उप निरीक्षक अजय यादव, थाना देहात का पुलिस स्टाफ तथा न्यायालय का स्टाफ उपस्थित रहा।1
- दतिया में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, कुंवर घनश्याम सिंह के समर्थन में विशाल रोड शो ब्रेकिंग न्यूज़ दतिया दतिया विधानसभा उपचुनाव के प्रचार ने अब पूरी रफ्तार पकड़ ली है। कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार कुंवर घनश्याम सिंह के समर्थन में शहर में एक विशाल रोड शो निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए। रोड शो में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, दतिया चुनाव प्रभारी सिद्धार्थ कुशवाहा, फूल सिंह बरैया, कैलाश कुशवाह, पूर्व विधायक राजेंद्र भारती, अवधेश नायक, मदन कुशवाह सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। रोड शो का समापन दतिया के किला चौक पर हुआ, जहां आयोजित सभा को वरिष्ठ नेताओं ने संबोधित किया। नेताओं ने कांग्रेस प्रत्याशी कुंवर घनश्याम सिंह के पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए क्षेत्र के विकास, जनता के मुद्दों और आगामी चुनाव को लेकर अपने विचार रखे। दतिया विधानसभा उपचुनाव में अब सभी प्रमुख दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है और चुनावी मुकाबला लगातार दिलचस्प होता जा रहा है।1
- ग्वालियर जिले के पिछोर तिराहे पर पुलिस की वाहन चेकिंग के दौरान एक स्विफ्ट कार क्रमांक MP 07 ZE 8396 में अवैध हथियारों के साथ दो बदमाशों को पकड़ा गया। पकड़े गए आरोपियों से एक कट्टा सहित तीन जिंदा राउंड और एक 12 बोर की बंदूक सहित 24 जिंदा राउंड बरामद किए गए। आरोपियों की पहचान आशिक खान उर्फ गुच्ची खान और भोला खान निवासी डबरा के रूप में हुई है। सिटी पुलिस ने कार सहित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी दतिया उपचुनाव से पहले की गई है, जहां सीएम मोहन यादव की सुरक्षा को लेकर दतिया सहित ग्वालियर जिले की सीमा पर बड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।4