logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मडोरा में पंचायत उत्सव भवन निर्माण कार्य का निरीक्षण, समयसीमा में गुणवत्ता पूर्ण करने के निर्देश ​उरई। मुख्यमंत्री की घोषणा के क्रम में उरई विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत मडोरा में निर्माणाधीन पंचायत उत्सव भवन का जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने औचक स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चल रहे निर्माण कार्य की प्रगति, गुणवत्ता और इसे निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण कराने के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। ​जिला पंचायत राज अधिकारी ने बताया कि यह पंचायत उत्सव भवन ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को विवाह, मुंडन एवं अन्य सामाजिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन हेतु एक सुलभ और किफायती स्थान उपलब्ध कराने की परिकल्पना के तहत बनाया जा रहा है। ​निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन भवन के विभिन्न भागों का बारिकी से अवलोकन करते हुए कार्यदायी संस्था को कड़े शब्दों में निर्देशित किया कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा निर्धारित मानकों के अनुरूप उच्च गुणवत्ता पूरी तरह सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि पंचायत उत्सव भवन ग्रामीण क्षेत्र की एक बेहद महत्वपूर्ण जनोपयोगी परियोजना है, जिससे स्थानीय लोगों को सामाजिक आयोजनों के लिए बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। डीएम ने निर्माण सामग्री की गुणवत्ता, सुरक्षा मानकों तथा नियमित निगरानी पर विशेष बल देते हुए कहा कि शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। इस दौरान संबंधित विभागीय अधिकारी व कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

1 hr ago
user_Ravindra Gautam
Ravindra Gautam
Local News Reporter उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago
beb0b3ce-26be-46b2-bcc5-941c2d162415

मडोरा में पंचायत उत्सव भवन निर्माण कार्य का निरीक्षण, समयसीमा में गुणवत्ता पूर्ण करने के निर्देश ​उरई। मुख्यमंत्री की घोषणा के क्रम में उरई विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत मडोरा में निर्माणाधीन पंचायत उत्सव भवन का जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने औचक स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चल रहे निर्माण कार्य की प्रगति, गुणवत्ता और इसे निर्धारित समय-सीमा

a28880b6-560a-4ee1-88c4-cac692d78da8

के भीतर पूर्ण कराने के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। ​जिला पंचायत राज अधिकारी ने बताया कि यह पंचायत उत्सव भवन ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को विवाह, मुंडन एवं अन्य सामाजिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन हेतु एक सुलभ और किफायती स्थान उपलब्ध कराने की परिकल्पना के तहत बनाया जा रहा है। ​निरीक्षण के दौरान

246ee3b7-614e-43db-8ece-aed5647aa66e

जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन भवन के विभिन्न भागों का बारिकी से अवलोकन करते हुए कार्यदायी संस्था को कड़े शब्दों में निर्देशित किया कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा निर्धारित मानकों के अनुरूप उच्च गुणवत्ता पूरी तरह सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि पंचायत उत्सव भवन ग्रामीण क्षेत्र की एक बेहद महत्वपूर्ण जनोपयोगी

e58cee55-c9e3-4992-a2e4-9f20b33f1fb1

परियोजना है, जिससे स्थानीय लोगों को सामाजिक आयोजनों के लिए बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। डीएम ने निर्माण सामग्री की गुणवत्ता, सुरक्षा मानकों तथा नियमित निगरानी पर विशेष बल देते हुए कहा कि शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। इस दौरान संबंधित विभागीय अधिकारी व कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Jalaun : DM राजेश पाण्डेय पंहुचे कुकुरगांव स्कूल! बच्चों ने सुनाए पहाड़े और कविता!!. प्राथमिक विद्यालय कुकुरगांव पहुंचे जिलाधिकारी, बच्चों की शैक्षणिक गुणवत्ता परखी ब्लैकबोर्ड पर स्वयं प्रश्न, उत्तर लिखवाकर जांची विद्यार्थियों की सीखने की क्षमता, पहाड़े, कविता और अंग्रेजी-हिंदी ज्ञान से हुए संतुष्ट जनपद में प्राथमिक विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने प्राथमिक विद्यालय कुकुरगांव का औचक निरीक्षण कर विद्यालय में संचालित पठन-पाठन व्यवस्था का गहन जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सीधे कक्षा में पहुंचकर छात्र-छात्राओं से संवाद किया तथा उनकी शैक्षणिक दक्षता का स्वयं परीक्षण किया। जिलाधिकारी ने कक्षा 3, 4 एवं 5 के विद्यार्थियों को ब्लैकबोर्ड पर बुलाकर विभिन्न विषयों से संबंधित प्रश्न लिखवाए तथा उनका उत्तर देने के लिए प्रेरित किया। बच्चों ने पूरे आत्मविश्वास और सहजता के साथ सभी प्रश्नों के सही एवं स्पष्ट उत्तर लिखकर अपनी शैक्षणिक तैयारी का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों की समझ, लेखन क्षमता और आत्मविश्वास को देखकर जिलाधिकारी ने उनकी सराहना की। उन्होंने विद्यार्थियों से 13, 14, 15 एवं 19 के पहाड़े भी सुनाए, जिन्हें बच्चों ने बिना किसी हिचकिचाहट के धाराप्रवाह सुनाकर अपनी गणितीय दक्षता का परिचय दिया। इसके अलावा बच्चों ने हिंदी एवं अंग्रेजी में कविताओं का भी प्रभावशाली प्रस्तुतीकरण किया, जिससे उनकी भाषाई क्षमता और शिक्षकों द्वारा कराए जा रहे गुणवत्तापूर्ण शिक्षण का सकारात्मक प्रभाव स्पष्ट रूप से दिखाई दिया। जिलाधिकारी ने शिक्षकों की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों में बुनियादी शिक्षा को मजबूत बनाने के लिए नियमित अभ्यास, नवाचारी शिक्षण पद्धति तथा अनुशासित वातावरण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने शिक्षकों को निर्देश दिए कि प्रत्येक विद्यार्थी की सीखने की क्षमता पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि सभी बच्चे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर भविष्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी केके सिंह सहित अध्यापिकाएं मौजूद रहे।
    1
    Jalaun : DM राजेश पाण्डेय पंहुचे कुकुरगांव स्कूल! बच्चों ने सुनाए पहाड़े और कविता!!.
प्राथमिक विद्यालय कुकुरगांव पहुंचे जिलाधिकारी, बच्चों की शैक्षणिक गुणवत्ता परखी
ब्लैकबोर्ड पर स्वयं प्रश्न, उत्तर लिखवाकर जांची विद्यार्थियों की सीखने की क्षमता, पहाड़े, कविता और अंग्रेजी-हिंदी ज्ञान से हुए संतुष्ट
जनपद में प्राथमिक विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने प्राथमिक विद्यालय कुकुरगांव का औचक निरीक्षण कर विद्यालय में संचालित पठन-पाठन व्यवस्था का गहन जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सीधे कक्षा में पहुंचकर छात्र-छात्राओं से संवाद किया तथा उनकी शैक्षणिक दक्षता का स्वयं परीक्षण किया।
जिलाधिकारी ने कक्षा 3, 4 एवं 5 के विद्यार्थियों को ब्लैकबोर्ड पर बुलाकर विभिन्न विषयों से संबंधित प्रश्न लिखवाए तथा उनका उत्तर देने के लिए प्रेरित किया। बच्चों ने पूरे आत्मविश्वास और सहजता के साथ सभी प्रश्नों के सही एवं स्पष्ट उत्तर लिखकर अपनी शैक्षणिक तैयारी का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों की समझ, लेखन क्षमता और आत्मविश्वास को देखकर जिलाधिकारी ने उनकी सराहना की। उन्होंने विद्यार्थियों से 13, 14, 15 एवं 19 के पहाड़े भी सुनाए, जिन्हें बच्चों ने बिना किसी हिचकिचाहट के धाराप्रवाह सुनाकर अपनी गणितीय दक्षता का परिचय दिया। इसके अलावा बच्चों ने हिंदी एवं अंग्रेजी में कविताओं का भी प्रभावशाली प्रस्तुतीकरण किया, जिससे उनकी भाषाई क्षमता और शिक्षकों द्वारा कराए जा रहे गुणवत्तापूर्ण शिक्षण का सकारात्मक प्रभाव स्पष्ट रूप से दिखाई दिया। जिलाधिकारी ने शिक्षकों की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों में बुनियादी शिक्षा को मजबूत बनाने के लिए नियमित अभ्यास, नवाचारी शिक्षण पद्धति तथा अनुशासित वातावरण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने शिक्षकों को निर्देश दिए कि प्रत्येक विद्यार्थी की सीखने की क्षमता पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि सभी बच्चे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर भविष्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी केके सिंह सहित अध्यापिकाएं मौजूद रहे।
    user_Harsh Samvad
    Harsh Samvad
    Newspaper publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    52 min ago
  • डकोर गांव में पेयजल संकट गहराया, ग्रामीणों ने विकासखंड गेट पर किया प्रदर्शन ​डकोर (जालौन)।भीषण गर्मी और उमस के बीच ग्राम डकोर में पेयजल संकट ने ग्रामीणों की परेशानी बढ़ा दी है। करीब एक महीने से गांव में पानी की सप्लाई ठप होने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने विकासखंड कार्यालय के गेट के सामने प्रदर्शन कर अपनी गहरी नाराजगी जताई। ग्रामीणों का कहना है कि पानी जैसी मूलभूत जरूरत के लिए उन्हें दूर-दराज से पानी ढोकर लाना पड़ रहा है, जबकि जिम्मेदार विभाग समस्या के समाधान को लेकर गंभीर नजर नहीं आ रहा है। ​ग्रामीणों के मुताबिक, नादयी के पास तालाब के बगल में स्थित पानी की टंकी से पूरे गांव में जलापूर्ति की जाती थी। लंबे समय से सप्लाई बंद होने के कारण घरों में पानी नहीं पहुंच पा रहा है। हालात यह हैं कि ग्रामीणों के साथ पशुपालकों को भी पानी के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। ग्रामीणों को मजबूरी में दूर से पानी लाकर अपनी घरेलू जरूरतें पूरी करनी पड़ रही हैं। ​ग्रामीणों का कहना है कि गांव में मौजूद पुरानी पानी की टंकी से पहले घर-घर नियमित जलापूर्ति होती थी। यदि पुरानी व्यवस्था को दोबारा चालू कर दिया जाए तो काफी हद तक समस्या का समाधान हो सकता है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जल संस्थान की ओर से समस्या का स्थायी समाधान कराने के लिए अपेक्षित पहल नहीं की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि ‘नमामि गंगे’ योजना के तहत कभी-कभार पानी आने से समस्या का समाधान नहीं हो सकता। जब तक नियमित रूप से घर-घर पानी नहीं पहुंचेगा, तब तक योजना का वास्तविक लाभ नहीं मिल पाएगा। ​प्रदर्शन में शामिल राजेंद्र सिंह, बृजेश यादव, ब्रजकिशोर मास्टर, हरिराम वसोर, हल्के सहित दर्जनों ग्रामीणों ने जिलाधिकारी जालौन से मामले में तत्काल हस्तक्षेप कर पेयजल व्यवस्था बहाल कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द जलापूर्ति बहाल नहीं हुई तो उच्च अधिकारियों के समक्ष दोबारा आवाज उठाई जाएगी। ​बड़ा सवाल: जब गांव में पुरानी टंकी से पहले घर-घर पानी पहुंचता था, तो आखिर उसे दोबारा चालू कराने में क्या अड़चन है? क्या जिम्मेदार विभाग ग्रामीणों को नियमित पेयजल उपलब्ध कराने के लिए अब ठोस कदम उठाएगा?
    1
    डकोर गांव में पेयजल संकट गहराया, ग्रामीणों ने विकासखंड गेट पर किया प्रदर्शन
​डकोर (जालौन)।भीषण गर्मी और उमस के बीच ग्राम डकोर में पेयजल संकट ने ग्रामीणों की परेशानी बढ़ा दी है। करीब एक महीने से गांव में पानी की सप्लाई ठप होने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने विकासखंड कार्यालय के गेट के सामने प्रदर्शन कर अपनी गहरी नाराजगी जताई। ग्रामीणों का कहना है कि पानी जैसी मूलभूत जरूरत के लिए उन्हें दूर-दराज से पानी ढोकर लाना पड़ रहा है, जबकि जिम्मेदार विभाग समस्या के समाधान को लेकर गंभीर नजर नहीं आ रहा है।
​ग्रामीणों के मुताबिक, नादयी के पास तालाब के बगल में स्थित पानी की टंकी से पूरे गांव में जलापूर्ति की जाती थी। लंबे समय से सप्लाई बंद होने के कारण घरों में पानी नहीं पहुंच पा रहा है। हालात यह हैं कि ग्रामीणों के साथ पशुपालकों को भी पानी के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। ग्रामीणों को मजबूरी में दूर से पानी लाकर अपनी घरेलू जरूरतें पूरी करनी पड़ रही हैं।
​ग्रामीणों का कहना है कि गांव में मौजूद पुरानी पानी की टंकी से पहले घर-घर नियमित जलापूर्ति होती थी। यदि पुरानी व्यवस्था को दोबारा चालू कर दिया जाए तो काफी हद तक समस्या का समाधान हो सकता है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जल संस्थान की ओर से समस्या का स्थायी समाधान कराने के लिए अपेक्षित पहल नहीं की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि ‘नमामि गंगे’ योजना के तहत कभी-कभार पानी आने से समस्या का समाधान नहीं हो सकता। जब तक नियमित रूप से घर-घर पानी नहीं पहुंचेगा, तब तक योजना का वास्तविक लाभ नहीं मिल पाएगा।
​प्रदर्शन में शामिल राजेंद्र सिंह, बृजेश यादव, ब्रजकिशोर मास्टर, हरिराम वसोर, हल्के सहित दर्जनों ग्रामीणों ने जिलाधिकारी जालौन से मामले में तत्काल हस्तक्षेप कर पेयजल व्यवस्था बहाल कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द जलापूर्ति बहाल नहीं हुई तो उच्च अधिकारियों के समक्ष दोबारा आवाज उठाई जाएगी।
​बड़ा सवाल: जब गांव में पुरानी टंकी से पहले घर-घर पानी पहुंचता था, तो आखिर उसे दोबारा चालू कराने में क्या अड़चन है? क्या जिम्मेदार विभाग ग्रामीणों को नियमित पेयजल उपलब्ध कराने के लिए अब ठोस कदम उठाएगा?
    user_Ravindra Gautam
    Ravindra Gautam
    Local News Reporter उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • किसानों के लिए बड़ी खबर: अगले 5 साल जारी रहेगी PM-KISAN योजना भोपाल। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-KISAN) को लेकर किसानों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अगले 5 वर्षों तक जारी रहेगी। इस योजना के तहत किसानों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए सरकार की ओर से लगभग ₹3.15 लाख करोड़ खर्च किए जाएंगे। सरकार का यह कदम देश के किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत करने और कृषि क्षेत्र को निरंतर समर्थन देने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। — केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान
    1
    किसानों के लिए बड़ी खबर: अगले 5 साल जारी रहेगी PM-KISAN योजना
भोपाल। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-KISAN) को लेकर किसानों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अगले 5 वर्षों तक जारी रहेगी। इस योजना के तहत किसानों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए सरकार की ओर से लगभग ₹3.15 लाख करोड़ खर्च किए जाएंगे। सरकार का यह कदम देश के किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत करने और कृषि क्षेत्र को निरंतर समर्थन देने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
— केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान
    user_Pankaj Gupta
    Pankaj Gupta
    Media and information sciences faculty उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • ग्राम पहाड़पुरा पहुंचे डीएम, ग्रामीणों की समस्याएं सुन विकास कार्यों को दी गति। तालाबों के सौंदर्यीकरण, पानी की टंकी तक संपर्क मार्ग और रोजगार के अवसर बढ़ाने के दिए निर्देश उरई।जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने ग्राम पहाड़पुरा का निरीक्षण कर ग्रामीणों से सीधे संवाद किया और उनकी समस्याओं एवं विकास संबंधी आवश्यकताओं की जानकारी ली। ग्रामीणों ने गांव के दो बड़े तालाबों के सौंदर्यीकरण तथा पेयजल टंकी तक संपर्क मार्ग निर्माण की मांग रखी। ग्रामीणों की मांग पर जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी को दोनों तालाबों का वीबीजी राम जी योजना के अंतर्गत सौंदर्यीकरण कराने की कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही पानी की टंकी तक संपर्क मार्ग निर्माण का प्रस्ताव तैयार कर शीघ्र स्वीकृति के लिए भेजने को कहा। डीएम ने पंचायत भवन के माध्यम से मिल रही जनसेवाओं की भी जानकारी ली। ग्रामीणों ने बताया कि जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र सहित अन्य आवश्यक कार्य पंचायत भवन के माध्यम से स्थानीय स्तर पर आसानी से हो रहे हैं। इसके बाद जिलाधिकारी ने ग्राम स्थित बहुउद्देशीय सहकारी समिति का निरीक्षण किया। समिति परिसर में पर्याप्त स्थान को देखते हुए वहां नियमित साप्ताहिक बाजार संचालित करने की संभावनाएं तलाशने के निर्देश दिए। वहीं बंद पड़ी दुकानों का नियमानुसार आवंटन कर छोटे उद्यमियों और स्वरोजगार से जुड़े लोगों को उपलब्ध कराने को कहा, ताकि स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ सकें। जिलाधिकारी ने कहा कि गांवों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार, स्थानीय रोजगार के अवसरों का सृजन और जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन प्रशासन की प्राथमिकता है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी केके सिंह, एआर कोऑपरेटिव शिव कुमार सहित ग्रामीण मौजूद रहे..
    1
    ग्राम पहाड़पुरा पहुंचे डीएम, ग्रामीणों की समस्याएं सुन विकास कार्यों को दी गति।
तालाबों के सौंदर्यीकरण, पानी की टंकी तक संपर्क मार्ग और रोजगार के अवसर बढ़ाने के दिए निर्देश
उरई।जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने ग्राम पहाड़पुरा का निरीक्षण कर ग्रामीणों से सीधे संवाद किया और उनकी समस्याओं एवं विकास संबंधी आवश्यकताओं की जानकारी ली। ग्रामीणों ने गांव के दो बड़े तालाबों के सौंदर्यीकरण तथा पेयजल टंकी तक संपर्क मार्ग निर्माण की मांग रखी।
ग्रामीणों की मांग पर जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी को दोनों तालाबों का वीबीजी राम जी योजना के अंतर्गत सौंदर्यीकरण कराने की कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही पानी की टंकी तक संपर्क मार्ग निर्माण का प्रस्ताव तैयार कर शीघ्र स्वीकृति के लिए भेजने को कहा।
डीएम ने पंचायत भवन के माध्यम से मिल रही जनसेवाओं की भी जानकारी ली। ग्रामीणों ने बताया कि जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र सहित अन्य आवश्यक कार्य पंचायत भवन के माध्यम से स्थानीय स्तर पर आसानी से हो रहे हैं।
इसके बाद जिलाधिकारी ने ग्राम स्थित बहुउद्देशीय सहकारी समिति का निरीक्षण किया। समिति परिसर में पर्याप्त स्थान को देखते हुए वहां नियमित साप्ताहिक बाजार संचालित करने की संभावनाएं तलाशने के निर्देश दिए। वहीं बंद पड़ी दुकानों का नियमानुसार आवंटन कर छोटे उद्यमियों और स्वरोजगार से जुड़े लोगों को उपलब्ध कराने को कहा, ताकि स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ सकें।
जिलाधिकारी ने कहा कि गांवों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार, स्थानीय रोजगार के अवसरों का सृजन और जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन प्रशासन की प्राथमिकता है।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी केके सिंह, एआर कोऑपरेटिव शिव कुमार सहित ग्रामीण मौजूद रहे..
    user_AMIT KUMAR
    AMIT KUMAR
    Local News Reporter उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • जालौन जालौन में दबंगों ने छात्र की घेरकर की पिटाई, स्कूल से लौटते समय कई दबंगों ने छात्र को बेरहमी से पीटा, मारपीट की घटना को अंजाम देकर मौके से दबंग हुए फरार, जालौन में दबंगों ने छात्र की घेरकर की पिटाई, स्कूल से लौटते समय कई दबंगों ने छात्र को बेरहमी से पीटा, मारपीट की घटना को अंजाम देकर मौके से दबंग हुए फरार, दबंगों के हमले में युवक हुआ गंभीर रूप से घायल, मारपीट की लाइव घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद, जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र के डिप्टीगंज चौकी क्षेत्र का मामला।
    1
    जालौन

जालौन में दबंगों ने छात्र की घेरकर  की पिटाई,

स्कूल से लौटते समय कई दबंगों ने छात्र को बेरहमी से पीटा,

मारपीट की घटना को अंजाम देकर मौके से दबंग हुए फरार,
जालौन में दबंगों ने छात्र की घेरकर  की पिटाई,
स्कूल से लौटते समय कई दबंगों ने छात्र को बेरहमी से पीटा,
मारपीट की घटना को अंजाम देकर मौके से दबंग हुए फरार,
दबंगों के हमले में युवक हुआ गंभीर रूप से घायल,
मारपीट की लाइव घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद,
जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र के डिप्टीगंज चौकी क्षेत्र का मामला।
    user_Rehan Raza KKD NEWS Jalaun
    Rehan Raza KKD NEWS Jalaun
    उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.