श्रद्धांजलि और भंडारे के साथ मनाई गई माधवराव सिंधिया की 81वीं जयंती करैरा ,कैलाशवासी माधवराव सिंधिया की 81वीं जन्म जयंती करैरा में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 9:30 बजे कॉलेज प्रांगण में स्थापित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण और श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। कार्यक्रम संयोजक मंडल अध्यक्ष वीनस गोयल ने कार्यकर्ताओं के साथ महाराज के चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस दौरान “माधव महाराज अमर रहें” के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा। इसके बाद सुबह 10:30 बजे अन्नपूर्णा बगीचा सरकार मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन किया गया, जहां श्रद्धालुओं और भक्तों को पूड़ी-सब्जी का प्रसाद वितरित किया गया। अंत में सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं, मित्र मंडल और मंडल पदाधिकारियों ने महाराज साहब को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में पूर्व विधायक श्रीमती शकुंतला खटीक, राम निवास शर्मा, डॉ. अरविंद बेडर, जिला उपाध्यक्ष गोपाल पाल, पवन लोधी, देवेंद्र जैन, नगर परिषद उपाध्यक्ष राजीव सिकरवार, एडवोकेट अशोक जैन, अन्नी बंसल, अमन लोधी, पार्षद संजय नीखरा, अरविंद गेडा, मुलाकात सिंह वर्मा, महिला मंडल अध्यक्ष सीमा गौड़, श्रीमती रजनी गेडा, श्रीमती सुधा त्रिपाठी, सूरजभान यादव, मीडिया प्रभारी संजय बिलैया, मंगल सिंह यादव, सह मीडिया प्रभारी हरी निवास साहू, प्रचार मंत्री सचिन तिवारी, सह सोशल मीडिया प्रभारी योगेश शर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
श्रद्धांजलि और भंडारे के साथ मनाई गई माधवराव सिंधिया की 81वीं जयंती करैरा ,कैलाशवासी माधवराव सिंधिया की 81वीं जन्म जयंती करैरा में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 9:30 बजे कॉलेज प्रांगण में स्थापित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण और श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। कार्यक्रम संयोजक मंडल अध्यक्ष वीनस गोयल ने कार्यकर्ताओं के साथ महाराज के चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस दौरान “माधव महाराज अमर रहें” के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा। इसके बाद सुबह 10:30 बजे अन्नपूर्णा बगीचा सरकार मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन किया गया, जहां श्रद्धालुओं और भक्तों को पूड़ी-सब्जी का प्रसाद
वितरित किया गया। अंत में सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं, मित्र मंडल और मंडल पदाधिकारियों ने महाराज साहब को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में पूर्व विधायक श्रीमती शकुंतला खटीक, राम निवास शर्मा, डॉ. अरविंद बेडर, जिला उपाध्यक्ष गोपाल पाल, पवन लोधी, देवेंद्र जैन, नगर परिषद उपाध्यक्ष राजीव सिकरवार, एडवोकेट अशोक जैन, अन्नी बंसल, अमन लोधी, पार्षद संजय नीखरा, अरविंद गेडा, मुलाकात सिंह वर्मा, महिला मंडल अध्यक्ष सीमा गौड़, श्रीमती रजनी गेडा, श्रीमती सुधा त्रिपाठी, सूरजभान यादव, मीडिया प्रभारी संजय बिलैया, मंगल सिंह यादव, सह मीडिया प्रभारी हरी निवास साहू, प्रचार मंत्री सचिन तिवारी, सह सोशल मीडिया प्रभारी योगेश शर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
- Jay Mata Di karila Dham Sarkar Jay Shri Radhe Radhe1
- Post by पत्रकारहरी निवास साहू2
- थाना प्रभारी दिनारा अवैध शराब कहा हुई गायब चोरी,लूट,डकैती पर लगाम नहीं है और अब दारू भी लुट गई करैरा :- दिनारा पुलिस की कार्रवाई पर अब गहरा सवालिया निशान लग चुका है। वीडियो फुटेज जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वह सब कुछ बेनकाब कर रहा है – पुलिस टीम ने भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त की, लेकिन थाने पहुंचने से पहले ही वो सारा स्टॉक रहस्यमयी तरीके से गायब हो गया। आखिर यह शराब किसके इशारे पर और कहां ठिकाने लगा दी गई? दिनारा थाना प्रभारी तो आए दिन विवादों की आग में घिरे रहते हैं। उनके नाम पर एक से बढ़कर एक आरोप लगते हैं, फिर भी कोई सख्त कार्रवाई नहीं होती। स्थानीय सूत्र खुलासा कर रहे हैं कि होली के इस त्योहार पर साहब ने जोरदार धमाका कर दिया। जब्त की गई शराब को निजी फायदे के लिए इस्तेमाल कर लिया गया। वीडियो में साफ दिख रही भारी क्वांटिटी का अचानक गायब हो जाना पुलिस महकमे की छवि पर कलंक है। पुलिस अधीक्षक शिवपुरी महोदय, अब इस मामले पर तुरंत ध्यान दें। वीडियो सबूत है, निष्पक्ष जांच का आदेश जारी करें और दोषी अधिकारियों को कड़ी सजा दिलाएं। दिनारा के थाना प्रभारी को जवाबदेही के दायरे में लाकर दिखाएं कि कानून सबके लिए बराबर है।1
- शिवपुरी जिले की करैरा तहसील में पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष कोमल साहू के बेटे की शादी में लड़की बलों ने दहेज में 21 लाख रुपए नगद दिए थे l कोमल साहू ने लड़की वालों को दहेज का पूरा पैसा वापस कर दिया उन्होंने कहा कि लोगों को दहेज जैसी प्रथा को बंद करना चाहिए और बिना पैसे लिए दिए शादी करनी चाहिए l कोमल साहू के बड़े लड़के की शादी भी कुछ साल पहले हुई थी तब भी उन्होंने दहेज नहीं लिया था और अब उनके छोटे बेटे की शादी है ऐसे में लड़की वालों ने उन्हें दहेज में 21 लाख रुपए नगद दिए लेकिन कोमल साहू ने यह पैसे लड़की वालों को वापस कर दिए कोमल साहू का कहना है कि वह समाज में एक संदेश देना चाहते हैं कि शादी समारोह बिना दहेज के संपन्न हो जिससे लड़की बालों पर भी आर्थिक बोझ ना पड़े इस महंगाई में । और सर्व समाज को भी ऐसी पुरानी प्रथाओ को बंद करने की जरूरत है जिसमें सर्व समाज के लोगों ऐसी प्रथाओ का खुलकर विरोध करने की आवश्यकता है जिससे आगामी समय में उन गरीब बेटियों के माता पिता को बेटिया बोझ नहीं समझा जायेगा ,और एक नये युग की शुरुआत होगी । बाइट कोमल साहू पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष करेरा3
- Post by Kamlesh tiwari पत्रकार करेरा9
- दहेज मुक्त विवाह: करैरा के पूर्व नपाध्यक्ष ने पेश की मिसाल, 21 लाख की राशि लौटाकर दिया समाज को संदेश करैरा (शिवपुरी): समाज में फैली दहेज की कुरीति के बीच करैरा से एक सकारात्मक और प्रेरणादायक खबर सामने आई है। यहाँ के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष कोमल प्रसाद साहू ने अपने पुत्र के विवाह में एक अनूठी मिसाल पेश की है। विवाह के दौरान कन्या पक्ष की ओर से दी जा रही करीब 21 लाख रुपये की दहेज राशि को साहू परिवार ने ससम्मान वापस लौटा दिया। कोमल प्रसाद साहू और उनके परिवार ने दहेज के रूप में केवल ₹500 का प्रतीकात्मक टीका स्वीकार कर विवाह की रस्मों को सादगी से संपन्न किया। समाज के लिए एक बड़ी सीख साहू परिवार के इस साहसी और प्रगतिशील कदम की पूरे क्षेत्र में प्रशंसा हो रही है। लोगों का कहना है कि जब समाज के रसूखदार और जिम्मेदार व्यक्ति इस तरह की पहल करते हैं, तो वह समाज के अन्य वर्गों के लिए एक सीधा और सशक्त संदेश होता है। इस पहल को शिवपुरी जिले में दहेज प्रथा के खिलाफ एक बड़े बदलाव की शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है।2
- Post by Deepak Journalist1
- थाना पिछोर पुलिस द्वारा अंधे कत्ल का खुलासा करते हुये हत्या के आरोपी को किया गिरफ्तार। आपसी रन्जिस के चलते जंगल मे ले जाकर पत्थर पटक कर की थी हत्या।1