पुलिस मुठभेड़ में हत्या के प्रयास का वांछित अभियुक्त घायल, गिरफ्तार पुलिस मुठभेड़ में हत्या के प्रयास का वांछित अभियुक्त घायल, गिरफ्तार तमंचे से पुलिस टीम पर फायरिंग का आरोप, जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली; तमंचा, कारतूस व बाइक बरामद शाहजहांपुर। थाना रामचन्द्र मिशन पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त के दाहिने पैर में गोली लगी। उसके कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस, मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की गई। पुलिस के मुताबिक, 18 सितंबर की रात मो. ख्वाजा फिरोज में नीरज के घर में घुसकर उस पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल करने के मामले में अभियुक्त आजम उर्फ शिब्बू पुलिस की तलाश में था। शनिवार को पुलिस टीम हरदोई चौराहे से सीतापुर की ओर शिव मंदिर के सामने चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि अभियुक्त अपाचे मोटरसाइकिल से बरेली मोड़ की ओर से सीतापुर की तरफ जा रहा है। पुलिस टीम ने मोटरसाइकिल रोकने का इशारा किया तो अभियुक्त बाइक को बाडीगांव की ओर जाने वाले रास्ते पर मोड़कर भागने लगा। बाइक असंतुलित होकर गिरने के बाद पुलिस के अनुसार अभियुक्त ने तमंचे से पुलिस टीम पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में उसके दाहिने पैर में घुटने के नीचे गोली लगी। घेराबंदी कर पुलिस ने दोपहर 1:17 बजे उसे गिरफ्तार कर लिया। घायल अभियुक्त को प्राथमिक उपचार देने के बाद अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस, मोबाइल फोन और अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। पूछताछ में अभियुक्त ने अपने साथी के साथ नीरज पर चाकू से हमला करने की बात स्वीकार की है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान आजम उर्फ शिब्बू पुत्र बाबू, निवासी मोहल्ला किला, थाना कोतवाली, शाहजहांपुर, उम्र करीब 37 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार उसके खिलाफ पूर्व में भी कई मामले दर्ज हैं। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली टीम: प्रभारी निरीक्षक हरीश कुमार, उपनिरीक्षक संत कुमार राठी, उपनिरीक्षक सुनील कुमार मौर्य, कांस्टेबल यतेन्द्र कुमार और कांस्टेबल रिंकू चौहान।

- एमआरएफ सेंटर के लिए चिन्हित भूमि का डीएम ने किया निरीक्षण अभिलेखों और गाटे का सत्यापन पूर एमआरएफ सेंटर के लिए चिन्हित भूमि का डीएम ने किया निरीक्षण अभिलेखों और गाटे का सत्यापन पूरा कर जल्द शुरू कराएं अग्रिम कार्यवाही शाहजहांपुर। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने उप जिलाधिकारी कलान प्रभात राय के साथ विकासखंड कलान के ग्राम सथरा धर्मपुर में मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी सेंटर (एमआरएफ) के निर्माण के लिए चिन्हित भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर भूमि की स्थिति, उपलब्ध क्षेत्रफल और निर्माण के लिए उसकी उपयुक्तता की जानकारी ली। उप जिलाधिकारी ने बताया कि एमआरएफ सेंटर के निर्माण के लिए गाटा संख्या 131 की करीब एक हेक्टेयर भूमि चिन्हित की गई है। जिलाधिकारी ने गाटे की सीमाओं और राजस्व अभिलेखों की स्थिति की जानकारी लेते हुए भूमि का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि चिन्हित भूमि के राजस्व अभिलेखों और मौके पर उपलब्ध भूमि का समुचित सत्यापन कराया जाए, ताकि निर्माण कार्य के दौरान किसी प्रकार की समस्या न आए। उन्होंने भूमि संबंधी सभी आवश्यक औपचारिकताएं शीघ्र पूरी कराकर एमआरएफ सेंटर के निर्माण की अग्रिम कार्यवाही प्राथमिकता से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एमआरएफ सेंटर के माध्यम से ठोस अपशिष्ट के बेहतर प्रबंधन, कचरे के पृथक्करण और पुनर्चक्रण को बढ़ावा मिलेगा। इससे क्षेत्र की स्वच्छता व्यवस्था को और प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी।1
- हैंडलाइन संपूर्ण समाधान दिवस में 41 शिकायतें, छह का मौके पर निस्तारण; डीएम ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश हैशटैग #शाहजहांपुर #जलालाबाद #संपूर्णसमाधानदिवस #डीएमधर्मेंद्रप्रतापसिंह #सौरभदीक्षित #जनसुनवाई #जनसमस्या #समाधानदिवस #शिकायतनिस्तारण #आईजीआरएस #प्रशासन #शाहजहांपुरन्यूज़ #PK24NEWS #PK24NEWSShahjahanpur हैंडलाइन संपूर्ण समाधान दिवस में 41 शिकायतें, छह का मौके पर निस्तारण; डीएम ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश हैशटैग #शाहजहांपुर #जलालाबाद #संपूर्णसमाधानदिवस #डीएमधर्मेंद्रप्रतापसिंह #सौरभदीक्षित #जनसुनवाई #जनसमस्या #समाधानदिवस #शिकायतनिस्तारण #आईजीआरएस #प्रशासन #शाहजहांपुरन्यूज़ #PK24NEWS #PK24NEWSShahjahanpur1
- मदनापुर में दलित व्यक्ति की मौत पर फर्जी मुकदमे का आरोप, विधायक आवास पर पहुंचे सैकड़ो लोग मदनापुर में दलित व्यक्ति की मौत पर फर्जी मुकदमे का आरोप, विधायक आवास पर पहुंचे सैकड़ो लोग1
- शाहजहांपुर गणेश महोत्सव में नन्हे-मुन्नों का धमाल! देखिए पूरी रिपोर्ट शाहजहांपुर गणेश महोत्सव में नन्हे-मुन्नों का धमाल! देखिए पूरी रिपोर्ट1
- शाहजहांपुर में पुलिस मुठभेड़! जानलेवा हमले का वांछित आरोपी घायल, गिरफ्तार शाहजहांपुर। रामचन्द्र मिशन थाना क्षेत्र में पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले में वांछित शीबू उर्फ आजम को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, भागने के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर तमंचे से फायर किया, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। आरोपी को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने उसके कब्जे से तमंचा और मोटरसाइकिल बरामद करने की बात कही है। पुलिस के अनुसार, 18 सितंबर को नीरज पर घर में घुसकर चाकू से हमला किया गया था। मामले में शीबू,नईम और कुछ अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।1
- ****शादी का झांसा देकर चार साल शोषण का आरोप, रोजा पुलिस ने वांछित युवक दबोचा*** शाहजहांपुर। रोजा थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर करीब चार वर्षों तक शारीरिक शोषण करने के आरोप में वांछित चल रहे 22 वर्षीय रोबिन पुत्र कमलेश, निवासी हथौड़ा बुजुर्ग को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, युवती की तहरीर पर रोबिन समेत उसके माता-पिता व बहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने 19 सितंबर को दोपहर 1:20 बजे लिटिल स्टेट कॉलोनी के पास से रोबिन को गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ रोजा थाने में पूर्व के मुकदमे भी दर्ज हैं। गिरफ्तार करने वाली टीम: थानाध्यक्ष उमेश कुमार मिश्र, उपनिरीक्षक सागर और हेड कांस्टेबल विनोद कुमार, थाना रोजा।1
- केक काटकर और आईफ़ोन 18 का बॉक्स अनबॉक्स करके जिले में इस नए स्मार्टफोन को आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया जिले में आईफ़ोन 18 की हुई लॉन्चिंग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष सचिन बाथम बने पहले खरीदार शाहजहाँपुर। वैश्विक स्तर पर बहुप्रतीक्षित आईफ़ोन 18 की लॉन्चिंग के साथ ही शाहजहाँपुर के स्थानीय बाजार में भी इसे लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है। इसी क्रम में सदरबाज़ार (कैनरा बैंक के पास) स्थित ऑथोराइज्ड डिस्ट्रीब्यूटर 'अल्फ़ाटेक मोबाइल' पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस विशेष अवसर पर व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष सचिन बाथम मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने केक काटकर और आईफ़ोन 18 का बॉक्स अनबॉक्स करके जिले में इस नए स्मार्टफोन को आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया। इसके साथ ही सचिन बाथम आईफ़ोन 18 को खरीदने वाले शाहजहाँपुर के प्रथम ग्राहक भी बन गए हैं।आईफ़ोन 18 की इस पहली सेल के दौरान अल्फ़ाटेक मोबाइल फर्म के स्वामी विनीत मिश्रा समेत क्षेत्र के कई स्थानीय संभ्रांत नागरिक और गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने नए आईफ़ोन की लॉन्चिंग और जिले के पहले ग्राहक बनने पर सचिन बाथम को बधाई दी।2
- 30 नवंबर तक पूरा होगा परशुराम मंदिर का सौंदर्यीकरण, डीएम ने दिए दिन-रात काम तेज करने के निर्देश 18.59 करोड़ रुपये की परियोजना 30 नवंबर तक पूरा होगा परशुराम मंदिर का सौंदर्यीकरण, डीएम ने दिए दिन-रात काम तेज करने के निर्देश 18.59 करोड़ रुपये की परियोजना का डीएम और एसपी ने किया स्थलीय निरीक्षण, पूर्ण कार्यों को चरणबद्ध हैंडओवर करने की तैयारी शाहजहांपुर, 19 सितंबर। भगवान परशुराम मंदिर, परशुरामपुरी में चल रहे समेकित पर्यटन विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्य का जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने शनिवार को पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के साथ स्थलीय निरीक्षण किया। 18.59 करोड़ रुपये की लागत से चल रही परियोजना में अब तक कार्यदायी संस्था को 13.705 करोड़ रुपये की धनराशि प्राप्त हो चुकी है। निरीक्षण के दौरान डीएम ने निर्माणाधीन विभिन्न कार्यों की प्रगति का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सत्संग भवन में फॉल सीलिंग और फायर संबंधी कार्य प्रगति पर मिला। इसके अलावा भवन की दीवारों पर स्टोन क्लैडिंग का कार्य भी कराया जा रहा था। जिलाधिकारी ने मुख्य मंदिर के आसपास बन रही रिटेनिंग वॉल और कॉलम निर्माण की प्रगति का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सत्संग भवन, अन्य निर्माणाधीन भवनों तथा मुख्य मंदिर परिसर में चल रहे कार्यों में दिन-रात तेजी लाई जाए और 30 नवंबर तक कार्य पूर्ण कराया जाए। डीएम ने कहा कि पूर्ण हो चुके कार्यों को आंशिक रूप से हैंडओवर किए जाने की प्रक्रिया भी सुनिश्चित की जाए, ताकि परियोजना का लाभ जल्द मिल सके। निरीक्षण के दौरान कार्यदायी संस्था के अधिकारी और संबंधित कर्मचारी मौजूद रहे।2