पलवल जिले में रबी फसल की खरीद प्रक्रिया को सुचारू, पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने के साथ-साथ किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सजग और सतर्क है। उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने अनाज मंडियों में फसल खरीद प्रक्रिया का सुव्यवस्थित और सुचारू रूप से संचालन सुनिश्चित करने के लिए होडल विधायक हरेंद्र सिंह व अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के साथ होडल स्थित अनाज मंडी पहुंचकर व्यवस्थाओं और सुविधाओं का जायजा लिया और आवश्यक निर्देश दिए। उपायुक्त ने इसके उपरांत हथीन के विधायक मोहम्मद इसराइल के साथ उपमंडल हथीन स्थित अनाज मंडी में पहुंचकर निरीक्षण कर व्यवस्थाओं और सुविधाओं का जायजा लिया। पलवल उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का पूरा प्रयास है कि किसानों को फसल खरीद प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानी न आए, इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से अनाज मंडियों में नोडल अधिकारी भी नियुक्त किए गए हैं जो किसानों की सुविधा के लिए अनाज मंडियों और फसल खरीद केंद्रों पर समुचित व्यवस्थाएं और सुविधाएं सुनिश्चित करवाएंगे। उन्होंने कहा कि जिला की सभी मंडियों में खरीद प्रक्रिया सुव्यवस्थित ढंग और सुचारू रूप से चलनी चाहिए ताकि किसानों को कोई परेशानी न आए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को खरीद की गई फसल का उठान भी जल्द से जल्द करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि फसल में नमी हो तो उसे उचित तरीके से सुखाया जाए और झरना लगाकर उसकी गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य दिलाना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को किसानों की सुविधा के लिए मंडियों में बारदाना, झरने और पंखों की पर्याप्त व्यवस्था करने सहित गेट पास व्यवस्था पूरी तरह से पारदर्शी तरीके से संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी अनाज मंडियों में एक्टिव रहकर कार्य करें और पूरी फसल खरीद प्रक्रिया की नियमित रूप से मॉनिटरिंग सुनिश्चित करें। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को फसल उठान टाइम पर सुनिश्चित करने और बेची गई फसल का भुगतान 72 घंटे के भीतर खाते में सुनिश्चित करवाने के निर्देश भी दिए।

- जेवर विधायक ठाकुर धीरेंद्र सिंह से किसानों के बिंदुओं पर चर्चा के लिए धन्यवाद। मास्टर श्यौराज1
- लखनऊ : CM हेल्पलाइन नंबर 1076 पर पूरे उत्तर प्रदेश की शिकायतें सुनने वाली लड़कियां आज रो रही हैं। उन्हें प्रदर्शन तक नहीं करने दिया गया। वे नाराज थीं कम सैलरी मिलने से। वे चाहती थीं कि CM ऑफिस पर जाकर अपनी फरियाद सुनाएं, पर ऐसा संभव नहीं हुआ।1
- खैरथल जिला का महिला थाना बना पुलिसिंग स्टेशन। अब से पहले यह थाना चलता था धर्मशाला में, जाने सब इंस्पेक्टर नंदूलाल जांगिड़1
- पर्याप्त स्टॉक मौजूद, अफवाहों से बनाया जा रहा माहौल खराब”—एजेंसी संचालकककोड़ देहात में गैस को लेकर बवाल, कालाबाजारी के आरोपों पर एजेंसी संचालक की सफाई सब-हेडलाइन: “पर्याप्त स्टॉक मौजूद, अफवाहों से बनाया जा रहा माहौल खराब”—एजेंसी संचालक ककोड़ (बुलंदशहर) से रिपोर्ट: बुलंदशहर के ककोड़ देहात में गैस सिलेंडरों को लेकर मचे बवाल के बीच अब बड़ा खुलासा सामने आया है। कालाबाजारी के आरोपों से घिरी जैना गैस एजेंसी के संचालक अश्वनी कुमार ने खुद सामने आकर इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि उनकी एजेंसी पर गैस सिलेंडरों की कोई कमी नहीं है और सभी उपभोक्ताओं को नियमित रूप से आपूर्ति की जा रही है। पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में गैस सिलेंडर को लेकर अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ था। कई उपभोक्ताओं ने लंबी कतारों में खड़े रहने और समय पर गैस न मिलने की शिकायतें की थीं। इसके साथ ही कुछ लोगों द्वारा कालाबाजारी के आरोप भी लगाए गए, जिससे मामला और अधिक गर्मा गया। सोशल मीडिया और स्थानीय स्तर पर इस मुद्दे को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं भी तेज हो गई थीं। इन सभी आरोपों पर सफाई देते हुए एजेंसी संचालक अश्वनी कुमार ने कहा, “कालाबाजारी जैसा कुछ भी नहीं है। कुछ लोग बेवजह अफवाहें फैला रहे हैं और माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। हमारी एजेंसी पर पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और सभी उपभोक्ताओं को समय पर गैस दी जा रही है।” उन्होंने यह भी कहा कि एजेंसी पूरी पारदर्शिता के साथ काम कर रही है और किसी भी प्रकार की अनियमितता का सवाल ही नहीं उठता। जरूरत पड़ने पर प्रशासन भी जांच कर सकता है, उन्हें किसी प्रकार की आपत्ति नहीं है। वहीं, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि उत्तर प्रदेश में गैस सिलेंडरों की कोई कमी नहीं है और घर-घर डिलीवरी व्यवस्था सुचारू रूप से जारी है। इसके बावजूद ककोड़ देहात में उपभोक्ताओं की परेशानी और एजेंसी की सफाई के बीच सच्चाई क्या है, यह जांच का विषय बना हुआ है। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस पूरे मामले में क्या कदम उठाता है और क्या जमीनी स्तर पर उपभोक्ताओं को राहत मिल पाती है या नहीं। फिलहाल, आरोप और सफाई के बीच सच्चाई की तलाश जारी1
- आप ने राघव चड्ढा के पर कतरे, डिप्टी स्पीकर पद से हटाया और संसद में बोलने न दे ने का पत्र लिखा, इस पर राघव चड्ढा ने कहा मैं हारा नहीं हूं। इस मुद्दे पर आतिशी ने राघव चड्ढा से पूछा कि आप बीजेपी से सवाल पूछने से क्यों डरते हैं, बीजेपी दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा किसी सांसद को सवाल पूछने से रोका नहीं जा सकता.... देखिए राजपथ न्यूज़ पर.........1
- दिल्ली के पूषा रोड पर एक कल्ब है बारडोस 14 से 17 साल के बच्चों को इस क्लब मे खुले आम नशा दिया जा रहा है क्लब मलिक को सिर्फ और सिर्फ पैसा कमाना है क्या ये क्लब बिना शासन प्रसासन की मर्जी के चल रहा है पुलिस को सब पता होता है कहा क्या हो रहा है फिर क्या पैसा मोटा चढ़ता है इस लिए ही तो कोई अक्सन नहीं होता1
- नूंह। जिले के फिरोजपुर झिरका शहर थाना क्षेत्र में अनाज मंडी से सरसों चोरी के चर्चित मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पहले से दर्ज इस चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है तथा चोरी की गई सरसों में से 40 कट्टे बरामद किए हैं। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि हाल ही में नई अनाज मंडी स्थित दुकान नंबर 44 फर्म श्री बांके बिहारी इंटरप्राइजेज के गोदाम से अज्ञात चोरों ने रात के समय पीछे का दरवाजा तोड़कर लगभग 60-70 कट्टे सरसों चोरी कर ली थी। इस संबंध में थाना शहर फिरोजपुर झिरका में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। जांच के दौरान सीएस स्टाफ फिरोजपुर झिरका की टीम ने तत्परता दिखाते हुए मामले का खुलासा किया और तीन आरोपियों को काबू किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शाहरुख खान पुत्र नस्रू खान निवासी बाघोर, इमरान खान पुत्र बसीर तथा तालीम पुत्र हमीदा निवासी रहमत नगर, जिला खैरथल -तिजारा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई सरसों के 40 कट्टे तथा एक सीएनजी ऑटो भी बरामद किया है, जिसका इस्तेमाल वारदात में किया गया था। तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है ताकि शेष सरसों की बरामदगी और अन्य संभावित आरोपियों की संलिप्तता का पता लगाया जा सके।1
- मंदिर चोरी मामले में पुलिस ने सूरज और पुष्पेन्द्र को किया गिरफतार, माल बरामद, भेजा 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में, बड़ा समय रहते पुलिस ने किया खुलासा1