Shuru
Apke Nagar Ki App…
कौशाम्बी ब्रेकिंग रेलवे लाइन पर शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका में चक्का जाम कौशाम्बी ब्रेकिंग रेलवे लाइन पर शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका में चक्का जाम संदीपन घाट थाना क्षेत्र के मरधरा गांव के सामने रेलवे लाइन पर रामू पाल का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक चारवा क्षेत्र के पाक्सराई गांव का निवासी बताया जा रहा है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। कार्रवाई की मांग को लेकर परिजनों और ग्रामीणों ने बलिहावा मोड़ के पास जीटी रोड पर जाम लगा दिया। मौके पर पुलिस मौजूद है और स्थिति को संभालने का प्रयास किया जा रहा है। ⚠️ हत्या की आशंका की अभी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। #कौशाम्बी #KaushambiBreaking #रामूपाल #संदीपनघाट #पाक्सराई #मरधरा #चक्काजाम #हत्या_की_आशंका #KaushambiNews #BreakingNews
Aman kesharwani
कौशाम्बी ब्रेकिंग रेलवे लाइन पर शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका में चक्का जाम कौशाम्बी ब्रेकिंग रेलवे लाइन पर शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका में चक्का जाम संदीपन घाट थाना क्षेत्र के मरधरा गांव के सामने रेलवे लाइन पर रामू पाल का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक चारवा क्षेत्र के पाक्सराई गांव का निवासी बताया जा रहा है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। कार्रवाई की मांग को लेकर परिजनों और ग्रामीणों ने बलिहावा मोड़ के पास जीटी रोड पर जाम लगा दिया। मौके पर पुलिस मौजूद है और स्थिति को संभालने का प्रयास किया जा रहा है। ⚠️ हत्या की आशंका की अभी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। #कौशाम्बी #KaushambiBreaking #रामूपाल #संदीपनघाट #पाक्सराई #मरधरा #चक्काजाम #हत्या_की_आशंका #KaushambiNews #BreakingNews
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- भूमि हड़पने और अवैध कब्जे के आरोप में तीन गिरफ्तार,जांच भूमि हड़पने और अवैध कब्जे के आरोप में तीन गिरफ्तार कड़ाधाम पुलिस ने दर्ज मुकदमे में की कार्रवाई, तीनों आरोपित न्यायालय में पेश कौशाम्बी। कड़ाधाम थाना पुलिस ने भूमि हड़पने, अवैध कब्जा करने और षड्यंत्रपूर्वक निर्माण करने के आरोप में तीन वांछित आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, क्षेत्रीय लेखपाल तहसील सिराथू राम किशन यादव की तहरीर पर थाना कड़ाधाम में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस के अनुसार, मामले में मु0अ0सं0 123/2026, धारा 329(3) बीएनएस के तहत पांच नामजद आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। कार्रवाई के दौरान सम किशोर पुत्र स्व. रामप्रताप, विजय बहादुर पुत्र राम औतार तथा राजू पुत्र रामजी, निवासीगण मिर्जापुर, मजरा अफजलपुर सातो, थाना कड़ाधाम, जनपद कौशाम्बी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि विधिक कार्रवाई के बाद तीनों आरोपितों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।1
- *प्रयागराज के झूंसी क्षेत्र अंतर्गत एक चर्चित इंग्लिश मीडियम स्कूल मे पढ़ने वाले 7वीं कक्षा के एक छात्र ने स्कूल मे अपनी दबंगई कायम रखने के लिए अपनी ही कक्षा के दूसरे छात्र को हॉकी से बुरी तरह पीटा और पीटते हुए वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया।* *बच्चे की घायल स्थिति और वायरल वीडियो सामने आने के बाद पीड़ित छात्र के पिता ने दबंग छात्र के खिलाफ झूंसी थाने मे दी तहरीर।* *पीड़ित छात्र के पिता ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया की दबंग छात्र अपनी कक्षा मे पढ़ने वाले सीधे साधे बच्चों से रुपयों की मांग करता है और जो बच्चा रूपए नहीं लाकर देता है तो दबंग छात्र उसको बुरी तरह मारता पीटता है।* *मामला अब झूंसी पुलिस के संज्ञान मे है। पुलिस द्वारा जांच कर आगे की कार्यवाही की जाएगी।*1
- गणपति बप्पा को भावपूर्ण दी गई विदाई, जयकारों से गुंजा पत्थर गली,नखास कोहना श्रद्धालुओं की आंखें हुई नाम प्रयागराज पत्थर गली गणेश उत्सव धार्मिक और भक्ति भाव से मनाया गया भगवान गणेश की प्रतिमा को विधि विधान के साथ विसर्जन किया गया इस दौरान श्रद्धा भक्ति उत्साह का माहौल बना रहा।महिलाएं बच्चे श्रद्धालु भक्ति भाव से विसर्जन में भाग लिया पंजाबी बैंड बजे के साथ डांस करते हुए श्रद्धालु आबिर गुलाल उड़ते हुए चल रहे थे रास्ते में गणेश जी और श्रद्धालुओं पर फूल बरसाए गए पूरे रास्ते गणपति बप्पा मोरया मंगल मूर्ति मोरया अगले वर्ष तू जल्दी जाना है कि जयकारे लगा रहे थे सभी धर्म के लोग इसमें शामिल हुए सामूहिक आयोजन ने एकता आपसी भाईचारे सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने का संदेश दिया पूजा के दौरान श्रद्धालुओं के परिवार और समाज में सुख ,शांति ,समृद्धि, की कामना की विसर्जन के समय सभी ने भगवान गणेश जी को भावपूर्ण विदाई दी अगले वर्ष पुनः आगमन की कामना की।समाज सेवी अकरम शगुन ने विसर्जन में शामिल होकर गंगा जमुना एकता तहजीब मिसाइल कायम की।इस अवसर पर कमेटी के अध्यक्ष आकाश चौरसिया महामंत्री विभु केसरवानी कोषाध्यक्ष यश केसरवानी उपाध्यक्ष रमेश साहू मंत्री अमित गुप्ता राजकुमार राठौर प्रशांत भट्ट राहुल केसरवानी आदि मौजूद रहे1
- पोषण कार्यों में उत्कृष्ट योगदान देने पर रोली कुशवाहा सम्मानित शेखपुर रसूलपुर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर आंगन मिलन कार्यक्रम का हुआ आयोजन ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू वैधयत खबर हिन्दी दैनिक चायल/कौशाम्बी .... चायल ब्लॉक के शेखपुर रसूलपुर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर शुक्रवार को आंगन मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से पोषण कार्यों, नौनिहालों की देखरेख तथा पोषण संबंधी नवाचारों को जन-जन तक पहुंचाने में उत्कृष्ट योगदान देने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रोली कुशवाहा को सम्मानित किया गया।चायल विधायक प्रतिनिधि संतोष पाल एवं सीडीपीओ सतीश चन्द्र ने रोली कुशवाहा को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनके कार्यों की सराहना की। वक्ताओं ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भूमिका बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और प्रारंभिक देखभाल में महत्वपूर्ण है। केंद्रों के माध्यम से सरकार की पोषण योजनाओं और जागरूकता कार्यक्रमों का लाभ ग्रामीण परिवारों तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। सम्मान मिलने पर रोली कुशवाहा ने विभागीय अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों का आभार जताते हुए कहा कि बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य और पोषण के लिए वह आगे भी पूरी जिम्मेदारी और लगन के साथ कार्य करती रहेंगी। कार्यक्रम के दौरान पवन पाल, लवकुश शास्त्री, सीमा, उर्मिला, मंजू, संगीता, बीनू पाल, दीपा शर्मा, प्रिया देवी, सीमा प्रजापति, गुड़िया सहित अन्य लोग मौजूद रहे।1
- **नरक पंचायत शंकरगढ़ बनी नगर पंचायत! करोड़ों के विकास दावों पर फिरा पानी, डूडा कॉलोनी के लोग घुटने भर पानी में तैरने को मजबूर** **कनकनगर वार्ड नंबर 2 का हाल बेहाल; हल्की रिमझिम बारिश ने खोली नगर प्रशासन और ठेकेदारों के भ्रष्टाचार की पोल, क्षेत्रीय निवासियों में भारी आक्रोश** प्रयागराज। नगर पंचायत शंकरगढ़ की प्रशासनिक लापरवाही और कागजी विकास की जीती-जागती खौफनाक तस्वीर सामने आई है। वार्ड नंबर 2, कनकनगर स्थित डूडा कॉलोनी में आज की हल्की रिमझिम बारिश ने ही व्यवस्था के ऐसे परखच्चे उड़ा दिए हैं कि पूरा इलाका तालाब में तब्दील हो गया है। कॉलोनी की सड़कों और गलियों में घुटनों तक गंदा पानी भर चुका है, जिससे आम जनजीवन पूरी तरह ठप हो गया है। तस्वीरें साफ गवाही दे रही हैं कि जिन्हें नगर पंचायत के विकास का जिम्मा सौंपा गया था, उनकी नाकामी के चलते आज स्थानीय निवासियों के लिए यह 'नगर पंचायत' नहीं बल्कि सही मायनों में **'नरक पंचायत'** साबित हो रही है। **विधायक जी का फंड गायब, जमीनी हकीकत 'शून्य'!** सबसे बड़ा और गंभीर सवाल तो यह उठता है कि क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक आदरणीय **डॉक्टर वाचस्पति जी** ने नगर पंचायत के विकास कार्यों के लिए करोड़ों रुपये का भारी-भरकम बजट स्वीकृत कराया था। विधायक जी की मंशा क्षेत्र की जनता को बेहतर सुविधाएं देने की थी, लेकिन प्रशासनिक जिम्मेदारों और ठेकेदारों की जुगलबंदी ने उन करोड़ों रुपयों को नाले में बहा दिया। * **कागजों में विकास, जमीन पर जलभराव:** आखिर करोड़ों रुपये की लागत से कौन सा नालों का निर्माण और जलनिकासी का काम हुआ जो महज़ एक रिमझिम बारिश भी सहन नहीं कर पाया? * * **बीमारियों का न्योता:** घुटनों तक भरे इस दूषित पानी से डेंगू, मलेरिया और हैजा जैसी भयानक महामारियों का खतरा डूडा कॉलोनी के मासूम बच्चों और बुजुर्गों पर मंडरा रहा है। * **दैनिक जीवन अस्त-व्यस्त:** स्कूली बच्चे, दिहाड़ी मजदूर और घरों की महिलाएं अपने ही घरों में कैद होने को मजबूर हैं। आपातकालीन स्थिति में एम्बुलेंस या किसी वाहन का आना तो दूर, पैदल चलना भी किसी चुनौती से कम नहीं है। **अधिकारियों की नींद कब टूटेगी?** जनता का साफ तौर पर कहना है कि ठेकेदारों और संबंधित अधिकारियों ने मिलकर विधायक जी के विकास फंड में भारी लीपापोती की है। जनता के खून-पसीने के टैक्स का पैसा और विधायक जी का विकास बजट आखिर किसकी जेब में गया, इसकी उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए। **जनता की सीधी चेतावनी और मांग:** जिला प्रशासन और नगर पंचायत के आला अधिकारी तुरंत इस तस्वीर और जमीनी हकीकत का संज्ञान लें। डूडा कॉलोनी से तत्काल पंप सेट लगाकर पानी की निकासी कराई जाए और क्षेत्र में जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था की जाए। यदि जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान नहीं हुआ और दोषी कर्मचारियों पर कार्रवाई नहीं की गई, तो वार्डवासी सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन और घेराव करने को बाध्य होंगे।1
- *प्रयागराज में महाषष्ठी पर सजेगी भक्ति की शाम, गायिका कीर्ति उपाध्याय भजन क्लबिंग में बांधेंगी समां* प्रयागराज। संगम नगरी प्रयागराज में आगामी 16 अक्टूबर को महाषष्ठी के पावन पर्व पर एक विशाल और अनूठे भक्ति कार्यक्रम का आयोजन होने जा रहा है।सिविल लाइंस उद्योग व्यापार मंडल एवं रामदल न्याय मार्ग क्षेत्र के सौजन्य से इस भव्य भजन क्लबिंग और भजन जैमिंग समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में प्रसिद्ध गायिका कीर्ति उपाध्याय मुख्य आकर्षण होंगी। वीडियो संदेश जारी करते हुए गायिका कीर्ति उपाध्याय ने प्रयागराज के समस्त धर्मप्रेमी और संगीतप्रेमी श्रद्धालुओं को इस कार्यक्रम में शामिल होने का सादर आमंत्रण दिया है। उन्होंने बताया कि इस बड़े पैमाने पर आयोजित हो रहे कार्यक्रम में भगवान श्री राम और श्री हनुमान जी का स्मरण व भजन कीर्तन किया जाएगा। आयोजकों का दावा है कि शहर में इस तरह का यह अब तक का सबसे बड़ा भक्ति व भजन क्लबिंग कार्यक्रम होने वाला है। *मीडिया प्रभारी* *सुधाकर सिंह* *सिविल लाइंस उद्योग व्यापार मंडल एवं रामदल न्याय मार्ग क्षेत्र*1
- कौशाम्बी ब्रेकिंग रेलवे लाइन पर शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका में चक्का जाम कौशाम्बी ब्रेकिंग रेलवे लाइन पर शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका में चक्का जाम संदीपन घाट थाना क्षेत्र के मरधरा गांव के सामने रेलवे लाइन पर रामू पाल का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक चारवा क्षेत्र के पाक्सराई गांव का निवासी बताया जा रहा है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। कार्रवाई की मांग को लेकर परिजनों और ग्रामीणों ने बलिहावा मोड़ के पास जीटी रोड पर जाम लगा दिया। मौके पर पुलिस मौजूद है और स्थिति को संभालने का प्रयास किया जा रहा है। ⚠️ हत्या की आशंका की अभी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। #कौशाम्बी #KaushambiBreaking #रामूपाल #संदीपनघाट #पाक्सराई #मरधरा #चक्काजाम #हत्या_की_आशंका #KaushambiNews #BreakingNews1
- मेडिकल कॉलेज....नन्हीं जिंदगियों की सांसों की रखवाली में जुटी एसएनसीयू टीम आधुनिक सुविधाओं से मिल रही बेहतर चिकित्सा वेंटिलेटर, सीपीएपी एवं बीआईपीएपी से गंभीर नवजातों को श्वसन सहायता, 24 घंटे तत्पर चिकित्सकीय टीम ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू वैधयत खबर हिन्दी दैनिक कौशांबी....स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, कौशांबी के स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट (एसएनसीयू)में गंभीर नवजात बच्चों को आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के साथ निरंतर उपचार एवं देखभाल उपलब्ध कराई जा रही है। यूनिट में उपलब्ध वेंटिलेटर, सीपीएपी एवं बीआईपीएपी जैसी जीवनरक्षक सुविधाएं सांस संबंधी गंभीर समस्याओं से जूझ रहे नवजातों के उपचार में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान कर रही हैं। प्राचार्य डॉ. हरिओम कुमार सिंह के नेतृत्व में डॉ. विकेश दुबे, डॉ. पवन, डॉ. विश्वप्रकाश, डॉ. निर्मल एवं एसआर डॉ. मथर हसन सहित जूनियर रेजिडेंट और नर्सिंग स्टाफ नवजात बच्चों की सेवा में लगातार जुटे हुए हैं।एसएनसीयू में 24 घंटे बच्चों की चिकित्सा एवं देखभाल की व्यवस्था है। चिकित्सकीय टीम नवजातों की स्थिति की लगातार निगरानी करती है तथा आवश्यकता के अनुसार वेंटिलेटर, सीपीएपी एवं बीआईपीएपी ,ऑक्सीजन सपोर्ट एवं अन्य आवश्यक उपचार उपलब्ध कराती है। विशेष रूप से गंभीर नवजातों के लिए समय पर श्वसन सहायता उपलब्ध होना उपचार प्रक्रिया में महत्वपूर्ण है। चिकित्सक, सीनियर रेजिडेंट, जूनियर रेजिडेंट एवं नर्सिंग स्टाफ दिन-रात पूरी तत्परता के साथ बच्चों की देखभाल कर रहे हैं। प्राचार्य डॉ. हरिओम कुमार सिंह ने कहा कि मेडिकल कॉलेज में नवजात शिशुओं को बेहतर और समयबद्ध चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। आधुनिक उपकरणों के साथ प्रशिक्षित चिकित्सकीय टीम की 24 घंटे उपलब्धता से गंभीर नवजातों को आवश्यक उपचार समय पर उपलब्ध कराया जा रहा है।एसएनसीयू की यह व्यवस्था कौशांबी एवं आसपास के क्षेत्रों के नवजात बच्चों के लिए समय पर विशेषज्ञ चिकित्सा और आवश्यक श्वसन सहायता उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।1
- --- **इलाहाबाद में गरमाई राजनीति: मुख्य चुनाव आयुक्त पर UPCC महासचिव विवेकानंद पाठक का हमला, दिया विवादित बयान -- **प्रयागराज:** उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (UPCC) के प्रदेश महासचिव विवेकानंद पाठक ने देश की चुनाव प्रक्रिया और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर तीखा राजनीतिक हमला बोला है। एक कड़े बयान में कांग्रेस नेता विवेकानंद पाठक ने आरोप लगाया कि देश में लोकतांत्रिक संस्थाओं के निष्पक्ष संचालन पर सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाते हुए सत्ताधारी दल के इशारे पर चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित करने का आरोप जड़ा। पाठक यहीं नहीं रुके, उन्होंने बेहद तल्ख तेवर अपनाते हुए कहा कि यदि मुख्य चुनाव आयुक्त प्रयागराज (इलाहाबाद) की धरती पर आते हैं, तो कांग्रेस कार्यकर्ता उनका विरोध मुंह पर कालिख पोतकर और जूतों की माला पहनाकर करेंगे। **राजनीतिक गरमाहट:** चुनाव आयोग और संवैधानिक निकायों पर विपक्षी नेताओं द्वारा लगाए जा रहे इन गंभीर आरोपों के बाद क्षेत्र में राजनीतिक हलचल बढ़ गई है। प्रशासनिक या चुनाव आयोग के स्तर पर फिलहाल इस विवादित बयान पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।1