राजनगर थाना क्षेत्र के उत्पाद विभाग की छापेमारी , तीन अवैध चुलाई अड्डे ध्वस्त ,40 लीटर अवैध शराब एवं 1100 किलोग्राम जावा हुआ बरामद। उपायुक्त सरायकेला खरसावां श्री नीतीश कुमार सिंह के निर्देश एवं अधीक्षक उत्पाद, सरायकेला खरसावां श्री क्षितिज विजय मिंज के मार्गदर्शन में दिनांक 16 अप्रैल 2026 को राजनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मुंडाकाटी, विश्रामपुर तथा मंझगांव टोला जोगोडा में उत्पाद विभाग की टीम द्वारा विधिवत छापामारी अभियान संचालित किया गया। छापामारी के क्रम में कुल तीन अवैध चुलाई अड्डों को ध्वस्त किया गया। अभियान के दौरान लगभग 40 लीटर अवैध चुलाई शराब एवं 1100 किलोग्राम जावा महुवा बरामद किया गया। जिसे विधिसपन्त प्रक्रिया के तहत जब्त एवं नष्ट किया गया। छापामारी के दौरान संबंधित अभियुक्त मौके से फरार हो गए। सभी नामजद/ अज्ञात अभियुक्तों के विरुद्ध झारखंड उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं से अंतर्गत प्राथमिक दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। उत्पाद विभाग द्वारा अवैध शराब निर्माण, भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध निरंतर अभियान संचालित किया जा रहा है तथा दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
राजनगर थाना क्षेत्र के उत्पाद विभाग की छापेमारी , तीन अवैध चुलाई अड्डे ध्वस्त ,40 लीटर अवैध शराब एवं 1100 किलोग्राम जावा हुआ बरामद। उपायुक्त सरायकेला खरसावां श्री नीतीश कुमार सिंह के निर्देश एवं अधीक्षक उत्पाद, सरायकेला खरसावां श्री क्षितिज विजय मिंज के
मार्गदर्शन में दिनांक 16 अप्रैल 2026 को राजनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मुंडाकाटी, विश्रामपुर तथा मंझगांव टोला जोगोडा में उत्पाद विभाग की टीम द्वारा विधिवत छापामारी अभियान संचालित किया गया। छापामारी के क्रम में कुल तीन अवैध चुलाई अड्डों को ध्वस्त किया गया।
अभियान के दौरान लगभग 40 लीटर अवैध चुलाई शराब एवं 1100 किलोग्राम जावा महुवा बरामद किया गया। जिसे विधिसपन्त प्रक्रिया के तहत जब्त एवं नष्ट किया गया। छापामारी के दौरान संबंधित अभियुक्त मौके से फरार हो गए। सभी नामजद/ अज्ञात अभियुक्तों के विरुद्ध झारखंड
उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं से अंतर्गत प्राथमिक दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। उत्पाद विभाग द्वारा अवैध शराब निर्माण, भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध निरंतर अभियान संचालित किया जा रहा है तथा दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
- *ओलचिकि के 100 साल पर ज्ञान की नई रोशनी: 340 अभ्यर्थियों की भागीदारी, संताली भाषा के प्रति बढ़ता समर्पण* सरायकेला/घाटशिला, 19 अप्रैल 2026: आज दिनांक 19/04/2026 को पंजीकृत संस्था सत्य नारायण सोशियो इकोनॉमिक एंड रिसर्च सेंटर की ओर से घाटशिला कॉलेज में एसएनएम ट्रॉफी संताली टैलेंट सर्च क्वेस्ट परीक्षा का सफल एवं प्रेरणादायक आयोजन किया गया। इस परीक्षा केंद्र पर कुल 189 अभ्यर्थियों ने भाग लिया, जबकि चांडिल और घाटशिला के दोनों केंद्रों को मिलाकर कुल 340 अभ्यर्थी शामिल हुए। इस प्रतियोगिता में झारखंड के साथ-साथ उड़ीसा और पश्चिम बंगाल से भी अभ्यर्थियों की भागीदारी रही, जो संताली भाषा और ओलचिकि लिपि के प्रति बढ़ती जागरूकता और समर्पण को दर्शाता है। खास बात यह रही कि छोटे-छोटे बच्चों से लेकर युवा और उम्रदराज लोग तक इस परीक्षा में शामिल हुए—जो यह साबित करता है कि अपनी मातृभाषा के प्रति लगाव हर पीढ़ी में जीवित है। घाटशिला परीक्षा केंद्र में पंडित रघुनाथ मुर्मु मॉडल स्कूल पुनासीबाद के छोटे-छोटे बालक एवं बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर सभी का ध्यान आकर्षित किया। इन बच्चों की सहभागिता ने यह स्पष्ट कर दिया कि आने वाली पीढ़ी अपनी भाषा और लिपि को लेकर पूरी तरह जागरूक और प्रतिबद्ध है। संस्था प्रमुख सत्यनारायण मुर्मू ने बताया कि यह संताली टैलेंट सर्च परीक्षा रघुनाथ मुर्मू द्वारा आविष्कृत ओलचिकि लिपि के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में प्रारंभ की गई है। उन्होंने बताया कि तीन वर्ष पूर्व इस पहल की शुरुआत महज 10 अभ्यर्थियों से हुई थी, जो बढ़कर आज 340 तक पहुंच गई है—यह अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि और समाज की जागरूकता का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि इस परीक्षा का मुख्य उद्देश्य संताली भाषा-साहित्य के विकास के साथ-साथ ओलचिकि लिपि को जन-जन तक पहुंचाना और समाज को अपनी भाषा, संस्कृति, रीति-रिवाज एवं पारंपरिक व्यवस्था के प्रति जागरूक करना है। इस परीक्षा के माध्यम से चयनित 50 अभ्यर्थियों को रघुनाथ मुर्मू जयंती के अवसर पर चांडिल में आयोजित समारोह में सम्मानित किया जाएगा। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले को लैपटॉप, द्वितीय को टैबलेट तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को स्मार्टफोन देकर पुरस्कृत किया जाएगा। घाटशिला कॉलेज के केंद्राधीक्षक डॉ. रजनी कांत मांडी ने बताया कि अभ्यर्थियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। पुरुष और महिलाएं दोनों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और परीक्षा शांतिपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस अवसर पर झारखंड सरकार से यह मांग भी उठाई गई कि पूर्व शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन द्वारा सदन में उठाए गए 30,000 शिक्षक बहाली के प्रस्ताव को शीघ्र लागू किया जाए तथा “बंगाल मॉडल” को भी धरातल पर उतारा जाए, ताकि संताली सहित आदिवासी भाषाओं को शिक्षा व्यवस्था में उचित स्थान मिल सके। साथ ही झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित परीक्षाओं में प्रश्न पत्र केवल देवनागरी में ही नहीं, बल्कि संताली भाषा और ओलचिकि लिपि में भी उपलब्ध कराने की मांग की गई। यह मांग इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि संताली भाषा भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल है, फिर भी व्यवहारिक स्तर पर इसकी अनदेखी चिंता का विषय बनी हुई है। परीक्षा संचालन में भुजंग टुडू, पितांबर हांसदा, सुधीर चंद्र मुर्मु, हाराधन हांसदा, सत्य रंजन सोरेन, शंकर मुर्मू, डॉ० चरण हासदा, मनोहर हसदा, अनिमा टुडू, दिनेश सोरेन, नरेन हसदा, विभूति मार्डी, सुंदर हसदा, हरेंद्र टुडू, लखन मांझी, सीताराम मांझी,सोनाराम मांझी,सहित अन्य सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।1
- बुंडू मे navratri मेल लग चुका है 9दिनों का1
- नारी शक्ति वंदना अधिनियम के ऐतिहासिक महत्व और महिला सशक्तिकरण की दिशा में केंद्र सरकार के कदमो को रेखांकित करने के लिए आज DVC चौक माँ छिन्नमस्तिका लॉज में एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया1
- झारखंड के निजी स्कूलों में वार्षिक शुल्क और री-एडमिशन के नाम पर अभिभावकों से मोटी राशि वसूली जा रही है।सरकार इस पर तत्काल रोक लगाए।1
- Post by Nation24 news1
- रामगढ़ थाना क्षेत्र के हेसला में बारूद के कंटेनर के सफेद में आने से बाइक में सवार दो युवकों की घटनास्थल पर हुई मौत । आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क को किया जाम । मृतक दोनों युवक की पहचान मनुआ निवासी अमित मुंडा और बबलू बेदिया के रूप में की गई । दोनों युवक रामगढ़ की ओर से अपने घर लौट रहे थे वहीं हेसला के पास विपरीत दिशा से बारूद फैक्ट्री की कंटेनर के चपेट में आ गया जिससे घटना स्थल पर ही दोनों की मौत हो गई । मौके पर रामगढ़ पुलिस पहुंच कर ग्रामीणों से वार्ता करने में लगी हुई है । वहीं ग्रामीण मुआवजे की मांग को लेकर 2 घंटे से सड़क को जाम रखे हुए हैं ।1
- 5 मई को वार्ता करने के आश्वासन के बाद गुवा खदान मे युवाओं को रोजगार देने का आंदोलन ग्रामीणों ने किया समाप्त 500 बेरोजगार युवाओं की बहाली की मांग को लेकर सोमवार को गुवा सेल खदान क्षेत्र में 12 गांवों के मुंडा-मानकी के बैनर तले अनिश्चितकालीन चक्का जाम किया गया। यह आंदोलन सुबह 4:00 बजे शुरू हुआ, जिससे पूरे क्षेत्र का मुख्य मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया और आम जनजीवन प्रभावित रहा। वार्ता के कई दौर, शुरुआत में नहीं बनी सहमति चक्का जाम को समाप्त कराने के लिए सेल प्रबंधन और पुलिस प्रशासन द्वारा आंदोलनकारियों के साथ कई चरणों में वार्ता की गई, लेकिन शुरुआती दौर में कोई ठोस समाधान नहीं निकल पाया। वार्ता विफल होने के बाद कुछ समय के लिए स्थिति तनावपूर्ण भी बनी रही। प्रशासनिक हस्तक्षेप के बाद बनी सहमति बाद में मजिस्ट्रेट के रूप में पहुंचे ब्लॉक वेलफेयर ऑफिसर विनोद कुमार की अध्यक्षता में आंदोलन स्थल पर पुनः बैठक आयोजित की गई। प्रशासन और सेल प्रबंधन ने आंदोलनकारियों को समझाने का प्रयास किया, जिसके बाद सहमति बनी कि 5 मई को सेल के सीएसआर क्षेत्र के 18 गांवों के मुंडा-मानकी के साथ विस्तृत बैठक की जाएगी। लिखित आश्वासन मिलने पर खत्म हुआ आंदोलन आंदोलनकारियों को सेल प्रबंधन की ओर से लिखित आश्वासन दिया गया । #गुवा_चक्का_जाम #500_बेरोजगार_बहाली_मांग #सेल_प्रबंधन_वार्ता #मुंडा_मानकी_आंदोलन #5मई_बैठक_आश्वासन #पश्चिम_सिंहभूम_न्यूज #चाईबासा #kolhan #पश्चिमसिंहभूम #kolhan #sail1
- सरायकेला-खरसावां जिले में नई एसपी निधि द्विवेदी ने दिया योगदान एंकर: सरायकेला-खरसावां जिले में पुलिस अधीक्षक के रूप में योगदान देते ही निधि द्विवेदी ने स्पष्ट कर दिया कि महिला एवं बच्चों से जुड़े मामलों पर जिला पुलिस की विशेष फोकस रहेगी। उन्होंने संवेदनशील प्रकरणों में त्वरित कार्रवाई, पीड़ितों को कानूनी सहारा और सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराने को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया। एसपी ने सक्रिय अपराधियों के विरुद्ध सख्त अभियान चलाने की घोषणा करते हुए कहा कि इसके लिए विशेष रणनीति तैयार की जा रही है, ताकि अपराध पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को कानून-व्यवस्था के प्रति अधिक सतर्क और जवाबदेह रहने के निर्देश दिए। नवपदस्थापित एसपी का जिला पुलिस बल ने गॉड ऑफ़ ऑनर देकर भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर समीर कुमार सवैया, अरविंद बिंद्रा और पूजा कुमारी सहित सभी थाना प्रभारी उपस्थित रहे। एसपी ने पुलिस-जन सहयोग मजबूत कर भरोसे का वातावरण बनाने का भरोसा दिलाया। बाईट:निधि द्विवेदी, पुलिस अधीक्षक1
- ओरमांझी में नाग सांप का सुरक्षित रेस्क्यू, जु प्रबंधन ने संभाला मोर्चा ओरमांझी। ओरमांझी पंचायत क्षेत्र में सोमवार की दो पहर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक व्यक्ति अपने बाड़ी में झाड़ियों की सफाई कर रहा था और इसी दौरान उसे एक नाग सांप दिखाई दिया। सांप को देखते ही आसपास के लोग घबरा गए और मौके पर भीड़ जुट गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय लोगों ने तुरंत बिरसा जूलॉजिकल पार्क (जु) प्रबंधन को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही जु प्रबंधन की टीम, सांप पकड़ने वाले विशेषज्ञ के साथ घटनास्थल पर पहुंची और सावधानीपूर्वक नाग सांप का रेस्क्यू किया। रेस्क्यू के बाद सांप को सुरक्षित रूप से बिरसा जू लाया गया है, जहां उसे निगरानी में रखा गया है। जु प्रबंधन के अनुसार, सांप पूरी तरह सुरक्षित है और उसे कल प्राकृतिक आवास यानी जंगल में छोड़ दिया जाएगा। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली और जु प्रबंधन की त्वरित कार्रवाई की सराहना की।1