logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

लार पंचकल्याणक महोत्सव : तीसरे दिन धूमधाम से मनाया जन्म कल्याणक, नगर में निकाली गई भव्य शोभायात्रा लार 30 मार्च टीकमगढ़ जिले के निकटवर्ती दिगंबर जैन मंदिर लार पर पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के तीसरे दिन तीर्थंकर बालक के जन्म की खुशियां मनाई गई। इस अवसर पर अयोध्या नगरी में राजा नाभि राय के दरबार में जैसे ही माता मरु देवी के तीर्थंकर बालक को जन्म देने की खबर पहुंची, वैसे ही पूरा पांडाल खुशियों से झूम उठा। इसके पूर्व प्रातः बेला में श्री जी के अभिषेक पूजन विश्व शांति जगत कल्याण के लिये वृहत शांति धारा की गई। इसके बाद सुबह 7.30 बजे बालक आदिकुमार के जन्म की घोषणा हुई। भगवान आदिनाथ के जन्मोत्सव पर पूरा पांडाल भगवान के जयकारों से गूंज उठा। कई तरह के वाद्ययंत्रों को बजाकर भगवान के जन्मोत्सव की खुशियां मनाई गईं। जन्म कल्याणक के अवसर पर नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें भगवान की प्रतिमा को रथ में विराजमान कर पूरे नगर में भ्रमण कराया गया। शोभायात्रा मे हाथी, घोड़े, बैंड बाजे, बजरंग अखाड़ा हटा, रमतूला बुंदेली राबला पार्टी, डोल नगाड़े एवं पार्श्व म्यूजिकल ग्रुप के दिव्य घोष ने अपनी संगीतमय स्वरो से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके बाद सोधर्म इंद्र द्वारा भगवान को एरावत हाथी पर बैठाकर सुमेरु पर्वत ले जाने का मनोहारी दृश्य प्रस्तुत किया गया, जहाँ भगवान का अभिषेक किया गया। पंडाल में भगवान की बाल क्रीड़ाओं का मंचन किया गया और श्रद्धालुओं ने पालना झुलाकर खुशियां मनाईं। भगवान का जन्म होते ही पूरे पंडाल में 'भगवान आदिनाथ/महावीर की जय' के उद्घोष गूंज उठे और श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा की। जैन संत-मुनिराजों के सानिध्य में अभिषेक, शांतिधारा, और भक्ति गीतों के साथ यह कार्यक्रम संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में महिला-पुरुष शामिल हुए। इस अवसर पर धर्मसभा को सम्बोधित करते हुए जैन संत मुनिराजों ने कहा कि महापुरुषों के गुण-स्मरण से पुण्य की वृद्धि होती है। महापुरुषों का गुण स्मरण शांति एवं आनंदकारी होता है। भाव संतित के क्षय का कारण बनता है, पाप कर्म समाप्त होता है, पुण्य की वृद्धि होती है। शारीरिक, मानसिक क्लेशों का नाश होता है, आत्म शांति प्राप्त होती है, निर्वेद संवेग भाव प्रकट होते हैं, उन जैसे बनने के भाव आते हैं तथा महापुरुषों जैसे महान कार्य करने के विचार भी उत्पन्न होते हैं। अनाचार से आत्मा रक्षा कर श्रेष्ठ श्रेयो मार्ग पर चलने काम पुरुषार्थ करता है। सज्जनो को भगवान स्वयंभू ऋषभदेव से भगवान महावीर स्वामी पर्यंत सर्व तीर्थंकर मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम, महाबली हनुमान, केवली श्रुत, केवली चक्री आदि महापुरुषों का गुण कीर्तन करते रहना चाहिए। अंतिम जीवन कैसे निकालना है, इस पर विचार अवश्य करना चाहिए। शुभ कर्म करने वाले स्वर्ग मोक्ष प्राप्त करते हैं। अशुभ् कर्म करने वाले जीव नरक पशु आदि खोटी योनियों में भ्रमण कर घोर दुख प्राप्त करते हैं, जिनका वर्णन करना बहुत कठिन है। व्याख्यान करने से करुणा आती है, नयन अश्रु पूरित होते है, फिर अन्य दुख की क्या बात करें, पुण्य क्षीण न स्वयं पुण्यकर्म कर पाते है, न पुण्यकर्म करने वालों की अनुमोदना कर पाते है, न ही पुण्य पुरुषो व पुराण पुरुषो का गुणगान कर पाते है। 31मार्च को होगा भगवान का तप कल्याणक महोत्सव समिति के मीडिया प्रभारी एड. प्रभात जैन ने आगामी कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि 31 मार्च को भगवान का तप कल्याणक एवं पट्टाचार्य विशुद्ध सागर जी महाराज का आचार्य पदारोहन दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा।

2 hrs ago
user_ललित दुबे (न्यूज दिगौड़ा)
ललित दुबे (न्यूज दिगौड़ा)
पत्रकार टीकमगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
2 hrs ago

लार पंचकल्याणक महोत्सव : तीसरे दिन धूमधाम से मनाया जन्म कल्याणक, नगर में निकाली गई भव्य शोभायात्रा लार 30 मार्च टीकमगढ़ जिले के निकटवर्ती दिगंबर जैन मंदिर लार पर पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के तीसरे दिन तीर्थंकर बालक के जन्म की खुशियां मनाई गई। इस अवसर पर अयोध्या नगरी में राजा नाभि राय के दरबार में जैसे ही माता मरु देवी के तीर्थंकर बालक को जन्म देने की खबर पहुंची, वैसे ही पूरा पांडाल खुशियों से झूम उठा। इसके पूर्व प्रातः बेला में श्री जी के अभिषेक पूजन विश्व शांति जगत कल्याण के लिये वृहत शांति धारा की गई। इसके बाद सुबह 7.30 बजे बालक आदिकुमार के जन्म की घोषणा हुई। भगवान आदिनाथ के जन्मोत्सव पर पूरा पांडाल भगवान के जयकारों से गूंज उठा। कई तरह के वाद्ययंत्रों को बजाकर भगवान के जन्मोत्सव की खुशियां मनाई गईं। जन्म कल्याणक के अवसर पर नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें भगवान की प्रतिमा को रथ में विराजमान कर पूरे नगर में भ्रमण कराया गया। शोभायात्रा मे हाथी, घोड़े, बैंड बाजे, बजरंग अखाड़ा हटा, रमतूला बुंदेली राबला पार्टी, डोल नगाड़े एवं पार्श्व म्यूजिकल ग्रुप के दिव्य घोष ने अपनी संगीतमय स्वरो से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके बाद सोधर्म इंद्र द्वारा भगवान को एरावत हाथी पर बैठाकर सुमेरु पर्वत ले जाने का मनोहारी दृश्य प्रस्तुत किया गया, जहाँ भगवान का अभिषेक किया गया। पंडाल में भगवान की बाल क्रीड़ाओं का मंचन किया गया और श्रद्धालुओं ने पालना झुलाकर खुशियां मनाईं। भगवान का जन्म होते ही पूरे पंडाल में 'भगवान आदिनाथ/महावीर की जय' के उद्घोष गूंज उठे और श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा की। जैन संत-मुनिराजों के सानिध्य में अभिषेक, शांतिधारा, और भक्ति गीतों के साथ यह कार्यक्रम संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में महिला-पुरुष शामिल हुए। इस अवसर पर धर्मसभा को सम्बोधित करते हुए जैन संत मुनिराजों ने कहा कि महापुरुषों के गुण-स्मरण से पुण्य की वृद्धि होती है। महापुरुषों का गुण स्मरण शांति एवं आनंदकारी होता है। भाव संतित के क्षय का कारण बनता है, पाप कर्म समाप्त होता है, पुण्य की वृद्धि होती है। शारीरिक, मानसिक क्लेशों का नाश होता है, आत्म शांति प्राप्त होती है, निर्वेद संवेग भाव प्रकट होते हैं, उन जैसे बनने के भाव आते हैं तथा महापुरुषों जैसे महान कार्य करने के विचार भी उत्पन्न होते हैं। अनाचार से आत्मा रक्षा कर श्रेष्ठ श्रेयो मार्ग पर चलने काम पुरुषार्थ करता है। सज्जनो को भगवान स्वयंभू ऋषभदेव से भगवान महावीर स्वामी पर्यंत सर्व तीर्थंकर मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम, महाबली हनुमान, केवली श्रुत, केवली चक्री आदि महापुरुषों का गुण कीर्तन करते रहना चाहिए। अंतिम जीवन कैसे निकालना है, इस पर विचार अवश्य करना चाहिए। शुभ कर्म करने वाले स्वर्ग मोक्ष प्राप्त करते हैं। अशुभ् कर्म करने वाले जीव नरक पशु आदि खोटी योनियों में भ्रमण कर घोर दुख प्राप्त करते हैं, जिनका वर्णन करना बहुत कठिन है। व्याख्यान करने से करुणा आती है, नयन अश्रु पूरित होते है, फिर अन्य दुख की क्या बात करें, पुण्य क्षीण न स्वयं पुण्यकर्म कर पाते है, न पुण्यकर्म करने वालों की अनुमोदना कर पाते है, न ही पुण्य पुरुषो व पुराण पुरुषो का गुणगान कर पाते है। 31मार्च को होगा भगवान का तप कल्याणक महोत्सव समिति के मीडिया प्रभारी एड. प्रभात जैन ने आगामी कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि 31 मार्च को भगवान का तप कल्याणक एवं पट्टाचार्य विशुद्ध सागर जी महाराज का आचार्य पदारोहन दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • Post by ललित दुबे (न्यूज दिगौड़ा)
    1
    Post by ललित दुबे (न्यूज दिगौड़ा)
    user_ललित दुबे (न्यूज दिगौड़ा)
    ललित दुबे (न्यूज दिगौड़ा)
    पत्रकार टीकमगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • कृषक सिकंदर खान ने स्ट्रॉ रीपर कृषि यंत्र द्वारा भूसा बनाकर किया नरवाई प्रबंधन --- ग्राम बम्होरी खास विकासखंड जतारा निवासी कृषक सिकंदर खान नरवाई प्रबंधन कृषि यंत्र स्ट्रॉ रीपर की सहायता से अपने ग्राम एवं आसपास के ग्रामों में हार्वेस्टर से गेहूं की कटाई उपरांत खेत पर फैले फसल अवशेष का भूसा बनाया जा रहा है। अब तक उनके द्वारा आज दिनांक तक 42 टैंक भूसा बनाकर विक्रय किया जा चुका है जिससे उन्हें 2000 रूपये प्रति टैंक के हिसाब से लगभग 84000 रुपए की आय हो चुकी है। श्री सिकंदर द्वारा बताया गया कि इस यंत्र से खेत में हार्वेस्टर की कटाई के उपरांत फैले व खड़े फसल अवशेष का भूसा बना दिया जाता है जिससे अतिरिक्त आय के साथ नरवाई में आग लगाने की आवश्यकता नहीं होती तथा मृदा स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण होता है। उल्लेखनीय है कि सिकंदर खान द्वारा कृषि अभियांत्रिकी विभाग की ई कृषि यंत्र अनुदान योजना अंतर्गत नरवाई प्रबंधन कृषि यंत्र स्ट्रॉ रीपर का क्रय किया गया जिसमें उन्हें 150000 रूपये की अनुदान सहायता प्राप्त हुई।
    1
    कृषक  सिकंदर खान ने स्ट्रॉ रीपर कृषि यंत्र द्वारा भूसा बनाकर किया नरवाई प्रबंधन
---
ग्राम बम्होरी खास विकासखंड जतारा निवासी कृषक  सिकंदर खान नरवाई प्रबंधन कृषि यंत्र स्ट्रॉ रीपर की सहायता से अपने ग्राम एवं आसपास के ग्रामों में हार्वेस्टर से गेहूं की कटाई उपरांत खेत पर फैले फसल अवशेष का भूसा बनाया जा रहा है। अब तक उनके द्वारा आज दिनांक तक 42 टैंक भूसा बनाकर विक्रय किया जा चुका है जिससे उन्हें 2000 रूपये प्रति टैंक के हिसाब से लगभग 84000 रुपए की आय हो चुकी है।
श्री सिकंदर द्वारा बताया गया कि इस यंत्र से खेत में हार्वेस्टर की कटाई के उपरांत फैले व खड़े फसल अवशेष का भूसा बना दिया जाता है जिससे अतिरिक्त आय के साथ नरवाई में आग लगाने की आवश्यकता नहीं होती तथा मृदा स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण होता है।
उल्लेखनीय है कि सिकंदर खान द्वारा कृषि अभियांत्रिकी विभाग की ई कृषि यंत्र अनुदान योजना अंतर्गत नरवाई प्रबंधन कृषि यंत्र स्ट्रॉ रीपर का क्रय किया गया जिसमें उन्हें 150000 रूपये की अनुदान सहायता प्राप्त हुई।
    user_Jamil khan
    Jamil khan
    टीकमगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • *अभद्रता पर भड़का पत्रकार संघ, सख्त कार्रवाई की मांग* *घुवारा में वर्दी की गुंडागर्दी श्रमजीवी पत्रकार संघ का सीधा वार भ्रष्ट वर्दीधारी हटाओ* *घुवारा चौकी में पदस्थ आरक्षक की अभद्रता, गाली-गलौज और धमकी से मचा हड़कंप* घुवारा में वर्दी के दुरुपयोग और पत्रकारों के साथ हुई अभद्रता का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। घटना से आक्रोशित श्रमजीवी पत्रकार संघ ने एकजुट होकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। श्रमजीवी पत्रकार संघ के द्वारा चौकी परिसर में एकजुट होकर घुवारा चौकी में एसपी के नाम ज्ञापन सौंपा है। वही आरक्षक दीपक सूत्रकार के खिलाफ सख्त और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है। वही ज्ञापन में स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया है कि जब पत्रकार मानवता का परिचय देते हुए घायल युवक को अस्पताल पहुंचा रहे थे और सड़क पर घायल गाय को सुरक्षित स्थान पर ले जाने का प्रयास कर रहे थे,उसी दौरान घुवारा चौकी में पदस्थ आरक्षक ने शराब के नशे में अमानवीय और शर्मनाक व्यवहार किया। इतना ही नहीं, श्रमजीवी पत्रकार संघ के तहसील अध्यक्ष किशन कुशवाहा के साथ भी खुलेआम गाली-गलौज कर अपमानित किया गया, जो न केवल पत्रकारिता का अपमान है बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर सीधा हमला है।पत्रकार संघ ने आरोप लगाया कि उक्त आरक्षक ने चौकी परिसर में भी वरिष्ठ अधिकारियों के सामने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए अपने पद का घमंड दिखाया और धमकी दी कि उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। इस तरह की भाषा और रवैया पुलिस विभाग की छवि को धूमिल करने वाला है। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि इस पूरे मामले में निष्पक्ष जांच कर दोषी पुलिसकर्मी पर कड़ी कार्रवाई नहीं की गई, तो पत्रकार संगठन उग्र आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। ज्ञापन में यह भी मांग की गई है कि ऐसे गैर-जिम्मेदार और भ्रष्ट आचरण वाले पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से हटाया जाए, ताकि भविष्य में किसी भी आम नागरिक या पत्रकार के साथ इस तरह की घटना न हो। यह मामला अब सिर्फ एक व्यक्ति की अभद्रता तक सीमित नहीं रहा,बल्कि यह पूरे प्रशासनिक तंत्र की कार्यप्रणाली पर बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है।अगर समय रहते सख्त कदम नहीं उठाए गए, तो यह आक्रोश बड़े आंदोलन का रूप ले सकता है, जिसकी जिम्मेदारी पूरी तरह प्रशासन की होगी।
    1
    *अभद्रता पर भड़का पत्रकार संघ, सख्त कार्रवाई की मांग*
*घुवारा में वर्दी की गुंडागर्दी   श्रमजीवी पत्रकार संघ का सीधा वार भ्रष्ट वर्दीधारी हटाओ*
*घुवारा चौकी में पदस्थ आरक्षक की अभद्रता, गाली-गलौज और धमकी से मचा हड़कंप*
घुवारा में वर्दी के दुरुपयोग और पत्रकारों के साथ हुई अभद्रता का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। घटना से आक्रोशित श्रमजीवी पत्रकार संघ ने एकजुट होकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। श्रमजीवी पत्रकार संघ के द्वारा चौकी परिसर में एकजुट होकर घुवारा चौकी में एसपी के नाम ज्ञापन सौंपा है। वही आरक्षक दीपक सूत्रकार के खिलाफ सख्त और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है। वही ज्ञापन में स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया है कि जब पत्रकार मानवता का परिचय देते हुए घायल युवक को अस्पताल पहुंचा रहे थे और सड़क पर घायल गाय को सुरक्षित स्थान पर ले जाने का प्रयास कर रहे थे,उसी दौरान घुवारा चौकी में पदस्थ आरक्षक ने शराब के नशे में अमानवीय और शर्मनाक व्यवहार किया। इतना ही नहीं, श्रमजीवी पत्रकार संघ के तहसील अध्यक्ष किशन कुशवाहा के साथ भी खुलेआम गाली-गलौज कर अपमानित किया गया, जो न केवल पत्रकारिता का अपमान है बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर सीधा हमला है।पत्रकार संघ ने आरोप लगाया कि उक्त आरक्षक ने चौकी परिसर में भी वरिष्ठ अधिकारियों के सामने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए अपने पद का घमंड दिखाया और धमकी दी कि उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। इस तरह की भाषा और रवैया पुलिस विभाग की छवि को धूमिल करने वाला है। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि इस पूरे मामले में निष्पक्ष जांच कर दोषी पुलिसकर्मी पर कड़ी कार्रवाई नहीं की गई, तो पत्रकार संगठन उग्र आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। ज्ञापन में यह भी मांग की गई है कि ऐसे गैर-जिम्मेदार और भ्रष्ट आचरण वाले पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से हटाया जाए, ताकि भविष्य में किसी भी आम नागरिक या पत्रकार के साथ इस तरह की घटना न हो। यह मामला अब सिर्फ एक व्यक्ति की अभद्रता तक सीमित नहीं रहा,बल्कि यह पूरे प्रशासनिक तंत्र की कार्यप्रणाली पर बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है।अगर समय रहते सख्त कदम नहीं उठाए गए, तो यह आक्रोश बड़े आंदोलन का रूप ले सकता है, जिसकी जिम्मेदारी पूरी तरह प्रशासन की होगी।
    user_मध्य प्रदेश श्रमजीवी संदीप सिंह घोष
    मध्य प्रदेश श्रमजीवी संदीप सिंह घोष
    Ghuwara, Chhatarpur•
    17 hrs ago
  • थाने में इंसाफ मांगने पहुंचे दृष्टिहीन पीड़ित को कोतवाली प्रभारी ने लात मारकर भगाया,, घटना का वीडियो हुआ वायरल,, मामला उत्तर प्रदेश के #बदायूं जिले के बिसौली कोतवाली का UP Police
    1
    थाने में इंसाफ मांगने पहुंचे दृष्टिहीन पीड़ित को कोतवाली प्रभारी ने लात मारकर भगाया,, घटना का वीडियो हुआ वायरल,, मामला उत्तर प्रदेश के #बदायूं जिले के बिसौली कोतवाली का UP Police
    user_Manish Yadav
    Manish Yadav
    पलेरा, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • जाखलौन में भगवान महावीर जयंती का पर्व बड़े ही श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। जैन समाज ने विभिन्न धार्मिक कार्यों का आयोजन किया। इसी क्रम में जाखलौन दिगंबर जैन मंदिर से एक भव्य शोभा यात्रा निकाली गई जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। शोभा यात्रा जैन मंदिर से होकर मुख्य मार्ग बाजार से होती हुई मंदिर परिसर में समाप्त हुई। रास्ते में सभी श्रद्धालुओं में उत्साह देखा गया। शोभा यात्रा में भगवान महावीर के जीवन, त्याग,अहिंसा, और सत्य का संदेश दिया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने भगवान महावीर के बताए गए मार्ग अहिंसा, सत्य और करुणा पर चलने का संकल्प लिया। भक्तों द्वारा कहा गया। कि वर्तमान वैश्विक तनाव के दौर में भगवान महावीर का जियो और जीने दो का संदेश अत्यंत प्रासंगिग है। जो शांति और अस्तित्व का मार्ग दिखाता है। शोभा यात्रा में बताया गया कि भगवान महावीर के सिद्धांतों को अपनाकर ही व्यक्ति जीवन के दुखों से मुक्ति पा सकता है। शोभा यात्रा का समापन मंदिर जी में भगवान का अभिषेक और आरती के साथ हुआ। शोभा यात्रा में जगदीश प्रसाद जैन, सुनील सिंघई, मोदी शिखर चंद्र जैन,सुरेश मोदी, जैन मंदिर अध्यक्ष ऋषभ जैन, दीपक जैन,संतोष जैन, नितिन जैन, पंकज जैन, संजय जैन, श्रेयांश जैन, सुनील जैन, आशीष जैन, अमित जैन, अभय जैन, डोलू जैन, विनय जैन, प्रकाश जैन, शशांक जैन, अमन जैन, सलिल जैन, केतन जैन, राहुल जैन, राजू जैन, कालू जैन, सुधीर जैन, अंकित जैन ओशो, अतुल सिंघई, अंकित सिंघई, सौरभ जैन, प्रदीप जैन, अजय जैन, राज जैन, और समस्त महिला मंडल एवम थाना प्रभारी अर्जुन सिंह, उप निरीक्षक संजय सिंह, उप निरीक्षक रामकृपाल सिंह, हेड कांस्टेबल सर्वेश कुमार, हेड कांस्टेबल अजीत, कांस्टेबल प्रशांत शुक्ला, कांस्टेबल सौरभ कुमार, महिला कांस्टेबल पूजा, उपस्थित रहे। *महावीर जयंती के पर्व पर थाना प्रभारी की अहम भूमिका* ललितपुर पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुस्ताक के निर्देशन में जाखलौन थाना प्रभारी अर्जुन सिंह ने कस्बे में समस्त मांस मीट की दुकानो को इस पर्व पर बंद रखने के निर्देश दिए जिनका पालन भी किया गया। और शोभा यात्रा शुरू होने से पहले थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ मंदिर प्रांगण में पहुंचे और शोभायात्रा में मंदिर जी से पाली तिराहे होते हुए वापस मंदिर जी में समापन होने तक शामिल रहे।
    3
    जाखलौन में भगवान महावीर जयंती का पर्व बड़े ही श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। जैन समाज ने विभिन्न धार्मिक कार्यों का आयोजन किया। इसी क्रम में जाखलौन दिगंबर जैन मंदिर से एक भव्य शोभा यात्रा निकाली गई जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। शोभा यात्रा जैन मंदिर से होकर मुख्य मार्ग बाजार से होती हुई मंदिर परिसर में समाप्त हुई। रास्ते में सभी श्रद्धालुओं में उत्साह देखा गया। शोभा यात्रा में भगवान महावीर के जीवन, त्याग,अहिंसा, और सत्य का संदेश दिया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने भगवान महावीर के बताए गए मार्ग अहिंसा, सत्य और करुणा पर चलने का संकल्प लिया। भक्तों द्वारा कहा गया। कि वर्तमान वैश्विक तनाव के दौर में भगवान महावीर का जियो और जीने दो का संदेश अत्यंत प्रासंगिग है। जो शांति और अस्तित्व का मार्ग दिखाता है।
शोभा यात्रा में बताया गया कि भगवान महावीर के सिद्धांतों को अपनाकर ही व्यक्ति जीवन के दुखों से मुक्ति पा सकता है। शोभा यात्रा का समापन मंदिर जी में भगवान का अभिषेक और आरती के साथ हुआ।
शोभा यात्रा में जगदीश प्रसाद जैन, सुनील सिंघई, मोदी शिखर चंद्र जैन,सुरेश मोदी, जैन मंदिर अध्यक्ष ऋषभ जैन, दीपक जैन,संतोष जैन, नितिन जैन, पंकज जैन, संजय जैन, श्रेयांश जैन, सुनील जैन, आशीष जैन, अमित जैन, अभय जैन, डोलू जैन, विनय जैन, प्रकाश जैन, शशांक जैन, अमन जैन, सलिल जैन, केतन जैन, राहुल जैन, राजू जैन, कालू जैन, सुधीर जैन, अंकित जैन ओशो, अतुल सिंघई, अंकित सिंघई, सौरभ जैन, प्रदीप जैन, अजय जैन, राज जैन, और समस्त महिला मंडल एवम थाना प्रभारी अर्जुन सिंह, उप निरीक्षक संजय सिंह, उप निरीक्षक रामकृपाल सिंह, हेड कांस्टेबल सर्वेश कुमार, हेड कांस्टेबल अजीत, कांस्टेबल प्रशांत शुक्ला, कांस्टेबल सौरभ कुमार, महिला कांस्टेबल पूजा, उपस्थित रहे।
*महावीर जयंती के पर्व पर थाना प्रभारी की अहम भूमिका* ललितपुर पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुस्ताक के निर्देशन में जाखलौन थाना प्रभारी अर्जुन सिंह ने कस्बे में समस्त मांस मीट की दुकानो को इस पर्व पर बंद रखने के निर्देश दिए जिनका पालन भी किया गया। और शोभा यात्रा शुरू होने से पहले थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ मंदिर प्रांगण में पहुंचे और शोभायात्रा में मंदिर जी से पाली तिराहे होते हुए वापस मंदिर जी में समापन होने तक शामिल रहे।
    user_Pradeep Jain
    Pradeep Jain
    Lalitpur, Uttar Pradesh•
    4 hrs ago
  • ललितपुर के मड़ावरा कस्बे की निवासी हिमांशी जैन का यूपी पीसीएस 2024 में असिस्टेंट कमिश्नर के पद पर चयन हुआ है। उन्होंने दूसरी बार में 154वीं रैंक हासिल कर यह सफलता प्राप्त की। कोरोना काल में पिता की हुई थी मृत्यु, मां ने परचून की दुकान चलाकर पाला परिवार को, अब बेटी ने बढ़ाया सम्पूर्ण कस्बे का मान , पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
    1
    ललितपुर के मड़ावरा कस्बे की निवासी हिमांशी जैन का यूपी पीसीएस 2024 में असिस्टेंट कमिश्नर के पद पर चयन हुआ है। उन्होंने दूसरी बार में 154वीं रैंक हासिल कर यह सफलता प्राप्त की। कोरोना काल में पिता की हुई थी मृत्यु, मां ने परचून की दुकान चलाकर पाला परिवार को, अब बेटी ने बढ़ाया सम्पूर्ण कस्बे का मान , 
पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
    user_पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
    पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
    Media house ललितपुर, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • जाखलौन ललितपुर मामला कस्बा जा खलौन क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जीरोन का है जहां पर अबैध शराब बिक्री की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल चल रही है जो ग्राम जीरोन में समय के पहले शराब की बिक्री दिखाई जा रही है जिससे ग्रामीणों में भारी प्रशासन के खिलाफ नाराजगी है की जो ग्राम जीरोन में शराब की अबैध बिक्री चल रही है इस पर रोकथाम लगाई जाए
    1
    जाखलौन ललितपुर   मामला कस्बा जा खलौन क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जीरोन का है जहां पर अबैध शराब बिक्री की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल चल रही है जो ग्राम जीरोन में समय के पहले शराब की बिक्री दिखाई जा रही है जिससे ग्रामीणों में भारी प्रशासन के खिलाफ नाराजगी है की जो ग्राम जीरोन में शराब की अबैध बिक्री चल रही है इस पर  रोकथाम लगाई जाए
    user_नीरज शर्मा बुंदेलखंड मीडिया प्रभारी
    नीरज शर्मा बुंदेलखंड मीडिया प्रभारी
    ललितपुर, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • कुंडेश्वर मंडल एवं बड़गांव मंडल महा प्रशिक्षण अभियान के तहत आयोजित प्रशिक्षण शिविर में मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व विधायक राकेश गिरी हुए शामिल हमारी सरकार का उद्देश्य सत्ता प्राप्ति नहीं समाज सेवा हे - पूर्व विधायक राकेश गिरी टीकमगढ़। सोमवार के दिन पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान के तहत ग्राम पंचायत कुंडेश्वर मंडल एवं बड़ागांव धासन मंडल सहित बुड़ेरा मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गणों के महा प्रशिक्षण अभियान आयोजित किया गया। जिसमें कुंडेश्वर मंडल का प्रशिक्षण अभियान गणेश धर्मशाला में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण अभियान में मुख्य रूप से संभाग प्रभारी पुष्पेंद्र नाथ पाठक गुड्डन भैया एवं पूर्व विधायक राकेश गिरी मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद रहे। महा प्रशिक्षण अभियान में कुंडेश्वर मंडल अध्यक्ष हरीश अहिरवार एवं ग्रामीण मंडल अध्यक्ष बृजेंद्र लोधी के द्वारा मुख्य वक्ताओं का स्वागत सम्मान किया गया। प्रशिक्षण के दौरान पूर्व विधायक राकेश गिरी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजना के बारे में बताते हुए कहा कि सरकार के द्वारा जनता का पैसा किसान के खाते में पहुंच रहा है पंडित दीनदयाल जी द्वारा पार्टी की सोच ही भारतीय जनता पार्टी की सरकार है हमारी सरकार की योजना जन-जन तक पहुंचे विकास ही सच्ची प्रगति है हमारी सरकार का उद्देश्य सत्ता प्राप्ति नहीं समाज सेवा हे। जीवन में जो संघर्ष करेगा वही आगे बढ़ेगा दीनदयाल जी की सोच कि हम 370 धारा हटाएंगे एवं राम मंदिर बनाएंगे जो कि आज 370 धारा सरकार के द्वारा हटाई गई है एवं आज राम मंदिर निर्माण होकर तैयार हो गया हे। पंडित दीनदयाल जी की इसी सोच की वजह से आज हम लोग यहां बैठे हैं। वहीं उन्होंने बताया कि हमारी सरकार के द्वारा आयुष्मान योजना उज्ज्वला योजना फ्री में अनाज दिया जाता है कोरोना के समय में लोगों को ऑक्सीजन की सुविधा किसान सम्मन निधि लाडली लक्ष्मी योजना के तहत सीधे बहनों के खातों में सीधा पैसा, वही अस्पताल में जननी एक्सप्रेस योजना के तहत फ्री में वहां की सुविधा, माध्यमिक शाला स्कूल में भोजन एवं बच्चों के पढ़ाई के लिए किताबों की व्यवस्था, स्कूल जाने के लिए साइकिल की व्यवस्था सरकार के द्वारा दी जा रही है। यही भारतीय जनता पार्टी की सरकार है जो अंतिम छोड़कर खड़े व्यक्ति तक अपनी योजनाओं का लाभ पहुंचती है ताकि कोई भी व्यक्ति किस महिला शासन की योजनाओं से वंचित ना रहे। वहीं उन्होंने बगाज माता परिसर में बुडेरा मंडल की अभियान के तहत शिविर में पूर्व विधायक राकेश गिरी ने मध्य प्रदेश में चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बताते हुए कार्यकर्ताओं से कहा कि टीकमगढ़ विधानसभा में नल जल योजना के तहत बांध सुजारा बांध की निहर के द्वारा गांव गांव तक पानी पहुंचाने का काम हमारी सरकार ने किया है। लाडली बहन योजना के तहत महिलाओं के खाते में हर महा 1550 की राशि दी जा रही है। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नंदिता पाठक ,भाजपा जिला अध्यक्ष सरोज राजपूत,बड़ागांव धासन मंडल अध्यक्ष सुनील रैकवार, बुडेरा मंडल अध्यक्ष रामा रजक सावरकर मंडल अध्यक्ष प्रभा श्रीवास्तव, आशुतोष भट्ट, पंकज प्रजापति , ऋषि तिवारी, बकपुरा सरपंच सुरेश तिवारी , रामस्वरूप यादव , जगजीवन प्रजापति, जनपद सदस्य रतन टाटा , राकेश लोधी , कैलाश राय,कपिल नामदेव , पुष्पेंद्र राजा, राकेश हटिया जी राजेश साहू, भूपेंद्र लोधी सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता अनेक वाजपेई मौजूद रहे।
    2
    कुंडेश्वर मंडल एवं बड़गांव मंडल महा प्रशिक्षण अभियान के तहत आयोजित प्रशिक्षण शिविर में मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व विधायक राकेश गिरी हुए शामिल 
हमारी सरकार का उद्देश्य सत्ता प्राप्ति नहीं समाज सेवा हे - पूर्व विधायक राकेश गिरी 
टीकमगढ़। सोमवार के दिन पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान के तहत ग्राम पंचायत कुंडेश्वर मंडल एवं बड़ागांव धासन मंडल सहित बुड़ेरा मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गणों के महा प्रशिक्षण अभियान आयोजित किया गया। जिसमें कुंडेश्वर मंडल का प्रशिक्षण अभियान गणेश धर्मशाला में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण अभियान में मुख्य रूप से संभाग प्रभारी पुष्पेंद्र नाथ पाठक गुड्डन भैया एवं पूर्व विधायक राकेश गिरी मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद रहे। 
महा प्रशिक्षण अभियान में कुंडेश्वर मंडल अध्यक्ष हरीश अहिरवार एवं ग्रामीण मंडल अध्यक्ष बृजेंद्र लोधी के द्वारा मुख्य वक्ताओं का स्वागत सम्मान किया गया। प्रशिक्षण के दौरान पूर्व विधायक राकेश गिरी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजना के बारे में बताते हुए कहा कि सरकार के द्वारा जनता का पैसा किसान के खाते में पहुंच रहा है पंडित दीनदयाल जी द्वारा पार्टी की सोच ही भारतीय जनता पार्टी की सरकार है हमारी सरकार की योजना जन-जन तक पहुंचे विकास ही सच्ची प्रगति है हमारी सरकार का उद्देश्य सत्ता प्राप्ति नहीं समाज सेवा हे। जीवन में जो संघर्ष करेगा वही आगे बढ़ेगा दीनदयाल जी की सोच कि हम 370 धारा हटाएंगे एवं राम मंदिर बनाएंगे जो कि आज 370 धारा सरकार के द्वारा हटाई गई है एवं आज राम मंदिर निर्माण होकर तैयार हो गया हे। पंडित दीनदयाल जी की इसी सोच की वजह से आज हम लोग यहां बैठे हैं। वहीं उन्होंने बताया कि हमारी सरकार के द्वारा आयुष्मान योजना उज्ज्वला योजना फ्री में अनाज दिया जाता है कोरोना के समय में लोगों को ऑक्सीजन की सुविधा किसान सम्मन निधि लाडली लक्ष्मी योजना के तहत सीधे बहनों के खातों में सीधा पैसा, वही अस्पताल में जननी एक्सप्रेस योजना के तहत फ्री में वहां की सुविधा, माध्यमिक शाला स्कूल में भोजन एवं बच्चों के पढ़ाई के लिए किताबों की व्यवस्था, स्कूल जाने के लिए साइकिल की व्यवस्था सरकार के द्वारा दी जा रही है। यही भारतीय जनता पार्टी की सरकार है जो अंतिम छोड़कर खड़े व्यक्ति तक अपनी योजनाओं का लाभ पहुंचती है ताकि कोई भी व्यक्ति किस महिला शासन की योजनाओं से वंचित ना रहे।  
वहीं उन्होंने बगाज माता परिसर में बुडेरा मंडल की अभियान के तहत शिविर में पूर्व विधायक राकेश गिरी ने मध्य प्रदेश में चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बताते हुए कार्यकर्ताओं से कहा कि टीकमगढ़ विधानसभा में नल जल योजना के तहत बांध सुजारा बांध की निहर के द्वारा गांव गांव तक पानी पहुंचाने का काम हमारी सरकार ने किया है। लाडली बहन योजना के तहत महिलाओं के खाते में हर महा 1550 की राशि दी जा रही है। 
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नंदिता पाठक ,भाजपा जिला अध्यक्ष सरोज राजपूत,बड़ागांव धासन मंडल अध्यक्ष सुनील रैकवार, बुडेरा मंडल अध्यक्ष रामा रजक सावरकर मंडल अध्यक्ष प्रभा श्रीवास्तव, आशुतोष भट्ट, पंकज प्रजापति , ऋषि तिवारी, बकपुरा सरपंच सुरेश तिवारी , रामस्वरूप यादव , जगजीवन प्रजापति, जनपद सदस्य  रतन टाटा , राकेश लोधी , कैलाश राय,कपिल नामदेव , पुष्पेंद्र राजा, राकेश हटिया जी राजेश साहू, भूपेंद्र लोधी सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता अनेक वाजपेई मौजूद रहे।
    user_Jamil khan
    Jamil khan
    टीकमगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.