केरलम में कांग्रेस की जीत को लेकर कांग्रेसियों में जश्न का माहौल, खुशियां हुई साझा लालगंज, प्रतापगढ़। केरलम में कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ गठबंधन की शानदार जीत के साथ चार राज्यों में पार्टी की सरकार बनने को लेकर मंगलवार को कांग्रेसी गढ़ रामपुरखास में जश्न का माहौल दिखा। उत्साहित पार्टी कार्यकर्ताओं का हुजूम सुबह से ही क्षेत्रीय विधायक एवं कांग्रेस विधानमण्डल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना के कैम्प कार्यालय पर जुटने लगा। बैठक कर पार्टी कार्यकर्ताओं ने राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी तथा विधायक मोना के नेतृत्व में पार्टी संगठन को सशक्त बनाए जाने का सामूहिक संकल्प लिया। इसके बाद कार्यकर्ता पार्टी के झण्डे व बैनर के साथ कैम्प कार्यालय से भारी तादात में जोश के साथ स्थानीय इंदिरा चौक पहुंचे। यहां चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी तथा पूर्व प्रमुख सुरेन्द्र सिंह ददन के संयुक्त नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। वहीं चौक पर एक दूसरे का मुंह मीठा कराकर कार्यकर्ताओं को खुशियां साझा करते देखा गया। चौक पर कांग्रेसियों का उत्साह तब और बढ़ गया जब जश्न में बड़ी संख्या में व्यापारियों व अधिवक्ताओं का जत्था भी पहुंचने लगा। यहां हुई सभा में पार्टी कार्यकर्ताओं में केरलम में सरकार बनने की खुशी चहकती दिखी। वहीं पश्चिम बंगाल में इस बार खाता खुलने के साथ केरलम की जीत को कांग्रेस की चार राज्यों में सरकार होने की भी खुशी कार्यकर्ताओं का जोश बढ़ाए दिखी। चौक पर जमा कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में व्यापारियों, अधिवक्ताओं व स्थानीय लोगों ने जीत की खुशी में इस बार रामपुरखास में गोल्डेन जुबली के इतिहास गढ़ने का भी इजहार किया। अध्यक्षता चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी व संचालन मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने किया। कार्यक्रम का संयोजन संयुक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी महेश व व्यापार मण्डल अध्यक्ष उदयशंकर द्विवेदी तथा पूर्व प्रधान रामचंद्र तिवारी, छोटेलाल सरोज व पप्पू तिवारी एवं एबादुर्रहमान करते दिखे। यहां सभा को डॉ0 ओमप्रकाश जायसवाल, सूबेदार बीडी सिंह बघेल, लाल विनोद प्रताप सिंह, भइयाराम तिवारी, पवन शुक्ला, दारा सिंह, पन्नेलाल पाल, आशीष कौशल, शेरू खां, दीपक मिश्र ने संबोधित करते हुए पार्टी की राष्ट्रीय नीतियों पर प्रकाश डाला। इस मौके पर त्रिभु तिवारी, अभिनव शुक्ल, नीरज सिंह, धीरेन्द्रमणि शुक्ल, राहुल तिवारी, विपिन शुक्ल, प्रमोद तिवारी, संतोष सिंह, संतोष पाण्डेय, मुरलीधर तिवारी, मोनू पाण्डेय, सिंटू मिश्र, श्याम नारायण तिवारी, प्रमोद सरोज, रजा खान, कुंवर ज्ञानेन्द्र सिंह, रामलोचन तिवारी, जगदीश तिवारी बबलू, सोनू शुक्ला, जमजम, बेलाल रहमानी, विद्याधर मिश्र, हरीश सिंह, दिनेश सिंह, जियाउल खां, सोनू मिश्र, अवनीश शुक्ल आदि मौजूद रहे।

- पट्टी, प्रतापगढ़। कोतवाली पट्टी में तैनात एक सिपाही पर गंभीर आरोप लगे हैं। बिजली विभाग के संविदा कर्मचारियों का आरोप है कि सिपाही उनसे ₹6000 की अवैध वसूली कर रहा है और पैसा न देने पर अज्ञात मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहा है। कुछ दिन पहले आंधी-तूफान के कारण पेड़ गिरने से क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी। संविदा कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए पेड़ की डालियां हटाकर लाइन दुरुस्त की और सप्लाई बहाल कराई। आरोप है कि इसी काम को आधार बनाकर कोतवाली का एक सिपाही अब फोन करके कर्मियों से ₹6000 मांग रहा है। पीड़ित कर्मियों के अनुसार, रिश्वत न देने पर सिपाही ने उन्हें फर्जी केस में फंसाने की धमकी दी है। घटना से नाराज संविदा कर्मियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनके खिलाफ कोई झूठा मुकदमा दर्ज किया गया तो वे अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ जाएंगे और पूरे क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बाधित कर देंगे। पीड़ित कर्मचारियों ने पूरे मामले की लिखित शिकायत पुलिस अधीक्षक, से की है। उन्होंने निष्पक्ष जांच कराकर आरोपी सिपाही के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है । अनिल कुमार (त्रिलोक न्यूज़)2
- लालगंज, प्रतापगढ़। केरलम में कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ गठबंधन की शानदार जीत के साथ चार राज्यों में पार्टी की सरकार बनने को लेकर मंगलवार को कांग्रेसी गढ़ रामपुरखास में जश्न का माहौल दिखा। उत्साहित पार्टी कार्यकर्ताओं का हुजूम सुबह से ही क्षेत्रीय विधायक एवं कांग्रेस विधानमण्डल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना के कैम्प कार्यालय पर जुटने लगा। बैठक कर पार्टी कार्यकर्ताओं ने राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी तथा विधायक मोना के नेतृत्व में पार्टी संगठन को सशक्त बनाए जाने का सामूहिक संकल्प लिया। इसके बाद कार्यकर्ता पार्टी के झण्डे व बैनर के साथ कैम्प कार्यालय से भारी तादात में जोश के साथ स्थानीय इंदिरा चौक पहुंचे। यहां चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी तथा पूर्व प्रमुख सुरेन्द्र सिंह ददन के संयुक्त नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। वहीं चौक पर एक दूसरे का मुंह मीठा कराकर कार्यकर्ताओं को खुशियां साझा करते देखा गया। चौक पर कांग्रेसियों का उत्साह तब और बढ़ गया जब जश्न में बड़ी संख्या में व्यापारियों व अधिवक्ताओं का जत्था भी पहुंचने लगा। यहां हुई सभा में पार्टी कार्यकर्ताओं में केरलम में सरकार बनने की खुशी चहकती दिखी। वहीं पश्चिम बंगाल में इस बार खाता खुलने के साथ केरलम की जीत को कांग्रेस की चार राज्यों में सरकार होने की भी खुशी कार्यकर्ताओं का जोश बढ़ाए दिखी। चौक पर जमा कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में व्यापारियों, अधिवक्ताओं व स्थानीय लोगों ने जीत की खुशी में इस बार रामपुरखास में गोल्डेन जुबली के इतिहास गढ़ने का भी इजहार किया। अध्यक्षता चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी व संचालन मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने किया। कार्यक्रम का संयोजन संयुक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी महेश व व्यापार मण्डल अध्यक्ष उदयशंकर द्विवेदी तथा पूर्व प्रधान रामचंद्र तिवारी, छोटेलाल सरोज व पप्पू तिवारी एवं एबादुर्रहमान करते दिखे। यहां सभा को डॉ0 ओमप्रकाश जायसवाल, सूबेदार बीडी सिंह बघेल, लाल विनोद प्रताप सिंह, भइयाराम तिवारी, पवन शुक्ला, दारा सिंह, पन्नेलाल पाल, आशीष कौशल, शेरू खां, दीपक मिश्र ने संबोधित करते हुए पार्टी की राष्ट्रीय नीतियों पर प्रकाश डाला। इस मौके पर त्रिभु तिवारी, अभिनव शुक्ल, नीरज सिंह, धीरेन्द्रमणि शुक्ल, राहुल तिवारी, विपिन शुक्ल, प्रमोद तिवारी, संतोष सिंह, संतोष पाण्डेय, मुरलीधर तिवारी, मोनू पाण्डेय, सिंटू मिश्र, श्याम नारायण तिवारी, प्रमोद सरोज, रजा खान, कुंवर ज्ञानेन्द्र सिंह, रामलोचन तिवारी, जगदीश तिवारी बबलू, सोनू शुक्ला, जमजम, बेलाल रहमानी, विद्याधर मिश्र, हरीश सिंह, दिनेश सिंह, जियाउल खां, सोनू मिश्र, अवनीश शुक्ल आदि मौजूद रहे।1
- कल रात नीलम चौक के पास स्थित सलूजा पेट्रोल पंप पर कथित रूप से पेट्रोल पंप कर्मियों ने एक कस्टमर के साथ झगड़ा करने का प्रयास किया.. वीडियो में एक महिला चीख कर पुलिस को बुलाने की बात भी कह रही है हालांकि पेट्रोल डालने का प्रयास किया या नहीं, हम इस बात की पुष्टि नहीं करते हैं1
- रायबरेली।जिले के भदोखर थाना क्षेत्र के गमेलन का पुरवा कचौन्दा में दबंगों की हैवानियत का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक महिला को बेरहमी से पीटकर उसके दोनों पैर तोड़ दिए गए। घटना के बाद भी पुलिस की निष्क्रियता और कथित लीपापोती ने कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आपको बता दे कि आज दिनांक 5 मई 2026 दिन मंगलवार को समय करीब 11:30 बजे मारपीट का वीडियो वायरल हुआ है। और थाने व एसपी ऑफिश में शिकायत भी की गई है बताया जा रहा है कि विवाद की शुरुआत पहले दिन सफेदा के पेड़ों को जलाने से हुई। दूसरे दिन दबंगों ने बांस-बल्ली हटाकर जबरन जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की। जब पीड़ित परिवार ने इसका विरोध किया, तो तीसरे दिन दबंगई अपने चरम पर पहुंच गई। आरोप है कि विपक्षी पक्ष के रमेश,गौरव और रानी सहित अन्य लोगों ने मिलकर महिला पर लाठी-डंडों से ऐसा हमला किया कि उसके दोनों पैर टूट गए। महिला की हालत इतनी गंभीर है कि वह जिला अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है। पीड़ित महिला के परिजन श्रीराम पुत्र राम अवतार ने थाने में लिखित शिकायत दी थी, लेकिन पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेने के बजाय सिर्फ औपचारिकता निभाते हुए मामूली चालान कर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया। हैरानी की बात यह है कि पुलिस ने उच्च अधिकारियों को भी गुमराह किया। पुलिस अधीक्षक को बताया गया कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है, जबकि हकीकत में पीड़िता को न्याय नहीं मिला। खुद महिला ने बताया कि उसने पहले भी कई बार थाने में शिकायत की थी, लेकिन हर बार उसकी अनदेखी की गई। इस पूरे घटनाक्रम के वीडियो भी सामने आए हैं, जो पुलिस के दावों की पोल खोलते नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह महिला को बेरहमी से पीटा गया।1
- Post by RAMA SHANKAR SHUKLA1
- अमेठी में जनगणना को लेकर जागरूकता रैली निकाली गई।रैली में सरस्वती विद्या मंदिर की सैकड़ो की संख्या में छात्र छात्राएं शामिल हुई।इस दौरान अमेठी तहसील के एसडीएम और तहसीलदार मौजूद रहे।रैली तहसील से निकलकर कास्बे का भ्रमण करने के बाद रामलीला मैदान जाकर सम्पात हुई। दरअसल सात मई से जनगणना की शुरुवात हो रही है जिसे लेकर प्रसाशन द्वारा जागरूकता रैली निकाली जा रही है ।इसी कड़ी में आज अमेठी तहसील क्षेत्र में जागरूकता रैली निकाली गई।रैली में।अमेठी कस्बे के सरस्वती विद्या मंदिर इंटरमीडिएट कालेज के छात्र छात्राएं शामिल हुए।बच्चो द्वारा बैंड बाजे बजाकर लोगो को।जागरूक किया गया।इस दौरान अमेठी एसडीएम पंकज मिश्र,तहसीलदार नेहा राजवंशी समेत अन्य अधिकारी औरनकर्मचारी शामिल हुए।जागरूकता रैली अमेठी तहसील से निकलकर पूरे कस्बे का भ्रमण करने के बाद शहर के रामलीला मैदान में जाकर।समाप्त हुई।वही जागरूकता रैली को लेकर सुरक्षा के भी इंतजाम किए गए थे और पूरी यात्रा के साथ पुलिसबल को तैनात किया गया था।2
- उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ी खबरें हिंदी सुरु ऐप पर देखे कुछ भी #देशी #कॉमेडी #फनी 😱😅🤣😂1
- प्रतापगढ़। जनपद में यातायात नियमों को सख्ती से लागू करने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन ने बड़ा अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में बुधवार को शहर के प्रमुख क्षेत्रों में विशेष चेकिंग अभियान संचालित किया गया। अभियान के तहत प्रभारी यातायात मनोज कुमार यादव एवं यातायात उपनिरीक्षक (TSI) अली अकबर की टीम ने चौक घंटाघर क्षेत्र में नो एंट्री का उल्लंघन करने वाले ट्रैक्टरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। टीम ने मौके पर कई ट्रैक्टरों को पकड़कर उन्हें यातायात कार्यालय, पुलिस लाइन भेज दिया। इस कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया और क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला। पुलिस की इस सख्ती के बाद कई वाहन चालक रास्ता बदलते नजर आए, वहीं कुछ ने मौके पर ही अपनी गलती स्वीकार की। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आम जनता से अपील की कि यातायात नियमों का पालन करें, ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके और शहर में यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।1