नैनीताल जनपद में विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियाँ तेज, सभी दलों से बीएलए की शीघ्र नियुक्ति के निर्देश। भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के अनुरूप फोटोयुक्त विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के 01 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम के परिप्रेक्ष्य में जनपद नैनीताल में निर्वाचन प्रक्रिया को अधिक सुदृढ़, पारदर्शी एवं सहभागितापूर्ण बनाने हेतु जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी, नैनीताल ललित मोहन रयाल की अध्यक्षता में जनपद के मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों एवं उनके प्राधिकृत बीएलए-1 (बूथ लेवल एजेंट) के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में अवगत कराया गया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा माह अप्रैल के प्रथम सप्ताह में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की औपचारिक घोषणा किए जाने की संभावना है। इसी के दृष्टिगत जनपद स्तर पर पूर्व तैयारी एवं समन्वय सुनिश्चित करने हेतु उक्त बैठक आयोजित की गई। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि आगामी समय में इस संबंध में नियमित रूप से बैठकें आयोजित की जाती रहेंगी। जिलाधिकारी ने सभी राजनीतिक दलों से अपेक्षा की गई कि वे प्रत्येक विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत प्रत्येक मतदान केंद्र पर अपने बूथ लेवल एजेंट (BLA) की शीघ्र एवं शत-प्रतिशत नियुक्ति करें। उन्होंने विशेष रूप से अवगत कराया कि नियुक्त बीएलए संबंधित बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) के साथ समन्वय स्थापित करते हुए सक्रिय रूप से कार्य करें, जिससे पुनरीक्षण प्रक्रिया अधिक प्रभावी एवं त्रुटिरहित संपादित की जा सके। जिलाधिकारी ने जानकारी दी कि जनपद की छह विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में 1010 मतदेय स्थलों के सापेक्ष अब तक इंडियन नेशनल कांग्रेस 793(71.51%) एवं भारतीय जनता पार्टी 959(94.95%) बूथ लेवल एजेंटों की नियुक्ति की जा चुकी है। अन्य राजनीतिक दलों से भी अपेक्षा की गई कि वे इस दिशा में शीघ्र आवश्यक कार्यवाही कर बीएलए की नियुक्ति करें ।विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रारंभिक गतिविधियों के अंतर्गत बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा वर्ष 2003 की निर्वाचक नामावली के मतदाताओं का वर्तमान निर्वाचक नामावली से BLO ऐप के माध्यम से मिलान किया जा रहा है। कुल 787991 मतदाताओं के सापेक्ष 694532 मतदाताओं की मैपिंग पूर्ण की जा चुकी है, जो लगभग 88.14 प्रतिशत प्रगति को दर्शाता है। इसके अतिरिक्त मतदाताओं की पहचान एवं पंजीकरण हेतु अभियान संचालित किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत बीएलओ द्वारा घर-घर संपर्क स्थापित कर जन जागरूकता बढ़ाई जा रही है। बैठक में भारत निर्वाचन आयोग की डिजिटल पहल “Book a Call with BLO” के संबंध में भी जानकारी साझा की गई, जिसके माध्यम से मतदाता सीधे अपने बीएलओ से संपर्क स्थापित कर नाम जोड़ने, संशोधन कराने तथा अन्य निर्वाचन संबंधी सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं । बैठक में सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी नैनीताल,एच डी पाण्डे, तहसीलदार नैनीताल अक्षय भट्ट सहित जनपद के मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के पदाधिकारी, आशीष बजाज महामंत्री बीजेपी, यशराज सिंह युवा मोर्चा भाजपा, मनोज जोशी भाजपा, प्रशांत जोशी बीएलए-1 आईएनसी, भगत सिंह सभासद, मनोज शर्मा आईएनसी, प्रकाश पाठक, आईएनसी आदि पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

- भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के अनुरूप फोटोयुक्त विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के 01 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम के परिप्रेक्ष्य में जनपद नैनीताल में निर्वाचन प्रक्रिया को अधिक सुदृढ़, पारदर्शी एवं सहभागितापूर्ण बनाने हेतु जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी, नैनीताल ललित मोहन रयाल की अध्यक्षता में जनपद के मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों एवं उनके प्राधिकृत बीएलए-1 (बूथ लेवल एजेंट) के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में अवगत कराया गया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा माह अप्रैल के प्रथम सप्ताह में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की औपचारिक घोषणा किए जाने की संभावना है। इसी के दृष्टिगत जनपद स्तर पर पूर्व तैयारी एवं समन्वय सुनिश्चित करने हेतु उक्त बैठक आयोजित की गई। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि आगामी समय में इस संबंध में नियमित रूप से बैठकें आयोजित की जाती रहेंगी। जिलाधिकारी ने सभी राजनीतिक दलों से अपेक्षा की गई कि वे प्रत्येक विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत प्रत्येक मतदान केंद्र पर अपने बूथ लेवल एजेंट (BLA) की शीघ्र एवं शत-प्रतिशत नियुक्ति करें। उन्होंने विशेष रूप से अवगत कराया कि नियुक्त बीएलए संबंधित बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) के साथ समन्वय स्थापित करते हुए सक्रिय रूप से कार्य करें, जिससे पुनरीक्षण प्रक्रिया अधिक प्रभावी एवं त्रुटिरहित संपादित की जा सके। जिलाधिकारी ने जानकारी दी कि जनपद की छह विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में 1010 मतदेय स्थलों के सापेक्ष अब तक इंडियन नेशनल कांग्रेस 793(71.51%) एवं भारतीय जनता पार्टी 959(94.95%) बूथ लेवल एजेंटों की नियुक्ति की जा चुकी है। अन्य राजनीतिक दलों से भी अपेक्षा की गई कि वे इस दिशा में शीघ्र आवश्यक कार्यवाही कर बीएलए की नियुक्ति करें ।विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रारंभिक गतिविधियों के अंतर्गत बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा वर्ष 2003 की निर्वाचक नामावली के मतदाताओं का वर्तमान निर्वाचक नामावली से BLO ऐप के माध्यम से मिलान किया जा रहा है। कुल 787991 मतदाताओं के सापेक्ष 694532 मतदाताओं की मैपिंग पूर्ण की जा चुकी है, जो लगभग 88.14 प्रतिशत प्रगति को दर्शाता है। इसके अतिरिक्त मतदाताओं की पहचान एवं पंजीकरण हेतु अभियान संचालित किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत बीएलओ द्वारा घर-घर संपर्क स्थापित कर जन जागरूकता बढ़ाई जा रही है। बैठक में भारत निर्वाचन आयोग की डिजिटल पहल “Book a Call with BLO” के संबंध में भी जानकारी साझा की गई, जिसके माध्यम से मतदाता सीधे अपने बीएलओ से संपर्क स्थापित कर नाम जोड़ने, संशोधन कराने तथा अन्य निर्वाचन संबंधी सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं । बैठक में सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी नैनीताल,एच डी पाण्डे, तहसीलदार नैनीताल अक्षय भट्ट सहित जनपद के मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के पदाधिकारी, आशीष बजाज महामंत्री बीजेपी, यशराज सिंह युवा मोर्चा भाजपा, मनोज जोशी भाजपा, प्रशांत जोशी बीएलए-1 आईएनसी, भगत सिंह सभासद, मनोज शर्मा आईएनसी, प्रकाश पाठक, आईएनसी आदि पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।1
- पुवायां थाना क्षेत्र के गांव नवादा सोनवर्षा में पुरानी रंजिश के चलते मारपीट हो गई मारपीट में एक पक्ष से पांच लोग घायल हो गए पुलिस ने मारपीट में घायल जादूगर सुरजीत सिंह कीर्ति देवी अंजलि और राजरानी को शुक्रवार की दोपहर 12 बजे के लगभग मेडिकल के लिए भेजा पीड़ित ने बताया पुरानी रंजिश के चलते गांव के जगदीश, आंचल, संग्राम ,गोलू ,भूरे, धनपाल, गंगादयाल राम हयेत ,लाखा, ने मारपीट की।1
- जिंदगी का असली मजा1
- Post by Rajat Ai1
- शाहजहाँपुर: जानलेवा हमले के मामले में 2 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार1
- शाहजहांपुर : गत दिनों पूर्व टाउन हॉल स्थित शहीदों की प्रतिमाओं को बुलडोजर द्वारा तोड़ा गया था। जिसके विरोध में दो दिनों से मौन व्रत रखे गुरुकुल सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष व समाजसेवी कुमार सागर और उनके सहयोगी इस्लामिया इन्टर कालेज के अध्यापक मोह. खालिद ने आज दोपहर 12 बजे शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर भारत माता की जय के साथ अपना मौन व्रत तोड़ा। इस मौके पर कुमार सागर ने कहा कि जिन शहीदों ने अपने प्राणों की आहुति देकर हमे सिर उठाकर जीने के काबिल बनाया। आज उन्हीं शहीदों के सिरों को अपमानजनक तरीके से बुलडोजर द्वारा तोड़कर जमीन पर फेंक दिया गया। ये कृत्य अत्यंत ही शर्मनाक और निंदनीय है। शहीदों की धरा पर शहीद दिवस वाले दिन ही इतना बड़ा पाप हुआ है। जिसे न ही ईश्वर माफ करेगा और न ही जनता। इस मौके पर राजू बग्गा, राज गुप्ता, आयुष देवल, विवेक गुप्ता मोह. आरिफ आदि लोगों का विशेष योगदान रहा।1
- Post by Racer.yogendra.251
- गाँव पट्टी छज्जूपुर (विकासखंड बंडा, ज़िला शाहजहाँपुर)में देवकली रोड से पट्टी छज्जूपुर (ऊपर गाँव) तक सड़क की मरम्मत का काम चल रहा है।पीपल फ़ॉर एनिमल्स (PFA) के सदस्य देवेंद्र शर्मा ने आरोप लगाया है कि काम मानक के अनुरूप नहीं हो रहा,न तो पर्याप्त मानक स्तर का कोलतार (बिटुमेन) डाला जा रहा है, न ही सड़क के गड्ढे ठीक से बराबर/लेवल किए जा रहे हैं। मौके पर काम कर रहे कर्मचारियों से पूछने पर जवाब मिला कि,ठेकेदार अभी यहाँ नहीं है, जब आएँगे तब देखा जाएगा। देवेंद्र शर्मा ने इस संबंध में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 पर शिकायत दर्ज कराई है। उनका कहना है कि यदि काम इसी तरह चला तो सड़क एक दो महीने भी नहीं टिकेगी। अब देखना है कि काम रोका जाता है या मानक के अनुसार दोबारा कराया जाता है।1