कबीरधाम पुलिस ने करीब 5 करोड़ का गांजा किया जब्त, कंटेनर भी जब्त, कुल 9 क्विंटल से ज्यादा मादक पदार्थ पकड़ा गया कवर्धा। कबीरधाम (छत्तीसगढ़) – कबीरधाम पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 5 करोड़ रुपये कीमत का गांजा जब्त किया है। थाना चिल्फी थाना पुलिस ने नागालैंड पासिंग कंटेनर को जब्त किया है, जिसकी कीमत लगभग 50 लाख रुपये बताई जा रही है। इसी कंटेनर में गांजा भरकर ले जाया जा रहा था। वाहन में 30-30 किलो की 30 बोरियों में भरा करीब 9 क्विंटल (900 किलो) गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने मौके से आरोपी आयाज खान, निवासी भरतपुर, राजस्थान को गिरफ्तार किया है। आरोपी यह गांजा ओडिशा से राजस्थान ले जा रहा था। बरामदगी का विवरण: कुल वजन: लगभग 9 क्विंटल गांजा पैकिंग: 30 बोरियां, हर बोरी 30 किलो अनुमानित कीमत: करीब 5 करोड़ रुपये कंटेनर की कीमत: लगभग 50 लाख रुपये आरोपी: आयाज खान, निवासी भरतपुर, राजस्थान मार्ग: ओडिशा से राजस्थान पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ जारी है। इस कार्रवाई को जिले में नशे के कारोबार पर बड़ी चोट माना जा रहा है।
कबीरधाम पुलिस ने करीब 5 करोड़ का गांजा किया जब्त, कंटेनर भी जब्त, कुल 9 क्विंटल से ज्यादा मादक पदार्थ पकड़ा गया कवर्धा। कबीरधाम (छत्तीसगढ़) – कबीरधाम पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 5 करोड़ रुपये कीमत का गांजा जब्त किया है। थाना चिल्फी थाना पुलिस ने नागालैंड पासिंग कंटेनर को जब्त किया है, जिसकी कीमत लगभग 50 लाख रुपये बताई जा रही है। इसी कंटेनर में गांजा भरकर ले जाया जा रहा था। वाहन में 30-30 किलो की 30 बोरियों में भरा करीब 9 क्विंटल (900 किलो) गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने मौके से आरोपी आयाज खान, निवासी भरतपुर, राजस्थान को गिरफ्तार किया है। आरोपी यह गांजा ओडिशा से राजस्थान ले जा रहा था। बरामदगी का विवरण: कुल वजन: लगभग 9 क्विंटल गांजा पैकिंग: 30 बोरियां, हर बोरी 30 किलो अनुमानित कीमत: करीब 5 करोड़ रुपये कंटेनर की कीमत: लगभग 50 लाख रुपये आरोपी: आयाज खान, निवासी भरतपुर, राजस्थान मार्ग: ओडिशा से राजस्थान पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ जारी है। इस कार्रवाई को जिले में नशे के कारोबार पर बड़ी चोट माना जा रहा है।
- बेमेतरा 24 फरवरी 2026/- कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं ने जिला कार्यालय के सभा कक्ष में जिलाधिकारियों की समय सीमा ली। बैठक में प्रशासनिक कसावट लाने को लेकर एक अहम संकेत देखने को मिला। कलेक्टर ने कड़ा रुख अपनाते हुए जिलाधिकारियों को सख्त निर्देशित किया कि शासकीय योजनाओं की अपेक्षित प्रगति निर्धारित लक्ष्य के मुताबिक लाना सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि अपेक्षित प्रगति में कमी लक्ष्य का सीधा असर आम जनता तक पहुँचने वाले लाभों पर पड़ता है। उन्होंने इस स्थिति अधिकारियों को जवाबदेही के साथ दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए विभागीय कार्यों में तेजी लाने निर्देशित की।1
- बिलासपुर के सरकंडा थाने में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब ड्यूटी बदलते समय एक आरक्षक से अचानक एसएलआर की गोली चल गई। बताया जा रहा है कि बिना मैग्जीन निकाले ही ट्रिगर दब गया। गोली पहले पंखे से टकराई और फिर छत में जा धंसी। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी रजनेश सिंह ने लापरवाही पर आरक्षक को तत्काल सस्पेंड कर दिया।1
- *स्वच्छता आई समृद्धि लाई, स्लोगन जुमलेबाजी से कमतर नहीं* *स्वच्छता परिसर में गंदगी का आलम ऐसा की अंदर जाना भी दुशवार* *ओ, डी, एफ, प्लस का दावा फाइलों में दफन* डिंडोरी -- आदिवासी बाहुल्य जिले में सरकार की अति महत्वकांक्षी योजना स्वच्छ भारत मिशन सरकारी फाइलों तक सिमटी नजर आती है! लाखों की लागत से प्रत्येक ग्राम पंचायत में सामुदायिक स्वच्छता परिसर बनाये गये थे इनके निर्माण के बाद न तो जनपद के जिम्मेदारों ने इनके रखरखाव एवं उपयोग की की जिम्मेदारी तय की और न ही पंचायत के सरपंच और सचिव ने नतीजा यह हुआ की अपवाद स्वरूप कुछ एक पंचायतों में तो इनका उपयोग हो रहा है! लेकिन ज़्यदातर ये स्वच्छता परिसर खंडहरों में तब्दील होने के साथ गंदगी से ऐसे सरावोर हैं! की अंदर जाना भी दुसवार है! ऐसा ही मामला है! जनपद पंचायत डिंडोरी अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत कसईसोढ़ा का जहां स्वच्छता परिसर के अंदर गंदगी का आलम ऐसा की खड़ा होना भी दूभर है!इस ओर न सरपंच संजीदा हैं और न सचिव ऐसे में शासकीय राशि से निर्मित स्वच्छता परिसर के निर्माण पर ही निरुत्तर सवाल खड़े हो रहे हैं! उल्लेखनीय है! कि स्वच्छता परिसर के पीछे ही शासकीय प्राथमिक कन्या शाला भवन है! जहां छोटी बच्चियां अध्यनरत हैं!यहां भी शराब की बोतल डिस्पोजल के साथ गंदगी का अंबार लगा हुआ है!शाला भवन के बाजू में ही पुराना पंचायत भवन है! जहां दो चार दिनों से किसी की गाय बीमार अवस्था में कमरे के अंदर पड़ी हुई थी जिसकी मौत हो चुकी है!जिसकी दुर्गन्ध भी अमजनों के लिए मुसीबत बन गई है!ग्रामीणों की माने तो इन्होंने स्वच्छता परिसर सहित शाला भवन और पुराने पंचायत भवन में व्याप्त गंदगी को लेकर अनेकों बार सरपंच सचिव को अवगत कराया लेकिन सरपंच सचिव को जनहित की समस्याओं से जरा भी सरोकार नहीं हैग्रामीणों ने जिम्मेदार अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए तत्काल सफाई और व्यवस्था सुधार की मांग की है। यदि जल्द सुधार नहीं हुआ तो विरोध प्रदर्शन की चेतावनी भी दी जा रही है। स्वच्छता का दावा करने वाले तंत्र के लिए यह स्थिति किसी तमाचे से कम नहीं है।6
- छ.ग बजट 2026-27 आत्मनिर्भर, आर्थिक प्रगति और समृद्धि की ओर एक नई उड़ान :पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने इस बजट हेतु मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं वित्त मंत्री ओपी चौधरी का माना आभार आज मंगलवार की साम 4 बजे बिल्हा विधायक धरम लाल कौशिक जी के निज सचिव से मिली जानकारी अनुसार आज मंगलवार को पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने मुख्यमंत्री साय सरकार के नेतृत्त्व में प्रस्तुत छत्तीसगढ़ बजट 2026-27 पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं वित्त मंत्री ओपी चौधरी का आभार माना है। श्री कौशिक ने कहा कि SANKALP थीम पर आधारित यह बजट यह दर्शाता है कि सरकार केवल नीतियाँ बनाने तक सीमित नहीं है बल्कि उन्हें जमीनी स्तर पर प्रभावी रूप से लागू करने के लिए संकल्पित है, जिससे नीति का उद्देश्य परिणामों में बदल सके और विकास का प्रभाव हर नागरिक और हर क्षेत्र तक पहुचे। यह एक संतुलित दृष्टिकोण को दर्शाता है जहाँ आर्थिक विस्तार, सामाजिक न्याय, आधारभूत सरंचना निर्माण और सांस्कृतिक पहंचान सभी एक साथ आगे बढ़ें। छत्तीसगढ़ राज्य का यह बजट सबका साथ, सबका विकास वाला बजट है जिसमें हर वर्ग को शामिल किया गया है यह बजट निश्चित ही छत्तीसगढ़ प्रदेश विकास के स्वर्णिम विकास में सहभागी बनेगा, हर क्षेत्र शिक्षा, स्वास्थ, इन्फ्रास्ट्रक्चर, कृषि, पर्यटन, ग्रामीण विकास, सड़क, टैक्नोलॉजी आदि हर क्षेत्र को विकास की नई दिशा प्रदान करने वाला बजट है, यह बजट स्वागत योग्य है। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने 1 लाख 72 हजार करोड़ का बजट विधानसभा में पेश किया, जो पिछले साल से लगभग 10 फीसदी ज्यादा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने हर वर्ग के लिए कुछ न कुछ महत्वपूर्ण घोषणाएं की है जनता को बड़ी राहत देते हुए महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक किसानों को ब्याज मुक्त कर्ज देने की घोषणा की गई, बच्चियों को 18 साल पूरे होने पर डेढ़ लाख रुपए देने का प्रावधान किया गया है। लखपति दीदी भ्रमण योजना के अंतर्गत 5 करोड़ का बजट प्रावधान किया गया है। इसके अतिरिक्त लखपति दीदी बहनों को प्रदेश के शक्ति पीठो के दर्शन की भी व्यवस्था का प्रावधान रख गया है । प्रदेश में 23 नए उद्योग खोलने और 5 प्रमुख शहरों के एयरपोर्ट पर शोरूम भी खोलने, महिलाओं के लिए 250 महतारी सदन बनाने, जिसके लिए 75 करोड़ का प्रावधान, जगदलपुर, बिलासपुर और अंबिकापुर एयरपोर्ट के लिए 80 करोड़ रुपये का प्रावधान है, डेयरी समग्र विकास योजना अंतर्गत 90 करोड़ जिसमें जगदलपुर, रायपुर और बिलासपुर के दुग्ध प्रसंस्करण संयंत्रो का उन्नयन शामिल है, नवीन CGIT रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग सहित कवर्धा, रायगढ़, बिलासपुर में स्टेट कैसंर इंस्टीट्यूट, का प्रावधान रखा गया है। श्री कौशिक ने कहा कि यह बजट सर्वस्पर्शी है जो समाज के सभी वर्ग, महिला, किसान, युवा, उद्यमी की महत्वाकांक्षाओं को ध्यान में रख कर तैयार किया गया है। बजट के माध्यम से विष्णु सरकार ने यह साबित कर दिया है कि बजट केवल आय-व्यय का लेखा-जोखा नहीं है, बल्कि सरकार की भागीदारी, संपत्ति और विकास की दृष्टि का पृष्ठ को दर्शाती है साय सरकार छत्तीसगढ मे आर्थिक विकास की गति को और अधिक तेजी पर जोर दे रही है।1
- Dindori में बच्चा चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, एक महिला पकड़ी गई डिंडोरी में बच्चा चोरी करने वाले एक सक्रिय गिरोह का खुलासा हुआ है। स्थानीय लोगों की सतर्कता से एक महिला को बच्चों की चोरी करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया गया। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए। जानकारी के अनुसार, संदिग्ध महिला की गतिविधियों पर पहले से ही लोगों को शक था। जब उसे पकड़ा गया तो पूछताछ के दौरान कई अहम जानकारियाँ सामने आईं। बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों से मिलान करने पर महिला का चेहरा मेल खाता पाया गया, जिससे यह आशंका और मजबूत हो गई कि वह बच्चा चोरी गिरोह से जुड़ी हो सकती है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है। पुलिस यह भी जाँच कर रही है कि इस गिरोह में और कौन-कौन शामिल हैं तथा इससे पहले कितनी घटनाओं को अंजाम दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जाँच कर रही है और आम नागरिकों से अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें samachar Bharat Express1
- हेलमेट पहनें- सुरक्षित रहें- मंडला पुलिस की अपील घुघरी - आपको बता दें की- सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए मंडला पुलिस द्वारा लगातार हेलमेट पहनने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है- समझाइश- हेलमेट वितरण एवं नियमित चेकिंग के माध्यम से वाहन चालकों को सुरक्षित यात्रा के लिए प्रेरित किया जा रहा है- इसके बावजूद कई लोग हेलमेट साथ तो रखते हैं- लेकिन पहनने से बचते नजर आते हैं- कहीं हाथ में हेलमेट पकड़े तो कहीं केवल चालान से बचने के लिए उपयोग किया जा रहा है- याद रखें- दुर्घटना के समय हेलमेट ही जीवन रक्षक साबित होता है- हेलमेट संभालना नहीं- पहनना जरूरी है1
- बिलासपुर शहर में आज से अगले दो दिन पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी। अशोक नगर चौक पर मुख्य पाइपलाइन की मरम्मत के कारण बिरकोना प्लांट से जल आपूर्ति अस्थायी रूप से रोक दी गई है। इसके चलते शहर के कई इलाकों में कम मात्रा में पानी मिलेगा। स्थिति से निपटने के लिए प्रभावित क्षेत्रों में नगर निगम ने टैंकरों से जल वितरण की तैयारी शुरू कर दी है।1
- *शंकरघाट ग्राम ढोंढ़ा मे रुद्र महायज्ञ शिव महापुराण का हुआ शुभारंभ व शंकर जी एवं हनुमान जी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा हुआ।* *श्री श्री 108 श्री भगतगिरि बच्चू महाराज का सानिध्य प्राप्त हो रहा है* *भव्यता के साथ गांव मे निकाली गई कलश यात्रा* डिण्डौरी / शहपुरा 1. *कार्यक्रम का नाम*: रुद्र महायज्ञ शिव महापुरण 2. *कार्यक्रम का उद्देश्य*: शंकर जी एवं हनुमान जी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा 3. *स्थान*: शंकरघाट, ग्राम पंचायत ढोंढ़ा, शहपुरा, जिला-डिंडौरी 4. *दिनांक*: 23 फरवरी से 01 मार्च 2026 तक 5. *आयोजक*: निवेदक: सेवक संघ समिति, शंकरघाट ढोंढ़ा 6. *कथावाचक*: नीता भारती जी जबलपुर 7. *यज्ञाचार्य*: पं. श्री रामभूषण जी महाराज 8. *महंत*: श्री 108 भगतगिरि जी (बच्चू महाराज) अमलेश्वर धाम, जन्म स्थान ढोंढ़ा रुद्र महायज्ञ शिव महापुरण का भव्य आयोजन शंकरघाट, ग्राम पंचायत ढोंढ़ा,विकास खण्ड शहपुरा जिला - डिण्डौरी में 23 फरवरी से 1 मार्च 2026 तक किया जाएगा। इस महायज्ञ में भगवान शंकर जी एवं हनुमान जी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा हुआ, जिसे देखने और इसमें शामिल होने के लिए दूर-दूर से धर्मप्रेमी बंधु और क्षेत्रवासी आए हैं । इस धार्मिक आयोजन में महंत श्री 108 भगतगिरि बच्चू महाराज जी के सानिध्य से यह कार्यक्रम हो रहा है, जो अपने प्रवचनों से श्रोताओं को धर्म और जीवन के मार्ग पर प्रेरित करेंगे। कथावाचक के रूप में नीता भारती जी अपनी वाणी से शास्त्रों की व्याख्या करेंगे और यज्ञाचार्य पं. श्री रामभूषण जी महाराज यज्ञ की विधिवत प्रक्रिया से करवा रहे है । सेवक संघ समिति, शंकरघाट द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में समस्त धर्मप्रेमी बंधुओं एवं क्षेत्रवासियों से निवेदन है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पधारकर धर्मलाभ लें और अपने जीवन को कृतार्थ करें। इस महायज्ञ के दौरान विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें शास्त्रों के प्रवचन, भजन-कीर्तन और यज्ञ समारोह शामिल हैं। इस आयोजन से क्षेत्र के लोगों को धार्मिक और सांस्कृतिक एकता का संदेश मिलेगा और वे अपने पूर्वजों की परंपराओं को जीवित रखने के लिए प्रेरित होंगे। शंकरघाट में होने वाले इस महायज्ञ की तैयारियां जोरों पर हैं और स्थानीय निवासी व आसपास के गांव भी इस आयोजन को सफल बनाने में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। दिनांक - 23 फरवरी 20263
- नेशनल हाईवे पर महिला से छेड़छाड़ करने वाले आरोपियों को हिरीं पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर भेजा गया जेल सोमवार की रात 10 :22 पर सी एस पी हिर्री थाना द्वारा जारी किया गया प्रेस विज्ञप्ति से मिली जानकारी के अनुसार अपराध घटित कर आरोपी फरार हो गये थे फरार पुलिस की सक्रियता से आरोपियों को दिनांक 23.02.2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। अपराध क्रमांक 52/2026 धारा 74, 78(1),3(5) बीएनएस आरोपीगण :- 1. रामभरोष निषाद पिता फंदू निषाद उम्र 22 साल साकिन धौराभाठा, 2. चन्द्रशेखर यादव उर्फ छोटू पिता गेंदू यादव उम्र 19 साल साकिन धौराभाठा विवरणः मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पीड़िता ने एक लिखित आवेदन पत्र पेश किया कि दिनांक 22.02.2026 के वह अपने पति एवं बच्चों के साथ मोटर सायकल से ग्राम पण्डरभट्ठा से अपने ससुराल रहंगी आ रही थी कि करीबन शाम 07:00 बजे जैसे ही भोजपुरी टोलप्लाजा कास कर रहे थे उसी समय पीछे-पीछे मोटर सायकल से आते हुये दो लड़के उनलोगों का पीछा करने लगे एवं पीड़िता को देखकर गंदे-गंदे अभद्र इशारा करने लगे एवं पीछा करते हुये पीड़िता के मोटर सायकल के पास आकर उसके शरीर के भागो को हाथ से मारे और वहां से भागने लगे की रिपोर्ट पर तत्काल अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। आरोपियों की पतासाजी कर दिनांक 23.02.2026 के गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल क्रमांक सीजी 10 एबी 1401 को जप्त कर आरोपियों को दिनांक 23.02.2026 को अपराध क्रमांक 52/2026 धारा 74, 78(1),3(5) बीएनएस के तहत न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है1