logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सासनी में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, अलीगढ़ रेफर सासनी में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, अलीगढ़ रेफर सासनी के इगलास रोड पर मंगलवार सुबह करीब नौ बजे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव बसगोई निवासी करीब तीस वर्षीय सत्येंद्र पुत्र ओमपाल अपनी बाइक पर सवार होकर किसी कार्य के लिए सासनी आ रहे थे। जब वह गांव बसगोई के निकट पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से सत्येंद्र सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही परिजन भी तत्काल मौके पर पहुंच गए और घायल को तुरंत सासनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लेकर पहुंचे। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें अलीगढ़ हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया है।

1 hr ago
user_Journalists Sasni
Journalists Sasni
पत्रकार सासनी, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

सासनी में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, अलीगढ़ रेफर सासनी में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, अलीगढ़ रेफर सासनी के इगलास रोड पर मंगलवार सुबह करीब नौ बजे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव बसगोई निवासी करीब तीस वर्षीय सत्येंद्र पुत्र ओमपाल अपनी बाइक पर सवार होकर किसी कार्य के लिए सासनी आ रहे थे। जब वह गांव बसगोई के निकट पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से सत्येंद्र सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही परिजन भी तत्काल मौके पर पहुंच गए और घायल को तुरंत सासनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लेकर पहुंचे। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें अलीगढ़ हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • नेशनल हाईवे पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस व प्रशासन रहा तैनात, समाजसेवी ने कावड़ यात्रियों को वितरित की फल व पानी की बोतल जनपद हाथरस की तहसील सासनी क्षेत्र के आगरा अलीगढ़ नेशनल हाइवे के रुहेरी तिराहे पर सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस के सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कड़े इंतजाम रहे। उपजिलाधिकारी शिव प्रकाश यादव ने कावड़ यात्रियों के आगरा अलीगढ़ नेशनल हाइवे के रुहेरी तिराहे पर बनाए गए कावड़ केम्प का निरीक्षण कर मूल भूत सुविधाओं का जायजा लिया। समाजसेवी दीपक कुशवाहा द्वारा कावड़ लेकर आ रहे श्रद्धालुओं को पानी की बोतल व फल वितरित किए गए। श्रावड़ मास कावड़ यात्रा के दृष्टिगत कावड़ यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। साथ ही यातायात पुलिस द्वारा वेरिगेटिंग लगाकर भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया।
    1
    नेशनल हाईवे पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस व प्रशासन रहा तैनात, समाजसेवी ने कावड़ यात्रियों को वितरित की फल व पानी की बोतल
जनपद हाथरस की तहसील सासनी क्षेत्र के आगरा अलीगढ़ नेशनल हाइवे के रुहेरी तिराहे पर सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस के सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कड़े इंतजाम रहे। उपजिलाधिकारी शिव प्रकाश यादव ने कावड़ यात्रियों के आगरा अलीगढ़ नेशनल हाइवे के रुहेरी तिराहे पर बनाए गए कावड़ केम्प का निरीक्षण कर मूल भूत सुविधाओं का जायजा लिया। समाजसेवी दीपक कुशवाहा द्वारा कावड़ लेकर आ रहे श्रद्धालुओं को पानी की बोतल व फल वितरित किए गए। श्रावड़ मास कावड़ यात्रा के दृष्टिगत कावड़ यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। साथ ही यातायात पुलिस द्वारा वेरिगेटिंग लगाकर भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया।
    user_Local news
    Local news
    Court reporter हाथरस, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • 💥हाथरस में पड़ोसियो से विवाद के बाद युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
    1
    💥हाथरस में पड़ोसियो से विवाद के बाद युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
    user_Dharmendra Kasaudhan
    Dharmendra Kasaudhan
    Local News Reporter Hathras, Uttar Pradesh•
    13 hrs ago
  • हाथरस में विधानसभा चुनाव को लेकर आकाश आनंद ने की जनसभा..... हाथरस में आकाश आनंद का भाजपा पर हमला, सादाबाद से डॉ. अविन शर्मा को बसपा प्रत्याशी किया घोषित हाथरस में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की ओर से सोमवार को हाथरस में आयोजित चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पार्टी प्रमुख मायावती के भतीजे आकाश आनंद ने भाजपा, कांग्रेस और सपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने भाजपा सरकार पर महंगाई, बेरोजगारी, शिक्षा, स्वास्थ्य और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए। आकाश आनंद ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि पेट्रोल की कीमतों और महंगाई से आम जनता परेशान है। उन्होंने सरकार पर दूसरों के काम का श्रेय लेने का आरोप भी लगाया। एक्सप्रेस-वे को लेकर उन्होंने कहा कि पूर्वांचल और बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के मुकाबले नोएडा और आगरा के एक्सप्रेस-वे की स्थिति देखी जानी चाहिए। राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर टिप्पणी करते हुए आकाश आनंद ने दोनों नेताओं को लेकर तंज कसा। उन्होंने कहा कि संविधान की बात करने वाले नेताओं के काम को भी देखा जाना चाहिए। आकाश आनंद ने कहा कि बसपा के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में चार बार सरकार बनी है और पार्टी अपने विजन से प्रभावित होकर आगे बढ़ रही है। उन्होंने भाजपा सरकार पर अपनी कमियां छिपाने के लिए विज्ञापनों पर भारी खर्च करने का आरोप लगाया। उन्होंने युवाओं के रोजगार, सरकारी पदों की रिक्तियों और पेपर लीक जैसे मुद्दे भी उठाए। महिलाओं की सुरक्षा और शिक्षा को लेकर भी उन्होंने सरकार पर सवाल खड़े किए। कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान आकाश आनंद ने हाथरस की सादाबाद विधानसभा सीट से डॉ. अविन शर्मा को बसपा का प्रत्याशी घोषित किया। मंच पर उन्होंने कार्यकर्ताओं का हाथ जोड़कर अभिवादन भी किया। आकाश आनंद ने कार्यकर्ताओं से बसपा को मजबूत करने और आगामी चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।
    1
    हाथरस में विधानसभा चुनाव को लेकर आकाश आनंद ने की जनसभा.....
हाथरस में आकाश आनंद का भाजपा पर हमला, सादाबाद से डॉ. अविन शर्मा को बसपा प्रत्याशी किया घोषित
हाथरस में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की ओर से सोमवार को हाथरस में आयोजित चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पार्टी प्रमुख मायावती के भतीजे आकाश आनंद ने भाजपा, कांग्रेस और सपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने भाजपा सरकार पर महंगाई, बेरोजगारी, शिक्षा, स्वास्थ्य और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए।
आकाश आनंद ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि पेट्रोल की कीमतों और महंगाई से आम जनता परेशान है। उन्होंने सरकार पर दूसरों के काम का श्रेय लेने का आरोप भी लगाया। एक्सप्रेस-वे को लेकर उन्होंने कहा कि पूर्वांचल और बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के मुकाबले नोएडा और आगरा के एक्सप्रेस-वे की स्थिति देखी जानी चाहिए।
राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर टिप्पणी करते हुए आकाश आनंद ने दोनों नेताओं को लेकर तंज कसा। उन्होंने कहा कि संविधान की बात करने वाले नेताओं के काम को भी देखा जाना चाहिए।
आकाश आनंद ने कहा कि बसपा के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में चार बार सरकार बनी है और पार्टी अपने विजन से प्रभावित होकर आगे बढ़ रही है। उन्होंने भाजपा सरकार पर अपनी कमियां छिपाने के लिए विज्ञापनों पर भारी खर्च करने का आरोप लगाया।
उन्होंने युवाओं के रोजगार, सरकारी पदों की रिक्तियों और पेपर लीक जैसे मुद्दे भी उठाए। महिलाओं की सुरक्षा और शिक्षा को लेकर भी उन्होंने सरकार पर सवाल खड़े किए।
कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान आकाश आनंद ने हाथरस की सादाबाद विधानसभा सीट से डॉ. अविन शर्मा को बसपा का प्रत्याशी घोषित किया। मंच पर उन्होंने कार्यकर्ताओं का हाथ जोड़कर अभिवादन भी किया।
आकाश आनंद ने कार्यकर्ताओं से बसपा को मजबूत करने और आगामी चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।
    user_Sunil kumar
    Sunil kumar
    पत्रकार Hathras, Uttar Pradesh•
    17 hrs ago
  • सावन में शिवालयों में सुरक्षा सख्त, रेलवे लाइन की ओर आवाजाही पर रोक: डीएम-एसपी हाथरस। श्रावण मास में श्रद्धालुओं एवं कांवड़ियों की सुविधा, सुरक्षा तथा सुगम जलाभिषेक को लेकर जिलाधिकारी अतुल वत्स एवं पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने रविवार को श्री चैबे वाले महादेव मंदिर का निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने विधि विधान पूर्वक शिवलिंग पर जलाभिषेक कर पूजा अर्चना भी की। निरीक्षण के दौरान डीएम ने शिवालय परिसर, साफ-सफाई, श्रद्धालुओं की आवाजाही, सुरक्षा व्यवस्था एवं सीसीटीवी निगरानी का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने कहा कि सावन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं, विशेषकर सोमवार को भीड़ अधिक रहती है। श्रद्धालुओं की सुविधा के साथ सुरक्षा सुनिश्चित करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि शिवालय परिसर में 24 घंटे सीसीटीवी से निगरानी की जा रही है। पुलिस बल द्वारा सुरक्षा की प्रभावी व्यवस्था की गई है। शिवालय के सामने रेलवे लाइन होने के कारण श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए रेलवे लाइन की ओर जाने से रोकने हेतु विशेष इंतजाम किए गए हैं। इस दौरान डीएम और एसपी ने स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राओं द्वारा स्वप्रेरणा से आयोजित भंडारे का भी जायजा लिया। युवाओं की पहल की सराहना करते हुए डीएम ने कहा कि आधुनिक समय में संस्कृति और सेवा भाव से जुड़ना प्रेरणादायी है। युवाओं की मांग पर प्रशासन ने भंडारे में पूरी-सब्जी के साथ जलेबी की व्यवस्था में सहयोग का आश्वासन दिया। युवाओं ने बताया कि वे परिसर की साफ-सफाई में भी सहयोग कर रहे हैं। डीएम ने कहा कि इसमें सेवा, स्वच्छता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना दिखती है। प्रशासन उनकी इस पहल को पूरा सहयोग देगा।
    4
    सावन में शिवालयों में सुरक्षा सख्त, रेलवे लाइन की ओर आवाजाही पर रोक: डीएम-एसपी
हाथरस। श्रावण मास में श्रद्धालुओं एवं कांवड़ियों की सुविधा, सुरक्षा तथा सुगम जलाभिषेक को लेकर जिलाधिकारी अतुल वत्स एवं पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने रविवार को श्री चैबे वाले महादेव मंदिर का निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने विधि विधान पूर्वक शिवलिंग पर जलाभिषेक कर पूजा अर्चना भी की।
निरीक्षण के दौरान डीएम ने शिवालय परिसर, साफ-सफाई, श्रद्धालुओं की आवाजाही, सुरक्षा व्यवस्था एवं सीसीटीवी निगरानी का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने कहा कि सावन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं, विशेषकर सोमवार को भीड़ अधिक रहती है। श्रद्धालुओं की सुविधा के साथ सुरक्षा सुनिश्चित करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। 
उन्होंने बताया कि शिवालय परिसर में 24 घंटे सीसीटीवी से निगरानी की जा रही है। पुलिस बल द्वारा सुरक्षा की प्रभावी व्यवस्था की गई है। शिवालय के सामने रेलवे लाइन होने के कारण श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए रेलवे लाइन की ओर जाने से रोकने हेतु विशेष इंतजाम किए गए हैं।
इस दौरान डीएम और एसपी ने स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राओं द्वारा स्वप्रेरणा से आयोजित भंडारे का भी जायजा लिया। युवाओं की पहल की सराहना करते हुए डीएम ने कहा कि आधुनिक समय में संस्कृति और सेवा भाव से जुड़ना प्रेरणादायी है। युवाओं की मांग पर प्रशासन ने भंडारे में पूरी-सब्जी के साथ जलेबी की व्यवस्था में सहयोग का आश्वासन दिया। 
युवाओं ने बताया कि वे परिसर की साफ-सफाई में भी सहयोग कर रहे हैं। डीएम ने कहा कि इसमें सेवा, स्वच्छता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना दिखती है। प्रशासन उनकी इस पहल को पूरा सहयोग देगा।
    user_Shashi pal singh
    Shashi pal singh
    Hathras, Uttar Pradesh•
    20 hrs ago
  • राहुल गांधी रांची में स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर लाठी चार्ज को गलत करार दिया। राहुल गांधी रांची में स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर लाठी चार्ज को गलत करार दिया। "झारखंड में विरोध-प्रदर्शन कर रहे छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत है। छात्रों को शांतिपूर्ण विरोध का अधिकार है और बातचीत से ही समाधान निकल सकता है। झारखंड सरकार को इन छात्रों की बात सुननी चाहिए और हर समस्या का तुरंत समाधान करना चाहिए।"
    1
    राहुल गांधी रांची में स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर लाठी चार्ज को गलत करार दिया।
राहुल गांधी रांची में स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर लाठी चार्ज को गलत करार दिया।
"झारखंड में विरोध-प्रदर्शन कर रहे छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत है।
छात्रों को शांतिपूर्ण विरोध का अधिकार है और बातचीत से ही समाधान निकल सकता है।
झारखंड सरकार को इन छात्रों की बात सुननी चाहिए और हर समस्या का तुरंत समाधान करना चाहिए।"
    user_Journalists Sasni
    Journalists Sasni
    पत्रकार सासनी, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • सासनी में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, अलीगढ़ रेफर सासनी में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, अलीगढ़ रेफर सासनी के इगलास रोड पर मंगलवार सुबह करीब नौ बजे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव बसगोई निवासी करीब तीस वर्षीय सत्येंद्र पुत्र ओमपाल अपनी बाइक पर सवार होकर किसी कार्य के लिए सासनी आ रहे थे। जब वह गांव बसगोई के निकट पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से सत्येंद्र सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही परिजन भी तत्काल मौके पर पहुंच गए और घायल को तुरंत सासनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लेकर पहुंचे। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें अलीगढ़ हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया है।
    1
    सासनी में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, अलीगढ़ रेफर
सासनी में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, अलीगढ़ रेफर
सासनी के इगलास रोड पर मंगलवार सुबह करीब नौ बजे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव बसगोई निवासी करीब तीस वर्षीय सत्येंद्र पुत्र ओमपाल अपनी बाइक पर सवार होकर किसी कार्य के लिए सासनी आ रहे थे। जब वह गांव बसगोई के निकट पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से सत्येंद्र सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही परिजन भी तत्काल मौके पर पहुंच गए और घायल को तुरंत सासनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लेकर पहुंचे। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें अलीगढ़ हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया है।
    user_Journalists Sasni
    Journalists Sasni
    पत्रकार सासनी, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.