जय माता दी के जयघोष से गूंजा पूरनपुर, पूर्णागिरि धाम पदयात्रियों पर हुई पुष्प वर्षा भाजपा नेता अशोक राजा ने सभी के लिए की मंगल कामना पूरनपुर/पीलीभीत।बालाजी कमेटी के तत्वावधान में मां पूर्णागिरि धाम के लिए निकले पदयात्रियों का सोमवार को पूरनपुर में श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। पूरनपुर तहसील क्षेत्र के गांव कड़ेर चौराहा से बालाजी कमेटी के तत्वावधान में पिछले कई वर्षों से श्रद्धालु मां पूर्णागिरि धाम के दर्शन के लिए पैदल यात्रा पर निकलते हैं। इसी क्रम में सोमवार को पदयात्री पूरनपुर कोतवाली रोड स्थित जिला विधि प्रमुख बजरंग दल अधिवक्ता रजनीश राम शर्मा पांडेय एडवोकेट के प्रतिष्ठान पर पहुंचे, जहां उनका पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं को हलवा का प्रसाद, फल और पानी की बोतलें वितरित की गईं। कार्यक्रम में मौजूद मुख्य अतिथि पूर्व पूरनपुर विधानसभा से विधायक प्रत्याशी अशोक राजा ने भी पदयात्रियों पर पुष्प वर्षा कर उनकी यात्रा के सफल और मंगलमय होने की कामना की। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म की यह पदयात्रा कई वर्षों से निरंतर निकल रही है और इसमें क्षेत्र के श्रद्धालु बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। पिछले वर्ष भी पदयात्रा का मोहनापुर चौराहा पर स्वागत किया गया था।पदयात्रियों के स्वागत के दौरान जय माता दी के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूब गया। यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस भी मुस्तैद रही। इस मौके पर अशोक राजा, रजनीश रामशर्मा पांडेय, तहसील अध्यक्ष अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा हरगोविंद बाजपेई, पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि आशुतोष दीक्षित ‘राजू’, महामंत्री नवनीत मिश्रा, अर्पण तिवारी, हरिओम पांडेय, गौरव पांडेय, गोपाल मिश्र, अवनीश शुक्ल, बजरंग दल के जिला अध्यक्ष संजय मिश्रा, शिवराम सनाढ्य एडवोकेट, रवि मिश्र, अशोक राठौर, राहुल पांडेय, रामसेवक वर्मा, सियाराम वर्मा, छोटे वर्मा, भरत मिश्र, रमन पांडेय, उमाकांत पांडेय, शिवओम पांडेय, हरिशरण दीक्षित, अनुपम बाजपेई, आकाश मिश्रा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
जय माता दी के जयघोष से गूंजा पूरनपुर, पूर्णागिरि धाम पदयात्रियों पर हुई पुष्प वर्षा भाजपा नेता अशोक राजा ने सभी के लिए की मंगल कामना पूरनपुर/पीलीभीत।बालाजी कमेटी के तत्वावधान में मां पूर्णागिरि धाम के लिए निकले पदयात्रियों का सोमवार को पूरनपुर में श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। पूरनपुर तहसील क्षेत्र के गांव कड़ेर चौराहा से बालाजी कमेटी के तत्वावधान में पिछले कई वर्षों से श्रद्धालु मां पूर्णागिरि धाम के दर्शन के लिए पैदल यात्रा पर निकलते हैं। इसी क्रम में सोमवार को पदयात्री पूरनपुर कोतवाली रोड स्थित जिला विधि प्रमुख बजरंग दल अधिवक्ता रजनीश राम शर्मा पांडेय एडवोकेट
के प्रतिष्ठान पर पहुंचे, जहां उनका पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं को हलवा का प्रसाद, फल और पानी की बोतलें वितरित की गईं। कार्यक्रम में मौजूद मुख्य अतिथि पूर्व पूरनपुर विधानसभा से विधायक प्रत्याशी अशोक राजा ने भी पदयात्रियों पर पुष्प वर्षा कर उनकी यात्रा के सफल और मंगलमय होने की कामना की। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म की यह पदयात्रा कई वर्षों से निरंतर निकल रही है और इसमें क्षेत्र के श्रद्धालु बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। पिछले वर्ष भी पदयात्रा का मोहनापुर चौराहा पर स्वागत किया गया था।पदयात्रियों के स्वागत के दौरान जय माता
दी के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूब गया। यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस भी मुस्तैद रही। इस मौके पर अशोक राजा, रजनीश रामशर्मा पांडेय, तहसील अध्यक्ष अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा हरगोविंद बाजपेई, पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि आशुतोष दीक्षित ‘राजू’, महामंत्री नवनीत मिश्रा, अर्पण तिवारी, हरिओम पांडेय, गौरव पांडेय, गोपाल मिश्र, अवनीश शुक्ल, बजरंग दल के जिला अध्यक्ष संजय मिश्रा, शिवराम सनाढ्य एडवोकेट, रवि मिश्र, अशोक राठौर, राहुल पांडेय, रामसेवक वर्मा, सियाराम वर्मा, छोटे वर्मा, भरत मिश्र, रमन पांडेय, उमाकांत पांडेय, शिवओम पांडेय, हरिशरण दीक्षित, अनुपम बाजपेई, आकाश मिश्रा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
- Post by यूपी समाचार1
- पूरनपुर,पीलीभीत।भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के बैनर तले किसानों ने केंद्र सरकार की किसान-विरोधी नीतियों के विरोध में ट्रैक्टर मार्च निकालकर उपजिलाधिकारी (एसडीएम) को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान किसानों ने कहा कि सरकार की नीतियों से किसान, मजदूर और ग्रामीण जनता लगातार परेशान हो रही है, इसलिए अपनी मांगों को लेकर आंदोलन तेज किया जा रहा है। सोमवार को क्षेत्र के किसानों ने ट्रैक्टरों के साथ रैली निकालते हुए तहसील मुख्यालय तक मार्च किया। रैली के माध्यम से किसानों ने अपनी मांगों और समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। इसके बाद किसान नेताओं ने एसडीएम को ज्ञापन देकर सरकार तक किसानों की आवाज पहुंचाने की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि किसानों की फसलों का उचित मूल्य सुनिश्चित किया जाए और न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) को कानूनी गारंटी दी जाए, ताकि किसानों को उनकी उपज का सही दाम मिल सके। साथ ही किसानों ने कृषि कार्य में प्रयोग होने वाले डीजल की कीमत कम करने, किसानों के ऊपर बढ़ते कर्ज के बोझ को कम करने तथा कृषि से जुड़ी आवश्यक वस्तुओं की कीमतों पर नियंत्रण लगाने की मांग भी उठाई।किसान नेताओं ने बताया कि संगठन द्वारा देशभर में किसान-मजदूर और ग्रामीण जनता के मुद्दों को लेकर आंदोलन चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 27 फरवरी को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत दौरे के दौरान किसानों के मुद्दों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया था। संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि 10 मार्च 2026 को ट्रैक्टर मार्च निकालकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा जा रहा है, जिसके माध्यम से किसानों की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाया जाएगा। इसके अलावा 23 मार्च 2026 को हरियाणा के कुरुक्षेत्र में एक विशाल महापंचायत आयोजित की जाएगी, जिसमें देशभर के किसान, मजदूर और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल होकर आगे की आंदोलन की रणनीति तय करेंगे।इस मौके पर संगठन के पदाधिकारियों ने किसानों से एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया। रैली और ज्ञापन सौंपने के दौरान बड़ी संख्या में किसान और भाकियू (चढूनी) के कार्यकर्ता मौजूद रहे।2
- भारतीय किसान यूनियन चढूनी ने पूरनपुर में निकाला ट्रैक्टर मार्च पुलिस रही मौके पर1
- पीलीभीत,कलीनगर- तहसील क्षेत्र के भीमपुर नौगजा गांव से मां पूर्णागिरि धाम के दर्शन के लिए चौथी बार डोला बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ रवाना किया गया।1
- Post by Atma Gandhi1
- Post by संदीप निडर1
- Post by Arun Rana1
- Post by यूपी समाचार1