बहराइच के बसीरगंज में जलभराव से परेशान मोहल्लेवासी, वर्षों से नहीं हो रहा समाधान बहराइच के बसीरगंज में जलभराव से लोग परेशान बारिश होते ही गंदे पानी से भर जाती है गली, वर्षों से नहीं हुआ समाधान उत्तर प्रदेश के जनपद बहराइच के मोहल्ला बसीरगंज, वार्ड नंबर 25 में आरटीओ ऑफिस के बगल स्थित रास्ते पर जलभराव ने स्थानीय निवासियों की परेशानी बढ़ा दी है। लोगों का कहना है कि सड़क करीब डेढ़ से दो फीट नीचे होने के कारण हल्की बारिश होते ही पूरी गली गंदे पानी से भर जाती है। मोहल्लेवासियों ने बताया कि पानी निकलने के बाद भी समस्या खत्म नहीं होती। गली में जमा गंदगी और नाले की सफाई उन्हें खुद करनी पड़ती है, तब जाकर गंदा पानी निकल पाता है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इलाके में सफाई व्यवस्था का जायजा लेने के लिए कोई अधिकारी तक नहीं आता कि आखिर सफाई हो रही है या नहीं। निवासियों के अनुसार, यह समस्या पिछले तीन-चार वर्षों से लगातार बनी हुई है। कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक इसका कोई स्थायी समाधान नहीं हो सका है। लोगों ने वार्ड के जनप्रतिनिधियों पर भी उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव के समय वादे किए जाते हैं, लेकिन बाद में उनकी समस्या की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जाता। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द जलनिकासी की उचित व्यवस्था, नालियों की नियमित सफाई और सड़क निर्माण की मांग की है।
बहराइच के बसीरगंज में जलभराव से परेशान मोहल्लेवासी, वर्षों से नहीं हो रहा समाधान बहराइच के बसीरगंज में जलभराव से लोग परेशान बारिश होते ही गंदे पानी से भर जाती है गली, वर्षों से नहीं हुआ समाधान उत्तर प्रदेश के जनपद बहराइच के मोहल्ला बसीरगंज, वार्ड नंबर 25 में आरटीओ ऑफिस के बगल स्थित रास्ते पर जलभराव ने स्थानीय निवासियों की परेशानी बढ़ा दी है। लोगों का कहना है कि सड़क करीब डेढ़ से दो फीट नीचे होने के कारण हल्की बारिश होते ही पूरी गली गंदे पानी से भर जाती है। मोहल्लेवासियों ने बताया कि पानी निकलने के बाद भी समस्या खत्म नहीं होती। गली में जमा गंदगी और नाले की सफाई उन्हें खुद करनी पड़ती है, तब जाकर गंदा पानी निकल पाता है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इलाके में सफाई व्यवस्था का जायजा लेने के लिए कोई अधिकारी तक नहीं आता कि आखिर सफाई हो रही है या नहीं। निवासियों के अनुसार, यह समस्या पिछले तीन-चार वर्षों से लगातार बनी हुई है। कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक इसका कोई स्थायी समाधान नहीं हो सका है। लोगों ने वार्ड के जनप्रतिनिधियों पर भी उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव के समय वादे किए जाते हैं, लेकिन बाद में उनकी समस्या की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जाता। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द जलनिकासी की उचित व्यवस्था, नालियों की नियमित सफाई और सड़क निर्माण की मांग की है।
- गंगा के भीषण कटाव में समाया 100 साल पुराना चैती दुर्गा मंदिर भागलपुर के राघोपुर में नदी की तेज धार ने निगल लिया आस्था का प्रतीक बिहार के भागलपुर जिले के राघोपुर में गंगा नदी का भीषण कटाव लगातार तबाही मचा रहा है। इसी कटाव की चपेट में आकर करीब 100 साल पुराना चैती दुर्गा मंदिर गंगा की तेज धार में समा गया। मंदिर के नदी में विलीन होने का दृश्य देखकर स्थानीय लोग भावुक हो गए। लोगों का कहना है कि यह मंदिर सिर्फ एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि इलाके की आस्था और विरासत का प्रतीक था। गंगा के बढ़ते कटाव से आसपास के लोगों में भी डर का माहौल बना हुआ है।1
- तेंदुए के हमले में युवक की मौत, बरामदे से उठाकर झाड़ियों में ले गया वन्यजीव बहराइच। ककरहा रेंज के अंतर्गत ग्राम पंचायत महबूबनगर में मंगलवार तड़के तेंदुए के हमले की सनसनीखेज घटना सामने आई। घर के बरामदे में सो रहे 28 वर्षीय युवक को तेंदुआ हमला कर उठाकर घर के समीप स्थित झाड़ियों में ले गया। घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। काफी तलाश के बाद युवक का आधा खाया शव झाड़ियों में बरामद होने से परिवार में कोहराम मच गया, जबकि घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार महबूबनगर निवासी राम सिंह पुत्र मालती प्रसाद, उम्र करीब 28 वर्ष, सोमवार रात अपने घर के बरामदे में सो रहे थे। बताया जाता है कि मंगलवार करीब तीन बजे तेंदुआ आबादी क्षेत्र में पहुंच गया और बरामदे में सो रहे राम सिंह पर हमला कर दिया। तेंदुए ने युवक को दबोच लिया और उसे उठाकर घर के पास स्थित झाड़ियों की ओर ले गया। अचानक हुई इस घटना से परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिजनों ने तत्काल राम सिंह की तलाश शुरू की। घर और आसपास के क्षेत्र में काफी खोजबीन करने के बाद जब झाड़ियों की ओर तलाश की गई तो वहां राम सिंह का आधा खाया हुआ शव पड़ा मिला। शव की हालत देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना तत्काल पुलिस और वन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस तथा वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। जांच के दौरान घर के आंगन में तेंदुए के पगचिह्न पाए गए। इससे तेंदुए के घर के परिसर तक पहुंचने की बात सामने आई। बताया गया कि घटनास्थल जंगल क्षेत्र से करीब 700 मीटर की दूरी पर स्थित है। वन विभाग की टीम ने आसपास के क्षेत्र का भी निरीक्षण कर तेंदुए की गतिविधियों के संबंध में जानकारी जुटाई। ग्रामीणों में भय का माहौल तेंदुए द्वारा घर के बरामदे से युवक को उठाकर ले जाने और उसकी मौत की घटना के बाद महबूबनगर समेत आसपास के गांवों में भय का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि तेंदुआ घर के अंदर से सो रहे व्यक्ति को उठाकर ले जा सकता है तो आबादी क्षेत्र में उसकी मौजूदगी गंभीर चिंता का विषय है। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए की लगातार निगरानी कराने तथा उसे पकड़ने के लिए प्रभावी कार्रवाई की मांग की है। लोगों को विशेष रूप से रात के समय सतर्क रहने की सलाह दी गई है। वन विभाग ने लगाया पिंजरा, सौर ऊर्जा लाइट लगाने के निर्देश घटना के बाद वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए घटनास्थल के आसपास पिंजरा लगा दिया है। वन विभाग की टीम तेंदुए की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है। साथ ही गांव में तत्काल सौर ऊर्जा आधारित प्रकाश व्यवस्था कराने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे रात के समय आबादी क्षेत्र में अंधेरा कम रहे और ग्रामीणों को जंगली जानवरों की गतिविधियों पर नजर रखने में मदद मिल सके। टकरहा वन क्षेत्र के डिप्टी रेंजर द्वारा मृतक के पिता को तत्काल 15 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। वन विभाग की ओर से ग्रामीणों को सतर्क रहने तथा रात के समय अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा थानाध्यक्ष मोतीपुर ब्रह्मा गोंड ने बताया कि मृतक के शव को विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज बहराइच भेज दिया गया है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। पुलिस और वन विभाग की टीमें घटना के बाद क्षेत्र में सक्रिय हैं। वन विभाग द्वारा तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया गया है और उसकी गतिविधियों पर लगातार निगरानी की जा रही है।1
- जनपद बहराइच के धर्म कांटा चौराहे पर बारिश का कर बहुत जोरो जोरो से हो रहा था लोगों को भागना पड़ा1
- नेपाल की बाढ़ में मासूम भाई-बहन का वीडियो वायरल, भाई अपनी बहन के साथ माता-पिता की कर रहा तलाश। नेपाल में आई भीषण बाढ़ और फ्लैश फ्लड के बाद सामने आया एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक छोटा भाई अपनी घायल छोटी बहन को गोद में उठाकर मलबे और कीचड़ के बीच अपने माता-पिता की तलाश करता दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि यह दृश्य नेपाल के रसुवा जिले के टिमुरे और स्याफ्रुबेसी क्षेत्र से जुड़ा है। नेपाल-तिब्बत सीमा के पास आई प्राकृतिक आपदा में कई इलाकों में भारी नुकसान हुआ है और बड़ी संख्या में लोग प्रभावित हुए हैं। वायरल वीडियो में दोनों बच्चों की स्थिति देखकर आपदा की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है। राहत और बचाव टीमें प्रभावित क्षेत्रों में लगातार अभियान चला रही हैं और लापता लोगों की तलाश की जा रही है। प्राकृतिक आपदा के बीच भाई-बहन का यह दृश्य लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है।1
- ट्रेनों के संचालन के मंच से अनुपम जैसवाल ने लोगों को किया संबोधन ट्रेनों के संचालन के मंच से अनुपम जैसवाल ने लोगों को किया संबोधन जनपद बहराइच के रूपइडिया नेपालगंज रोड में सीएम योगी का मंच1
- बहराइच लाल निशान के पार हुई सरयू, बैराजों से छोड़ा गया 286370.00 क्यूसेक पानी, निचले इलाकों के गांवों में भर रहा पानी, प्रशासन अलर्ट तराई में हो रही बारिश व बैराजों से पानी छोड़े जाने के बाद एल्गिन ब्रिज पर सरयू नदी खतरे के निशान को पार कर गई है। बैराजों से 286370.00 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज होने के बाद सरयू नदी खतरे के निशान से 1 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। निचले इलाकों के गांवों में पानी भर रहा है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाये हुये है। मंगलवार सुबह शारदा बैराज से 126629, गिरजा बैराज से 150636 व सरयू बैराज से 9105 क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद एल्गिन ब्रिज पर सरयू नदी का जलस्तर 106.08 मीटर पहुंच गया जो खतरे के निशान से 1 सेमी ज्यादा है।1
- खाद गोदाम के बाहर जलभराव, कीचड़ से जूझ रहे हजारों किसान 150 मीटर पहले उतरती है खाद, सिर पर बोरियां ढोते मजदूर, बदहाल रास्ते से किसान परेशान #Bahraich #Huzurpur #Moglaha #Kisan #Farmers #Fertilizer #CooperativeSociety #KhadGodam #Jalbharav #BadhalRasta #RoadProblem #WaterLogging #KisanPareshan #VillageNews #RuralNews #GroundReport #UttarPradesh #UPNews #BahraichNews #HindiNews #BreakingNews #LocalNews #NewsUpdate1
- जनपद बहराइच किस ग्राम सभा गायघाट वार्ड नंबर 12 से जिला पंचायत सदस्य अकबर सा को भारी मातो, से विजय बनाएं1