Shuru
Apke Nagar Ki App…
बाराबंकी में डग्गामार बसों की मनमानी जारीः यातायात प्रभारी की सख्ती के बावजूद चौपुला तिराहे पर खड़ी होती हैं बसें बाराबंकी में डग्गामार बस चालकों द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन लगातार जारी है। लखनऊ-अयोध्या बाईपास के चौपुला तिराहे पर ये बसें बिना निर्धारित स्टॉप के ही खड़ी हो जाती हैं।इन बसों के अनियमित रूप से खड़े होने के कारण सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। यह पूरा मामला नगर कोतवाली क्षेत्र के चौपुला बाईपास से संबंधित है।सूचना मिलने पर मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने बस चालकों को हिदायत दी और उन्हें वहां से हटाया।यातायात प्रभारी राम यतन ने इस संबंध में बताया कि यदि भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा सामने आती है, तो संबंधित बस चालकों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Unna news agency
बाराबंकी में डग्गामार बसों की मनमानी जारीः यातायात प्रभारी की सख्ती के बावजूद चौपुला तिराहे पर खड़ी होती हैं बसें बाराबंकी में डग्गामार बस चालकों द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन लगातार जारी है। लखनऊ-अयोध्या बाईपास के चौपुला तिराहे पर ये बसें बिना निर्धारित स्टॉप के ही खड़ी हो जाती हैं।इन बसों के अनियमित रूप से खड़े होने के कारण सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। यह पूरा मामला नगर कोतवाली क्षेत्र के चौपुला बाईपास से संबंधित है।सूचना मिलने पर मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने बस चालकों को हिदायत दी और उन्हें वहां से हटाया।यातायात प्रभारी राम यतन ने इस संबंध में बताया कि यदि भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा सामने आती है, तो संबंधित बस चालकों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- बाराबंकी।प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलम्बन हेतु चलाये जा रहे “मिशन शक्ति फेज- 05” द्वितीय चरण के अंतर्गत दिनांक 10.04.2026 को पुलिस अधीक्षक बाराबंकी अर्पित विजयवर्गीय के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी नगर संगम कुमार के पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली नगर व महिला थाना की सयुंक्त पुलिस टीम द्वारा शहर क्षेत्र के विभिन्न शराब की दुकानों व रोड पर शराब का सेवन कर रहे व्यक्तियों की चेंकिग कर आवश्यक कार्यवाही की गयी तथा शराब की दुकान के मालिकों को सख्त हिदायत दी गयी ।1
- *उन्नाव में कथावाचक अवधेश चंद्र पर हमला* उन्नाव में कथावाचक अवधेश चंद्र पर हमले का मामला सामने आया है। अवधेश चंद्र ने अनूप द्विवेदी और मनीष पाण्डेय पर आरोप लगाया है कि भागवत कथा के बाद उनके साथ मारपीट की गई। पीड़ित ने एसपी को प्रार्थना पत्र दिया, जिसके बाद एसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज हुआ है। यह घटना सोहरामऊ थाना क्षेत्र की है ¹। *क्या है मामला?* पुलिस के अनुसार, अवधेश चंद्र पर हमले का मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा हो सकता है। अवधेश चंद्र ने आरोप लगाया है कि अनूप द्विवेदी और मनीष पाण्डेय ने उनके साथ मारपीट की और उन्हें गाड़ी में बैठाकर ले जाने का प्रयास किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है ¹। क्या आप जानना चाहेंगे कि पुलिस ने इस मामले में क्या कार्रवाई की है या आरोपियों के खिलाफ क्या आरोप लगाए गए हैं?1
- उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जनपद में जमीन विवाद का एक मामला सामने आया है। रामनगर तहसील के मडना और केसियापुर गांवों में शिवराज नामक व्यक्ति को अपनी जमीन का कब्जा नहीं मिल पा रहा है, जबकि उन्होंने इस संबंध में दो बार अदालत में मुकदमा जीता है। शिवराज ने बताया कि यह जमीन उनके पिता ने उनकी बहन के नाम वसीयत की थी। उस समय शिवराज नाबालिग थे, इसलिए जमीन उनके नाम दर्ज नहीं हुई थी। अब यह जमीन कानूनी रूप से शिवराज के नाम खतौनी में दर्ज है। शिवराज का आरोप है कि गांव के कृपाराम और उनके अन्य साथी उन्हें अपनी जमीन पर फसल बोने या काटने नहीं दे रहे हैं। उन्होंने इस संबंध में अदालत में मुकदमा दायर किया था, जिसमें उन्हें दो बार जीत मिली है। पीड़ित ने तहसील प्रशासन को भी प्रार्थना पत्र दिया था। जब तहसील कर्मचारी मौके पर जांच के लिए पहुंचे, तो कथित कब्जेदार कृपाराम और उनके साथी वहां से फरार हो गए। जांच में भी जमीन शिवराज के नाम ही पाई गई। इसके बावजूद, कृपाराम, रमेश और अन्य व्यक्ति अभी भी जमीन पर अवैध कब्जा जमाए हुए हैं और उन्हें फसल काटने से रोक रहे हैं। शिवराज का कहना है कि जब भी वे खेत के पास जाते हैं, तो विपक्षी एकजुट होकर धारदार हथियार और लाठी-डंडे लेकर उन्हें मारने-पीटने पर उतारू हो जाते हैं।4
- बाराबंकी में हार्ट क्लिनिक की शुरुआत, अब मरीजों को स्थानीय स्तर पर मिलेगी बेहतर सुविधा मसौली, बाराबंकी। क्षेत्र के लोगों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। प्यारेपुर सरैंया स्थित डिवाइन धनवन्तरी हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में शनिवार को सार्वजनिक रूप से हृदय रोग (हार्ट क्लिनिक) सेवाओं का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में अस्पताल प्रबंधन ने आमजन को मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं और भविष्य की योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। अस्पताल के चेयरमैन एवं वरिष्ठ हृदय शल्य चिकित्सक डॉ. (प्रो.) ए.के. श्रीवास्तव ने बताया कि इस हार्ट क्लिनिक का उद्देश्य क्षेत्र के लोगों को एक ही स्थान पर विशेषज्ञ परामर्श, आवश्यक जांच और आधुनिक उपचार उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें इलाज के लिए बड़े शहरों का रुख न करना पड़े। उन्होंने कहा कि यह पहल ग्रामीण एवं आसपास के क्षेत्रों के मरीजों के लिए विशेष रूप से लाभकारी साबित होगी। उन्होंने आगे कहा कि वर्तमान समय में हृदय रोग, उच्च रक्तचाप और मधुमेह जैसी बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं, जिनकी रोकथाम के लिए समय पर जांच और जागरूकता बेहद जरूरी है। अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा के साथ-साथ आयुर्वेद और पंचकर्म जैसी पारंपरिक पद्धतियों को भी शामिल किया गया है, जिससे मरीजों को समग्र स्वास्थ्य लाभ मिल सके। विशेषज्ञों ने बताया कि पंचकर्म चिकित्सा के माध्यम से शरीर की शुद्धि और बीमारियों के मूल कारणों पर उपचार किया जाता है, जिससे दीर्घकालिक लाभ मिलता है। कार्यक्रम के दौरान मौजूद चिकित्सकों ने आमजन से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और नियमित जांच कराने की अपील की। इस मौके पर अस्पताल के विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सक — डॉ. आशीष अस्थाना, डॉ. अमल एस. बाबू, डॉ. अनीता श्रीवास्तव, डॉ. मुकेश प्रताप, प्रशासनिक अधिकारी सचिन कुमार वर्मा, पीआरओ राजकुमार वर्मा सहित अन्य स्टाफ एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में पत्रकारों के सवालों के जवाब देते हुए अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि भविष्य में और भी उन्नत स्वास्थ्य सेवाएं शुरू करने की योजना है, जिससे जनपद के लोगों को बेहतर और सुलभ इलाज मिल सके।3
- ब्रेकिंग न्यूज़ लोनी कटरा थाना क्षेत्र में भीषण आग, 100 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख बाराबंकी जनपद के लोनी कटरा थाना क्षेत्र के सादुल्लापुर व गौरी गांव में अज्ञात कारणों से गेहूं की खड़ी फसल में अचानक आग लग गई देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और लगभग 100 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई ग्रामीणों ने तत्काल अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया फायर ब्रिगेड टीम सूचना के काफी देर बाद मौके पर पहुंची, तब तक गांव वालों ने आग पर नियंत्रण कर लिया था आग लगने से किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है तथा आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है1
- बाराबंकी में डग्गामार बस चालकों द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन लगातार जारी है। लखनऊ-अयोध्या बाईपास के चौपुला तिराहे पर ये बसें बिना निर्धारित स्टॉप के ही खड़ी हो जाती हैं।इन बसों के अनियमित रूप से खड़े होने के कारण सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। यह पूरा मामला नगर कोतवाली क्षेत्र के चौपुला बाईपास से संबंधित है।सूचना मिलने पर मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने बस चालकों को हिदायत दी और उन्हें वहां से हटाया।यातायात प्रभारी राम यतन ने इस संबंध में बताया कि यदि भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा सामने आती है, तो संबंधित बस चालकों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।1
- मेरठ में जिन लोगों के घर तोड़े जाने की कार्रवाई चल रही है उसके विरोध में स्थानीय लोगों ने जोरदार प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में लोग घरों के बाहर इकट्ठा हो गए और प्रशासन के खिलाफ नारेबाज़ी की। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि बिना उचित नोटिस और पर्याप्त समय दिए ही कार्रवाई की जा रही है, जिससे परिवारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं कुछ लोगों का आरोप है कि यह कार्रवाई चयनात्मक तरीके से की जा रही है। दूसरी ओर प्रशासन का कहना है कि यह कार्रवाई अवैध निर्माण और अतिक्रमण हटाने के तहत की जा रही है, और सभी कानूनी प्रक्रियाओं का पालन किया जा रहा है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है ताकि स्थिति नियंत्रण में रहे और किसी तरह की अप्रिय घटना न हो।1
- अंबेडकर नगर से एक बड़ी प्रशासनिक खबर सामने आई है। अभिजीत आर शंकर को अब देवरिया का नया पुलिस कप्तान (एसपी) बनाया गया है। उनके तबादले के बाद अंबेडकर नगर में उनकी टीम द्वारा उन्हें भावुक और शानदार विदाई दी गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।1