शामली। सरकारी व प्राइम लोकेशन जमीन के नाम पर करोड़ों की ठगी,अंतरराज्यीय गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार, 1 लाख रुपये नकद व लग्जरी कार बरामद, कई आरोपी पहले ही भेजे जा चुके हैं जेल जनपद शामली के थाना आदर्शमण्डी पुलिस ने सरकारी व प्राइम लोकेशन की जमीन दिखाकर फर्जी खसरा-खतौनी तैयार कर लाखों रुपये हड़पने वाले अंतरराज्यीय जालसाज गिरोह के एक और सदस्य को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1 लाख रुपये नकद तथा घटना में प्रयुक्त किआ सोनेट लग्जरी कार बरामद की है। पुलिस के अनुसार पीड़ित आदित्य कुमार सिंह निवासी रुड़की (उत्तराखण्ड) ने शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपियों ने जमीन की फर्जी एवं कूटरचित खसरा-खतौनी तैयार कर उनसे 20 लाख रुपये की ठगी की। इसी प्रकार पीड़ित विजय कुमार निवासी बागपत के पिता से भी आरोपियों ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर 30 लाख रुपये हड़प लिए थे। पीड़ित की तहरीर के आधार पर आरोपियों सोनवीर (दिल्ली), अंकित (काबडौत), राजीव (लिलौन), बिट्टू (रुड़की), लाला उर्फ रवि (हापुड़), निखिल (रेलपार शामली) सहित अन्य के विरुद्ध बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया। पूर्व में स्वाट टीम शामली व थाना आदर्शमण्डी पुलिस द्वारा निखिल मलिक, अशोक, पुष्पेन्द्र, जगतपाल, रणजीत, राजीव व अंकित को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 7 लाख रुपये नकद, 2 लग्जरी कारें व फर्जी दस्तावेज बरामद किए जा चुके हैं। पुलिस अधीक्षक शामली एन.पी. सिंह के आदेशानुसार वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी कों लेकर चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक सुमित शुक्ला के निर्देशन एवं नगर क्षेत्राधिकारी श्रीमती अपेक्षा निम्बाडिया के नेतृत्व में थाना आदर्शमण्डी पुलिस ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है तथा गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।

- 75003070021
- Post by Saleem Khan gujjar1
- पानीपत नगर निगम तहसील टाउन का पूरा एरिया एक बार सभी जांच करें सड़कों की और सीवर के ढकनों की1
- मुजफ्फरनगर | चरथावल स्थित मौलाना मदनी हाई स्कूल से जुड़े प्रकरण में कमेटी पर लगाए जा रहे आरोपों पर अब प्रबंधन की ओर से विस्तृत प्रतिक्रिया सामने आई है। स्कूल कमेटी के कोषाध्यक्ष डॉ. नौशाद त्यागी ने सभी आरोपों को निराधार बताते हुए इसे “राजनीतिक स्टंट” करार दिया है। डॉ. त्यागी ने कहा कि कुछ लोग व्यक्तिगत और राजनीतिक लाभ के लिए संस्थान की छवि धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाने वालों से पहले सही जानकारी प्राप्त करने की अपील की और बिना तथ्यों के सार्वजनिक बयानबाजी को अनुचित बताया। उन्होंने स्पष्ट किया कि स्कूल में इस समय कई मरम्मत कार्य चल रहे हैं, जिनकी जानकारी लिए बिना ही आरोप लगाए जा रहे हैं। कमेटी की कार्यप्रणाली पूरी तरह पारदर्शी है तथा सभी निर्णय नियमानुसार लिए जाते हैं। कोषाध्यक्ष ने कहा कि यदि किसी को किसी प्रकार की शिकायत है तो वह संबंधित मंच पर प्रमाण के साथ प्रस्तुत करे। बिना साक्ष्य आरोप लगाने से छात्रों और अभिभावकों में भ्रम की स्थिति पैदा होती है। उन्होंने दोहराया कि संस्थान शिक्षा की गुणवत्ता और छात्रों के भविष्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है। कमेटी किसी भी जांच या समीक्षा के लिए तैयार है, लेकिन बेबुनियाद आरोपों से स्कूल की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी।1
- श्री श्याम परिवार सुखी परिवार समिति द्वारा श्री श्याम प्रभु खाटू वाले का चार दिवसीय 41 वां श्री श्याम वंदना फाल्गुन महोत्सव एवं भव्य निशान यात्रा (ध्वजा यात्रा) का आयोजन बड़ी धूमधाम से किया जा रहा है, जिसमें मंगलवार 24 फरवरी 2026 को श्याम बाबा के कीर्तन का आयोजन नई मंडी रामलीला भवन में किया गया है जिसमें भजन गायिका तृप्ति लड्डा जयपुर से आएंगी और बाबा श्याम को एवं सभी श्याम प्रेमियों को अपने भजनों से रिझाएंगी। बुधवार 25 फरवरी को रामलीला भवन नई मंडी में होगा महंदी उत्सव जिसमें सभी श्याम प्रेमियों को श्याम नाम की मेंहदी लगाई जाएगी। गत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी बृहस्पतिवार 26 फरवरी 2026 को श्याम बाबा की भव्य निशान यात्रा शिव चौक से प्रारंभ होकर गणपति खाटू श्याम मंदिर पहुंचेगी जिसमें हजारों की संख्या में भक्त मनोकामना पूर्ति हेतु बाबा श्याम को निशाना चढ़ाएंगे। समिति इस वर्ष बाबा के प्रेमियों को 51 रूपये में निशान वितरित कर रहे है। निशान यात्रा शिव चौक से प्रारंभ होकर झांसी की रानी मालवीय चौक होते हुए गौशाला रोड पीठ बाजार बिंदल बाजार होते हुए गणपति खाटू श्याम मंदिर पहुंचेगी। शुक्रवार 27 फरवरी 2026 को श्री रामलीला भवन निकट नई मंडी कोतवाली मुजफ्फरनगर पर श्री श्याम बाबा का फाल्गुन एकादशी उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा जिसमें वृंदावन से प्रसिद्ध भजन गायक एवं रसिक बाबा चित्र-विचित्र जी महाराज पधार रहे है जो बाबा को एवं बाबा के प्रेमियों को अपने भजनों से रिझाएंगे इस दिन आप सभी प्रेमियों को बाबा के भव्य दरबार एवं भव्य श्रृंगार के भी दर्शन होंगे। में से मनीष अग्रवाल, संदीप गर्ग, जय भगवान बंसल, अचिन सागर गर्ग, विदित गुप्ता, अचिन बंसल, राजीव गर्ग, अचिन जिंदल, विकास गोयल, नरेंद्र गर्ग, संजीव गर्ग, हर्षित अग्रवाल, प्रांशु बंसल, दीपांशु गर्ग, अनुराग गोयल, अवि गोयल, लोकेश बंसल, अमित सिंघल, राजेश कर्नवाल, गौरव गर्ग, विवेक बंसल एवं श्री श्याम परिवार सुखी परिवार समिति के सभी एकादशी सदस्य मौजूद रहे।1
- Post by Jishan Abbase1
- aayan king sanjhak1
- Post by Saleem Khan gujjar1