Shuru
Apke Nagar Ki App…
#sanjhak aayan king sanjhak
Aayan salmani
#sanjhak aayan king sanjhak
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- मुजफ्फरनगर | चरथावल स्थित मौलाना मदनी हाई स्कूल से जुड़े प्रकरण में कमेटी पर लगाए जा रहे आरोपों पर अब प्रबंधन की ओर से विस्तृत प्रतिक्रिया सामने आई है। स्कूल कमेटी के कोषाध्यक्ष डॉ. नौशाद त्यागी ने सभी आरोपों को निराधार बताते हुए इसे “राजनीतिक स्टंट” करार दिया है। डॉ. त्यागी ने कहा कि कुछ लोग व्यक्तिगत और राजनीतिक लाभ के लिए संस्थान की छवि धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाने वालों से पहले सही जानकारी प्राप्त करने की अपील की और बिना तथ्यों के सार्वजनिक बयानबाजी को अनुचित बताया। उन्होंने स्पष्ट किया कि स्कूल में इस समय कई मरम्मत कार्य चल रहे हैं, जिनकी जानकारी लिए बिना ही आरोप लगाए जा रहे हैं। कमेटी की कार्यप्रणाली पूरी तरह पारदर्शी है तथा सभी निर्णय नियमानुसार लिए जाते हैं। कोषाध्यक्ष ने कहा कि यदि किसी को किसी प्रकार की शिकायत है तो वह संबंधित मंच पर प्रमाण के साथ प्रस्तुत करे। बिना साक्ष्य आरोप लगाने से छात्रों और अभिभावकों में भ्रम की स्थिति पैदा होती है। उन्होंने दोहराया कि संस्थान शिक्षा की गुणवत्ता और छात्रों के भविष्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है। कमेटी किसी भी जांच या समीक्षा के लिए तैयार है, लेकिन बेबुनियाद आरोपों से स्कूल की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी।1
- श्री श्याम परिवार सुखी परिवार समिति द्वारा श्री श्याम प्रभु खाटू वाले का चार दिवसीय 41 वां श्री श्याम वंदना फाल्गुन महोत्सव एवं भव्य निशान यात्रा (ध्वजा यात्रा) का आयोजन बड़ी धूमधाम से किया जा रहा है, जिसमें मंगलवार 24 फरवरी 2026 को श्याम बाबा के कीर्तन का आयोजन नई मंडी रामलीला भवन में किया गया है जिसमें भजन गायिका तृप्ति लड्डा जयपुर से आएंगी और बाबा श्याम को एवं सभी श्याम प्रेमियों को अपने भजनों से रिझाएंगी। बुधवार 25 फरवरी को रामलीला भवन नई मंडी में होगा महंदी उत्सव जिसमें सभी श्याम प्रेमियों को श्याम नाम की मेंहदी लगाई जाएगी। गत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी बृहस्पतिवार 26 फरवरी 2026 को श्याम बाबा की भव्य निशान यात्रा शिव चौक से प्रारंभ होकर गणपति खाटू श्याम मंदिर पहुंचेगी जिसमें हजारों की संख्या में भक्त मनोकामना पूर्ति हेतु बाबा श्याम को निशाना चढ़ाएंगे। समिति इस वर्ष बाबा के प्रेमियों को 51 रूपये में निशान वितरित कर रहे है। निशान यात्रा शिव चौक से प्रारंभ होकर झांसी की रानी मालवीय चौक होते हुए गौशाला रोड पीठ बाजार बिंदल बाजार होते हुए गणपति खाटू श्याम मंदिर पहुंचेगी। शुक्रवार 27 फरवरी 2026 को श्री रामलीला भवन निकट नई मंडी कोतवाली मुजफ्फरनगर पर श्री श्याम बाबा का फाल्गुन एकादशी उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा जिसमें वृंदावन से प्रसिद्ध भजन गायक एवं रसिक बाबा चित्र-विचित्र जी महाराज पधार रहे है जो बाबा को एवं बाबा के प्रेमियों को अपने भजनों से रिझाएंगे इस दिन आप सभी प्रेमियों को बाबा के भव्य दरबार एवं भव्य श्रृंगार के भी दर्शन होंगे। में से मनीष अग्रवाल, संदीप गर्ग, जय भगवान बंसल, अचिन सागर गर्ग, विदित गुप्ता, अचिन बंसल, राजीव गर्ग, अचिन जिंदल, विकास गोयल, नरेंद्र गर्ग, संजीव गर्ग, हर्षित अग्रवाल, प्रांशु बंसल, दीपांशु गर्ग, अनुराग गोयल, अवि गोयल, लोकेश बंसल, अमित सिंघल, राजेश कर्नवाल, गौरव गर्ग, विवेक बंसल एवं श्री श्याम परिवार सुखी परिवार समिति के सभी एकादशी सदस्य मौजूद रहे।1
- aayan king sanjhak1
- Shah Times 21 February 2026 Top News Roundup 🌍🚆 आज की बड़ी खबरें एक साथ। ट्रम्प टैरिफ़ से लेकर NASA बयान और दिल्ली सुरक्षा अलर्ट तक पूरी जानकारी पढ़ें। *Watch 🎥 Video* *पूरा अपडेट यहां देखें और शेयर करें।* #TopNews #TrumpTariffs #IndiaUS #NASAUpdate #ShahTimes #BreakingNews1
- मुजफ्फरनगर से जानसठ को जाने वाले पानीपत खटीमा मार्ग पर ट्रक से एक मोटरसाइकिल में साइड लगने हुआ भयंकर सड़क हादसा । मोटरसाइकिल पर सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल । पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर दोनों घायलों को अस्पताल उपचार के लिए भेजो। दोनों युवक निराना गांव के बताए जा रहे हैं ।1
- चित्रकूट में बच्चों का यौन शोषण करने वाले पति-पत्नी को कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई है। ये दोनों बच्चों के वीडियो-फोटो डार्क वेब के जरिए विदेशों में बेचते थे। दोषी पति सिंचाई विभाग का जेई था। उसकी पोस्टिंग चित्रकूट में थी। पॉक्सो कोर्ट के जज प्रदीप कुमार मिश्रा ने कहा- दोनों पति-पत्नी को मरते दम तक फंदे पर लटकाए रखा जाए।1
- Post by देश धर्म1
- मुजफ्फरनगर | आगामी होली, होलिका दहन, ईद और अलविदा जुमा के मद्देनजर चरथावल थाना परिसर में दिनांक 21 फ़रवरी 2026 शनिवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम सदर प्रवीण कुमार द्विवेदी और सीओ सदर डॉ. रविशंकर ने संयुक्त रूप से की। बैठक में अधिकारियों ने त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने पर विशेष जोर दिया। एसडीएम सदर ने निर्देश दिए कि होलिका दहन केवल निर्धारित स्थानों पर ही किया जाए तथा सभी सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। सीओ सदर डॉ रवि शंकर ने जानकारी दी कि पर्वों के दौरान संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा और क्षेत्र में गश्त बढ़ाई जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने आमजन से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और सोशल मीडिया पर कोई भी भ्रामक या आपत्तिजनक पोस्ट साझा न करें। सभी समुदायों से आपसी भाईचारा और सद्भाव बनाए रखने की भी अपील की गई। बैठक में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, धर्मगुरु, व्यापार मंडल के पदाधिकारी और ग्राम प्रधान उपस्थित रहे। सभी ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।2