logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

चरथावल थाना परिसर में शांति समिति की बैठक, त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने पर दिया जोर मुजफ्फरनगर | आगामी होली, होलिका दहन, ईद और अलविदा जुमा के मद्देनजर चरथावल थाना परिसर में दिनांक 21 फ़रवरी 2026 शनिवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम सदर प्रवीण कुमार द्विवेदी और सीओ सदर डॉ. रविशंकर ने संयुक्त रूप से की। बैठक में अधिकारियों ने त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने पर विशेष जोर दिया। एसडीएम सदर ने निर्देश दिए कि होलिका दहन केवल निर्धारित स्थानों पर ही किया जाए तथा सभी सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। सीओ सदर डॉ रवि शंकर ने जानकारी दी कि पर्वों के दौरान संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा और क्षेत्र में गश्त बढ़ाई जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने आमजन से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और सोशल मीडिया पर कोई भी भ्रामक या आपत्तिजनक पोस्ट साझा न करें। सभी समुदायों से आपसी भाईचारा और सद्भाव बनाए रखने की भी अपील की गई। बैठक में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, धर्मगुरु, व्यापार मंडल के पदाधिकारी और ग्राम प्रधान उपस्थित रहे। सभी ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

2 hrs ago
user_Aslam Tyagi
Aslam Tyagi
Local News Reporter मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

चरथावल थाना परिसर में शांति समिति की बैठक, त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने पर दिया जोर मुजफ्फरनगर | आगामी होली, होलिका दहन, ईद और अलविदा जुमा के मद्देनजर चरथावल थाना परिसर में दिनांक 21 फ़रवरी 2026 शनिवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम सदर प्रवीण कुमार द्विवेदी और सीओ सदर डॉ. रविशंकर ने संयुक्त रूप से की। बैठक में अधिकारियों ने त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने पर विशेष जोर दिया। एसडीएम सदर ने निर्देश दिए कि होलिका दहन केवल निर्धारित स्थानों पर ही किया जाए तथा सभी सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। सीओ सदर

डॉ रवि शंकर ने जानकारी दी कि पर्वों के दौरान संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा और क्षेत्र में गश्त बढ़ाई जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने आमजन से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और सोशल मीडिया पर कोई भी भ्रामक या आपत्तिजनक पोस्ट साझा न करें। सभी समुदायों से आपसी भाईचारा और सद्भाव बनाए रखने की भी अपील की गई। बैठक में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, धर्मगुरु, व्यापार मंडल के पदाधिकारी और ग्राम प्रधान उपस्थित रहे। सभी ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • वायरल वीडियो: BSA पर आरोप लगाकर युवक ने की आत्महत्या, परिजनों ने जारी किया आखिरी वीडियो देवरिया जिले के BSA और उनके कार्यालय के एक स्टाफ पर गंभीर आरोप लगाते हुए गोरखपुर निवासी कृष्णमोहन सिंह ने कथित रूप से आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि आत्महत्या से पहले उन्होंने एक वीडियो बनाया और सुसाइड नोट भी लिखा, जिसे परिजनों ने पुलिस को सौंप दिया है। घटना के बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और वीडियो व सुसाइड नोट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
    1
    वायरल वीडियो: BSA पर आरोप लगाकर युवक ने की आत्महत्या, परिजनों ने जारी किया आखिरी वीडियो
देवरिया जिले के BSA और उनके कार्यालय के एक स्टाफ पर गंभीर आरोप लगाते हुए गोरखपुर निवासी कृष्णमोहन सिंह ने कथित रूप से आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि आत्महत्या से पहले उन्होंने एक वीडियो बनाया और सुसाइड नोट भी लिखा, जिसे परिजनों ने पुलिस को सौंप दिया है।
घटना के बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और वीडियो व सुसाइड नोट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
    user_Shafeek Rajput Jila sangathan
    Shafeek Rajput Jila sangathan
    मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    26 min ago
  • मुजफ्फरनगर | चरथावल स्थित मौलाना मदनी हाई स्कूल से जुड़े प्रकरण में कमेटी पर लगाए जा रहे आरोपों पर अब प्रबंधन की ओर से विस्तृत प्रतिक्रिया सामने आई है। स्कूल कमेटी के कोषाध्यक्ष डॉ. नौशाद त्यागी ने सभी आरोपों को निराधार बताते हुए इसे “राजनीतिक स्टंट” करार दिया है। डॉ. त्यागी ने कहा कि कुछ लोग व्यक्तिगत और राजनीतिक लाभ के लिए संस्थान की छवि धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाने वालों से पहले सही जानकारी प्राप्त करने की अपील की और बिना तथ्यों के सार्वजनिक बयानबाजी को अनुचित बताया। उन्होंने स्पष्ट किया कि स्कूल में इस समय कई मरम्मत कार्य चल रहे हैं, जिनकी जानकारी लिए बिना ही आरोप लगाए जा रहे हैं। कमेटी की कार्यप्रणाली पूरी तरह पारदर्शी है तथा सभी निर्णय नियमानुसार लिए जाते हैं। कोषाध्यक्ष ने कहा कि यदि किसी को किसी प्रकार की शिकायत है तो वह संबंधित मंच पर प्रमाण के साथ प्रस्तुत करे। बिना साक्ष्य आरोप लगाने से छात्रों और अभिभावकों में भ्रम की स्थिति पैदा होती है। उन्होंने दोहराया कि संस्थान शिक्षा की गुणवत्ता और छात्रों के भविष्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है। कमेटी किसी भी जांच या समीक्षा के लिए तैयार है, लेकिन बेबुनियाद आरोपों से स्कूल की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
    1
    मुजफ्फरनगर |  चरथावल स्थित मौलाना मदनी हाई स्कूल से जुड़े प्रकरण में कमेटी पर लगाए जा रहे आरोपों पर अब प्रबंधन की ओर से विस्तृत प्रतिक्रिया सामने आई है। स्कूल कमेटी के कोषाध्यक्ष डॉ. नौशाद त्यागी ने सभी आरोपों को निराधार बताते हुए इसे “राजनीतिक स्टंट” करार दिया है।
डॉ. त्यागी ने कहा कि कुछ लोग व्यक्तिगत और राजनीतिक लाभ के लिए संस्थान की छवि धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाने वालों से पहले सही जानकारी प्राप्त करने की अपील की और बिना तथ्यों के सार्वजनिक बयानबाजी को अनुचित बताया।
उन्होंने स्पष्ट किया कि स्कूल में इस समय कई मरम्मत कार्य चल रहे हैं, जिनकी जानकारी लिए बिना ही आरोप लगाए जा रहे हैं। कमेटी की कार्यप्रणाली पूरी तरह पारदर्शी है तथा सभी निर्णय नियमानुसार लिए जाते हैं।
कोषाध्यक्ष ने कहा कि यदि किसी को किसी प्रकार की शिकायत है तो वह संबंधित मंच पर प्रमाण के साथ प्रस्तुत करे। बिना साक्ष्य आरोप लगाने से छात्रों और अभिभावकों में भ्रम की स्थिति पैदा होती है।
उन्होंने दोहराया कि संस्थान शिक्षा की गुणवत्ता और छात्रों के भविष्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है। कमेटी किसी भी जांच या समीक्षा के लिए तैयार है, लेकिन बेबुनियाद आरोपों से स्कूल की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
    user_Aslam Tyagi
    Aslam Tyagi
    Local News Reporter मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • श्री श्याम परिवार सुखी परिवार समिति द्वारा श्री श्याम प्रभु खाटू वाले का चार दिवसीय 41 वां श्री श्याम वंदना फाल्गुन महोत्सव एवं भव्य निशान यात्रा (ध्वजा यात्रा) का आयोजन बड़ी धूमधाम से किया जा रहा है, जिसमें मंगलवार 24 फरवरी 2026 को श्याम बाबा के कीर्तन का आयोजन नई मंडी रामलीला भवन में किया गया है जिसमें भजन गायिका तृप्ति लड्डा जयपुर से आएंगी और बाबा श्याम को एवं सभी श्याम प्रेमियों को अपने भजनों से रिझाएंगी। बुधवार 25 फरवरी को रामलीला भवन नई मंडी में होगा महंदी उत्सव जिसमें सभी श्याम प्रेमियों को श्याम नाम की मेंहदी लगाई जाएगी। गत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी बृहस्पतिवार 26 फरवरी 2026 को श्याम बाबा की भव्य निशान यात्रा शिव चौक से प्रारंभ होकर गणपति खाटू श्याम मंदिर पहुंचेगी जिसमें हजारों की संख्या में भक्त मनोकामना पूर्ति हेतु बाबा श्याम को निशाना चढ़ाएंगे। समिति इस वर्ष बाबा के प्रेमियों को 51 रूपये में निशान वितरित कर रहे है। निशान यात्रा शिव चौक से प्रारंभ होकर झांसी की रानी मालवीय चौक होते हुए गौशाला रोड पीठ बाजार बिंदल बाजार होते हुए गणपति खाटू श्याम मंदिर पहुंचेगी। शुक्रवार 27 फरवरी 2026 को श्री रामलीला भवन निकट नई मंडी कोतवाली मुजफ्फरनगर पर श्री श्याम बाबा का फाल्गुन एकादशी उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा जिसमें वृंदावन से प्रसिद्ध भजन गायक एवं रसिक बाबा चित्र-विचित्र जी महाराज पधार रहे है जो बाबा को एवं बाबा के प्रेमियों को अपने भजनों से रिझाएंगे इस दिन आप सभी प्रेमियों को बाबा के भव्य दरबार एवं भव्य श्रृंगार के भी दर्शन होंगे। में से मनीष अग्रवाल, संदीप गर्ग, जय भगवान बंसल, अचिन सागर गर्ग, विदित गुप्ता, अचिन बंसल, राजीव गर्ग, अचिन जिंदल, विकास गोयल, नरेंद्र गर्ग, संजीव गर्ग, हर्षित अग्रवाल, प्रांशु बंसल, दीपांशु गर्ग, अनुराग गोयल, अवि गोयल, लोकेश बंसल, अमित सिंघल, राजेश कर्नवाल, गौरव गर्ग, विवेक बंसल एवं श्री श्याम परिवार सुखी परिवार समिति के सभी एकादशी सदस्य मौजूद रहे।
    1
    श्री श्याम परिवार सुखी परिवार समिति द्वारा श्री श्याम प्रभु खाटू वाले का चार दिवसीय 41 वां श्री श्याम वंदना फाल्गुन महोत्सव एवं भव्य निशान यात्रा (ध्वजा यात्रा) का आयोजन बड़ी धूमधाम से किया जा रहा है, जिसमें मंगलवार 24 फरवरी 2026 को श्याम बाबा के कीर्तन का आयोजन नई मंडी रामलीला भवन में किया गया है जिसमें भजन गायिका तृप्ति लड्डा जयपुर से आएंगी और बाबा श्याम को एवं सभी श्याम प्रेमियों को अपने भजनों से रिझाएंगी। बुधवार 25 फरवरी को रामलीला भवन नई मंडी में होगा महंदी उत्सव जिसमें सभी श्याम प्रेमियों को श्याम नाम की मेंहदी लगाई जाएगी। गत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी बृहस्पतिवार 26 फरवरी 2026 को श्याम बाबा की भव्य निशान यात्रा शिव चौक से प्रारंभ होकर गणपति खाटू श्याम मंदिर पहुंचेगी जिसमें हजारों की संख्या में भक्त मनोकामना पूर्ति हेतु बाबा श्याम को निशाना चढ़ाएंगे। समिति इस वर्ष बाबा के प्रेमियों को 51 रूपये में निशान वितरित कर रहे है। निशान यात्रा शिव चौक से प्रारंभ होकर झांसी की रानी मालवीय चौक होते हुए गौशाला रोड पीठ बाजार बिंदल बाजार होते हुए गणपति खाटू श्याम मंदिर पहुंचेगी। शुक्रवार 27 फरवरी 2026 को श्री रामलीला भवन निकट नई मंडी कोतवाली मुजफ्फरनगर पर श्री श्याम बाबा का फाल्गुन एकादशी उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा जिसमें वृंदावन से प्रसिद्ध भजन गायक एवं रसिक बाबा चित्र-विचित्र जी महाराज पधार रहे है जो बाबा को एवं बाबा के प्रेमियों को अपने भजनों से रिझाएंगे इस दिन आप सभी प्रेमियों को बाबा के भव्य दरबार एवं भव्य श्रृंगार के भी दर्शन होंगे।  में से मनीष अग्रवाल, संदीप गर्ग, जय भगवान बंसल, अचिन सागर गर्ग, विदित गुप्ता, अचिन बंसल, राजीव गर्ग, अचिन जिंदल, विकास गोयल, नरेंद्र गर्ग, संजीव गर्ग, हर्षित अग्रवाल, प्रांशु बंसल, दीपांशु गर्ग, अनुराग गोयल, अवि गोयल, लोकेश बंसल, अमित सिंघल, राजेश कर्नवाल, गौरव गर्ग, विवेक बंसल एवं श्री श्याम परिवार सुखी परिवार समिति के सभी एकादशी सदस्य मौजूद रहे।
    user_Satish Kumar Sharma
    Satish Kumar Sharma
    Local News Reporter मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • aayan king sanjhak
    1
    aayan king  sanjhak
    user_Aayan salmani
    Aayan salmani
    Plumber मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Shah Times 21 February 2026 Top News Roundup 🌍🚆 आज की बड़ी खबरें एक साथ। ट्रम्प टैरिफ़ से लेकर NASA बयान और दिल्ली सुरक्षा अलर्ट तक पूरी जानकारी पढ़ें। *Watch 🎥 Video* *पूरा अपडेट यहां देखें और शेयर करें।* #TopNews #TrumpTariffs #IndiaUS #NASAUpdate #ShahTimes #BreakingNews
    1
    Shah Times 21 February 2026 Top News Roundup 🌍🚆
आज की बड़ी खबरें एक साथ। ट्रम्प टैरिफ़ से लेकर NASA बयान और दिल्ली सुरक्षा अलर्ट तक पूरी जानकारी पढ़ें।
*Watch 🎥 Video* 
*पूरा अपडेट यहां देखें और शेयर करें।* 
#TopNews #TrumpTariffs #IndiaUS #NASAUpdate #ShahTimes #BreakingNews
    user_Shah Times Digital
    Shah Times Digital
    Media house मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • मुजफ्फरनगर से जानसठ को जाने वाले पानीपत खटीमा मार्ग पर ट्रक से एक मोटरसाइकिल में साइड लगने हुआ भयंकर सड़क हादसा । मोटरसाइकिल पर सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल । पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर दोनों घायलों को अस्पताल उपचार के लिए भेजो। दोनों युवक निराना गांव के बताए जा रहे हैं ।
    1
    मुजफ्फरनगर से जानसठ को जाने वाले पानीपत खटीमा मार्ग पर ट्रक से एक मोटरसाइकिल में साइड लगने हुआ भयंकर सड़क हादसा ।
मोटरसाइकिल पर सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल ।
पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर दोनों घायलों को अस्पताल उपचार के लिए भेजो।
दोनों युवक निराना गांव के बताए जा रहे हैं ।
    user_Ajaz nabi Zaidi
    Ajaz nabi Zaidi
    पत्रकार मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • चित्रकूट में बच्चों का यौन शोषण करने वाले पति-पत्नी को कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई है। ये दोनों बच्चों के वीडियो-फोटो डार्क वेब के जरिए विदेशों में बेचते थे। दोषी पति सिंचाई विभाग का जेई था। उसकी पोस्टिंग चित्रकूट में थी। पॉक्सो कोर्ट के जज प्रदीप कुमार मिश्रा ने कहा- दोनों पति-पत्नी को मरते दम तक फंदे पर लटकाए रखा जाए।
    1
    चित्रकूट में बच्चों का यौन शोषण करने वाले पति-पत्नी को कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई है। ये दोनों बच्चों के वीडियो-फोटो डार्क वेब के जरिए विदेशों में बेचते थे।
दोषी पति सिंचाई विभाग का जेई था। उसकी पोस्टिंग चित्रकूट में थी। पॉक्सो कोर्ट के जज प्रदीप कुमार मिश्रा ने कहा- दोनों पति-पत्नी को मरते दम तक फंदे पर लटकाए रखा जाए।
    user_M News National
    M News National
    Local News Reporter मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • चित्रकूट में बच्चों का यौन शोषण करने वाले पति-पत्नी को कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई है। ये दोनों बच्चों के वीडियो-फोटो डार्क वेब के जरिए विदेशों में बेचते थे। दोषी पति सिंचाई विभाग का जेई था। उसकी पोस्टिंग चित्रकूट में थी। पॉक्सो कोर्ट के जज प्रदीप कुमार मिश्रा ने कहा- दोनों पति-पत्नी को मरते दम तक फंदे पर लटकाए रखा जाए।
    1
    चित्रकूट में बच्चों का यौन शोषण करने वाले पति-पत्नी को कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई है। ये दोनों बच्चों के वीडियो-फोटो डार्क वेब के जरिए विदेशों में बेचते थे।
दोषी पति सिंचाई विभाग का जेई था। उसकी पोस्टिंग चित्रकूट में थी। पॉक्सो कोर्ट के जज प्रदीप कुमार मिश्रा ने कहा- दोनों पति-पत्नी को मरते दम तक फंदे पर लटकाए रखा जाए।
    user_Shafeek Rajput Jila sangathan
    Shafeek Rajput Jila sangathan
    मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.