logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

तेज रफ्तार बस ने ली तीन जिंदगियां, बाइक सवार एक ही परिवार के तीन लोगों की मौके पर मौत, अखंडनगर क्षेत्र में मातम पसरा।

2 hrs ago
user_PRIMEABN
PRIMEABN
News Anchor अकबरपुर, अंबेडकर नगर, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

तेज रफ्तार बस ने ली तीन जिंदगियां, बाइक सवार एक ही परिवार के तीन लोगों की मौके पर मौत, अखंडनगर क्षेत्र में मातम पसरा।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • सरयू उफान पर, खतरे का निशान पार, टांडा क्षेत्र के गांवों पर बाढ़ का खतरा, खेत जलमग्न, प्रशासन ने राहत शिविर और चौकियां सक्रिय।
    1
    सरयू उफान पर, खतरे का निशान पार, टांडा क्षेत्र के गांवों पर बाढ़ का खतरा, खेत जलमग्न, प्रशासन ने राहत शिविर और चौकियां सक्रिय।
    user_PRIMEABN
    PRIMEABN
    News Anchor अकबरपुर, अंबेडकर नगर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • *ब्रेकिंग न्यूज़ सड़क हादसे में पुत्र की मौत, माता-पिता गंभीर घायल* *सड़क हादसे में पुत्र की मौत, माता-पिता गंभीर घायल* अखण्डनगर, सुल्तानपुर। थाना क्षेत्र के पसना गांव स्थित ब्रह्मबाबा देवस्थान के पास मंगलवार सुबह कादीपुर मार्ग पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसके माता-पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अखण्डनगर पहुंचाया। चिकित्सक विवेक वर्मा ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल रामलौट गुप्ता और उनकी पत्नी दुर्गावती को जिला अस्पताल अम्बेडकरनगर रेफर कर दिया। वहीं, उनके पुत्र प्रदीप कुमार उर्फ अजय गुप्ता, निवासी अलीपुर को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर एसएसआई संतोष कुमार राय भी मौके पर पहुंचे और दुर्घटनाग्रस्त मोपेड को कब्जे में लेकर थाने भेज दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक धीरेन्द्र कुमार वर्मा ने बताया कि दोनों घायलों को बेहतर उपचार के लिए अम्बेडकरनगर भेजा गया है। मेमो के आधार पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ओवरटेक करने के दौरान दो निजी वाहनों के बीच मोपेड की टक्कर हो गई, जिससे यह हादसा हुआ। थाना प्रभारी ने बताया कि अभी घटना के संबंध में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    1
    *ब्रेकिंग न्यूज़ सड़क हादसे में पुत्र की मौत, माता-पिता गंभीर घायल*
*सड़क हादसे में पुत्र की मौत, माता-पिता गंभीर घायल*
अखण्डनगर, सुल्तानपुर। थाना क्षेत्र के पसना गांव स्थित ब्रह्मबाबा देवस्थान के पास मंगलवार सुबह कादीपुर मार्ग पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसके माता-पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अखण्डनगर पहुंचाया। चिकित्सक विवेक वर्मा ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल रामलौट गुप्ता और उनकी पत्नी दुर्गावती को जिला अस्पताल अम्बेडकरनगर रेफर कर दिया। वहीं, उनके पुत्र प्रदीप कुमार उर्फ अजय गुप्ता, निवासी अलीपुर को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना पर एसएसआई संतोष कुमार राय भी मौके पर पहुंचे और दुर्घटनाग्रस्त मोपेड को कब्जे में लेकर थाने भेज दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक धीरेन्द्र कुमार वर्मा ने बताया कि दोनों घायलों को बेहतर उपचार के लिए अम्बेडकरनगर भेजा गया है। मेमो के आधार पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ओवरटेक करने के दौरान दो निजी वाहनों के बीच मोपेड की टक्कर हो गई, जिससे यह हादसा हुआ। थाना प्रभारी ने बताया कि अभी घटना के संबंध में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    user_Prashant Yadav
    Prashant Yadav
    Local News Reporter कादीपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    42 min ago
  • गोसाईगंज बाजार में परम पूज्य 1008 बाबा श्री महंत धर्म प्रकाश महाराज के मौजूदगी में निकाली गई ,गाजे बाजे के साथ श्री कृष्ण भगवान की भव्य मनमोहक, झांकियां सुल्तानपुर जनपद गोसाईगंज बाजार में ऐतिहासिक श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला के समापन की दौरान देर रात को श्री कृष्ण भगवान की भव्य मनमोहक झांकियां प्रस्तुत की गई जहां पर भक्तों ने गाजे बाजे के साथ नाम आंखों से प्रतिमा को विसर्जन किया यह झांकियां परम पूज्य 1008 बाबा श्री महंत धर्म प्रकाश महाराज जी फतेहपुर संगत की मौजूदगी में निकाली गई, वहीं दूसरी तरफ गोसाईगंज थानाध्यक्ष कड़ी सुरक्षा के बीच मेले में भ्रमण करते हुए नजर आए और पुलिस टीम द्वारा सक्रियता से अपनी ड्यूटी पर तैनात दिखे हजारों की संख्या में भक्तों ने श्री कृष्ण भगवान का विसर्जन करने के दौरान प्रसाद वितरण किया
    1
    गोसाईगंज बाजार में परम पूज्य 1008 बाबा श्री महंत धर्म प्रकाश महाराज के मौजूदगी में निकाली गई ,गाजे बाजे के साथ श्री कृष्ण भगवान की भव्य मनमोहक, झांकियां
सुल्तानपुर जनपद गोसाईगंज बाजार में ऐतिहासिक श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला के समापन की दौरान देर रात को श्री कृष्ण भगवान की भव्य मनमोहक झांकियां प्रस्तुत की गई जहां पर भक्तों ने गाजे बाजे के साथ नाम आंखों से प्रतिमा को विसर्जन किया यह झांकियां परम पूज्य 1008 बाबा श्री महंत धर्म प्रकाश महाराज जी फतेहपुर संगत की मौजूदगी में निकाली गई, वहीं दूसरी तरफ गोसाईगंज थानाध्यक्ष कड़ी सुरक्षा के बीच मेले में भ्रमण करते हुए नजर आए और पुलिस टीम द्वारा सक्रियता से अपनी ड्यूटी पर तैनात दिखे हजारों की संख्या में भक्तों ने श्री कृष्ण भगवान का विसर्जन करने के दौरान प्रसाद वितरण किया
    user_Ghanshyam Verma
    Ghanshyam Verma
    जयसिंहपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • 🚨 अम्बेडकरनगर BREAKING NEWS वाहन चालक कल्याण समिति ने मुख्यालय पर किया धरना-प्रदर्शन अम्बेडकरनगर में वाहन चालक कल्याण समिति सम्पूर्ण भारत के बैनर तले चालकों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट के निकट धरना-प्रदर्शन किया। समिति ने राष्ट्रीय चालक आयोग, चालक सुरक्षा कानून एवं राज्य कल्याण बोर्ड के गठन सहित 22 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। ➡️ सड़क दुर्घटना में मृत चालक के परिवार को ₹25 लाख सहायता की मांग ➡️ चालकों के लिए सामाजिक सुरक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं की मांग ➡️ मांगें पूरी न होने पर 12 नवंबर से स्टेयरिंग छोड़ो आंदोलन की चेतावनी।
    1
    🚨 अम्बेडकरनगर BREAKING NEWS

वाहन चालक कल्याण समिति ने मुख्यालय पर किया धरना-प्रदर्शन

अम्बेडकरनगर में वाहन चालक कल्याण समिति सम्पूर्ण भारत के बैनर तले चालकों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट के निकट धरना-प्रदर्शन किया। समिति ने राष्ट्रीय चालक आयोग, चालक सुरक्षा कानून एवं राज्य कल्याण बोर्ड के गठन सहित 22 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।

➡️ सड़क दुर्घटना में मृत चालक के परिवार को ₹25 लाख सहायता की मांग
➡️ चालकों के लिए सामाजिक सुरक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं की मांग
➡️ मांगें पूरी न होने पर 12 नवंबर से स्टेयरिंग छोड़ो आंदोलन की चेतावनी।
    user_BALRAM
    BALRAM
    Farmer Allapur, Ambedkar Nagar•
    9 hrs ago
  • कच्चा मकान भरभरा कर गिरा मलबे में दबने से महिला की मौत परिवार मे मचा कोहराम जयसिंहपुर/सुलतानपुर। कोतवाली जयसिंहपुर क्षेत्र की सेमरी चौकी अंतर्गत ग्राम पंचायत कोची में मंगलवार रात कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिरने से 27 वर्षीय महिला की मलबे में दबकर मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में सनसनी फैल गई और परिवार में कोहराम मच गया। मिली जानकारी के अनुसार कोची निवासी अतुल मिश्रा की पत्नी प्रतिभा मिश्रा रात में गहरी नींद में सो रही थीं। इसी दौरान कच्चा मकान अचानक ढह गया और वह मलबे में दब गईं। मकान गिरने की आवाज और चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने तत्काल मलबा हटाकर महिला को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। प्रतिभा अपने पीछे पति और दो छोटे बच्चों को छोड़ गई हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, घटना ने गांव में जर्जर और कच्चे मकानों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
    1
    कच्चा मकान भरभरा कर गिरा मलबे में दबने से महिला की मौत
परिवार मे मचा कोहराम 
जयसिंहपुर/सुलतानपुर। कोतवाली जयसिंहपुर क्षेत्र की सेमरी चौकी अंतर्गत ग्राम पंचायत कोची में मंगलवार रात कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिरने से 27 वर्षीय महिला की मलबे में दबकर मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में सनसनी फैल गई और परिवार में कोहराम मच गया।
मिली जानकारी के अनुसार कोची निवासी अतुल मिश्रा की पत्नी प्रतिभा मिश्रा रात में गहरी नींद में सो रही थीं। इसी दौरान कच्चा मकान अचानक ढह गया और वह मलबे में दब गईं। मकान गिरने की आवाज और चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने तत्काल मलबा हटाकर महिला को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
प्रतिभा अपने पीछे पति और दो छोटे बच्चों को छोड़ गई हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, घटना ने गांव में जर्जर और कच्चे मकानों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
    user_पत्रकार पांडे
    पत्रकार पांडे
    Comedy club जयसिंहपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • कप्तानगंज पुलिस टीम द्वारा शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका में 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर भेजा गया माननीय न्यायालय , श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बस्ती श्री यशवीर सिंह द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय बस्ती श्री श्यामकांत के पर्यवेक्षण में एवं श्रीमान क्षेत्राधिकारी कलवारी महोदय श्री बृजेश सिंह के कुशल निर्देशन में थानाध्यक्ष कप्तानगंज श्री आलोक कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में कप्तानगंज पुलिस टीम द्वारा शांति भंग की आशंका को लेकर 04 नफर अभियुक्त को शांति भंग की आशंका में शान्ति व्यवस्था बनाये ऱखने के दृष्टिगत अन्तर्गत धारा 170/126/135 बीएनएसएस मे गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय एसडीएम महोदय हर्रैया रवाना किया गया । गिऱफ्तार अभियुक्त/ अभियुक्ता का विवरण 1. राजेश चौधरी पुत्र राम निहाल उम्र करीब 27 वर्ष 2. विश्वनाथ वर्मा पुत्र मनीराम उम्र करीब 43 वर्ष 3. अमरनाथ वर्मा पुत्र मनीराम उम्र करीब 30 वर्ष 4. दिनेश कुमार पुत्र परशुराम चौधरी उम्र करीब 32 वर्ष गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण 01 उ0 नि0 वीरेंद्र कुमार राय 02 रि0 का0 रामजी तिवारी 03 रि0 का0 सूरज सिंह 04 रि0 का0 आशीष कुमार
    1
    कप्तानगंज पुलिस टीम द्वारा  शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका में 04 अभियुक्तों  को  गिरफ्तार कर भेजा गया माननीय न्यायालय
,
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बस्ती श्री यशवीर सिंह द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय बस्ती श्री श्यामकांत के पर्यवेक्षण में एवं श्रीमान क्षेत्राधिकारी कलवारी महोदय श्री बृजेश सिंह के कुशल निर्देशन में थानाध्यक्ष कप्तानगंज श्री आलोक कुमार श्रीवास्तव  के नेतृत्व में  कप्तानगंज पुलिस टीम द्वारा शांति भंग की आशंका को लेकर 04 नफर अभियुक्त  को शांति भंग की आशंका में शान्ति व्यवस्था बनाये ऱखने के दृष्टिगत अन्तर्गत धारा 170/126/135 बीएनएसएस मे गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय एसडीएम महोदय हर्रैया रवाना किया गया ।
गिऱफ्तार अभियुक्त/ अभियुक्ता  का विवरण
1. राजेश चौधरी पुत्र राम निहाल उम्र करीब 27 वर्ष 
2. विश्वनाथ वर्मा पुत्र मनीराम उम्र करीब 43 वर्ष 
3. अमरनाथ वर्मा पुत्र मनीराम उम्र करीब 30 वर्ष 
4. दिनेश कुमार पुत्र परशुराम चौधरी उम्र करीब 32 वर्ष  
गिरफ्तार करने वाली  पुलिस टीम का विवरण
01 उ0 नि0 वीरेंद्र कुमार राय
02  रि0 का0 रामजी तिवारी
03  रि0 का0 सूरज सिंह
04 रि0 का0 आशीष कुमार
    user_विनोद कुमार सोनकर पत्रकार
    विनोद कुमार सोनकर पत्रकार
    बस्ती, बस्ती, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • ग्रामीणों समेत दर्जनों महिलाओं का क्षेत्रीय ग्राम प्रधान व जन प्रतिनिधियों पर आरोप! गांव में पिछले दस वर्षो से नहीं हुआ विकास कार्य! कागजी पन्नों पर हुआ विकास! धरातल पर जीरों! ग्रामीणों का आरोप!!
    1
    ग्रामीणों समेत दर्जनों महिलाओं का क्षेत्रीय ग्राम प्रधान व जन प्रतिनिधियों पर आरोप! गांव में पिछले दस वर्षो से नहीं हुआ विकास कार्य! कागजी पन्नों पर हुआ विकास! धरातल पर जीरों! ग्रामीणों का आरोप!!
    user_Utkarsh Kumar Priyadarshi
    Utkarsh Kumar Priyadarshi
    Media house अकबरपुर, अंबेडकर नगर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • घाघरा नदी का जलस्तर बढ़ने पर सतर्क प्रशासन, टांडा-आलापुर में राहत किट बांटी गई, संवेदनशील इलाकों में निगरानी लगातार जारी।
    1
    घाघरा नदी का जलस्तर बढ़ने पर सतर्क प्रशासन, टांडा-आलापुर में राहत किट बांटी गई, संवेदनशील इलाकों में निगरानी लगातार जारी।
    user_PRIMEABN
    PRIMEABN
    News Anchor अकबरपुर, अंबेडकर नगर, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | अम्बेडकरनगर घाघरा नदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर प्रशासन सतर्क जनपद अम्बेडकरनगर में घाघरा नदी के जलस्तर में बढ़ती प्रवृत्ति को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। प्रशासन द्वारा नदी के जलस्तर पर लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। 🌊 बाढ़ की संभावित स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। लोगों से नदी एवं जलभराव वाले क्षेत्रों में अनावश्यक जाने से बचने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है। #अम्बेडकरनगर #घाघरा_नदी #बाढ़_अलर्ट #जिला_प्रशासन #BreakingNews #AmbedkarNagar
    1
    🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | अम्बेडकरनगर

घाघरा नदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर प्रशासन सतर्क
जनपद अम्बेडकरनगर में घाघरा नदी के जलस्तर में बढ़ती प्रवृत्ति को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। प्रशासन द्वारा नदी के जलस्तर पर लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
🌊 बाढ़ की संभावित स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। लोगों से नदी एवं जलभराव वाले क्षेत्रों में अनावश्यक जाने से बचने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।
#अम्बेडकरनगर #घाघरा_नदी #बाढ़_अलर्ट #जिला_प्रशासन #BreakingNews #AmbedkarNagar
    user_BALRAM
    BALRAM
    Farmer Allapur, Ambedkar Nagar•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.