कप्तानगंज पुलिस टीम द्वारा शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका में 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर भेजा गया माननीय न्यायालय , श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बस्ती श्री यशवीर सिंह द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय बस्ती श्री श्यामकांत के पर्यवेक्षण में एवं श्रीमान क्षेत्राधिकारी कलवारी महोदय श्री बृजेश सिंह के कुशल निर्देशन में थानाध्यक्ष कप्तानगंज श्री आलोक कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में कप्तानगंज पुलिस टीम द्वारा शांति भंग की आशंका को लेकर 04 नफर अभियुक्त को शांति भंग की आशंका में शान्ति व्यवस्था बनाये ऱखने के दृष्टिगत अन्तर्गत धारा 170/126/135 बीएनएसएस मे गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय एसडीएम महोदय हर्रैया रवाना किया गया । गिऱफ्तार अभियुक्त/ अभियुक्ता का विवरण 1. राजेश चौधरी पुत्र राम निहाल उम्र करीब 27 वर्ष 2. विश्वनाथ वर्मा पुत्र मनीराम उम्र करीब 43 वर्ष 3. अमरनाथ वर्मा पुत्र मनीराम उम्र करीब 30 वर्ष 4. दिनेश कुमार पुत्र परशुराम चौधरी उम्र करीब 32 वर्ष गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण 01 उ0 नि0 वीरेंद्र कुमार राय 02 रि0 का0 रामजी तिवारी 03 रि0 का0 सूरज सिंह 04 रि0 का0 आशीष कुमार
कप्तानगंज पुलिस टीम द्वारा शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका में 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर भेजा गया माननीय न्यायालय , श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बस्ती श्री यशवीर सिंह द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय बस्ती श्री श्यामकांत के पर्यवेक्षण में एवं श्रीमान क्षेत्राधिकारी कलवारी महोदय श्री बृजेश सिंह के कुशल निर्देशन में थानाध्यक्ष कप्तानगंज श्री आलोक कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में कप्तानगंज पुलिस टीम द्वारा शांति भंग की आशंका को लेकर 04 नफर अभियुक्त को शांति भंग की आशंका में शान्ति व्यवस्था बनाये ऱखने के दृष्टिगत अन्तर्गत धारा 170/126/135 बीएनएसएस मे गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय एसडीएम महोदय हर्रैया रवाना किया गया । गिऱफ्तार अभियुक्त/ अभियुक्ता का विवरण 1. राजेश चौधरी पुत्र राम निहाल उम्र करीब 27 वर्ष 2. विश्वनाथ वर्मा पुत्र मनीराम उम्र करीब 43 वर्ष 3. अमरनाथ वर्मा पुत्र मनीराम उम्र करीब 30 वर्ष 4. दिनेश कुमार पुत्र परशुराम चौधरी उम्र करीब 32 वर्ष गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण 01 उ0 नि0 वीरेंद्र कुमार राय 02 रि0 का0 रामजी तिवारी 03 रि0 का0 सूरज सिंह 04 रि0 का0 आशीष कुमार
- संतकबीरनगर- पचपोखरी बाजार का मुख्य मार्ग बना तालाब, जलभराव से जनजीवन बेहाल, ग्रामीणों ने डीएम से लगाई स्थायी समाधान की गुहार। विकासखंड बघौली की ग्राम पंचायत पचपोखरी के मुख्य बाजार मार्ग पर लंबे समय से हो रहे भीषण जलभराव ने आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। बारिश में मुख्य मार्ग पर पानी जमा हो जाने से नागरिकों, दुकानदारों, विद्यार्थियों एवं राहगीरों को घुटनों तक पानी में होकर आवागमन करने को मजबूर होना पड़ रहा है। यह मुख्य मार्ग पचपोखरी बाजार, मदरसा, पुलिस चौकी, शिव मंदिर, पचपोखरी गांव, बाकरगंज, पुरैना, पुर्सी, खुरहटा, अमिलहवा, चवरियां, बरता, सुधरा, दसवां एवं गंगौटा होते हुए थाना दुधारा को जोड़ता है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीणों, व्यापारियों और विद्यार्थियों का आवागमन इसी मार्ग से होता है, जिससे यह समस्या केवल एक गांव की नहीं बल्कि दर्जनों गांवों से जुड़ी जनहित की गंभीर समस्या बन चुकी है। ग्रामीणों का आरोप है कि इस संबंध में आईजीआरएस पर 06-08-2026 को शिकायत संख्या 40018626015628 और 10-08-2026 को शिकायत संख्या 40018626015940 दर्ज कराई गई, जो वर्तमान में लंबित हैं। इसके साथ ही 18-08-2026 को जिलाधिकारी को ज्ञापन भी दिया गया, किंतु अभी तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हो सकी। समस्त ग्रामवासी एवं क्षेत्रवासियों ने 07/09/2026 को जिलाधिकारी से सामूहिक अनुरोध किया है कि संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित कर मौके का स्थलीय निरीक्षण कराया जाए तथा पचपोखरी बाजार के मुख्य मार्ग पर स्थायी समाधान हेतु उचित नाली एवं जल निकासी की समुचित व्यवस्था कराई जाए। साथ ही वर्षा के दौरान हो रही परेशानी को देखते हुए तत्काल जल निकासी की व्यवस्था कर राहत दिलाने की मांग की है।1
- इंडिया में जुगाड़ की कमी नहीं है,, और टेक्नोलॉजी डे से बाहर नहीं जाएगी,, मुंबई पुणे एक्सप्रेसवे के काम में जुगाड़ का लिया जा रहा सहारा1
- गौहन्ना बाईपास पर दिलीप पटेल का जोरदार स्वागत ,बुलडोजर-क्रेन से कार्यकर्ताओं ने दिखाया उत्साह अम्बेडकरनगर। भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रदेश महामंत्री एवं अवध क्षेत्र प्रभारी दिलीप पटेल के प्रथम जनपद आगमन पर सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने गौहन्ना बाईपास पर जोरदार स्वागत किया। दिलीप पटेल के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता गौहन्ना बाईपास पर पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बुलडोजर और क्रेन के जरिए फूल-मालाएं पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया। स्वागत के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला और पूरा माहौल नारों से गूंज उठा। कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ के चलते गौहन्ना बाईपास पर कुछ समय के लिए आवागमन प्रभावित रहा और जाम जैसी स्थिति बन गई। पुलिस-प्रशासन को भी यातायात व्यवस्था संभालने में मशक्कत करनी पड़ी। भाजपा के स्थानीय संगठन से जुड़े पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता स्वागत कार्यक्रम में मौजूद रहे। दिलीप पटेल के प्रथम जनपद आगमन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह साफ तौर पर नजर आया। गौहन्ना बाईपास पर दिलीप पटेल का जोरदार स्वागत ,बुलडोजर-क्रेन से कार्यकर्ताओं ने दिखाया उत्साह अम्बेडकरनगर। भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रदेश महामंत्री एवं अवध क्षेत्र प्रभारी दिलीप पटेल के प्रथम जनपद आगमन पर सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने गौहन्ना बाईपास पर जोरदार स्वागत किया। दिलीप पटेल के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता गौहन्ना बाईपास पर पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बुलडोजर और क्रेन के जरिए फूल-मालाएं पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया। स्वागत के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला और पूरा माहौल नारों से गूंज उठा। कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ के चलते गौहन्ना बाईपास पर कुछ समय के लिए आवागमन प्रभावित रहा और जाम जैसी स्थिति बन गई। पुलिस-प्रशासन को भी यातायात व्यवस्था संभालने में मशक्कत करनी पड़ी। भाजपा के स्थानीय संगठन से जुड़े पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता स्वागत कार्यक्रम में मौजूद रहे। दिलीप पटेल के प्रथम जनपद आगमन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह साफ तौर पर नजर आया।1
- अम्बेडकरनगर! जिले के कटेहरी विकासखंड क्षेत्र धरमा मुबारकपट्टी ग्राम बैजुपुर में विकास कार्य न होने से नाराज महिलाओं ने जनप्रतिनिधियों को अबकी बार आने पर झाड़ू लेकर मारने की कही बात! देखिए यह वीडियो!1
- *तीसरे दिन भी जारी रहा महुली पुलिस का अतिक्रमण हटाओ अभियान* *दुकानदारों ने स्वयं सीमित किया फैलाव, बाजार में लौटी रौनक; आमजन का आवागमन हुआ सुगम* पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन में थाना महुली पुलिस द्वारा आमजन की सुविधा, सुगम यातायात एवं व्यवस्थित बाजार व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा अतिक्रमण हटाओ अभियान लगातार तीसरे दिन भी प्रभावी रूप से जारी रहा। अभियान के दौरान पुलिस टीम द्वारा बाजार क्षेत्र में पैदल भ्रमण कर सड़क एवं फुटपाथ पर दुकान का सामान फैलाकर किए गए अस्थायी अतिक्रमण को हटवाया गया। दुकानदारों से संवाद स्थापित कर उन्हें समझाया गया कि सड़क एवं सार्वजनिक स्थान सभी नागरिकों के लिए हैं, इसलिए दुकान का सामान निर्धारित सीमा के भीतर ही रखें, जिससे राहगीरों एवं वाहन चालकों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो। जनसहयोग से दिखने लगा सकारात्मक बदलाव - दुकानदारों ने पुलिस की अपील को समझते हुए अपना फैलाव काफी हद तक कम किया। - सड़क एवं आवागमन वाले स्थान अधिक खुले और व्यवस्थित नजर आए। - बाजार में लोगों का पैदल आवागमन पहले की अपेक्षा अधिक सुगम हुआ। - वाहन चालकों एवं राहगीरों को अनावश्यक जाम और अवरोध से राहत मिली। - दुकानदारों एवं आमजन द्वारा अभियान में सहयोग प्रदान किया गया। अतिक्रमण हटने से बाजार में लौटी रौनक अभियान का सबसे सुखद परिणाम यह देखने को मिला कि जहां पहले अनावश्यक फैलाव के कारण बाजार में भीड़ और अव्यवस्था दिखाई देती थी, वहीं अब दुकानों के सामने पर्याप्त स्थान उपलब्ध होने से बाजार अधिक खुला, व्यवस्थित और रौनकपूर्ण नजर आने लगा है। आम नागरिकों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि बाजार में पैदल चलना एवं आवश्यक खरीदारी करना अब पहले की अपेक्षा काफी आसान हो गया है। महुली पुलिस की अपील अतिक्रमण हटाना केवल पुलिस की कार्रवाई नहीं, बल्कि व्यवस्थित और सुविधाजनक बाजार बनाने के लिए सामूहिक जिम्मेदारी है। महुली पुलिस का उद्देश्य किसी दुकानदार को परेशान करना नहीं, बल्कि ऐसा वातावरण तैयार करना है जहां दुकानदार का व्यापार भी चलता रहे और आम आदमी का रास्ता भी बाधित न हो। “दुकान के बाहर थोड़ा कम फैलाव, राहगीर के लिए थोड़ा ज्यादा रास्ता— इसी छोटे से सहयोग से पूरा बाजार बेहतर बन सकता है।” थाना महुली पुलिस द्वारा दुकानदारों एवं आमजन से इसी प्रकार निरंतर सहयोग बनाए रखने की अपील की जाती है। सार्वजनिक मार्गों पर दोबारा अतिक्रमण न करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए हैं। “व्यवस्थित बाजार—सुगम आवागमन—सुरक्षित नागरिक।” थाना महुली पुलिस जनसुविधा, यातायात व्यवस्था एवं आमजन के सुरक्षित व सुगम आवागमन के लिए निरंतर प्रयासरत है।4
- संतकबीरनगर- इण्डो अमेरिकन हॉस्पिटल की लापरवाही ने इम्तियाज अहमद को मौत के मुंह में धकेला, आयुष्मान के नाम पर 20 हजार, नकद 80 हजार वसूली का आरोप, पीड़ित ने जिलाधिकारी आलोक कुमार से की कार्रवाई की मांग। खलीलाबाद के टेमारहमत चौराहा, एनएच-28 के पश्चिम स्थित इण्डो अमेरिकन हॉस्पिटल पर चिकित्सा में घोर लापरवाही, नियम विरुद्ध कार्य और अवैध वसूली के गंभीर आरोप लगे हैं। तहसील खलीलाबाद, थाना दुधारा, ग्राम छपिया छितौना निवासी इम्तियाज अहमद पुत्र हमीदुल्लाह ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर जांच एवं कार्रवाई की मांग की है।11.07.2026 को प्रार्थी की तबीयत खराब होने पर परिजन उसे इण्डो अमेरिकन हॉस्पिटल लेकर गए। वहां मौजूद स्टाफ ने जांच के बाद तत्काल ऑपरेशन की बात कही और कहा कि इनका जीवन खतरे में है। अपेन्डिक्स बताकर 13.07.2026 को आयुष्मान कार्ड से 20,000 रुपये निकाल लिए गए और ऑपरेशन कर दिया गया। आरोप है कि ऑपरेशन के बाद तबीयत और बिगड़ गई, बार-बार इन्फेक्शन होने लगा। उसके बाद 80,000 रुपये नकद ले लिए गए। डॉक्टर बोले कि 25 दिनों तक खून गिरता रहेगा, बाद में ठीक हो जाएगा। 25 दिनों तक खून न रुकने पर परिजन मरीज को बस्ती के जेठऊ हॉस्पिटल ले गए, जहां जांच में पता चला कि इन्फेक्शन बहुत बढ़ गया है, पेट में 5900 एमएल मवाद हो गया है। तत्काल पुनः ऑपरेशन कर मवाद निकाला गया। दूसरे ऑपरेशन से प्रार्थी पर भारी आर्थिक बोझ पड़ा। पीड़ित का कहना है कि घटना सोशल मीडिया पर डालने पर जिले एवं अन्य जगहों से सैकड़ों कमेंट आए कि उनके साथ भी इस हॉस्पिटल में ऐसी ही घटना हुई है, पर सुनवाई नहीं हुई। पीड़ित ने अस्पताल के प्रबंधक/स्वामी डा० अयूब पर पूर्व विधायक के मंत्रियों से लेकर जिले के तमाम अधिकारियों से सांठगांठ का आरोप लगाया है, जिसके चलते गरीबों की सुनवाई नहीं होती। पीड़ित ने खेत गिरवी रखकर जेवर बेचकर इलाज कराया। उसने मांग की है कि मामले की गंभीरता को समझते हुए संबंधित अस्पताल के विरुद्ध उचित जांच कराकर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाए और उसे 10 लाख रुपये क्षतिपूर्ति दिलाई जाए, ताकि भविष्य में अन्य लोगों को ऐसी परेशानी न झेलनी पड़े। पीड़ित ने चेतावनी दी है कि यदि न्याय नहीं मिला तो वह आत्मदाह कर सकता है, जिसकी पूरी जिम्मेदारी चिकित्सा विभाग एवं इण्डो हॉस्पिटल स्वामी की होगी।1
- अम्बेडकरनगर! जिले के कटेहरी विकासखंड क्षेत्र धरमा मुबारकपट्टी ग्राम बैजुपुर में विकास के नाम पर भ्रष्टाचार! ग्रामीणों समेत दर्जनों महिलाओं का क्षेत्रीय ग्राम प्रधान व जन प्रतिनिधियों पर आरोप! गांव में पिछले दस वर्षो से नहीं हुआ विकास कार्य! कागजी पन्नों पर हुआ विकास! धरातल पर जीरों! ग्रामीणों का आरोप!!1
- तेज रफ्तार बस ने ली तीन जिंदगियां, बाइक सवार एक ही परिवार के तीन लोगों की मौके पर मौत, अखंडनगर क्षेत्र में मातम पसरा।1
- भीषण सड़क हादसा... पति - पत्नी और पुत्र की दर्दनाक मौत - स्कूल बस ने मोपेड सवार तीन लोगों को कुचला सुल्तानपुर जनपद में भीषण सड़क हादसा हुआ है जहां पर पति-पत्नी और पुत्र की दर्दनाक मौत हुई है तेज गति से आ रही स्कूल बस ने मोपेड पर सवार तीनों को कुचल दिया।1