संतकबीरनगर- पचपोखरी बाजार का मुख्य मार्ग बना तालाब, जलभराव से जनजीवन बेहाल, ग्रामीणों ने डीएम से लगाई स्थायी समाधान की गुहार। विकासखंड बघौली की ग्राम पंचायत पचपोखरी के मुख्य बाजार मार्ग पर लंबे समय से हो रहे भीषण जलभराव ने आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। बारिश में मुख्य मार्ग पर पानी जमा हो जाने से नागरिकों, दुकानदारों, विद्यार्थियों एवं राहगीरों को घुटनों तक पानी में होकर आवागमन करने को मजबूर होना पड़ रहा है। यह मुख्य मार्ग पचपोखरी बाजार, मदरसा, पुलिस चौकी, शिव मंदिर, पचपोखरी गांव, बाकरगंज, पुरैना, पुर्सी, खुरहटा, अमिलहवा, चवरियां, बरता, सुधरा, दसवां एवं गंगौटा होते हुए थाना दुधारा को जोड़ता है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीणों, व्यापारियों और विद्यार्थियों का आवागमन इसी मार्ग से होता है, जिससे यह समस्या केवल एक गांव की नहीं बल्कि दर्जनों गांवों से जुड़ी जनहित की गंभीर समस्या बन चुकी है। ग्रामीणों का आरोप है कि इस संबंध में आईजीआरएस पर 06-08-2026 को शिकायत संख्या 40018626015628 और 10-08-2026 को शिकायत संख्या 40018626015940 दर्ज कराई गई, जो वर्तमान में लंबित हैं। इसके साथ ही 18-08-2026 को जिलाधिकारी को ज्ञापन भी दिया गया, किंतु अभी तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हो सकी। समस्त ग्रामवासी एवं क्षेत्रवासियों ने 07/09/2026 को जिलाधिकारी से सामूहिक अनुरोध किया है कि संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित कर मौके का स्थलीय निरीक्षण कराया जाए तथा पचपोखरी बाजार के मुख्य मार्ग पर स्थायी समाधान हेतु उचित नाली एवं जल निकासी की समुचित व्यवस्था कराई जाए। साथ ही वर्षा के दौरान हो रही परेशानी को देखते हुए तत्काल जल निकासी की व्यवस्था कर राहत दिलाने की मांग की है।
संतकबीरनगर- पचपोखरी बाजार का मुख्य मार्ग बना तालाब, जलभराव से जनजीवन बेहाल, ग्रामीणों ने डीएम से लगाई स्थायी समाधान की गुहार। विकासखंड बघौली की ग्राम पंचायत पचपोखरी के मुख्य बाजार मार्ग पर लंबे समय से हो रहे भीषण जलभराव ने आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। बारिश में मुख्य मार्ग पर पानी जमा हो जाने से नागरिकों, दुकानदारों, विद्यार्थियों एवं राहगीरों को घुटनों तक पानी में होकर आवागमन करने को मजबूर होना पड़ रहा है। यह मुख्य मार्ग पचपोखरी बाजार, मदरसा, पुलिस चौकी, शिव मंदिर, पचपोखरी गांव, बाकरगंज, पुरैना, पुर्सी, खुरहटा, अमिलहवा, चवरियां, बरता, सुधरा, दसवां एवं गंगौटा होते हुए थाना दुधारा को जोड़ता है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीणों, व्यापारियों और विद्यार्थियों का आवागमन इसी मार्ग से होता है, जिससे यह समस्या केवल एक गांव की नहीं बल्कि दर्जनों गांवों से जुड़ी जनहित की गंभीर समस्या बन चुकी है। ग्रामीणों का आरोप है कि इस संबंध में आईजीआरएस पर 06-08-2026 को शिकायत संख्या 40018626015628 और 10-08-2026 को शिकायत संख्या 40018626015940 दर्ज कराई गई, जो वर्तमान में लंबित हैं। इसके साथ ही 18-08-2026 को जिलाधिकारी को ज्ञापन भी दिया गया, किंतु अभी तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हो सकी। समस्त ग्रामवासी एवं क्षेत्रवासियों ने 07/09/2026 को जिलाधिकारी से सामूहिक अनुरोध किया है कि संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित कर मौके का स्थलीय निरीक्षण कराया जाए तथा पचपोखरी बाजार के मुख्य मार्ग पर स्थायी समाधान हेतु उचित नाली एवं जल निकासी की समुचित व्यवस्था कराई जाए। साथ ही वर्षा के दौरान हो रही परेशानी को देखते हुए तत्काल जल निकासी की व्यवस्था कर राहत दिलाने की मांग की है।
- आकाशवाणी🙏, 8-9-2026 ई0', !! हरि तालिका व्रत ( तीज) का त्योहार एवं श्री गणेशोत्सव (महाराष्ट्र) !! 14 सिप्तम्बर 2026 ई० दिन☀ सोमवार (चन्द्र वार), को मान्य रहेगा। 14 सिप्तम्बर 2026 ई० को चन्द्र दर्शन वर्जित है❗ वर्जित रहेगा ❗ दिनांक 14 सितंबर 2026 ई० को तीज ( हरितालिका) व्रत, महिलाओं बहुप्रतीक्षित त्यौहार हे। यह महिलाओं के सभी मनोकामनाओं को पूरा करने वाला कठिन त्यौहार है। इस त्यौहार में महिलाएं निराजल उपवास रखती हैं । ➡️ इसके अलावा 14 सितंबर 2026 ई0 दिन सोमवार ( चंद्रवार ) को महाराष्ट्र का प्रसिद्ध त्योहार श्री गणेश उत्सव भी मान्य रहेगा। 👉🏾 14 तारीख को प्रथम दिन रहेगा। 14 सितंबर 2026 ई0 को चंद्र दर्शन वर्जित है। क्योंकि संध्या काल चतुर्थी लग जाएगा।1
- संतकबीरनगर- रेलवे लाइन से कट जाएगा 5000 आबादी का रास्ता, हरपट्टी-धुसिया ग्रामीणों ने जिलाधिकारी आलोक कुमार से लगाई अंडरपास की गुहार। बखिरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हरपट्टी टोला धुसिया के ग्रामीणों का रास्ता रेलवे लाइन की वजह से अवरुद्ध होने का खतरा मंडरा गया है। इससे नाराज सैकड़ों ग्रामीणों ने जिलाधिकारी आलोक कुमार को ज्ञापन सौंपकर रेलवे अंडरपास बनाए जाने की जोरदार मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि हरपट्टी टोला धुसिया के बीच से गुजर रही रेलवे लाइन पर यदि अंडरपास नहीं बनाया गया तो 5000 से ज्यादा की आबादी का मुख्य आवागमन मार्ग पूरी तरह बंद हो जाएगा। बच्चों की पढ़ाई, मरीजों का इलाज, खेती-किसानी और रोजमर्रा के कामकाज पर गहरा संकट खड़ा हो जाएगा। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि बिना अंडरपास के कुंडलीबंदी हुई तो उनका गांव दो हिस्सों में बंट जाएगा। ज्ञापन देने वालों में राम सवारी पाल, सोमई प्रसाद, विजय, ब्रह्मदेव पाल, गोपी शर्मा, पन्नीलाल शर्मा, रामसूरत शर्मा, रुदल शर्मा, राजकुमार गुप्ता, मंकू मद्धेशिया, धर्मदेव, लियाकत चौधरी, मजार, निसार चौधरी, राम हरी पाल, पंकज पाल, सूरज चौधरी, सत्येंद्र चौधरी, जमाल चौधरी व राम अवध यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल रहे। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि जनहित को देखते हुए रेलवे विभाग से समन्वय कर तत्काल अंडरपास निर्माण की स्वीकृति दिलाई जाए। उन्होंने कहा कि यह केवल सुविधा का नहीं, बल्कि 5000 लोगों के जीवन, सुरक्षा और भविष्य का सवाल है। यदि समय रहते निर्णय नहीं लिया गया तो ग्रामीण आंदोलन को बाध्य होंगे।1
- जर्जर सड़क पर चलने को मजबूर क्षेत्रवासी, सभासद ने की शिकायत छह माह पूर्व टेंडर होने के बाद भी नही शुरू हुआ सड़क निर्माण मेंहदावल, संतकबीरनगर। मेंहदावल नगर पंचायत में विकास के दावे खोखले नजर आ रहे है। जनप्रतिनिधिओ के शिकायत पर भी नही हो रही सुनवाई। नगर पंचायत के अधिकांश सड़को पर आवागमन करना वर्तमान बारिश में बेहद परेशानी का सबब बन गया है। चाहे नगर के प्रमुख चौराहे हो अथवा अन्य कही। अधिकांश जगहों पर बार बार सड़क मरम्मत करने के लिए सभासदों ने गुहार लगाई है। फिर भी मरम्मत कार्य नही हो रहा है। मेंहदावल नगर के वार्ड नं 20 तुलसीपुर में स्थित सड़क पर जर्जर है । जूनियर प्रथमिक विद्यालय भी इसी मार्ग पर स्थित है। जिससे अक्सर राहगीर सड़क पर चोटिल हो रहे है। इस बाबत बताते चलें कि मेंहदावल नगर पंचायत के वार्ड नं 20 तुलसीपुर (अमिलहवा) में निषाद प्रतिमा से लेकर धौरापार के सोमहिया बाजार तक सड़क एक दम जर्जर हो गयी है। जिस पर यात्रा करना बेहद कठिन हो गया है। सभासद उत्तरा निषाद ने नगर पंचायत के जिम्मेदार अधिकारियों से गुहार भी पूर्व में लगाई थी। फिर भी आश्वासन की घुट्टी हर बार मिलती रही। सड़क निर्माण के लिए लगभग छह माह पूर्व टेंडर भी हो चुका है। फिर भी निर्माण अधर में है। नगर पंचायत में शिकायत पर केवल राबिश गिरवाकर कोरम को पूर्ण किया गया। बारिश में राबिश पर चलकर बच्चो, राहगीरों सहित सभी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। फिसलन से टेम्पू, बाइक पैदल यात्री गिरकर चोटिल हो रहे हैं। नगर पंचायत में सुनवाई न होने से परेशान सभासद ने इस मामले को तहसील समाधान दिवस पर विगत दिवस शिकायत किया गया था। इसके साथ ही सभासद ने तुलसीपुर चौराहे पर ब्रेकर बनवाने की मांग भी किया गया है। जिसमे प्रमुखता से अपने क्षेत्र की समस्याओं को लेकर आवाज उठाई है। जिससे एक जनप्रतिनिनिधि के जागरूकता का प्रमाण है।1
- त्रिमुहानी नदी में स्कूली छात्र ने लगाई छलांग, एनडीआरएफ की टीम तलाश में जुटी महराजगंज।सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत त्रिमुहानी नदी में सोमवार को करीब 14 वर्षीय स्कूली छात्र ने छलांग लगा दी। घटना के बाद से छात्र का अभी तक कोई पता नहीं चल सका है। नदी में उसकी तलाश के लिए गोताखोरों की टीम लगातार प्रयास कर रही है। बताया जाता हैं कि हिमांशु यादव निवासी बरगदही उम्र करीब 14 वर्षीय एक छात्र साइकिल और स्कूल बैग लेकर त्रिमुहानी नदी के पुल के पास पहुंचा और वह अपनी साइकिल और बैग छोड़कर पुल के उत्तर दिशा में नदी में कूद गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छात्र की तलाश शुरू कराई।आईटीएम चौकी प्रभारी अनिकेत सिंह ने बताया कि छात्र सोमवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे नदी में कूदा था। घटना के बाद से पुलिस और गोताखोरों एनडीआरएफ की टीम द्वारा नदी में उसकी तलाश की जा रही है। अभी तक छात्र के जिंदा होने या शव बरामद होने की कोई जानकारी नहीं मिली है। #Maharajganj #phrendha #rivar #police #NDRF #vidioviral #reelsviralシ1
- *कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट की सराहनीय पहल* *स्कूलों में पहुंचकर बच्चों से किया आत्मीय संवाद, सुनी समस्याएं और दी सरकारी योजनाओं व सुरक्षा उपायों की जानकारी* पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना द्वारा चलाए जा रहे अभियान के क्रम में,थाना महुली पुलिस द्वारा पुलिसिंग को जनसेवा और संवेदनशीलता से जोड़ते हुए आज दिनांक 07.09.2026 को कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट (CPU) टीम द्वारा थाना क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों एवं आसपास के क्षेत्रों में भ्रमण कर छात्र-छात्राओं से आत्मीय संवाद स्थापित किया गया। कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट के पुलिसकर्मियों ने विद्यालयों में पहुंचकर बच्चों का कुशलक्षेम जाना, उनकी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना तथा आवश्यक सहायता एवं मार्गदर्शन प्रदान किया। पुलिस टीम ने बच्चों से सहज वातावरण में बातचीत कर उन्हें यह भरोसा दिलाया कि किसी भी परेशानी, भय, उत्पीड़न अथवा आपात स्थिति में पुलिस उनके साथ खड़ी है। बच्चों को दी गई महत्वपूर्ण जानकारी - बच्चों को शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी एवं सहायता योजनाओं की जानकारी दी गई। - पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाओं एवं जरूरतमंदों के लिए उपलब्ध सहायता कार्यक्रमों के संबंध में जागरूक किया गया। - बच्चों को सुरक्षा, साइबर अपराध, महिला एवं बाल सुरक्षा से संबंधित आवश्यक सावधानियों के बारे में बताया गया। - किसी भी प्रकार की समस्या अथवा आपात स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया गया। - बच्चों को अपने आसपास होने वाली संदिग्ध गतिविधियों के प्रति सजग एवं जागरूक रहने की अपील की गई। पुलिस और जनता के बीच विश्वास की मजबूत कड़ी कम्युनिटी पुलिसिंग का उद्देश्य केवल पुलिस को जनता के बीच पहुंचाना नहीं, बल्कि जनता को यह विश्वास दिलाना है कि पुलिस उनकी अपनी है और उनकी समस्याओं को सुनने के लिए सदैव तत्पर है। पुलिस जब किसी बच्चे के पास सिर्फ पूछताछ के लिए नहीं, बल्कि उसका हालचाल पूछने और उसकी परेशानी सुनने के लिए पहुंचती है, तो वर्दी का भय विश्वास में बदलता है और पुलिस-जनता के बीच की दूरी कम होती है। इस पहल से बच्चों एवं स्थानीय लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास एवं आत्मीयता का भाव देखने को मिला। लोगों ने कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस का इस प्रकार उनके बीच पहुंचना सुरक्षा का एहसास कराने के साथ-साथ समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्गों में आत्मबल और विश्वास भी बढ़ाता है। महुली पुलिस का संदेश पुलिसिंग केवल अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई करने का नाम नहीं है। पुलिसिंग का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है—किसी की परेशानी सुनना, किसी डरे हुए व्यक्ति को भरोसा देना और किसी बच्चे को यह एहसास कराना कि वह अकेला नहीं है। थाना महुली पुलिस का प्रयास है कि कानून का पालन कराने के साथ-साथ संवेदनशील संवाद, सहयोग और विश्वास को भी पुलिसिंग का अभिन्न हिस्सा बनाया जाए। एक सुरक्षित समाज केवल पुलिस की सक्रियता से नहीं, बल्कि पुलिस और जनता के आपसी विश्वास एवं सहयोग से बनता है।2
- राजमहल में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 73वां जन्मदिन दिवस, केक काटकर व अंगवस्त्र भेट कर मनाया गया राजा जय प्रताप सिंह का जन्मदिन सिद्धार्थनगर जिले के बांसी विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं पूर्व मंत्री राजा जय प्रताप सिंह का जन्मदिन सोमवार को बांसी स्थित राजमहल में हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। जन्मदिन समारोह में बड़ी संख्या में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, शुभचिंतक और संभ्रांत नागरिक पहुंचे। सभी ने राजा जय प्रताप सिंह को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके स्वस्थ, सुखी और दीर्घायु जीवन की कामना की। समारोह के दौरान समर्थकों और शुभचिंतकों ने राजा जय प्रताप सिंह को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। इसके बाद केक काटकर जन्मदिन की खुशियां मनाई गईं। राजमहल परिसर में पूरे दिन उत्साह और उल्लास का माहौल रहा। लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। राजा जय प्रताप सिंह का जन्म 7 सितंबर 1953 को हुआ था। वह बांसी के प्रतिष्ठित राजघराने से ताल्लुक रखते हैं और लंबे समय से क्षेत्र की राजनीति में सक्रिय हैं। बांसी विधानसभा क्षेत्र से वह कई बार विधायक निर्वाचित हो चुके हैं। इसके अलावा प्रदेश सरकार में मंत्री के रूप में भी उन्होंने जिम्मेदारी निभाई है। क्षेत्र की राजनीति में उनका लंबा अनुभव और जनता से उनका पुराना जुड़ाव उनकी पहचान माना जाता है।जन्मदिन समारोह में मौजूद लोगों ने कहा कि राजा जय प्रताप सिंह का बांसी क्षेत्र की जनता से वर्षों पुराना आत्मीय रिश्ता है। क्षेत्रवासियों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्होंने लंबे समय तक जनता का प्रतिनिधित्व किया है और क्षेत्र के विकास में अपनी भूमिका निभाई है। लोगों ने कामना की कि वह स्वस्थ रहें और इसी तरह जनता के बीच रहकर क्षेत्र के विकास के लिए काम करते रहें। इस अवसर पर जितेंद्र मिश्रा, संजय श्रीवास्तव, कुबेर बारी, विजयकांत चतुर्वेदी, अजय शर्मा, सुन्दरम राय,शिवकुमार कनौजिया, निखिल प्रताप सिंह, सुशीला राजाराम केवट, अमय पांडेय, विश्वनाथ पांडेय, डॉ. दशरथ चौधरी, उपेंद्र प्रताप सिंह, पंकज श्रीवास्तव, अभिषेक त्रिपाठी, जोगिंदर पांडेय उर्फ जोगी बाबा, गुड्डू सिंह, यदुनंदन सिंह, दिवाकर मिश्रा, चंदन पांडेय, हरकेश राजभर, प्रभास्कर राय, प्रिंस पांडेय, नित्यानंद पांडेय, सतीश दुबे, विश्राम कुमार, दीपू यादव, दीपक पांडेय और संतोष पांडेय समेत बड़ी संख्या में बांसी विधानसभा क्षेत्र के संभ्रांत नागरिक एवं शुभचिंतक मौजूद रहे। समारोह में उपस्थित लोगों ने सामूहिक रूप से राजा जय प्रताप सिंह के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। क्षेत्रवासियों ने कहा कि जनता का स्नेह, सहयोग और भरोसा उनके साथ हमेशा बना रहे और वह इसी तरह बांसी की जनता के सुख-दुख में सहभागी बने रहें।1
- संतकबीरनगर- पचपोखरी बाजार का मुख्य मार्ग बना तालाब, जलभराव से जनजीवन बेहाल, ग्रामीणों ने डीएम से लगाई स्थायी समाधान की गुहार। विकासखंड बघौली की ग्राम पंचायत पचपोखरी के मुख्य बाजार मार्ग पर लंबे समय से हो रहे भीषण जलभराव ने आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। बारिश में मुख्य मार्ग पर पानी जमा हो जाने से नागरिकों, दुकानदारों, विद्यार्थियों एवं राहगीरों को घुटनों तक पानी में होकर आवागमन करने को मजबूर होना पड़ रहा है। यह मुख्य मार्ग पचपोखरी बाजार, मदरसा, पुलिस चौकी, शिव मंदिर, पचपोखरी गांव, बाकरगंज, पुरैना, पुर्सी, खुरहटा, अमिलहवा, चवरियां, बरता, सुधरा, दसवां एवं गंगौटा होते हुए थाना दुधारा को जोड़ता है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीणों, व्यापारियों और विद्यार्थियों का आवागमन इसी मार्ग से होता है, जिससे यह समस्या केवल एक गांव की नहीं बल्कि दर्जनों गांवों से जुड़ी जनहित की गंभीर समस्या बन चुकी है। ग्रामीणों का आरोप है कि इस संबंध में आईजीआरएस पर 06-08-2026 को शिकायत संख्या 40018626015628 और 10-08-2026 को शिकायत संख्या 40018626015940 दर्ज कराई गई, जो वर्तमान में लंबित हैं। इसके साथ ही 18-08-2026 को जिलाधिकारी को ज्ञापन भी दिया गया, किंतु अभी तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हो सकी। समस्त ग्रामवासी एवं क्षेत्रवासियों ने 07/09/2026 को जिलाधिकारी से सामूहिक अनुरोध किया है कि संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित कर मौके का स्थलीय निरीक्षण कराया जाए तथा पचपोखरी बाजार के मुख्य मार्ग पर स्थायी समाधान हेतु उचित नाली एवं जल निकासी की समुचित व्यवस्था कराई जाए। साथ ही वर्षा के दौरान हो रही परेशानी को देखते हुए तत्काल जल निकासी की व्यवस्था कर राहत दिलाने की मांग की है।1
- “दिल्ली के सत्यानिकेतन में दर्दनाक हादसा 💔 हॉस्टल की इमारत गिरने से 7 लोगों की मौत और 6 घायल।1