राजमहल में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 73वां जन्मदिन दिवस, केक काटकर व अंगवस्त्र भेट कर मनाया गया राजा जय प्रताप सिंह का जन्मदिन सिद्धार्थनगर जिले के बांसी विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं पूर्व मंत्री राजा जय प्रताप सिंह का जन्मदिन सोमवार को बांसी स्थित राजमहल में हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। जन्मदिन समारोह में बड़ी संख्या में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, शुभचिंतक और संभ्रांत नागरिक पहुंचे। सभी ने राजा जय प्रताप सिंह को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके स्वस्थ, सुखी और दीर्घायु जीवन की कामना की। समारोह के दौरान समर्थकों और शुभचिंतकों ने राजा जय प्रताप सिंह को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। इसके बाद केक काटकर जन्मदिन की खुशियां मनाई गईं। राजमहल परिसर में पूरे दिन उत्साह और उल्लास का माहौल रहा। लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। राजा जय प्रताप सिंह का जन्म 7 सितंबर 1953 को हुआ था। वह बांसी के प्रतिष्ठित राजघराने से ताल्लुक रखते हैं और लंबे समय से क्षेत्र की राजनीति में सक्रिय हैं। बांसी विधानसभा क्षेत्र से वह कई बार विधायक निर्वाचित हो चुके हैं। इसके अलावा प्रदेश सरकार में मंत्री के रूप में भी उन्होंने जिम्मेदारी निभाई है। क्षेत्र की राजनीति में उनका लंबा अनुभव और जनता से उनका पुराना जुड़ाव उनकी पहचान माना जाता है।जन्मदिन समारोह में मौजूद लोगों ने कहा कि राजा जय प्रताप सिंह का बांसी क्षेत्र की जनता से वर्षों पुराना आत्मीय रिश्ता है। क्षेत्रवासियों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्होंने लंबे समय तक जनता का प्रतिनिधित्व किया है और क्षेत्र के विकास में अपनी भूमिका निभाई है। लोगों ने कामना की कि वह स्वस्थ रहें और इसी तरह जनता के बीच रहकर क्षेत्र के विकास के लिए काम करते रहें। इस अवसर पर जितेंद्र मिश्रा, संजय श्रीवास्तव, कुबेर बारी, विजयकांत चतुर्वेदी, अजय शर्मा, सुन्दरम राय,शिवकुमार कनौजिया, निखिल प्रताप सिंह, सुशीला राजाराम केवट, अमय पांडेय, विश्वनाथ पांडेय, डॉ. दशरथ चौधरी, उपेंद्र प्रताप सिंह, पंकज श्रीवास्तव, अभिषेक त्रिपाठी, जोगिंदर पांडेय उर्फ जोगी बाबा, गुड्डू सिंह, यदुनंदन सिंह, दिवाकर मिश्रा, चंदन पांडेय, हरकेश राजभर, प्रभास्कर राय, प्रिंस पांडेय, नित्यानंद पांडेय, सतीश दुबे, विश्राम कुमार, दीपू यादव, दीपक पांडेय और संतोष पांडेय समेत बड़ी संख्या में बांसी विधानसभा क्षेत्र के संभ्रांत नागरिक एवं शुभचिंतक मौजूद रहे। समारोह में उपस्थित लोगों ने सामूहिक रूप से राजा जय प्रताप सिंह के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। क्षेत्रवासियों ने कहा कि जनता का स्नेह, सहयोग और भरोसा उनके साथ हमेशा बना रहे और वह इसी तरह बांसी की जनता के सुख-दुख में सहभागी बने रहें।
राजमहल में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 73वां जन्मदिन दिवस, केक काटकर व अंगवस्त्र भेट कर मनाया गया राजा जय प्रताप सिंह का जन्मदिन सिद्धार्थनगर जिले के बांसी विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं पूर्व मंत्री राजा जय प्रताप सिंह का जन्मदिन सोमवार को बांसी स्थित राजमहल में हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। जन्मदिन समारोह में बड़ी संख्या में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, शुभचिंतक और संभ्रांत नागरिक पहुंचे। सभी ने राजा जय प्रताप सिंह को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके स्वस्थ, सुखी और दीर्घायु जीवन की कामना की। समारोह के दौरान समर्थकों और शुभचिंतकों ने राजा जय प्रताप सिंह को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। इसके बाद केक काटकर जन्मदिन की खुशियां मनाई गईं। राजमहल परिसर में पूरे दिन उत्साह और उल्लास का माहौल रहा। लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। राजा जय प्रताप सिंह का जन्म 7 सितंबर 1953 को हुआ था। वह बांसी के प्रतिष्ठित राजघराने से ताल्लुक रखते हैं और लंबे समय से क्षेत्र की राजनीति में सक्रिय हैं। बांसी विधानसभा क्षेत्र से वह कई बार विधायक निर्वाचित हो चुके हैं। इसके अलावा प्रदेश सरकार में मंत्री के रूप में भी उन्होंने जिम्मेदारी निभाई है। क्षेत्र की राजनीति में उनका लंबा अनुभव और जनता से उनका पुराना जुड़ाव उनकी पहचान माना जाता है।जन्मदिन समारोह में मौजूद लोगों ने कहा कि राजा जय प्रताप सिंह का बांसी क्षेत्र की जनता से वर्षों पुराना आत्मीय रिश्ता है। क्षेत्रवासियों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्होंने लंबे समय तक जनता का प्रतिनिधित्व किया है और क्षेत्र के विकास में अपनी भूमिका निभाई है। लोगों ने कामना की कि वह स्वस्थ रहें और इसी तरह जनता के बीच रहकर क्षेत्र के विकास के लिए काम करते रहें। इस अवसर पर जितेंद्र मिश्रा, संजय श्रीवास्तव, कुबेर बारी, विजयकांत चतुर्वेदी, अजय शर्मा, सुन्दरम राय,शिवकुमार कनौजिया, निखिल प्रताप सिंह, सुशीला राजाराम केवट, अमय पांडेय, विश्वनाथ पांडेय, डॉ. दशरथ चौधरी, उपेंद्र प्रताप सिंह, पंकज श्रीवास्तव, अभिषेक त्रिपाठी, जोगिंदर पांडेय उर्फ जोगी बाबा, गुड्डू सिंह, यदुनंदन सिंह, दिवाकर मिश्रा, चंदन पांडेय, हरकेश राजभर, प्रभास्कर राय, प्रिंस पांडेय, नित्यानंद पांडेय, सतीश दुबे, विश्राम कुमार, दीपू यादव, दीपक पांडेय और संतोष पांडेय समेत बड़ी संख्या में बांसी विधानसभा क्षेत्र के संभ्रांत नागरिक एवं शुभचिंतक मौजूद रहे। समारोह में उपस्थित लोगों ने सामूहिक रूप से राजा जय प्रताप सिंह के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। क्षेत्रवासियों ने कहा कि जनता का स्नेह, सहयोग और भरोसा उनके साथ हमेशा बना रहे और वह इसी तरह बांसी की जनता के सुख-दुख में सहभागी बने रहें।
- संतकबीरनगर- पचपोखरी बाजार का मुख्य मार्ग बना तालाब, जलभराव से जनजीवन बेहाल, ग्रामीणों ने डीएम से लगाई स्थायी समाधान की गुहार। विकासखंड बघौली की ग्राम पंचायत पचपोखरी के मुख्य बाजार मार्ग पर लंबे समय से हो रहे भीषण जलभराव ने आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। बारिश में मुख्य मार्ग पर पानी जमा हो जाने से नागरिकों, दुकानदारों, विद्यार्थियों एवं राहगीरों को घुटनों तक पानी में होकर आवागमन करने को मजबूर होना पड़ रहा है। यह मुख्य मार्ग पचपोखरी बाजार, मदरसा, पुलिस चौकी, शिव मंदिर, पचपोखरी गांव, बाकरगंज, पुरैना, पुर्सी, खुरहटा, अमिलहवा, चवरियां, बरता, सुधरा, दसवां एवं गंगौटा होते हुए थाना दुधारा को जोड़ता है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीणों, व्यापारियों और विद्यार्थियों का आवागमन इसी मार्ग से होता है, जिससे यह समस्या केवल एक गांव की नहीं बल्कि दर्जनों गांवों से जुड़ी जनहित की गंभीर समस्या बन चुकी है। ग्रामीणों का आरोप है कि इस संबंध में आईजीआरएस पर 06-08-2026 को शिकायत संख्या 40018626015628 और 10-08-2026 को शिकायत संख्या 40018626015940 दर्ज कराई गई, जो वर्तमान में लंबित हैं। इसके साथ ही 18-08-2026 को जिलाधिकारी को ज्ञापन भी दिया गया, किंतु अभी तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हो सकी। समस्त ग्रामवासी एवं क्षेत्रवासियों ने 07/09/2026 को जिलाधिकारी से सामूहिक अनुरोध किया है कि संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित कर मौके का स्थलीय निरीक्षण कराया जाए तथा पचपोखरी बाजार के मुख्य मार्ग पर स्थायी समाधान हेतु उचित नाली एवं जल निकासी की समुचित व्यवस्था कराई जाए। साथ ही वर्षा के दौरान हो रही परेशानी को देखते हुए तत्काल जल निकासी की व्यवस्था कर राहत दिलाने की मांग की है।1
- Post by R K SINGH Y1
- *कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट की सराहनीय पहल* *स्कूलों में पहुंचकर बच्चों से किया आत्मीय संवाद, सुनी समस्याएं और दी सरकारी योजनाओं व सुरक्षा उपायों की जानकारी* पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना द्वारा चलाए जा रहे अभियान के क्रम में,थाना महुली पुलिस द्वारा पुलिसिंग को जनसेवा और संवेदनशीलता से जोड़ते हुए आज दिनांक 07.09.2026 को कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट (CPU) टीम द्वारा थाना क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों एवं आसपास के क्षेत्रों में भ्रमण कर छात्र-छात्राओं से आत्मीय संवाद स्थापित किया गया। कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट के पुलिसकर्मियों ने विद्यालयों में पहुंचकर बच्चों का कुशलक्षेम जाना, उनकी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना तथा आवश्यक सहायता एवं मार्गदर्शन प्रदान किया। पुलिस टीम ने बच्चों से सहज वातावरण में बातचीत कर उन्हें यह भरोसा दिलाया कि किसी भी परेशानी, भय, उत्पीड़न अथवा आपात स्थिति में पुलिस उनके साथ खड़ी है। बच्चों को दी गई महत्वपूर्ण जानकारी - बच्चों को शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी एवं सहायता योजनाओं की जानकारी दी गई। - पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाओं एवं जरूरतमंदों के लिए उपलब्ध सहायता कार्यक्रमों के संबंध में जागरूक किया गया। - बच्चों को सुरक्षा, साइबर अपराध, महिला एवं बाल सुरक्षा से संबंधित आवश्यक सावधानियों के बारे में बताया गया। - किसी भी प्रकार की समस्या अथवा आपात स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया गया। - बच्चों को अपने आसपास होने वाली संदिग्ध गतिविधियों के प्रति सजग एवं जागरूक रहने की अपील की गई। पुलिस और जनता के बीच विश्वास की मजबूत कड़ी कम्युनिटी पुलिसिंग का उद्देश्य केवल पुलिस को जनता के बीच पहुंचाना नहीं, बल्कि जनता को यह विश्वास दिलाना है कि पुलिस उनकी अपनी है और उनकी समस्याओं को सुनने के लिए सदैव तत्पर है। पुलिस जब किसी बच्चे के पास सिर्फ पूछताछ के लिए नहीं, बल्कि उसका हालचाल पूछने और उसकी परेशानी सुनने के लिए पहुंचती है, तो वर्दी का भय विश्वास में बदलता है और पुलिस-जनता के बीच की दूरी कम होती है। इस पहल से बच्चों एवं स्थानीय लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास एवं आत्मीयता का भाव देखने को मिला। लोगों ने कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस का इस प्रकार उनके बीच पहुंचना सुरक्षा का एहसास कराने के साथ-साथ समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्गों में आत्मबल और विश्वास भी बढ़ाता है। महुली पुलिस का संदेश पुलिसिंग केवल अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई करने का नाम नहीं है। पुलिसिंग का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है—किसी की परेशानी सुनना, किसी डरे हुए व्यक्ति को भरोसा देना और किसी बच्चे को यह एहसास कराना कि वह अकेला नहीं है। थाना महुली पुलिस का प्रयास है कि कानून का पालन कराने के साथ-साथ संवेदनशील संवाद, सहयोग और विश्वास को भी पुलिसिंग का अभिन्न हिस्सा बनाया जाए। एक सुरक्षित समाज केवल पुलिस की सक्रियता से नहीं, बल्कि पुलिस और जनता के आपसी विश्वास एवं सहयोग से बनता है।2
- सरकार की छबि धूमिल होने पर भड़के भाजपा नेता बोले- अड्डा बाजार में कार्रवाई का स्वागत, ठूठीबारी प्रकरण पर एसपी का दोहरा मापदंड क्यों? सरकार की छबि धूमिल होने पर भड़के भाजपा नेता बोले- अड्डा बाजार में कार्रवाई का स्वागत, ठूठीबारी प्रकरण पर एसपी का दोहरा मापदंड क्यों? आपको बता दें कि महराजगंज जनपद के नौतनवा में भाजपा नेता एवं जिला कार्यकारिणी सदस्य जितेंद्र जायसवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर महराजगंज पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने अड्डा बाजार पुलिस चौकी के अंदर जन्मदिन मनाए जाने के मामले में चौकी प्रभारी समेत पांच पुलिसकर्मियों के निलंबन का स्वागत करते हुए ठूठीबारी प्रकरण में अब तक कार्रवाई न होने पर पुलिस अधीक्षक से दोहरा मापदंड अपनाए जाने का सवाल किया। जितेंद्र जायसवाल ने कहा कि अड्डा बाजार चौकी के अंदर जन्मदिन मनाए जाने के मामले में एसपी द्वारा की गई कार्रवाई उचित है और वह इसका समर्थन करते हैं। लेकिन ठूठीबारी में व्यापार मंडल अध्यक्ष एवं पत्रकार दिनेश रौनियार के घर में कथित तौर पर बिना पूर्व नोटिस और सर्च वारंट के पुलिस के प्रवेश कर तलाशी लेने के मामले में अब तक कार्रवाई क्यों नहीं हुई। उन्होंने कहा कि घटना के समय घर में महिलाएं भी मौजूद थीं। उन्होंने सवाल किया कि इस मामले में पुलिस अधीक्षक का रवैया अलग क्यों है। उन्होंने बताया कि उक्त मामले में दिनेश रौनियार द्वारा धरना दिया गया और आत्मदाह की चेतावनी भी दी गई है। इसके बावजूद कार्रवाई नहीं होने पर उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाया। भाजपा नेता ने हाल ही में नौतनवा कस्बे में चौकी प्रभारी द्वारा एक नाबालिग बच्चे की कथित पिटाई का मामला भी उठाया। उन्होंने कहा कि मामले में कार्रवाई के बजाय सुलह करा दी गई। इसके अलावा निचलौल थाना क्षेत्र में स्कूली छात्रों के साथ कथित दुर्व्यवहार के मामले में पुलिस की चुप्पी पर भी सवाल खड़े किए। श्री जितेंद्र ने कोल्हुई और नौतनवा थानों में पीड़ितों की ओर से दी गई तहरीर बदलवाने के आरोप का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि चोरी की कई घटनाओं में भी पुलिस की ओर से कार्रवाई नहीं की जा रही है और कई मामलों में मुकदमा तक दर्ज नहीं किया जाता। उन्होंने कहा कि महराजगंज में पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर जनता के बीच छवि खराब हो रही है। थानों में कानून, न्याय, शिकायत और घटनाओं की वास्तविकता के आधार पर कार्रवाई नहीं होने से लोगों में असंतोष बढ़ रहा है। पीड़ितों को थानों के चक्कर लगाने और कथित दुर्व्यवहार से प्रदेश सरकार की प्रतिष्ठा एवं जनहितकारी छवि भी प्रभावित हो रही है। जितेंद्र जायसवाल ने कहा कि यदि महराजगंज पुलिस अपनी कार्यप्रणाली और व्यवहार में सुधार नहीं लाती है तो वह जल्द ही मुख्यमंत्री से मिलकर पूरे मामले की शिकायत करेंगे। उन्होंने पुलिस प्रशासन से सभी मामलों में निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की।1
- उतरौला मे जन्माष्टमी के मौके पर नव युवा सभा कमेटी गोण्डा मोड़ तिराहा द्वारा श्री कृष्ण भगवान की झांकियां दिखाई गई, संवाददाता आशीष कसौधन उतरौला मे जन्माष्टमी के मौके पर नव युवा सभा कमेटी गोण्डा मोड़ तिराहा द्वारा श्री कृष्ण भगवान की झांकियां दिखाई गई, जिसे देखने के लिए देर रात तक श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा. झांकियों में भगवान कृष्ण की बाल रूप से लेकर कई अवतार दिखाए गए, जिनमें उनकी अलग-अलग लीलाओं की प्रस्तुती दिखी. इस दौरान करीब एक दर्जन से ज्यादा झांकियां सजाई गई. इस वर्ष झांकियों में श्रद्धालुओं ने सबसे ज्यादा बाल लीलाओं की झांकी को पसंद किया. बता दें कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर इन्हें देखने के लिए ज्यादा श्रद्धालु गोण्डा मोड़ पर रुके रहे रंग-बिरंगी रोशनी और धार्मिक झांकियों ने श्रद्धालुओं को आकर्षित किया। जवाहर कानपुर के कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इस मौके पर पुलिस प्रशासन एवं नव युवा सभा कमेटी अमन गुप्ता, अभय कौशल, शुभम गुप्ता, आशीष कसौधन, जीतू कौशल, संतोष गुप्ता,राजू गुप्ता, महेश गुप्ता,मोनू, सुमित कौशल मनोज सोनी अंकित कौशल लल्लू कान्यकुब्भ वैश्य पुनीत जायसवाल, जगदीश गुप्ता, आदि लोग मौजूद रहे /1
- उसका बाजार से भाजपा कार्यालय तक कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन, बोले- 62 विधानसभा सीटों पर भाजपा की जीत दिलाना लक्ष्य सिद्धार्थनगर जिले के निवर्तमान भाजपा जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान को गोरखपुर क्षेत्र का क्षेत्रीय मंत्री तथा राजेंद्र पांडेय को क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद सिद्धार्थनगर जिले की सीमा उसका बाजार से लेकर करीब 20 किलोमीटर दूर जिला भाजपा कार्यालय तक कन्हैया पासवान का कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह जोरदार स्वागत और अभिनंदन किया। भाजपा कार्यालय पहुंचने पर आयोजित स्वागत समारोह में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त क्षेत्रीय मंत्री कन्हैया पासवान एवं क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेंद्र पांडेय का अंगवस्त्र, शाल और स्मृति चिह्न भेंटकर स्वागत किया। कार्यकर्ताओं के ऐतिहासिक स्वागत से अभिभूत कन्हैया पासवान ने शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार जताते हुए कहा कि संगठन ने उन्हें जो नई जिम्मेदारी दी है, उसका वह पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि वह एक गरीब परिवार से निकलकर भाजपा के सामान्य कार्यकर्ता के रूप में संगठन से जुड़े और पार्टी लगातार उन्हें अलग-अलग जिम्मेदारियां देकर आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है। यह जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी चुनौती भी है। वह पूरी निष्ठा के साथ संगठन के विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। कन्हैया पासवान ने कहा कि वह पासी समाज से आते हैं और भाजपा लगातार समाज के सभी वर्गों को आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद वह गोरखपुर क्षेत्र के विभिन्न जिलों में पासी समाज के लोगों के बीच जाकर केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं और भाजपा की नीतियों से उन्हें अवगत कराएंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी चुनाव में भाजपा को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि गोरखपुर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले 12 जिलों की 62 विधानसभा सीटों पर संगठन को मजबूत करते हुए भाजपा की जीत सुनिश्चित करना उनका प्रमुख लक्ष्य होगा। इसके लिए वह पूरी टीम के साथ मिलकर बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का कार्य करेंगे। कार्यक्रम का संचालन फूलचंद जायसवाल ने किया। स्वागत समारोह में पूर्व मंत्री एवं बांसी विधायक जय प्रताप सिंह, जोगी बाबा, जिला पंचायत अध्यक्ष शीतल सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि उपेंद्र प्रताप सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्या, कुंवर विक्रम सिंह, रामकुमार कुंवर, साधना चौधरी, अजय शर्मा, दिलीप चतुर्वेदी, विजयकांत चतुर्वेदी, बजरंगी वर्मा, अरुणा मिश्रा, सीमा मिश्रा, अनुपमा सिंह दूबे, गायत्री मिश्रा, सरोज शुक्ला, जितेंद्र मिश्रा, संजय श्रीवास्तव, सुनील अग्रहरी, मोनी पांडेय, सबलू साहनी, कुबेर बारी, विश्वनाथ पांडेय, निखिल प्रताप सिंह, निशांत पांडेय, राकेशदत्त त्रिपाठी, रमेश मणि त्रिपाठी, जगजीवन गौड़, केशभान राय, सुषमा मिश्रा, नरेंद्र चौधरी, हेमंत जायसवाल, फतेहबहादुर सिंह, विपिन सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- संतकबीरनगर- इण्डो अमेरिकन हॉस्पिटल की लापरवाही ने इम्तियाज अहमद को मौत के मुंह में धकेला, आयुष्मान के नाम पर 20 हजार, नकद 80 हजार वसूली का आरोप, पीड़ित ने जिलाधिकारी आलोक कुमार से की कार्रवाई की मांग। खलीलाबाद के टेमारहमत चौराहा, एनएच-28 के पश्चिम स्थित इण्डो अमेरिकन हॉस्पिटल पर चिकित्सा में घोर लापरवाही, नियम विरुद्ध कार्य और अवैध वसूली के गंभीर आरोप लगे हैं। तहसील खलीलाबाद, थाना दुधारा, ग्राम छपिया छितौना निवासी इम्तियाज अहमद पुत्र हमीदुल्लाह ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर जांच एवं कार्रवाई की मांग की है।11.07.2026 को प्रार्थी की तबीयत खराब होने पर परिजन उसे इण्डो अमेरिकन हॉस्पिटल लेकर गए। वहां मौजूद स्टाफ ने जांच के बाद तत्काल ऑपरेशन की बात कही और कहा कि इनका जीवन खतरे में है। अपेन्डिक्स बताकर 13.07.2026 को आयुष्मान कार्ड से 20,000 रुपये निकाल लिए गए और ऑपरेशन कर दिया गया। आरोप है कि ऑपरेशन के बाद तबीयत और बिगड़ गई, बार-बार इन्फेक्शन होने लगा। उसके बाद 80,000 रुपये नकद ले लिए गए। डॉक्टर बोले कि 25 दिनों तक खून गिरता रहेगा, बाद में ठीक हो जाएगा। 25 दिनों तक खून न रुकने पर परिजन मरीज को बस्ती के जेठऊ हॉस्पिटल ले गए, जहां जांच में पता चला कि इन्फेक्शन बहुत बढ़ गया है, पेट में 5900 एमएल मवाद हो गया है। तत्काल पुनः ऑपरेशन कर मवाद निकाला गया। दूसरे ऑपरेशन से प्रार्थी पर भारी आर्थिक बोझ पड़ा। पीड़ित का कहना है कि घटना सोशल मीडिया पर डालने पर जिले एवं अन्य जगहों से सैकड़ों कमेंट आए कि उनके साथ भी इस हॉस्पिटल में ऐसी ही घटना हुई है, पर सुनवाई नहीं हुई। पीड़ित ने अस्पताल के प्रबंधक/स्वामी डा० अयूब पर पूर्व विधायक के मंत्रियों से लेकर जिले के तमाम अधिकारियों से सांठगांठ का आरोप लगाया है, जिसके चलते गरीबों की सुनवाई नहीं होती। पीड़ित ने खेत गिरवी रखकर जेवर बेचकर इलाज कराया। उसने मांग की है कि मामले की गंभीरता को समझते हुए संबंधित अस्पताल के विरुद्ध उचित जांच कराकर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाए और उसे 10 लाख रुपये क्षतिपूर्ति दिलाई जाए, ताकि भविष्य में अन्य लोगों को ऐसी परेशानी न झेलनी पड़े। पीड़ित ने चेतावनी दी है कि यदि न्याय नहीं मिला तो वह आत्मदाह कर सकता है, जिसकी पूरी जिम्मेदारी चिकित्सा विभाग एवं इण्डो हॉस्पिटल स्वामी की होगी।1
- शिव मंदिर परिसर से हटाया गया अवैध अतिक्रमण, पुलिस की टीम मुस्तैद रहीं महराजगंज। फरेंदा तहसील क्षेत्र के बृजमनगंज क्षेत्र के ग्राम सभा खड़खोड़ा स्थित शिव मंदिर परिसर से सोमवार को प्रशासन ने अतिक्रमण हटवाया। बताया जाता है कि गांव के किसी व्यक्ति ने अवैध कब्जा को लेकर शिकायत की थी। जिसके बाद प्रशासनिक टीम बुलडोजर लेकर उस स्थान पर पहुंची। इसकार्रवाई के दौरान राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त मौजूदगी में प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। इस दौरान फरेंदा नायब तहसीलदार अंकित अग्रवाल, राजस्व निरीक्षक महेंद्र शर्मा, क्षेत्रीय लेखपाल अवधेश भारती, गयासुद्दीन,अमरेश कुमार और उपनिरीक्षक देवमणि यादव, गजेंद्र प्रताप सिंह, तारकेश्वर वर्मा, हेड कांस्टेबल आलोक कुमार, रागिनी मिश्रा सहित अस्मिता पांडेय मौजूद रहीं। #Maharajganj #phrendha #police #duldoujar #BJPUttarPradesh #action #reelsviralシ #vidioviral1
- “दिल्ली के सत्यानिकेतन में दर्दनाक हादसा 💔 हॉस्टल की इमारत गिरने से 7 लोगों की मौत और 6 घायल।1