logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

आकाशवाणी🙏, 8-9-2026 ई0', !! हरि तालिका व्रत ( तीज) का त्योहार एवं श्री गणेशोत्सव (महाराष्ट्र) !! 14 सिप्तम्बर 2026 ई० दिन☀ सोमवार (चन्द्र वार), को मान्य रहेगा। 14 सिप्तम्बर 2026 ई० को चन्द्र दर्शन वर्जित है❗ वर्जित रहेगा ❗ दिनांक 14 सितंबर 2026 ई० को तीज ( हरितालिका) व्रत, महिलाओं बहुप्रतीक्षित त्यौहार हे। यह महिलाओं के सभी मनोकामनाओं को पूरा करने वाला कठिन त्यौहार है। इस त्यौहार में महिलाएं निराजल उपवास रखती हैं । ➡️ इसके अलावा 14 सितंबर 2026 ई0 दिन सोमवार ( चंद्रवार ) को महाराष्ट्र का प्रसिद्ध त्योहार श्री गणेश उत्सव भी मान्य रहेगा। 👉🏾 14 तारीख को प्रथम दिन रहेगा। 14 सितंबर 2026 ई0 को चंद्र दर्शन वर्जित है। क्योंकि संध्या काल चतुर्थी लग जाएगा।

2 hrs ago
user_Kamalakant tiwari
Kamalakant tiwari
Journalist Mehdawal, Sant Kabeer Nagar•
2 hrs ago

आकाशवाणी🙏, 8-9-2026 ई0', !! हरि तालिका व्रत ( तीज) का त्योहार एवं श्री गणेशोत्सव (महाराष्ट्र) !! 14 सिप्तम्बर 2026 ई० दिन☀ सोमवार (चन्द्र वार), को मान्य रहेगा। 14 सिप्तम्बर 2026 ई० को चन्द्र दर्शन वर्जित है❗ वर्जित रहेगा ❗ दिनांक 14 सितंबर 2026 ई० को तीज ( हरितालिका) व्रत, महिलाओं बहुप्रतीक्षित त्यौहार हे। यह महिलाओं के सभी मनोकामनाओं को पूरा करने वाला कठिन त्यौहार है। इस त्यौहार में महिलाएं निराजल उपवास रखती हैं । ➡️ इसके अलावा 14 सितंबर 2026 ई0 दिन सोमवार ( चंद्रवार ) को महाराष्ट्र का प्रसिद्ध त्योहार श्री गणेश उत्सव भी मान्य रहेगा। 👉🏾 14 तारीख को प्रथम दिन रहेगा। 14 सितंबर 2026 ई0 को चंद्र दर्शन वर्जित है। क्योंकि संध्या काल चतुर्थी लग जाएगा।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by R K SINGH Y
    1
    Post by R K SINGH Y
    user_R K SINGH Y
    R K SINGH Y
    News Anchor फरेन्दा, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • *तीसरे दिन भी जारी रहा महुली पुलिस का अतिक्रमण हटाओ अभियान* *दुकानदारों ने स्वयं सीमित किया फैलाव, बाजार में लौटी रौनक; आमजन का आवागमन हुआ सुगम* पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन में थाना महुली पुलिस द्वारा आमजन की सुविधा, सुगम यातायात एवं व्यवस्थित बाजार व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा अतिक्रमण हटाओ अभियान लगातार तीसरे दिन भी प्रभावी रूप से जारी रहा। अभियान के दौरान पुलिस टीम द्वारा बाजार क्षेत्र में पैदल भ्रमण कर सड़क एवं फुटपाथ पर दुकान का सामान फैलाकर किए गए अस्थायी अतिक्रमण को हटवाया गया। दुकानदारों से संवाद स्थापित कर उन्हें समझाया गया कि सड़क एवं सार्वजनिक स्थान सभी नागरिकों के लिए हैं, इसलिए दुकान का सामान निर्धारित सीमा के भीतर ही रखें, जिससे राहगीरों एवं वाहन चालकों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो। जनसहयोग से दिखने लगा सकारात्मक बदलाव - दुकानदारों ने पुलिस की अपील को समझते हुए अपना फैलाव काफी हद तक कम किया। - सड़क एवं आवागमन वाले स्थान अधिक खुले और व्यवस्थित नजर आए। - बाजार में लोगों का पैदल आवागमन पहले की अपेक्षा अधिक सुगम हुआ। - वाहन चालकों एवं राहगीरों को अनावश्यक जाम और अवरोध से राहत मिली। - दुकानदारों एवं आमजन द्वारा अभियान में सहयोग प्रदान किया गया। अतिक्रमण हटने से बाजार में लौटी रौनक अभियान का सबसे सुखद परिणाम यह देखने को मिला कि जहां पहले अनावश्यक फैलाव के कारण बाजार में भीड़ और अव्यवस्था दिखाई देती थी, वहीं अब दुकानों के सामने पर्याप्त स्थान उपलब्ध होने से बाजार अधिक खुला, व्यवस्थित और रौनकपूर्ण नजर आने लगा है। आम नागरिकों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि बाजार में पैदल चलना एवं आवश्यक खरीदारी करना अब पहले की अपेक्षा काफी आसान हो गया है। महुली पुलिस की अपील अतिक्रमण हटाना केवल पुलिस की कार्रवाई नहीं, बल्कि व्यवस्थित और सुविधाजनक बाजार बनाने के लिए सामूहिक जिम्मेदारी है। महुली पुलिस का उद्देश्य किसी दुकानदार को परेशान करना नहीं, बल्कि ऐसा वातावरण तैयार करना है जहां दुकानदार का व्यापार भी चलता रहे और आम आदमी का रास्ता भी बाधित न हो। “दुकान के बाहर थोड़ा कम फैलाव, राहगीर के लिए थोड़ा ज्यादा रास्ता— इसी छोटे से सहयोग से पूरा बाजार बेहतर बन सकता है।” थाना महुली पुलिस द्वारा दुकानदारों एवं आमजन से इसी प्रकार निरंतर सहयोग बनाए रखने की अपील की जाती है। सार्वजनिक मार्गों पर दोबारा अतिक्रमण न करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए हैं। “व्यवस्थित बाजार—सुगम आवागमन—सुरक्षित नागरिक।” थाना महुली पुलिस जनसुविधा, यातायात व्यवस्था एवं आमजन के सुरक्षित व सुगम आवागमन के लिए निरंतर प्रयासरत है।
    4
    *तीसरे दिन भी जारी रहा महुली पुलिस का अतिक्रमण हटाओ अभियान*

*दुकानदारों ने स्वयं सीमित किया फैलाव, बाजार में लौटी रौनक; आमजन का आवागमन हुआ सुगम*
पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन में थाना महुली पुलिस द्वारा आमजन की सुविधा, सुगम यातायात एवं व्यवस्थित बाजार व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा अतिक्रमण हटाओ अभियान लगातार तीसरे दिन भी प्रभावी रूप से जारी रहा।
अभियान के दौरान पुलिस टीम द्वारा बाजार क्षेत्र में पैदल भ्रमण कर सड़क एवं फुटपाथ पर दुकान का सामान फैलाकर किए गए अस्थायी अतिक्रमण को हटवाया गया। दुकानदारों से संवाद स्थापित कर उन्हें समझाया गया कि सड़क एवं सार्वजनिक स्थान सभी नागरिकों के लिए हैं, इसलिए दुकान का सामान निर्धारित सीमा के भीतर ही रखें, जिससे राहगीरों एवं वाहन चालकों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
जनसहयोग से दिखने लगा सकारात्मक बदलाव
- दुकानदारों ने पुलिस की अपील को समझते हुए अपना फैलाव काफी हद तक कम किया।
- सड़क एवं आवागमन वाले स्थान अधिक खुले और व्यवस्थित नजर आए।
- बाजार में लोगों का पैदल आवागमन पहले की अपेक्षा अधिक सुगम हुआ।
- वाहन चालकों एवं राहगीरों को अनावश्यक जाम और अवरोध से राहत मिली।
- दुकानदारों एवं आमजन द्वारा अभियान में सहयोग प्रदान किया गया।
अतिक्रमण हटने से बाजार में लौटी रौनक
अभियान का सबसे सुखद परिणाम यह देखने को मिला कि जहां पहले अनावश्यक फैलाव के कारण बाजार में भीड़ और अव्यवस्था दिखाई देती थी, वहीं अब दुकानों के सामने पर्याप्त स्थान उपलब्ध होने से बाजार अधिक खुला, व्यवस्थित और रौनकपूर्ण नजर आने लगा है।
आम नागरिकों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि बाजार में पैदल चलना एवं आवश्यक खरीदारी करना अब पहले की अपेक्षा काफी आसान हो गया है।
महुली पुलिस की अपील
अतिक्रमण हटाना केवल पुलिस की कार्रवाई नहीं, बल्कि व्यवस्थित और सुविधाजनक बाजार बनाने के लिए सामूहिक जिम्मेदारी है।
महुली पुलिस का उद्देश्य किसी दुकानदार को परेशान करना नहीं, बल्कि ऐसा वातावरण तैयार करना है जहां दुकानदार का व्यापार भी चलता रहे और आम आदमी का रास्ता भी बाधित न हो।
“दुकान के बाहर थोड़ा कम फैलाव,
राहगीर के लिए थोड़ा ज्यादा रास्ता—
इसी छोटे से सहयोग से पूरा बाजार बेहतर बन सकता है।”
थाना महुली पुलिस द्वारा दुकानदारों एवं आमजन से इसी प्रकार निरंतर सहयोग बनाए रखने की अपील की जाती है। सार्वजनिक मार्गों पर दोबारा अतिक्रमण न करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए हैं।
“व्यवस्थित बाजार—सुगम आवागमन—सुरक्षित नागरिक।”
थाना महुली पुलिस जनसुविधा, यातायात व्यवस्था एवं आमजन के सुरक्षित व सुगम आवागमन के लिए निरंतर प्रयासरत है।
    user_Ashwini Kumar Pandey
    Ashwini Kumar Pandey
    पत्रकार Khalilabad, Sant Kabeer Nagar•
    19 hrs ago
  • यूजीसी रोलबैक और सवर्ण आयोग के गठन की मांग को लेकर सवर्ण आर्मी का प्रदर्शन सिद्धार्थनगर जिले में यूजीसी कानून को वापस लेने, आरक्षण व्यवस्था समाप्त करने और सवर्ण आयोग के गठन समेत विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को सवर्ण आर्मी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने नगर में प्रदर्शन किया। प्रदेश सचिव विनोद कुमार दुबे के नेतृत्व में कार्यकर्ता माधव बाबू चौक से जुलूस की शक्ल में तहसील परिसर पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की और केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ भी नारे लगाए। बांसी तहसील परिसर पहुंचने के बाद सवर्ण आर्मी के पदाधिकारियों ने उप जिलाधिकारी विश्वामित्र सिंह को राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से यूजीसी के प्रस्तावित प्रावधानों को वापस लेने, आरक्षण व्यवस्था की समीक्षा कर इसे समाप्त करने तथा सवर्ण आयोग के गठन की मांग की गई। प्रदर्शन के दौरान प्रदेश सचिव विनोद कुमार दुबे ने कहा कि सवर्ण समाज लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर आवाज उठा रहा है। उन्होंने कहा कि जब तक आरक्षण व्यवस्था समाप्त नहीं की जाती, यूजीसी कानून वापस नहीं लिया जाता और सवर्ण आयोग का गठन नहीं किया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने भाजपा सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया गया तो आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में इसका राजनीतिक परिणाम सरकार को भुगतना पड़ेगा। प्रदर्शन में ज्ञानेंद्र द्विवेदी, कन्हैया पांडेय, शिवम उपाध्याय, प्रमोद पांडेय, शैलेंद्र कुमार पांडेय, सुंदर शुक्ला, आलोक मिश्रा, चंद्रप्रकाश उपाध्यक्ष, गोविंद पांडेय, गणेश प्रसाद पांडेय, विजय उपाध्याय, बालमुकुंद पांडेय, डॉ. बीएन त्रिपाठी, सत्य प्रकाश पांडेय, प्रेम शंकर पांडेय, अनिल त्रिपाठी, गगन मिश्रा, धनंजय त्रिपाठी, कौशलेंद्र त्रिपाठी, शैलेंद्र मणि त्रिपाठी, संदीप मिश्रा समेत सवर्ण आर्मी के सैकड़ों पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    1
    यूजीसी रोलबैक और सवर्ण आयोग के गठन की मांग को लेकर सवर्ण आर्मी का प्रदर्शन

सिद्धार्थनगर जिले में यूजीसी कानून को वापस लेने, आरक्षण व्यवस्था समाप्त करने और सवर्ण आयोग के गठन समेत विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को सवर्ण आर्मी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने नगर में प्रदर्शन किया। प्रदेश सचिव विनोद कुमार दुबे के नेतृत्व में कार्यकर्ता माधव बाबू चौक से जुलूस की शक्ल में तहसील परिसर पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की और केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ भी नारे लगाए। बांसी तहसील परिसर पहुंचने के बाद सवर्ण आर्मी के पदाधिकारियों ने उप जिलाधिकारी विश्वामित्र सिंह को राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से यूजीसी के प्रस्तावित प्रावधानों को वापस लेने, आरक्षण व्यवस्था की समीक्षा कर इसे समाप्त करने तथा सवर्ण आयोग के गठन की मांग की गई। प्रदर्शन के दौरान प्रदेश सचिव विनोद कुमार दुबे ने कहा कि सवर्ण समाज लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर आवाज उठा रहा है। उन्होंने कहा कि जब तक आरक्षण व्यवस्था समाप्त नहीं की जाती, यूजीसी कानून वापस नहीं लिया जाता और सवर्ण आयोग का गठन नहीं किया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने भाजपा सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया गया तो आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में इसका राजनीतिक परिणाम सरकार को भुगतना पड़ेगा। प्रदर्शन में ज्ञानेंद्र द्विवेदी, कन्हैया पांडेय, शिवम उपाध्याय, प्रमोद पांडेय, शैलेंद्र कुमार पांडेय, सुंदर शुक्ला, आलोक मिश्रा, चंद्रप्रकाश उपाध्यक्ष, गोविंद पांडेय, गणेश प्रसाद पांडेय, विजय उपाध्याय, बालमुकुंद पांडेय, डॉ. बीएन त्रिपाठी, सत्य प्रकाश पांडेय, प्रेम शंकर पांडेय, अनिल त्रिपाठी, गगन मिश्रा, धनंजय त्रिपाठी, कौशलेंद्र त्रिपाठी, शैलेंद्र मणि त्रिपाठी, संदीप मिश्रा समेत सवर्ण आर्मी के सैकड़ों पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_पत्रकारिता
    पत्रकारिता
    Local News Reporter बंसी, सिद्धार्थ नगर, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • ..इतनी फोर्स बुलाऊँगा ठंडा कर दूँगा..गोरखपुर पुलिस है..मैं बता दे रहा हूं.. गोरखपुर विश्वविद्यालय में बोले दरोगा..शांतिपूर्ण धरने के पूरी माँ....। ..इतनी फोर्स बुलाऊँगा ठंडा कर दूँगा..गोरखपुर पुलिस है..मैं बता दे रहा हूं.. गोरखपुर विश्वविद्यालय में बोले दरोगा..शांतिपूर्ण धरने के पूरी माँ....।
    1
    ..इतनी फोर्स बुलाऊँगा ठंडा कर दूँगा..गोरखपुर पुलिस है..मैं बता दे रहा हूं.. गोरखपुर विश्वविद्यालय में बोले दरोगा..शांतिपूर्ण धरने के पूरी माँ....।
..इतनी फोर्स बुलाऊँगा ठंडा कर दूँगा..गोरखपुर पुलिस है..मैं बता दे रहा हूं.. गोरखपुर विश्वविद्यालय में बोले दरोगा..शांतिपूर्ण धरने के पूरी माँ....।
    user_Nihal
    Nihal
    Media house वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    11 min ago
  • Post by फ़िरोज़ अहमद
    1
    Post by फ़िरोज़ अहमद
    user_फ़िरोज़ अहमद
    फ़िरोज़ अहमद
    Photographer वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • गोरखपुर में आरक्षण सुधार सत्याग्रह | 6 सूत्रीय मांगों को लेकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन | Reservation Reform
    1
    गोरखपुर में आरक्षण सुधार सत्याग्रह | 6 सूत्रीय मांगों को लेकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन | Reservation Reform
    user_EN Daily National
    EN Daily National
    Journalist वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • संतकबीरनगर- इण्डो अमेरिकन हॉस्पिटल की लापरवाही ने इम्तियाज अहमद को मौत के मुंह में धकेला, आयुष्मान के नाम पर 20 हजार, नकद 80 हजार वसूली का आरोप, पीड़ित ने जिलाधिकारी आलोक कुमार से की कार्रवाई की मांग। खलीलाबाद के टेमारहमत चौराहा, एनएच-28 के पश्चिम स्थित इण्डो अमेरिकन हॉस्पिटल पर चिकित्सा में घोर लापरवाही, नियम विरुद्ध कार्य और अवैध वसूली के गंभीर आरोप लगे हैं। तहसील खलीलाबाद, थाना दुधारा, ग्राम छपिया छितौना निवासी इम्तियाज अहमद पुत्र हमीदुल्लाह ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर जांच एवं कार्रवाई की मांग की है।11.07.2026 को प्रार्थी की तबीयत खराब होने पर परिजन उसे इण्डो अमेरिकन हॉस्पिटल लेकर गए। वहां मौजूद स्टाफ ने जांच के बाद तत्काल ऑपरेशन की बात कही और कहा कि इनका जीवन खतरे में है। अपेन्डिक्स बताकर 13.07.2026 को आयुष्मान कार्ड से 20,000 रुपये निकाल लिए गए और ऑपरेशन कर दिया गया। आरोप है कि ऑपरेशन के बाद तबीयत और बिगड़ गई, बार-बार इन्फेक्शन होने लगा। उसके बाद 80,000 रुपये नकद ले लिए गए। डॉक्टर बोले कि 25 दिनों तक खून गिरता रहेगा, बाद में ठीक हो जाएगा। 25 दिनों तक खून न रुकने पर परिजन मरीज को बस्ती के जेठऊ हॉस्पिटल ले गए, जहां जांच में पता चला कि इन्फेक्शन बहुत बढ़ गया है, पेट में 5900 एमएल मवाद हो गया है। तत्काल पुनः ऑपरेशन कर मवाद निकाला गया। दूसरे ऑपरेशन से प्रार्थी पर भारी आर्थिक बोझ पड़ा। पीड़ित का कहना है कि घटना सोशल मीडिया पर डालने पर जिले एवं अन्य जगहों से सैकड़ों कमेंट आए कि उनके साथ भी इस हॉस्पिटल में ऐसी ही घटना हुई है, पर सुनवाई नहीं हुई। पीड़ित ने अस्पताल के प्रबंधक/स्वामी डा० अयूब पर पूर्व विधायक के मंत्रियों से लेकर जिले के तमाम अधिकारियों से सांठगांठ का आरोप लगाया है, जिसके चलते गरीबों की सुनवाई नहीं होती। पीड़ित ने खेत गिरवी रखकर जेवर बेचकर इलाज कराया। उसने मांग की है कि मामले की गंभीरता को समझते हुए संबंधित अस्पताल के विरुद्ध उचित जांच कराकर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाए और उसे 10 लाख रुपये क्षतिपूर्ति दिलाई जाए, ताकि भविष्य में अन्य लोगों को ऐसी परेशानी न झेलनी पड़े। पीड़ित ने चेतावनी दी है कि यदि न्याय नहीं मिला तो वह आत्मदाह कर सकता है, जिसकी पूरी जिम्मेदारी चिकित्सा विभाग एवं इण्डो हॉस्पिटल स्वामी की होगी।
    1
    संतकबीरनगर- इण्डो अमेरिकन हॉस्पिटल की लापरवाही ने इम्तियाज अहमद को मौत के मुंह में धकेला, आयुष्मान के नाम पर 20 हजार, नकद 80 हजार वसूली का आरोप, पीड़ित ने जिलाधिकारी आलोक कुमार से की कार्रवाई की मांग।
खलीलाबाद के टेमारहमत चौराहा, एनएच-28 के पश्चिम स्थित इण्डो अमेरिकन हॉस्पिटल पर चिकित्सा में घोर लापरवाही, नियम विरुद्ध कार्य और अवैध वसूली के गंभीर आरोप लगे हैं। तहसील खलीलाबाद, थाना दुधारा, ग्राम छपिया छितौना निवासी इम्तियाज अहमद पुत्र हमीदुल्लाह ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर जांच एवं कार्रवाई की मांग की है।11.07.2026 को प्रार्थी की तबीयत खराब होने पर परिजन उसे इण्डो अमेरिकन हॉस्पिटल लेकर गए। वहां मौजूद स्टाफ ने जांच के बाद तत्काल ऑपरेशन की बात कही और कहा कि इनका जीवन खतरे में है। अपेन्डिक्स बताकर 13.07.2026 को आयुष्मान कार्ड से 20,000 रुपये निकाल लिए गए और ऑपरेशन कर दिया गया।
आरोप है कि ऑपरेशन के बाद तबीयत और बिगड़ गई, बार-बार इन्फेक्शन होने लगा। उसके बाद 80,000 रुपये नकद ले लिए गए। डॉक्टर बोले कि 25 दिनों तक खून गिरता रहेगा, बाद में ठीक हो जाएगा। 25 दिनों तक खून न रुकने पर परिजन मरीज को बस्ती के जेठऊ हॉस्पिटल ले गए, जहां जांच में पता चला कि इन्फेक्शन बहुत बढ़ गया है, पेट में 5900 एमएल मवाद हो गया है। तत्काल पुनः ऑपरेशन कर मवाद निकाला गया। दूसरे ऑपरेशन से प्रार्थी पर भारी आर्थिक बोझ पड़ा।
पीड़ित का कहना है कि घटना सोशल मीडिया पर डालने पर जिले एवं अन्य जगहों से सैकड़ों कमेंट आए कि उनके साथ भी इस हॉस्पिटल में ऐसी ही घटना हुई है, पर सुनवाई नहीं हुई। पीड़ित ने अस्पताल के प्रबंधक/स्वामी डा० अयूब पर पूर्व विधायक के मंत्रियों से लेकर जिले के तमाम अधिकारियों से सांठगांठ का आरोप लगाया है, जिसके चलते गरीबों की सुनवाई नहीं होती।
पीड़ित ने खेत गिरवी रखकर जेवर बेचकर इलाज कराया। उसने मांग की है कि मामले की गंभीरता को समझते हुए संबंधित अस्पताल के विरुद्ध उचित जांच कराकर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाए और उसे 10 लाख रुपये क्षतिपूर्ति दिलाई जाए, ताकि भविष्य में अन्य लोगों को ऐसी परेशानी न झेलनी पड़े।
पीड़ित ने चेतावनी दी है कि यदि न्याय नहीं मिला तो वह आत्मदाह कर सकता है, जिसकी पूरी जिम्मेदारी चिकित्सा विभाग एवं इण्डो हॉस्पिटल स्वामी की होगी।
    user_बिकाश श्रीवास्तव
    बिकाश श्रीवास्तव
    Advertising agency मेहदावल, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • शिव मंदिर परिसर से हटाया गया अवैध अतिक्रमण, पुलिस की टीम मुस्तैद रहीं महराजगंज। फरेंदा तहसील क्षेत्र के बृजमनगंज क्षेत्र के ग्राम सभा खड़खोड़ा स्थित शिव मंदिर परिसर से सोमवार को प्रशासन ने अतिक्रमण हटवाया। बताया जाता है कि गांव के किसी व्यक्ति ने अवैध कब्जा को लेकर शिकायत की थी। जिसके बाद प्रशासनिक टीम बुलडोजर लेकर उस स्थान पर पहुंची। इसकार्रवाई के दौरान राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त मौजूदगी में प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। इस दौरान फरेंदा नायब तहसीलदार अंकित अग्रवाल, राजस्व निरीक्षक महेंद्र शर्मा, क्षेत्रीय लेखपाल अवधेश भारती, गयासुद्दीन,अमरेश कुमार और उपनिरीक्षक देवमणि यादव, गजेंद्र प्रताप सिंह, तारकेश्वर वर्मा, हेड कांस्टेबल आलोक कुमार, रागिनी मिश्रा सहित अस्मिता पांडेय मौजूद रहीं। #Maharajganj #phrendha #police #duldoujar #BJPUttarPradesh #action #reelsviralシ #vidioviral
    1
    शिव मंदिर परिसर से हटाया गया अवैध अतिक्रमण, पुलिस की टीम मुस्तैद रहीं 



महराजगंज। फरेंदा तहसील क्षेत्र के बृजमनगंज क्षेत्र के ग्राम सभा खड़खोड़ा स्थित शिव मंदिर परिसर से सोमवार को प्रशासन ने अतिक्रमण हटवाया। 


बताया जाता है कि गांव के किसी व्यक्ति ने अवैध कब्जा को लेकर शिकायत की थी। जिसके बाद प्रशासनिक टीम बुलडोजर लेकर उस स्थान पर पहुंची।


इसकार्रवाई के दौरान राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त मौजूदगी में प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की।


इस दौरान फरेंदा नायब तहसीलदार अंकित अग्रवाल, राजस्व निरीक्षक महेंद्र शर्मा, क्षेत्रीय लेखपाल अवधेश भारती, गयासुद्दीन,अमरेश कुमार और उपनिरीक्षक देवमणि यादव, गजेंद्र प्रताप सिंह, तारकेश्वर वर्मा, हेड कांस्टेबल आलोक कुमार, रागिनी मिश्रा सहित अस्मिता पांडेय मौजूद रहीं।


#Maharajganj 
#phrendha 
#police 
#duldoujar
#BJPUttarPradesh 
#action 
#reelsviralシ 
#vidioviral
    user_R K SINGH Y
    R K SINGH Y
    News Anchor फरेन्दा, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • उसका बाजार से भाजपा कार्यालय तक कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन, बोले- 62 विधानसभा सीटों पर भाजपा की जीत दिलाना लक्ष्य सिद्धार्थनगर जिले के निवर्तमान भाजपा जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान को गोरखपुर क्षेत्र का क्षेत्रीय मंत्री तथा राजेंद्र पांडेय को क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद सिद्धार्थनगर जिले की सीमा उसका बाजार से लेकर करीब 20 किलोमीटर दूर जिला भाजपा कार्यालय तक कन्हैया पासवान का कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह जोरदार स्वागत और अभिनंदन किया। भाजपा कार्यालय पहुंचने पर आयोजित स्वागत समारोह में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त क्षेत्रीय मंत्री कन्हैया पासवान एवं क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेंद्र पांडेय का अंगवस्त्र, शाल और स्मृति चिह्न भेंटकर स्वागत किया। कार्यकर्ताओं के ऐतिहासिक स्वागत से अभिभूत कन्हैया पासवान ने शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार जताते हुए कहा कि संगठन ने उन्हें जो नई जिम्मेदारी दी है, उसका वह पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि वह एक गरीब परिवार से निकलकर भाजपा के सामान्य कार्यकर्ता के रूप में संगठन से जुड़े और पार्टी लगातार उन्हें अलग-अलग जिम्मेदारियां देकर आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है। यह जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी चुनौती भी है। वह पूरी निष्ठा के साथ संगठन के विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। कन्हैया पासवान ने कहा कि वह पासी समाज से आते हैं और भाजपा लगातार समाज के सभी वर्गों को आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद वह गोरखपुर क्षेत्र के विभिन्न जिलों में पासी समाज के लोगों के बीच जाकर केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं और भाजपा की नीतियों से उन्हें अवगत कराएंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी चुनाव में भाजपा को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि गोरखपुर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले 12 जिलों की 62 विधानसभा सीटों पर संगठन को मजबूत करते हुए भाजपा की जीत सुनिश्चित करना उनका प्रमुख लक्ष्य होगा। इसके लिए वह पूरी टीम के साथ मिलकर बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का कार्य करेंगे। कार्यक्रम का संचालन फूलचंद जायसवाल ने किया। स्वागत समारोह में पूर्व मंत्री एवं बांसी विधायक जय प्रताप सिंह, जोगी बाबा, जिला पंचायत अध्यक्ष शीतल सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि उपेंद्र प्रताप सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्या, कुंवर विक्रम सिंह, रामकुमार कुंवर, साधना चौधरी, अजय शर्मा, दिलीप चतुर्वेदी, विजयकांत चतुर्वेदी, बजरंगी वर्मा, अरुणा मिश्रा, सीमा मिश्रा, अनुपमा सिंह दूबे, गायत्री मिश्रा, सरोज शुक्ला, जितेंद्र मिश्रा, संजय श्रीवास्तव, सुनील अग्रहरी, मोनी पांडेय, सबलू साहनी, कुबेर बारी, विश्वनाथ पांडेय, निखिल प्रताप सिंह, निशांत पांडेय, राकेशदत्त त्रिपाठी, रमेश मणि त्रिपाठी, जगजीवन गौड़, केशभान राय, सुषमा मिश्रा, नरेंद्र चौधरी, हेमंत जायसवाल, फतेहबहादुर सिंह, विपिन सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    1
    उसका बाजार से भाजपा कार्यालय तक कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन, बोले- 62 विधानसभा सीटों पर भाजपा की जीत दिलाना लक्ष्य

सिद्धार्थनगर जिले के निवर्तमान भाजपा जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान को गोरखपुर क्षेत्र का क्षेत्रीय मंत्री तथा राजेंद्र पांडेय को क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद सिद्धार्थनगर जिले की सीमा उसका बाजार से लेकर करीब 20 किलोमीटर दूर जिला भाजपा कार्यालय तक कन्हैया पासवान का कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह जोरदार स्वागत और अभिनंदन किया। भाजपा कार्यालय पहुंचने पर आयोजित स्वागत समारोह में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त क्षेत्रीय मंत्री कन्हैया पासवान एवं क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेंद्र पांडेय का अंगवस्त्र, शाल और स्मृति चिह्न भेंटकर स्वागत किया। कार्यकर्ताओं के ऐतिहासिक स्वागत से अभिभूत कन्हैया पासवान ने शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार जताते हुए कहा कि संगठन ने उन्हें जो नई जिम्मेदारी दी है, उसका वह पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि वह एक गरीब परिवार से निकलकर भाजपा के सामान्य कार्यकर्ता के रूप में संगठन से जुड़े और पार्टी लगातार उन्हें अलग-अलग जिम्मेदारियां देकर आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है। यह जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी चुनौती भी है। वह पूरी निष्ठा के साथ संगठन के विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। कन्हैया पासवान ने कहा कि वह पासी समाज से आते हैं और भाजपा लगातार समाज के सभी वर्गों को आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद वह गोरखपुर क्षेत्र के विभिन्न जिलों में पासी समाज के लोगों के बीच जाकर केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं और भाजपा की नीतियों से उन्हें अवगत कराएंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी चुनाव में भाजपा को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि गोरखपुर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले 12 जिलों की 62 विधानसभा सीटों पर संगठन को मजबूत करते हुए भाजपा की जीत सुनिश्चित करना उनका प्रमुख लक्ष्य होगा। इसके लिए वह पूरी टीम के साथ मिलकर बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का कार्य करेंगे। कार्यक्रम का संचालन फूलचंद जायसवाल ने किया। स्वागत समारोह में पूर्व मंत्री एवं बांसी विधायक जय प्रताप सिंह, जोगी बाबा, जिला पंचायत अध्यक्ष शीतल सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि उपेंद्र प्रताप सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्या, कुंवर विक्रम सिंह, रामकुमार कुंवर, साधना चौधरी, अजय शर्मा, दिलीप चतुर्वेदी, विजयकांत चतुर्वेदी, बजरंगी वर्मा, अरुणा मिश्रा, सीमा मिश्रा, अनुपमा सिंह दूबे, गायत्री मिश्रा, सरोज शुक्ला, जितेंद्र मिश्रा, संजय श्रीवास्तव, सुनील अग्रहरी, मोनी पांडेय, सबलू साहनी, कुबेर बारी, विश्वनाथ पांडेय, निखिल प्रताप सिंह, निशांत पांडेय, राकेशदत्त त्रिपाठी, रमेश मणि त्रिपाठी, जगजीवन गौड़, केशभान राय, सुषमा मिश्रा, नरेंद्र चौधरी, हेमंत जायसवाल, फतेहबहादुर सिंह, विपिन सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_पत्रकारिता
    पत्रकारिता
    Local News Reporter बंसी, सिद्धार्थ नगर, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.