logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

यूजीसी रोलबैक और सवर्ण आयोग के गठन की मांग को लेकर सवर्ण आर्मी का प्रदर्शन सिद्धार्थनगर जिले में यूजीसी कानून को वापस लेने, आरक्षण व्यवस्था समाप्त करने और सवर्ण आयोग के गठन समेत विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को सवर्ण आर्मी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने नगर में प्रदर्शन किया। प्रदेश सचिव विनोद कुमार दुबे के नेतृत्व में कार्यकर्ता माधव बाबू चौक से जुलूस की शक्ल में तहसील परिसर पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की और केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ भी नारे लगाए। बांसी तहसील परिसर पहुंचने के बाद सवर्ण आर्मी के पदाधिकारियों ने उप जिलाधिकारी विश्वामित्र सिंह को राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से यूजीसी के प्रस्तावित प्रावधानों को वापस लेने, आरक्षण व्यवस्था की समीक्षा कर इसे समाप्त करने तथा सवर्ण आयोग के गठन की मांग की गई। प्रदर्शन के दौरान प्रदेश सचिव विनोद कुमार दुबे ने कहा कि सवर्ण समाज लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर आवाज उठा रहा है। उन्होंने कहा कि जब तक आरक्षण व्यवस्था समाप्त नहीं की जाती, यूजीसी कानून वापस नहीं लिया जाता और सवर्ण आयोग का गठन नहीं किया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने भाजपा सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया गया तो आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में इसका राजनीतिक परिणाम सरकार को भुगतना पड़ेगा। प्रदर्शन में ज्ञानेंद्र द्विवेदी, कन्हैया पांडेय, शिवम उपाध्याय, प्रमोद पांडेय, शैलेंद्र कुमार पांडेय, सुंदर शुक्ला, आलोक मिश्रा, चंद्रप्रकाश उपाध्यक्ष, गोविंद पांडेय, गणेश प्रसाद पांडेय, विजय उपाध्याय, बालमुकुंद पांडेय, डॉ. बीएन त्रिपाठी, सत्य प्रकाश पांडेय, प्रेम शंकर पांडेय, अनिल त्रिपाठी, गगन मिश्रा, धनंजय त्रिपाठी, कौशलेंद्र त्रिपाठी, शैलेंद्र मणि त्रिपाठी, संदीप मिश्रा समेत सवर्ण आर्मी के सैकड़ों पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

23 hrs ago
user_पत्रकारिता
पत्रकारिता
Local News Reporter बंसी, सिद्धार्थ नगर, उत्तर प्रदेश•
23 hrs ago

यूजीसी रोलबैक और सवर्ण आयोग के गठन की मांग को लेकर सवर्ण आर्मी का प्रदर्शन सिद्धार्थनगर जिले में यूजीसी कानून को वापस लेने, आरक्षण व्यवस्था समाप्त करने और सवर्ण आयोग के गठन समेत विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को सवर्ण आर्मी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने नगर में प्रदर्शन किया। प्रदेश सचिव विनोद कुमार दुबे के नेतृत्व में कार्यकर्ता माधव बाबू चौक से जुलूस की शक्ल में तहसील परिसर पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की और केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ भी नारे लगाए। बांसी तहसील परिसर पहुंचने के बाद सवर्ण आर्मी के पदाधिकारियों ने उप जिलाधिकारी विश्वामित्र सिंह को राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से यूजीसी के प्रस्तावित प्रावधानों को वापस लेने, आरक्षण व्यवस्था की समीक्षा कर इसे समाप्त करने तथा सवर्ण आयोग के गठन की मांग की गई। प्रदर्शन के दौरान प्रदेश सचिव विनोद कुमार दुबे ने कहा कि सवर्ण समाज लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर आवाज उठा रहा है। उन्होंने कहा कि जब तक आरक्षण व्यवस्था समाप्त नहीं की जाती, यूजीसी कानून वापस नहीं लिया जाता और सवर्ण आयोग का गठन नहीं किया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने भाजपा सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया गया तो आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में इसका राजनीतिक परिणाम सरकार को भुगतना पड़ेगा। प्रदर्शन में ज्ञानेंद्र द्विवेदी, कन्हैया पांडेय, शिवम उपाध्याय, प्रमोद पांडेय, शैलेंद्र कुमार पांडेय, सुंदर शुक्ला, आलोक मिश्रा, चंद्रप्रकाश उपाध्यक्ष, गोविंद पांडेय, गणेश प्रसाद पांडेय, विजय उपाध्याय, बालमुकुंद पांडेय, डॉ. बीएन त्रिपाठी, सत्य प्रकाश पांडेय, प्रेम शंकर पांडेय, अनिल त्रिपाठी, गगन मिश्रा, धनंजय त्रिपाठी, कौशलेंद्र त्रिपाठी, शैलेंद्र मणि त्रिपाठी, संदीप मिश्रा समेत सवर्ण आर्मी के सैकड़ों पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • संतकबीरनगर- पचपोखरी बाजार का मुख्य मार्ग बना तालाब, जलभराव से जनजीवन बेहाल, ग्रामीणों ने डीएम से लगाई स्थायी समाधान की गुहार। विकासखंड बघौली की ग्राम पंचायत पचपोखरी के मुख्य बाजार मार्ग पर लंबे समय से हो रहे भीषण जलभराव ने आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। बारिश में मुख्य मार्ग पर पानी जमा हो जाने से नागरिकों, दुकानदारों, विद्यार्थियों एवं राहगीरों को घुटनों तक पानी में होकर आवागमन करने को मजबूर होना पड़ रहा है। यह मुख्य मार्ग पचपोखरी बाजार, मदरसा, पुलिस चौकी, शिव मंदिर, पचपोखरी गांव, बाकरगंज, पुरैना, पुर्सी, खुरहटा, अमिलहवा, चवरियां, बरता, सुधरा, दसवां एवं गंगौटा होते हुए थाना दुधारा को जोड़ता है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीणों, व्यापारियों और विद्यार्थियों का आवागमन इसी मार्ग से होता है, जिससे यह समस्या केवल एक गांव की नहीं बल्कि दर्जनों गांवों से जुड़ी जनहित की गंभीर समस्या बन चुकी है। ग्रामीणों का आरोप है कि इस संबंध में आईजीआरएस पर 06-08-2026 को शिकायत संख्या 40018626015628 और 10-08-2026 को शिकायत संख्या 40018626015940 दर्ज कराई गई, जो वर्तमान में लंबित हैं। इसके साथ ही 18-08-2026 को जिलाधिकारी को ज्ञापन भी दिया गया, किंतु अभी तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हो सकी। समस्त ग्रामवासी एवं क्षेत्रवासियों ने 07/09/2026 को जिलाधिकारी से सामूहिक अनुरोध किया है कि संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित कर मौके का स्थलीय निरीक्षण कराया जाए तथा पचपोखरी बाजार के मुख्य मार्ग पर स्थायी समाधान हेतु उचित नाली एवं जल निकासी की समुचित व्यवस्था कराई जाए। साथ ही वर्षा के दौरान हो रही परेशानी को देखते हुए तत्काल जल निकासी की व्यवस्था कर राहत दिलाने की मांग की है।
    1
    संतकबीरनगर- पचपोखरी बाजार का मुख्य मार्ग बना तालाब, जलभराव से जनजीवन बेहाल, ग्रामीणों ने डीएम से लगाई स्थायी समाधान की गुहार।
विकासखंड बघौली की ग्राम पंचायत पचपोखरी के मुख्य बाजार मार्ग पर लंबे समय से हो रहे भीषण जलभराव ने आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। बारिश में मुख्य मार्ग पर पानी जमा हो जाने से नागरिकों, दुकानदारों, विद्यार्थियों एवं राहगीरों को घुटनों तक पानी में होकर आवागमन करने को मजबूर होना पड़ रहा है।
यह मुख्य मार्ग पचपोखरी बाजार, मदरसा, पुलिस चौकी, शिव मंदिर, पचपोखरी गांव, बाकरगंज, पुरैना, पुर्सी, खुरहटा, अमिलहवा, चवरियां, बरता, सुधरा, दसवां एवं गंगौटा होते हुए थाना दुधारा को जोड़ता है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीणों, व्यापारियों और विद्यार्थियों का आवागमन इसी मार्ग से होता है, जिससे यह समस्या केवल एक गांव की नहीं बल्कि दर्जनों गांवों से जुड़ी जनहित की गंभीर समस्या बन चुकी है।
ग्रामीणों का आरोप है कि इस संबंध में आईजीआरएस पर 06-08-2026 को शिकायत संख्या 40018626015628 और 10-08-2026 को शिकायत संख्या 40018626015940 दर्ज कराई गई, जो वर्तमान में लंबित हैं। इसके साथ ही 18-08-2026 को जिलाधिकारी को ज्ञापन भी दिया गया, किंतु अभी तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हो सकी।
समस्त ग्रामवासी एवं क्षेत्रवासियों ने 07/09/2026 को जिलाधिकारी से सामूहिक अनुरोध किया है कि संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित कर मौके का स्थलीय निरीक्षण कराया जाए तथा पचपोखरी बाजार के मुख्य मार्ग पर स्थायी समाधान हेतु उचित नाली एवं जल निकासी की समुचित व्यवस्था कराई जाए। साथ ही वर्षा के दौरान हो रही परेशानी को देखते हुए तत्काल जल निकासी की व्यवस्था कर राहत दिलाने की मांग की है।
    user_बिकाश श्रीवास्तव
    बिकाश श्रीवास्तव
    Advertising agency मेहदावल, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • Post by R K SINGH Y
    1
    Post by R K SINGH Y
    user_R K SINGH Y
    R K SINGH Y
    News Anchor फरेन्दा, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • *कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट की सराहनीय पहल* *स्कूलों में पहुंचकर बच्चों से किया आत्मीय संवाद, सुनी समस्याएं और दी सरकारी योजनाओं व सुरक्षा उपायों की जानकारी* पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना द्वारा चलाए जा रहे अभियान के क्रम में,थाना महुली पुलिस द्वारा पुलिसिंग को जनसेवा और संवेदनशीलता से जोड़ते हुए आज दिनांक 07.09.2026 को कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट (CPU) टीम द्वारा थाना क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों एवं आसपास के क्षेत्रों में भ्रमण कर छात्र-छात्राओं से आत्मीय संवाद स्थापित किया गया। कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट के पुलिसकर्मियों ने विद्यालयों में पहुंचकर बच्चों का कुशलक्षेम जाना, उनकी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना तथा आवश्यक सहायता एवं मार्गदर्शन प्रदान किया। पुलिस टीम ने बच्चों से सहज वातावरण में बातचीत कर उन्हें यह भरोसा दिलाया कि किसी भी परेशानी, भय, उत्पीड़न अथवा आपात स्थिति में पुलिस उनके साथ खड़ी है। बच्चों को दी गई महत्वपूर्ण जानकारी - बच्चों को शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी एवं सहायता योजनाओं की जानकारी दी गई। - पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाओं एवं जरूरतमंदों के लिए उपलब्ध सहायता कार्यक्रमों के संबंध में जागरूक किया गया। - बच्चों को सुरक्षा, साइबर अपराध, महिला एवं बाल सुरक्षा से संबंधित आवश्यक सावधानियों के बारे में बताया गया। - किसी भी प्रकार की समस्या अथवा आपात स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया गया। - बच्चों को अपने आसपास होने वाली संदिग्ध गतिविधियों के प्रति सजग एवं जागरूक रहने की अपील की गई। पुलिस और जनता के बीच विश्वास की मजबूत कड़ी कम्युनिटी पुलिसिंग का उद्देश्य केवल पुलिस को जनता के बीच पहुंचाना नहीं, बल्कि जनता को यह विश्वास दिलाना है कि पुलिस उनकी अपनी है और उनकी समस्याओं को सुनने के लिए सदैव तत्पर है। पुलिस जब किसी बच्चे के पास सिर्फ पूछताछ के लिए नहीं, बल्कि उसका हालचाल पूछने और उसकी परेशानी सुनने के लिए पहुंचती है, तो वर्दी का भय विश्वास में बदलता है और पुलिस-जनता के बीच की दूरी कम होती है। इस पहल से बच्चों एवं स्थानीय लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास एवं आत्मीयता का भाव देखने को मिला। लोगों ने कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस का इस प्रकार उनके बीच पहुंचना सुरक्षा का एहसास कराने के साथ-साथ समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्गों में आत्मबल और विश्वास भी बढ़ाता है। महुली पुलिस का संदेश पुलिसिंग केवल अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई करने का नाम नहीं है। पुलिसिंग का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है—किसी की परेशानी सुनना, किसी डरे हुए व्यक्ति को भरोसा देना और किसी बच्चे को यह एहसास कराना कि वह अकेला नहीं है। थाना महुली पुलिस का प्रयास है कि कानून का पालन कराने के साथ-साथ संवेदनशील संवाद, सहयोग और विश्वास को भी पुलिसिंग का अभिन्न हिस्सा बनाया जाए। एक सुरक्षित समाज केवल पुलिस की सक्रियता से नहीं, बल्कि पुलिस और जनता के आपसी विश्वास एवं सहयोग से बनता है।
    2
    *कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट की सराहनीय पहल*

*स्कूलों में पहुंचकर बच्चों से किया आत्मीय संवाद, सुनी समस्याएं और दी सरकारी योजनाओं व सुरक्षा उपायों की जानकारी*
पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना द्वारा चलाए जा रहे अभियान के क्रम में,थाना महुली पुलिस द्वारा पुलिसिंग को जनसेवा और संवेदनशीलता से जोड़ते हुए आज दिनांक 07.09.2026 को कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट (CPU) टीम द्वारा थाना क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों एवं आसपास के क्षेत्रों में भ्रमण कर छात्र-छात्राओं से आत्मीय संवाद स्थापित किया गया।
कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट के पुलिसकर्मियों ने विद्यालयों में पहुंचकर बच्चों का कुशलक्षेम जाना, उनकी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना तथा आवश्यक सहायता एवं मार्गदर्शन प्रदान किया। पुलिस टीम ने बच्चों से सहज वातावरण में बातचीत कर उन्हें यह भरोसा दिलाया कि किसी भी परेशानी, भय, उत्पीड़न अथवा आपात स्थिति में पुलिस उनके साथ खड़ी है।
बच्चों को दी गई महत्वपूर्ण जानकारी
- बच्चों को शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी एवं सहायता योजनाओं की जानकारी दी गई।
- पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाओं एवं जरूरतमंदों के लिए उपलब्ध सहायता कार्यक्रमों के संबंध में जागरूक किया गया।
- बच्चों को सुरक्षा, साइबर अपराध, महिला एवं बाल सुरक्षा से संबंधित आवश्यक सावधानियों के बारे में बताया गया।
- किसी भी प्रकार की समस्या अथवा आपात स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया गया।
- बच्चों को अपने आसपास होने वाली संदिग्ध गतिविधियों के प्रति सजग एवं जागरूक रहने की अपील की गई।
पुलिस और जनता के बीच विश्वास की मजबूत कड़ी
कम्युनिटी पुलिसिंग का उद्देश्य केवल पुलिस को जनता के बीच पहुंचाना नहीं, बल्कि जनता को यह विश्वास दिलाना है कि पुलिस उनकी अपनी है और उनकी समस्याओं को सुनने के लिए सदैव तत्पर है।
पुलिस जब किसी बच्चे के पास सिर्फ पूछताछ के लिए नहीं, बल्कि उसका हालचाल पूछने और उसकी परेशानी सुनने के लिए पहुंचती है, तो वर्दी का भय विश्वास में बदलता है और पुलिस-जनता के बीच की दूरी कम होती है।
इस पहल से बच्चों एवं स्थानीय लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास एवं आत्मीयता का भाव देखने को मिला। लोगों ने कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस का इस प्रकार उनके बीच पहुंचना सुरक्षा का एहसास कराने के साथ-साथ समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्गों में आत्मबल और विश्वास भी बढ़ाता है।
महुली पुलिस का संदेश
पुलिसिंग केवल अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई करने का नाम नहीं है।
पुलिसिंग का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है—किसी की परेशानी सुनना, किसी डरे हुए व्यक्ति को भरोसा देना और किसी बच्चे को यह एहसास कराना कि वह अकेला नहीं है।
थाना महुली पुलिस का प्रयास है कि कानून का पालन कराने के साथ-साथ संवेदनशील संवाद, सहयोग और विश्वास को भी पुलिसिंग का अभिन्न हिस्सा बनाया जाए।
एक सुरक्षित समाज केवल पुलिस की सक्रियता से नहीं, बल्कि पुलिस और जनता के आपसी विश्वास एवं सहयोग से बनता है।
    user_Ashwini Kumar Pandey
    Ashwini Kumar Pandey
    पत्रकार Khalilabad, Sant Kabeer Nagar•
    19 hrs ago
  • सरकार की छबि धूमिल होने पर भड़के भाजपा नेता बोले- अड्डा बाजार में कार्रवाई का स्वागत, ठूठीबारी प्रकरण पर एसपी का दोहरा मापदंड क्यों? सरकार की छबि धूमिल होने पर भड़के भाजपा नेता बोले- अड्डा बाजार में कार्रवाई का स्वागत, ठूठीबारी प्रकरण पर एसपी का दोहरा मापदंड क्यों? आपको बता दें कि महराजगंज जनपद के नौतनवा में भाजपा नेता एवं जिला कार्यकारिणी सदस्य जितेंद्र जायसवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर महराजगंज पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने अड्डा बाजार पुलिस चौकी के अंदर जन्मदिन मनाए जाने के मामले में चौकी प्रभारी समेत पांच पुलिसकर्मियों के निलंबन का स्वागत करते हुए ठूठीबारी प्रकरण में अब तक कार्रवाई न होने पर पुलिस अधीक्षक से दोहरा मापदंड अपनाए जाने का सवाल किया। जितेंद्र जायसवाल ने कहा कि अड्डा बाजार चौकी के अंदर जन्मदिन मनाए जाने के मामले में एसपी द्वारा की गई कार्रवाई उचित है और वह इसका समर्थन करते हैं। लेकिन ठूठीबारी में व्यापार मंडल अध्यक्ष एवं पत्रकार दिनेश रौनियार के घर में कथित तौर पर बिना पूर्व नोटिस और सर्च वारंट के पुलिस के प्रवेश कर तलाशी लेने के मामले में अब तक कार्रवाई क्यों नहीं हुई। उन्होंने कहा कि घटना के समय घर में महिलाएं भी मौजूद थीं। उन्होंने सवाल किया कि इस मामले में पुलिस अधीक्षक का रवैया अलग क्यों है। उन्होंने बताया कि उक्त मामले में दिनेश रौनियार द्वारा धरना दिया गया और आत्मदाह की चेतावनी भी दी गई है। इसके बावजूद कार्रवाई नहीं होने पर उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाया। भाजपा नेता ने हाल ही में नौतनवा कस्बे में चौकी प्रभारी द्वारा एक नाबालिग बच्चे की कथित पिटाई का मामला भी उठाया। उन्होंने कहा कि मामले में कार्रवाई के बजाय सुलह करा दी गई। इसके अलावा निचलौल थाना क्षेत्र में स्कूली छात्रों के साथ कथित दुर्व्यवहार के मामले में पुलिस की चुप्पी पर भी सवाल खड़े किए। श्री जितेंद्र ने कोल्हुई और नौतनवा थानों में पीड़ितों की ओर से दी गई तहरीर बदलवाने के आरोप का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि चोरी की कई घटनाओं में भी पुलिस की ओर से कार्रवाई नहीं की जा रही है और कई मामलों में मुकदमा तक दर्ज नहीं किया जाता। उन्होंने कहा कि महराजगंज में पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर जनता के बीच छवि खराब हो रही है। थानों में कानून, न्याय, शिकायत और घटनाओं की वास्तविकता के आधार पर कार्रवाई नहीं होने से लोगों में असंतोष बढ़ रहा है। पीड़ितों को थानों के चक्कर लगाने और कथित दुर्व्यवहार से प्रदेश सरकार की प्रतिष्ठा एवं जनहितकारी छवि भी प्रभावित हो रही है। जितेंद्र जायसवाल ने कहा कि यदि महराजगंज पुलिस अपनी कार्यप्रणाली और व्यवहार में सुधार नहीं लाती है तो वह जल्द ही मुख्यमंत्री से मिलकर पूरे मामले की शिकायत करेंगे। उन्होंने पुलिस प्रशासन से सभी मामलों में निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की।
    1
    सरकार की छबि धूमिल होने पर भड़के भाजपा नेता
बोले- अड्डा बाजार में कार्रवाई का स्वागत, ठूठीबारी प्रकरण पर एसपी का दोहरा मापदंड क्यों?
सरकार की छबि धूमिल होने पर भड़के भाजपा नेता
बोले- अड्डा बाजार में कार्रवाई का स्वागत, ठूठीबारी प्रकरण पर एसपी का दोहरा मापदंड क्यों?
आपको बता दें कि महराजगंज जनपद के नौतनवा में भाजपा नेता एवं जिला कार्यकारिणी सदस्य जितेंद्र जायसवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर महराजगंज पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने अड्डा बाजार पुलिस चौकी के अंदर जन्मदिन मनाए जाने के मामले में चौकी प्रभारी समेत पांच पुलिसकर्मियों के निलंबन का स्वागत करते हुए ठूठीबारी प्रकरण में अब तक कार्रवाई न होने पर पुलिस अधीक्षक से दोहरा मापदंड अपनाए जाने का सवाल किया।
जितेंद्र जायसवाल ने कहा कि अड्डा बाजार चौकी के अंदर जन्मदिन मनाए जाने के मामले में एसपी द्वारा की गई कार्रवाई उचित है और वह इसका समर्थन करते हैं। लेकिन ठूठीबारी में व्यापार मंडल अध्यक्ष एवं पत्रकार दिनेश रौनियार के घर में कथित तौर पर बिना पूर्व नोटिस और सर्च वारंट के पुलिस के प्रवेश कर तलाशी लेने के मामले में अब तक कार्रवाई क्यों नहीं हुई। उन्होंने कहा कि घटना के समय घर में महिलाएं भी मौजूद थीं। उन्होंने सवाल किया कि इस मामले में पुलिस अधीक्षक का रवैया अलग क्यों है।
उन्होंने बताया कि उक्त मामले में दिनेश रौनियार द्वारा धरना दिया गया और आत्मदाह की चेतावनी भी दी गई है। इसके बावजूद कार्रवाई नहीं होने पर उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाया।
भाजपा नेता ने हाल ही में नौतनवा कस्बे में चौकी प्रभारी द्वारा एक नाबालिग बच्चे की कथित पिटाई का मामला भी उठाया। उन्होंने कहा कि मामले में कार्रवाई के बजाय सुलह करा दी गई। इसके अलावा निचलौल थाना क्षेत्र में स्कूली छात्रों के साथ कथित दुर्व्यवहार के मामले में पुलिस की चुप्पी पर भी सवाल खड़े किए।
श्री जितेंद्र ने कोल्हुई और नौतनवा थानों में पीड़ितों की ओर से दी गई तहरीर बदलवाने के आरोप का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि चोरी की कई घटनाओं में भी पुलिस की ओर से कार्रवाई नहीं की जा रही है और कई मामलों में मुकदमा तक दर्ज नहीं किया जाता।
उन्होंने कहा कि महराजगंज में पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर जनता के बीच छवि खराब हो रही है। थानों में कानून, न्याय, शिकायत और घटनाओं की वास्तविकता के आधार पर कार्रवाई नहीं होने से लोगों में असंतोष बढ़ रहा है। पीड़ितों को थानों के चक्कर लगाने और कथित दुर्व्यवहार से प्रदेश सरकार की प्रतिष्ठा एवं जनहितकारी छवि भी प्रभावित हो रही है।
जितेंद्र जायसवाल ने कहा कि यदि महराजगंज पुलिस अपनी कार्यप्रणाली और व्यवहार में सुधार नहीं लाती है तो वह जल्द ही मुख्यमंत्री से मिलकर पूरे मामले की शिकायत करेंगे। उन्होंने पुलिस प्रशासन से सभी मामलों में निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की।
    user_VIJAY CHAURASIYA
    VIJAY CHAURASIYA
    News Anchor नौतनवा, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • उतरौला मे जन्माष्टमी के मौके पर नव युवा सभा कमेटी गोण्डा मोड़ तिराहा द्वारा श्री कृष्ण भगवान की झांकियां दिखाई गई, संवाददाता आशीष कसौधन उतरौला मे जन्माष्टमी के मौके पर नव युवा सभा कमेटी गोण्डा मोड़ तिराहा द्वारा श्री कृष्ण भगवान की झांकियां दिखाई गई, जिसे देखने के लिए देर रात तक श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा. झांकियों में भगवान कृष्ण की बाल रूप से लेकर कई अवतार दिखाए गए, जिनमें उनकी अलग-अलग लीलाओं की प्रस्तुती दिखी. इस दौरान करीब एक दर्जन से ज्यादा झांकियां सजाई गई. इस वर्ष झांकियों में श्रद्धालुओं ने सबसे ज्यादा बाल लीलाओं की झांकी को पसंद किया. बता दें कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर इन्हें देखने के लिए ज्यादा श्रद्धालु गोण्डा मोड़ पर रुके रहे रंग-बिरंगी रोशनी और धार्मिक झांकियों ने श्रद्धालुओं को आकर्षित किया। जवाहर कानपुर के कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इस मौके पर पुलिस प्रशासन एवं नव युवा सभा कमेटी अमन गुप्ता, अभय कौशल, शुभम गुप्ता, आशीष कसौधन, जीतू कौशल, संतोष गुप्ता,राजू गुप्ता, महेश गुप्ता,मोनू, सुमित कौशल मनोज सोनी अंकित कौशल लल्लू कान्यकुब्भ वैश्य पुनीत जायसवाल, जगदीश गुप्ता, आदि लोग मौजूद रहे /
    1
    उतरौला मे जन्माष्टमी के मौके पर नव युवा सभा कमेटी गोण्डा मोड़ तिराहा द्वारा श्री कृष्ण भगवान की झांकियां दिखाई गई, 
संवाददाता आशीष कसौधन उतरौला मे जन्माष्टमी के मौके पर नव युवा सभा कमेटी गोण्डा मोड़ तिराहा द्वारा श्री कृष्ण भगवान की झांकियां दिखाई गई, जिसे देखने के लिए देर रात तक श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा. झांकियों में भगवान कृष्ण की बाल रूप से लेकर कई अवतार दिखाए गए, जिनमें उनकी अलग-अलग लीलाओं की प्रस्तुती दिखी. इस दौरान करीब एक दर्जन से ज्यादा झांकियां सजाई गई. इस वर्ष झांकियों में श्रद्धालुओं ने सबसे ज्यादा बाल लीलाओं की झांकी को पसंद किया.
बता दें कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर इन्हें देखने के लिए  ज्यादा श्रद्धालु गोण्डा मोड़ पर रुके रहे रंग-बिरंगी रोशनी और धार्मिक झांकियों ने श्रद्धालुओं को आकर्षित किया। जवाहर कानपुर के कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इस मौके पर पुलिस प्रशासन एवं नव युवा सभा कमेटी अमन गुप्ता, अभय कौशल, शुभम गुप्ता, आशीष कसौधन, जीतू कौशल, संतोष गुप्ता,राजू गुप्ता, महेश गुप्ता,मोनू, सुमित कौशल मनोज सोनी
अंकित कौशल लल्लू कान्यकुब्भ वैश्य पुनीत जायसवाल, जगदीश गुप्ता, आदि लोग मौजूद रहे /
    user_Ashish Kasaudhan Advocate journalist
    Ashish Kasaudhan Advocate journalist
    वकालत Utraula, Balrampur•
    7 hrs ago
  • संतकबीरनगर- इण्डो अमेरिकन हॉस्पिटल की लापरवाही ने इम्तियाज अहमद को मौत के मुंह में धकेला, आयुष्मान के नाम पर 20 हजार, नकद 80 हजार वसूली का आरोप, पीड़ित ने जिलाधिकारी आलोक कुमार से की कार्रवाई की मांग। खलीलाबाद के टेमारहमत चौराहा, एनएच-28 के पश्चिम स्थित इण्डो अमेरिकन हॉस्पिटल पर चिकित्सा में घोर लापरवाही, नियम विरुद्ध कार्य और अवैध वसूली के गंभीर आरोप लगे हैं। तहसील खलीलाबाद, थाना दुधारा, ग्राम छपिया छितौना निवासी इम्तियाज अहमद पुत्र हमीदुल्लाह ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर जांच एवं कार्रवाई की मांग की है।11.07.2026 को प्रार्थी की तबीयत खराब होने पर परिजन उसे इण्डो अमेरिकन हॉस्पिटल लेकर गए। वहां मौजूद स्टाफ ने जांच के बाद तत्काल ऑपरेशन की बात कही और कहा कि इनका जीवन खतरे में है। अपेन्डिक्स बताकर 13.07.2026 को आयुष्मान कार्ड से 20,000 रुपये निकाल लिए गए और ऑपरेशन कर दिया गया। आरोप है कि ऑपरेशन के बाद तबीयत और बिगड़ गई, बार-बार इन्फेक्शन होने लगा। उसके बाद 80,000 रुपये नकद ले लिए गए। डॉक्टर बोले कि 25 दिनों तक खून गिरता रहेगा, बाद में ठीक हो जाएगा। 25 दिनों तक खून न रुकने पर परिजन मरीज को बस्ती के जेठऊ हॉस्पिटल ले गए, जहां जांच में पता चला कि इन्फेक्शन बहुत बढ़ गया है, पेट में 5900 एमएल मवाद हो गया है। तत्काल पुनः ऑपरेशन कर मवाद निकाला गया। दूसरे ऑपरेशन से प्रार्थी पर भारी आर्थिक बोझ पड़ा। पीड़ित का कहना है कि घटना सोशल मीडिया पर डालने पर जिले एवं अन्य जगहों से सैकड़ों कमेंट आए कि उनके साथ भी इस हॉस्पिटल में ऐसी ही घटना हुई है, पर सुनवाई नहीं हुई। पीड़ित ने अस्पताल के प्रबंधक/स्वामी डा० अयूब पर पूर्व विधायक के मंत्रियों से लेकर जिले के तमाम अधिकारियों से सांठगांठ का आरोप लगाया है, जिसके चलते गरीबों की सुनवाई नहीं होती। पीड़ित ने खेत गिरवी रखकर जेवर बेचकर इलाज कराया। उसने मांग की है कि मामले की गंभीरता को समझते हुए संबंधित अस्पताल के विरुद्ध उचित जांच कराकर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाए और उसे 10 लाख रुपये क्षतिपूर्ति दिलाई जाए, ताकि भविष्य में अन्य लोगों को ऐसी परेशानी न झेलनी पड़े। पीड़ित ने चेतावनी दी है कि यदि न्याय नहीं मिला तो वह आत्मदाह कर सकता है, जिसकी पूरी जिम्मेदारी चिकित्सा विभाग एवं इण्डो हॉस्पिटल स्वामी की होगी।
    1
    संतकबीरनगर- इण्डो अमेरिकन हॉस्पिटल की लापरवाही ने इम्तियाज अहमद को मौत के मुंह में धकेला, आयुष्मान के नाम पर 20 हजार, नकद 80 हजार वसूली का आरोप, पीड़ित ने जिलाधिकारी आलोक कुमार से की कार्रवाई की मांग।
खलीलाबाद के टेमारहमत चौराहा, एनएच-28 के पश्चिम स्थित इण्डो अमेरिकन हॉस्पिटल पर चिकित्सा में घोर लापरवाही, नियम विरुद्ध कार्य और अवैध वसूली के गंभीर आरोप लगे हैं। तहसील खलीलाबाद, थाना दुधारा, ग्राम छपिया छितौना निवासी इम्तियाज अहमद पुत्र हमीदुल्लाह ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर जांच एवं कार्रवाई की मांग की है।11.07.2026 को प्रार्थी की तबीयत खराब होने पर परिजन उसे इण्डो अमेरिकन हॉस्पिटल लेकर गए। वहां मौजूद स्टाफ ने जांच के बाद तत्काल ऑपरेशन की बात कही और कहा कि इनका जीवन खतरे में है। अपेन्डिक्स बताकर 13.07.2026 को आयुष्मान कार्ड से 20,000 रुपये निकाल लिए गए और ऑपरेशन कर दिया गया।
आरोप है कि ऑपरेशन के बाद तबीयत और बिगड़ गई, बार-बार इन्फेक्शन होने लगा। उसके बाद 80,000 रुपये नकद ले लिए गए। डॉक्टर बोले कि 25 दिनों तक खून गिरता रहेगा, बाद में ठीक हो जाएगा। 25 दिनों तक खून न रुकने पर परिजन मरीज को बस्ती के जेठऊ हॉस्पिटल ले गए, जहां जांच में पता चला कि इन्फेक्शन बहुत बढ़ गया है, पेट में 5900 एमएल मवाद हो गया है। तत्काल पुनः ऑपरेशन कर मवाद निकाला गया। दूसरे ऑपरेशन से प्रार्थी पर भारी आर्थिक बोझ पड़ा।
पीड़ित का कहना है कि घटना सोशल मीडिया पर डालने पर जिले एवं अन्य जगहों से सैकड़ों कमेंट आए कि उनके साथ भी इस हॉस्पिटल में ऐसी ही घटना हुई है, पर सुनवाई नहीं हुई। पीड़ित ने अस्पताल के प्रबंधक/स्वामी डा० अयूब पर पूर्व विधायक के मंत्रियों से लेकर जिले के तमाम अधिकारियों से सांठगांठ का आरोप लगाया है, जिसके चलते गरीबों की सुनवाई नहीं होती।
पीड़ित ने खेत गिरवी रखकर जेवर बेचकर इलाज कराया। उसने मांग की है कि मामले की गंभीरता को समझते हुए संबंधित अस्पताल के विरुद्ध उचित जांच कराकर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाए और उसे 10 लाख रुपये क्षतिपूर्ति दिलाई जाए, ताकि भविष्य में अन्य लोगों को ऐसी परेशानी न झेलनी पड़े।
पीड़ित ने चेतावनी दी है कि यदि न्याय नहीं मिला तो वह आत्मदाह कर सकता है, जिसकी पूरी जिम्मेदारी चिकित्सा विभाग एवं इण्डो हॉस्पिटल स्वामी की होगी।
    user_बिकाश श्रीवास्तव
    बिकाश श्रीवास्तव
    Advertising agency मेहदावल, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • शिव मंदिर परिसर से हटाया गया अवैध अतिक्रमण, पुलिस की टीम मुस्तैद रहीं महराजगंज। फरेंदा तहसील क्षेत्र के बृजमनगंज क्षेत्र के ग्राम सभा खड़खोड़ा स्थित शिव मंदिर परिसर से सोमवार को प्रशासन ने अतिक्रमण हटवाया। बताया जाता है कि गांव के किसी व्यक्ति ने अवैध कब्जा को लेकर शिकायत की थी। जिसके बाद प्रशासनिक टीम बुलडोजर लेकर उस स्थान पर पहुंची। इसकार्रवाई के दौरान राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त मौजूदगी में प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। इस दौरान फरेंदा नायब तहसीलदार अंकित अग्रवाल, राजस्व निरीक्षक महेंद्र शर्मा, क्षेत्रीय लेखपाल अवधेश भारती, गयासुद्दीन,अमरेश कुमार और उपनिरीक्षक देवमणि यादव, गजेंद्र प्रताप सिंह, तारकेश्वर वर्मा, हेड कांस्टेबल आलोक कुमार, रागिनी मिश्रा सहित अस्मिता पांडेय मौजूद रहीं। #Maharajganj #phrendha #police #duldoujar #BJPUttarPradesh #action #reelsviralシ #vidioviral
    1
    शिव मंदिर परिसर से हटाया गया अवैध अतिक्रमण, पुलिस की टीम मुस्तैद रहीं 



महराजगंज। फरेंदा तहसील क्षेत्र के बृजमनगंज क्षेत्र के ग्राम सभा खड़खोड़ा स्थित शिव मंदिर परिसर से सोमवार को प्रशासन ने अतिक्रमण हटवाया। 


बताया जाता है कि गांव के किसी व्यक्ति ने अवैध कब्जा को लेकर शिकायत की थी। जिसके बाद प्रशासनिक टीम बुलडोजर लेकर उस स्थान पर पहुंची।


इसकार्रवाई के दौरान राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त मौजूदगी में प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की।


इस दौरान फरेंदा नायब तहसीलदार अंकित अग्रवाल, राजस्व निरीक्षक महेंद्र शर्मा, क्षेत्रीय लेखपाल अवधेश भारती, गयासुद्दीन,अमरेश कुमार और उपनिरीक्षक देवमणि यादव, गजेंद्र प्रताप सिंह, तारकेश्वर वर्मा, हेड कांस्टेबल आलोक कुमार, रागिनी मिश्रा सहित अस्मिता पांडेय मौजूद रहीं।


#Maharajganj 
#phrendha 
#police 
#duldoujar
#BJPUttarPradesh 
#action 
#reelsviralシ 
#vidioviral
    user_R K SINGH Y
    R K SINGH Y
    News Anchor फरेन्दा, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • *तीसरे दिन भी जारी रहा महुली पुलिस का अतिक्रमण हटाओ अभियान* *दुकानदारों ने स्वयं सीमित किया फैलाव, बाजार में लौटी रौनक; आमजन का आवागमन हुआ सुगम* पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन में थाना महुली पुलिस द्वारा आमजन की सुविधा, सुगम यातायात एवं व्यवस्थित बाजार व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा अतिक्रमण हटाओ अभियान लगातार तीसरे दिन भी प्रभावी रूप से जारी रहा। अभियान के दौरान पुलिस टीम द्वारा बाजार क्षेत्र में पैदल भ्रमण कर सड़क एवं फुटपाथ पर दुकान का सामान फैलाकर किए गए अस्थायी अतिक्रमण को हटवाया गया। दुकानदारों से संवाद स्थापित कर उन्हें समझाया गया कि सड़क एवं सार्वजनिक स्थान सभी नागरिकों के लिए हैं, इसलिए दुकान का सामान निर्धारित सीमा के भीतर ही रखें, जिससे राहगीरों एवं वाहन चालकों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो। जनसहयोग से दिखने लगा सकारात्मक बदलाव - दुकानदारों ने पुलिस की अपील को समझते हुए अपना फैलाव काफी हद तक कम किया। - सड़क एवं आवागमन वाले स्थान अधिक खुले और व्यवस्थित नजर आए। - बाजार में लोगों का पैदल आवागमन पहले की अपेक्षा अधिक सुगम हुआ। - वाहन चालकों एवं राहगीरों को अनावश्यक जाम और अवरोध से राहत मिली। - दुकानदारों एवं आमजन द्वारा अभियान में सहयोग प्रदान किया गया। अतिक्रमण हटने से बाजार में लौटी रौनक अभियान का सबसे सुखद परिणाम यह देखने को मिला कि जहां पहले अनावश्यक फैलाव के कारण बाजार में भीड़ और अव्यवस्था दिखाई देती थी, वहीं अब दुकानों के सामने पर्याप्त स्थान उपलब्ध होने से बाजार अधिक खुला, व्यवस्थित और रौनकपूर्ण नजर आने लगा है। आम नागरिकों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि बाजार में पैदल चलना एवं आवश्यक खरीदारी करना अब पहले की अपेक्षा काफी आसान हो गया है। महुली पुलिस की अपील अतिक्रमण हटाना केवल पुलिस की कार्रवाई नहीं, बल्कि व्यवस्थित और सुविधाजनक बाजार बनाने के लिए सामूहिक जिम्मेदारी है। महुली पुलिस का उद्देश्य किसी दुकानदार को परेशान करना नहीं, बल्कि ऐसा वातावरण तैयार करना है जहां दुकानदार का व्यापार भी चलता रहे और आम आदमी का रास्ता भी बाधित न हो। “दुकान के बाहर थोड़ा कम फैलाव, राहगीर के लिए थोड़ा ज्यादा रास्ता— इसी छोटे से सहयोग से पूरा बाजार बेहतर बन सकता है।” थाना महुली पुलिस द्वारा दुकानदारों एवं आमजन से इसी प्रकार निरंतर सहयोग बनाए रखने की अपील की जाती है। सार्वजनिक मार्गों पर दोबारा अतिक्रमण न करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए हैं। “व्यवस्थित बाजार—सुगम आवागमन—सुरक्षित नागरिक।” थाना महुली पुलिस जनसुविधा, यातायात व्यवस्था एवं आमजन के सुरक्षित व सुगम आवागमन के लिए निरंतर प्रयासरत है।
    4
    *तीसरे दिन भी जारी रहा महुली पुलिस का अतिक्रमण हटाओ अभियान*

*दुकानदारों ने स्वयं सीमित किया फैलाव, बाजार में लौटी रौनक; आमजन का आवागमन हुआ सुगम*
पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन में थाना महुली पुलिस द्वारा आमजन की सुविधा, सुगम यातायात एवं व्यवस्थित बाजार व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा अतिक्रमण हटाओ अभियान लगातार तीसरे दिन भी प्रभावी रूप से जारी रहा।
अभियान के दौरान पुलिस टीम द्वारा बाजार क्षेत्र में पैदल भ्रमण कर सड़क एवं फुटपाथ पर दुकान का सामान फैलाकर किए गए अस्थायी अतिक्रमण को हटवाया गया। दुकानदारों से संवाद स्थापित कर उन्हें समझाया गया कि सड़क एवं सार्वजनिक स्थान सभी नागरिकों के लिए हैं, इसलिए दुकान का सामान निर्धारित सीमा के भीतर ही रखें, जिससे राहगीरों एवं वाहन चालकों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
जनसहयोग से दिखने लगा सकारात्मक बदलाव
- दुकानदारों ने पुलिस की अपील को समझते हुए अपना फैलाव काफी हद तक कम किया।
- सड़क एवं आवागमन वाले स्थान अधिक खुले और व्यवस्थित नजर आए।
- बाजार में लोगों का पैदल आवागमन पहले की अपेक्षा अधिक सुगम हुआ।
- वाहन चालकों एवं राहगीरों को अनावश्यक जाम और अवरोध से राहत मिली।
- दुकानदारों एवं आमजन द्वारा अभियान में सहयोग प्रदान किया गया।
अतिक्रमण हटने से बाजार में लौटी रौनक
अभियान का सबसे सुखद परिणाम यह देखने को मिला कि जहां पहले अनावश्यक फैलाव के कारण बाजार में भीड़ और अव्यवस्था दिखाई देती थी, वहीं अब दुकानों के सामने पर्याप्त स्थान उपलब्ध होने से बाजार अधिक खुला, व्यवस्थित और रौनकपूर्ण नजर आने लगा है।
आम नागरिकों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि बाजार में पैदल चलना एवं आवश्यक खरीदारी करना अब पहले की अपेक्षा काफी आसान हो गया है।
महुली पुलिस की अपील
अतिक्रमण हटाना केवल पुलिस की कार्रवाई नहीं, बल्कि व्यवस्थित और सुविधाजनक बाजार बनाने के लिए सामूहिक जिम्मेदारी है।
महुली पुलिस का उद्देश्य किसी दुकानदार को परेशान करना नहीं, बल्कि ऐसा वातावरण तैयार करना है जहां दुकानदार का व्यापार भी चलता रहे और आम आदमी का रास्ता भी बाधित न हो।
“दुकान के बाहर थोड़ा कम फैलाव,
राहगीर के लिए थोड़ा ज्यादा रास्ता—
इसी छोटे से सहयोग से पूरा बाजार बेहतर बन सकता है।”
थाना महुली पुलिस द्वारा दुकानदारों एवं आमजन से इसी प्रकार निरंतर सहयोग बनाए रखने की अपील की जाती है। सार्वजनिक मार्गों पर दोबारा अतिक्रमण न करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए हैं।
“व्यवस्थित बाजार—सुगम आवागमन—सुरक्षित नागरिक।”
थाना महुली पुलिस जनसुविधा, यातायात व्यवस्था एवं आमजन के सुरक्षित व सुगम आवागमन के लिए निरंतर प्रयासरत है।
    user_Ashwini Kumar Pandey
    Ashwini Kumar Pandey
    पत्रकार Khalilabad, Sant Kabeer Nagar•
    20 hrs ago
  • “दिल्ली के सत्यानिकेतन में दर्दनाक हादसा 💔 हॉस्टल की इमारत गिरने से 7 लोगों की मौत और 6 घायल।
    1
    “दिल्ली के सत्यानिकेतन में दर्दनाक हादसा 💔
हॉस्टल की इमारत गिरने से 7 लोगों की मौत और 6 घायल।
    user_Sarvakam Singh Yadav
    Sarvakam Singh Yadav
    Marketing Executive खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.