भक्तों ने चतुर्थ बार्षिकोत्सव पर महादेव से सबके सुखमय और निरोगी रहने की प्रार्थना की उझानी,(बदायूं)। नगर के मिल कंपाउंड से जुड़ी शिव बिहार कालौनी स्थित शिव मंदिर का चौथा वार्षिकोत्सव नागरिकों ने श्रद्धाभाव के साथ मनाया। इस अवसर पर नागरिकों ने भगवान शंकर की विधिवत पूजा अर्चना की और आयोजित हवन में वैदिक मंत्रौच्चारण के बीच आहूतियां और पूर्ण आहूतियां देकर सबके कल्याण की प्रार्थनाएं यज्ञ देवता से की। शिव मंदिर का चौथा वार्षिकोत्सव मनाने के लिए कालौनीवासियों ने मंदिर परिसर में एकत्र होकर भगवान शंकर की पूजा अर्चना कर आरती उतारी और महादेव से सबके सुखमय, निरोगी रहने कामना की। पूजा अर्चना के उपरांत मंदिर परिसर में आहूत हवन में मुख्य यज्ञमानों डी पी सिंह, मुकेश कुमार, सतेंद्र सिंह सोलंकी ने सपत्नीक और अन्य भक्तों के साथ पंडित जी डी पाराशर द्वारा कहे जा रहे वैदिक मंत्रौंच्चारण के बीच आहूतियां दी। हवन के समापन पर भक्तों ने पूर्णाहूति देने के साथ नारियल गोले की भेंट यज्ञ देवता को दी। हवन समापन पर आरती उतारी गई और फिर प्रसाद का वितरण भक्तों में किया गया। इस अवसर पर अन्न भोग के प्रसाद का भी वितरण भक्तों में किया गया। धार्मिक अनुष्ठानों में पवन वर्मा, यादराम शर्मा, सुमित गुलाटी, अंकित गोयल, अभिषेक शर्मा, संजीव राघव, मीनेश गुप्ता, भूपराम फौजी, अमित वर्मा, गोपाल वर्मा, आशीष, केपी सिंह, देवपाल यादव, संजीव सक्सेना, भानुप्रताप सिंह, प्रमोद, विजय साहू, नरेश गुप्ता, हिमांशु मिश्रा समेत बड़ी संख्या में महिला भक्तों ने प्रतिभाग किया।
भक्तों ने चतुर्थ बार्षिकोत्सव पर महादेव से सबके सुखमय और निरोगी रहने की प्रार्थना की उझानी,(बदायूं)। नगर के मिल कंपाउंड से जुड़ी शिव बिहार कालौनी स्थित शिव मंदिर का चौथा वार्षिकोत्सव नागरिकों ने श्रद्धाभाव के साथ मनाया। इस अवसर पर नागरिकों ने भगवान शंकर की विधिवत पूजा अर्चना की और आयोजित हवन में वैदिक मंत्रौच्चारण के बीच आहूतियां और पूर्ण आहूतियां देकर सबके कल्याण की प्रार्थनाएं यज्ञ देवता से की। शिव मंदिर का चौथा वार्षिकोत्सव मनाने के लिए कालौनीवासियों ने मंदिर परिसर में एकत्र होकर भगवान शंकर की पूजा अर्चना कर आरती उतारी और महादेव से सबके सुखमय, निरोगी रहने कामना की। पूजा अर्चना के उपरांत मंदिर परिसर में आहूत हवन में मुख्य यज्ञमानों डी पी सिंह, मुकेश कुमार, सतेंद्र सिंह सोलंकी ने सपत्नीक और अन्य भक्तों के साथ पंडित जी डी पाराशर द्वारा कहे जा रहे वैदिक मंत्रौंच्चारण के बीच आहूतियां दी। हवन के समापन पर भक्तों ने पूर्णाहूति देने के साथ नारियल गोले की भेंट यज्ञ देवता को दी। हवन समापन पर आरती उतारी गई और फिर प्रसाद का वितरण भक्तों में किया गया। इस अवसर पर अन्न भोग के प्रसाद का भी वितरण भक्तों में किया गया। धार्मिक अनुष्ठानों में पवन वर्मा, यादराम शर्मा, सुमित गुलाटी, अंकित गोयल, अभिषेक शर्मा, संजीव राघव, मीनेश गुप्ता, भूपराम फौजी, अमित वर्मा, गोपाल वर्मा, आशीष, केपी सिंह, देवपाल यादव, संजीव सक्सेना, भानुप्रताप सिंह, प्रमोद, विजय साहू, नरेश गुप्ता, हिमांशु मिश्रा समेत बड़ी संख्या में महिला भक्तों ने प्रतिभाग किया।
- नोएडा DM मेधा रूपम का बड़ा बयान—श्रमिकों की मुख्य मांग वेतन बढ़ोतरी मान ली गई है। अब हर महीने 10 तारीख से पहले सैलरी, ओवरटाइम और छुट्टी के दिन काम पर डबल भुगतान तय। साथ ही हर संस्थान में यौन उत्पीड़न समिति का गठन, जिसकी अध्यक्ष महिलाएं होंगी। #Noida #UPNews #Workers #SalaryHike #BreakingNews #LabourRights #YogiGovernment #NoidaUpdate1
- बदायूं, संविधान निर्माता एवं भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर बदायूं जनपद में व्यापक स्तर पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के बदायूं लोकसभा क्षेत्र के सांसद आदित्य यादव ने पूरे संसदीय क्षेत्र का दौरा कर विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में सहभाग करते हुए बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित की और सामाजिक न्याय का संदेश दिया। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सांसद आदित्य यादव ने अपने दौरे की शुरुआत विधानसभा क्षेत्र बिल्सी के कस्बा उझानी स्थित डॉ. भीमराव अम्बेडकर पार्क से की, जहां उन्होंने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। इसके पश्चात वे बदायूं शहर स्थित डॉ. अम्बेडकर पार्क पहुंचे और वहां उपस्थित लोगों के साथ बाबा साहब को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके बाद सांसद आदित्य यादव ने बिल्सी विधानसभा क्षेत्र के होली चौक, मोहल्ला नंबर-5 स्थित डॉ. भीमराव अम्बेडकर पार्क में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया, जहां उन्होंने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उपस्थित जनसमूह से संवाद किया। सहसवान विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गंधरौली में आयोजित सभा इस पूरे कार्यक्रम का प्रमुख केंद्र रही, जहां भारी संख्या में लोगों की उपस्थिति देखने को मिली। यहां संबोधित करते हुए सांसद आदित्य यादव ने बाबा साहब के जीवन, संघर्ष और उनके विचारों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बाबा साहब का जीवन केवल व्यक्तिगत सफलता की कहानी नहीं, बल्कि सामाजिक क्रांति का प्रतीक है, जिसने देश के करोड़ों वंचित, शोषित और दलित वर्ग को अधिकार दिलाने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि बाबा साहब द्वारा निर्मित संविधान देश की आत्मा है, जो हर नागरिक को समानता, स्वतंत्रता और न्याय का अधिकार देता है। यह संविधान केवल एक दस्तावेज नहीं, बल्कि देश के गरीब, दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यक समाज की ताकत और सुरक्षा कवच है। सांसद आदित्य यादव ने अपने संबोधन में केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि आज देश में संविधान की मूल भावना को कमजोर करने की कोशिशें हो रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी की नीतियां समाज के कमजोर वर्गों के अधिकारों को सीमित करने की दिशा में काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि आरक्षण व्यवस्था को कमजोर करने, लोकतांत्रिक संस्थाओं को प्रभावित करने और गरीब-किसान की आवाज दबाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बदायूं जनपद की स्थानीय समस्याओं को उठाते हुए कहा कि यहां का किसान आज भी अपनी फसल का उचित मूल्य पाने के लिए संघर्ष कर रहा है। नौजवान बेरोजगारी से जूझ रहा है और गांवों में सड़क, बिजली, पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं आज भी पूरी तरह से उपलब्ध नहीं हो पाई हैं। उन्होंने कहा कि सरकार इन मुद्दों पर ध्यान देने के बजाय केवल प्रचार और वादों तक सीमित है। इसके उपरांत सांसद आदित्य यादव बिसौली विधानसभा क्षेत्र के फैजगंज बेहटा पहुंचे, जहां उन्होंने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और स्थानीय कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इसके बाद सांसद आदित्य यादव गुन्नौर विधानसभा क्षेत्र के गवां पहुंचे, जहां डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती के अवसर पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने जनता का अभिवादन स्वीकार किया और बाबा साहब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया कार्यक्रम के अंतिम चरण में सांसद बबराला स्थित डॉ. अम्बेडकर पार्क पहुंचे और वहां भी बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया कीl अपने संबोधन के अंत में सांसद आदित्य यादव ने बाबा साहब के प्रसिद्ध संदेश “शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो” को दोहराते हुए सभी से इसे अपने जीवन में अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि यही बाबा साहब के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी और इसी मार्ग पर चलकर देश को मजबूत और समतामूलक बनाया जा सकता है। इस अवसर पर सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव, राम खिलाड़ी यादव विधायक, विधायक ब्रजेश यादव,पूर्व विधायक हाजी बिट्टन, पूर्व विधायक भूपेंद्र दद्दा, उदयवीर शाक्य,विधायक हिमांशु यादव फखरे अहमद शोबी, पूर्व विधायक आर के शर्मा, पूर्व विधायक लक्ष्मी गौतम सुरेशपाल चौहान, पूर्व चेयरमैन मेहरबान खान, रजनीश गुप्ता, अमित यादव, ,अखिलेश यादव, सुनील यादव, मोर सिंह जाटव इंदु सक्सेन, संतोष कश्यप, सुनीता पाल, तरुण शाक्य,प्रदीप गुप्ता, , कविंद्र सक्सेना, अशोक यादव, राजू जाटव, सुरेंद्र यादव, किशोरी लाल शाक्य, ओमवीर सिंह, के पी राठौर, राहुल कुर्मी, देवेंद्र गौतम, मुबीन फरीदी,शिवम राठौर, सुशांत सिंह, बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।2
- बदायूं :- संविधान निर्माता एवं भारत रत्न डॉ.भीमराव अम्बेडकर की 135 वीं जयंती के अवसर पर यूपी के बदायूं जिले में व्यापक स्तर पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसके अलावा डीजे की धुन पर जुलूस निकालते हुए युवाओं ने अंबेडकर पार्क पहुंचकर बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित की।1
- ब्रेकिंग न्यूज | संवाददाता मुनेन्द्र शर्मा । म्याऊं ब्लॉक के ग्राम गूरा बरेला में धूमधाम से मनाई गई बाबा साहब की 135वीं जयंती बदायूँ के म्याऊं ब्लॉक स्थित ग्राम गूरा बरेला में आज डॉ. भीमराव अंबेडकर का 135वां जन्मदिवस बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गांव में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों, युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर की गई। इसके बाद वक्ताओं ने उनके जीवन और संघर्षों पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। बाबा साहब का जीवन परिचय: डॉ. भीमराव अंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल 1891 को मध्य प्रदेश के महू में हुआ था। वे एक महान समाज सुधारक, अर्थशास्त्री, विधिवेत्ता और भारतीय संविधान के शिल्पकार थे। उन्होंने दलितों और पिछड़े वर्गों के अधिकारों के लिए जीवनभर संघर्ष किया। भारतीय संविधान के निर्माण में अहम भूमिका छुआछूत और जातिवाद के खिलाफ आवाज उठाई शिक्षा को समाज सुधार का सबसे बड़ा हथियार बताया महिलाओं और श्रमिकों के अधिकारों के लिए कार्य किया कार्यक्रम में बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं और बाबा साहब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया गया। अंत में उपस्थित लोगों ने एकजुट होकर सामाजिक समानता और शिक्षा के प्रसार का संकल्प लिया।4
- ग्राम दिधौनी में हर्षोल्लास के साथ मनाई जा रही डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती बदायूं। आज दिनांक 14 अप्रैल को ग्राम दिधौनी में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाई जा रही है। इस अवसर पर गांव में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है, जिसमें सभी वर्गों के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम के अंतर्गत गांव में भव्य शोभा यात्रा भी निकाली जाएगी, जो मुख्य मार्गों से होकर गुजरेगी। शोभा यात्रा के दौरान डॉ. अंबेडकर के विचारों और उनके द्वारा समाज के लिए किए गए महान कार्यों को याद किया जाएगा। ग्रामीणों ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अंबेडकर जयंती को पूरे उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। कार्यक्रम स्थल को सजाया गया है और लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। इस अवसर पर वक्ताओं ने डॉ. अंबेडकर के जीवन संघर्ष, संविधान निर्माण में उनके योगदान और समाज में समानता एवं शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। आयोजन के माध्यम से लोगों को उनके आदर्शों पर चलने का संदेश भी दिया गया।2
- उत्तर प्रदेश के बदायूं जनपद के लिए 13 अप्रैल 2026 का दिन ऐतिहासिक बन गया, जब बदायूं से नई दिल्ली के लिए सीधी ट्रेन सेवा का शुभारंभ किया गया। इस नई सुविधा से क्षेत्र के हजारों यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया। इस अवसर पर भारी संख्या में लोग मौजूद रहे और इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बने। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव गुप्ता, पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल, उझानी नगर अध्यक्ष सचिन अग्रवाल, विधायक महेश चंद्र गुप्ता तथा विधायक हरिश्चंद्र शाक्य समेत कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस ट्रेन सेवा के शुरू होने से बदायूं से दिल्ली की यात्रा अब और अधिक सुगम और तेज हो जाएगी, जिससे व्यापार, शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।1
- संवाददाता संजीव कुमार राणा इंडिया न्यूज़ दर्शन बदायूं उझानी-बदांयू 14 अप्रैल। उझानी में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। बाबा साहब के जीवन और विचारों को दर्शाती झांकियों के साथ शहर में जनसैलाब उमड़ पड़ा। भिझु एस.डी. एस. जन कल्याण समिति की ओर से आयोजित भारत रत्न संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की शोभायात्रा का भाजपा से नगरपालिका के पूर्व प्रत्याशी व भाजपा नेता शंकर गुप्ता रूद्र ने रिविन काटकर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। शोभायात्रा में बाबा साहब के अलावा भगवान बुद्ध, गुरु नानक, महर्षि बाल्मीकि, संत रविदास, कांशीराम, छत्रपति शाहू, ज्योतिबा फुले और सावित्री बाई फुले की झांकियां शामिल रहीं शोभायात्रा अंबेडकर चौराहा मोहल्ला गौतमपुरी के आंबेडकर पार्क से शाम 4 बजे शुरू हुई और बाजार कलां,मोहल्ला साहूकारा ,कछला रोड,पुरानी अनाज मंडी स्टेशन रोड पंजाबी कॉलोनी होते हुए सब्जी मंडी स्थित भीमराव आंबेडकर पार्क पर एक सभा के रूप में परिवर्तित हो गई। वही मुख्य बाजार में लोगों ने पुष्पों की वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। इस मौके पर क्रय-विक्रय समिति के सभापति किशनचंद्र शर्मा,पूर्व नगराध्यक्ष अखिल अग्रवाल, कमेटी के अध्यक्ष बीरबल गौतम, रामबाबू पहलवान,पालिका सदस्य रामा देवी,रामलाल गौतम, हंसराज, दामोदर दास, राहुल गौतम, सभासद प्रेमचंद, एस.एल. व्यास, राजवीर गौतम,संजीव कुमार,ज्ञान प्रकाश गौतम, धीरेंद्र बंधु,रवि मौर्य, समेत सामाज के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।4
- हमारे बच्चों को हम भूखा सुलाते हैं. सीने से लगाकर लोरी सुनाते हैं, ताकि उन्हें भूख की याद ना आए. - 10 हजार की मामूली सैलरी में काम करने वाले इस कर्मचारी को सुनें ये है असल भारत. ये है चौथी सबसे बड़ी इकॉनमी.1
- मुजफ्फरनगर, संवाददाता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे के दौरान मुजफ्फरनगर में पुलिस विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। वीआईपी ड्यूटी में तैनात एक दरोगा शराब के नशे में धुत पाया गया, जिसके बाद उसे तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दरोगा चौबे सिंह सीएम के कार्यक्रम में ड्यूटी के दौरान नशे की हालत में पहुंच गए। हालत यह थी कि वह ठीक से खड़े भी नहीं हो पा रहे थे और सड़क पर ही गिर पड़े। मौके पर मौजूद लोगों ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दरोगा और एक सिपाही के बीच हुई बातचीत भी चर्चा में है। दरोगा खुद से पूछते नजर आ रहे हैं, “मैं कहां खड़ा हूं”, जिस पर सिपाही जवाब देता है, “आप खड़े नहीं, पड़े हैं।” यह संवाद अब लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने तत्काल संज्ञान लेते हुए दरोगा चौबे सिंह को सस्पेंड कर दिया। साथ ही पूरे मामले की विभागीय जांच के आदेश भी दे दिए गए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वीआईपी ड्यूटी के दौरान इस तरह की लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं, वहीं सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।1