Shuru
Apke Nagar Ki App…
प्रयागराज शंकरगढ़ मे नाग पंचमी पर्व पर गुड़िया तालाब मे लगा पारम्परिक गुड़िया का मेला उत्सव
Manish Susari संपादकस्थानीयsi न्यूज़
प्रयागराज शंकरगढ़ मे नाग पंचमी पर्व पर गुड़िया तालाब मे लगा पारम्परिक गुड़िया का मेला उत्सव
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- करेली में बाढ़ जैसे हालात लोग परेशान, हर घर हुए जलमग्न करेली में जलभराव1
- प्रयागराज नैनी थाना अंतर्गत मड़ोका गाँव में देखते ही देखते देखते मकान गिर गया अनिल भारतिया जी का मकान 8:00 रात्रि को आज दिनांक 18/ अगस्त 2026 को बारिश के कारण गिर गया सैकड़ों गाँव के लोग मौजूद रहें वहीं मीडिया के साथी मे मौके मे पहुंचे!सी तीन मंजिला मकान था कोई जनमाल का नुकसान नहीं हुआ बच्चों और परिवार को 10 मिनट पहले निकलवा लिया गया था वर्ना घटना को अंजाम दें देता भगवान का शुक्र रहा की कोई घर के अन्दर नहीं था पीछे के पानी भराव और वारिस से गिरा मकान! लगभग 10 लाख की लागत से मकान बनवाया था बेचारे गरीब ने लेखपाल और जेई को सूचना देकर बिजली का तार करवाया गया, घर वाली का रो रो कर हुआ बुरा हाल,,।। चौकी प्रभारी को सूचना दिया गया साथ ही गांव के पार्षद को भी अवगत करवाया गया।1
- मूसलाधार बारिश में टापू बना नैनी बाजार - सीवर और बारिश के पानी से मोहल्ले हुए जलमग्न राजेश सरकार प्रयागराज । पार्षद के नेतृत्व में प्रदर्शन काम यह वीडियो संगम नगरी प्रयागराज के चकरघुनाथ नैनी बाजार वार्ड का है। पार्षद राकेश जयसवाल और उनके साथ प्रदर्शन में शामिल नैनी बाजार के स्थानीय निवासी यह कहते हुए विरोध कर रहे हैं की नगर निगम के जेई हर साल बारिश से पूर्व और बारिश के दौरान भारी जल जमाव की समस्या का अवलोकन करते हैं और यह आश्वासन देते हैं कि जल्द ही निकासी की व्यवस्था दुरुस्त कर दी जाएगी लेकिन समस्या वर्षों से जस की तस बनी हुई है। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में चौतरफा विकास के दावे हो रहे हैं लेकिन विकास की दौड़ में नैनी बाजार का ड्रेनेज सिस्टम या यूं कहिए निकासी व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है । सीवर लाइन बिछाई गई और नालियां बनाई गई।महाकुंभ 2025 में विकास कार्य के मद से नैनी बाजार समेत कई अन्य वार्डों में भी नए और अधूरे काम पूरे कराए गए । टूटी सड़कों व क्षतिग्रस्त सीवर लाइनें मरम्मत और खड़ंजा आदि बिछाने के कार्य युद्ध स्तर पर कराए गए । लेकिन जल निकासी की वर्षों पुरानी समस्या नैनी के ज्यादातर वार्डों में बनी हुई है। जरा सी तेज बारिश हुई कि नहीं मोहल्ले और बस्तियां तालाब बन जाते हैं। समस्या के निदान की तैयारी बराबर की जाती रही लेकिन इसका कोई सार्थक परिणाम या नतीजा कभी भी सामने नहीं आया । दरअसल निकासी की समस्या की वजह अत्यधिक पॉलिथीन उत्पाद के प्रयोग से तथा सॉफ्ट ड्रिंक व पानी की बोतलों को पीकर नाली नाला आदि में फेक जाने से बनी हुई है । नगर निगम जोन 5 के अधीन यहां के वार्ड आते हैं। सभी वार्डों में नियमित और दैनिक भोगी सफाई कर्मी तैनात है। कूड़ा कचरा ढोने वाले वाहन भी पार्षदों को मिले हैं, लेकिन हकीकत में ना तो सफाई कर्मी काम करते हैं और अगर करते भी हैं तो उनका काम केवल दिखावा रहता है। नाला नालियों से सिल्ट निकाल कर पास में ही छोड़ दिया जाता है जो तेज आंधी पानी में फिर नाल नाली में मिल जाता है, तो ऐसी सफाई व्यवस्था का जिम्मेदार कौन है? अधिकारियों से पूछिए तो वह सारा दोष अपने से नीचे के कर्मचारियों अधिकारियों पर थोप देते हैं। इसी दांवपेंच में उलझ कर बुनियादी समस्याएं नैनी के वार्डों में मुंह बाए बनी हुई है।1
- प्रयागराज। नैनी में बारिश के बाद जमुना नगर में जलभराव, गंदा पानी घरों में घुसने से लोगों का फूटा आक्रोश प्रयागराज। नैनी बारिश के बाद नैनी क्षेत्र के वार्ड नंबर 20 स्थित चक रघुनाथ के जमुनानगर मोहल्ले में जलभराव और सीवर की समस्या को लेकर लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। गलियों में बारिश का पानी भरने के साथ ही कई घरों में सीवर का गंदा पानी घुस गया। इससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सबसे अधिक समस्या जमुनानगर की गली में बताई जा रही है। समस्या से नाराज मोहल्ले की महिलाएं और पुरुष क्षेत्रीय पार्षद के साथ नगर निगम के जोनल-5 कार्यालय एवं जलकल विभाग पहुंचे। लोगों ने अधिकारियों के समक्ष अपनी शिकायत दर्ज कराई। साथी दोनों कार्यालय में तालाबंदी करते हुए, नगर निगम के जोनल अधिकारी अखिलेश त्रिपाठी और जलकर विभाग की जेई को मौके पर ले जाकर जलभराव की स्थिति दिखाई। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश होते ही गलियां पानी में डूब जाती हैं, जिससे आवागमन के साथ-साथ घरों में रहना भी मुश्किल हो जाता है। प्रदर्शनकारियों ने जमुना नगर में सीवर लाइन बिछाने के कार्य को लेकर जलकल विभाग के ठेकेदार पर कथित तौर पर मानकों के विपरीत काम कराने का आरोप लगाया। लोगों ने संबंधित ठेकेदार और जेई के खिलाफ नाराजगी जताते हुए सीवर लाइन तथा जल निकासी व्यवस्था की जांच कराने की मांग की। मोहल्ले की महिलाओं ने कहा कि जलभराव के कारण बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है। गंदा पानी घरों तक पहुंचने से संक्रमण का खतरा भी बना हुआ है। लोगों ने अधिकारियों से जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त कराने और सीवर की समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की। विरोध प्रदर्शन में सुमन मिश्रा, बेबी, सुनीता, माला, सुमन, मंजू, सौम्या शर्मा, सुमन शर्मा, शिवानी, एकता, संगीता, आरती वर्मा, मुस्कान समेत बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष शामिल रहे। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे दोबारा आंदोलन करने को मजबूर होंगे।2
- *प्रयागराज में अत्यधिक बारिश एवं मौसम खराब होने के कारण 19 अगस्त को भी समस्त विद्यालयों में अवकाश घोषित..* *प्रयागराज में अत्यधिक बारिश एवं मौसम खराब होने के कारण 19 अगस्त को भी समस्त विद्यालयों में अवकाश घोषित..*2
- भारी बारिश और जलभराव के कारण प्रयागराज में आज (मंगलवार) सभी स्कूल बंद, 12वीं तक के छात्रों के लिए अवकाश घोषित प्रयागराज में लगातार हो रही बारिश और कई इलाकों में जलभराव को देखते हुए बुधवार (19 अगस्त) को सभी स्कूल बंद रहेंगे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) अनिल कुमार ने मंगलवार देर शाम इस संबंध में आदेश जारी किया। अवकाश प्री-प्राइमरी से कक्षा 12 तक के विद्यार्थियों के लिए लागू रहेगा। जिलाधिकारी के निर्देश पर जारी आदेश के मुताबिक बारिश और जलभराव के कारण छात्रों और शिक्षकों के लिए स्कूल पहुंचना मुश्किल हो गया है। ऐसे में उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है। यह आदेश परिषदीय, माध्यमिक, मान्यता प्राप्त और सहायता प्राप्त सभी विद्यालयों पर लागू होगा।1
- Bhojpuri Film 'गंगा जमुना सरस्वती' की शूटिंग पर मनि भट्टाचार्य का बयान1
- प्रयागराज में थाना धूमनगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: छिनैती और चोरी की मोटरसाइकिल के साथ 2 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार कमिश्नरेट प्रयागराज के थाना धूमनगंज पुलिस ने छिनैती के मामलों में संलिप्त दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की एक सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी बरामद की है।थाना प्रभारी धनन्जय कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की1