logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

प्रयागराज में थाना धूमनगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: छिनैती और चोरी की मोटरसाइकिल के साथ 2 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार कमिश्नरेट प्रयागराज के थाना धूमनगंज पुलिस ने छिनैती के मामलों में संलिप्त दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की एक सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी बरामद की है।​थाना प्रभारी धनन्जय कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की

6 hrs ago
user_Arvind singh kumar
Arvind singh kumar
Media house इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
6 hrs ago

प्रयागराज में थाना धूमनगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: छिनैती और चोरी की मोटरसाइकिल के साथ 2 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार कमिश्नरेट प्रयागराज के थाना धूमनगंज पुलिस ने छिनैती के मामलों में संलिप्त दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की एक सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी बरामद की है।​थाना प्रभारी धनन्जय कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • कागजों पर जल निकासी का प्लान, हकीकत में डूबा नैनी बाजार - नैनी बाजार की तंग गलियां बनीं जलभराव का स्थायी ठिकाना, हर बारिश में नगर निगम के निरीक्षण और दावों की खुलती पोल राजेश सरकार प्रयागराज। नैनी बाजार के घनी आबादी वाले यमुनानगर मोहल्ले में बारिश ने एक बार फिर नगर निगम की जलनिकासी व्यवस्था की हकीकत सामने ला दी है। तंग गलियों में बारिश का पानी जमा होने से लोगों की आवाजाही मुश्किल हो गई। तस्वीर में स्थानीय लोग पानी से होकर गुजरने को मजबूर दिखाई दे रहे हैं। हालत यह है कि बारिश होते ही यमुनानगर समेत नैनी बाजार के कई मोहल्लों में सड़क और गलियां जलभराव की चपेट में आ जाती हैं। नैनी बाजार की भौगोलिक बनावट और घनी आबादी के बीच जलनिकासी की समस्या कोई नई नहीं है। मुख्य मार्ग से निकलकर शेष गलियों के रास्ते मोहल्लों तक पहुंचने वाले लोगों को बारिश के दिनों में जलभराव से जूझना पड़ता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि वर्षों से समस्या जस की तस बनी हुई है, लेकिन स्थायी समाधान के नाम पर हर साल निरीक्षण और योजनाओं का दौर जरूर चलता है। - हर बारिश में निरीक्षण, फिर वही कहानी नगर निगम जोन-5 के अभियंताओं की ओर से बारिश के दौरान जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किए जाने और समस्या के निदान के लिए प्लान तैयार किए जाने की बात सामने आती रही है। सवाल यह है कि यदि निरीक्षण और प्लान लगातार हो रहे हैं तो उसका असर जमीन पर क्यों नहीं दिखाई देता? बारिश आते ही वही गलियां पानी में डूब जाती हैं, वही परेशानी सामने खड़ी होती है और स्थानीय लोगों को फिर उसी संकट से गुजरना पड़ता है। इससे नगर निगम की जलनिकासी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। - प्लान कागज पर, परेशानी सड़क पर यमुनानगर और नैनी बाजार के दूसरे मोहल्लों में जलभराव अब महज बारिश के मौसम की समस्या नहीं, बल्कि नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल बन चुका है। नालियों की सफाई, जलनिकासी की क्षमता और पानी की निकासी के स्थायी इंतजामों को लेकर किए जाने वाले दावों की असली परीक्षा बारिश में होती है—और हर बार तस्वीर कुछ और ही कहानी बयां करती है। आखिर कब तक निरीक्षण की खानापूर्ति और कागजी प्लान के सहारे नैनी बाजार के लोगों को जलभराव की सजा भुगतनी पड़ेगी? नगर निगम को अब निरीक्षण की तस्वीरों और कागजी योजनाओं से आगे बढ़कर ऐसा स्थायी इंतजाम करना होगा, जिससे अगली बारिश में यमुनानगर की गलियां फिर जलाशय में तब्दील न हों।
    3
    कागजों पर जल निकासी का प्लान, हकीकत में डूबा नैनी बाजार
- नैनी बाजार की तंग गलियां बनीं जलभराव का स्थायी ठिकाना, हर बारिश में नगर निगम के निरीक्षण और दावों की खुलती पोल
राजेश सरकार 
प्रयागराज। नैनी बाजार के घनी आबादी वाले यमुनानगर मोहल्ले में बारिश ने एक बार फिर नगर निगम की जलनिकासी व्यवस्था की हकीकत सामने ला दी है। तंग गलियों में बारिश का पानी जमा होने से लोगों की आवाजाही मुश्किल हो गई। तस्वीर में स्थानीय लोग पानी से होकर गुजरने को मजबूर दिखाई दे रहे हैं। हालत यह है कि बारिश होते ही यमुनानगर समेत नैनी बाजार के कई मोहल्लों में सड़क और गलियां जलभराव की चपेट में आ जाती हैं।
नैनी बाजार की भौगोलिक बनावट और घनी आबादी के बीच जलनिकासी की समस्या कोई नई नहीं है। मुख्य मार्ग से निकलकर शेष गलियों के रास्ते मोहल्लों तक पहुंचने वाले लोगों को बारिश के दिनों में जलभराव से जूझना पड़ता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि वर्षों से समस्या जस की तस बनी हुई है, लेकिन स्थायी समाधान के नाम पर हर साल निरीक्षण और योजनाओं का दौर जरूर चलता है।
- हर बारिश में निरीक्षण, फिर वही कहानी
नगर निगम जोन-5 के अभियंताओं की ओर से बारिश के दौरान जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किए जाने और समस्या के निदान के लिए प्लान तैयार किए जाने की बात सामने आती रही है। सवाल यह है कि यदि निरीक्षण और प्लान लगातार हो रहे हैं तो उसका असर जमीन पर क्यों नहीं दिखाई देता?
बारिश आते ही वही गलियां पानी में डूब जाती हैं, वही परेशानी सामने खड़ी होती है और स्थानीय लोगों को फिर उसी संकट से गुजरना पड़ता है। इससे नगर निगम की जलनिकासी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
- प्लान कागज पर, परेशानी सड़क पर
यमुनानगर और नैनी बाजार के दूसरे मोहल्लों में जलभराव अब महज बारिश के मौसम की समस्या नहीं, बल्कि नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल बन चुका है। नालियों की सफाई, जलनिकासी की क्षमता और पानी की निकासी के स्थायी इंतजामों को लेकर किए जाने वाले दावों की असली परीक्षा बारिश में होती है—और हर बार तस्वीर कुछ और ही कहानी बयां करती है।
आखिर कब तक निरीक्षण की खानापूर्ति और कागजी प्लान के सहारे नैनी बाजार के लोगों को जलभराव की सजा भुगतनी पड़ेगी? नगर निगम को अब निरीक्षण की तस्वीरों और कागजी योजनाओं से आगे बढ़कर ऐसा स्थायी इंतजाम करना होगा, जिससे अगली बारिश में यमुनानगर की गलियां फिर जलाशय में तब्दील न हों।
    user_Vishwanath sarkar(Rajesh)
    Vishwanath sarkar(Rajesh)
    इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • मऊआइमा के ग्राम सभा मरखामऊ (शाह बस्ती) में मात्र 3 महीने पहले बना चकरोड एक भी बारिश नहीं झेल पाया। और चकरोड कई जगह पर धस गया जिसकी वजह से इसकी गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठता है क्या यह चक रोड मानक के अनुसार नहीं बनाया गया था क्या इसकी निष्पक्ष जांच होगी??
    1
    मऊआइमा के ग्राम सभा मरखामऊ (शाह बस्ती) में मात्र 3 महीने पहले बना चकरोड एक भी बारिश नहीं झेल पाया। और चकरोड कई जगह पर धस गया जिसकी वजह से इसकी गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठता है क्या यह चक रोड मानक के अनुसार नहीं बनाया गया था क्या इसकी निष्पक्ष जांच होगी??
    user_AAINA-E-MULK NEWS Channel DBEER ABBAS
    AAINA-E-MULK NEWS Channel DBEER ABBAS
    पत्रकार Prayagraj, Uttar Pradesh•
    7 hrs ago
  • HM हेयर मास्टर लक्जरी सैलून का भव्य शुभारंभ _______________________ प्रयागराज। 18 अगस्त 2026/ सिविल लाइंस स्थित WP अरीना मॉल में मंगलवार को HM हेयर मास्टर लक्जरी सैलून का ग्रैंड ओपनिंग समारोह हुआ। पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने मुख्य अतिथि के रूप में फीता काटकर सैलून का उद्घाटन किया। इस मौके पर कंपनी के MD दानिश बत्रा, अपूर्वा बत्रा, डायरेक्टर अनंत दीप, प्रोपराइटर हिमांशु पांडे, विजय सोमानी सहित प्रगति विजय, रेनू विजय, जागृति विजय और दीपक सोमानी मौजूद रहे। HM हेयर मास्टर देशभर में 296 आउटलेट्स के साथ लक्जरी हेयर और ब्यूटी सर्विसेज के लिए जानी जाती है। अब प्रयागराज में भी ग्राहकों को नई तकनीक के साथ इंटरनेशनल लेवल की सर्विसेज मिलेंगी। सैलून की टीम ने भरोसा जताया कि शहर में ब्यूटी और ग्रूमिंग के क्षेत्र में नया मानक स्थापित होगा...!! रंजीत कुमार सोनकर (प्रधान संपादक) क्राइम एक्सपर्ट न्यूज़
    1
    HM हेयर मास्टर लक्जरी सैलून का भव्य शुभारंभ
_______________________
प्रयागराज। 18 अगस्त 2026/
सिविल लाइंस स्थित WP अरीना मॉल में मंगलवार को HM हेयर मास्टर लक्जरी सैलून का ग्रैंड ओपनिंग समारोह हुआ। 
पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने मुख्य अतिथि के रूप में फीता काटकर सैलून का उद्घाटन किया। इस मौके पर कंपनी के MD दानिश बत्रा, अपूर्वा बत्रा, डायरेक्टर अनंत दीप, प्रोपराइटर हिमांशु पांडे, विजय सोमानी सहित प्रगति विजय, रेनू विजय, जागृति विजय और दीपक सोमानी मौजूद रहे।
HM हेयर मास्टर देशभर में 296 आउटलेट्स के साथ लक्जरी हेयर और ब्यूटी सर्विसेज के लिए जानी जाती है। अब प्रयागराज में भी ग्राहकों को नई तकनीक के साथ इंटरनेशनल लेवल की सर्विसेज मिलेंगी।
सैलून की टीम ने भरोसा जताया कि शहर में ब्यूटी और ग्रूमिंग के क्षेत्र में नया मानक स्थापित होगा...!!
रंजीत कुमार सोनकर 
(प्रधान संपादक) 
क्राइम एक्सपर्ट न्यूज़
    user_Ranjeet Sonkar( प्रधान संपादक)
    Ranjeet Sonkar( प्रधान संपादक)
    इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • Bhojpuri Film 'गंगा जमुना सरस्वती' की शूटिंग पर अपर्णा मलिक का बयान
    1
    Bhojpuri Film 'गंगा जमुना सरस्वती' की शूटिंग पर अपर्णा मलिक  का बयान
    user_JGE News
    JGE News
    Newspaper publisher इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • प्रयागराज शंकरगढ़ मे नाग पंचमी पर्व पर गुड़िया तालाब मे लगा पारम्परिक गुड़िया का मेला उत्सव
    1
    प्रयागराज शंकरगढ़ मे  नाग पंचमी पर्व पर गुड़िया तालाब मे लगा पारम्परिक गुड़िया का मेला उत्सव
    user_Manish Susari संपादकस्थानीयsi न्यूज़
    Manish Susari संपादकस्थानीयsi न्यूज़
    इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • Bhojpuri Film 'गंगा जमुना सरस्वती' की शूटिंग पर विजय यादव व कृष्णा , महिमा सिंह का बयान
    1
    Bhojpuri Film 'गंगा जमुना सरस्वती' की शूटिंग पर विजय यादव व कृष्णा , महिमा सिंह का बयान
    user_JGE News
    JGE News
    Newspaper publisher इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • प्रयागराज में बक्शी बांध दारागंज क्षेत्र में जल स्तर बढ़ने के कारण डूबी कार, किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ।सभी को सुरक्षित निकाले गए प्रयागराज में बक्शी बांध दारागंज क्षेत्र में जल स्तर बढ़ने के कारण डूबी कार, किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ।सभी को सुरक्षित निकाले गए
    1
    प्रयागराज में बक्शी बांध दारागंज क्षेत्र में जल स्तर बढ़ने के कारण डूबी कार, किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ।सभी को सुरक्षित निकाले गए
प्रयागराज में बक्शी बांध दारागंज क्षेत्र में जल स्तर बढ़ने के कारण डूबी कार, किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ।सभी को सुरक्षित निकाले गए
    user_Journalist Abhishek Gupta Ji
    Journalist Abhishek Gupta Ji
    Financial Analyst इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • अन्दावा रिंग रोड पर तीन कांवड़ियों की मौत के मामले में वांछित ऑटो चालक गिरफ्तार प्रयागराज। सरायइनायत थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में तीन कांवड़ियों की मौत के मामले में पुलिस ने वांछित अभियुक्त अशोक कुमार पाल को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी को मंगलवार, 18 अगस्त 2026 को अन्दावा रिंग रोड स्थित अंडरपास के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक, भंडारे के लिए पीने का पानी लेकर जा रहा ऑटो लोडर कथित तौर पर विपरीत दिशा में तेज गति और लापरवाही से चलाया जा रहा था। इसी दौरान संगम प्रयागराज से गंगाजल लेकर वाराणसी स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर जा रहे तीन मोटरसाइकिल सवार कांवड़ियों की ऑटो लोडर से टक्कर हो गई थी। हादसे में तीनों कांवड़ियों की मौत हो गई थी। घटना के संबंध में थाना सरायइनायत में मुकदमा अपराध संख्या 240/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 281, 125(a), 125(b) और 105 में मुकदमा दर्ज किया गया था। इसी मामले में पुलिस आरोपी अशोक कुमार पाल की तलाश कर रही थी। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अशोक कुमार पाल पुत्र स्वर्गीय राम दुलार, निवासी पाल नगर अन्दावा, थाना सरायइनायत, कमिश्नरेट प्रयागराज के रूप में हुई है। उसकी उम्र करीब 50 वर्ष बताई गई है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अंकित सिंह, उपनिरीक्षक मनोज यादव और रिजर्व कांस्टेबल प्रभात यादव शामिल रहे।
    1
    अन्दावा रिंग रोड पर तीन कांवड़ियों की मौत के मामले में वांछित ऑटो चालक गिरफ्तार
प्रयागराज। सरायइनायत थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में तीन कांवड़ियों की मौत के मामले में पुलिस ने वांछित अभियुक्त अशोक कुमार पाल को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी को मंगलवार, 18 अगस्त 2026 को अन्दावा रिंग रोड स्थित अंडरपास के पास से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के मुताबिक, भंडारे के लिए पीने का पानी लेकर जा रहा ऑटो लोडर कथित तौर पर विपरीत दिशा में तेज गति और लापरवाही से चलाया जा रहा था। इसी दौरान संगम प्रयागराज से गंगाजल लेकर वाराणसी स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर जा रहे तीन मोटरसाइकिल सवार कांवड़ियों की ऑटो लोडर से टक्कर हो गई थी। हादसे में तीनों कांवड़ियों की मौत हो गई थी।
घटना के संबंध में थाना सरायइनायत में मुकदमा अपराध संख्या 240/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 281, 125(a), 125(b) और 105 में मुकदमा दर्ज किया गया था। इसी मामले में पुलिस आरोपी अशोक कुमार पाल की तलाश कर रही थी।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अशोक कुमार पाल पुत्र स्वर्गीय राम दुलार, निवासी पाल नगर अन्दावा, थाना सरायइनायत, कमिश्नरेट प्रयागराज के रूप में हुई है। उसकी उम्र करीब 50 वर्ष बताई गई है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अंकित सिंह, उपनिरीक्षक मनोज यादव और रिजर्व कांस्टेबल प्रभात यादव शामिल रहे।
    user_NAGENDRA PRAJAPATI
    NAGENDRA PRAJAPATI
    Local News Reporter इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • प्रयागराज, नैनी थाना अध्यक्ष ब्रज किशोर गौतम ने एक युवक की तीन घण्टे पहले यमुना नदी महेवा घाट मे डूबने से हुई मौत की कबरेर्जिंग करने गयी मीडिया को क़बरेज करने से रोका! महेवा घाट नैनी थाना अंतर्गत एक युवक मोहित पुत्र चंचल तड़माली का का पुत्र लगभग 11 :00 बजे सुबह डूब गया था जिसकी सूचना देने पर आधा घंटा मे चौकी से पुलिस आकर तलाश करवा रही थी तभी मीडिया के साथियों ने आकर ऑल अधिकारियों को सूचना जारी किये साथ ही एम्बुलेंस और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को पोर्टल मे सूचना देते हुये सभी ऑल अधिकारियों को सूचित किया गया! महज तीन घण्टे बाद नैनी थाना अध्यक्ष पुलिस टीम और लेखपाल के साथ घटना स्थल मे पहुंचे मीडिया के और शोशल मीडिया की वजह से NDRF और जल पुलिस पहुंचकर डेड बॉडी को पानी से निकाला उन्होंने अपना दायित्व निभाया! परन्तु सवाल उठ रहें हैं कानून वेवस्थाओं पर और नैनी थाना के अध्यक्ष के ऊपर की उन्होंने कानून का उलघ्न किया और देश के चौथे स्तभ मीडिया को घटना की बरदात को क़बरेज करने से रोका गया पुलिस को अपना काम करना चाहिए और मीडिया को पुलिस क्यों रोकती हैं हर कार्य मे बाधित बनती हैं पुलिस आखिर ऐसा क्यों ज़ब पुलिस बिभाग के ऊपर घटना होती हैं तब भी मीडिया लिखती हैं और सच्चाई दिखाती हैं फिर चाहे प्रेस कॉन्फ्रेंस हो या मेला या पुलिस बिभाग के कार्यक्रम या कोई पकड़े गये अपराधियों को मीडिया ही दिखाती हैं! आखिर घटनाओं की जगह पर मीडिया को पुलिस क्यों रोकती हैं मीडिया पूछती हैं सवाल उत्तर प्रदेश सरकार के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से और जिलाधिकारी महोदय से मीडिया पूछती हैं सवाल ऑल पुलिस कॉमिश्रनर महोदय से एवं मंडलायुक्त महोदय से मीडिया के सवालों का जवाब देना होगा! सकील खान वरिष्ठ पत्रकार प्रयागराज
    1
    प्रयागराज,

     नैनी थाना अध्यक्ष ब्रज किशोर गौतम ने एक युवक की तीन घण्टे पहले यमुना नदी महेवा घाट मे डूबने से हुई मौत की कबरेर्जिंग करने गयी मीडिया को क़बरेज करने से रोका!
       महेवा घाट नैनी थाना अंतर्गत  एक युवक मोहित पुत्र चंचल तड़माली का का पुत्र लगभग 11 :00 बजे सुबह डूब गया था जिसकी सूचना देने पर आधा घंटा मे चौकी से पुलिस आकर तलाश करवा रही थी तभी मीडिया के साथियों ने आकर ऑल अधिकारियों को सूचना जारी किये साथ ही एम्बुलेंस और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को पोर्टल मे सूचना देते हुये सभी ऑल अधिकारियों को सूचित किया गया!
         महज तीन घण्टे बाद नैनी थाना अध्यक्ष पुलिस टीम और लेखपाल के साथ घटना स्थल मे पहुंचे मीडिया के और शोशल मीडिया की वजह से NDRF और जल पुलिस पहुंचकर डेड बॉडी को पानी से निकाला उन्होंने अपना दायित्व निभाया!
              परन्तु सवाल उठ रहें हैं कानून वेवस्थाओं पर और नैनी थाना के अध्यक्ष के ऊपर की उन्होंने कानून का उलघ्न किया और देश के चौथे स्तभ मीडिया को घटना की बरदात को क़बरेज करने से रोका गया पुलिस को अपना काम करना चाहिए और मीडिया को पुलिस क्यों रोकती हैं हर कार्य मे बाधित बनती हैं पुलिस आखिर ऐसा क्यों ज़ब पुलिस बिभाग के ऊपर घटना होती हैं तब भी मीडिया लिखती हैं और सच्चाई दिखाती हैं फिर चाहे प्रेस कॉन्फ्रेंस हो या मेला या पुलिस बिभाग के कार्यक्रम या कोई पकड़े गये अपराधियों को मीडिया ही दिखाती हैं!

              आखिर घटनाओं की जगह पर मीडिया को पुलिस क्यों रोकती हैं मीडिया पूछती हैं सवाल उत्तर प्रदेश सरकार के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से और जिलाधिकारी महोदय से मीडिया पूछती हैं सवाल ऑल पुलिस कॉमिश्रनर महोदय से एवं मंडलायुक्त महोदय से मीडिया के सवालों का जवाब देना होगा!

            सकील खान
     वरिष्ठ पत्रकार प्रयागराज
    user_AAINA-E-MULK NEWS Channel DBEER ABBAS
    AAINA-E-MULK NEWS Channel DBEER ABBAS
    पत्रकार Prayagraj, Uttar Pradesh•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.