logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

वन विभाग की कैद में आया खूंखार तेंदुआ,, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस महसी/बहराइच जिले के खैरीघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत में तेंदुए की दहशत बनी हुई थी लेकिन वन विभाग की टीम ने तेंदुए को पकड़ लिया जान पूरा मामला

1 day ago
user_अंकित अवस्थी
अंकित अवस्थी
मैं एक पत्रकार हूं जनता की सेवा करता हूं महासी, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
1 day ago

वन विभाग की कैद में आया खूंखार तेंदुआ,, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस महसी/बहराइच जिले के खैरीघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत में तेंदुए की दहशत बनी हुई थी लेकिन वन विभाग की टीम ने तेंदुए को पकड़ लिया जान पूरा मामला

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by OFFICIAL QADRI NEWS 📰🗞️
    1
    Post by OFFICIAL QADRI NEWS 📰🗞️
    user_OFFICIAL QADRI NEWS 📰🗞️
    OFFICIAL QADRI NEWS 📰🗞️
    Classified ads newspaper publisher नानपारा, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • बहराइच। नगर के देहात कोतवाली इलाके में  बिना वैध दस्तावेजों के संचालित एक निजी नर्सिंग होम को जिलाधिकारी के निर्देश पर नगर मजिस्ट्रेट व स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी ने मौके पर पहुंच पुलिस की मौजूदगी में सीज कर दिया गया । ये नर्सिंग होम करीब तीन साल से आवासीय भूखंड पर संचालित हो रहा था ।देहात कोतवाली इलाके में स्थित जेल रोड इलाके में आर पी चौधरी नाम के व्यक्ति की और से निजी नर्सिंग होम का संचालन किया जा रहा था। स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी से बिना वैध दस्तावेजों के इसका संचालन होने की शिकायत की थी । जिसके बाद बुधवार को नगर मजिस्ट्रेट राजेश प्रसाद स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी अनुराग वर्मा व पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे । इस दौरान चिकित्सक को ओर से कोई भी वैध दस्तावेज न देने पर उसे सीज कर दिया गया ।नगर मजिस्ट्रेट ने बताया कि मौके पर संचालित पैथोलॉजी , मेडिकल स्टोर व नर्सिंग होम बिना लाइसेंस के संचालित हो रहा था । इसके साथ ही आवासीय भूखंड का इस्तेमाल किया जा रहा था, चिकित्सक मौके पर अपनी डिग्री भी नहीं दिखा पाए जिसके बाद स्वास्थ्य अधिकारी की मौजूदगी में सीजर की कार्यवाही की गई है ।
    1
    बहराइच। नगर के देहात कोतवाली इलाके में  बिना वैध दस्तावेजों के संचालित एक निजी नर्सिंग होम को जिलाधिकारी के निर्देश पर नगर मजिस्ट्रेट व स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी ने मौके पर पहुंच पुलिस की मौजूदगी में सीज कर दिया गया । ये नर्सिंग होम करीब तीन साल से आवासीय भूखंड पर संचालित हो रहा था ।देहात कोतवाली इलाके में स्थित जेल रोड इलाके में आर पी चौधरी नाम के व्यक्ति की और से निजी नर्सिंग होम का संचालन किया जा रहा था। स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी से बिना वैध दस्तावेजों के इसका संचालन होने की शिकायत की थी । जिसके बाद बुधवार को नगर मजिस्ट्रेट राजेश प्रसाद स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी अनुराग वर्मा व पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे । इस दौरान चिकित्सक को ओर से कोई भी वैध दस्तावेज न देने पर उसे सीज कर दिया गया ।नगर मजिस्ट्रेट ने बताया कि मौके पर संचालित पैथोलॉजी , मेडिकल स्टोर व नर्सिंग होम बिना लाइसेंस के संचालित हो रहा था । इसके साथ ही आवासीय भूखंड का इस्तेमाल किया जा रहा था, चिकित्सक मौके पर अपनी डिग्री भी नहीं दिखा पाए जिसके बाद स्वास्थ्य अधिकारी की मौजूदगी में सीजर की कार्यवाही की गई है ।
    user_Mohit Nepali
    Mohit Nepali
    Local News Reporter बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • ओवैसी के लिए एक मौलाना ने गाया ताबड़तोड़ नज़्म
    1
    ओवैसी के लिए एक मौलाना ने गाया ताबड़तोड़ नज़्म
    user_AIMIM SHAFIk KHAN
    AIMIM SHAFIk KHAN
    नानपारा, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • स्टील गंज तालाब स्थित एचपी गैस एजेंसी पर नगर मजिस्ट्रेट डीएसओ का को सिटी ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जाएज़ा बहराइच। जनपद उपभोक्ताओं को सुगमता के साथ पेट्रोल डीजल और गैस सिलेंडरों की आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लगातार जिला प्रशासन की ओर से निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का ज्यादा लिया जा रहा है साथ ही लोगों से भी अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की जा रही है। इसी क्रम में गुरुवार को नगर मजिस्ट्रेट राजेश प्रसाद, जिला पूर्ति अधिकारी नरेंद्र तिवारी व क्षेत्राधिकार नगर ने कोतवाली नगर क्षेत्र अंतर्गत स्थित स्टील गंज तालाब पर एचपी गैस एजेंसी का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं।
    1
    स्टील गंज तालाब स्थित एचपी गैस एजेंसी पर नगर मजिस्ट्रेट डीएसओ का को सिटी ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जाएज़ा 
बहराइच। जनपद उपभोक्ताओं को सुगमता के साथ पेट्रोल डीजल और गैस सिलेंडरों की आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लगातार जिला प्रशासन की ओर से निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का ज्यादा लिया जा रहा है साथ ही लोगों से भी अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की जा रही है। इसी क्रम में गुरुवार को नगर मजिस्ट्रेट राजेश प्रसाद, जिला पूर्ति अधिकारी नरेंद्र तिवारी व क्षेत्राधिकार नगर ने कोतवाली नगर क्षेत्र अंतर्गत स्थित स्टील गंज तालाब पर एचपी गैस एजेंसी का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं।
    user_Arshad Quddus Reporter
    Arshad Quddus Reporter
    Reporter बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • बहराइच। खैरीघाट थाना क्षेत्र के गौडिया गांव में पिछले कई दिनों से दहशत का कारण बना तेंदुआ आखिरकार वन विभाग के पिंजड़े में कैद हो गया। जानकारी के अनुसार बुधवार रात करीब 10 बजे वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजड़े में बकरी का शिकार करने आया तेंदुआ फंस गया। तेंदुए के पकड़े जाने की खबर फैलते ही ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। मौके पर मौजूद वन विभाग की टीम ने तेंदुए को सुरक्षित कब्जे में लेकर वन रेंज कार्यालय पहुंचा दिया। रेंजर पीयूष गुप्ता ने बताया कि तेंदुए का स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाएगा और उच्च अधिकारियों के दिशा-निर्देश के बाद उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ा जाएगा। गौरतलब है कि बीते गुरुवार शाम बाजपुरवा गांव निवासी आफरीन पर तेंदुए ने हमला कर दिया था। इसके अलावा शनिवार सुबह छविनाथ यादव का पालतू कुत्ता भी तेंदुआ उठा ले गया था। वहीं मंगलवार रात गौडिया गांव में एक गाय को भी तेंदुए ने अपना शिकार बना लिया था। लगातार हो रही घटनाओं के बाद वन विभाग की टीम ने इलाके में पिंजड़ा लगाकर निगरानी शुरू की थी, जिसके बाद बुधवार रात तेंदुआ पकड़ में आ गया।
    4
    बहराइच। खैरीघाट थाना क्षेत्र के गौडिया गांव में पिछले कई दिनों से दहशत का कारण बना तेंदुआ आखिरकार वन विभाग के पिंजड़े में कैद हो गया। जानकारी के अनुसार बुधवार रात करीब 10 बजे वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजड़े में बकरी का शिकार करने आया तेंदुआ फंस गया। तेंदुए के पकड़े जाने की खबर फैलते ही ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
मौके पर मौजूद वन विभाग की टीम ने तेंदुए को सुरक्षित कब्जे में लेकर वन रेंज कार्यालय पहुंचा दिया। रेंजर पीयूष गुप्ता ने बताया कि तेंदुए का स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाएगा और उच्च अधिकारियों के दिशा-निर्देश के बाद उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ा जाएगा।
गौरतलब है कि बीते गुरुवार शाम बाजपुरवा गांव निवासी आफरीन पर तेंदुए ने हमला कर दिया था। इसके अलावा शनिवार सुबह छविनाथ यादव का पालतू कुत्ता भी तेंदुआ उठा ले गया था। वहीं मंगलवार रात गौडिया गांव में एक गाय को भी तेंदुए ने अपना शिकार बना लिया था। लगातार हो रही घटनाओं के बाद वन विभाग की टीम ने इलाके में पिंजड़ा लगाकर निगरानी शुरू की थी, जिसके बाद बुधवार रात तेंदुआ पकड़ में आ गया।
    user_Anurag Sharma
    Anurag Sharma
    नानपारा, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • हमारा पता:- सेठ ज्वैलर्स रिसिया बाजार, गर्ग मेडिकल व गोपी चाचा की दुकान के सामने रिसिया बाजार बहराइच मोबाइल नंबर 9919221010 (एक बार सेवा का मौका जरूर दें) शुद्ध सोने व चांदी के आभूषणों के निर्माता एवं विक्रेता हॉल मार्क HUID प्रमाणित !
    1
    हमारा पता:- सेठ ज्वैलर्स रिसिया बाजार, गर्ग मेडिकल व गोपी चाचा की दुकान के सामने रिसिया बाजार बहराइच मोबाइल नंबर 9919221010 (एक बार सेवा का मौका जरूर दें)
शुद्ध सोने व चांदी के आभूषणों के निर्माता एवं विक्रेता हॉल मार्क HUID प्रमाणित !
    user_Liyakat Ali
    Liyakat Ali
    Jeweller बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • बहराइच पुलिस और पीएससी का पैदल गस्त सुरक्षा का संकलप अलविदा नमाज़ के दृष्टिगत जनपद बहराइच के नगर क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस प्रशासन व पीएससी फोर्स द्वारा संयुक्त रूप से पैदल गस्त किया गया। इस फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य आम जनमानस में सुरक्षा का भाव पैदा करना और सौहार्दपूर्ण वातावरण सुनिश्चित करना है। पुलिस प्रशासन सभी से शांति की अपील करता है। 👇👇👇 *रिपोर्ट- अली शेर कादरी, OFFICIAL QADRI NEWS* #Ramadan #Eid #followers #nonfollower #loqnews_new #official_qadri_news_ #live_official_qadri_news_ #nanpara #bahraich #ramzan2026
    1
    बहराइच पुलिस और पीएससी का पैदल गस्त सुरक्षा का संकलप 
अलविदा नमाज़ के दृष्टिगत जनपद बहराइच के नगर क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस प्रशासन व पीएससी फोर्स द्वारा संयुक्त रूप से पैदल गस्त किया गया।
इस फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य आम जनमानस में सुरक्षा का भाव पैदा करना और सौहार्दपूर्ण वातावरण सुनिश्चित करना है। पुलिस प्रशासन सभी से शांति की अपील करता है।
👇👇👇
*रिपोर्ट- अली शेर कादरी, OFFICIAL QADRI NEWS*
#Ramadan #Eid  #followers #nonfollower #loqnews_new #official_qadri_news_ #live_official_qadri_news_  #nanpara #bahraich  #ramzan2026
    user_OFFICIAL QADRI NEWS 📰🗞️
    OFFICIAL QADRI NEWS 📰🗞️
    Classified ads newspaper publisher नानपारा, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • बहराइच। गुरुवार को शिवपुर ब्लॉक क्षेत्र के पुसूपुरवा के पास लगभग 2 करोड़ 75 लाख रुपये की लागत से बनने वाले नए पुल का भूमि पूजन किया गया। नानपारा विधायक रामनिवास वर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच विधिवत भूमि पूजन कर निर्माण कार्य की शुरुआत कराई। पुल निर्माण की खबर से क्षेत्र के ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई है। ग्रामीणों के अनुसार यह पुल बनने के बाद करीब 23 गांवों को जोड़ने का काम करेगा। इनमें गुजराती पुरवा, अंबरपुर, चौकसहा, बरुहीटपरी, बेला मकान, तिगड़ा, पुसूपुरवा, डाला पुरवा, अरनवा, बलदुपुरवा समेत कई अन्य गांव शामिल हैं। ग्रामीणों ने बताया कि यह इलाका बाढ़ प्रभावित क्षेत्र है। बरसात और बाढ़ के दौरान लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। पुल न होने के कारण स्कूल जाने वाले बच्चों, मरीजों और किसानों को काफी परेशानी होती थी। विधायक रामनिवास वर्मा ने ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए पुल निर्माण की पहल की। अब करीब 2.75 करोड़ रुपये की लागत से पुल का निर्माण कार्य शुरू कराया जा रहा है, जिससे क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। इस दौरान विधायक प्रतिनिधि अमन वर्मा, बेहड़ा प्रधान सूर्य प्रकाश सिंह उर्फ बुल्लू सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।
    4
    बहराइच। गुरुवार को शिवपुर ब्लॉक क्षेत्र के पुसूपुरवा के पास लगभग 2 करोड़ 75 लाख रुपये की लागत से बनने वाले नए पुल का भूमि पूजन किया गया। नानपारा विधायक रामनिवास वर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच विधिवत भूमि पूजन कर निर्माण कार्य की शुरुआत कराई। पुल निर्माण की खबर से क्षेत्र के ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई है।
ग्रामीणों के अनुसार यह पुल बनने के बाद करीब 23 गांवों को जोड़ने का काम करेगा। इनमें गुजराती पुरवा, अंबरपुर, चौकसहा, बरुहीटपरी, बेला मकान, तिगड़ा, पुसूपुरवा, डाला पुरवा, अरनवा, बलदुपुरवा समेत कई अन्य गांव शामिल हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि यह इलाका बाढ़ प्रभावित क्षेत्र है। बरसात और बाढ़ के दौरान लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। पुल न होने के कारण स्कूल जाने वाले बच्चों, मरीजों और किसानों को काफी परेशानी होती थी।
विधायक रामनिवास वर्मा ने ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए पुल निर्माण की पहल की। अब करीब 2.75 करोड़ रुपये की लागत से पुल का निर्माण कार्य शुरू कराया जा रहा है, जिससे क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
इस दौरान विधायक प्रतिनिधि अमन वर्मा, बेहड़ा प्रधान सूर्य प्रकाश सिंह उर्फ बुल्लू सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।
    user_Anurag Sharma
    Anurag Sharma
    नानपारा, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • आयल एवं गैस की सुगम आपूर्ति के लिए के लिए गठित की गई टीमें बहराइच । जनपद में डीजल/पेट्रोल पम्पों व गैस एजेन्सियों पर सतत् निगरानी रखते हुए डीजल/पेट्रोल व गैस सिलेण्डरों की जमाखोरी पर प्रभावी नियंत्रण बनाये रखने तथा डीजल/पेट्रोल पम्पों एवं गैस एजेन्सियों पर उपस्थित नागरिकों को नियमानुसार डीजल/पेट्रोल एवं गैस सिलेण्डर की नियमानुसार आपूर्ति सुनिश्चित कराये जाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी द्वारा समस्त तहसीलों में सम्बन्धित उप जिलाधिकारियों एवं नगर क्षेत्र के लिए नगर मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में टीमों का गठन किया गया है। जिलाधिकारी द्वारा गठित टीमों को निर्देशित किया गया है कि अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत भ्रमणशील रहकर कार्यरत डीजल/पेट्रोल पम्पों व गैस एजेन्सियों पर सतत् निगरानी रखते हुए डीजल/पेट्रोल व गैस सिलेण्डरों की जमाखोरी पर प्रभावी नियंत्रण बनाये रखते हुए डीजल/पेट्रोल पम्पों एवं गैस एजेन्सियों पर उपस्थित नागरिकों को नियमानुसार डीजल/पेट्रोल एवं गैस सिलेण्डर की आपूर्ति सुनिश्चित करायें तथा यदि गैस एजेन्सियों/पम्प धारकों द्वारा किसी प्रकार की अनियमितता/मनमानी किया जाना पाया जाता है तो सम्बन्धित के विरूद्ध सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत विधिक कार्यवाही हेतु आख्या प्रस्तुत करें, ताकि सम्बन्धित के विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही की जा सके। नगर क्षेत्र के लिए गठित टीम में नगर मजिस्ट्रेट, जिला पूर्ति अधिकारी, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी, पूर्ति निरीक्षक नगर, सम्बन्धित क्षेत्राधिकारी, थानाध्यक्ष, वरिष्ठ निरीक्षक विधिक माप विज्ञान, ऑयल कम्पनी तथा एल.पी.जी. कम्पनी के विक्रय अधिकारी सम्मिलित है। तहसील सदर के लिए उप जिलाधिकारी, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी, पूर्ति निरीक्षक चित्तौरा, रिसिया, हुजूरपुर, तेजवापुर, क्षेत्राधिकारी, थानाध्यक्ष, वरिष्ठ निरीक्षक विधिक माप विज्ञान, ऑयल कम्पनी तथा एल.पी.जी. कम्पनी के विक्रय अधिकारी तथा तहसील पयागपुर के लिए उप जिलाधिकारी, सम्बन्धित क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी, पूर्ति निरीक्षक पयागपुर, विशेश्वरगंज एवं हुजूरपुर, सम्बन्धित क्षेत्राधिकारी, थानाध्यक्ष, वरिष्ठ निरीक्षक विधिक माप विज्ञान, ऑयल कम्पनी तथा एल.पी.जी. कम्पनी के विक्रय अधिकारी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी प्रकार तहसील कैसरगंज क्षेत्र के लिए उप जिलाधिकारी, सम्बन्धित क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी, पूर्ति निरीक्षक कैसरगंज, जरवल, फखरपुर एवं हुजूरपुर, क्षेत्राधिकारी, थानाध्यक्ष कैसरगंज, वरिष्ठ निरीक्षक विधिक माप विज्ञान, ऑयल कम्पनी तथा एल.पी.जी. कम्पनी के विक्रय अधिकारी, तहसील महसी के लिए उप जिलाधिकारी, सम्बन्धित क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी, पूर्ति निरीक्षक महसी, तेजवापुर व शिवपुर, क्षेत्राधिकारी, थानाध्यक्ष महसी, वरिष्ठ निरीक्षक विधिक माप विज्ञान, ऑयल कम्पनी तथा एल.पी.जी. कम्पनी के विक्रय अधिकारी, तहसील नानपारा के लिए उप जिलाधिकारी, सम्बन्धित क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी, पूर्ति निरीक्षक नवाबगंज, शिवपुर, बलहा व रिसिया, क्षेत्राधिकारी, थानाध्यक्ष नानपारा, वरिष्ठ निरीक्षक विधिक माप विज्ञान, ऑयल कम्पनी तथा एल.पी.जी. कम्पनी के विक्रय अधिकारी तथा तहसील क्षेत्र मोतीपुर के लिए उप जिलाधिकारी, सम्बन्धित क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी, पूर्ति निरीक्षक मिहींपुरवा व बलहा, क्षेत्राधिकारी, थानाध्यक्ष मोतीपुर, वरिष्ठ निरीक्षक विधिक माप विज्ञान, ऑयल कम्पनी तथा एल.पी.जी. कम्पनी के विक्रय अधिकारी को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
    4
    आयल एवं गैस की सुगम आपूर्ति के लिए के लिए गठित की गई टीमें
बहराइच । जनपद में डीजल/पेट्रोल पम्पों व गैस एजेन्सियों पर सतत् निगरानी रखते हुए डीजल/पेट्रोल व गैस सिलेण्डरों की जमाखोरी पर प्रभावी नियंत्रण बनाये रखने तथा डीजल/पेट्रोल पम्पों एवं गैस एजेन्सियों पर उपस्थित नागरिकों को नियमानुसार डीजल/पेट्रोल एवं गैस सिलेण्डर की नियमानुसार आपूर्ति सुनिश्चित कराये जाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी द्वारा समस्त तहसीलों में सम्बन्धित उप जिलाधिकारियों एवं नगर क्षेत्र के लिए नगर मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में टीमों का गठन किया गया है। 
जिलाधिकारी द्वारा गठित टीमों को निर्देशित किया गया है कि अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत भ्रमणशील रहकर कार्यरत डीजल/पेट्रोल पम्पों व गैस एजेन्सियों पर सतत् निगरानी रखते हुए डीजल/पेट्रोल व गैस सिलेण्डरों की जमाखोरी पर प्रभावी नियंत्रण बनाये रखते हुए डीजल/पेट्रोल पम्पों एवं गैस एजेन्सियों पर उपस्थित नागरिकों को नियमानुसार डीजल/पेट्रोल एवं गैस सिलेण्डर की आपूर्ति सुनिश्चित करायें तथा यदि गैस एजेन्सियों/पम्प धारकों द्वारा किसी प्रकार की अनियमितता/मनमानी किया जाना पाया जाता है तो सम्बन्धित के विरूद्ध सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत विधिक कार्यवाही हेतु आख्या प्रस्तुत करें, ताकि सम्बन्धित के विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही की जा सके।
नगर क्षेत्र के लिए गठित टीम में नगर मजिस्ट्रेट, जिला पूर्ति अधिकारी, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी, पूर्ति निरीक्षक नगर, सम्बन्धित क्षेत्राधिकारी, थानाध्यक्ष, वरिष्ठ निरीक्षक विधिक माप विज्ञान, ऑयल कम्पनी तथा एल.पी.जी. कम्पनी के विक्रय अधिकारी सम्मिलित है। तहसील सदर के लिए उप जिलाधिकारी, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी, पूर्ति निरीक्षक चित्तौरा, रिसिया, हुजूरपुर, तेजवापुर, क्षेत्राधिकारी, थानाध्यक्ष, वरिष्ठ निरीक्षक विधिक माप विज्ञान, ऑयल कम्पनी तथा एल.पी.जी. कम्पनी के विक्रय अधिकारी तथा तहसील पयागपुर के लिए उप जिलाधिकारी, सम्बन्धित क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी, पूर्ति निरीक्षक पयागपुर, विशेश्वरगंज एवं हुजूरपुर, सम्बन्धित क्षेत्राधिकारी, थानाध्यक्ष, वरिष्ठ निरीक्षक विधिक माप विज्ञान, ऑयल कम्पनी तथा एल.पी.जी. कम्पनी के विक्रय अधिकारी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। 
इसी प्रकार तहसील कैसरगंज क्षेत्र के लिए उप जिलाधिकारी, सम्बन्धित क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी, पूर्ति निरीक्षक कैसरगंज, जरवल, फखरपुर एवं हुजूरपुर, क्षेत्राधिकारी, थानाध्यक्ष कैसरगंज, वरिष्ठ निरीक्षक विधिक माप विज्ञान, ऑयल कम्पनी तथा एल.पी.जी. कम्पनी के विक्रय अधिकारी, तहसील महसी के लिए उप जिलाधिकारी, सम्बन्धित क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी, पूर्ति निरीक्षक महसी, तेजवापुर व शिवपुर, क्षेत्राधिकारी, थानाध्यक्ष महसी, वरिष्ठ निरीक्षक विधिक माप विज्ञान, ऑयल कम्पनी तथा एल.पी.जी. कम्पनी के विक्रय अधिकारी, तहसील नानपारा के लिए उप जिलाधिकारी, सम्बन्धित क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी, पूर्ति निरीक्षक नवाबगंज, शिवपुर, बलहा व रिसिया, क्षेत्राधिकारी, थानाध्यक्ष नानपारा, वरिष्ठ निरीक्षक विधिक माप विज्ञान, ऑयल कम्पनी तथा एल.पी.जी. कम्पनी के विक्रय अधिकारी तथा तहसील क्षेत्र मोतीपुर के लिए उप जिलाधिकारी, सम्बन्धित क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी, पूर्ति निरीक्षक मिहींपुरवा व बलहा, क्षेत्राधिकारी, थानाध्यक्ष मोतीपुर, वरिष्ठ निरीक्षक विधिक माप विज्ञान, ऑयल कम्पनी तथा एल.पी.जी. कम्पनी के विक्रय अधिकारी को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
    user_Pradeep
    Pradeep
    रिपोर्ट बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.