logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

आयल एवं गैस की सुगम आपूर्ति के लिए के लिए गठित की गई टीमें बहराइच । जनपद में डीजल/पेट्रोल पम्पों व गैस एजेन्सियों पर सतत् निगरानी रखते हुए डीजल/पेट्रोल व गैस सिलेण्डरों की जमाखोरी पर प्रभावी नियंत्रण बनाये रखने तथा डीजल/पेट्रोल पम्पों एवं गैस एजेन्सियों पर उपस्थित नागरिकों को नियमानुसार डीजल/पेट्रोल एवं गैस सिलेण्डर की नियमानुसार आपूर्ति सुनिश्चित कराये जाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी द्वारा समस्त तहसीलों में सम्बन्धित उप जिलाधिकारियों एवं नगर क्षेत्र के लिए नगर मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में टीमों का गठन किया गया है। जिलाधिकारी द्वारा गठित टीमों को निर्देशित किया गया है कि अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत भ्रमणशील रहकर कार्यरत डीजल/पेट्रोल पम्पों व गैस एजेन्सियों पर सतत् निगरानी रखते हुए डीजल/पेट्रोल व गैस सिलेण्डरों की जमाखोरी पर प्रभावी नियंत्रण बनाये रखते हुए डीजल/पेट्रोल पम्पों एवं गैस एजेन्सियों पर उपस्थित नागरिकों को नियमानुसार डीजल/पेट्रोल एवं गैस सिलेण्डर की आपूर्ति सुनिश्चित करायें तथा यदि गैस एजेन्सियों/पम्प धारकों द्वारा किसी प्रकार की अनियमितता/मनमानी किया जाना पाया जाता है तो सम्बन्धित के विरूद्ध सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत विधिक कार्यवाही हेतु आख्या प्रस्तुत करें, ताकि सम्बन्धित के विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही की जा सके। नगर क्षेत्र के लिए गठित टीम में नगर मजिस्ट्रेट, जिला पूर्ति अधिकारी, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी, पूर्ति निरीक्षक नगर, सम्बन्धित क्षेत्राधिकारी, थानाध्यक्ष, वरिष्ठ निरीक्षक विधिक माप विज्ञान, ऑयल कम्पनी तथा एल.पी.जी. कम्पनी के विक्रय अधिकारी सम्मिलित है। तहसील सदर के लिए उप जिलाधिकारी, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी, पूर्ति निरीक्षक चित्तौरा, रिसिया, हुजूरपुर, तेजवापुर, क्षेत्राधिकारी, थानाध्यक्ष, वरिष्ठ निरीक्षक विधिक माप विज्ञान, ऑयल कम्पनी तथा एल.पी.जी. कम्पनी के विक्रय अधिकारी तथा तहसील पयागपुर के लिए उप जिलाधिकारी, सम्बन्धित क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी, पूर्ति निरीक्षक पयागपुर, विशेश्वरगंज एवं हुजूरपुर, सम्बन्धित क्षेत्राधिकारी, थानाध्यक्ष, वरिष्ठ निरीक्षक विधिक माप विज्ञान, ऑयल कम्पनी तथा एल.पी.जी. कम्पनी के विक्रय अधिकारी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी प्रकार तहसील कैसरगंज क्षेत्र के लिए उप जिलाधिकारी, सम्बन्धित क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी, पूर्ति निरीक्षक कैसरगंज, जरवल, फखरपुर एवं हुजूरपुर, क्षेत्राधिकारी, थानाध्यक्ष कैसरगंज, वरिष्ठ निरीक्षक विधिक माप विज्ञान, ऑयल कम्पनी तथा एल.पी.जी. कम्पनी के विक्रय अधिकारी, तहसील महसी के लिए उप जिलाधिकारी, सम्बन्धित क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी, पूर्ति निरीक्षक महसी, तेजवापुर व शिवपुर, क्षेत्राधिकारी, थानाध्यक्ष महसी, वरिष्ठ निरीक्षक विधिक माप विज्ञान, ऑयल कम्पनी तथा एल.पी.जी. कम्पनी के विक्रय अधिकारी, तहसील नानपारा के लिए उप जिलाधिकारी, सम्बन्धित क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी, पूर्ति निरीक्षक नवाबगंज, शिवपुर, बलहा व रिसिया, क्षेत्राधिकारी, थानाध्यक्ष नानपारा, वरिष्ठ निरीक्षक विधिक माप विज्ञान, ऑयल कम्पनी तथा एल.पी.जी. कम्पनी के विक्रय अधिकारी तथा तहसील क्षेत्र मोतीपुर के लिए उप जिलाधिकारी, सम्बन्धित क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी, पूर्ति निरीक्षक मिहींपुरवा व बलहा, क्षेत्राधिकारी, थानाध्यक्ष मोतीपुर, वरिष्ठ निरीक्षक विधिक माप विज्ञान, ऑयल कम्पनी तथा एल.पी.जी. कम्पनी के विक्रय अधिकारी को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

on 12 March
user_Pradeep
Pradeep
रिपोर्ट बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
on 12 March

आयल एवं गैस की सुगम आपूर्ति के लिए के लिए गठित की गई टीमें बहराइच । जनपद में डीजल/पेट्रोल पम्पों व गैस एजेन्सियों पर सतत् निगरानी रखते हुए डीजल/पेट्रोल व गैस सिलेण्डरों की जमाखोरी पर प्रभावी नियंत्रण बनाये रखने तथा डीजल/पेट्रोल पम्पों एवं गैस एजेन्सियों पर उपस्थित नागरिकों को नियमानुसार डीजल/पेट्रोल एवं गैस सिलेण्डर की नियमानुसार आपूर्ति सुनिश्चित कराये जाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी द्वारा समस्त तहसीलों में सम्बन्धित उप जिलाधिकारियों एवं नगर क्षेत्र के लिए नगर मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में टीमों का गठन किया गया है। जिलाधिकारी द्वारा गठित टीमों को निर्देशित किया गया है कि अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत भ्रमणशील रहकर कार्यरत डीजल/पेट्रोल पम्पों व

गैस एजेन्सियों पर सतत् निगरानी रखते हुए डीजल/पेट्रोल व गैस सिलेण्डरों की जमाखोरी पर प्रभावी नियंत्रण बनाये रखते हुए डीजल/पेट्रोल पम्पों एवं गैस एजेन्सियों पर उपस्थित नागरिकों को नियमानुसार डीजल/पेट्रोल एवं गैस सिलेण्डर की आपूर्ति सुनिश्चित करायें तथा यदि गैस एजेन्सियों/पम्प धारकों द्वारा किसी प्रकार की अनियमितता/मनमानी किया जाना पाया जाता है तो सम्बन्धित के विरूद्ध सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत विधिक कार्यवाही हेतु आख्या प्रस्तुत करें, ताकि सम्बन्धित के विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही की जा सके। नगर क्षेत्र के लिए गठित टीम में नगर मजिस्ट्रेट, जिला पूर्ति अधिकारी, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी, पूर्ति निरीक्षक नगर, सम्बन्धित क्षेत्राधिकारी, थानाध्यक्ष, वरिष्ठ निरीक्षक विधिक माप विज्ञान, ऑयल कम्पनी तथा एल.पी.जी. कम्पनी के

विक्रय अधिकारी सम्मिलित है। तहसील सदर के लिए उप जिलाधिकारी, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी, पूर्ति निरीक्षक चित्तौरा, रिसिया, हुजूरपुर, तेजवापुर, क्षेत्राधिकारी, थानाध्यक्ष, वरिष्ठ निरीक्षक विधिक माप विज्ञान, ऑयल कम्पनी तथा एल.पी.जी. कम्पनी के विक्रय अधिकारी तथा तहसील पयागपुर के लिए उप जिलाधिकारी, सम्बन्धित क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी, पूर्ति निरीक्षक पयागपुर, विशेश्वरगंज एवं हुजूरपुर, सम्बन्धित क्षेत्राधिकारी, थानाध्यक्ष, वरिष्ठ निरीक्षक विधिक माप विज्ञान, ऑयल कम्पनी तथा एल.पी.जी. कम्पनी के विक्रय अधिकारी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी प्रकार तहसील कैसरगंज क्षेत्र के लिए उप जिलाधिकारी, सम्बन्धित क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी, पूर्ति निरीक्षक कैसरगंज, जरवल, फखरपुर एवं हुजूरपुर, क्षेत्राधिकारी, थानाध्यक्ष कैसरगंज, वरिष्ठ निरीक्षक विधिक माप विज्ञान, ऑयल कम्पनी तथा एल.पी.जी. कम्पनी के

विक्रय अधिकारी, तहसील महसी के लिए उप जिलाधिकारी, सम्बन्धित क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी, पूर्ति निरीक्षक महसी, तेजवापुर व शिवपुर, क्षेत्राधिकारी, थानाध्यक्ष महसी, वरिष्ठ निरीक्षक विधिक माप विज्ञान, ऑयल कम्पनी तथा एल.पी.जी. कम्पनी के विक्रय अधिकारी, तहसील नानपारा के लिए उप जिलाधिकारी, सम्बन्धित क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी, पूर्ति निरीक्षक नवाबगंज, शिवपुर, बलहा व रिसिया, क्षेत्राधिकारी, थानाध्यक्ष नानपारा, वरिष्ठ निरीक्षक विधिक माप विज्ञान, ऑयल कम्पनी तथा एल.पी.जी. कम्पनी के विक्रय अधिकारी तथा तहसील क्षेत्र मोतीपुर के लिए उप जिलाधिकारी, सम्बन्धित क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी, पूर्ति निरीक्षक मिहींपुरवा व बलहा, क्षेत्राधिकारी, थानाध्यक्ष मोतीपुर, वरिष्ठ निरीक्षक विधिक माप विज्ञान, ऑयल कम्पनी तथा एल.पी.जी. कम्पनी के विक्रय अधिकारी को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

  • user_Mithalish Mithalish
    Mithalish Mithalish
    बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश
    💣
    on 12 March
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • कृपया गाड़ी धीम चलाए
    1
    कृपया गाड़ी धीम चलाए
    user_Ravi Verma Bahraich
    Ravi Verma Bahraich
    Lawyer बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • Post by Fariyad Ali
    1
    Post by Fariyad Ali
    user_Fariyad Ali
    Fariyad Ali
    Local News Reporter बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • Post by Sadaf khatoon
    1
    Post by Sadaf khatoon
    user_Sadaf khatoon
    Sadaf khatoon
    महासी, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • महसी/बहराइच जिले के संकल्पा में चले लाठी डंडा और पत्थर, वीडियो वायरल, छज्जा निकालने का विवाद खबर है कि खैरीघाट थाना क्षेत्र के संकल्पा गांव में दो पक्षों के बीच छज्जा निकालने के विवाद में लाठी डंडा और पत्थर चलने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि एक पक्ष मकान निर्माण में छज्जा निकाल रहा है। वहीं दूसरे पक्ष विरोध कर रहा है। मकान निर्माण कराने वाले व्यक्ति ने एक दिन पूर्व पुलिस को सूचना दी थी। बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह करीब 10 बजे विवाद हो गया जिसमें लाठी डंडा और पत्थर चले। वायरल वीडियो की जांच पड़ताल में पुलिस जुटी हुई है।। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
    1
    महसी/बहराइच जिले के संकल्पा में चले लाठी डंडा और पत्थर, वीडियो वायरल, छज्जा निकालने का विवाद खबर है कि खैरीघाट थाना क्षेत्र के संकल्पा गांव में दो पक्षों के बीच छज्जा निकालने के विवाद में लाठी डंडा और पत्थर चलने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि एक पक्ष मकान निर्माण में छज्जा निकाल रहा है। वहीं दूसरे पक्ष विरोध कर रहा है। मकान निर्माण कराने वाले व्यक्ति ने एक दिन पूर्व पुलिस को सूचना दी थी। बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह करीब 10 बजे विवाद हो गया जिसमें लाठी डंडा और पत्थर चले। वायरल वीडियो की जांच पड़ताल में पुलिस जुटी हुई है।।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
    user_अंकित अवस्थी
    अंकित अवस्थी
    मैं एक पत्रकार हूं जनता की सेवा करता हूं महासी, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • "बहराइच के महसी इलाके में डीजल पेट्रोल का हाहाकार मचा हुआ है एक तरफ जहाँ अन्नदाता एक तरफ फसल मड़ाई के सीजन में बूंद-बूंद डीजल के लिए तरस रहा है, तो वहीं दूसरी तरफ पेट्रोल पंपों पर कालाबाजारी का खेल अपने चरम पर है। अधिकारियों के दावे यहाँ पूरी तरह फेल साबित हो रहे हैं।" "पूरा मामला बहराइच-सीतापुर हाईवे रोड पर रमपुरवा चौकी स्थित नीलकंठ पेट्रोल पंप का है। यहाँ के उपभोक्ताओं का आरोप है कि जब वे अपनी मशीनों और ट्रैक्टरों के लिए तेल लेने पहुँचते हैं, तो उन्हें 'स्टॉक खत्म' होने की बात कहकर टरका दिया जाता है। लेकिन हैरानी की बात यह है कि इसी पंप की एक खिड़की से पर्दे के पीछे कालाबाजारी का गंदा खेल चल रहा है।" "स्थानीय किसानों और उपभोक्ताओं ने गंभीर आरोप लगाए हैं कि पंप के अधिकारी और कर्मचारी मिलीभगत कर 90 रुपये प्रति लीटर के ऊंचे दामों पर गुपचुप तरीके से डीजल बेच रहे हैं। भीषण गर्मी और मड़ाई के इस पीक सीजन में किसान दिन भर पंप के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। पंप पर तेल न होने का बोर्ड लगा दिया जाता है, जबकि अंदर से ब्लैक में बिक्री जारी है।" "प्रशासनिक अधिकारियों की नाक के नीचे चल रहे इस खेल ने महसी के किसानों की कमर तोड़ दी है। अब देखना यह होगा कि क्या जिम्मेदार अधिकारी इस खबर का संज्ञान लेकर नीलकंठ पेट्रोल पंप पर कोई कड़ी कार्रवाई करते हैं, या फिर अन्नदाता इसी तरह कालाबाजारी की भेंट चढ़ता रहेगा?"
    2
    "बहराइच के महसी इलाके में डीजल पेट्रोल का हाहाकार मचा हुआ है एक तरफ जहाँ अन्नदाता एक तरफ फसल मड़ाई के सीजन में बूंद-बूंद डीजल के लिए तरस रहा है, तो वहीं दूसरी तरफ पेट्रोल पंपों पर कालाबाजारी का खेल अपने चरम पर है। अधिकारियों के दावे यहाँ पूरी तरह फेल साबित हो रहे हैं।"
"पूरा मामला बहराइच-सीतापुर हाईवे रोड पर रमपुरवा चौकी स्थित नीलकंठ पेट्रोल पंप का है। यहाँ के उपभोक्ताओं का आरोप है कि जब वे अपनी मशीनों और ट्रैक्टरों के लिए तेल लेने पहुँचते हैं, तो उन्हें 'स्टॉक खत्म' होने की बात कहकर टरका दिया जाता है। लेकिन हैरानी की बात यह है कि इसी पंप की एक खिड़की से पर्दे के पीछे कालाबाजारी का गंदा खेल चल रहा है।"
"स्थानीय किसानों और उपभोक्ताओं ने गंभीर आरोप लगाए हैं कि पंप के अधिकारी और कर्मचारी मिलीभगत कर 90 रुपये प्रति लीटर के ऊंचे दामों पर गुपचुप तरीके से डीजल बेच रहे हैं। भीषण गर्मी और मड़ाई के इस पीक सीजन में किसान दिन भर पंप के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। पंप पर तेल न होने का बोर्ड लगा दिया जाता है, जबकि अंदर से ब्लैक में बिक्री जारी है।"
"प्रशासनिक अधिकारियों की नाक के नीचे चल रहे इस खेल ने महसी के किसानों की कमर तोड़ दी है। अब देखना यह होगा कि क्या जिम्मेदार अधिकारी इस खबर का संज्ञान लेकर नीलकंठ पेट्रोल पंप पर कोई कड़ी कार्रवाई करते हैं, या फिर अन्नदाता इसी तरह कालाबाजारी की भेंट चढ़ता रहेगा?"
    user_Himanshu Mishra
    Himanshu Mishra
    पत्रकार महासी, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • रामपुर चौकी पेट्रोल टंकी डीजल नहीं मिल रहा है
    1
    रामपुर चौकी पेट्रोल टंकी डीजल नहीं मिल रहा है
    user_Ashok Kumar
    Ashok Kumar
    महासी, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती 14 अप्रैल को बड़ी धूमधाम से बनाई गई क्योंकि वह संविधान सभा के शिल्पी का एक उच्च को के नेता प्रवक्ता समाज सुधारक डाल्टन के उदाहरण तथा उच्च कोर्ट के विद्वान थे वह लगभग 9 भाषाओं के ज्ञाता थे तथा उनके पास लगभग 32 डिग्री थी यह भारत के पहले ऐसे व्यक्ति थे जिनके पास इतनी डिग्रियां हो और इतनी भाषाओं का ज्ञान इसलिए आज भी समाज के लोग उन्हें आदर और सम्मान के साथ उनका नाम उच्चारण करते हैं
    1
    डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती 14 अप्रैल को बड़ी धूमधाम से बनाई गई क्योंकि वह संविधान सभा के शिल्पी का एक उच्च को के नेता प्रवक्ता समाज सुधारक डाल्टन के उदाहरण तथा उच्च कोर्ट के विद्वान थे वह लगभग 9 भाषाओं के ज्ञाता थे तथा उनके पास लगभग 32 डिग्री थी यह भारत के पहले ऐसे व्यक्ति थे जिनके पास इतनी डिग्रियां हो और इतनी भाषाओं का ज्ञान इसलिए आज भी समाज के लोग उन्हें आदर और सम्मान के साथ उनका नाम उच्चारण करते हैं
    user_Onkarnathtripathi
    Onkarnathtripathi
    Teacher बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग लगभग 3 घर जलकर राख पुरा मामला उ प्र जनपद बहराइच भटपुरवा का है
    1
    अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग लगभग 3 घर जलकर राख पुरा मामला उ प्र जनपद बहराइच भटपुरवा का है
    user_Fariyad Ali
    Fariyad Ali
    Local News Reporter बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • बहराइच के घाघरा कछार इलाके में प्राकृतिक आपदाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं कभी बाढ़ की प्रलयंकारी लहरें लोगों के आशियाने निगल लेती हैं तो कभी जंगली हिंसक जानवरों से लोगों की जान चली जाती है इस समय चल रही तेज पछुआ हवाओं से घाघरा कछार इलाके में आग ने तांडव मचा रखा है लोगों के गृहस्थियां भीषण आग की लपटों में जल कर राख हो रही है थाना हरदी के हरदी गौरा बांध किनारे स्थित पोल्ट्री फार्म में अज्ञात कारणों से लगी आग में लाखों रुपए के समान,नगद रुपए सहित पोल्ट्री फार्म की 120 मुर्गियां जिंदा जलकर राख हो गई ,आग बुझाने में पिता पुत्र मुनव्वर व तसव्वुर गंभीर रूप से झुलस गए तो वही ग्राम मिठौरा में चूल्हे की चिंगारी से दर्जनों मकान जलकर खाक हो गए ,थाना खैरीघाट क्षेत्र के बल्दूपुरवा चमारन पुरवा में तीन मकानों सहित लाखों रुपए का सामना सहित नगदी भी जलकर राख हो गई पीड़ित ने बताया कि किसी तरीके से मेहनत मजदूरी करके अपना आशियाना संवारा था परंतु आग की लपटो ने हमारी गृहस्थी उजाड़ दी, अब हम लोग भूखे प्यासे खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं ,पीड़ितों के अनुसार अगर आगजनी की सूचना पर समय से फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंच जाती तो शायद आग के तांडव में हुए नुकसान को कम किया जा सकता था गौरतलब है कि तहसील मुख्यालय महसी के करीब ग्राम मसाडीहा में विगत कई वर्ष पूर्व करोड़ों रुपए की लागत से अग्नि समन केंद्र का निर्माण किया गया था जिसका संचालन महज कागजों पर होता है और आगजनी की घटनाओं में फायर ब्रिगेड की गाड़ियों का संचालन जिला मुख्यालय जो की 50 किलोमीटर से ज्यादा की दूरी पर स्थित है वहां से होता है जो जाम में फंसकर समय से घटनास्थल तक नहीं पहुंचती हैं इस कारण जान माल का नुकसान अक्सर होता रहा है इस बाबत कई बार स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन भी किया है संबंधित विभाग सहित उच्च अधिकारियों को अवगत भी कराया है परंतु धन्य है जिले की मशीनरी जिसके जिसको गरीबों का दर्द नहीं दिखता मजदूरों की गाड़ी कमाई से बने आशियाने के राख हो जाने की पीड़ा महसूस नहीं होती। तहसील मुख्यालय महसी में बने अग्नि शमन केंद्र की संचालन धरातल पर नहीं हो रहा की पड़ताल में पता चला कि तहसील मुख्यालय महसी में बने अग्नि शमन केन्द्र से आने-जाने का कोई रास्ता ही नहीं है इसलिए दमकल की गाड़ियां का संचालन जिला मुख्यालय से होता रहा है अब बड़ा सवाल यह हैं कि तहसील प्रशासन महसी ने किसके इशारे पर रास्ता विहीन भूमि का चयन अग्निशमन केंद्र के निर्माण हेतु किया,आखिर भवन निर्माण दाता फर्म ने मार्ग विहीन स्थान पर भवन निर्माण क्यों किया, फिर किस के इशारे पर उद्देश्य हीन भवन के लिए धन आहरित किया गया,भवन निर्माण के बाद भवन पास कैसे हो गया, स्थानीय लोगों की मानें तो भवन निर्माण में मानकों की अनदेखी कर सरकारी धन के करोड़ों रुपयों का बंदरबांट कर जिम्मेदारों ने उद्देश्य विहीन अग्नि शमन केन्द्र बना दिया है जो उद्देश्य विहीन है।
    4
    बहराइच के घाघरा कछार इलाके में प्राकृतिक आपदाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं कभी बाढ़ की प्रलयंकारी लहरें लोगों के आशियाने निगल लेती हैं तो कभी जंगली हिंसक जानवरों से लोगों की जान चली जाती है इस समय चल रही तेज पछुआ हवाओं से घाघरा कछार इलाके में आग  ने तांडव मचा रखा है लोगों के गृहस्थियां भीषण आग की लपटों में जल कर राख हो रही है थाना हरदी के हरदी गौरा बांध किनारे स्थित पोल्ट्री फार्म में अज्ञात कारणों से लगी आग में लाखों रुपए के समान,नगद रुपए सहित पोल्ट्री फार्म की 120  मुर्गियां जिंदा जलकर राख हो गई ,आग बुझाने में पिता पुत्र मुनव्वर व तसव्वुर गंभीर रूप से झुलस गए तो वही ग्राम मिठौरा में चूल्हे की चिंगारी से  दर्जनों मकान जलकर खाक हो गए ,थाना खैरीघाट क्षेत्र के बल्दूपुरवा चमारन पुरवा में तीन मकानों सहित लाखों रुपए का सामना सहित नगदी भी जलकर राख हो गई पीड़ित ने बताया कि किसी तरीके से मेहनत मजदूरी करके अपना आशियाना संवारा था परंतु आग की लपटो ने हमारी गृहस्थी उजाड़ दी, अब हम लोग भूखे प्यासे खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं ,पीड़ितों के अनुसार अगर आगजनी की सूचना पर समय से फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंच जाती तो शायद आग के तांडव में हुए नुकसान को कम किया जा सकता था गौरतलब  है कि तहसील मुख्यालय महसी के करीब ग्राम मसाडीहा में विगत कई वर्ष पूर्व करोड़ों रुपए की लागत से अग्नि समन केंद्र का निर्माण किया गया था जिसका संचालन महज कागजों पर होता है और आगजनी की घटनाओं में फायर ब्रिगेड की गाड़ियों का संचालन जिला मुख्यालय जो की 50 किलोमीटर से ज्यादा की दूरी पर स्थित है वहां से होता है जो जाम में फंसकर समय से घटनास्थल तक नहीं पहुंचती हैं इस कारण जान माल का नुकसान अक्सर होता रहा है इस बाबत कई बार स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन भी किया है  संबंधित विभाग सहित उच्च अधिकारियों को अवगत भी कराया है परंतु धन्य है जिले की मशीनरी जिसके  जिसको गरीबों का दर्द नहीं दिखता मजदूरों की गाड़ी कमाई से बने आशियाने के राख हो जाने की पीड़ा महसूस नहीं होती।
तहसील मुख्यालय महसी में बने अग्नि शमन  केंद्र की संचालन धरातल पर नहीं हो रहा की पड़ताल में  पता चला कि तहसील मुख्यालय महसी में बने अग्नि शमन केन्द्र से आने-जाने का कोई रास्ता ही नहीं है इसलिए दमकल की गाड़ियां का संचालन जिला मुख्यालय से होता रहा है अब बड़ा सवाल यह हैं कि तहसील प्रशासन महसी ने किसके इशारे पर रास्ता विहीन भूमि का चयन अग्निशमन केंद्र के निर्माण हेतु किया,आखिर भवन निर्माण दाता फर्म ने मार्ग विहीन स्थान पर भवन निर्माण क्यों किया, फिर किस के इशारे पर उद्देश्य हीन भवन के लिए धन आहरित किया गया,भवन निर्माण के बाद भवन पास कैसे हो गया, स्थानीय लोगों की मानें तो भवन निर्माण में मानकों की अनदेखी कर सरकारी धन के करोड़ों रुपयों का बंदरबांट कर जिम्मेदारों ने उद्देश्य विहीन अग्नि शमन केन्द्र बना दिया है जो उद्देश्य विहीन है।
    user_Himanshu Mishra
    Himanshu Mishra
    पत्रकार महासी, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.