Shuru
Apke Nagar Ki App…
रायबरेली को मिली नई DM! जनकल्याणकारी योजनाएं अब सीधे जनता तक! DM का बड़ा ऐलान – हर योजना पहुंचेगी जमीन तक!
RAMA SHANKAR SHUKLA
रायबरेली को मिली नई DM! जनकल्याणकारी योजनाएं अब सीधे जनता तक! DM का बड़ा ऐलान – हर योजना पहुंचेगी जमीन तक!
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- यूपी में सड़क किनारे गड्ढे में फैला सैकड़ों लीटर डीजल, लूटने की मची होड़; यूपी के प्रतापगढ़ जिले में एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। इसके बाद सड़क किनारे गड्ढे में डीजल भर गया, जिसे लूटने की होड़ मच गई। घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है। टैंकर पलटने से गड्ढे में फैला डीजल दरअसल, प्रतापगढ जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां डीजल लेकर जा रहा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। इसके बाद टैंकर में भरा डीजल सड़क किनारे बने गड्ढे में भर गया। फिर क्या था, देखते ही देखते मौत से बेखौफ होकर लोग डीजल लूटने की होड़ में लग गए। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना नेशनल हाइवे-19 की बताई जा रही है। यहां जहानाबाद फ्लाईओवर के पास डीजल टैंकर पलट गया। यह डीजल टैंकर गुजरात से कोलकाता जा रहा था। डीजल लूटने की मची होड़ हादसे के बाद हाईवे के किनारे गड्ढे में बहकर गया डीजल भरा गया, जिसके लिए सैकड़ों ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। वायरल वीडियो में लोग ज्वलनशील डीजल को डिब्बों और बाल्टियों में भरते दिखे, जो किसी भी वक्त बड़े धमाके या हादसे का कारण बन सकता था। हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने स्थिति को संभाला। अब वीडियो के आधार पर लापरवाही बरतने वालों की पहचान की जा रही है। इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वहीं प्रशासन ने लोगों से ऐसी खतरनाक स्थितियों से दूर रहने की अपील की है।1
- रायबरेली का जिला अस्पताल बना जंग का अखाड़ा सुरक्षा में लगे गार्डों से तीमारदारों ने की अभद्रता वीडियो सोशल मीडिया में हुआ वायरल महिला चिकित्सक के ऊपर हमले के बाद लगाई गई थी सुरक्षा गार्डो की ड्यूटी जिला अस्पताल चौकी पर उठ रहे सवाल मौके पर मूकदर्शक बने रहे पुलिस कर्मी कथाकथित भाजपा नेता के बताए जा रहे लोग सुरक्षा गार्डों की सुरक्षा को लेकर अब उठ रहे सवाल सीएमएस से लोगों ने कठोर कार्रवाई की मांग शहर के राणा बेनी माधव बक्श सिंह जिला अस्पताल इमरजेंसी का मामला1
- सलाहपुर गांव निवासी युवती प्रेमी से शादी की जिद को लेकर चढ़ी मोबाइल टावर पर परिजनों के आश्वासन पर उतरी प्रतापगढ़ जनपद के बंधवा बाजार में मंगलवार की सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब प्रेमी से शादी की जिद लेकर एक युवती सीधे मोबाइल फोन टावर पर चढ़ गई। टावर के ऊपर खड़ी युवती जोर-जोर से शादी कराने की मांग करने लगी। देखते ही देखते बाजार में सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई ।घटना सुबह करीब 8 बजे की बताई जा रही है। सलाहपुर गांव निवासी श्रद्धा पुत्री मनीराम का एक युवक से लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिजन युवती की शादी किसी अन्यत्र जगह तय कर दिए थे। जिसकी जानकारी उसे हुई तो युवती सीधे बंधवा बाजार स्थित जिओ टावर पर जा चढ़ गई और ऊपर से चिल्लाने लगी—“शादी करूंगी तो अपने प्रेमी से नहीं तो यहां से कूद कर जान दे दूंगी! सूचना मिलते ही पुलिस व परिजन मौके पर पहुंचे। युवती के जिद के आगे परिजन झुक गए और उसके प्रेमी से ही शादी कर देने को राजी हो गए। इसके बाद युवती टावर से नीचे उतरी तो पुलिस उसे चौकी ले गई । जहां परिजनों के साथ पुलिस ने युवती की काउंसलिंग की। उसे यह विश्वास दिलाया गया कि उसकी शादी उसके प्रेमी से ही कराई जाएगी। इसके बाद वह परिजनों के साथ जाने पर राजी हो गई। पुलिस ने युवती को परिजनों को सुपुर्द कर दिया। इस संबंध में बढ़ावा चौकी इंचार्ज अनीश यादव ने बताया कि टावर पर चढ़ी चढ़ी श्रद्धा को समझा बूझकर टावर से नीचे उतर गया और उसे समझा बुझा कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है।1
- बाघराय थाना क्षेत्र के ग्राम बदली का पुरवा, पुवासी मथुरा का पुरवा, भटपुरवा, बोध राम का पुरवा, समेत कई गांव के खेत आग लगने से मौके पर पहुंची है फायर ब्रिगेड, किसानों के भूसा के नुस्कान की बात सामने आ रही है तेज हवा चलने के कारण ग्रामीणों एवं फायर ब्रिगेड को आग बुझाने में काफी मशक्कत का सामना करना पड़।1
- प्रतापगढ़ भगवान परशुराम जयंती पर निकली भव्य शोभा यात्रा परशुराम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष की अगुवाई में हजारों की संख्या में भक्त शोभा यात्रा में शामिल हुए !1
- अमेठी में होमगार्ड भर्ती परीक्षा: 25 से 27 अप्रैल तक 8 केंद्रों पर 15,840 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा अमेठी। जिले में होमगार्ड भर्ती परीक्षा को नकलविहीन और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। यह परीक्षा 25 से 27 अप्रैल तक आयोजित की जाएगी, जिसमें कुल 15,840 अभ्यर्थी भाग लेंगे। परीक्षा तीन दिनों में कुल छह पालियों में कराई जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. राजेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि परीक्षा के लिए जिले में आठ केंद्र बनाए गए हैं। गांधी इंटर कॉलेज कोरारी लक्षणशाह, गोपाल इंटर कॉलेज पंडरी, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अमेठी, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गौरीगंज और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज शाहगढ़ में प्रत्येक पाली में 240-240 अभ्यर्थियों के बैठने की व्यवस्था की गई है। वहीं रणंजय इंटर कॉलेज गौरीगंज, रणवीर इंटर कॉलेज रामनगर अमेठी और आरआरपीजी कॉलेज अमेठी में प्रत्येक पाली में 480-480 अभ्यर्थियों के लिए व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। परीक्षा को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। प्रत्येक केंद्र पर केंद्र व्यवस्थापक, सहायक केंद्र व्यवस्थापक, उपकेंद्र व्यवस्थापक के साथ सेक्टर मजिस्ट्रेट और स्टैटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। इसके अलावा निगरानी व्यवस्था को भी सुदृढ़ किया गया है ताकि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या नकल की संभावना को रोका जा सके। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा प्रक्रिया को पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न कराया जाएगा और किसी भी तरह की लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।2
- अमेठी से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां पुलिस ने “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे 20 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह आरोपी काफी समय से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था, लेकिन आखिरकार संग्रामपुर पुलिस ने उसे पकड़ ही लिया। एसपी अमेठी के निर्देश पर ऑपरेशन चक्रव्यूह अभियान की सक्रियता के बाद अब बड़े और शातिर बदमाशों पर लगातार बड़ी कार्रवाई सामने आ रही है। आइए देखते हैं यह पूरी रिपोर्ट… अमेठी जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत पुलिस लगातार सक्रिय नजर आ रही है। इसी कड़ी में थाना संग्रामपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिस पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित था और जो लंबे समय से फरार चल रहा था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान ललित पुत्र पुत्तीलाल निवासी चक्रधरपुर थाना संग्रामपुर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले से गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज था और वह लगातार गिरफ्तारी से बचने क्या छिप रहा था। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना और लगातार की जा रही चेकिंग के दौरान आरोपी को दबोच लिया। बताया जा रहा है कि एसपी के निर्देश पर जिले भर में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान थाना संग्रामपुर की टीम ने सटीक सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए इस इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ थाना संग्रामपुर में दर्ज मुकदमे में वह वांछित चल रहा था। उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) और 317(2) के तहत मामला दर्ज है। इतना ही नहीं, आरोपी का पहले से भी आपराधिक इतिहास रहा है, जिससे उसकी गिरफ्तारी पुलिस के लिए अहम मानी जा रही है। इस गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, साथ ही मामले में आगे की विधिक कार्रवाई भी की जा रही है। पुलिस अब यह भी पता लगाने में जुटी है कि आरोपी किन-किन अन्य घटनाओं में शामिल रहा है और उसके नेटवर्क में कौन-कौन लोग शामिल हैं। फिलहाल इस सराहनीय कार्य के लिए पुलिस अधीक्षक अमेठी ने पुलिस टीम को 20 हजार रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की है। अमेठी पुलिस की यह कार्रवाई साफ संकेत देती है कि अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून से बच पाना आसान नहीं होगा।1
- प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश वैभव मेडिकेयर सेंटर में प्रसूता और नवजात की मौत से हड़कंप परिजनों ने अस्पताल में जमकर किया हंगामा घटना के बाद अस्पताल में ताला लगाकर स्टाफ फरार होने का आरोप ऑपरेशन के दौरान नवजात की मौत, अगले दिन प्रसूता ने भी दम तोड़ा हालत बिगड़ने पर प्रसूता को प्रयागराज रेफर किया गया था परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा कोतवाली नगर क्षेत्र के अफीम कोठी के पास का मामला3