Shuru
Apke Nagar Ki App…
मेरे संसद भवन में पहुंचे मुनि अभिजीत कुमार और जागृत कुमार
Kailash Fulwari
मेरे संसद भवन में पहुंचे मुनि अभिजीत कुमार और जागृत कुमार
- Kailash Fulwariअजमेर, अजमेर, राजस्थानजय हो2 hrs ago
More news from राजस्थान and nearby areas
- Post by Shahid hussain1
- अजमेर गेगल टोल पर कार को ट्रक ने मारी टक्कर,ट्रक के टायर आगे से हुए अलग,आगे खड़ी कार को भी मारी जोरदार टक्कर,कार में सवार पांच लोग हुए घायल, एक टोल बूथ को भी उड़ाया,सूचना के अनुसार ट्रक चालक नशे में था धुत,किशनगढ़ से अजमेर किया रेफर, घायलों का जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में चल रहा है इलाज, एक की हालत बताई जा रही है गंभीर, घायलों में शाहाबाद, मोहम्मद कैफ, गुलाब अहमद, मोहम्मद सेफ और महिला मीनू घायल, साथी एक टोलकर्मी के हल्की-फुल्की आई चोट, सूचना पर पुलिस पहुंची मौके पर, मामले में कर रही है जांच पड़ताल।।1
- *पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान जागृति सप्ताह: तृतीय दिवस पर बालिकाओं को दी सुरक्षा एवं डिजिटल जागरूकता की जानकारी* ब्यावर, 08 अप्रैल। पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान जागृति सप्ताह के अंतर्गत तृतीय दिवस पर निर्धारित गतिविधियों के तहत पीएम श्री राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, छावनी रोड, ब्यावर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान केंद्र की केंद्र प्रबंधक श्रीमती बरखा दगदी द्वारा बालिकाओं को सुरक्षा एवं विधिक जागरूकता के साथ-साथ डिजिटल सुरक्षा के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने निदेशालय से प्राप्त निर्देशानुसार बालिकाओं की सुरक्षा से जुड़े प्रमुख कानूनों की जानकारी दी तथा आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 1098, 112, 1090, 181 एवं 1930 के महत्व के बारे में अवगत कराया। कार्यक्रम के दौरान महिला सुरक्षा सलाह केंद्र एवं वन स्टॉप सेंटर की सेवाओं की जानकारी भी साझा की गई। साथ ही, बढ़ते साइबर अपराधों के परिप्रेक्ष्य में डिजिटल सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए बालिकाओं को सतर्क एवं जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियों से लाभान्वित हुईं।1
- ब्यावर जिले के मसूदा तहसील अंतर्गत कुशलपुरा निवासी पीड़ित पिता सावर सिंह अपनी नाबालिग पुत्री के अपहरण मामले में न्याय के लिए दर-दर भटक रहे हैं। पीड़ित का आरोप है कि उनकी 16 वर्षीय पुत्री का अपहरण गत 2 मार्च 2026 को पिंटू सिंह नामक युवक ने किया था, जिसके संबंध में मसूदा थाने में मुकदमा संख्या 62/2026 भी दर्ज है। पिता का कहना है कि पुलिस और अनुसंधान अधिकारी को नामजद जानकारी देने और बार-बार गुहार लगाने के बावजूद अब तक आरोपी के खिलाफ कोई ठोस कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है और न ही बालिका का कोई सुराग लगा है। आरोपी को आदतन अपराधी बताते हुए पीड़ित पिता ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर अपनी पुत्री की जान का खतरा जताया है और स्पष्ट किया है कि यदि उनकी बेटी के साथ कोई अनहोनी होती है, तो इसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। देखिए इस मामले पर हमारी यह विशेष ग्राउंड रिपोर्ट।1
- वैष्णव समाज का स्नेह मिलन व विनायक प्रसादी सेन्दडा ब्यावर शीतल कुमारी प्रजापत वैष्णव समाज ब्यावर जिला स्तर पर 8 मार्च को आयोजित प्रथम आर्दश निःशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन के एक माह बाद विवाह समिति द्वारा स्नेह मिलन कार्यक्रम रखा गया विवाह सम्मेलन समिति के उपाध्यक्ष श्रीदास वैष्णव,रास ने बताया की सामुहिक विवाह सम्मेलन के शानदार ऐतिहासिक भव्य और दिव्य सफल आयोजन की खुशी में विनायक महाराज की प्रसादी का आयोजन रखा गया इस अवसर पर समिति के कोषाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण ने आय व्यय का ब्यौरा पेश किया जिसे सर्वसम्मति से सर्व मान्य किया गया! विवाह समिति के अध्यक्ष कैलाश चंद हरिव्यासी व वैष्णव सेवा समिति के अध्यक्ष रमेशचंद्र अग्रावत द्वारा सभी नव विवाहित 11 वर वधु को कन्या दान राशि, उपहार व पोशाक भेंट देकर शुभकामनाएं दी! चतुर्थ सम्प्रदाय वैष्णव समाज ब्यावर के अध्यक्ष बालकृष्ण अग्रावत ने आगंतुक सभी समाज बन्धुओं का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया! इस अवसर पर रामगोपाल,मदनदास, बृजकिशोर, रामगोपाल, दशरथदास, विजयप्रकाश, गोविन्द दास, प्रेमदास,भगवती प्रसाद, ओमप्रकाश,सांवलदास बलाड़ा, खेमदास, बुद्दादास, जगदीश प्रसाद,कमल किशोर, दिनेश,सांवरदास, रमेश दास इत्यादि समाज बन्धु उपस्थित रहे! सम्पूर्ण कार्यक्रम का संचालन श्रीदास वैष्णव, रास ने किया!1
- अभी बै मौसम बारिश से कालाऊना सहित आसपास के दर्जनों गांवो में रवी की फसल पूर्ण रूप से हुई खराब किसानो की मांग गिरदावरी सर्वे करवाकर मुआवजा दिलवाने की मांग। कालाऊना सहित आसपास के कुपड़ावास खारिया मीठापुर उदलियावास रामपुरिया झांक आदि गांवो में 3 अप्रैल की रात को बै मौसम बारिश से व उसके बाद रोजाना लगातार हो रही बारिश से रबी की फसल मुख्य रूप से गेहूं जौ व सौंफ चना पूर्ण रूप से खराब हो गई है खेतों में पानी भर गया है जिससे किसानों के चेहरों पर चिंता की लकीरे है किसानों ने कर्ज लेकर रबी की फसल बोई थी फसल भी पूर्ण रूप से पक गई लेकिन बे मौसम बारिश में फसल को खराब कर दिया अब किसान उदास हुआ अपने खेत पर खराब हो रही फसल को देख रहा है आंसू पी रहा है बै मौसम बारिश ने किसानों के मुंह से निवाला छीन लिया है पूर्व सरपंच हनुमान सिंह चौहान सामाजिक कार्यकर्ता एवं प्रगतिशील किसान देवी सिंह देवल कूपडावास उदलियावास ग्राम सेवा सहकारी समिति अध्यक्ष भवर सिंह उदावत किसान हकीम खां लौहार पूर्व वार्ड पंच पांचाराम मेघवाल पूर्व उप सरपंच सेणाराम मेघवाल ने राजस्थान सरकार से व जिला प्रशासन जोधपुर से किसानों को मुआवजा दिलवाने की मांग की है1
- Post by Kailash Fulwari1
- राजस्थान अजमेर जिले में प्रेस करने वाले के नाम 598 करोड़ के डायमंड खरीदे बेचे जाने का मामला सामने आया है। नोटिस मिलने के बाद प्रेस वाला डरा हुआ है बता दे कि पीड़ित रामनगर का रहने वाला है।1
- अजमेर में स्मार्ट सिटी परियोजना के दावों के बीच सफाई व्यवस्था की पोल खुलती नजर आ रही है। कुंदन नगर स्थित सीआरपीएफ ब्रिज के नीचे कचरा डिपो से दोपहर 1 बजे तक भी कचरा नहीं उठाया गया, जिससे इलाके में गंदगी का अंबार लग गया। कचरे के ढेर के पास आवारा पशु प्लास्टिक की थैलियां खाते हुए दिखाई दिए, जो न सिर्फ पशुओं के लिए बल्कि आमजन के स्वास्थ्य के लिए भी खतरा है। वहीं, सड़क पर गंदा पानी भरा होने से राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में नियमित सफाई नहीं हो रही, जिससे हालात दिन-ब-दिन बिगड़ते जा रहे हैं। प्राइवेट बसो का जमावड़ा भी देखने को मिला। पुलिया के नीचे आए दिन बसे खड़ी करके चालक चले जाते है। आने जाने वाले वाहनो को काफ़ी परेशानियां का सामना करना पड़ रहा है। नगर निगम के जिम्मेदार की लापरवाही के चलते स्मार्ट सिटी का सपना यहां अधूरा नजर आ रहा है और लोगों में रोष बढ़ता जा रहा है।1