Shuru
Apke Nagar Ki App…
प्रेस करने वाले के नाम पर 598 करोड़ के डायमंड खरीदे बेचे, इनकम टैक्स का नोटिस आने पर पूरे मामले का हुआ खुलासा। राजस्थान अजमेर जिले में प्रेस करने वाले के नाम 598 करोड़ के डायमंड खरीदे बेचे जाने का मामला सामने आया है। नोटिस मिलने के बाद प्रेस वाला डरा हुआ है बता दे कि पीड़ित रामनगर का रहने वाला है।
Dinesh Ghelot नवभारत टाइम्स ऑन
प्रेस करने वाले के नाम पर 598 करोड़ के डायमंड खरीदे बेचे, इनकम टैक्स का नोटिस आने पर पूरे मामले का हुआ खुलासा। राजस्थान अजमेर जिले में प्रेस करने वाले के नाम 598 करोड़ के डायमंड खरीदे बेचे जाने का मामला सामने आया है। नोटिस मिलने के बाद प्रेस वाला डरा हुआ है बता दे कि पीड़ित रामनगर का रहने वाला है।
More news from राजस्थान and nearby areas
- राजस्थान अजमेर जिले के बस स्टैंड से एक महिला का बैग चोरी होने का मामला सामने आया है इस संबंध में महिला ने सिविल लाइन थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई है।1
- अजमेर से खबर अजमेर गेगल टोल पर कार को ट्रक ने मारी टक्कर, ट्रक के टायर आगे से हुए अलग, आगे खड़ी कार को भी मारी जोरदार टक्कर, कार में सवार पांच लोग हुए घायल, एक टोल बूथ को भी उड़ाया, सूचना के अनुसार ट्रक चालक नशे में था धुत,किशनगढ़ से अजमेर किया रेफर, घायलों का जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में चल रहा है इलाज, एक की हालत बताई जा रही है गंभीर,घायलों में शाहाबाद, मोहम्मद कैफ, गुलाब अहमद, मोहम्मद सेफ और महिला मीनू घायल, साथी एक टोलकर्मी के हल्की-फुल्की आई चोट, सूचना पर पुलिस पहुंची मौके पर, मामले में कर रही है जांच पड़ताल।।1
- Post by Kailash Fulwari1
- अजमेर के अलवर गेट थाना क्षेत्र में ऑनलाइन ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है। अज्ञात साइबर ठगों ने परिवादी को अपने झांसे में लेकर लाखों रुपए की धोखाधड़ी को अंजाम दिया। ठगी का शिकार होने के बाद पीड़ित ने तुरंत अलवर गेट थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने किसी ऑनलाइन माध्यम से भरोसा जीतकर रुपए ट्रांसफर करवा लिए। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब साइबर ठगों की पहचान कर उन्हें पकड़ने की कोशिश में जुटी हुई है। लगातार बढ़ते साइबर क्राइम के मामलों ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है। ऐसे में पुलिस ने भी लोगों से सतर्क रहने और किसी भी अनजान कॉल या लिंक पर भरोसा न करने की अपील की है।1
- Post by Moinuddin Khan स्वाधीन भारत1
- अजमेर के केंद्रीय कारागार (ओपन जेल) से एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां दुष्कर्म के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा बंदी आसाराम फरार हो गया। इस घटना के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। मामले को लेकर जेल प्रहरी धर्मेंद्र कुमार द्वारा सिविल लाइन थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। हैरानी की बात यह है कि एक ही सप्ताह के भीतर ओपन जेल से कैदी के फरार होने की यह दूसरी घटना है, जिससे जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। जानकारी के अनुसार आरोपी आसाराम को बीकानेर जेल से अजमेर लाया गया था, जहां वह अपनी सजा काट रहा था। फरारी की सूचना मिलते ही पुलिस अलर्ट हो गई। इसी दौरान रेलवे पुलिस ने आरोपी को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा और हिरासत में लिया। बाद में पुलिस द्वारा आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे पुनः जेल भेज दिया गया। पूरे मामले में अब पुलिस और जेल प्रशासन जांच में जुटे हैं।1
- Post by Super News1
- अजमेर से एक बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है, जहां दिनदहाड़े एक सुनार की दुकान को निशाना बनाया गया। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के कायड़ स्थित बालाजी ज्वैलर्स का है। जानकारी के अनुसार दुकान मालिक पवन कुमार दोपहर के समय खाना खाने के लिए बाहर गए थे। इसी दौरान अज्ञात चोर दुकान के ताले तोड़कर अंदर घुस गए और गल्ले में रखे सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गए। वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। फुटेज में एक बदमाश को चोरी की घटना को अंजाम देते हुए साफ देखा जा सकता है। पीड़ित पवन कुमार के अनुसार इस चोरी में करीब 18 लाख रुपये के जेवरात का नुकसान हुआ है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पीड़ित ने सिविल लाइन थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश में जुटी हुई है।1