हजारीबाग नाबालिग दुष्कर्म हत्या मामले में हाईकोर्ट ने DGP से मांगा जवाब, जांच में देरी पर जताई नाराजगी हजारीबाग दरिंदगी पर गरमाई राजनीति: बीजेपी ने 3 अप्रैल को बुलाया झारखंड बंद सोमवार को हजारीबाग पूरी तरह से बंद रहा धनबाद में घटवार समाज ने निकाला कैंडल मार्च धनबाद. झारखंड हाई कोर्ट के जस्टिस एसएन प्रसाद और जस्टिस अनुभा रावत चौधरी की अदालत ने हजारीबाग में एक नाबालिग से दुष्कर्म और उसके बाद हत्या किए जाने के मामले में अखबारों में छपी खबर पर सोमवार को संज्ञान लिया है।अदालत ने इस मामले में राज्य के गृह सचिव, पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) और हजारीबाग एसपी को नोटिस जारी करते हुए सभी को जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया।अदालत ने पीड़ित परिवार को पर्याप्त सुरक्षा देने का भी निर्देश दिया। इसके साथ ही अदालत ने यह मामला आगे की सुनवाई के लिए चीफ जस्टिस के पास स्थानांतरित कर दिया है।सुनवाई के दौरान पुलिस की ओर से बताया गया कि गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है, लेकिन रामनवमी के कारण कार्रवाई प्रभावित हुई। अदालत ने इस जवाब पर असंतोष जताया और पूछा कि बच्ची के कपड़ों को अबतक फोरेंसिक जांच के लिए क्यों नहीं भेजा गया.इधर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने सोमवार को नई दिल्ली में प्रेसवार्ता कर कहा कि हजारीबाग में हुई दुष्कर्म की घटना के विरोध में भाजपा 3 अप्रैल को झारखंड बंद करेगी। हजारीबाग जिले के कुसुंबा में बच्ची के साथ दुष्कर्म और फिर उसकी जघन्य हत्या पर उन्होंने कहा कि राज्य में बेटियां असुरक्षित हैं। विधि व्यवस्था ध्वस्त है और अपराधियों का मनोबल सिर चढ़कर बोल रहा। साहू ने कहा कि राज्य में अपराधियों की समानांतर सरकार चल रही है। उन्होंने कहा कि रामनवमी मंगलवारी जुलूस में घूमने गई कुसुंबा की बेटी के साथ जिस प्रकार से अपराधियों ने दुष्कर्म किए,उसके शव के साथ जिस प्रकार से दरिंदों ने हालात की यह घटना रेयरेस्ट आफ द रेयर है.घटना के विरोध में सोमवार को हुए हजारीबाग पूरी तरह से बंद रहा.जबकि धनबाद में घटवार घटवाल आदिवासी महासभा ने कैंडल मार्च जुलूस निकाल मासूम बच्ची के लिये न्याय मांगी.जुलूस में पूर्व जिप सदस्य सुभाष राय, युवा जिलाध्यक्ष प्रेम राय सहित दर्जनों थे.

- #viralvideo यह वीडियो धनबाद का बताया जा रहा है, जहां सांप को रेस्क्यू किया जा रहा था जो काफी जोख़िम भरा था इसमें छोटी सी गलती भी बड़ी घटना का कारण बन सकती थी। लेकिन इस तरह से रेस्क्यू करना बहादुरी का कार्य है । #jharkhand #BreakingNews1
- बरवाअड्डा. (प्रेम कुमार). थाना क्षेत्र के मिश्रीडीह मोड़ में आर्मी से रिटायर हवलदार कैलाश प्रसाद मिश्रा के घर को बदमाशों ने निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की सम्पत्ति लूट ली. बताते चले की करीब दस की संख्या में पहुंचे नकाबपोश अपराधी देर रात घर के पिछले हिस्से से बांस की सीढ़ी के सहारे छत पर चढ़कर अंदर घुस हुए। घर में घुसते ही अपराधियों ने हथियार के बल पर सबसे पहले बच्चों को बंधक बना लिया। बच्चों के सहम जाने से घर के अन्य सदस्य भी डर गए और विरोध करने की स्थिति में नहीं रहे। इसके बाद डकैतों ने पूरे घर की तलाशी ली और एक-एक कमरे को खंगाल डाला। अपराधियों ने करीब साढ़े तीन लाख रुपये नकद और लगभग बीस लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के गहनों की लूट कर ली। इतना ही नहीं, सबूत मिटाने के लिए घर में लगे सीसीटीवी कैमरों को क्षतिग्रस्त कर दिया और डीवीआर भी अपने साथ ले गए। गृहस्वामी कैलाश प्रसाद मिश्रा ने बताया कि वे रात में खाना खाने के बाद छत पर सोने चले गए थे। उन्हें आशंका है कि बदमाशों ने कोई नशीला पदार्थ सुंघा दिया, जिसके कारण इतनी बड़ी घटना के बावजूद उनकी नींद नहीं खुली। घटना के बाद रात करीब 2 बजे परिजनों ने पुलिस को सूचना दी, लेकिन पुलिस सुबह साढ़े चार बजे मौके पर पहुंची। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों में गहरी चिंता देखी जा रही है।1
- Post by राम पाण्डेय पत्रकार कतरास1
- Post by जनता न्यूज़ 241
- Post by Niraj Kumar1
- बलियापुर सांप्रदायिक हिंसा में पुलिस की नाकामी सामने आई है । दोषी खुलेआम घूम रहे हैं उन्हें राजनीति और प्रशासनिक समर्थन मिला हुआ है , वहीं निर्दोषों को जेल की सलाखों में कैद किया गया और उससे पहले उनकी काफी धुनाई थाने में की गई परेड कराया गया जैसे वह बहुत बड़े अपराधी हों 😳 सवाल यह उठता है कि पुलिस न्यायालय कैसे बन गई ? सजा देने का अधिकार किसने दिया बिना निष्पक्ष जांच के आनन फानन में। अगर न्यायालय द्वारा बाइज्जत रिहा किया गया तो फिर इन्हें सजा देने वालों को सजा कौन देगा ? यह एक बड़ा सवाल है 👉 मोहम्मद जहीरूद्दीन खान वरिष्ठ पत्रकार धनबाद 8789366223.1
- धनबाद,नगर निगम की बड़ी पहल: हर वार्ड में 15 सफाईकर्मी, पानी की समस्या पर बड़ा फैसला।1
- कतरास. (प्रेम कुमार). कतरास के राजबाड़ी केवट टोला निवासी नौरंगदेव कुमार केवट ने झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की परीक्षा पास कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। नौरंगदेव के पिता बीसीसीएल में कार्य करते हैं. सीमित संसाधनों के बावजूद नौरंगदेव ने अपनी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के बल पर यह महत्वपूर्ण सफलता हासिल की। इस खुशी के अवसर पर कतरास के सामाजिक कार्यकर्ता राजेश स्वर्णकार ने नौरंगदेव को मिठाई खिलाकर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि एक साधारण परिवार से निकलकर इस तरह की सफलता प्राप्त करना पूरे केवट समाज और कतरास क्षेत्र के लिए काफ़ी गर्व की बात है। राजेश स्वर्णकार ने कहा कि नौरंगदेव की सफलता आज के युवाओं के लिए एक प्रेरणा है। यदि लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत की जाए, तो किसी भी परिस्थिति में सफलता हासिल की जा सकती है। क्षेत्र में इस उपलब्धि को लेकर खुशी का माहौल है और लोग नौरंगदेव को लगातार शुभकामनाएं दे रहे हैं।1