जनपद हापुड़ के नबी करीम वार्ड नंबर 10 में ईद के मौके पर साफ-सफाई को लेकर जमकर हंगामा हुआ। स्थानीय जनता ने वार्ड सभासद कासिम कुरैशी पर अभद्रता और गाली-गलौज का आरोप लगाया है, जिसके बाद लोगों और सभासद के बीच तीखी नोकझोंक हुई। वार्ड की कई गलियों में गंदगी और जलभराव के कारण गंदा पानी सड़क पर भरा हुआ है, जिससे लोगों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ईद के त्यौहार पर नमाज पढ़ने जाने वाले लोगों के कपड़े भी इस गंदे पानी से खराब हो रहे थे। स्थानीय जनता का आरोप है कि वार्ड में लंबे समय से साफ-सफाई नहीं हुई है। इसी समस्या को लेकर लोगों ने सभासद कासिम कुरैशी से शिकायत की, लेकिन आरोप है कि शिकायत सुनने के बजाय सभासद उल्टा-सीधा बोलने लगे और गाली-गलौज करने लगे। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, सभासद कासिम कुरैशी ने कहा कि “मैंने आपके काम की नौकरी नहीं कर रखी है। मीनाक्षी रोड पर मेरी बकरे और मुर्गी की दुकान है, मुझे इन कामों से फुर्सत नहीं मिलती।” उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें किसी अधिकारी या किसी भी शिकायत से कोई डर नहीं है और जनता अपनी शिकायतें खुद नगर पालिका परिषद हापुड़ में जाकर ईओ संजय मिश्रा और चेयरमैन पुष्पा देवी से करें। इस बयान के बाद वहां मौजूद लोगों और सभासद के बीच कहासुनी और बढ़ गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि वार्ड में साफ-सफाई नहीं होगी तो वे शिकायत जरूर करेंगे। आरोप है कि इसी बात पर सभासद भड़क गए और लोगों के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगे। इस घटना का वीडियो कुछ लोगों ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया है, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है। स्थानीय जनता ने प्रशासन से मामले का संज्ञान लेकर वार्ड में साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने और पूरे मामले की जांच कराने की मांग की है, क्योंकि वे सभासद कासिम कुरैशी से काफी परेशान हैं।

- जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र और हापुड़ शहर की ईदगाहों में बकरा ईद का पर्व पूरे अकीदत और अमन के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों ने ईदगाहों और मस्जिदों में पहुंचकर नमाज अदा की। सुबह से ही विभिन्न स्थानों पर भारी भीड़ देखने को मिली, जहां लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और देश में अमन-चैन व खुशहाली के लिए दुआएं मांगीं। इस्लामिक मान्यताओं के अनुसार, बकरा ईद को कुर्बानी का त्योहार माना जाता है। इस परंपरा की जड़ें पैगंबर इब्राहिम अलैहिस्सलाम की कहानी में हैं, जिन्होंने अल्लाह के हुक्म का पालन करते हुए अपने बेटे की कुर्बानी देने की तैयारी कर ली थी। कहा जाता है कि जब कुर्बानी का वक्त आया, तो अल्लाह ने बेटे की जगह एक 'दुंबा' भेज दिया, जिसकी कुर्बानी दी गई। तभी से, बकरा ईद पर कुर्बानी देने की यह परंपरा चली आ रही है। इस पवित्र अवसर पर, कुछ लोगों ने प्रेम, भाईचारे और सादगी के साथ त्योहार मनाने का संदेश दिया, और इंसानियत व आपसी सौहार्द को सबसे ऊपर रखने पर जोर दिया। इस ईद के कार्यक्रम में SHO परवीन कुमार ने एक बड़ी पहल की, और सभी पुलिसकर्मियों को अपने कार्य पर अलर्ट पाया गया।1
- जनपद हापुड़ के नबी करीम वार्ड नंबर 10 में ईद के मौके पर साफ-सफाई को लेकर जमकर हंगामा हुआ। स्थानीय जनता ने वार्ड सभासद कासिम कुरैशी पर अभद्रता और गाली-गलौज का आरोप लगाया है, जिसके बाद लोगों और सभासद के बीच तीखी नोकझोंक हुई। वार्ड की कई गलियों में गंदगी और जलभराव के कारण गंदा पानी सड़क पर भरा हुआ है, जिससे लोगों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ईद के त्यौहार पर नमाज पढ़ने जाने वाले लोगों के कपड़े भी इस गंदे पानी से खराब हो रहे थे। स्थानीय जनता का आरोप है कि वार्ड में लंबे समय से साफ-सफाई नहीं हुई है। इसी समस्या को लेकर लोगों ने सभासद कासिम कुरैशी से शिकायत की, लेकिन आरोप है कि शिकायत सुनने के बजाय सभासद उल्टा-सीधा बोलने लगे और गाली-गलौज करने लगे। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, सभासद कासिम कुरैशी ने कहा कि “मैंने आपके काम की नौकरी नहीं कर रखी है। मीनाक्षी रोड पर मेरी बकरे और मुर्गी की दुकान है, मुझे इन कामों से फुर्सत नहीं मिलती।” उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें किसी अधिकारी या किसी भी शिकायत से कोई डर नहीं है और जनता अपनी शिकायतें खुद नगर पालिका परिषद हापुड़ में जाकर ईओ संजय मिश्रा और चेयरमैन पुष्पा देवी से करें। इस बयान के बाद वहां मौजूद लोगों और सभासद के बीच कहासुनी और बढ़ गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि वार्ड में साफ-सफाई नहीं होगी तो वे शिकायत जरूर करेंगे। आरोप है कि इसी बात पर सभासद भड़क गए और लोगों के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगे। इस घटना का वीडियो कुछ लोगों ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया है, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है। स्थानीय जनता ने प्रशासन से मामले का संज्ञान लेकर वार्ड में साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने और पूरे मामले की जांच कराने की मांग की है, क्योंकि वे सभासद कासिम कुरैशी से काफी परेशान हैं।1
- विधानसभा 60 से जिला पंचायत सदस्य वार्ड नंबर 2 हाजी आरिफ ने समस्त क्षेत्रवासियों और देशवासियों को ईद-उल-अजहा (बकरा ईद) 2026 की दिली मुबारकबाद और हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। इस शुभ अवसर पर उन्होंने कामना की कि यह पावन पर्व सभी के जीवन में अमन, खुशहाली, तरक्की और भाईचारे की नई रोशनी लेकर आए। हाजी आरिफ ने अल्लाह तआला से सभी की दुआओं और कुर्बानियों को कबूल फरमाने की प्रार्थना भी की।1
- जनपद हापुड़ में अपराध नियंत्रण और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना हापुड़ देहात पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने धोखाधड़ी के एक मामले में वांछित और नामजद दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान मथुरा निवासी गोपाल पुत्र हरवीर और योगेश पुत्र लालसिंह के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, ये दोनों आरोपी लंबे समय से निगरानी में थे और संबंधित मामले में वांछित चल रहे थे। पुलिस ने इनके कब्जे से एक चिप, चार माल पर्चियां और दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां बरामद की हैं। थाना हापुड़ देहात पुलिस द्वारा चलाए गए एक विशेष अभियान के दौरान इन दोनों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में पुलिस को कई अहम जानकारियाँ प्राप्त हुई हैं, जिनके आधार पर मामले की जांच आगे बढ़ाई जा रही है। पुलिस ने बरामद ट्रैक्टर-ट्रॉली और अन्य सामान को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।1
- उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद के आशीर्वाद से प्रमोद कश्यप को निषाद पार्टी का मोदीनगर एवं बागपत जिला प्रभारी नियुक्त किया गया है। यह नई जिम्मेदारी प्रमोद कश्यप को पार्टी के भीतर एक महत्वपूर्ण पद पर स्थापित करती है। अपनी नियुक्ति के बाद, प्रमोद कश्यप ने अपने समर्थकों सहित मंत्री डॉ. संजय निषाद के प्रति गहरा आभार व्यक्त किया। उन्होंने इस अवसर पर मंत्री जी को कोटि-कोटि धन्यवाद दिया।1
- मेरठ के ऐतिहासिक नौचंदी मेले में इन दिनों भारी भीड़ देखने को मिल रही है। बड़ी संख्या में लोग मेले में पहुँचकर झूले, खान-पान, खरीदारी और विभिन्न मनोरंजनों का भरपूर आनंद ले रहे हैं। मेले में रंग-बिरंगी रोशनी और लोगों का हुजूम शाम होते ही इसकी खूबसूरती में चार चाँद लगा देता है। मेले में लगातार बढ़ती भीड़ को देखते हुए दुकानदारों के चेहरे खुशी से खिल उठे हैं। दुकानदारों का कहना है कि इस बार मेले में अच्छी रौनक देखने को मिल रही है, जिससे उनके व्यापार को भी अच्छा फायदा पहुँच रहा है। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, हर उम्र के लोग मेले का आनंद लेते नजर आ रहे हैं। नौचंदी मेला सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं है, बल्कि इसे मेरठ की संस्कृति और परंपरा की पहचान भी माना जाता है।1
- उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के विभूतिखंड थाना क्षेत्र में घटित एक घटना के संबंध में, अपर पुलिस उपयुक्त डॉक्टर अमोल मुरकुट ने एक बाइट दी है।1
- हापुड़ जनपद के सिंभावली थाना क्षेत्र में पुलिस ने जुआ-सट्टा खेल रहे सात जुआरियों को गिरफ्तार किया है। सिंभावली पुलिस ने इन जुआरियों को रंगे हाथों पकड़ने के बाद इनके पास से नगदी और ताश के पत्ते बरामद किए हैं।1