logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कलेक्टर ने धरती आबा योजना के तहत निर्माणाधीन कार्यों का किया निरीक्षण .... कलेक्टर ने कार्यों गुणवत्तापूर्ण कराने के दिए निर्देश, व्यक्त की नाराजगी ... शहडोल 18 सितम्बर 2026:- कलेक्टर श्री पार्थ जायसवाल ने ग्राम कोटमा में धरती आबा योजना के अंतर्गत बीडीसी द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने एक करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन सामुदायिक भवन तथा दो करोड़ रुपये की लागत से कराए जा रहे अन्य निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया और आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर ने गुणवत्ता विहीन कार्य होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की तथा गुणवत्तायुक्त कार्य कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को सामुदायिक भवन परिसर का समतलीकरण कराने, फेवर ब्लॉक लगाने, पहुंच मार्ग का निर्माण कराने, विद्युत व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा कैम्पस का सौंदर्यीकरण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने परिसर में पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए भी कहा। कलेक्टर ने निर्माण कार्यों को निर्धारित मापदंडों के अनुरूप गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूर्ण कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री शिवम् प्रजापति, एसडीएम श्री भागीरथी लहरें, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्री आनंद राय सिन्हा तथा भवन निर्माण मंडल के अधिकारी उपस्थित रहे।

8 hrs ago
user_Angad Tiwari
Angad Tiwari
पत्रकार जयसिंहनगर, शहडोल, मध्य प्रदेश•
8 hrs ago

कलेक्टर ने धरती आबा योजना के तहत निर्माणाधीन कार्यों का किया निरीक्षण .... कलेक्टर ने कार्यों गुणवत्तापूर्ण कराने के दिए निर्देश, व्यक्त की नाराजगी ... शहडोल 18 सितम्बर 2026:- कलेक्टर श्री पार्थ जायसवाल ने ग्राम कोटमा में धरती आबा योजना के अंतर्गत बीडीसी द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने एक करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन सामुदायिक भवन तथा दो करोड़ रुपये की लागत से कराए जा रहे अन्य निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया और आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर ने गुणवत्ता विहीन कार्य होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की तथा गुणवत्तायुक्त कार्य कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को सामुदायिक भवन परिसर का समतलीकरण कराने, फेवर ब्लॉक लगाने, पहुंच मार्ग का निर्माण कराने, विद्युत व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा कैम्पस का सौंदर्यीकरण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने परिसर में पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए भी कहा। कलेक्टर ने निर्माण कार्यों को निर्धारित मापदंडों के अनुरूप गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूर्ण कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री शिवम् प्रजापति, एसडीएम श्री भागीरथी लहरें, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्री आनंद राय सिन्हा तथा भवन निर्माण मंडल के अधिकारी उपस्थित रहे।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • कलेक्टर के दौरे में स्कूल में नहीं मिली पढ़ाई, PHC में मरीजों ने लगाई दोपहर बाद इलाज न मिलने की शिकायत* *कलेक्टर के दौरे में स्कूल में नहीं मिली पढ़ाई, PHC में मरीजों ने लगाई दोपहर बाद इलाज न मिलने की शिकायत* आशुतोष त्रिपाठी/जनचिंगारी -उमरिया।जिले के पाली विकासखंड में शुक्रवार को कलेक्टर ने स्कूल और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान व्यवस्थाओं में कई कमियां सामने आईं। प्राथमिक स्कूल बेली में बच्चों से बातचीत के दौरान कलेक्टर ने उनसे किताब पढ़ने को कहा, लेकिन बच्चे किताब नहीं पढ़ पाए। इस पर कलेक्टर ने नाराजगी जताते हुए डीसी को बच्चों की पढ़ाई में सुधार के निर्देश दिए। *बच्चों की शैक्षणिक स्थिति पर जताई नाराजगी** निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने प्राथमिक स्कूल बेली में बच्चों के बीच बैठकर पढ़ाई की स्थिति जानी। बच्चों से किताब पढ़ने के लिए कहा गया, लेकिन वे किताब नहीं पढ़ पाए। इस पर कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त की और संबंधित अधिकारियों को बच्चों की शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने के निर्देश दिए। *दोपहर बाद इलाज नहीं मिलने की शिकायत** कलेक्टर ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जमुड़ी का भी अचानक निरीक्षण किया। यहां मरीजों ने शिकायत की कि दोपहर 1 बजे के बाद स्वास्थ्य केंद्र में इलाज नहीं किया जाता और मरीजों को वापस भेज दिया जाता है। शिकायत मिलने पर कलेक्टर ने स्वास्थ्य केंद्र के स्टाफ को फटकार लगाई और व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए। *स्कूल और आंगनवाड़ी का भी किया निरीक्षण* दौरे के दौरान कलेक्टर ने स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि शैक्षणिक एवं स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी तरह की लापरवाही न बरती जाए और आम लोगों को निर्धारित समय पर बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं। कलेक्टर के निरीक्षण के दौरान सामने आई कमियों के बाद संबंधित अधिकारियों को व्यवस्था सुधारने और सेवाओं की नियमित निगरानी के निर्देश दिए गए।
    4
    कलेक्टर के दौरे में स्कूल में नहीं मिली पढ़ाई, PHC में मरीजों ने लगाई दोपहर बाद इलाज न मिलने की शिकायत*

*कलेक्टर के दौरे में स्कूल में नहीं मिली पढ़ाई, PHC में मरीजों ने लगाई दोपहर बाद इलाज न मिलने की शिकायत*
आशुतोष त्रिपाठी/जनचिंगारी -उमरिया।जिले के पाली विकासखंड में शुक्रवार को कलेक्टर ने स्कूल और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान व्यवस्थाओं में कई कमियां सामने आईं। प्राथमिक स्कूल बेली में बच्चों से बातचीत के दौरान कलेक्टर ने उनसे किताब पढ़ने को कहा, लेकिन बच्चे किताब नहीं पढ़ पाए। इस पर कलेक्टर ने नाराजगी जताते हुए डीसी को बच्चों की पढ़ाई में सुधार के निर्देश दिए।
*बच्चों की शैक्षणिक स्थिति पर जताई नाराजगी**
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने प्राथमिक स्कूल बेली में बच्चों के बीच बैठकर पढ़ाई की स्थिति जानी। बच्चों से किताब पढ़ने के लिए कहा गया, लेकिन वे किताब नहीं पढ़ पाए। इस पर कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त की और संबंधित अधिकारियों को बच्चों की शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने के निर्देश दिए।
*दोपहर बाद इलाज नहीं मिलने की शिकायत**
कलेक्टर ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जमुड़ी का भी अचानक निरीक्षण किया। यहां मरीजों ने शिकायत की कि दोपहर 1 बजे के बाद स्वास्थ्य केंद्र में इलाज नहीं किया जाता और मरीजों को वापस भेज दिया जाता है। शिकायत मिलने पर कलेक्टर ने स्वास्थ्य केंद्र के स्टाफ को फटकार लगाई और व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए।
*स्कूल और आंगनवाड़ी का भी किया निरीक्षण*
दौरे के दौरान कलेक्टर ने स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि शैक्षणिक एवं स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी तरह की लापरवाही न बरती जाए और आम लोगों को निर्धारित समय पर बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं।
कलेक्टर के निरीक्षण के दौरान सामने आई कमियों के बाद संबंधित अधिकारियों को व्यवस्था सुधारने और सेवाओं की नियमित निगरानी के निर्देश दिए गए।
    user_Ashutosh tripathi
    Ashutosh tripathi
    Court reporter मानपुर, उमरिया, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • RVPS कॉलेज भी सामाजिक तत्वों की गुंडागर्दी, उमरिया में ABVP से जुड़े बताए जा रहे हैं कुछ यूको की लगातार मौजूदगी से कॉलेज परिसर में बवाल *RVPS कॉलेज में असामाजिक तत्वों की गुंडागर्दी* *उमरिया में ABVP से जुड़े बताए जा रहे कुछ युवकों की लगातार मौजूदगी से कॉलेज परिसर में बवाल* *छात्र-छात्राओं ने उठाए गंभीर सवाल कॉलेज प्रशासन से सवाल किसके संरक्षण में पहुंच रहे बाहरी लोग? अनुशासन और सुरक्षा को लेकर चिंता* *आज छात्र-छात्राओं ने श्रीमान कलेक्टर महोदय के नाम दिया आवेदन* मध्य प्रदेश उमरिया- शासकीय रणविजय प्रताप सिंह महाविद्यालय, उमरिया में ABVP से जुड़े बताए जा रहे कुछ युवकों की लगातार मौजूदगी को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। छात्र-छात्राओं ने इस पर आपत्ति जताते हुए आज श्रीमान कलेक्टर महोदय, उमरिया के नाम आवेदन सौंपकर मामले में तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। विद्यार्थियों ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच, महाविद्यालय परिसर में अनधिकृत बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक तथा विद्यार्थियों के लिए सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित करने की मांग की है। आवेदन में उपलब्ध वीडियो, फोटो एवं कथित बातचीत की रिकॉर्डिंग सहित अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की गई है। शासकीय रणविजय प्रताप सिंह महाविद्यालय, उमरिया में ABVP से जुड़े बताए जा रहे कुछ युवकों की लगातार मौजूदगी को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। छात्र-छात्राओं ने इस पर आपत्ति जताते हुए प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। विद्यार्थियों का कहना है कि कॉलेज के नियमित छात्र नहीं होने के बावजूद इनका लगातार परिसर में आना शैक्षणिक माहौल और अनुशासन पर सवाल खड़े करता है। छात्रों द्वारा दिए गए शिकायत पत्र के अनुसार, कुछ युवक प्रतिदिन महाविद्यालय परिसर में पहुंचते हैं। विद्यार्थियों का आरोप है कि इनका कोई स्पष्ट शैक्षणिक उद्देश्य नहीं है, फिर भी वे कॉलेज में आते-जाते हैं, जिससे पढ़ाई का वातावरण प्रभावित हो रहा है। *रोकने पर विवाद का आरोप, ABVP का नाम लेकर दबाव बनाने की बात* शिकायत में विद्यार्थियों ने आरोप लगाया है कि इन युवकों से परिसर में आने का कारण पूछने या रोकने पर विवाद किया जाता है। छात्रों के मुताबिक, संबंधित युवक स्वयं को ABVP से जुड़ा बताते हुए कथित तौर पर कहते हैं—हमारा कोई कुछ नहीं कर सकता, हम ऐसे ही आएंगे। इस मामले से संबंधित वीडियो, फोटो और कथित बातचीत की रिकॉर्डिंग भी सामने आई है, जिन्हें विद्यार्थियों द्वारा शिकायत के समर्थन में प्रस्तुत किए जाने की बात कही गई है। विद्यार्थियों का कहना है कि ऐसी स्थिति से कॉलेज में असुरक्षा का माहौल बन रहा है। उनका कहना है कि महाविद्यालय परिसर को अनावश्यक विवादों से दूर रखते हुए अध्ययन के लिए सुरक्षित वातावरण बनाया जाना चाहिए। *पहले भी दी शिकायत, फिर भी समस्या बरकरार* छात्र-छात्राओं के अनुसार, इस मामले में पहले भी प्राचार्य को शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन स्थायी समाधान नहीं हुआ। अब विद्यार्थियों ने प्रशासन से उपलब्ध वीडियो, फोटो और रिकॉर्डिंग सहित पूरे मामले की जांच कराने, अनधिकृत प्रवेश पर रोक लगाने तथा विवाद या अनुशासनहीनता करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है। छात्रों का कहना है कि कॉलेज शिक्षा का स्थान है, किसी संगठन की राजनीतिक गतिविधियों का केंद्र नहीं। इसलिए प्रशासन को विद्यार्थियों के लिए सुरक्षित, अनुशासित और शांतिपूर्ण शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित करना चाहिए।
    1
    RVPS कॉलेज भी सामाजिक तत्वों की गुंडागर्दी, उमरिया में ABVP से जुड़े बताए जा रहे हैं कुछ यूको की लगातार मौजूदगी से कॉलेज परिसर में बवाल
*RVPS कॉलेज में असामाजिक तत्वों की गुंडागर्दी*
*उमरिया में ABVP से जुड़े बताए जा रहे कुछ युवकों की लगातार मौजूदगी से कॉलेज परिसर में बवाल*
*छात्र-छात्राओं ने उठाए गंभीर सवाल कॉलेज प्रशासन से सवाल किसके संरक्षण में पहुंच रहे बाहरी लोग? अनुशासन और सुरक्षा को लेकर चिंता*
*आज छात्र-छात्राओं ने श्रीमान कलेक्टर महोदय के नाम दिया आवेदन*
मध्य प्रदेश 
उमरिया- शासकीय रणविजय प्रताप सिंह महाविद्यालय, उमरिया में ABVP से जुड़े बताए जा रहे कुछ युवकों की लगातार मौजूदगी को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। छात्र-छात्राओं ने इस पर आपत्ति जताते हुए आज  श्रीमान कलेक्टर महोदय, उमरिया के नाम आवेदन सौंपकर मामले में तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। विद्यार्थियों ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच, महाविद्यालय परिसर में अनधिकृत बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक तथा विद्यार्थियों के लिए सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित करने की मांग की है। आवेदन में उपलब्ध वीडियो, फोटो एवं कथित बातचीत की रिकॉर्डिंग सहित अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की गई है। शासकीय रणविजय प्रताप सिंह महाविद्यालय, उमरिया में ABVP से जुड़े बताए जा रहे कुछ युवकों की लगातार मौजूदगी को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। छात्र-छात्राओं ने इस पर आपत्ति जताते हुए प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। विद्यार्थियों का कहना है कि कॉलेज के नियमित छात्र नहीं होने के बावजूद इनका लगातार परिसर में आना शैक्षणिक माहौल और अनुशासन पर सवाल खड़े करता है। छात्रों द्वारा दिए गए शिकायत पत्र के अनुसार, कुछ युवक प्रतिदिन महाविद्यालय परिसर में पहुंचते हैं। विद्यार्थियों का आरोप है कि इनका कोई स्पष्ट शैक्षणिक उद्देश्य नहीं है, फिर भी वे कॉलेज में आते-जाते हैं, जिससे पढ़ाई का वातावरण प्रभावित हो रहा है।
*रोकने पर विवाद का आरोप, ABVP का नाम लेकर दबाव बनाने की बात*
शिकायत में विद्यार्थियों ने आरोप लगाया है कि इन युवकों से परिसर में आने का कारण पूछने या रोकने पर विवाद किया जाता है। छात्रों के मुताबिक, संबंधित युवक स्वयं को ABVP से जुड़ा बताते हुए कथित तौर पर कहते हैं—हमारा कोई कुछ नहीं कर सकता, हम ऐसे ही आएंगे। इस मामले से संबंधित वीडियो, फोटो और कथित बातचीत की रिकॉर्डिंग भी सामने आई है, जिन्हें विद्यार्थियों द्वारा शिकायत के समर्थन में प्रस्तुत किए जाने की बात कही गई है। विद्यार्थियों का कहना है कि ऐसी स्थिति से कॉलेज में असुरक्षा का माहौल बन रहा है। उनका कहना है कि महाविद्यालय परिसर को अनावश्यक विवादों से दूर रखते हुए अध्ययन के लिए सुरक्षित वातावरण बनाया जाना चाहिए।
*पहले भी दी शिकायत, फिर भी समस्या बरकरार*
छात्र-छात्राओं के अनुसार, इस मामले में पहले भी प्राचार्य को शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन स्थायी समाधान नहीं हुआ। अब विद्यार्थियों ने प्रशासन से उपलब्ध वीडियो, फोटो और रिकॉर्डिंग सहित पूरे मामले की जांच कराने, अनधिकृत प्रवेश पर रोक लगाने तथा विवाद या अनुशासनहीनता करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है। छात्रों का कहना है कि कॉलेज शिक्षा का स्थान है, किसी संगठन की राजनीतिक गतिविधियों का केंद्र नहीं। इसलिए प्रशासन को विद्यार्थियों के लिए सुरक्षित, अनुशासित और शांतिपूर्ण शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित करना चाहिए।
    user_ब्यूरो चीफ/बाल्मीकि यादव
    ब्यूरो चीफ/बाल्मीकि यादव
    बांधवगढ़, उमरिया, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • जन विश्वास अभियान: घुनघुटी में जनसुनवाई, कमिश्नर-कलेक्टर ने सुनी शिकायतें बिरसिंहपुर -- पाली मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत जनपद पंचायत बिरसिंहपुर पाली के ग्राम घुनघुटी में शुक्रवार को भव्य जनसुनवाई शिविर का आयोजन किया गया। कंचोदर घुनघुटी में आयोजित इस शिविर में संभागीय कमिश्नर और जिला कलेक्टर सहित समस्त विभागों के वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे। शिविर में दूर-दराज के ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं सीधे अधिकारियों के समक्ष रखीं। जनसुनवाई के दौरान ग्रामीणों ने मुख्य रूप से पीएम आवास योजना में नाम न जुड़ने, राशन कार्ड में त्रुटि, वनाधिकार पट्टा न मिलने, नल-जल योजना में पानी की समस्या, सड़क की जर्जर हालत, बिजली बिल में गड़बड़ी और मनरेगा मजदूरी के भुगतान में देरी जैसे मुद्दे उठाए। किसानों ने फसल बीमा और खाद-बीज की उपलब्धता को लेकर भी अपनी बात रखी। अधिकारियों ने मौके पर ही कई आवेदनों का निराकरण किया, जबकि शेष शिकायतों को समय-सीमा निर्धारित कर संबंधित विभागों को सौंपा गया। जन विश्वास अभियान: घुनघुटी में जनसुनवाई, कमिश्नर-कलेक्टर ने सुनी शिकायतें बिरसिंहपुर -- पाली मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत जनपद पंचायत बिरसिंहपुर पाली के ग्राम घुनघुटी में शुक्रवार को भव्य जनसुनवाई शिविर का आयोजन किया गया। कंचोदर घुनघुटी में आयोजित इस शिविर में संभागीय कमिश्नर और जिला कलेक्टर सहित समस्त विभागों के वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे। शिविर में दूर-दराज के ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं सीधे अधिकारियों के समक्ष रखीं। जनसुनवाई के दौरान ग्रामीणों ने मुख्य रूप से पीएम आवास योजना में नाम न जुड़ने, राशन कार्ड में त्रुटि, वनाधिकार पट्टा न मिलने, नल-जल योजना में पानी की समस्या, सड़क की जर्जर हालत, बिजली बिल में गड़बड़ी और मनरेगा मजदूरी के भुगतान में देरी जैसे मुद्दे उठाए। किसानों ने फसल बीमा और खाद-बीज की उपलब्धता को लेकर भी अपनी बात रखी। अधिकारियों ने मौके पर ही कई आवेदनों का निराकरण किया, जबकि शेष शिकायतों को समय-सीमा निर्धारित कर संबंधित विभागों को सौंपा गया। कमिश्नर ने कहा कि मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का उद्देश्य शासन और जनता के बीच विश्वास को मजबूत करना है। उन्होंने निर्देश दिए कि कोई भी पात्र हितग्राही शासन की योजनाओं से वंचित न रहे। कलेक्टर ने राजस्व, पंचायत, स्वास्थ्य, शिक्षा और महिला बाल विकास विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिविर में प्राप्त आवेदनों का निराकरण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ, एसडीएम पाली, तहसीलदार, जनपद सीईओ सहित सभी विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे। स्वास्थ्य विभाग द्वारा शिविर स्थल पर स्वास्थ्य परीक्षण शिविर भी लगाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने जांच कराई। ग्रामीणों ने कहा कि इतने बड़े अधिकारी गांव में आकर उनकी समस्याएं सुन रहे हैं, इससे उनमें शासन के प्रति विश्वास बढ़ा है।
    4
    जन विश्वास अभियान:  घुनघुटी में जनसुनवाई, कमिश्नर-कलेक्टर ने सुनी  शिकायतें

बिरसिंहपुर -- पाली मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत  जनपद पंचायत बिरसिंहपुर पाली के ग्राम घुनघुटी में शुक्रवार को भव्य जनसुनवाई शिविर का आयोजन किया गया। कंचोदर घुनघुटी में आयोजित इस शिविर में संभागीय कमिश्नर और जिला कलेक्टर सहित समस्त विभागों के वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे। शिविर में दूर-दराज के ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं सीधे अधिकारियों के समक्ष रखीं।

जनसुनवाई के दौरान ग्रामीणों ने मुख्य रूप से पीएम आवास योजना में नाम न जुड़ने, राशन कार्ड में त्रुटि, वनाधिकार पट्टा न मिलने, नल-जल योजना में पानी की समस्या, सड़क की जर्जर हालत, बिजली बिल में गड़बड़ी और मनरेगा मजदूरी के भुगतान में देरी जैसे मुद्दे उठाए। किसानों ने फसल बीमा और खाद-बीज की उपलब्धता को लेकर भी अपनी बात रखी। अधिकारियों ने मौके पर ही कई आवेदनों का निराकरण किया, जबकि शेष शिकायतों को समय-सीमा निर्धारित कर संबंधित विभागों को सौंपा गया।
जन विश्वास अभियान:  घुनघुटी में जनसुनवाई, कमिश्नर-कलेक्टर ने सुनी  शिकायतें
बिरसिंहपुर -- पाली मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत  जनपद पंचायत बिरसिंहपुर पाली के ग्राम घुनघुटी में शुक्रवार को भव्य जनसुनवाई शिविर का आयोजन किया गया। कंचोदर घुनघुटी में आयोजित इस शिविर में संभागीय कमिश्नर और जिला कलेक्टर सहित समस्त विभागों के वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे। शिविर में दूर-दराज के ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं सीधे अधिकारियों के समक्ष रखीं।
जनसुनवाई के दौरान ग्रामीणों ने मुख्य रूप से पीएम आवास योजना में नाम न जुड़ने, राशन कार्ड में त्रुटि, वनाधिकार पट्टा न मिलने, नल-जल योजना में पानी की समस्या, सड़क की जर्जर हालत, बिजली बिल में गड़बड़ी और मनरेगा मजदूरी के भुगतान में देरी जैसे मुद्दे उठाए। किसानों ने फसल बीमा और खाद-बीज की उपलब्धता को लेकर भी अपनी बात रखी। अधिकारियों ने मौके पर ही कई आवेदनों का निराकरण किया, जबकि शेष शिकायतों को समय-सीमा निर्धारित कर संबंधित विभागों को सौंपा गया।
कमिश्नर ने कहा कि मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का उद्देश्य शासन और जनता के बीच विश्वास को मजबूत करना है। उन्होंने निर्देश दिए कि कोई भी पात्र हितग्राही शासन की योजनाओं से वंचित न रहे। कलेक्टर ने राजस्व, पंचायत, स्वास्थ्य, शिक्षा और महिला बाल विकास विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिविर में प्राप्त आवेदनों का निराकरण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए।
इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ, एसडीएम पाली, तहसीलदार, जनपद सीईओ सहित सभी विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे। स्वास्थ्य विभाग द्वारा शिविर स्थल पर स्वास्थ्य परीक्षण शिविर भी लगाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने जांच कराई।
ग्रामीणों ने कहा कि  इतने बड़े अधिकारी गांव में आकर उनकी समस्याएं सुन रहे हैं, इससे उनमें शासन के प्रति विश्वास बढ़ा है।
    user_Om Agrawal
    Om Agrawal
    पाली, उमरिया, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • नियम विरुद्ध तरीके से संचालित किए जा रहे स्कूली बच्चों के ऑटो के विरुद्ध शहडोल पुलिस की विशेष मुहिम, 10 ऑटो जप्त नियम विरुद्ध तरीके से संचालित किए जा रहे स्कूली बच्चों के ऑटो के विरुद्ध शहडोल पुलिस की विशेष मुहिम, 10 ऑटो जप्त
    1
    नियम विरुद्ध तरीके से संचालित किए जा रहे स्कूली बच्चों के ऑटो के विरुद्ध शहडोल पुलिस की विशेष मुहिम, 10 ऑटो जप्त

नियम विरुद्ध तरीके से संचालित किए जा रहे स्कूली बच्चों के ऑटो के विरुद्ध शहडोल पुलिस की विशेष मुहिम, 10 ऑटो जप्त
    user_पंडित कृष्णा मिश्रा पत्रकार
    पंडित कृष्णा मिश्रा पत्रकार
    Insurance Agent सोहागपुर, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • भू माफिया के खिलाफ चल रहा 15 अगस्त से धरना प्रदर्शन 3 पीड़ित द्वारा शासन के अनदेखी पर दोबारा दिया गया 3 आवेदन कलेक्टर पार्थ जायसवाल ने दिया आश्वासन की कार्रवाई होगी
    1
    भू माफिया के खिलाफ चल रहा 15 अगस्त से धरना प्रदर्शन 3 पीड़ित द्वारा
शासन के अनदेखी पर दोबारा दिया गया 3 आवेदन कलेक्टर पार्थ जायसवाल ने दिया आश्वासन की कार्रवाई होगी
    user_Shahdol news
    Shahdol news
    Local News Reporter सोहागपुर, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • एनएचएआई में बोलेरो वाहन को किराये पर लगवाने के नाम पर ठगी फर्जी टोल पास लगाकर घूम रहा था शातिर ठग, कोतवाली पुलिस ने सीहोर से दबोचा अनूपपुर। जिले में शासन से सब्सिडी पर ट्रैक्टर दिलाने और एनएचएआई कंपनी में वाहन लगवाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले शातिर आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से ठगी गई बोलेरो वाहन और नगदी भी जप्त की गई है। इस मामले में उसकी साथी महिला को भी गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री विक्रांत मुराब के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई का खुलासा कोतवाली पुलिस ने किया है। क्या है पूरा मामला? पहला मामला - बोलेरो वाहन लेकर फरार: फरियादी दुबेलाल यादव पिता विश्वनाथ यादव, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम केकरपानी, थाना कोतवाली अनूपपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके ड्राइवर राजेन्द्र सिंह परस्ते ने उसकी चार पहिया बोलेरो वाहन क्रमांक MP18ZK0201 को एनएचएआई कंपनी में लगवा देने का झांसा दिया और धोखाधड़ी कर वाहन लेकर फरार हो गया। इस पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 476/26 धारा 318(4) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। दूसरा मामला - ट्रैक्टर दिलाने के नाम पर 5.30 लाख की ठगी: इसी आरोपी के खिलाफ सुरेन्द्र सिंह परस्ते पिता पन्नेलाल सिंह, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम पोड़ी ने भी शिकायत दर्ज कराई कि आरोपी राजेन्द्र सिंह परस्ते ने शासन से छूट दिलाकर ट्रैक्टर दिलाने के नाम पर सुरेन्द्र सिंह परस्ते से 1,50,000 रुपये, रीतेश सिंह से 70,000 रुपये और उमेश केवट से 3,10,000 रुपये, कुल 5,30,000 रुपये की धोखाधड़ी कर गबन कर लिया। इस पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 508/26 धारा 318(4) बीएनएस पंजीबद्ध किया गया। ऐसे पकड़ाया आरोपी, निकला शातिर अपराधी पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री जगन्नाथ मरकाम एवं एसडीओपी श्री नवीन तिवारी के मार्गदर्शन में टीआई कोतवाली संजय अशोक एक्का के नेतृत्व में उपनिरीक्षक त्रिलोक सिंह वालरे, प्रधान आरक्षक महेन्द्र राठौर, आरक्षक अमित यादव, सायबर सेल से प्रधान आरक्षक राजेन्द्र अहिरवार, पंकज मिश्रा की टीम ने आरोपी की तलाश शुरू की। मुखबिर की सूचना और सायबर सेल की मदद से आरोपी का लोकेशन जिला सीहोर में मिला। टीम ने वहां दबिश देकर फरियादी की नई बोलेरो गाड़ी के साथ आरोपी को अभिरक्षा में लेकर अनूपपुर लाया। पूछताछ में आरोपी ने अपना असली नाम सुनील मोहनलाल शर्मा उर्फ सुनील शर्मा पिता मोहनलाल शर्मा, उम्र 34 वर्ष, निवासी ग्राम बमोरी, थाना तलेन, जिला राजगढ़ बताया। आरोपी ने बताया कि उसके खिलाफ जिला राजगढ़, शाजापुर एवं अन्य जिलों में चोरी, बलात्कार जैसे अपराध पंजीबद्ध हैं और वह पहले भी जेल की सजा काट चुका है। जांच में सामने आया कि आरोपी अनूपपुर में अपना नाम बदलकर राजेन्द्र सिंह परस्ते के नाम से ग्राम पोड़ी में रह रहा था और ग्राम जमुनिहा की गीतांजली बाई परस्ते पति श्री सिंह परस्ते, उम्र 35 वर्ष, निवासी जमुनिहा बेलिया बड़ी, थाना कोतमा को पत्नी बनाकर रह रहा था। फर्जी NHAI पास और पत्नी के खाते में ठगी का पैसा आरोपी ठगी की गई बोलेरो में नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया का फर्जी टोल प्लाजा पासिंग पर्ची चिपकाकर घूमता था ताकि टोल प्लाजा पर पैसा न देना पड़े। ठगी का पैसा वह ऑनलाइन गीतांजली बाई परस्ते के खाते में ट्रांसफर करवाता था और दोनों मिलकर उस पैसे को निकालकर बेईमानी से उपयोग करते थे। करीब दो माह पूर्व दोनों फरार हो गए थे। आरोपी बोलेरो को सस्ते दाम में बेचने के नाम पर भी कई लोगों को ठगने की कोशिश कर रहा था। पुलिस ने आरोपी सुनील मोहनलाल शर्मा उर्फ राजेन्द्र परस्ते से धोखाधड़ी कर ले जाया गया वाहन क्रमांक MP18ZK0201 एवं नगद राशि जप्त की है। मामले में सहभागिता पाए जाने पर आरोपिया गीतांजली बाई परस्ते को भी दिनांक 17.09.2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी से और भी ठगी के मामलों का खुलासा हो सकता है, जिसकी जांच जारी है।
    3
    एनएचएआई में बोलेरो वाहन को किराये पर लगवाने के नाम पर ठगी 
फर्जी टोल पास लगाकर घूम रहा था शातिर ठग, कोतवाली पुलिस ने सीहोर से दबोचा
अनूपपुर। जिले में शासन से सब्सिडी पर ट्रैक्टर दिलाने और एनएचएआई कंपनी में वाहन लगवाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले शातिर आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से ठगी गई बोलेरो वाहन और नगदी भी जप्त की गई है। इस मामले में उसकी साथी महिला को भी गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री विक्रांत मुराब के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई का खुलासा कोतवाली पुलिस ने किया है।
क्या है पूरा मामला?
पहला मामला - बोलेरो वाहन लेकर फरार:
फरियादी दुबेलाल यादव पिता विश्वनाथ यादव, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम केकरपानी, थाना कोतवाली अनूपपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके ड्राइवर राजेन्द्र सिंह परस्ते ने उसकी चार पहिया बोलेरो वाहन क्रमांक MP18ZK0201 को एनएचएआई कंपनी में लगवा देने का झांसा दिया और धोखाधड़ी कर वाहन लेकर फरार हो गया। इस पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 476/26 धारा 318(4) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।
दूसरा मामला - ट्रैक्टर दिलाने के नाम पर 5.30 लाख की ठगी:
इसी आरोपी के खिलाफ सुरेन्द्र सिंह परस्ते पिता पन्नेलाल सिंह, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम पोड़ी ने भी शिकायत दर्ज कराई कि आरोपी राजेन्द्र सिंह परस्ते ने शासन से छूट दिलाकर ट्रैक्टर दिलाने के नाम पर सुरेन्द्र सिंह परस्ते से 1,50,000 रुपये, रीतेश सिंह से 70,000 रुपये और उमेश केवट से 3,10,000 रुपये, कुल 5,30,000 रुपये की धोखाधड़ी कर गबन कर लिया। इस पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 508/26 धारा 318(4) बीएनएस पंजीबद्ध किया गया।
ऐसे पकड़ाया आरोपी, निकला शातिर अपराधी
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री जगन्नाथ मरकाम एवं एसडीओपी श्री नवीन तिवारी के मार्गदर्शन में टीआई कोतवाली संजय अशोक एक्का के नेतृत्व में उपनिरीक्षक त्रिलोक सिंह वालरे, प्रधान आरक्षक महेन्द्र राठौर, आरक्षक अमित यादव, सायबर सेल से प्रधान आरक्षक राजेन्द्र अहिरवार, पंकज मिश्रा की टीम ने आरोपी की तलाश शुरू की।
मुखबिर की सूचना और सायबर सेल की मदद से आरोपी का लोकेशन जिला सीहोर में मिला। टीम ने वहां दबिश देकर फरियादी की नई बोलेरो गाड़ी के साथ आरोपी को अभिरक्षा में लेकर अनूपपुर लाया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना असली नाम सुनील मोहनलाल शर्मा उर्फ सुनील शर्मा पिता मोहनलाल शर्मा, उम्र 34 वर्ष, निवासी ग्राम बमोरी, थाना तलेन, जिला राजगढ़ बताया। आरोपी ने बताया कि उसके खिलाफ जिला राजगढ़, शाजापुर एवं अन्य जिलों में चोरी, बलात्कार जैसे अपराध पंजीबद्ध हैं और वह पहले भी जेल की सजा काट चुका है।
जांच में सामने आया कि आरोपी अनूपपुर में अपना नाम बदलकर राजेन्द्र सिंह परस्ते के नाम से ग्राम पोड़ी में रह रहा था और ग्राम जमुनिहा की गीतांजली बाई परस्ते पति श्री सिंह परस्ते, उम्र 35 वर्ष, निवासी जमुनिहा बेलिया बड़ी, थाना कोतमा को पत्नी बनाकर रह रहा था।
फर्जी NHAI पास और पत्नी के खाते में ठगी का पैसा
आरोपी ठगी की गई बोलेरो में नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया का फर्जी टोल प्लाजा पासिंग पर्ची चिपकाकर घूमता था ताकि टोल प्लाजा पर पैसा न देना पड़े। ठगी का पैसा वह ऑनलाइन गीतांजली बाई परस्ते के खाते में ट्रांसफर करवाता था और दोनों मिलकर उस पैसे को निकालकर बेईमानी से उपयोग करते थे। करीब दो माह पूर्व दोनों फरार हो गए थे। आरोपी बोलेरो को सस्ते दाम में बेचने के नाम पर भी कई लोगों को ठगने की कोशिश कर रहा था।
पुलिस ने आरोपी सुनील मोहनलाल शर्मा उर्फ राजेन्द्र परस्ते से धोखाधड़ी कर ले जाया गया वाहन क्रमांक MP18ZK0201 एवं नगद राशि जप्त की है। मामले में सहभागिता पाए जाने पर आरोपिया गीतांजली बाई परस्ते को भी दिनांक 17.09.2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
पुलिस का कहना है कि आरोपी से और भी ठगी के मामलों का खुलासा हो सकता है, जिसकी जांच जारी है।
    user_JIYAUDDIN ANSARI
    JIYAUDDIN ANSARI
    Voice of people Budar, Shahdol•
    3 hrs ago
  • छात्रावास में खेल मैदान करें विकसित, उच्च गुणवत्ता के मटेरियल करें उपयोग :- कलेक्टर कलेक्टर ने निर्माणाधीन पॉलिटेक्निक छात्रावास का किया निरीक्षण .... शहडोल 18 सितम्बर 2026:- कलेक्टर श्री पार्थ जायसवाल ने आज जिला मुख्यालय में निर्माणाधीन 100 सीटर पॉलिटेक्निक छात्रावास का निरीक्षण कर निर्माण कार्य की प्रगति एवं परिसर में उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने छात्रावास भवन के विभिन्न हिस्सों का अवलोकन करते हुए निर्माण कार्य की गुणवत्ता एवं प्रगति के संबंध में संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने छात्रावास परिसर में विद्यार्थियों की सुविधा एवं सुरक्षित वातावरण को ध्यान में रखते हुए बाउंड्रीवाल का निर्माण कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने निर्देश दिए की निर्माण अधिनियम छात्रावास में उपयोग होने वाले मटेरियल उच्च गुणवत्ता के हो यह सुनिश्चित करें। साथ ही परिसर में पर्याप्त संख्या में वृक्षारोपण कराने, विद्यार्थियों के खेलकूद के लिए बैडमिंटन एवं वॉलीबॉल कोर्ट विकसित करने तथा समुचित प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। कलेक्टर ने परिसर में बच्चों के बैठने के लिए उपयुक्त बैठक व्यवस्था विकसित करने के भी निर्देश दिए, ताकि छात्रावास में रहने वाले विद्यार्थियों को अध्ययन एवं अन्य गतिविधियों के लिए बेहतर वातावरण मिल सके। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य निर्धारित मापदंडों एवं गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूर्ण कराने के निर्देश दिए। छात्रावास का निर्माण पीआईयू द्वारा लगभग 714 लाख रुपए की लागत से कराया जा रहा है। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री शिवम प्रजापति अनुविभागीय, डिप्टी कलेक्टर श्री भागीरथी लहरें, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्री आनंद राय सिंहा, कार्यपालन यंत्री पी आई यू श्री रमाकान्त पांडे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
    1
    छात्रावास में खेल मैदान करें विकसित, उच्च गुणवत्ता के मटेरियल करें उपयोग :- कलेक्टर
कलेक्टर ने निर्माणाधीन पॉलिटेक्निक छात्रावास का किया निरीक्षण
....
शहडोल 18 सितम्बर 2026:- कलेक्टर श्री पार्थ जायसवाल ने आज जिला मुख्यालय में  निर्माणाधीन 100 सीटर पॉलिटेक्निक छात्रावास का निरीक्षण कर निर्माण कार्य की प्रगति एवं परिसर में उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने छात्रावास भवन के विभिन्न हिस्सों का अवलोकन करते हुए निर्माण कार्य की गुणवत्ता एवं प्रगति के संबंध में संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने छात्रावास परिसर में विद्यार्थियों की सुविधा एवं सुरक्षित वातावरण को ध्यान में रखते हुए बाउंड्रीवाल का निर्माण कराने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने निर्देश दिए की निर्माण अधिनियम छात्रावास में उपयोग होने वाले मटेरियल उच्च गुणवत्ता के हो यह सुनिश्चित करें। 
साथ ही परिसर में पर्याप्त संख्या में वृक्षारोपण कराने, विद्यार्थियों के खेलकूद के लिए बैडमिंटन एवं वॉलीबॉल कोर्ट विकसित करने तथा समुचित प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।
कलेक्टर ने परिसर में बच्चों के बैठने के लिए उपयुक्त बैठक व्यवस्था विकसित करने के भी निर्देश दिए, ताकि छात्रावास में रहने वाले विद्यार्थियों को अध्ययन एवं अन्य गतिविधियों के लिए बेहतर वातावरण मिल सके। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य निर्धारित मापदंडों एवं गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूर्ण कराने के निर्देश दिए। छात्रावास का निर्माण पीआईयू द्वारा लगभग 714 लाख रुपए की लागत से कराया जा रहा है।
इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री शिवम प्रजापति अनुविभागीय, डिप्टी कलेक्टर श्री भागीरथी लहरें,  सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्री आनंद राय सिंहा, कार्यपालन यंत्री पी आई यू श्री रमाकान्त पांडे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
    user_Angad Tiwari
    Angad Tiwari
    पत्रकार जयसिंहनगर, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • नियम विरुद्ध तरीके से संचालित किए जा रहे स्कूली बच्चों के ऑटो के विरुद्ध शहडोल पुलिस की विशेष मुहिम, 10 ऑटो जप्त नियम विरुद्ध तरीके से संचालित किए जा रहे स्कूली बच्चों के ऑटो के विरुद्ध शहडोल पुलिस की विशेष मुहिम, 10 ऑटो जप्त
    1
    नियम विरुद्ध तरीके से संचालित किए जा रहे स्कूली बच्चों के ऑटो के विरुद्ध शहडोल पुलिस की विशेष मुहिम, 10 ऑटो जप्त

नियम विरुद्ध तरीके से संचालित किए जा रहे स्कूली बच्चों के ऑटो के विरुद्ध शहडोल पुलिस की विशेष मुहिम, 10 ऑटो जप्त
    user_पंडित कृष्णा मिश्रा पत्रकार
    पंडित कृष्णा मिश्रा पत्रकार
    Insurance Agent सोहागपुर, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • सभी सुविधाओं के बाद भी पाली में झोलाछाप डॉक्टरों का जाल, नगर पालिका के सामने ही चल रहा अवैध इलाज संपूर्ण उमरिया जिले में शासन द्वारा स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाने के लाख दावों के बावजूद पाली नगर एवं इस पास के ग्रामीण क्षेत्रों में झोलाछाप डॉक्टर कुकुरमुत्ते की तरह पनप गए हैं। हैरानी की बात यह है कि करेली के में मार्केट में तो घुलघुली के मेन रोडबाजार में तो पाली में नगर पालिका कार्यालय के सामने ही मुख्य मार्ग पर कथित बंगाली डॉक्टरों की भरमार है, जो बिना डिग्री और पंजीयन के धड़ल्ले से इलाज कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार शहर में दर्जनों अवैध क्लीनिक संचालित हो रहे हैं। इनमें न तो एमबीबीएस की डिग्री है, न ही मध्य प्रदेश चिकित्सा परिषद में पंजीयन। फिर भी सर्दी-खांसी, बुखार, टाइफाइड, डायरिया दांत की स्टील वायरिंग ऑपरेशन दांत उखाड़ना दात लगाना मसाला भरना सफाई करना दांतों का सभी प्रकार का इलाज बिना डिग्री एक्सपीरियंस के एनीथीसिया इंजेक्शन, ड्रिप और एंटीबायोटिक तक दिए जा रहे हैं। एक छोटी सी गलती मरीजों को कैंसर जैसी ला इलाज गंभीर रूप से बीमार बना देते हैं कई झोलाछाप तो खुद को डॉक्टर बताकर बोर्ड लगा रखे हैं और ग्रामीण मरीजों को गुमराह कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकारी अस्पताल में डॉक्टरों की उपलब्धता के बाद भी गरीब और अशिक्षित मरीज जल्दी राहत के लालच में इनके चक्कर में फंस जाते हैं। गलत दवा और ओवरडोज दे कर के धीरे-धीरे गरीबों को लाखों का चपत लगा देते हैं कई बार मरीजों की हालत बिगड़ चुकी है, लेकिन शिकायत के अभाव में कार्रवाई नहीं होती। स्वास्थ्य विभाग के नियमों के अनुसार बिना पंजीयन प्रैक्टिस करना अपराध है। इसके बावजूद पाली में न तो जांच होती है, न ही इन क्लीनिकों पर ताला लगता है। नगर के जागरूक नागरिकों ने आरोप लगाया है कि विभागीय मिलीभगत के कारण यह अवैध कारोबार फल-फूल रहा है। सभी सुविधाओं के बाद भी पाली में झोलाछाप डॉक्टरों का जाल, नगर पालिका के सामने ही चल रहा अवैध इलाज संपूर्ण उमरिया जिले में शासन द्वारा स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाने के लाख दावों के बावजूद पाली नगर एवं इस पास के ग्रामीण क्षेत्रों में झोलाछाप डॉक्टर कुकुरमुत्ते की तरह पनप गए हैं। हैरानी की बात यह है कि करेली के में मार्केट में तो घुलघुली के मेन रोडबाजार में तो पाली में नगर पालिका कार्यालय के सामने ही मुख्य मार्ग पर कथित बंगाली डॉक्टरों की भरमार है, जो बिना डिग्री और पंजीयन के धड़ल्ले से इलाज कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार शहर में दर्जनों अवैध क्लीनिक संचालित हो रहे हैं। इनमें न तो एमबीबीएस की डिग्री है, न ही मध्य प्रदेश चिकित्सा परिषद में पंजीयन। फिर भी सर्दी-खांसी, बुखार, टाइफाइड, डायरिया दांत की स्टील वायरिंग ऑपरेशन दांत उखाड़ना दात लगाना मसाला भरना सफाई करना दांतों का सभी प्रकार का इलाज बिना डिग्री एक्सपीरियंस के एनीथीसिया इंजेक्शन, ड्रिप और एंटीबायोटिक तक दिए जा रहे हैं। एक छोटी सी गलती मरीजों को कैंसर जैसी ला इलाज गंभीर रूप से बीमार बना देते हैं कई झोलाछाप तो खुद को डॉक्टर बताकर बोर्ड लगा रखे हैं और ग्रामीण मरीजों को गुमराह कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकारी अस्पताल में डॉक्टरों की उपलब्धता के बाद भी गरीब और अशिक्षित मरीज जल्दी राहत के लालच में इनके चक्कर में फंस जाते हैं। गलत दवा और ओवरडोज दे कर के धीरे-धीरे गरीबों को लाखों का चपत लगा देते हैं कई बार मरीजों की हालत बिगड़ चुकी है, लेकिन शिकायत के अभाव में कार्रवाई नहीं होती। स्वास्थ्य विभाग के नियमों के अनुसार बिना पंजीयन प्रैक्टिस करना अपराध है। इसके बावजूद पाली में न तो जांच होती है, न ही इन क्लीनिकों पर ताला लगता है। नगर के जागरूक नागरिकों ने आरोप लगाया है कि विभागीय मिलीभगत के कारण यह अवैध कारोबार फल-फूल रहा है। मांग उठ रही है कि संभागीय कमिशनर जिला कलेक्टर एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी तत्काल टीम गठित कर पाली नगर में सघन जांच अभियान चलाएं, बिना लाईसेंस के मेंडिकल स्टोर व अवैध क्लीनिक सील करें और दोषियों पर एफआईआर दर्ज करें। यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो किसी बड़ी जनहानि से इंकार नहीं किया जा सकता। और इनके हौसले और भी बड़ते जाएगा।और जनता की जान और धन यूं ही जाती रहेगी
    1
    सभी सुविधाओं के बाद भी पाली में झोलाछाप डॉक्टरों का जाल, नगर पालिका के सामने ही चल रहा अवैध इलाज

संपूर्ण उमरिया जिले में शासन द्वारा स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाने के लाख दावों के बावजूद पाली नगर एवं इस पास के ग्रामीण क्षेत्रों में झोलाछाप डॉक्टर कुकुरमुत्ते की तरह पनप गए हैं। हैरानी की बात यह है कि करेली के में मार्केट में तो घुलघुली के मेन रोडबाजार में तो पाली में नगर पालिका कार्यालय के सामने ही मुख्य मार्ग पर कथित बंगाली डॉक्टरों की भरमार है, जो बिना डिग्री और पंजीयन के धड़ल्ले से इलाज कर रहे हैं।

सूत्रों के अनुसार शहर में दर्जनों अवैध क्लीनिक संचालित हो रहे हैं। इनमें न तो एमबीबीएस की डिग्री है, न ही मध्य प्रदेश चिकित्सा परिषद में पंजीयन। फिर भी सर्दी-खांसी, बुखार,  टाइफाइड, डायरिया दांत की स्टील वायरिंग ऑपरेशन दांत उखाड़ना दात लगाना मसाला भरना सफाई करना दांतों का सभी प्रकार का इलाज बिना डिग्री एक्सपीरियंस के एनीथीसिया इंजेक्शन, ड्रिप और एंटीबायोटिक तक दिए जा रहे हैं। एक छोटी सी गलती मरीजों को कैंसर जैसी ला इलाज गंभीर रूप से बीमार बना देते हैं कई झोलाछाप तो खुद को डॉक्टर बताकर बोर्ड लगा रखे हैं और ग्रामीण मरीजों को गुमराह कर रहे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकारी अस्पताल में डॉक्टरों की उपलब्धता के बाद भी गरीब और अशिक्षित मरीज जल्दी राहत के लालच में इनके चक्कर में फंस जाते हैं।  गलत दवा और ओवरडोज दे कर के  धीरे-धीरे गरीबों को लाखों का चपत लगा देते हैं कई बार मरीजों की हालत बिगड़ चुकी है, लेकिन शिकायत के अभाव में कार्रवाई नहीं होती।

स्वास्थ्य विभाग के नियमों के अनुसार बिना पंजीयन प्रैक्टिस करना अपराध है। इसके बावजूद पाली में न तो जांच होती है, न ही इन क्लीनिकों पर ताला लगता है। नगर के जागरूक नागरिकों ने आरोप लगाया है कि विभागीय मिलीभगत के कारण यह अवैध कारोबार फल-फूल रहा है।

सभी सुविधाओं के बाद भी पाली में झोलाछाप डॉक्टरों का जाल, नगर पालिका के सामने ही चल रहा अवैध इलाज
संपूर्ण उमरिया जिले में शासन द्वारा स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाने के लाख दावों के बावजूद पाली नगर एवं इस पास के ग्रामीण क्षेत्रों में झोलाछाप डॉक्टर कुकुरमुत्ते की तरह पनप गए हैं। हैरानी की बात यह है कि करेली के में मार्केट में तो घुलघुली के मेन रोडबाजार में तो पाली में नगर पालिका कार्यालय के सामने ही मुख्य मार्ग पर कथित बंगाली डॉक्टरों की भरमार है, जो बिना डिग्री और पंजीयन के धड़ल्ले से इलाज कर रहे हैं।
सूत्रों के अनुसार शहर में दर्जनों अवैध क्लीनिक संचालित हो रहे हैं। इनमें न तो एमबीबीएस की डिग्री है, न ही मध्य प्रदेश चिकित्सा परिषद में पंजीयन। फिर भी सर्दी-खांसी, बुखार,  टाइफाइड, डायरिया दांत की स्टील वायरिंग ऑपरेशन दांत उखाड़ना दात लगाना मसाला भरना सफाई करना दांतों का सभी प्रकार का इलाज बिना डिग्री एक्सपीरियंस के एनीथीसिया इंजेक्शन, ड्रिप और एंटीबायोटिक तक दिए जा रहे हैं। एक छोटी सी गलती मरीजों को कैंसर जैसी ला इलाज गंभीर रूप से बीमार बना देते हैं कई झोलाछाप तो खुद को डॉक्टर बताकर बोर्ड लगा रखे हैं और ग्रामीण मरीजों को गुमराह कर रहे हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकारी अस्पताल में डॉक्टरों की उपलब्धता के बाद भी गरीब और अशिक्षित मरीज जल्दी राहत के लालच में इनके चक्कर में फंस जाते हैं।  गलत दवा और ओवरडोज दे कर के  धीरे-धीरे गरीबों को लाखों का चपत लगा देते हैं कई बार मरीजों की हालत बिगड़ चुकी है, लेकिन शिकायत के अभाव में कार्रवाई नहीं होती।
स्वास्थ्य विभाग के नियमों के अनुसार बिना पंजीयन प्रैक्टिस करना अपराध है। इसके बावजूद पाली में न तो जांच होती है, न ही इन क्लीनिकों पर ताला लगता है। नगर के जागरूक नागरिकों ने आरोप लगाया है कि विभागीय मिलीभगत के कारण यह अवैध कारोबार फल-फूल रहा है।
मांग उठ रही है कि संभागीय कमिशनर जिला कलेक्टर एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी तत्काल टीम गठित कर पाली नगर में सघन जांच अभियान चलाएं, बिना लाईसेंस के मेंडिकल स्टोर व अवैध क्लीनिक सील करें और दोषियों पर एफआईआर दर्ज करें। यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो किसी बड़ी जनहानि से इंकार नहीं किया जा सकता। और इनके हौसले और भी बड़ते जाएगा।और  जनता की जान और धन यूं ही जाती रहेगी
    user_Om Agrawal
    Om Agrawal
    पाली, उमरिया, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.