हनुमान जन्मोत्सव पर देर रात तक हुए कई आयोजन सुंदरकांड पाठ का हुआ आयोजन भितरवार। कलयुग के रक्षक, पवन की गति से चलने वाले पवनसुत हनुमान जी के जन्मोत्सव के अवसर पर गुरुवार को सुबह से लेकर देर रात तक जगह-जगह कई आयोजन हुए जिनमें लोगों ने बढ़ - चढ़कर भाग लिया। जिसके चलते सुबह से लेकर देर रात तक समूचे क्षेत्र का माहौल भगवान श्री राम और हनुमान जी महाराज की अनंत भक्ति में डूबा हुआ दिखाई दिया। इसी क्रम में देर रात्रि को नगर के वार्ड क्रमांक 11 में पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष कमलेश खटीक, राहुल खटीक, भाजपा मंडल महामंत्री एडवोकेट गणेश खटीक इत्यादि परिवार जनों के द्वारा बालाजी के लाडले परिवार के द्वारा संगीत मय सुंदरकांड पाठ और भजन संध्या का आयोजन कराया गया जिसमें भुनेश्वर धाम के महंत महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 अनिरुद्ध वन महाराज मुख्य रूप से उपस्थित थे, तो वहीं आयोजन में नगर के कई प्रबुद्ध जन और गणमान्य नागरिक भी शामिल हुए। वीर बजरंगबली के जन्मोत्सव पर आयोजित किए गए संगीत मय सुंदरकांड पाठ और भजन संध्या कार्यक्रम में पहुंचे महामंडलेश्वर अनिरुद्ध वन महाराज ने कहा कि रामचरित्र मानस में वर्णित सुंदरकांड पाठ व्यक्ति के मनोबल को ऊंचा उठाने वाला और संपूर्ण मनोरथों को पूर्ण करने वाला और अंतरात्मा में आध्यात्मिक जन चेतना जागृत करने वाला अध्याय है जिसके श्रवण करने या नियमित पाठ करने से हनुमान जी की कृपा तो मिलती ही है साथ ही प्रभु श्री राम जी की कृपा प्राप्त हो जाती है। इस दौरान श्याम के लाडले पाठ मंडली के द्वारा भक्ति युक्त वातावरण में सुंदरकांड की चौपाइयों का वाचन किया जहां उपस्थित सैकड़ो महिला पुरुष श्रद्धालु भक्त जनों ने भी पूरी श्रद्धा के साथ आयोजन में सहभागिता करते हुए महाराज श्री से आशीर्वाद लिया। साथ ही सुंदरकांड पाठ के बाद आयोजित किए गए भंडारे में प्रसादी ग्रहण की। इस दौरान भितरवार के हरसी रोड पर पचोरी परिवार के सतीश शर्मा आदि परिवार जनों के द्वारा भी आगुंतकों को प्रसादी का वितरण कराया गया इसी प्रकार नगर में कई अन्य जगह भी कई भव्य आयोजन देर रात तक आयोजित करते हुए हनुमान जी का जन्मोत्सव मनाया गया। 

- *🔸ग्वालियर में हालात बदतर,,ओलावृष्टि* *▪️ग्वालियर के मौसम की दास्तानें हालत..*1
- डबरा (ग्वालियर) मध्य प्रदेश भितरवार के बेरनी गांव के खेतों में टहलता दिखा चीता, आज सुबह जब किसान अपने खेतों पर पहुंची तो खेतों में चीता टहलते देखा किसान डर गए , खेतों में चीता देखने से किसानों में बना भय का माहौल ,1
- दतिया (मध्यप्रदेश)। जिले के इंदरगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मुरगुवा में शनिवार को एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जहां 15 वर्षीय किशोरी ने अपने ही जन्मदिन के दिन फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना दोपहर लगभग तीन बजे की बताई जा रही है। किशोरी कक्षा 10वीं की छात्रा थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, किशोरी डबरा स्थित नवग्रह मंदिर जाने की इच्छा जता रही थी। परिजनों द्वारा किसी कारणवश मना किए जाने पर वह भावनात्मक रूप से आहत हो गई। इसी बीच उसने घर में ही फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना मिलते ही इंदरगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर प्रकरण की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में मामला पारिवारिक असहमति से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और परिस्थितिजन्य साक्ष्य एकत्रित किए जा रहे हैं।2
- मोबाइल नहीं मिला तो लड़की ने कर दिया टोल प्लाजा पर उत्पाद वीडियो सोशल मीडिया में वायरल मामला लुहारी टोल प्लाजा सकरार झांसी1
- खबर शिवपुरी जिले के करैरा से महिला एवं बाल विकाश मे गंभीर समस्या पर क्या कुछ माग रखी केन्द्रीय सरकार एवं राज्य सरकार से क्षेत्रीय महिलायो कि समस्या क्या है ।1
- भांडेर थाना क्षेत्र के हनुमन्तपुरा मोहल्ले से एक युवक की अज्ञात चोरों के द्वारा बाइक चोरी कर ली गई। जिसको लेकर पीड़ित युवक ने शनिवार शाम 05 बजे भांडेर थाने पहुंचकर रिपोर्ट की है। जानकारी के अनुसार अकबरपुर मोहल्ला निवासी पीड़ित युवक देवेंद्र अहिरवार जोकि हनुमंतपुरम मोहल्ला में कारीगरी का काम कर रहे था। उनकी बाइक बाहर खड़ी हुई थी तभी अज्ञात चोरों ने उनकी हीरो होंडा कंपनी की बाइक को चोरी कर लिया वहीं पीड़ित युवक की रिपोर्ट पर भांडेर पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।1
- ग्वालियर में मौसम बदला काली घटाएं छाई ग्वालियर में हुई ओलो की बारिश1
- डबरा (ग्वालियर )मध्य प्रदेश युवक ने जहर खाकर की अपनी जीवन लीला समाप्त , डबरा शहर के झांसी रोड पर कबाड़े का काम करने वाले युवक नवल जाटव जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। परिजन शव को लेकर सिटी थाना पहुंचे और आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए और कठोर कार्रवाई की मांग करने लगे । मृतक के पुत्र का आरोप है कि मेरे पिता पवन जाटव नाम के युवक के साथ पार्टनर्स में कबाड़े का काम करते थे , मेरे पिता के नाम पर पवन ने 9 लाख रुपए का काम के नाम पर लोन निकलवाया , और पवन ने सारे पैसे रख लिए इनमें से डेढ़ लाख रुपए लोन निकलवाने वाले एजेंट श्याम तिवारी ने ले लिए । जब मेरे पिता ने पवन से पैसे मांगे तो उन्होंने मना कर दिया और धमकी देने लगे , जिससे मेरे पिताजी ने जहर खा लिया और उनकी मौत हो गई। फिलहाल सिटी पुलिस मामले की जांच में जुट चुकी है और पवन जाटव से पूछताछ कर रही है।3
- Post by SK NEWS 911