logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मोबाइल नहीं मिला तो लड़की ने कर दिया टोल प्लाजा पर उत्पाद मोबाइल नहीं मिला तो लड़की ने कर दिया टोल प्लाजा पर उत्पाद वीडियो सोशल मीडिया में वायरल मामला लुहारी टोल प्लाजा सकरार झांसी

9 hrs ago
user_MBKS डिजिटल न्यूज़
MBKS डिजिटल न्यूज़
Newspaper publisher दतिया नगर, दतिया, मध्य प्रदेश•
9 hrs ago

मोबाइल नहीं मिला तो लड़की ने कर दिया टोल प्लाजा पर उत्पाद मोबाइल नहीं मिला तो लड़की ने कर दिया टोल प्लाजा पर उत्पाद वीडियो सोशल मीडिया में वायरल मामला लुहारी टोल प्लाजा सकरार झांसी

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • दतिया। ग्वालियर-झांसी हाईवे पर शनिवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना असनई चौराहे के पास शाम करीब 5 बजे की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, झांसी की ओर से ग्वालियर जा रही एक तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित हो गई। चालक का संतुलन बिगड़ने से कार डिवाइडर पार करते हुए रॉन्ग साइड में चली गई, जहां सामने से आ रहे वाहन से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में कार सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही डायल 112 और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और युवक को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। उसकी उम्र करीब 28 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त कार का नंबर DL 9C AC 0603 है, जो राजकुमार सोनी के नाम पर दर्ज है। हादसे में शामिल दूसरा वाहन क्रेन (क्रमांक MP 07 GA 9144) का चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और फरार चालक की तलाश की जा रही है।
    2
    दतिया। ग्वालियर-झांसी हाईवे पर शनिवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना असनई चौराहे के पास शाम करीब 5 बजे की बताई जा रही है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, झांसी की ओर से ग्वालियर जा रही एक तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित हो गई। चालक का संतुलन बिगड़ने से कार डिवाइडर पार करते हुए रॉन्ग साइड में चली गई, जहां सामने से आ रहे वाहन से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।
हादसे में कार सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही डायल 112 और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और युवक को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। उसकी उम्र करीब 28 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त कार का नंबर DL 9C AC 0603 है, जो राजकुमार सोनी के नाम पर दर्ज है।
हादसे में शामिल दूसरा वाहन क्रेन (क्रमांक MP 07 GA 9144) का चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और फरार चालक की तलाश की जा रही है।
    user_P Goyal
    P Goyal
    दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • मोबाइल नहीं मिला तो लड़की ने कर दिया टोल प्लाजा पर उत्पाद वीडियो सोशल मीडिया में वायरल मामला लुहारी टोल प्लाजा सकरार झांसी
    1
    मोबाइल नहीं मिला तो लड़की ने कर दिया टोल प्लाजा पर उत्पाद
वीडियो सोशल मीडिया में वायरल मामला लुहारी टोल प्लाजा सकरार झांसी
    user_MBKS डिजिटल न्यूज़
    MBKS डिजिटल न्यूज़
    Newspaper publisher दतिया नगर, दतिया, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • Post by Abhishek Jain
    1
    Post by Abhishek Jain
    user_Abhishek Jain
    Abhishek Jain
    झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    34 min ago
  • Post by Bablu Ramaiya
    1
    Post by Bablu Ramaiya
    user_Bablu Ramaiya
    Bablu Ramaiya
    Photographer झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • झाँसी। जनपद के मोंठ थाना क्षेत्र मेँ परगहना बंबा के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में कार सवार युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, लुधियाई निवासी ध्रुव चतुर्वेदी (27) पुत्र स्व. जयपाल अपनी कार से मोंठ की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उसकी कार आगे चल रही गेहूं से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से जा टकराई। टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि कार सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेंस से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोंठ ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए झांसी के मेडिकल कॉलेज भेज दिया। हादसे की खबर मिलते ही मोंठ एसडीएम अवनीश तिवारी भी सीएचसी पहुंचे और परिजनों से घटना की जानकारी लेकर उन्हें सांत्वना दी। प्रत्यक्षदर्शी भूरे यादव निवासी सेमरी ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क पर आगे चल रही थी, तभी पीछे से आ रही कार ने उसमें जोरदार टक्कर मार दी। बताया गया कि मृतक के पिता की दो वर्ष पहले बीमारी के चलते मृत्यु हो चुकी है। परिवार में दो भाई हैं, जिनमें छोटा भाई पढ़ाई कर रहा है। युवक की असमय मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। बाईट : भूरे यादव / प्रत्यक्षदर्शी
    2
    झाँसी। जनपद के मोंठ थाना क्षेत्र मेँ परगहना बंबा के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में कार सवार युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, लुधियाई निवासी ध्रुव चतुर्वेदी (27) पुत्र स्व. जयपाल अपनी कार से मोंठ की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उसकी कार आगे चल रही गेहूं से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से जा टकराई। टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि कार सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेंस से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोंठ ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए झांसी के मेडिकल कॉलेज भेज दिया। हादसे की खबर मिलते ही मोंठ एसडीएम अवनीश तिवारी भी सीएचसी पहुंचे और परिजनों से घटना की जानकारी लेकर उन्हें सांत्वना दी। प्रत्यक्षदर्शी भूरे यादव निवासी सेमरी ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क पर आगे चल रही थी, तभी पीछे से आ रही कार ने उसमें जोरदार टक्कर मार दी। बताया गया कि मृतक के पिता की दो वर्ष पहले बीमारी के चलते मृत्यु हो चुकी है। परिवार में दो भाई हैं, जिनमें छोटा भाई पढ़ाई कर रहा है। युवक की असमय मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।
बाईट :  भूरे यादव / प्रत्यक्षदर्शी
    user_तारिक़ इक़बाल 'शीबू'
    तारिक़ इक़बाल 'शीबू'
    Local News Reporter झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • थाना लहचूरा क्षेत्र में अज्ञात महिला का शव बरामद। सक्षम अधिकारीगण व फॉरेंसिक टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण। पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्यवाही पूर्ण कर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया। संपूर्ण प्रकरण के संबंध में SPRA झाँसी की बाइट
    1
    थाना लहचूरा क्षेत्र में अज्ञात महिला का शव बरामद।
सक्षम अधिकारीगण व फॉरेंसिक टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण।
पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्यवाही पूर्ण कर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया।
संपूर्ण प्रकरण के संबंध में SPRA झाँसी की बाइट
    user_Amir Sohail
    Amir Sohail
    झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • भांडेर थाना क्षेत्र के हनुमन्तपुरा मोहल्ले में अज्ञात चोरों द्वारा एक युवक की बाइक चोरी करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद चोरी का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक बाइक ले जाते हुए दिखाई दे रहा है। जानकारी के अनुसार, अकबरपुर मोहल्ला निवासी पीड़ित देवेंद्र अहिरवार की बाइक हनुमन्तपुरा क्षेत्र से चोरी हुई थी। घटना के बाद पीड़ित ने थाना भांडेर में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ
    1
    भांडेर थाना क्षेत्र के हनुमन्तपुरा मोहल्ले में अज्ञात चोरों द्वारा एक युवक की बाइक चोरी करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद चोरी का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक बाइक ले जाते हुए दिखाई दे रहा है।
जानकारी के अनुसार, अकबरपुर मोहल्ला निवासी पीड़ित देवेंद्र अहिरवार की बाइक हनुमन्तपुरा क्षेत्र से चोरी हुई थी। घटना के बाद पीड़ित ने थाना भांडेर में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ
    user_Shahid Qureshi
    Shahid Qureshi
    दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • दतिया (मध्यप्रदेश)। जिले के इंदरगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मुरगुवा में शनिवार को एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जहां 15 वर्षीय किशोरी ने अपने ही जन्मदिन के दिन फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना दोपहर लगभग तीन बजे की बताई जा रही है। किशोरी कक्षा 10वीं की छात्रा थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, किशोरी डबरा स्थित नवग्रह मंदिर जाने की इच्छा जता रही थी। परिजनों द्वारा किसी कारणवश मना किए जाने पर वह भावनात्मक रूप से आहत हो गई। इसी बीच उसने घर में ही फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना मिलते ही इंदरगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर प्रकरण की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में मामला पारिवारिक असहमति से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और परिस्थितिजन्य साक्ष्य एकत्रित किए जा रहे हैं।
    2
    दतिया (मध्यप्रदेश)। जिले के इंदरगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मुरगुवा में शनिवार को एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जहां 15 वर्षीय किशोरी ने अपने ही जन्मदिन के दिन फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना दोपहर लगभग तीन बजे की बताई जा रही है। किशोरी कक्षा 10वीं की छात्रा थी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, किशोरी डबरा स्थित नवग्रह मंदिर जाने की इच्छा जता रही थी। परिजनों द्वारा किसी कारणवश मना किए जाने पर वह भावनात्मक रूप से आहत हो गई। इसी बीच उसने घर में ही फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
घटना की सूचना मिलते ही इंदरगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर प्रकरण की जांच शुरू कर दी है।
प्रारंभिक जांच में मामला पारिवारिक असहमति से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और परिस्थितिजन्य साक्ष्य एकत्रित किए जा रहे हैं।
    user_P Goyal
    P Goyal
    दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • झांसी। मऊरानीपुर के लहचूरा थाना क्षेत्र के अन्तर्गत बम्होरी गांव निवासी रघुवीर शरण नायक के खेत के पास लगें टांसफार्मर में अचानक आग लगने से खेत में खड़ी फसल जल कर खाक हो गई। देखते ही देखते आग ने विकाल रूप ले लिया ग्रामीणों के मुताबिक, खेत के पास लगे विद्युत ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी के कारण आग लगी। आग की लपटें उठती देख गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने की कोशिश की। कड़ी मेहनत के बाद आग पर किसी तरह काबू पाया जा सका। घटना की जानकारी मिलते ही थाना अध्यक्ष लहचूरा निरीक्षक सरिता मिश्रा भी मौके पर पहुंचीं और हालात का जायजा लिया।
    2
    झांसी। मऊरानीपुर के लहचूरा थाना क्षेत्र के अन्तर्गत बम्होरी गांव निवासी रघुवीर शरण नायक के खेत के पास लगें टांसफार्मर में अचानक आग लगने से खेत में खड़ी फसल जल कर खाक हो गई। देखते ही देखते आग ने विकाल रूप ले लिया ग्रामीणों के मुताबिक, खेत के पास लगे विद्युत ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी के कारण आग लगी। आग की लपटें उठती देख गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने की कोशिश की। कड़ी मेहनत के बाद आग पर किसी तरह काबू पाया जा सका। घटना की जानकारी मिलते ही थाना अध्यक्ष लहचूरा निरीक्षक सरिता मिश्रा भी मौके पर पहुंचीं और हालात का जायजा लिया।
    user_तारिक़ इक़बाल 'शीबू'
    तारिक़ इक़बाल 'शीबू'
    Local News Reporter झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.