logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हीट वेव से बचाव हेतु जनपद चम्पावत में नोडल अधिकारियों की नियुक्ति। चम्पावत 19 अप्रैल 2026, सूवि। उत्तराखंड शासन, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग, देहरादून के निर्देशों के क्रम में जनपद चम्पावत में संभावित हीट वेव (लू) के प्रभाव को दृष्टिगत रखते हुए प्रशासन द्वारा आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। अप्रैल से जून माह के मध्य विशेषकर मैदानी क्षेत्रों में उच्च तापमान के कारण जनस्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन पूर्ण सतर्कता बरत रहा है। जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के निर्देशन में जनपद के विभिन्न नगर निकायों में हीट वेव से होने वाली संभावित क्षति को न्यूनतम करने तथा आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। इनमें नगर पालिका चम्पावत में श्री भरत त्रिपाठी, नगर पालिका लोहाघाट में श्री सौरभ नेगी, नगर पालिका टनकपुर में श्री ऋषभ उनियाल, नगर पंचायत बनबसा में श्री दीपक बुदलाकोटी तथा नगर पंचायत पाटी में श्री कमल सिंह मेहता को नोडल अधिकारी के रूप में नामित किया गया है। उक्त नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में हीट वेव से बचाव एवं रोकथाम हेतु आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। इसके अंतर्गत सार्वजनिक स्थलों पर शुद्ध पेयजल की समुचित व्यवस्था, छायादार स्थानों की उपलब्धता तथा आमजन को लू से बचाव संबंधी सावधानियों के प्रति जागरूक करना शामिल है। साथ ही, आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का व्यापक प्रचार-प्रसार भी सुनिश्चित किया जाएगा, जिससे जनहानि एवं स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को न्यूनतम किया जा सके। जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि अत्यधिक गर्मी के दौरान अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें, पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करें तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए सुरक्षित रहें।

1 day ago
user_Champawat news
Champawat news
Local News Reporter चंपावत, चंपावत, उत्तराखंड•
1 day ago

हीट वेव से बचाव हेतु जनपद चम्पावत में नोडल अधिकारियों की नियुक्ति। चम्पावत 19 अप्रैल 2026, सूवि। उत्तराखंड शासन, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग, देहरादून के निर्देशों के क्रम में जनपद चम्पावत में संभावित हीट वेव (लू) के प्रभाव को दृष्टिगत रखते हुए प्रशासन द्वारा आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। अप्रैल से जून माह के मध्य विशेषकर मैदानी क्षेत्रों में उच्च तापमान के कारण जनस्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन पूर्ण सतर्कता बरत रहा है। जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के निर्देशन में जनपद के विभिन्न नगर निकायों में हीट वेव से होने वाली संभावित क्षति को न्यूनतम करने तथा आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। इनमें नगर पालिका चम्पावत में श्री भरत त्रिपाठी, नगर पालिका लोहाघाट में श्री सौरभ नेगी, नगर पालिका टनकपुर में श्री ऋषभ उनियाल, नगर पंचायत बनबसा में श्री दीपक बुदलाकोटी तथा नगर पंचायत पाटी में श्री कमल सिंह मेहता को नोडल अधिकारी के रूप में नामित किया गया है। उक्त नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में हीट वेव से बचाव एवं रोकथाम हेतु आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। इसके अंतर्गत सार्वजनिक स्थलों पर शुद्ध पेयजल की समुचित व्यवस्था, छायादार स्थानों की उपलब्धता तथा आमजन को लू से बचाव संबंधी सावधानियों के प्रति जागरूक करना शामिल है। साथ ही, आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का व्यापक प्रचार-प्रसार भी सुनिश्चित किया जाएगा, जिससे जनहानि एवं स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को न्यूनतम किया जा सके। जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि अत्यधिक गर्मी के दौरान अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें, पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करें तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए सुरक्षित रहें।

More news from उत्तराखंड and nearby areas
  • उत्तराखंड:विदेश में नौकरी का झांसा देकर एक करोड़ रुपये ठगे
    1
    उत्तराखंड:विदेश में नौकरी का झांसा देकर एक करोड़ रुपये ठगे
    user_The Public Matter
    The Public Matter
    पत्रकार चंपावत, चंपावत, उत्तराखंड•
    1 hr ago
  • पीएम मोदी
    1
    पीएम मोदी
    user_Laxman bisht
    Laxman bisht
    Local News Reporter लोहाघाट, चंपावत, उत्तराखंड•
    23 hrs ago
  • ‎बेरीनाग। मानदेय वेतन में वृद्धि, राज्य कर्मचारी का दर्जा, पेंशन और बायोमेट्रिक उपस्थिति का विरोध जैसी प्रमुख मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना प्रर्दशन सोमवार को भी जारी रहा।  कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि हमारी मांगों को समय रहते पूरा नहीं किया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा। अध्यक्षता करते हुए ब्लाक संगठन अध्यक्ष आशा ततराडी ने कहा कि  आंगनबाड़ी कार्यकर्ता   वर्षों से उपेक्षा, शोषण और अनदेखी की शिकार  है। जब तक हमारी मांगों को पूरा नहीं किया जाता आंदोलन जारी रहेगा । ‎    प्रदर्शन करने वालों में ब्लाक अध्यक्ष आशा ततराडी,  कृष्ण भंडारी, आशा ततराडी,  पूर्णिमा उपाध्याय, हेमा डसीला,माया बोरा, सुनीता टम्टा, सीता देवी , बबीता आर्या, जानकी देवी, दीपा देवी सीता घानिक  सहित कई लोग सामिल रहे। ‎
    2
    ‎बेरीनाग। मानदेय वेतन में वृद्धि, राज्य कर्मचारी का दर्जा, पेंशन और बायोमेट्रिक उपस्थिति का विरोध जैसी प्रमुख मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना प्रर्दशन सोमवार को भी जारी रहा।    कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि हमारी मांगों को समय रहते पूरा नहीं किया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा। अध्यक्षता करते हुए ब्लाक संगठन अध्यक्ष आशा ततराडी ने कहा कि  आंगनबाड़ी कार्यकर्ता   वर्षों से उपेक्षा, शोषण और अनदेखी की शिकार  है। जब तक हमारी मांगों को पूरा नहीं किया जाता आंदोलन जारी रहेगा । 
‎    प्रदर्शन करने वालों में ब्लाक अध्यक्ष आशा ततराडी,  कृष्ण भंडारी, आशा ततराडी,  पूर्णिमा उपाध्याय, हेमा डसीला,माया बोरा, सुनीता टम्टा, सीता देवी , बबीता आर्या, जानकी देवी, दीपा देवी सीता घानिक  सहित कई लोग सामिल रहे। 
‎
    user_Govind Chawla
    Govind Chawla
    बेरीनाग, पिथौरागढ़, उत्तराखंड•
    1 hr ago
  • विडियो देखें-नागपुर (महाराष्ट्र) नागपुर के हुड़केश्वर इलाके में स्थित SK बार (मानेवाड़ा चौक) की यह घटना वाकई विचलित करने वाली है। 16 अप्रैल 2026 की देर रात हुई इस हिंसा में न केवल कानून-व्यवस्था पर सवाल उठे हैं, बल्कि यह समाज में बढ़ती असहनशीलता का भी उदाहरण है। बार मैनेजर तुषार वानखेड़े (38) ने रात करीब 12 बजे क्लोजिंग टाइम होने के कारण शराब परोसने से मना किया था। इससे नाराज होकर लगभग 10-12 युवकों ने बार में तोड़फोड़ की, करीब 20 शराब की बोतलें फोड़ीं और कांच की बोतलों से मैनेजर के सिर पर हमला किया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। हुड़केश्वर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस जानलेवा हमले में शामिल 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है, जिसमें हत्या का प्रयास (Attempt to Murder) जैसी गंभीर धाराएं भी शामिल हैं। ऐसे मामलों में प्रशासन को कड़े कदम उठाने की जरूरत है ताकि "ना" कहने वाले कर्मचारी सुरक्षित महसूस कर सकें
    1
    विडियो देखें-नागपुर (महाराष्ट्र)
नागपुर के हुड़केश्वर इलाके में स्थित SK बार (मानेवाड़ा चौक) की यह घटना वाकई विचलित करने वाली है। 16 अप्रैल 2026 की देर रात हुई इस हिंसा में न केवल कानून-व्यवस्था पर सवाल उठे हैं, बल्कि यह समाज में बढ़ती असहनशीलता का भी उदाहरण है।
बार मैनेजर तुषार वानखेड़े (38) ने रात करीब 12 बजे क्लोजिंग टाइम होने के कारण शराब परोसने से मना किया था। इससे नाराज होकर लगभग 10-12 युवकों ने बार में तोड़फोड़ की, करीब 20 शराब की बोतलें फोड़ीं और कांच की बोतलों से मैनेजर के सिर पर हमला किया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं।
हुड़केश्वर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस जानलेवा हमले में शामिल 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 
आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है, जिसमें हत्या का प्रयास (Attempt to Murder) जैसी गंभीर धाराएं भी शामिल हैं।
ऐसे मामलों में प्रशासन को कड़े कदम उठाने की जरूरत है ताकि "ना" कहने वाले कर्मचारी सुरक्षित महसूस कर सकें
    user_नवीन चन्द्र आर्य
    नवीन चन्द्र आर्य
    कोसिया कुटौली, नैनीताल, उत्तराखंड•
    40 min ago
  • नैनीताल के समीपवर्ती गेठिया के जंगल रविवार को धधकने शुरू हो गए। आग पर देर रात तक काबू नहीं पाया जा सका था।
    4
    नैनीताल के समीपवर्ती गेठिया के जंगल रविवार को धधकने शुरू हो गए। आग पर देर रात तक काबू नहीं पाया जा सका था।
    user_NTL
    NTL
    Nainital, Uttarakhand•
    18 hrs ago
  • दिनांक *18/04/2026* को वादी मेजर अजय पाठक पुत्र पूरन चन्द्र पाठक निवासी म0न0-1087/L, वार्ड नं0-6, गीतांजली गली, शीशमहल काठगोदाम द्वारा वॉकवे मॉल के पास एक व्यक्ति को सेना की वर्दी पहने हुए संदिग्ध अवस्था में देखा गया। उक्त व्यक्ति स्वयं को आर्मी में “मेजर” बताते हुए अपना नाम मेजर अमन बता रहा था। मेजर अजय पाठक को उक्त व्यक्ति की वर्दी धारण करने की शैली एवं गतिविधियाँ संदिग्ध प्रतीत होने पर उन्होंने तत्काल क्षेत्र में मौजूद *पीसी-4 पुलिस टीम को सूचना* दी। सूचना प्राप्त होते ही पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर उक्त व्यक्ति से पूछताछ की गई, किन्तु वह अपने संबंध में कोई ठोस एवं सत्य जानकारी उपलब्ध नहीं करा सका। *पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही:-* *डॉ० मंजूनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल* उक्त सूचना प्राप्त होने पर उक्त व्यक्ति के विरुद्ध तत्काल आवश्यक कार्यवाही किए जाने हेतु निर्देश दिए गए। उक्त निर्देशों के क्रम में *श्री मनोज कुमार कत्याल, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी* के मार्गदर्शन एवं *श्री अमित कुमार सैनी, क्षेत्राधिकारी* हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में संदिग्ध व्यक्ति को पूछताछ हेतु थाना काठगोदाम लाया गया। प्रथम दृष्टया *सेना की वर्दी का दुरुपयोग एवं संदिग्ध गतिविधियों* को दृष्टिगत रखते हुए, वादी मेजर अजय पाठक द्वारा दी गई लिखित तहरीर के आधार पर *श्री विमल मिश्रा, थानाध्यक्ष काठगोदाम* के द्वारा थाना काठगोदाम में *FIR NO-54/26 धारा 168 BNS* के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कराया गया। *पूछताछ का विवरण:-* पूछताछ के दौरान उक्त व्यक्ति ने अपना नाम अमन उर्फ अमन रोमसन पुत्र क्रिस्टोफर मसीह निवासी नौषर नसर, खटीमा, जनपद ऊधमसिंहनगर, उम्र 24 वर्ष बताया। वर्तमान में वह *सुचेतना समाज सेवा केन्द्र, निर्मला कान्वेंट स्कूल के पास, थाना काठगोदाम* क्षेत्र में कार्यरत है। पूछताछ में यह भी प्रकाश में आया कि उसे सेना के प्रति अत्यधिक आकर्षण है तथा सेना में भर्ती होने की तीव्र इच्छा थी, किन्तु भर्ती में असफल होने के कारण उसने सेना की वर्दी धारण की। प्रकरण में अग्रिम आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। उक्त व्यक्ति से आर्मी *इंटेलिजेंस यूनिट एवं सी0एम0पी0* द्वारा भी पूछताछ की जा रही है। *पुलिस टीम:-* उ0नि0 केदार सिंह राणा का0 चालक दीपक कुंवर
    1
    दिनांक *18/04/2026* को वादी मेजर अजय पाठक पुत्र पूरन चन्द्र पाठक निवासी म0न0-1087/L, वार्ड नं0-6, गीतांजली गली, शीशमहल काठगोदाम द्वारा वॉकवे मॉल के पास एक व्यक्ति को सेना की वर्दी पहने हुए संदिग्ध अवस्था में देखा गया। उक्त व्यक्ति स्वयं को आर्मी में “मेजर” बताते हुए अपना नाम मेजर अमन बता रहा था।
मेजर अजय पाठक को उक्त व्यक्ति की वर्दी धारण करने की शैली एवं गतिविधियाँ संदिग्ध प्रतीत होने पर उन्होंने तत्काल क्षेत्र में मौजूद *पीसी-4 पुलिस टीम को सूचना* दी। सूचना प्राप्त होते ही पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर उक्त व्यक्ति से पूछताछ की गई, किन्तु वह अपने संबंध में कोई ठोस एवं सत्य जानकारी उपलब्ध नहीं करा सका।
*पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही:-*
*डॉ० मंजूनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल* उक्त सूचना प्राप्त होने पर उक्त व्यक्ति के विरुद्ध तत्काल आवश्यक कार्यवाही  किए जाने हेतु निर्देश दिए गए।
उक्त निर्देशों के क्रम में *श्री मनोज कुमार कत्याल, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी* के मार्गदर्शन एवं *श्री अमित कुमार सैनी, क्षेत्राधिकारी* हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में संदिग्ध व्यक्ति को पूछताछ हेतु थाना काठगोदाम लाया गया।
प्रथम दृष्टया *सेना की वर्दी का दुरुपयोग एवं संदिग्ध गतिविधियों* को दृष्टिगत रखते हुए, वादी मेजर अजय पाठक द्वारा दी गई लिखित तहरीर के आधार पर *श्री विमल मिश्रा, थानाध्यक्ष काठगोदाम* के द्वारा थाना काठगोदाम में  *FIR NO-54/26 धारा 168 BNS* के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कराया गया।
*पूछताछ का विवरण:-*
पूछताछ के दौरान उक्त व्यक्ति ने अपना नाम अमन उर्फ अमन रोमसन पुत्र क्रिस्टोफर मसीह निवासी नौषर नसर, खटीमा, जनपद ऊधमसिंहनगर, उम्र 24 वर्ष बताया।
वर्तमान में वह *सुचेतना समाज सेवा केन्द्र, निर्मला कान्वेंट स्कूल के पास, थाना काठगोदाम* क्षेत्र में कार्यरत है।
पूछताछ में यह भी प्रकाश में आया कि उसे सेना के प्रति अत्यधिक आकर्षण है तथा सेना में भर्ती होने की तीव्र इच्छा थी, किन्तु भर्ती में असफल होने के कारण उसने
सेना की वर्दी धारण की।
प्रकरण में अग्रिम आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। उक्त व्यक्ति से आर्मी *इंटेलिजेंस यूनिट एवं सी0एम0पी0* द्वारा भी पूछताछ की जा रही है।
*पुलिस टीम:-*
उ0नि0 केदार सिंह राणा
का0 चालक दीपक कुंवर
    user_Nainital news
    Nainital news
    Local News Reporter Nainital, Uttarakhand•
    23 hrs ago
  • कपकोट में दर्दनाक हादसा, बारातियों से भरी बोलेरो गुर्घटनाग्रस्त. बागेश्वर जिले के कपकोट क्षेत्र में शामा भनार के पास लाथी-माजखेत सड़क पर एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। बारातियों को लेकर जा रही बोलेरो अचानक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक 8 से 10 लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और राजस्व टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। 108 एंबुलेंस सेवा भी सक्रिय कर दी गई है। जिला अस्पताल में डॉक्टरों को अलर्ट पर रखा गया है। प्रशासन हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है।
    1
    कपकोट में दर्दनाक हादसा, बारातियों से भरी बोलेरो गुर्घटनाग्रस्त.
बागेश्वर जिले के कपकोट क्षेत्र में शामा भनार के पास लाथी-माजखेत सड़क पर एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। बारातियों को लेकर जा रही बोलेरो अचानक अनियंत्रित होकर  दुर्घटनाग्रस्त हो गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक 8 से 10 लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और राजस्व टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। 108 एंबुलेंस सेवा भी सक्रिय कर दी गई है। जिला अस्पताल में डॉक्टरों को अलर्ट पर रखा गया है। प्रशासन हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है।
    user_Jc pandey
    Jc pandey
    गरुड़, बागेश्वर, उत्तराखंड•
    1 hr ago
  • “ उत्तराखंड:चारधाम यात्रा शुरू, लेकिन गैस संकट बना बड़ा खतरा!”
    1
    “  उत्तराखंड:चारधाम यात्रा शुरू, लेकिन गैस संकट बना बड़ा खतरा!”
    user_The Public Matter
    The Public Matter
    पत्रकार चंपावत, चंपावत, उत्तराखंड•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.