Shuru
Apke Nagar Ki App…
मातवाना मुहल्ले में संजय पस्तोर के निवास पर भक्तिभाव से स्थापित हुए विघ्नहर्ता,वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शुरू हुई पूजा-अर्चना गुरसराय (झांसी)। नगर गुरसराय के मातवाना मुहल्ला स्थित संजय पस्तोर के निवास पर गणेश उत्सव के अवसर पर भगवान श्री गणेश की प्रतिमा श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ स्थापित की गई।गणपति स्थापना के अवसर पर पंडित शिवम पस्तोर ने पूर्ण विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना संपन्न कराई। इस दौरान गणपति बप्पा के जयकारों से पूरा वातावरण धर्ममय हो उठा।स्थापना के उपरांत भगवान गणेश को मोदक और मिष्ठान का भोग लगाया गया तथा महाआरती की गई। इस अवसर पर पस्तोर परिवार के सदस्यों सहित आसपास के श्रद्धालु उपस्थित रहे,जिन्होंने प्रथम पूज्य भगवान गणेश से क्षेत्र की सुख-समृद्धि और मंगल की कामना की।
Sarthak Nayak Press
मातवाना मुहल्ले में संजय पस्तोर के निवास पर भक्तिभाव से स्थापित हुए विघ्नहर्ता,वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शुरू हुई पूजा-अर्चना गुरसराय (झांसी)। नगर गुरसराय के मातवाना मुहल्ला स्थित संजय पस्तोर के निवास पर गणेश उत्सव के अवसर पर भगवान श्री गणेश की प्रतिमा श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ स्थापित की गई।गणपति स्थापना के अवसर पर पंडित शिवम पस्तोर ने पूर्ण विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना संपन्न कराई। इस दौरान गणपति बप्पा के जयकारों से पूरा वातावरण धर्ममय हो उठा।स्थापना के उपरांत भगवान गणेश को मोदक और मिष्ठान का भोग लगाया गया तथा महाआरती की गई। इस अवसर पर पस्तोर परिवार के सदस्यों सहित आसपास के श्रद्धालु उपस्थित रहे,जिन्होंने प्रथम पूज्य भगवान गणेश से क्षेत्र की सुख-समृद्धि और मंगल की कामना की।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- मातवाना मुहल्ले में संजय पस्तोर के निवास पर भक्तिभाव से स्थापित हुए विघ्नहर्ता,वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शुरू हुई पूजा-अर्चना गुरसराय (झांसी)। नगर गुरसराय के मातवाना मुहल्ला स्थित संजय पस्तोर के निवास पर गणेश उत्सव के अवसर पर भगवान श्री गणेश की प्रतिमा श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ स्थापित की गई।गणपति स्थापना के अवसर पर पंडित शिवम पस्तोर ने पूर्ण विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना संपन्न कराई। इस दौरान गणपति बप्पा के जयकारों से पूरा वातावरण धर्ममय हो उठा।स्थापना के उपरांत भगवान गणेश को मोदक और मिष्ठान का भोग लगाया गया तथा महाआरती की गई। इस अवसर पर पस्तोर परिवार के सदस्यों सहित आसपास के श्रद्धालु उपस्थित रहे,जिन्होंने प्रथम पूज्य भगवान गणेश से क्षेत्र की सुख-समृद्धि और मंगल की कामना की।3
- तमिलनाडु: तिरुनेलवेली में बिरयानी दुकान के पोस्टर पर विवाद. दुकान के पोस्टर में भगवान गणेश की मूर्ति को बिरयानी बनाते हुए दिखाया गया. पोस्टर को लेकर हिंदूवादी संगठन ने विरोध जताया. विवाद बढ़ने के बाद पुलिस ने बैनर हटाया. पुलिस के मुताबिक, मामले में एक व्यक्ति गिरफ्तार किया गया है. आरोपी की पहचान एम. जयंथ के रूप में हुई है. #TamilNadu #Tirunelveli #TirunelveliNews #GaneshChaturthi #LordGanesha तमिलनाडु: तिरुनेलवेली में बिरयानी दुकान के पोस्टर पर विवाद. दुकान के पोस्टर में भगवान गणेश की मूर्ति को बिरयानी बनाते हुए दिखाया गया. पोस्टर को लेकर हिंदूवादी संगठन ने विरोध जताया. विवाद बढ़ने के बाद पुलिस ने बैनर हटाया. पुलिस के मुताबिक, मामले में एक व्यक्ति गिरफ्तार किया गया है. आरोपी की पहचान एम. जयंथ के रूप में हुई है. #TamilNadu #Tirunelveli #TirunelveliNews #GaneshChaturthi #LordGanesha1
- मृत्यु भोज की कुप्रथा बंद करने को अहिरवार समाज ने लिया संकल्प गुरसरांय। गुरसरांय ब्लॉक के ग्राम छिरौरा बुजुर्ग में अहिरवार समाज के लोगों ने सामाजिक सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए मृत्यु भोज की कुप्रथा को बंद करने का निर्णय लिया। समाज के ग्रामीणों ने बैठक आयोजित कर सर्वसम्मति से मृत्यु भोज नहीं करने और समाज में इस परंपरा को समाप्त करने की शपथ ली। बैठक में समाज के लोगों ने कहा कि मृत्यु भोज के नाम पर परिवारों पर अनावश्यक आर्थिक बोझ पड़ता है। जरूरत के समय परिवार को सहयोग देने के बजाय ऐसी परंपराओं में बड़ी धनराशि खर्च हो जाती है। इसी को देखते हुए ग्रामीणों ने आपसी सहमति से मृत्यु भोज बंद करने का निर्णय लिया। समाज के लोगों ने संकल्प लिया कि किसी परिवार में मृत्यु होने पर मृतक के परिजनों पर मृत्यु भोज के लिए किसी प्रकार का दबाव नहीं बनाया जाएगा। साथ ही समाज के अन्य लोगों को भी इस सामाजिक कुरीति को समाप्त करने के लिए जागरूक किया जाएगा। ग्रामीणों की इस पहल की क्षेत्र में सराहना की जा रही है। गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट1
- *हमीरपुर कोतवाली पुलिस पर अभद्रता का आरोप, सभासद प्रतिनिधि बउआ ठाकुर के समर्थन में उतरे लोग, निष्पक्ष जांच की मांग* *हमीरपुर (उ.प्र.)* - हमीरपुर कोतवाली पुलिस पर सभासद प्रतिनिधि एवं जनसेवक बउआ ठाकुर के साथ अभद्र व्यवहार करने का मामला सामने आया है। इस घटना को लेकर क्षेत्र में रोष व्याप्त है। टीम बउआ ठाकुर हमीरपुर द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि पुलिस द्वारा जनप्रतिनिधि के साथ किया गया व्यवहार बेहद चिंताजनक और निंदनीय है। बयान में यह भी आरोप लगाया गया है कि एक रिक्शा चालक को किराया न देने और किराया मांगने पर उसके साथ भी दुर्व्यवहार किया गया। टीम ने कहा, "पुलिस का दायित्व आमजन की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करना है। वर्दी कानून की ताकत का प्रतीक है, लेकिन यह किसी भी व्यक्ति के सम्मान और अधिकारों से ऊपर नहीं हो सकती।" टीम बउआ ठाकुर ने पूरे मामले की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच कर दोषी पाए जाने वाले पुलिसकर्मियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है। *क्या है मांग:* 1. मामले की निष्पक्ष जांच हो। 2. दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई हो। 3. आम नागरिकों और रिक्शा चालक जैसे गरीब वर्ग के सम्मान की सुरक्षा सुनिश्चित हो। फिलहाल इस मामले में पुलिस की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया आना बाकी है। *रिपोर्ट - पत्रकार निर्दोष राजपूत, हमीरपुर* --1
- टहरौली में भैंस चोरी का खेल बेनकाब, 2 आरोपी गिरफ्तार; पिकअप से चोरी की भैंसें बरामद टहरौली। थाना टहरौली पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान के दौरान मुखबिर की सूचना पर चोरी के मामले में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की दो भैंसें बरामद की हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपी पिकअप में भैंसों को लादकर बेचने के लिए ले जा रहे थे। थाना प्रभारी सरिता मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम सिलोरी तिराहे पर वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी के मामले में वांछित दो आरोपी पिकअप वाहन से चोरी की भैंसें लेकर जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर संदीप यादव पुत्र दिनेश यादव और दिलीप उर्फ दीपू को पिकअप संख्या UP 93 T 1578 से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक जमा तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से चोरी की दो भैंसें और 1,300 रुपये बरामद हुए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले में आगे की जांच जारी है। पुलिस क्षेत्राधिकारी टहरौली रक्षपाल सिंह ने पुलिस कार्रवाई और चोरी की घटना के खुलासे की जानकारी दी। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक प्रभाकांत साहू, अश्वनी कुमार, गिरजेश सिंह, कांस्टेबल सुभाष कुमार और धर्मेन्द्र कुमार सहित पुलिसकर्मी शामिल रहे। अन्य घटनाओं और संभावित सहयोगियों की भी जांच की मांग स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में भैंस चोरी की घटनाओं को लेकर पशुपालकों में चिंता बनी हुई है। ग्रामीणों ने पुलिस से गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर भैंस चोरी की अन्य घटनाओं और संभावित साथियों की भूमिका की जांच करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जांच में किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता या चोरी के आरोपियों को संरक्षण देने की बात सामने आती है तो उसके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई होनी चाहिए। पुलिस की कार्रवाई के बाद पशुपालकों में राहत की उम्मीद जगी है। ग्रामीणों ने पुलिस से मांग की है कि भैंस चोरी की घटनाओं पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए मामले की तह तक पहुंचकर गिरोह से जुड़े संभावित अन्य लोगों की भूमिका भी उजागर की जाए।1
- जालौन क्षेत्र में जगनेवा के पास पलटा ई-रिक्शा, बच्ची सहित दो लोग घायल!! जालौन : जगनेवा मे ईरिक्शा पलटा, फूट कचरिया ख़राब ,जुर्मना के लिए हुई बहस 900 मे निपटा मामला। बच्ची दब गयी थी और चाचा को भी चोट लगी!! जिनका इलाज करने के लिए भीड़ ने एकत्र होकर रुपए दिलवा दिए1
- गुरसरांय थाना क्षेत्र में तीन पहिया टैक्सी से गिरकर 70 वर्षीय वृद्ध की मौत गुरसरांय। ग्राम सितोरा से गुरसरांय आ रहे करीब 70 वर्षीय वृद्ध की तीन पहिया सवारी टैक्सी से गिरने के बाद मौत हो गई। हादसा ग्राम सरसेड़ा के पास उस समय हुआ, जब बताया जा रहा है कि टैक्सी में सफर कर रहे वृद्ध को अचानक नींद का झपका आ गया और वह चलती टैक्सी से नीचे गिर गए। वृद्ध के गिरते ही टैक्सी चालक और उसमें सवार अन्य यात्रियों ने तत्काल उन्हें उठाया और उपचार के लिए गुरसरांय अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान ग्राम सितोरा, थाना टहरौली निवासी करीब 70 वर्षीय गंगा प्रसाद पुत्र कुंजी लाल के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही गुरसरांय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस द्वारा घटना के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट1
- जिला झाँसी तहसील गरौठा के अंतर्गत निमगहना स्टैंड पर मोटरसाइकिल और स्कूल बस की जोरदार भिड़ंत दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल जिला झाँसी तहसील गरौठा के अंतर्गत निमगहना स्टैंड पर मोटरसाइकिल और स्कूल बस की जोरदार भिड़ंत, दो गंभीर घायल झाँसी। तहसील गरौठा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले निमगहना स्टैंड पर मंगलवार को मोटरसाइकिल और स्कूल बस के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को अपनी निजी वाहन से तत्काल सीएचसी गरौठा पहुंचाया गया। घायलों की पहचान फूल सिंह/दयाराम, उम्र करीब 60 वर्ष तथा बांकेलाल/फूल सिंह, उम्र करीब 35 वर्ष, निवासी पसोरा के रूप में बताई जा रही है। सीएचसी गरौठा में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर उपचार के लिए झाँसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। हादसे की सूचना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।4